fire - Amrit Vichar

राजस्थान : पीएम मोदी के दौरे से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी...
जयपुर। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले हैं। रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के 'क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट' में लगी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

नोएडा : टेंट के सामान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
नोएडाः उत्तर प्रदेश के सेंट्रल नोएडा फेस-तृतीय के सेक्टर 70 स्थित प्लॉट संख्या बीएच 11 में मंगलवार को टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अग्निशमन अधिकारी ने घटना की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग को फैलने से रोका और कुछ ही समय में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि टेंट के सामान में आग लगने से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या मानवीय लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Uttrakhand: धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मां-बेटे सहित चार झुलसे, गैस चूल्हा जलाने के लिए जलाई थी तीली
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाका उस समय तेज धमाके के साथ दहल उठा जब एक महिला ने गैस चूल्हा जलाने के लिए तीली जलाई। धमाका इतना तेज था कि इससे कमरे की दीवार टूट गई और अग्निकांड में दंपति, उसका बेटा सहित एक महिला बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दंपति परिवार की नाजुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आग पर काबू पाया।

यहां बता दें कि मूलरूप से खमरियापुल पीलीभीत एवं हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला लोकेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। रोजमर्रा की भांति मंगलवार की सुबह लोकेश, उसकी पत्नी गोमती देवी और दस साल का बेटा नीरज घर पर थे। सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही गृहस्वामिनी गोमती ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की और माचिस की तीली जलाई। गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क गई और पलक झपकते ही तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया।

इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई और परिवार कमरे में फंस गया। जिसे देख वहां मौजूद मीरा देवी नाम की महिला भागती है और बचाने की कोशिश करती है, लेकिन वह भी झुलस गई। दरवाजा तोड़ने पर अंदर फंसा परिवार बाहर की ओर भागा और गश खाकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी भी घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा झुलसे परिवार के अलावा पड़ोसी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दंपति व उसके बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं मीरा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है। अग्निशमन विभाग अग्निकांड की जांच कर रही है।

गैस रिसाव की नहीं लगी भनक
रुद्रपुर। मंगलवार की सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद सोमवार की रात्रि को खाना बनाने के बाद से ही गैस का रिसाव होने लगा होगा और कमरा बंद होने के कारण गैस भरी रही। गोमती ने जब चाय या फिर खाना बनाने के लिए तीली जलाई तो आग नहीं, बल्कि गैस का दबाव इतना ज्यादा रहा होगा कि आग पकड़ते ही तेज धमाका हो गया और परिवार आग की चपेट में आया। गैस रिसाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।

मीरा ने दिखाई हिम्मत, हाथ झुलसा
मामूली झुलसी मीरा देवी ने बताया कि जिस कमरे में लोकेश किराए पर रहता है। उसके अगल-बगल भी किराएदार रहते हैं। सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही धमाका हुआ। उस वक्त कमरा बंद था और आग की लपटे बाहर की ओर निकल रही थी। अंदर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी तो उसने फौरन दरवाजा खोला। आग की तपिश इतनी तेज थी कि उसका बाया हाथ झुलस गया और मुंह पर आग की लपटे आई। दरवाजा खुलते ही परिवार जान बचाने को बाहर की ओर भागा। थोड़ी देर हो जाती तो परिवार की जान भी जा सकती थी।

लोकेश के परिवार की हालत है बेहद नाजुक
रुद्रपुर। गैस सिलेंडर फटने के कारण जहां कमरे का बाथरुम और दीवार टूट गई। वहीं दंपति के परिवार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार गोमती और दस वर्षीय बेटा नीरज 90 फीसदी जल चुके हैं, जबकि लोकेश 50 फीसदी झुलसा है। वहीं मीरा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। मां-बेटे की हालत बेहद नाजुक है। यही कारण है कि दंपति व बेटे को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। हादसे को लेकर पुलिस लगातार घायलों का हालचाल जान रही है।

बाराबंकी : शीशम के पेड़ काटने के बाद लगाई आग से गन्ने की फसल राख, जानें क्या है पूरा मामला
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बिना परमिट शीशम के पेड़ काटने के बाद सबूत मिटाने के प्रयास में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आगजनी में किसानों की कई बीघा गन्ने की पेड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने पुलिस और वन विभाग से कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।

ग्राम तेलवारी निवासी प्रेम कुमार, विशाल, रामपाल और हुकुम सिंह ने सामूहिक तहरीर में बताया कि 26 मार्च की दोपहर रामपुर तेलियानी निवासी एक व्यक्ति ने उनके खेत के पास खड़े तीन शीशम के पेड़ कटवा दिए। आरोप है कि कटान के बाद सबूत मिटाने के लिए गन्ने की सूखी पत्तियों में आग लगा दी गई, जो तेजी से फैलकर आसपास के खेतों तक पहुंच गई।

किसानों के अनुसार, आग की चपेट में आकर उनकी कई बीघा गन्ने की पेड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। विरोध करने पर आरोपी द्वारा अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ितों का कहना है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

किसानों ने पुलिस चौकी सुढ़ियामऊ और वन विभाग रामनगर को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। वन उपनिरीक्षक सचिन पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बाराबंकी : अचानक आग से सीएचसी में खड़ी 13 एंबुलेंस राख, स्वास्थ्य महकमे को लगा करोड़ों का चूना
बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार दोपहर बड़ी घटना हुई। यहां पर बड़ी संख्या में खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जो हवा का सहारा पाकर फैलती गई। बचाव कार्य शुरु होने तक 13 एंबुलेंस जलकर राख हो गईं थीं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो नीलामी लायक 43 निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थीं, जिनमें 13 जली हैं। कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नीलामी से पहले ही करोड़ों रुपये आग की भेंट चढ़ गए।

जानकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना रविवार दोपहर बाद हुई। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर के एक हिस्से में करीब 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। विभाग बता रहा कि यह सभी नीलामी की प्रक्रिया में थीं हालांकि अभी नीलाम शुरु नहीं हुई थी। बिल्कुल किनारे खड़ी एक एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा और आग की तेज लपटें निकलने लगीं। कोई जान पाता, तब तक इन लपटों ने एक के बाद एक एंबुलेंस को चपेट में लेना शुरु कर दिया। आग की ऊंची लपटों को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वहीं सीएचसी में मौजूद स्टाफ भी घबराकर तितर बितर हो गया।

खबर पाते ही जैदपुर एसओ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे, वहीं दमकल विभाग को भी बुलाया गया। टीम के पहुंचने तक आग काफी विकराल हो गई थी। करीब आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तब करीब 13 एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। खास बात यह कि निकट ही इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस आनन फानन में अलग की गईं। आग पर काबू पाने के बाद स्टाफ व पुलिस ने राहत की सांस ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि जल चुकीं एंबुलेंस कुल 43 में शामिल हैं, जो बेकार हो चुकी थीं, जिनकी नीलामी प्रक्रिया जारी थी।

डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में 13 एंबुलेंस जलकर राख हुई हैं। आग परिसर में नहीं लगी बल्कि चहारदीवारी पार से कुछ जलाया गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल की 30 गाड़ियां राहत में जुटी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके पालम में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। एक चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने कम से कम 6 लोगों की जान ले ली। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण कई लोग इमारत के अंदर फंस गए, जबकि कुछ ने ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग कैसे लगी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई। सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि पालम मेट्रो स्टेशन के निकट गली नंबर 2 में एक इमारत में आग लगी है और कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। आग इतनी तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई कि बाहर निकलने का मुख्य रास्ता पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

इमारत में कुल 18 लोग मौजूद

घटना के समय इमारत में कुल 18 लोग थे। कुछ लोगों ने खिड़कियों या बालकनी से कूदकर बचाव किया, लेकिन कई लोग धुएं और आग के कारण अंदर ही फंस गए। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बाहर निकाला, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत 30 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। राहत-बचाव अभियान सुबह से ही जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। आग का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है।

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग: 7 कर्मचारियों की मौत, 2 के फंसे होने की आशंका
जयपुर। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिक जिंदा जल गए और अब भी दो कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र की है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा, ''कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।

पीएम मोदी ने जताई मृतकों के प्रति संवेदना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

मोदी ने कहा, "जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात मजदूर जिंदा जल गए। दो मजदूर अब भी फैक्टरी के अंदर फंसे हुए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें :

विधानसभा में बजट पर चर्चा आज से, विधायकों को विचार रखने का मिलेगा अवसर, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार

DMRC आवासीय परिसर की इमारत में आग, एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत
दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के आवासीय परिसर की एक इमारत में सोमवार देर रात आग लगने से एक दंपति और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डीएमआरसी के क्वार्टर परिसर की एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 39 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

ये भी पढ़े :

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ...रेलवन ऐप से घर बैठे कर करें बुकिंग, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट पर पर मिलेगी छूट

कानपुर : सोहन लाल कंपाउंड में बहुमंजिली इमारत में आग, फायरब्रिगेड ने पाया काबू
कानपुर, अमृत विचार। बासमंडी स्थित सोहन लाल कंपाउंड स्थित एक बहुमंजिली इमारत की दूसरी मंजिल पर एक लेदर सैडरी गोदाम में भीषण आग लगी जिससे अफरातफरी मच गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना के दौरान बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सोमवार को प्रात: 11 बजे सोहल लाल हाता में आग लगने की जानकारी फायरब्रिगेड को क्षेत्र के बिलाल द्वारा दी गई। सोहन लाल का हाता काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, इसलिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और लाटूश रोड, कर्नलंगज, फजलगंज, मीरपुर, जाजमऊ समेत कई फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो देखा कि आसिफ अनवर पुत्र अनवारुल हक के लेदर सैडलरी गोदाम में शोले भड़क रहे थे।

अनुमान है कि ये आग शार्ट सर्किट से लगी है। आसपास आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण फायर जवानों ने पहले आग को आगे बढ़ने से रोका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन गोदाम को भारी नुकसान पहुंचा है।

Kannauj : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
कन्नौजः उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने से लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी। कुमार ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 130 यात्री सवार थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियों के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

चिनहट में हाहाकार... पांच दुकानों में लगी आग, धमाके के साथ फटे सिलेंडर, दमकल की गाड़ियों ने करीब पांच घंटे बाद बुझाई आग
लखनऊ, अमृत विचार: चिनहट बाजार स्थित रावण दहन स्थल पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पास में बनी टीनशेड की चार अन्य दुकानों तक फैल गईं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान चाय की दुकान में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और विकराल हो गई। सूचना पर गोमतीनगर, इंदिरानगर और हजरतगंज फायर स्टेशन से पहुंची पांच दमकल गाड़ियों की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में कारोबारियों को लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार ने बताया कि चिनहट बाजार के रावण दहन स्थल पर अस्थायी रूप से कई दुकानें लगती हैं। गुरुवार सुबह करीब छह बजे नंदी विहार कॉलोनी निवासी मो. रफी की फैशन बाजार नामक दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे कपड़े और प्लास्टिक के सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। पास में खड़ा एक ई-रिक्शा भी आग की चपेट में आकर जल गया। अग्निकांड में मो. रफी का करीब 30 लाख रुपये का सामान जल गया। इसके अलावा पास में स्थित मुकेश कनौजिया की कोयला भंडार में रखा लगभग पांच लाख रुपये का कोयला, अन्य सामान और एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।

इसके अलावा सतरिख रोड निवासी वीरेंद्र कश्यप की राजा कूल कार्नर एंड पान मसाला की दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये का सामान तथा चम्मच टी स्टॉल में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान भी जल गया। बताया गया कि घटना के समय कपड़े की दुकान में चार से पांच कर्मचारी सो रहे थे। धुआं भरने पर जब उनकी आंख खुली तो वे आनन-फानन में एक-दूसरे को जगाकर बाहर निकले। इस दौरान उनका सारा सामान और मोबाइल फोन भी जल गया। इसी बीच चाय की दुकान में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी।

एफएसओ ने बताया कि सुबह 6:21 बजे रावण दहन स्थल पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि टीनशेड से बनी पांच दुकानें पूरी तरह आग की चपेट में थीं और चारों ओर धुआं फैला हुआ था। पहले दो गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने पर इंदिरानगर और हजरतगंज से तीन और दमकल गाड़ियां मंगाई गईं।

करीब 15 दमकलकर्मियों ने अलग-अलग टीम बनाकर सामने और बगल से हौज पाइप के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। आग की चपेट में आने से मोहम्मद रफी, मुकेश कनौजिया, मोहम्मद रज्जी, वीरेंद्र कश्यप, आशा शर्मा, मो. सलमान, रामलखन चौरसिया, याकूब और रहमान की दुकानें जलकर खाक हो गईं। एफएसओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

बंद थीं दुकानें, टला बड़ा हादसा

आग इतनी भीषण थी कि धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान रावण दहन स्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिनहट पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर दमकल गाड़ियों के लिए रास्ता बनवाया। गनीमत रही कि घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और बाजार में लोगों की आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन मकान और दुकान जलकर खाक
जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना एवं नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में रविवार 10:30 बजे हुए एक हादसे में एक दुकान में आग भड़क उठी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने अगल-बगल के दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की दुकान और मकान एक ही भवन में होने के बावजूद भी सब लोग सुरक्षित बाहर भाग गए तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग में लगभग तीन दुकानों का मिलाकर 40 लाख के आसपास का सामान जलकर नष्ट हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में गौराबादशाहपुर निवासी विनोद जायसवाल के अपने मकान में ही किराना का थोक व्यवसाय है 15 फीट चौड़े तथा 100 फुट लंबे परिसर में उन्होंने पीछे आवास और गोदाम बना रखा था आगे दुकान चलाते थे। अज्ञात कारणों से मकान के पिछले हिस्से में जहां पत्तल इत्यादि स्टोर करके रखा गया था वहां आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक आग भंडारण कर कर रखे गए सरसों के तेल, रिफाइंड तेल तथा घी तक पहुंच गई।

आग़ का विकराल रूप देखकर परिवार के लोग पिछले दरवाजे से तथा आगे के लोग आगे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आग ने इन्हीं के परिवार के बगल में स्थित दीपू जायसवाल के जनरल स्टोर तथा फैयाज अहमद के रेडीमेड की दुकान को भी चपेट में ले लिया इन दोनों लोगों का भी आगे दुकान तथा पीछे आवास था। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे परंतु आग की विकरलता देखकर किसी की हिम्मत आगे बढ़ाने की नहीं हुई।

सूचना पर 20 मिनट के पश्चात फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया। परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया तब तक जौनपुर से एक और गाड़ी मार्टिनगंज तहसील आजमगढ़ से भी दो गाड़ियां तथा लालगंज तहसील आजमगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर आ गई।

लगभग 2 घंटे के पश्चात आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। घटना में विनोद जायसवाल का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। सामान के साथ-साथ घर गृहस्थी का भी सारा सामान बिस्तर चारपाई नकदी जेवर इत्यादि जलकर नष्ट हो चुका है। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव मौके पर फोर्स के साथ डटे रहे।