Delhi Capitals - Amrit Vichar

Delhi Capitals के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर दुष्कर्म का आरोप, कोलकाता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए निर्देश
कोलकत्ताः आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और निजी पलों की कथित वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि अभिषेक पोरेल ने शादी का वादा कर मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी दावा है कि क्रिकेटर ने उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड की, उन्हें जबरन कमरे में रोके रखा और बाद में फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दीं।

मामले की सुनवाई के दौरान कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि अभिषेक पोरेल के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तुरंत जब्त किए जाएं, ताकि कथित डिजिटल साक्ष्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या लीक की संभावना को रोका जा सके। जांच के दौरान पुलिस को एक पेन ड्राइव भी मिली है, जिसे संभावित साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है।

दूसरी ओर, अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि शिकायत बेबुनियाद है और पुलिस की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही वह इस मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। फिलहाल यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्ष 2023 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले सीजन में टीम के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। अब तक वह 35 आईपीएल मैच खेलने के अलावा 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः IND vs ZIM T20 Series: 'भारत नहीं, दोनों टीमों के पास बराबर मौका', जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा दावा

'मुझे लगा रिकी पोंटिंग भारत के कोच बन गए हैं...'; श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर माइकल वॉन का बड़ा बयान
लखनऊः भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, तो पहली प्रतिक्रिया यही थी कि शायद रिकी पोंटिंग भारतीय टीम के नए कोच बन गए हैं।

'भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं'

अजिंक्य रहाणे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने कहा कि श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी हमेशा प्रभावशाली रही है। उनके मुताबिक, अय्यर एक शानदार कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वॉन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की गहराई इतनी मजबूत है कि यहां ऐसा फैसला संभव हो जाता है, जहां हाल ही में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान की जगह भी नया कप्तान नियुक्त कर दिया जाता है।

अय्यर और पोंटिंग की जोड़ी का रहा सफल रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की साझेदारी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कई बार सफल रही है। वर्ष 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अय्यर कप्तान और पोंटिंग मुख्य कोच थे। उस सीजन टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी।

इसके बाद 2025 में दोनों पंजाब किंग्स के साथ जुड़े और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं 2026 सीजन में भी पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई।

भारतीय कप्तान के रूप में शुरुआत रही निराशाजनक

बतौर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। बीते शुक्रवार उनकी कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहला अवसर बताया गया, जब आयरलैंड ने भारत को हराया।

यह भी पढ़ेंः Hardik Pandya Marriage: मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी... माहिका शर्मा और हार्दिक की फोटो ने बढ़ाई हलचल, क्या हो गई दूसरी शादी?

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में 'घर वापसी', कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ा और हाई-प्रोफाइल ट्रेड देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र बिताने के बाद ऋषभ पंत की अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो रही है। हालांकि, इस वापसी के लिए पंत को अपने वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के कलाई के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई खिलाड़ियों की इस अदला-बदली के तहत पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली टीम का हिस्सा बने हैं।

27 करोड़ की रिकॉर्ड रकम पर लखनऊ ने खरीदा था

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी (Mega Auction) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो लीग के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली थी। उस समय लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने पंत के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की बात कही थी। लेकिन लगातार दो कमजोर सत्र रहने के बाद, फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी की मौजूदगी वाली ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग टीम की सलाह पर पंत को रिलीज करने का फैसला किया।

कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

इस बड़े ट्रेड के दूसरे हिस्से में, बाएं हाथ के कलाई के बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव अपनी 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं।

पंत के लिए 'घर वापसी' जैसा है यह सफर

ऋषभ पंत के लिए दिल्ली कैपिटल्स में आना घर वापसी जैसा है। उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 111 मैच खेले थे और बड़ी नीलामी में जाने से पहले तक वह इसी टीम का अहम हिस्सा थे। पंत 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे और इस दौरान उन्होंने 43 मैचों में दिल्ली का नेतृत्व किया था।

लखनऊ के साथ कप्तानी और बल्लेबाजी में पंत का संघर्ष

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ऋषभ पंत का प्रदर्शन कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही मोर्चों पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। आईपीएल 2025 टीम ने 6 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था। इस सत्र में पंत ने 14 मैचों में केवल 269 रन बनाए थे।आईपीएल 2026  सत्र और भी खराब रहा। पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम 10 टीमों की लीग में सबसे निचले (10वें) स्थान पर रही। टीम को 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिलीं और वह 8 अंकों के साथ तालिका में आखिरी स्थान पर रही। बल्लेबाजी में भी पंत ने 14 मैचों में 312 रन जुटाए, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल था।

कुलदीप यादव का भी साधारण रहा पिछला सत्र

दूसरी ओर, कुलदीप यादव ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से दिल्ली कैपिटल्स में आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 65 मैचों में 72 विकेट झटके थे। लेकिन आईपीएल 2026 का सत्र उनके लिए भी काफी साधारण रहा। कुलदीप ने इस सत्र के 14 मैचों में केवल 10 विकेट ही हासिल किए और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.30 रन प्रति ओवर रहा। अब देखना होगा कि इस बड़े बदलाव के बाद दोनों खिलाड़ी अपनी नई टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें  :

वाराणसी: गंगा में नाव पर चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 5 नाविक गिरफ्तार

DC vs RR: स्टार्क के 4 विकेट और केएल राहुल की फिफ्टी से टूर्नामेंट में DC की रेस बरकरार, दिल्ली ने राजस्थान को रौंदा
दिल्ली। मिचेल स्टार्क (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद केएल राहुल (56), अभिषेक पोरेख (51) और कप्तान अक्षर पटेल (नाबाद 34) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चार गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के अब 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं और उनके प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

आशुतोष शर्मा ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल के बीच छठें विकेट के लिए अविजित 22 रनों की मैच विजयी साझेदारी हुई। आशुतोष शर्मा ने पांच गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 18 रन बनाये। अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। डॉनोवन फरेरा को ओवर देकर रियान पराग ने एक गैंबल खेला था लेकिन उस ओवर में 16 रन आ गए और मैच दिल्ली कैपिटल्स की तरफ मुड़ गया। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 105 रन जोड़ कर दिल्ली कैपिल्टस को अच्छी शुरुआत दिलाई। 11वें ओवर में बृजेश शर्मा ने अभिषेक पोरेल को आउट कर आरआर को पहली सफलता दिलाई।

अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने साहिल परख (नौ) को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। 15वें ओवर में दशून शानका ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। केएल राहुल ने 42 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रिस्टन स्टब्स(चार) रन को आउट किया। डेविड मिलर (नौ) को आउट कर बृजेश शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवरों पांच विकेट पर 197 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। दसून शानका ने एक बल्लेबाज को आउट किया। आज यहां इससे पहले ध्रुव जुरेल (53), कप्तान रियान पराग (51) और वैभव सूर्यवंशी (46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट लिये 70 रन जोड़े। आठवें ओवर में माधव तिवारी ने वैभव सूर्यवंशी का शिकार कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 46 रनों की पारी खेली। एक समय जब आरआर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी 15वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटक कर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही आरआर के रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई।

स्टार्क ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग को आउट किया। रियान पराग ने 26 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 51 रनों की पारी खेली। रियान पराग अपने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल ने अगली ही गेंद पर डॉनोवन फरेरा (शून्य) का शिकार कर लिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रवि सिंह (पांच) रन का पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया।

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने दसून शानका (पांच) को आउट कर अपना चौथा और टीम के लिए सातवां विकेट लिया। पारी के आखिरी ओवर में लुंगी एन्गिडी ने ध्रुव जुरेल को पगबाधा आउट किया। ध्रुव जुरेल ने पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 53 रन बनाये। राजस्थान रायल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 193 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लिये। माधव तिवारी और लुंगी एन्गिडी ने दो-दो बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :

IPL 2026 : जीत के बाद भी LSG के कप्तान पंत को लगा झटका, CSK के खिलाफ 12 लाख का जुर्माना

IPL 2026: प्लेऑफ में बने रहने के लिए दिल्ली और राजस्थान में नॉकआउट मुकाबला, खिलाड़ियों की होगी असली परीक्षा
दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये रविवार को आईपीएल का महत्वपूर्ण मुकाबला हर हालत में जीतना होगा और नजरें इस पर लगी होंगी कि वैभव सूर्यवंशी सीम और स्विंग के महारथी मिचेल स्टार्क का सामना कैसे करते हैं। दिल्ली के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर है। इस मैच में हार से वह दौड़ से बाहर ही हो जायेगी ।

वहीं रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली उनके रंग में भंग नहीं डाल सके। सचिन तेंदुलकर के बाद कोई युवा खिलाड़ी देशवासियों का इस कदर चहेता नहीं बना है जैसे बिहार के समस्तीपुर का सूर्यवंशी बन चुका है । वह फिरोजशाह कोटला पर पहली बार खेलेगा और उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ मची हुई है।

आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं। जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक 'कोहली कोहली' चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है । इतने साल में अपने प्रशंसकों का बेस नहीं बना सकी दिल्ली की टीम रविवार को उतरेगी तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा अगर दर्शक सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई करें।

पिछले 11 मैचों में 40 छक्के लगा चुके और 236 . 55 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बना चुके सूर्यवंशी जबर्दस्त फॉर्म में हैं और अब देखना होगा कि स्टार्क उन्हें कैसे रोक पाते हैं । स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिला जुला रहा है । आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी । अगर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट वाला अपना फॉर्म लेकर उतरते हैं तो सूर्यवंशी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

अब तक 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके स्टार्क को शुरूआती स्विंग और सीम मिल जाती है तो सूर्यवंशी की तकनीक की असल परीक्षा होगी । दिल्ली की टीम ने पिछले कुछ मैच सपाट पिचों पर खेले हैं। उसके लिये कप्तान अक्षर पटेल (12 मैचों में दस विकेट ) और कुलदीप यादव (11 मैचों में सात विकेट ) का खराब फॉर्म चिंता का सबब रहा है।

लुंगी एंगिडि को छोड़कर तेज गेंदबाज भी नहीं चल सके हैं। के एल राहुल अकेले बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने दिल्ली के लिये लगातार रन बनाये हैं । नीतिश राणा और समीर रिजवी को बड़ी पारियां खेलनी होंगी । रॉयल्स के लिये चिंता की बात कप्तान रियान पराग (10 मैचों में 207 रन) का खराब फॉर्म है । रॉयल्स के गेंदबाजों ने जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया है ।

टीमें :

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अजय जादव मंडल, करुण नायर, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

यह भी पढ़ें:

उज्जैन पहुंचे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सितारे, महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

पंजाब की लगातार चौथी हार पर भड़के कप्तान अय्यर, कहा- खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने हमे डुबोया
धर्मशाला। पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोमवार को उनकी गेंदबाज़ी और फील्डिंग ने टीम को मैच हराया, क्योंकि बल्लेबाज़ी में उन्होंने 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे। पंजाब के क्षेत्ररक्षकों ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज़ों के दो कैच छोड़े। वे इस सीज़न में अब तक कुल 19 कैच छोड़ चुके हैं, जो किसी भी टीम से सबसे ज़्यादा हैं।

अय्यर ने कहा, "मैं बात घुमाऊंगा नहीं। मैं यही कहूंगा कि फिर से फ़ील्डिंग और गेंदबाज़ी के कारण हम मैच में पीछे गए। इस विकेट पर, जहां गेंद सीम कर रही थी और उछाल अलग-अलग थी, हमने कम से कम 30 रन ज़्यादा बनाए थे।" जब उनसे पूछा गया कि आईपीएल इतिहास के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ युज़वेंद्र चहल ने पंजाब की गेंदबाज़ी में एक भी गेंद क्यों नहीं डाली, तो अय्यर ने कहा: "उन्हें गेंद देने का बिल्कुल विचार था, लेकिन जिस तरह गेंद सीम कर रही थी और तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी, तो हमें लगा कि अगर हम अपनी लाइन और लेंथ पा लें, तो विकेट निकाल सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर पाए।"

उन्होंने कहा, ''मैं कोई बहाना नहीं देना चाहता इसलिए यह कहूंगा कि फ़ील्डिंग और गेंदबाज़ी एक बार फिर हार का कारण रही। स्कोर बहुत अच्छा था और मुझे लगा कि हमने 30 रन अधिक बनाए थे क्योंकि परिस्थितियां कठिन थी और गेंद सीम कर रही थी। चहल से गेंदबाज़ी कराना मन में था लेकिन जिस तरह से गेंद सीम कर रही थी और मूव कर रही थी उसे देखते हुए मैंने तेज़ गेंदबाज़ों से गेंदबाज़ी कराने का फ़ैसला किया लेकिन हम विकेट हासिल नहीं कर पाए।

दिल्ली कैपिटल्स के सामने 211 का लक्ष्य भी था। पावरप्ले में ही दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवा दिए थे और ट्रिस्टन स्टब्स दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट भी हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा था लेकिन यहां से अक्षर और मिलर ने पारी को संभाला। अक्षर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए और इसके बाद आक्रमण की ज़िम्मेदारी मिलर ने संभाली। हालांकि मिलर भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए लेकिन आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी।

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के बाद भी तगड़ा झटका, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना
धर्मशालाः दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अक्षर और डेविड मिलर के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा।

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ''दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।''

इसमें आगे कहा गया है, ''धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'' दिल्ली की टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसका अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला
धर्मशाला। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा टॉस जीतना ही सही है। हम कुछ अहम पलों को भुना नहीं पाए लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। हम समीकरण के बारे में अधिक नहीं सोच रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने की सोच रहे हैं। पिच का आइडिया हो जाए इसलिए हमने गेंदबाजी का फैसला किया है।

टीम में पांच बदलाव हैं। पोरेल, परख, मिलर, नबी और माधव तिवारी खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सीजन में हम जो कर रहे हैं बस उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और अपने इंस्टिंक्ट को बैक करने की कोशिश करना चाहते हैं। यही एक पहलू है जिसमें हम पिछले कुछ मुक़ाबलों से पिछड़ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लॉकी फ़र्ग्युसन नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर बेन ड्वारश्विस आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी। पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसन, बेन ड्वारश्विस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

रोमांचक हुई ऑरेंज कैप की रेस : केएल राहुल की दावेदारी बरकरार, देखें टॉप-10 लिस्ट
दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप तालिका के र्ग्ष 10 या यहां तक कि शीर्ष 20 रन स्कोरर्स की सूची में अधिक बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पहले से ही तीसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल ने 23 रन की पारी खेलकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। अब वह 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

इस मामले में 494 रन के साथ हाइनरिक क्लास शीर्ष पर तथा 475 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में हमेशा की तरह वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें रहेंगी।

इसके अलावा जीटी के ओपनर बी साई सुदर्शन और शुभमन गिल भी रेस में तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं। सूर्यवंशी फ़िलहाल 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 385 रन के साथ सातवें और गिल 378 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं। ऑरेंज कैप तालिका में कार्तिक त्यागी इस सीजन केकेआर के लिए लगातार विकेट निकाल रहे हैं। पिछले चार मैचों में उन्होंने आठ विकेट लिए हैं, जिसमें शुक्रवार को मिले दो विकेट भी शामिल हैं। अब उनके कुल 13 विकेट हो गए हैं।

हालांकि वे अभी टॉप खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे हैं, लेकिन तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं। इस तालिका में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जहां दोनों के बीच अंतर इकॉनमी रेट का है। वहीं 16 विकेट के साथ प्रिंस यादव, कगिसो रबाडा और इशान मलिंगा मौजूद हैं।

शनिवार को रबाडा मैदान पर उतरेंगे। पिछले छह मैचों में उनके नाम 12 विकेट हैं और अगर उन्होंने यही लय बरकरार रखी, तो शनिवार रात उनके सिर पर पर्पल कैप भी हो सकती है। हालांकि अगर जोफ्रा आर्चर भी अच्छी लय में रहें तो मामला अलग हो सकता है। उनके नाम 15 विकेट हैं और वे टॉप पांच से ज़्यादा दूर नहीं हैं। सिर्फ़ दो विकेट उन्हें शीर्ष तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए शनिवार रात रबाडा और आर्चर दोनों पर ख़ास नजर रहेगी। पावरप्ले में दोनों का प्रदर्शन मैच का नतीजा तय कर सकता है।

ये भी पढ़ें :

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली वर्मा को NADA का नोटिस, डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न रहने पर थमाया गया नोटिस

DC vs KKR : फिन ऐलन के शतक से दिल्ली पस्त, कोलकाता ने जीता लगातार चौथा मैच
दिल्ली। फिन ऐलने (नाबाद 100) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 51वें मुकाबले में 34 गेंदें शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। यह 10 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की चौथी जीत है। इस जीत के साथ केकेआर के नौ अंक हो गए हैं और उन्होंने अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए सातवां स्थान हासिल कर लिया है।

फिन ऐलन ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 147 रन कर दिया इसी के साथ उनका शतक पूरा हो गया और केकेआर ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। ऐलन ने मात्र 47 गेंदों पर शतक पूरा किया ऐलन ने अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के उड़ाये। यह केकेआर की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक है। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती दोनों विकेट 31 रन के स्कोर पर गंवा दिये थे।

तीसरे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुये। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने अंगकृष रघुवंशी (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने फिन ऐलन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को 14.2 ओवरों आठ विकेट से जीत दिला दी। कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों में दो छक्के लगाते हुए नाबाद 33 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां पथुम निसंका (50), आशुतोष राणा (39) और केएल राहुल (23) के शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसंका और केएल राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 49 रन जोड़े। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

राहुल ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाये। इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कस लिया। आठवें ओवर में कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (आठ) का शिकार कर लिया। 10वें सुनील नारायण को समीर रिजवी (तीन) को आउट किया। 11वें ओवर में अनुकूल रॉय ने पथुम निसंका को आउटकर पवेलियन भेज दिया। पथुम निसंका ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली।

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुकूल ने ट्रिस्टन स्टब्स (दो) को बोल्ड कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों में 11 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। पारी के आखिरी ओवर में आशुतोष राणा को कार्तिक त्यागी ने आउट किया।

आशुतोष रााणा ने 28 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में आठवें विकेट के रूप में मिचेल स्टार्क (शून्य) रनआउट हुये। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो- दो विकेट लिये। सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और कैमरन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ : IPL के फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, कोलकाता को दिया 143 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली। पथुम निसंका (50), आशुतोष राणा (39) और केएल राहुल (23) के शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसंका और केएल राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 49 रन जोड़े। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। राहुल ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाये।

इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कस लिया। आठवें ओवर में कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (आठ) का शिकार कर लिया। 10वें सुनील नारायण को समीर रिजवी (तीन) को आउट किया। 11वें ओवर में अनुकूल रॉय ने पथुम निसंका को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

पथुम निसंका ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुकूल ने ट्रिस्टन स्टब्स (दो) को बोल्ड कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों में 11 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। पारी के आखिरी ओवर में आशुतोष राणा को कार्तिक त्यागी ने आउट किया।

आशुतोष रााणा ने 28 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में आठवें विकेट के रूप में मिचेल स्टार्क (शून्य) रनआउट हुये। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो- दो विकेट लिये। सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और कैमरन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आईपीएल 2026 : दिल्ली के खिलाफ कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन मुक़ाबले यहां पर काफ़ी अलग रहे हैं ऐसे में विकेट का आकलन करना ज़्यादा सही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। इस विकेट को रीड करना कठिन है, परिस्थिति के अनुसार खेलना ही सही रहेगा। ब्रेक का काफ़ी फ़ायदा मिला है और हम इस मुक़ाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि टॉस अपने हाथ में नहीं है इसलिए बतौर टीम तैयार रहना चाहिए। मुकेश कुमार नटराजन की जगह वापसी कर रहे हैं और विप्रज निगम करुण नायर की जगह वापसी कर रहे हैं। जितना मैं यहां खेला हूं उस हिसाब से यहां अधिक टर्न नहीं मिलता है लेकिन पिच धीमी रहती है। स्पिनर्स के अलावा तेज़ गेंदबाज़ों को धीमी गेंद करने का भी फ़ायदा मिलता है। बाउंड्री की लंबाई के बजाय गेंदबाजो को अपनी गेंद पर अधिक ध्यान केंद्रित करना ज़रूरी है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल, पतुम निसंका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क, विप्रज निगम और मुकेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।