City - Amrit Vichar

होली पर घर वापसी के लिए ट्रेनों में भारी भीड़... स्लीपर कोच पर यात्रियों का कब्जा, पूर्वांचल जाने वालों की संख्या अधिक
लखनऊ, अमृत विचारः शहर के चारबाग, सिटी, ऐशबाग और बादशाह नगर रेलवे स्टेशनों पर शनिवार दोपहर बाद होली पर लखनऊ और आसपास से घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्मों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेन आते ही बोगियों में चढ़ने के लिए मारामारी मच जाती। जिसे जहां जगह मिली वहीं जम गया। यहां तक कि अनारक्षित टिकट पर के यात्री स्लीपर कोच में घुस गए।

रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, उसके बाद 2 से 4 मार्च तक होली का अवकाश है। इसके चलते लखनऊ और करीबी जिलों में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग और शहर में पढ़ने करने वाले विद्यार्थी शनिवार को ही अपने-अपने घरों के लिए रवाना होने लगे। इससे दोपहर बाद से रेलवे स्टेशनों से लेकर बस स्टेशनों तक भीड़ बढ़ने लगी। बहराइच, श्रावस्ती, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज और बलरामपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। वाराणसी जाने वाले एक यात्री ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिख रही है। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन में चढ़ने में कठिनाई की बात कही। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के जवानों को यात्रियों को व्यवस्थित ट्रेन में चढ़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे कर्मचारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

रोडवेज बना विकल्प, 1000 से अधिक बसें संचालित

ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण कई यात्रियों ने रोडवेज बसों का रुख किया। दोपहर बाद आलमबाग और अवध डिपो पर भी यात्रियों की भीड़ देखी गई। परिवहन विभाग ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के अनुसार 1000 से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं और अतिरिक्त बसें आरक्षित रखी गई हैं। बस अड्डों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहर में विरासत वृक्षों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, विशेष दर्जा देगा वन विभाग, 100 से 200 वर्ष पुराने 20 पेड़ों की पहचान
लखनऊ, अमृत विचार: नवाबों के शहर अपने ऐतिहासिक भवनों और इमारतों के साथ सदियों पुराने वृक्षों को भी विरासत का दर्जा देने जा रहा है। नगर वन विभाग ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से 200 वर्ष से अधिक पुराने 20 पेड़ों की पहचान की है। पीपल, नीम, बरगद, वट वृक्ष और दुर्लभ पारिजात के पेड़ शामिल हैं।

सूची में सबसे उम्रदराज पेड़ मलिहाबाद के दशहरी गांव में आम का पेड़ है। जिसकी उम्र 200 वर्ष से अधिक आंकी गई है। इसे लखनऊ का सबसे पुराना फलदार वृक्ष माना जा रहा है। डीएफओ सितांशु पाण्डेय ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में पारिजात (हरसिंगार) के तीन पेड़ हैं, जिनकी उम्र 125 से 130 वर्ष है। इनके साथ ही एक अर्र प्रजाति का 130 वर्ष पुराना वृक्ष भी मौजूद है।

विशेषज्ञों के अनुसार पारिजात वृक्षों की आयु लगभग 1000 से 5000 वर्ष तक हो सकती है और इनकी छाल और पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके साथ ही लखनऊ के कुकरैल के जंगल, जिसे शहर का सबसे पुराना पिकनिक स्पॉट कहा जाता है, वहां 12 वृक्षों को चिह्नित किया गया है जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इनमें से सबसे पुराने पेड़ की उम्र 150 वर्ष आंकी गई है।

प्रमुख स्थान जहां ये वृक्ष मौजूद है इनमें चौधरी पुरवा, शिव विहार, रसूलपुर सादात में पीपल के 100 वर्ष पुराने पेड़, कल्याणपुर में बरगद के 100 वर्ष, जगपाल खेड़ा में नीम के 100 वर्ष, बेहटा बाजार में बरगद के 100 वर्ष, मल्लाहुर में बरगद के 150 वर्ष के साथ गोमतीनगर के विज्ञानपुर भरवारा में पीपल के दो पेड़ 100 और 150 वर्ष के है। डीएफओ ने आगे बताया कि रजौली कुकरैल मे बरगद के 100 वर्ष, बरघुरदारपुर में पीपल के 100 वर्ष तक वृक्ष है

शहर के अन्य विरासत वृक्ष

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के पास वट वृक्ष- 105 वर्ष

आलमबाग बैकुंठ धाम में पीपल का 100 वर्ष पुराना पेड़

मलिहाबाद मांझी निकरोजपुर में बरगद का 100 वर्ष पुराना पेड़

बीकेटी तिवारीपुर में पीपल का 100 वर्ष पुराना पेड़

क्या है विरासत वृक्ष

जिन पेड़ों की उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक होती है, उन्हें विरासत वृक्ष घोषित किया जा सकता है। इसकी पुष्टि कई स्तरों की वैज्ञानिक जांच के बाद की जाती है, जिसमें वृक्ष की छाल, अंग, जड़ और पत्तियों की स्थिति का आंकलन शामिल होता है।

संरक्षित किए जाएंगे विरासत वृक्ष

वन विभाग ने इन सभी पेड़ों को विरासत वृक्ष घोषित कर संरक्षित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़े : चमोली में बादल फटने से कई भवन धराशाई..10 लोग लापता CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख, रेस्क्यू में जुटा NDRF

बरेली: पं.नेहरू की प्रतिमा अभी तक लगने पर कांग्रेसी करेंगे आमरण अनशन
बरेली, अमृत विचार। शहर में जगह जगह पर स्मार्ट सिटी  योजना के तहत  सौंदर्यीकरण के काम कराए जा रहे है। इसी योजना के तहत चौकी चौराहे पर काम कराने के दौरान पं. जवाहर लाल नेहरू प्रतिमा को हटा दिया गया था, तब से अभी तक दोबारा से प्रतिमा को नहीं लगाया गया है। प्रतिमा लगाने को लेकर लंबे समय से कांग्रेसी मांग कर रहे है।  जिसको लेकर ज्ञापन भी लगातार दिए जा चुके है। प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरु करने का फैसला किया है।

सोमवार को रामपुर गार्डेन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।  प्रदेश प्रवक्ता डा. केबी त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण के नाम पर शहर की कई प्रतिमाएं हटाई गई थी। जिसमें से एक प्रतिमा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की चौकी चौराहा पर थी। लेकिन अभी तक दोबारा से प्रतिमा को नहीं लगाया गया है। कहा कि 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती होती है। प्रतिमा नहीं लगाने के विरोध में मंगलवार से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आमरण अनशन जब तक प्रतिमा नहीं लगेगी तब तक जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा की देश के पं. जवाहर लाल नेहरू की चौकी चौराहा पर लंबे समय से प्रतिमा लगी हुई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सौंदर्यीकरण के नाम पर हटा दिया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारी विरासतों पर भाजपा सरकार लगातार हमले करती चली आई है। लेकिन अब यह सब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है। प्रेस वार्ता में जिला  उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, कमरूद्दीन सैफी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हल्द्वानी: 149 करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की पेयजल व्यवस्था
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में जल्छ ही हर घर को जल्द ही मीटर के अनुसार पानी का बिल देना होगा। नई पेयजल लाइन के साथ ही मीटर लगाने के लिए जल निगम ने डीपीआर बना कर मुख्यालय भेज दी है। इसके अनुसार अप्रैल 2025 से मीटर के आधार पर बिल मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोगों को पानी के उपयोग के अनुसार धनराशि विभाग को देनी होगी।

हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र में जल संस्थान अभी पेयजल उपयोग के लिए हर तीन माह में फिक्स धनराशि का बिल घरों मे भेजता है, लेकिन अब पानी के उपयोग के अनुसार बिल की वसूली के लिए जल निगम ने कार्ययोजना बना ली है। विभाग ने नगर निगम के पुराने 33 वार्डों की गलियों में पेयजल लाइनें बदलने के साथ ही मीटर लगाने के लिए 149 करोड़ की डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेज दी है।

इसकी मंजूरी की घोषणा सीएम धामी ने 15 अक्तूबर को अपने हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में की है। विभाग के बनाए प्रस्ताव के अनुसार घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन पर मीटर लगाया जाएगा। इसको मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में लोगों को खर्च किए गए पानी के आधार पर मीटर में आई रीडिंग के अनुसार बिल जमा करना होगा।

159 करोड़ की लागत से बदलेगी मुख्य सप्लाई लाइन
शहर में चार दशक पहले बिछाई गई पेयजल की मुख्य सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त होने से हर दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है। इसके समाधान के लिए नई लाइन बिछाए जाने के जल निगम के 195 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन से बजट की मंजूरी मिल गई है। इसमें पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए शीशमहल में 26 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट भी बनाया जाएगा।

नए 27 वार्डों में लगेगा पानी का मीटर
नगर निगम में शामिल 27 नए वार्ड में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) पेयजल योजना पर काम कर रही है। इसके लिए वार्डों में लाइन बिछाई जानी शुरू कर दी गई है। परियोजना के अनुसार हर घर में मीटर भी लगाया जाना है। इनके लगने पर निगम के सभी वार्ड के घरों में मीटर लग जाएंगे।

शहर की पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के लिए डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। इसमें गलियों की पेयजल लाइनें बदली जाने के साथ ही हर कनेक्शन पर मीटर लगाए जाएंगे।

- एके कटारिया, अधिशासी अभियंता,  जल निगम

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: उत्तराखंड में सर्दी की शुरूआत में बारिश हुई कम

हल्द्वानी: ताक पर शहरवासियों की जान, बारूद के ढेर पर शहर
हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली का त्योहार नजदीक है और शहर में जगह-जगह पटाखों की शक्ल में बारूद का ढेर लग रहा है। नियम के तहत आ रहे पटाखों के बीच भारी मात्रा में अवैध तरीके से पटाखे बिक्री के लिये लाये जा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक पटाखों की जांच के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री अवैध है। शहर में ऐसे 12 लाइसेंस होल्डर हैं, जो पटाखों के होल सेलर हैं। जबकि अस्थायी लाइसेंस धारकों के लिए हर साल लाइसेंस जारी किए जाते हैं। अस्थायी लाइसेंस वाले अपने हिसाब से पटाखों की खरीद और बिक्री करते हैं। हालांकि नियमों के तहत यह दुकानदार भी एक तय सीमा से अधिक पटाखे नहीं रख सकते। होल सेलर को भी अलग-अलग क्षमता वाले लाइसेंस जारी किए जाते हैं।

सबसे ज्यादा 5 हजार किग्रा क्षमता का लाइसेंस रामपुर रोड स्थित पटाखा दुकान संचालित करने वाले थोक विक्रेता का है। इसके अलावा दो थोक विक्रेताओं को 12.50 किग्रा, तीन दुकानदारों को 200-200 किग्रा और छह थोक कारोबारियों को 100-100 किग्रा पटाखा बिक्री का स्थायी लाइसेंस दिया गया है। अगर स्थायी दुकानदारों के पास मौजूद क्षमता की बात करें तो वह 6 हजार किग्रा से ज्यादा बारूद रख सकते हैं और नियम के तहत इतना बारूद शहर में जगह-जगह मौजूद है। सूत्रों के अनुसार जीएसटी चोरी करके भी भारी मात्रा में पटाखे शहर पहुंच चुके हैं और इन्हें खपाया भी जा रहा है।

ऐसे में किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इधर, सुरक्षा को देखते हुए दमकल विभाग ने पटाखा गोदामों की जांच शुरू कर दी है। सीएफओ गौरव किरार का कहना है कि आबादी के बीच पटाखा गोदाम पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। तय गोदामों में जांच की जा रही है। जहां सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं हैं, उन्हें निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें - नैनीताल: निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार

हल्द्वानी: तीन दिन शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, गौला बाईपास से होकर गुजरें
हल्द्वानी, अमृत विचार। वीकेंड, रामनवमी और दशहरा को देखते हुए पुलिस तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जिसके तहत 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। ज्यादातर वाहनों को गौला बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जाना होगा।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा जाने वालों को डायवर्जन प्लान के तहत चलना होगा। प्लान के मुताबिक बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा जाने वाले तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से गुजरेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा जाने वाले शीतल होटल तिराहा से मुड़कर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा पर निकलेंगे। यात्रा रूट पर अत्यधिक होने पर नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी होकर गुजरेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा जाने वाले लालडांट से डायवर्ट होकर नारीमन तिराहा से पर निकलेंगे। जबकि पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले गौला बाईपास और कॉल टैक्स/हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की की ओर जाएंगे।

दोपहर 12 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों वर्जित
वीकेंड, रामनवमी व दशहरा पर्व के दौरान 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक यात्रा रूट पर भारी वाहन दिन में 12 से रात्रि 10 बजे तक वर्जित होंगे। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन चार बजे तक अपनी सेवाएं पूर्ण करनी होंगी। इसके बाद उनका चलना भी वर्जित होगा।

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर पांच बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से जाएंगे। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी को जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: 13.51 करोड़ गबन के कई किरदारों के नामों का खुलासा

हल्द्वानी: बालिकाओं के लिए शहर में 480 स्थल असुरक्षित
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यायल में महिला सुरक्षा समिति की बैठक ली। समिति ने 33 स्थलों में स्कूली बच्चियों के साथ कार्यशाला की है। बालिकाओं ने शहर में 480 स्थल को असुरक्षित बताया है।

डीएम ने उप नगर आयुक्त तुषार सैनी को 15 अक्टूबर से सभी स्थलों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उप नगर आयुक्त ने बताया कि 60 स्थलों का सर्वे कर लिया है। डीएम ने कहा कि असुरक्षित स्थानों पर सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और परिवहन विभाग शाम के समय एनफोर्समेंट करें।

इन सभी स्थलों का राजस्व, पुलिस और नगर निगम सत्यापन करेगा। जिन स्थलों में लाइट नहीं है ऐसे शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में उरेडा लाइट की व्यवस्था करेगा। असुरक्षित स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी को 10 दिन के भीतर कोचिंग सेंटर के लिए एसओपी तैयार करेंगे। डीएम ने ऐसे दुकानदारों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए जिन दुकानों पर अनावश्यक भीड़ रहती है।

एआरटीओ विपिन कुमार में बताया कि ऑटो चालक के साथ बैठक हो चुकी है। उन्हें जल्द ही आई कार्ड जारी किए जाएंगे और ऑटो में चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर भी चस्पा किया जायेगा। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह थे।

फड़-ठेलों की संख्या निर्धारित करें
डीएम वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में शहर में वेडिंग जोन निर्धारण को लेकर अधिकरियों के साथ बैठक की। डीएम ने नगर आयुक्त को फड़ -ठेलों की संख्या के साथ ही वेडिंग जोन के स्थल भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा की नगर निगम को शहर में लगने वाले फड़ों की संख्या की ऊपरी सीमा निर्धारित करनी होगी।

साल 2022 में नगर निगम ने फड़ ठेलों का सर्वे कराया था जिसमें लगभग 1680 फड़ की संख्या निर्धारित की गई थी। कहा की त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजार में फड़ की संख्या बढ़ जाती है। पिछले दिनों डीएम ने कहा कि कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉट में अराजक तत्वों के कारण  माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निजी खाली प्लॉट में भू स्वामी से चाहर दीवारी या तार बाड़ कराने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की अभी तक ऐसे 14 प्लॉट स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं।

7 से 11 अक्टूबर तक होगा ऑटो चालकों का सत्यापन
सात अक्टूबर से शहर के ऑटो रिक्शा चालकों को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। पहले दिन हल्द्वानी नगर निगम केंद्र से 16 किमी. की परिधि में पड़ने वाले मार्गों पर चलने वाले 75 और दूसरे दिन 84 ऑटो चालकों को सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

तीसरे दिन  9 अक्टूबर को कालाढूंगी चौराहे से लामाचौड़, मुखानी चौराहा से पाल कॉलेज, काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गौलापार-हल्द्वानी क्षेत्र  के 74 और 10 अक्टूबर को कब्रिस्तान गेट हल्द्वानी से गौलापार-दानीबंगर के 75  और  11 अक्टूबर को कब्रिस्तान गेट हल्द्वानी से गौलापार-दानीबंगर, मुखानी चौराहे से पनचक्की-हाईडिल गेट-काठगोदाम, लालडांठ से काठगोदाम व पीपुल्स कॉलेज हल्द्वानी से रुद्रपुर मार्ग पर चलने वाले 75 ऑटो चालकों का सत्यापन किया जाएगा।

एआरटीओ बीके सिंह ने बताया कि सत्यापन के लिए निर्धारित दिनों के दौरान वाहन स्वामी या चालक के उपस्थित नहीं होने पर उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।  वाहन चालक पहचान के रूप में न्यूनतम 2 आईडी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सत्यापन के दौरान ऑटो रिक्शा में पीले और नीले रंग के दो स्टीकर चिपकाए जाएंगे जिसमें नीले रंग के स्टीकर में आरटीए की ओर निर्धारत मार्ग संख्या और पीले स्टीकर में परिवहन विभाग की ओर से दिया गया विशेष क्रमांक दर्ज होगा। साथ ही ऑटो रिक्शा के पीछे पुलिस हेल्पलाइन नंबर, एंबुलेंस सेवा, आपातकालीन सेवा और महिला हेल्पलाइन नंबर लिखा हुआ स्टीकर चिपकाया जाएगा।

नैनीताल: 1.08 करोड़ से पुनर्जीवित होंगे शहर के प्राकृतिक जलस्रोत
नैनीताल, अमृत विचार। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों को अब नया जीवन मिलेगा। पालिका ने शहर के स्रोतों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। पहले चरण में 11 मुख्य स्रोतों को चिह्नित कर प्रस्ताव जल संस्थान को दो लाख रुपये की टोकन मनी आवंटित की गई थी।

जिसके बाद जल संस्थान ने सभी जल स्रोतों का सर्वे कर जल स्रोतों को चिह्नित कर नगरपालिका को एक करोड़ आठ लाख का प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि शहर में दो दर्जन से अधिक प्राकृतिक जलस्रोत हैं। जिससे वर्षभर नैनीझील को भी पानी की आपूर्ति होती है। मगर संरक्षण के अभाव में कई स्रोत या तो जीर्णक्षीर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं या फिर स्रोतों का पानी सूखने की कगार पर पहुंच गया है।

अब नगर पालिका ने शहर के प्राकृतिक जलस्रोतों को पुर्नजीवित करने की पहल शुरू कर दी है। जल संस्थान अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल शहर के 11 जल स्रोतों का निरीक्षण कर नगर पालिका को 1 करोड़ 8 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिससे शहर के जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जाएगा। फिलहाल शहर के सिपाही धारा, पर्दाधारा, चूना धारा, गौमुख धारा, स्प्रिंग फील्ड धारा, पाइंस शव विश्राम स्थल, गुफा महादेव, नारायण नगर समेत 11 स्थानों के मुख्य जलस्रोतों को चिह्नित किया गया है।

पारंपरिक स्वरूप में संवारे जाएंगे जलस्रोत
पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए चाल-खाल, पौधारोपण जैसे जलस्तर बढ़ाने वाले कार्य किए जाएंगे। स्रोत की मुख्यधारा में छेड़छाड़ किये बिना उसे पारंपरिक स्वरूप में संवारा जाएगा। जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में नौले व धारे निर्मित किये जाते थे। कार्य करते हुए स्रोतों को वैसा ही स्वरूप दिया जाएगा।

हल्द्वानी: शहर के ऑटो चालकों को पहननी होगी वर्दी और गले में लटकाना होगा आईकार्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। स्कूल-कॉलेज में छात्राओं के आने-जाने के समय व अंधेरे में पुलिस गश्त, शोहदों के खिलाफ अभियान के बाद अब टेंपो चालकों के लिए एसओपी जारी की गई है। यह एसओपी छात्राओं के बताए सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह की ओर से टेंपो चालकों के लिए पांच सूत्रीय एसओपी जारी की है। इसमें पहले चरण में काठगोदाम-फतेहपुर-पंचायत घर-लालकुआं की परिधि के अंतर्गत आने वाले टेंपो चालकों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन में सिटी मजिस्ट्रेट/संबंधित एसडीएम अध्यक्ष, एआरटीओ प्रवर्तन सचिव, संबंधित सीओ, संभागीय निरीक्षक सदस्य होंगे। यह समिति वाहन स्वामी एवं चालक और वाहन का सत्यापन करेगी। समिति की ओर से सत्यापन में टेंपो यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा टेंपो चालकों को एक परिचय पत्र पहनना होगा।

इस परिचय पत्र में चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, वाहन की श्रेणी, पुलिस सत्यापन की संख्या, वैधता तिथि होगी जिसमें पुलिस व लाइसेंसिंग अधिकारी के  साइन होंगे। इसके अलावा चालक खाकी पैंट-कमीज, चार पॉकेट फ्लैप वाला कोट पहनेंगे। यह टेंपो चालकों की भी जिम्मेदारी होगी कि वाहन में बैठे यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार हो खासकर महिला व बुजुर्ग यात्रियों के साथ हो।

टेंपो में भी करने होंगे ये सुधार
1.प्रथम पंक्ति में चालक एवं यात्री बीच फिक्स रॉड होनी चाहिए, सिर्फ बाईं तरफ से ही यात्री प्रवेश व निकासी करेंगे।
2.चालक की सीट के पास टूल बॉक्स के ऊपर एवं चालक की सीट की पीछे कोई अतिरिक्त या फोल्डिंग सीट नहीं लगाई जाएगी
3.वाहन के पीछे बाईं आरे बड़े अक्षरों में वाहन स्वामी का नाम, मोबाइल नंबर, परमिट एवं फिटनेस की वैधता लिखनी होगी
4.वाहन के भीतर व बाहर बड़े स्पष्ट अक्षरों में इमरजेंसी नंबर 112, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, एंबुलेंस 108 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 लिखवाना जरूरी होगा

एसओपी का पालन कराने का जिम्मा एआरटीओ का होगा
डीएम वंदना सिंह ने एसओपी का सख्ती से पालन कराने के लिए भी समिति पर जिम्मेदारी सौंपी है। एआरटीओ  प्रवर्तन स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। यह समिति रोस्टर तैयार कर सप्ताह में न्यूनतम दो बार वाहनों का औचक निरीक्षण करेगी और एसओपी के मानकों की जांच करेगी। यह जांच स्कूल में छात्राओं की छुट्टी होने पर की जाएगी। समिति को हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपनी होगी।

हल्द्वानी: आईटीआई की जमीन पर बनेगा शहर का नया बिजलीघर
रजनी मेहता, हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में नए बिजलीघरों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। शहर में नया बिजलीघर सबसे आईटीआई की जमीन पर बनेगा। ऊर्जा निगम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर आईटीआई प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग से सहमति मिल गई है। प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति के लिए प्रशासन को सौंप दिया गया है।

ऊर्जा निगम के अनुसार एक बिजलीघर को बनाने में लगभग तीन करोड़ का खर्चा आएगा। वहीं जयपुर पाडली और रेशम विभाग की जमीन को लेकर भेजे प्रस्ताव अभी अनापत्ति नहीं मिलने पर अटके हुए हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों बिजलीघरों को लेकर कार्यवाही तेज की जाएगी।

शहरवासियों को  बिजली की किल्लत और लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम का नया 33 केवी का बिजलीघर सबसे पहले आईटीआई डहरिया की जमीन पर बनेगा। निगम ने नए बिजलीघर को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत निगम की ओर से लाइनों को लेकर सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार डहरिया आईटीआई में बनने वाले नए बिजलीघर तक कमलुवागांजा उपखंड से आठ किमी की बिजली की लाइन बिछाकर 10  मेगा वोल्ट एंपियर (एमवीए) के दो ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। नए बिजलीघर के बनने से कमलुआगांजा और ट्रांसपोर्टनगर दोनों ही बिजलीघरों लोड कम होगा।

ये बनेंगे नए फीडर -
डहरिया
जज फार्म
पीलीकोठी
मुखानी
फार्म-तीन, धानमिल
संगम विहार और हीरानगर

कमलुवागांजा में वर्तमान में 40 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत  आपूर्ति होती है लेकिन हर साल बढ़ती जनसंख्या के दबाव के कारण गर्मी  में लो-वोल्टेज की समस्या आने लगती है। कई बार लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर भी फुंक जाते हैं। निगम के अनुसार लोड बढ़ने के दौरान नया बिजलीघर इन समस्याओं से राहत देगा।

ग्रिड की तरह होगा लाइनों का इंटरकनेक्शन
लाइनों में ग्रिड की तरह इंटर कनेक्शन करने की तैयारी है। इससे लोड बढ़ने पर ट्रांसफर करने में आसानी होगी। उपभोक्ताओं को सीजन अधिक देर तक समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

चिन्हित तीन स्थानों में से आईटीआई की जमीन पर प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग से सहमति मिल गई है। अब शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - एएस गर्ब्याल, मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम।

रुद्रपुर: शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक, चुराई चार बाइकें
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके में ऑटो लिफ्टर गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक चोरों ने कोतवाली इलाके से चार बाइक की चोरी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-चार रेशम बाड़ी ट्रांजिट कैंप निवासी इरफान रजा ने बताया कि 28 अगस्त की दोपहर को पह अपनी बाइक लेकर किच्छा बाईपास स्थित झील गया था और बाइक को लॉक करके खड़ी कर दी थी। थोड़ी देर बाद लौटा तो बाइक संख्या यूके-06 बीबी-0407 चोरी हो चुकी थी। इसके अलावा बागवाला झील दानपुर निवासी भरत ने बताया कि 16 अगस्त की शाम छह बजे वह अपनी बाइक संख्या यूके-06 एक्यू-5491 को लेकर जाफरपुर स्थित शुक्रवार बाजार गया था। बाइक को लॉक करके बाहर ही खड़ी कर दी थी। सब्जी लेकर वापस लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी।

वहीं भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अगस्त की दोपहर को वह अपनी बाइक संख्या यूपी-22 एडी-2050 को लेकर सिविल लाइंस डॉक्टर कॉलोनी आया था और दवाई लेकर वापस लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। उधर, अरबाज खान ने बताया कि छह अगस्त की दोपहर वह अपनी बाइक संख्या यूके-06 बीए-4926 को लेकर जिला अस्पताल पत्नी की दवाई लेने गया था और बाइक को बाहर बनी पार्किंग में खड़ा कर दिया। दवाई लेकर लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हल्द्वानी: जानें क्यों हो गया शहर को मिलने वाले 400 करोड़ के नमो भवन का नक्शा फेल
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के लिए मिसाल बनाने जा रहे नमो भवन का नक्शा फेल हो गया। ये ऐसा भवन है, जिसमें सभी सरकारी दफ्तरों के साथ बस अड्डा भी बनाया जाना है, लेकिन आठ मंजिला इस इमारत में सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया। जिसके चलते करीब 400 करोड़ की लागत से बनने से जा रहे इस भवन के नक्शे को दमकल ने अस्वीकार कर दिया। अब इसके नक्शे पर एक बार फिर से काम किया जाएगा।

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी आए थे। एमबी ट्रस्ट के ग्राउंड में उनकी रैली हुई थी और यहीं से उन्होंने हल्द्वानी वालों को 2200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जिसमें से 400 करोड़ रुपये से हल्द्वानी तहसील को तोड़कर में नमो भवन बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। आठ मंजिला इस भवन का छह मीटर हिस्सा जमीन के नीचे होगा। जिसमें दो बेसमेंट और एक लोअर ग्राउंड फ्लोर होगा। लोअर ग्राउंड फ्लोर में बस अड्डा संचालित होगा। इसके निचले तल में पार्किंग और भूतल में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन होगा।

नमो भवन के निर्माण का जिम्मा एशियन डवलपमेंट बैंक (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डवलपमेंट एजेंसी) को दिया गया है। एजेंसी ने 8 मंजिला भवन का नक्शा तैयार कर दमकल को भेजा। दमकल ने नक्शे का बारीकी से आंकलन किया तो खामियां ही खामियां मिलीं। जिसके बाद नक्शे को फेल कर दिया गया।

दरअसल, नक्शे में सुरक्षा मानकों को अनदेखी की गई। पहला ऊपरी तल पर बनने वाले प्रशासनिक भवन को बेसमेंट से इस तरह जोड़ा गया कि आग लगने की स्थिति में पूरी इमारत ही खाक में मिल जाए। दूसरा एजेंसी ने बेसमेंट के लिए सीढ़ियां ही नहीं बनाई। वाहनों और लोगों के आने-जाने के लिए सिर्फ रैंप बनाया और वह मानकों के अनुरूप नहीं था।

बेसमेंट में वेंटीलेशन (हवा आने-जाने) की उचित व्यवस्था नहीं थी। सबसे नीचे बना चार्जिंग स्टेशन सबसे ज्यादा घातक माना गया। इन सबको देखते हुए दमकल ने नक्शा फेल किया और सुक्षाव देते हुए पुन: बनाकर लाने को कहा।

एक नजर में नमो भवन
मंजिल- 08
ऊंचाई- 29.50 मीटर
बेसमेंट- 02
लोअर ग्रांउड फ्लोर- 01
गहराई- 06 मीटर

क्या-क्या बनेगा नमो भवन में
- आठ मंजिला बनेगा, तीन-तीन मीटर के जमीन के अंदर दो बेसमेंट बनेंगे।
- 450 कारों की होगी पार्किंग, 10 कारों की वीआईपी पार्किंग पार्किंग।
- तहसील, रजिस्टार कार्यालय, एसडीएम कोर्ट सहित किराए में चल रहे सभी सरकारी कार्यालय यहीं होंगे।
- लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए रूप, प्रेस क्लब होगा।
- 500 व्यक्तियों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम होगा।
- दो कांफ्रेंस हॉल होंगे। इसकी क्षमता 100 और 200 व्यक्तियों के बैठने की होगी।
- बस टर्मिनल बनेगा। एक घंटे में 18 बस यहां पर रुक सकेंगी।
- बस अड्डे में यात्रियों के रुकने के लिए 250-250 के वेटिंग रूम बनेंगे।
- वीआईपी वेटिंग रूम बनेगा। डोमेट्री भी बनाई जाएगी।
- चार फ्लोर कॉमर्शियल के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसे किराए पर देकर यहां से आने वाले पैसे से नमो भवन के खर्चे उठाए जाएंगे।

सभी सरकारी विभागों को एक छत्त के नीचे लाने की है तैयारी
अगर आपको वाहन का लाइसेंस बनावाना हो तो शहर के अंतिम छोर कुसुमखेड़ा जाना पड़ता है। ऐसे ही तमाम विभागों के लिए अलग-अलग इलाकों में जाना पड़ता है। लोगों की इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए नमो भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इस भवन में लगभग सभी विभाग के दफ्तर होंगे और सारी दिक्कतों का हल एक स्थान पर किया जाएगा।

चौड़ी होगी नमो भवन की मुख्य सड़क
नक्शे के मुताबिक नमो भवन के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क की चौड़ाई 8 मीटर है, लेकिन मानकों के अनुरूप नहीं है। क्योंकि बसें इस चौड़ाई की सड़क पर सीधा तो चल सकती हैं, लेकिन मुड़ नहीं सकती। इसके लिए अब सड़क को 9 मीटर करना होगा। इसी तरह बेसमेंट के रैंप को भी 9 मीटर का किया जाएगा। बेस में दो सीढ़ियां आने और जाने के लिए होंगी, ताकि आकस्मिक समय में बचाव किया जा सके।

जो भी सरकारी मानक होते हैं, उनका पालन किया जाएगा। यदि नक्शे में कुछ कमियां है तो उनका संशोधन किया जाएगा। भवन बनाने में सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह से निर्वहन किया जाएगा।
- एपी बाजपेई, संयुक्त सचिव प्राधिकरण