child - Amrit Vichar

Iran-Israel War: इजरायल ने ईरान पर बरपाया कहर, हमलों में 73 महिलाएं और 20 बच्चों की मौत
तेहरान। ईरान पर इजरायल के तीन हमलों में 73 महिलाएं और बच्चे मारे गए है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने यह जानकारी दी है। बाघई ने सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर कहा ''तेहरान में हाल ही में हुए तीन हमलों में 73 महिलाएं और बच्चे मारे गए। चमरान आवासीय परिसर में 20 बच्चे मारे गए, 48 घंटे बाद भी 10 मलबे में फंसे हुए हैं।''

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले कहा कि इस्लामिक गणराज्य के क्षेत्र पर इजरायली हमलों की शुरुआत के तीन दिन से भी कम समय में ईरान में लगभग 1,500 लोग घायल हो गए थे जिनमें से 220 की मौत हो गई थी। केरमानपुर के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक पीड़ित नागरिक थे।

हरिद्वार: बच्चे को जन्म देने के बाद मां का चल रहा था उपचार...अचानक हुई मौत, परिजनों का भड़का गुस्सा
हरिद्वार, अमृत विचार। रुड़की में महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही करने के आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस बीच गुस्साए परिजन अस्पताल में खुद को तोड़फोड़ करने से भी नहीं रोक पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा।

किसी तरीके से परिवार के लोगों को पुलिस शांत कराने में जुटी रही। लेकिन परिवार ने महिला के उपचार में लग रहे चिकित्सकों को मौके पर बुलाने की बात कही। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इमलीखेड़ा थाना कलियर निवासी कविता उम्र 28 वर्षीय चार दिन पूर्व गर्भावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उपचार में गर्भवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसको अन्य अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। जबकि महिला का उपचार भी जारी रहा।

परिजनों की मानें तो महिला की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ती चली गई और उन्होंने चिकित्सकों से डिस्चार्ज करने की बात कही। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को डिस्चार्ज न कर उपचार जारी रखने की बात कही। इस बीच रात को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन बौखला उठे और उन्होंने जमकर अस्पताल में हंगामा किया। इस बीच परिवार के लोग खुद को अस्पताल में तोड़फोड़ करने से भी नहीं रोक पाए। जबकि अस्पताल के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इस भी सूचना मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से भीड़ को हटाने के प्रयास शुरू कर दिए। देर रात तक परिवार के लोग चिकित्सकों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

रुद्रपुर: संतान नहीं होने पर बहू को प्रताड़ित कर घर से निकला
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रेशमबाड़ी की रहने वाली एक विवाहिता को संतान नहीं होना पारिवारिक दुख का कारण बन गया। आरोप था कि ससुरालियों ने बहू को मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी और घर से निकाल दिया। यहां तक की उसके भाई पर भी कातिलाना हमला किया। विवाहिता ने जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी वार्ड-तेरह निवासी नाजरीन ने बताया कि नौ साल पहले उसकी शादी पिपलिया जट मिलक खानम रामपुर यूपी निवासी नईम के साथ हुई थी। मायके वालों ने लाखों रुपये भी खर्च कर स्त्रीधन भी दिया था। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही देवर कलीम, बहनोई अब्दुल कादिर, ससुर मुजफ्फर, कलसुम, ननद दिलजाना व पति नईम संतान नहीं होने पर ताना मारने लगे। धीरे-धीरे शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी।

आरोप था कि जब भाई ने समझाने की कोशिश की तो भाई जुहीद पाशा, तकमील पाशा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और वह चार साल से मायके में रहने को विवश है। बावजूद ससुराली लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे है। वहीं तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर जान माल का खतरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून: 6 साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिरा, नहीं बची जान
देहरादून, अमृत विचार।  देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी। महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया।

बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला। महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कासगंज: बारिश के पानी से भरी सड़क पर दौड़ा करंट...खेल रहा बच्चा चपेट में आया, मची अफरा तफरी
कासगंज, अमृत विचार। शनिवार दोपहर हुई बारिश शहर की तमाम बस्तियों में जलभराव हो गया। इस दौरान उप बाजार तहसील रोड पर बिजली पोल से सड़क पर भरे बारिश के पानी में करंट आने लगा। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं पानी में खेल रहा एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।

दरअसल, थोड़ी से बारिश में शहर की तमाम बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं। शनिवार को भी हुई बारिश में भी यही हुआ और बस्तियां जलमग्न हो गईं। नालियों का पानी भी सड़कों पर आ गया। शहर के उप बाजार तहसील रोड गप्पू चौराहे पर भी जलभराव था। लोग पानी के बीच से निकल भी रहे थे। इसी बीच गप्पू चौराहे के पास पानी में करंट दौड़ने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर भाग छूटे।

इस दौरान भरे पानी में खेल रहा पांच वर्षीय बच्चा हम्माद पुत्र शीनू निवासी मुहलल नवाब करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई और बच्ची की जान बची। वहीं गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- कासगंज: कांवड़ियों के लिए मुसीबत बना हुआ था अतिक्रमण, पुलिस और पालिका ने हटवाया

बहराइच: बच्चे समेत तीन लोगों की डूबने से मौत
बहराइच, अमृत विचार। जिले के तीन अलग- अलग थाना क्षेत्र में एक बच्चे समेत तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा कोतवाली देहात, रानीपुर और रामगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के सदियाबाद कुड़वार गांव निवासी शिवम सिंह (5) पुत्र राम दुलारे बुधवार को घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। जहां पर एक तालाब भी है। बच्चा खेलते समय तालाब में चला गया है। परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं हो सकी। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला। इस घटना के कारण परिवार के लोग का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं दूसरी घटना कोतवाली देहात के बरौंवा भदौली गांव की है। गांव निवासी गोविंद (18) पुत्र रत्ती राम मवेशियों को चराने के लिए चंदिया तालाब के पास गया था। पैर फिसलने से युवक पानी में गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। तीसरी घटना रामगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां चेतराम (45) पुत्र मुंशी राम की मंगलवार शाम को सरयू नहर में डूबकर मौत हो गई थी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पैर फिसलने से ग्रामीण सरयू नदी में डूबा था।

यह भी पढ़ें: बदायूं: बाढ़ के पानी में बह गये दो भाई, एक की मौत, दूसरे ने ऐसे बचाई जान

हल्द्वानी: 7 साल का बच्चा बना तेंदुए का निवाला, दादी के साथ घर से बाहर आया था बालक
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती देर रात निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे को तेंदुए ने अपने शिकार बनाया लिया। सात वर्षीय शिवा अपनी दादी के साथ बाहर आया था तभी पहले से घात लगाए तेंदुए ने उस पर धावा बोल दिया और उसे दबोच जंगल की ओर ले गया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर चलाया अभियान चलाया, और आज सुबह छह बजे शिवा का शव जंगल में मिला। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा चुका था।

इधर मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने पहुंच घटना की जानकारी ली और साथ ही अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा संबंधी कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और आदमखोर को पकड़ने की कार्रवाई में जुट गया है।

अमेठी: नदी में डूबने से बालक की मौत
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। साथियों के साथ नदी मे नहा रहे बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी के तट पर स्थित पिछूती गांव के समीप बीती शाम उस समय हडकंप मच गया जब गांव के किनारे स्थित गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल के समीप अपने साथियों के साथ नहाने गए निहालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी निवासी बाबू उम्र लगभग दस वर्ष डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त बालक को ढूंढने हेतु गोताखोरो की मदद से सर्च आपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई फिलहाल गोताखोरो की टीम ने दूसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव ढूंढ लिया जिसे नदी से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई। इस सम्बन्ध मे पुलिस ने बताया कि शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सबसे पहले हैदरगढ़ और आखिर में आएगा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से परिणाम, 33 चक्र में पूरी होगी मतगणना

हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत, मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
हरदोई। मल्लावां (हरदोई ) कबीरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत होने पर मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को कोतवाली में ग्राम लम्बई थाना फतेपुर चौरासी जनपद उन्नाव निवासी शिव कुमार पुत्र रामभरोसे ने दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रेखा उम्र 26 वर्ष का विवाह 28 नवंबर 2021 को तेजीपुर के मजरा कबीरपुर निवासी राजीव उर्फ़ राहुल यादव पुत्र रामऔतार के साथ किया था।

ऐसे में तीन दिन पूर्व मायके से ससुराल अपने माता पिता के साथ आई थी। शनिवार की सांय 6 बजे दमाद राजीव उर्फ़ राहुल ने बताया कि रेखा देवी की मौत हो गईं। अचानक पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग कबीरपुर पहुंचते है जहां रेखा को मृत देखते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।

इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ससुरालीजनों के मुताबिक महिला बीमार थी, जिसका  इलाज चल रहा था। मायके पक्ष की आशंका के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ होगा कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पथराव करते हुए शहर में की गई हवाई फायरिंग, पड़ोसियों ने स्टेटस लगाने पर की पिटाई

हरदोई: इंजेक्शन लगने के कुछ ही घंटों में बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया यह आरोप
हरदोई। एक साढ़े तीन साल के बच्चे को बुखार आने पर निजी डाक्टर से उसका इलाज कराया गया। डाक्टर के इंजेक्शन लगाने कुछ ही घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसी डाक्टर ने दोबारा बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया। उसके बाद घर वाले उसे सीएचसी ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी प्रदीप कुमार के एक साढ़े तीन साल का बेटा अभिराज और उससे छोटी एक बेटी है। दो दिन पहले अभिराज को बुखार आ गया था। शनिवार को प्रदीप और प्रदीप की पत्नी प्रतिमा उसे इलाज के लिए कस्बे में एक निजी डाक्टर के पास ले गए।

प्रदीप का कहना है कि डाक्टर ने इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाएं दी। घर पहुंचते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। प्रदीप का आरोप है कि वह उसे लेकर उसी डॉक्टर के पास पहुंचा, जहां इलाज करना तो दूर उस डॉक्टर ने हाथ तक नहीं लगाया। उसके बाद वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। गलत इलाज से मौत होने का आरोप लगने से पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। उसने रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पथराव करते हुए शहर में की गई हवाई फायरिंग, पड़ोसियों ने स्टेटस लगाने पर की पिटाई

हरदोई: मां का आरोप- बाइक सवार ने बच्चे को गोद से छीन कर सड़क पर फेका, मौत
हरदोई। नशे की हालत में तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों ने महिला की पिटाई करते हुए उसके चार वर्षीय बच्चे को गोद से छीन कर सड़क पर फेंक दिया। सिर में गहरी चोंट पहुंचने से उसकी मौत हो गई। लेकिन गांव वालों के मुताबिक पुलिस का कहना है बच्चा बीमार था, उसके सिर में कोई चोंट नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि बघौली थाने के चनोखर निवासी अखिलेश पंजाब में रह कर वहां मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सोनी 4 वर्षीय इकलौते बेटे शिवांश और तीन बेटियों के साथ गांव में रह रही है। सोनी ने बताया कि बुधवार की शाम को गांव के कुछ लोग नशे की हालत में बीच गांव में बाइक दौड़ा रहे थे।

जिस पर सोनी ने किसी हादसे के डर से उन्हे ऐसा करने से रोका, उसी से तिलमिला कर पहले तो उन लोगों ने सोनी को पीटा और फिर गोद से उसके इकलौते बेटे शिवांश को छीन कर आरसीसी सड़क पर फेंक दिया। सिर में गहरी चोंट लगने से शिवांश बेहोश हो गया। गुरुवार की सुबह घर वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ला रहे थे,उसी बीच उसकी मौत हो गई।

शिवांश के चाचा विमलेश ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें गांव निवासी गुड्डू पुत्र डोरेलाल,उसके पुत्र प्रदीप और प्रमोद पुत्र महेश का नाम लिखा है। वही पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने बताया कि बच्चा बीमार रहता था,उसके कोई ज़ाहिरा चोंट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सीएम योगी- आपके एक वोट ने दिलाया आस्था को सम्मान

सीतापुर: खेलते समय बच्चे पर गिरी दीवार, इलाज के दौरान मौत
सीतापुर, अमृत विचार। पिसावां थाना इलाके में दीवार गिरने से अचानक दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबकर मासूम बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के अंतर्गत मैंनिया गांव निवासी दयाराम का 9 वर्षीय पुत्र आज सुबह अपने साथियों के साथ गांव के बाहर ब्रम्हदेव स्थान पर खेलने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान सभी बच्चे ब्रम्हदेव के चबूतरे पर खेल रहे थे। तभी प्रिंस पक्की दीवार पर चढ़कर फूल तोड़ने लगा,तो इतने में ही पक्की दीवार पलट गयी और वह नीचे दब गया।

बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गम्भीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रिंस चार भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत