Pulwama attack - Amrit Vichar

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की हत्या, पीओके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली
नई दिल्ली। पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर 2019 में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और नामित आतंकवादी अर्जुमंद गुलजार उर्फ ​​बुरहान हमजा की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हमजा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कड़ी सुरक्षा में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था और उसपर मुजफ्फराबाद में घात लगाकर हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे हवाई मार्ग से रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे। हमजा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खार का रहने वाला था और अल बद्र संगठन से जुड़ा हुआ था।

इसके बाद वह अल बराक नामक आतंकी संगठन में शामिल हो गया और संगठन से मतभेद के बाद अलग होने के बावजूद आईएसआई के साथ करीबी रिश्ते बनाए रखे। उसे 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती आतंकी हमले की साजिश रचने का सूत्रधार होने के आरोप में यूपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था।

इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। इसके जवाब में, भारतीय सुरक्षा बलों ने 26 फरवरी, 2019 को एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को नष्ट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमजा का उपनाम डॉक्टर भी था। वह मौजूदा समय में मुजफ्फराबाद के बाहरी इलाके में स्थित घनी आबादी वाले चीला बांदी में रह रहा था।

उसकी सुरक्षा में आठ कमांडो, एक बुलेट-प्रूफ (बीआर) वाहन और एक एस्कॉर्ट वाहन तैनात किया गया था, जो पाकिस्तान सरकार द्वारा उसे दिये जा रहे महत्व को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी 2025 के बीच कथित तौर पर खुद पर हुए हमले की मनगढ़ंत कहानी बनाने के बाद उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। हमजा ने अल बराक के पूर्व कमांडर फारूक कुरैशी के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया।

कुरैशी का नाम कश्मीर घाटी में मादक पदार्थों की तस्करी, जाली मुद्रा गिरोह, हथियारों की तस्करी और सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों में बार-बार सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों मुजफ्फरबाद में ''माछिस फैक्टरी' के नाम से मशहूर एक औद्योगिक परिसर से अपना धंधा चलाते थे। उन्होंने बताया कि हमजा के पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी(आईएसआई), विशेष रूप से कर्नल रिजवान नामक एक अधिकारी के साथ घनिष्ठ संबंध थे, जो गहरे खुफिया संबंधों और संरक्षण का संकेत देते हैं।

हमजा ने हाल ही में कुपवाड़ा के रहने वाले कादिर लाला की बेटी से शादी की थी, जो हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व सदस्य था और वर्तमान में पाकिस्तान के चक शहजाद में आतंकी समूह की आवासीय परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत है। सूत्रों ने बताया कि उसके पुलवामा के एक अन्य पूर्व हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी मुर्तजा से भी घनिष्ठ थे, जो अब इस्लामाबाद में रहता है, और वह अक्सर उसके आवास पर जाया करता था।

26 फरवरी : भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने नष्ट कर पुलवामा का बदला लिया
नई दिल्लीः कहने को तो फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना है, लेकिन यह बहुत बड़ी-बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 26 फरवरी की बात करें तो कुछ बरस पहले की एक घटना सबके जहन में ताजा होगी, जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था। इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर किए गए आत्मघाती बम हमले ने पूरे देश का सीना छलनी कर दिया था। हमले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 40 जवानों की मौत हुई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। छब्बीस फरवरी की तारीख एक अन्य बड़ी घटना की भी साक्षी रही है।

दरअसल, 26 फरवरी 1857 को बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी भड़की थी, जो देखते-देखते एक जन आक्रोश की ज्वाला में बदल गई। इसे देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली जनक्रांति कहा जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।

1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।

1958 : पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।

1966 : स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।

1972 : वर्धा के निकट आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सैटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।

1975 : गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया।

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1976 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 : तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़कर बाहर किया। सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की।

1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि महाशक्ति पर यह इस तरह का पहला हमला था।

2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।

2019 : भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।

2023: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार खिताब जीता।

2024: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कासगंज: पुलवामा हमले में शहीद जवान विनय की प्रतिमा सांसद ने किया अनावरण
सिढ़पुरा, अमृत विचार। विकास खण्ड क्षेत्र के गांव कमालपुर में शहीद विनय कुमार यादव की प्रतिमा का सासंद देवेश शाक्य ने अनावरण किया। विनय कुमार पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनकी यह प्रतिमा लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगी। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि देश केशहीदों को कभी भुलाया नहीं का सकता है।

उनका बलिदान हमेशा ही याद रखा जाएगा। विनय कुमार पुलवामा हमले में शहीद हुए। उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना सराहनीय कार्य है। उनकी यह प्रतिमा हमेशा ही युवाओं और लोगों को देश प्रेम की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने हमेशा ही सर्वोच्च बलिदान देकर भी देश की रक्षा की है। उनका ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। उनकी प्रतिमा का अनावरण कर सांसद देवेश शाक्य सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, परवेज जुबैरी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र, अंशुमान यादव, एडीजी, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Pulwama Attack: PM मोदी और अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “ वर्ष 2019 में पुलवामा में जान गंवाने वाले बहादुर नायको को श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कभी भुला नहीं पाएंगी।“

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, ''साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है।''

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले को निशाना बनाकर कायराना हमला किया था । इस हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने इसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया इस कार्रवाई में अनेक आतंकवादी मारे गए थे।

यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर दंगा: पूर्व मंत्री सईदुज्जमा और पूर्व सांसद कादिर राणा समेत 9 नेताओं के खिलाफ आरोप तय, अगली सुनवाई पांच मार्च को

पुलवामा आतंकवादी हमले के आरोपी की जम्मू के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर पांच साल पहले हुए घातक आतंकवादी हमले के 32 वर्षीय एक आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काकापोरा के हाजीबल गांव का बिलाल अहमद कुचे उन 19 लोगों में शामिल था जिन पर इस मामले में औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया है। पुलवामा के लेथपोरा में 14 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार से सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था।

इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और आठ अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुचे को किश्तवाड़ जिला जेल में बीमार होने के बाद 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

पुलवामा हमला मामले में कुचे और 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 25 अगस्त, 2020 को आरोप पत्र दायर किया था। वह इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों में शामिल था। कुचे और अन्य आरोपियों शाकिर बशीर, इंशा जान और पीर तारिक अहमद शाह ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को साजो-सामान मुहैया कराया था और उन्हें अपने घरों में पनाह दी थी।

आरोप पत्र रणबीर दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विदेशी अधिनियम और जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक संपत्ति (क्षति निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल किया गया था।

इस आतंकवादी हमले में शामिल तीन पाकिस्तानियों समेत छह आतंकवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए, जबकि जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर समेत छह अन्य आतंकवादी अब भी फरार हैं। एनआईए के अनुसार, पुलवामा हमला आतंकवादी संगठन के पाकिस्तान स्थित नेतृत्व द्वारा रची गई एक सुनियोजित आपराधिक साजिश का नतीजा था।

ये भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स पहली बार 85000 अंक के पार, निफ्टी 26000 अंक के करीब

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आज तड़के पुलवामा के फ्रैसीपोरा गांव में तलाश अभियान चलाया।

इसी दौरान सुरक्षा बल के जवान लक्षित स्थान पर पहुंचे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शाह और राहुल का कल से तमिलनाडु दौरा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

गोंडा : पुलवामा हमले के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, कहा-अर्द्ध सैनिक बलों को शहीद का दर्जा दे सरकार
गोंडा, अमृत विचार। पुलवामा हमले की 5वीं बरसी पर बुधवार को जिले भर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम को इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की अगुवाई में गांधी पार्क में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया तथा इस हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर मौजूद पूर्व सैनिकों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अर्ध सैनिक बलों को पुरानी पेंशन के साथ शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की।

पांच वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों की वजह से ही देश का आम नागरिक सुरक्षित सांस ले पा रहा है। पूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल व केबी सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले की घटना और शहीद हुए जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी पूरा देश उस घटना को याद कर भावुक हो जाता है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ अरुण सिंह व अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन बताते हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को याद किया। उन्होने कहा कि मातृभूमि की सेवा और गौरव की रक्षा करने वाले देश के बहादुर बेटे हम भारतवासियों के हृदय में एक दिव्य ज्योति बनकर युगों-युगों तक अमर रहेंगे। यह माटी उनके बलिदान एवं सेवा के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकेगी।

इंकलाब फाउंडेशन ने श्रद्धांजलि सभा में अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाली व शहीद का दर्जा दिलाने की मांग भी की। अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि उनकी पुरानी पेंशन बहाल करके ही होगी। अटेवा मण्डल महामंत्री देवीपाटन गौरव पांडेय ने कहा यह कौन सा राष्ट्रवाद है कि नेता विधायक को पेंशन परंतु सीआरपीएफ जवानों को पेंशन नहीं। कार्यक्रम में एलबीएस मुख्य नियंता प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल, समाजसेवी मसूद आलम खां, प्रत्यूष राज, अजीत सिंह सलूजा, अभय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दिलीप जयसवाल, अरुण सिंह, केबी सिंह, अजेय विक्रम सिंह, अजय प्रकाश सिंह, शिवकुमार, ओमप्रकाश, विन्देश्वरी सरोज, राकेश, आरके मिश्रा, मोहित सिन्हा, बुनकर सहित कई शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें -लखनऊ दौरे पर बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन में हुए शामिल

बहराइच में बोले नगर पंचायत अध्यक्ष-जवानों से सुरक्षित है हमारा देश
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें एसएसबी जवानों के साथ पुलिस और आम लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों की याद में प्रतिवर्ष 14 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होता है। बुधवार को नगर पंचायत रुपईडीहा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य रहे। पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ मुख्य अतिथि ने मोंबतियां जलाई। इसके बाद देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीद जवानों को याद किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जवान हमारे देश के सुरक्षा और संरक्षण को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके रहने से देश के सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। समाजसेवी शेर सिंह कसौंधन ने कहा कि आतंकियों ने करना हमला किया था। लेकिन हमारे देश के जवान डरने वाले नहीं है। पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ आम लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संजय वर्मा संघ के जिला उपाध्यक्ष दीपक आर्य केसरी प्रसाद सोनी, कमल मद्धेशिया, आरती वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह, संजय केवट समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Board exam : प्रैक्टिकल एग्जाम देने से वंचित इंटरमीडिएट छात्रों को मिला एक और मौका, इस दिन होगी परीक्षा

पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

I pay homage to the brave heroes who were martyred in Pulwama. Their service and sacrifice for our nation will always be remembered.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2024

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था।

ये भी पढे़ं- PM मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की दीं शुभकामनाएं

यह कहना गलत कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाया: सत्यपाल मलिक
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि यह कहना ‘‘गलत’’ है कि वह यह पद छोड़ने के बाद ही 2019 के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान के बाद सोमवार को मलिक की यह टिप्पणी आई। शाह ने कहा था, ‘‘हमसे अपना रास्ता अलग करने के बाद वह आरोप लगा रहे हैं’’।

उन्होंने राजस्थान के सीकर में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना गलत है कि मैं यह मुद्दा तब उठा रहा हूं जब मैं सत्ता में नहीं हूं।’’ मलिक ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा हमले के दिन भी उठाया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। मलिक उस वक्त जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

उन्होंने इस हमले के सिलसिले में हाल में खुफिया सूचना की नाकामी का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि केंद्र सरकार ने सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए विमान देने से इनकार कर दिया था। पिछले सप्ताह शाह से जब इस आरोप के बारे में पूछा गया कि क्या मलिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का हालिया समन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना से जुड़ा है, तब उन्होंने कहा था कि इस तरह के आरोप सही नहीं है क्योंकि मलिक को जांच एजेंसी ने पहले भी बुलाया था।

एक साक्षात्कार में शाह ने कहा था, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसे छुपाने की जरूरत है। अगर हमसे अलग होने के बाद कोई आरोप लगा रहा है तो मीडिया और लोगों को उसी हिसाब से उसका मूल्यांकन करना चाहिए।’’

मलिक ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री पद का ‘‘गंभीर उम्मीदवार ’’ बताते हुए कहा कि ‘‘अगर उनके भाग्य में होगा तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे’’। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं, लेकिन राजनीति और चुनाव में कोई नहीं जानता कि क्या होगा। मौजूदा स्थिति उनके लिए कठिन है, उन्हें कुछ चीजें ठीक करनी होंगी।’’

मलिक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (गौतम) अडाणी के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला है और इससे उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुलवामा मुद्दे पर भी बोलना चाहिए और अगर कोई जांच हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए। राजस्थान के संदर्भ में मलिक ने कहा कि अगर भाजपा वसुंधरा राजे को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करती है, तो उसके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें- तेलंगाना में मुसलमानों का आरक्षण समाप्त करने वाले शाह के बयान पर ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा ने 2019 का चुनाव जीतने के लिए पुलवामा हमले का इस्तेमाल किया: माणिक सरकार
अगरतला। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किया था। माणिक ने यह दावा जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद किया है।

मलिक ने आरोप लगाया था कि पुलवामा आतंकी हमला व्यवस्था की विफलता का परिणाम था, जिसमें व्यापक सुरक्षा और खुफिया खामियां शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा आतंकी हमला किया गया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।

माणिक सरकार ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, माहौल का इस्तेमाल कर, उसने (भाजपा) 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और घटना के समय जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक अब इस बारे में बोल रहे हैं। बालाकोट की घटना के ठीक बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा था कि उस साल अप्रैल-मई में हुए आम चुनाव से पहले बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस घटना के पीछे एक गहरी साजिश थी।

भारत के युद्धक विमानों ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी। मलिक के साक्षात्कार पर हैरानी जताते हुए माणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रायचौधरी ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। माणिक ने कहा, पूर्व राज्यपाल के साक्षात्कार देने के बाद मैं सोच रहा था कि उन्हें सीबीआई द्वारा बुलाया जाएगा और यह सही साबित हुआ, क्योंकि उन्हें कथित बीमा घोटाले से संबंधित एक मामले में संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मलिक से जम्मू कश्मीर में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। सात महीने में यह दूसरी बार है जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक से संघीय एजेंसी पूछताछ करेगी। बिहार, जम्मू कश्मीर, गोवा और अंत में मेघालय में राज्यपाल रहे मलिक से पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ की थी।

मलिक द्वारा द वायर को एक साक्षात्कार दिए जाने के बमुश्किल एक हफ्ते बाद सीबीआई ने यह कदम उठाया। साक्षात्कार में मलिक ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के मामले से निपटने के संबंध में, जहां उन्होंने तत्कालीन राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजन से पहले अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य ने कहा कि देश ने पहली बार ऐसी प्रतिक्रियावादी सरकार को देखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लोग एक साथ आते हैं, तो भाजपा को हराया जा सकता है। माणिक ने कहा, त्रिपुरा में हाल के विधानसभा चुनावों में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने उनका (भाजपा) समर्थन नहीं किया। खुले तौर पर भाजपा की आलोचना करने वाली टिपरा मोथा ने भाजपा की चुनाव जीतने में मदद की।

ये भी पढ़ें : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी पर रातभर नहीं सो सके थे CM भगवंत मान

पुलवामा हमले पर सत्यपाल मलिक के आरोपों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 2019 के पुलवामा हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोपों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार मलिक के खुलासों से संबंधित खबरों को दबाने की कोशिश कर रही है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि मोदी मशीन ने या तो खुलासों को दबा दिया है या अन्य सुर्खियों और टीवी बहस के जरिये ध्यान हटा दिया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी रविवार को सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सुर्खियों के जरिये ध्यान भटकाने से सवाल गायब नहीं हो जाते। उन्होंने कहा, केवल प्रश्न बढ़ रहे हैं।

चीन को क्लीनचिट क्यों? अडाणी पर जेपीसी क्यों नहीं? अडाणी की मुखौटा कंपनियों में कहां से आए 20 हजार करोड़ रुपये? पुलवामा पर कोई जवाब क्यों नहीं? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने मलिक द्वारा पुलवामा हमले को लेकर किए गए खुलासे का सारांश देते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया कि मीडिया द्वारा इस खबर को तरजीह नहीं दी गई।

थरूर ने कहा कि मलिक के खुलासे राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों से संबंधित थे, जो राष्ट्र के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दावों के बाद शनिवार को कहा था कि सरकार को बताना चाहिए कि 2019 के पुलवामा हमले की जांच का नतीजा क्या निकला और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को जाने के लिए विमान की सुविधा क्यों मुहैया नहीं कराई गई थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने 5 मेयर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, बरेली से कुलभूषण त्रिपाठी को टिकट