Maha Kumbh News - Amrit Vichar

UP Politics: नाविक पिंटू महरा की कमाई पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, तो सरकार ने बचाव में दिया यह जवाब
लखनऊ। महाकुंभ में एक नाविक की 30 करोड़ रुपये की कमाई के दावों पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अपने रुख का बचाव करते हुए कहा कि नाविक इस धार्मिक आयोजन के ‘‘सबसे बड़े लाभार्थियों’’ में से हैं।

यूपी सरकार ने मीडिया में जारी एक बयान में इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रयागराज में महाकुंभ ने सामाज में सबसे निचले पायदान पर मौजूद कई लोगों को किस तरह से महत्वपूर्ण आर्थिक राहत प्रदान की। प्रयागराज नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने नावों का उपयोग करके त्रिवेणी में डुबकी लगाई।’’

बयान में विस्तार से बताया गया है कि महाकुंभ के दौरान 4,500 से अधिक नौकाएं चौबीसों घंटे संचालित की जाती थीं, जिनमें से हर एक को कम से कम तीन नाविकों की जरूरत होती थी। बयान में कहा गया कि नतीजतन, 13,000 से ज्यादा नाविकों ने आठ से नौ लाख रुपये कमाए। इस कमाई से उत्साहित होकर कई लोग अब नए व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं।

नाविकों में से एक संजीत कुमार निषाद ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी दो बेटियों की शादी के लिए पैसे कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन महाकुंभ से हुई कमाई की बदौलत वे अपने सपने को पूरा करने में सफल रहे।

बयान में कहा गया कि इसी तरह, बलवंत निषाद अब महाकुंभ से हुई कमाई से घर बनाने और नई नाव खरीदने की योजना बना रहे हैं। कुंभ के दौरान सेवा प्रदाताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले की भी प्रशंसा की।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों ने महाकुंभ के दौरान नाविक पिंटू महरा की 30 करोड़ रुपये की कमाई के दावे को लेकर सवाल उठाए और यह भी आरोप लगाया कि नाविक का आपराधिक इतिहास रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इस समाचार की सच्चाई की पड़ताल हो। अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाए हैं तो जीएसटी कितना मिला ये भी तो बताएं। ‘पातालखोजी’ पहले पता कर लिया करें फिर महिमामंडन किया करें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले ठग से ‘एमओयू’ कर लिया, अब नामजद के नाम की सदन में बंद आंखों से तारीफ कर दी। अब तो आंखे खोलें। इन्हीं सब वजहों से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।’’ यादव ने एक समाचार भी साझा किया जिसमें आरोप लगाया गया कि महरा का आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें:-नाविक पिंटू महरा की कमाई पर UP में मची रार, विपक्ष ने की जांच की मांग, अखिलेश ने कहा- महिमामंडन से पहले 'पातालखोजी’ पहले पता कर लिया करें

नाविक पिंटू महरा की कमाई पर UP में मची रार, विपक्ष ने की जांच की मांग, अखिलेश ने कहा- महिमामंडन से पहले 'पातालखोजी’ पहले पता कर लिया करें
प्रयागराज/लखनऊ, 7 मार्च। महाकुंभ के दौरान नाविक पिंटू महरा की 30 करोड़ रुपये की कमाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) सहित विपक्ष ने दावों की जांच की मांग की और यह भी आरोप लगाया कि नाविक का आपराधिक इतिहास रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इस समाचार की सच्चाई की पड़ताल हो। अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाए हैं तो जीएसटी कितना मिला ये भी तो बताएं। ‘पातालखोजी’ पहले पता कर लिया करें फिर महिमामंडन किया करें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले ठग से ‘एमओयू’ कर लिया, अब नामजद के नाम की सदन में बंद आंखों से तारीफ कर दी। अब तो आंखे खोलें। इन्हीं सब वजहों से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।’’ अखिलेश यादव ने एक समाचार भी साझा किया जिसमें आरोप लगाया गया कि महरा का आपराधिक इतिहास रहा है।

कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने भी सवाल उठाया कि 45 दिनों के महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को लाने ले जाने से एक परिवार इतनी संपत्ति कैसे जुटा सकता है। अजय राय ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘आप भले ही आपराधिक रिकॉर्ड को भूल जाएं, लेकिन यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि क्या मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में बताई गई आय पर जीएसटी और अन्य कर चुकाए गए थे? इसके अलावा, अगर विधानसभा में दी गई आय का विवरण सही है, तो क्या यह नहीं दर्शाता है कि श्रद्धालुओं को ठगा गया, क्योंकि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इतना लाभ नहीं कमाया जा सकता था।’’

इसके बाद राय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने सदन में जिस नाविक की वाहवाही की, उसकी हिस्ट्रीशीट तो देश के सामने आ गई। लेकिन, उस कहानी में मुख्यमंत्री जी ने अपने ही आंकड़ों से कालाबाजारी का सच बयां कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब के मुताबिक एक नाव एक दिन में लगभग 50-52 हजार रुपये की शुद्ध बचत कर रही थी और 130 नाव मिलकर लगभग 66-68 लाख रुपये की शुद्ध बचत कर रही थी। इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि मेला प्राधिकरण की ओर से नाव पर प्रति व्यक्ति किराया अधिकतम 120-150 रुपये ही तय था।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ऐसे में एक नाव दिन में कितने चक्कर लगा कर 50-52 हजार तक की बचत कर ले रही थी सभी 130 नाव मिलकर कितने चक्कर लगा कर 66-68 लाख की बचत कर रही थी? उन्होंने कहा, ‘‘यानी मतलब साफ है कि श्रद्धालुओं से जमकर मनमाने ढंग से पैसे लूटे गए हैं और सरकार के किसी भी मानक का कोई पालन नहीं हुआ है। हालांकि जिस नाविक का मुख्यमंत्री साहब ने जिक्र किया है, उसका कहना है कि श्रद्धालु उपहार स्वरूप उसे पैसे दे रहे थे। लेकिन, यह कितना सच है? ये तो सभी जानते हैं। क्योंकि, जनता से तो जनता का सच नहीं छिपता।’’

इस बीच, प्रयागराज के नैनी पुलिस थाने के प्रभारी वैभव सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की कि पिंटू महरा का वास्तव में आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, ‘‘पिंटू महरा का नैनी पुलिस थाने में आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दो साल पहले एक मामले में जेल से रिहा हुआ था।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महरा का परिवार वर्षों से नाविकों से रंगदारी, फिरौती, जबरन वसूली और अवैध शराब बनाने जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है। कथित तौर पर परिवार के कई सदस्यों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को जारी एक बयान में दावा किया कि पिंटू महारा ने महाकुंभ के 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाए।

बयान के अनुसार, ‘‘पिंटू के जीवन में एक साहसिक निर्णय ने नाटकीय मोड़ ले लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने महाकुंभ से पहले अपने बेड़े को 60 से बढ़ाकर 130 नावों का कर दिया।’’ यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य विधानसभा में की गई टिप्पणी के बाद आया है, जहां उन्होंने महाकुंभ की विपक्ष की आलोचना का जवाब दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक नाविक के परिवार की सफलता की कहानी बता रहा हूं। उनके पास 130 नावें हैं। (महाकुंभ के) 45 दिनों में उन्होंने 30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया... इसका मतलब है कि प्रत्येक नाव ने 23 लाख रुपये कमाए। दैनिक आधार पर, उन्होंने प्रत्येक नाव से 50,000-52,000 रुपये कमाए।’’ राज्य सरकार के दावों के अनुसार 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को समाप्त हुए महाकुंभ 2025 में लगभग 65 करोड़ श्रद्धालु आए थे।

Maha Kumbh 2025 : आस्था, भव्यता और इतिहास के महासंगम का समापन
Amrit Vichar, Lucknow Desk :  महाकुम्भ 2025 ने न सिर्फ आध्यात्मिकता की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि भव्यता और दिव्यता के मामले में भी दुनिया भर में एक अनूठा उदाहरण पेश किया। 45 दिनों तक चले इस महाआयोजन में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। योगी सरकार की मेहनत और केंद्र के सहयोग से प्रयागराज का कायाकल्प हुआ, जिसने इस बार महाकुम्भ को पहले से कहीं अधिक भव्य और दिव्य बना दिया।

आम से लेकर खास तक, हर किसी ने इस पवित्र अवसर पर अपनी आस्था को साकार किया। सबसे खास बात ये रही कि महाकुम्भ की शुरुआत से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी ने जिस एकता के महाकुम्भ का संकल्प लिया था, वो यहां साकार होता दिखाई दिया। 45 दिनों तक चले महाकुम्भ 2025 के महाआयोजन में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर इतिहास बनाया। आज तक दुनिया भर में किसी एक आयोजन में इतने बड़े मानव समागम का कोई इतिहास नहीं है। यह संख्या भारत की आबादी का लगभग 50 फीसदी है, जबकि दुनिया के कई देशों की आबादी से कहीं ज्यादा है। महाकुम्भ 2025 में सभी 13 अखाड़ों की उपस्थिति रही, जिन्होंने तीनों अमृत स्नान में पुण्य डुबकी लगाकर परंपरा का निर्वहन किया। इन 13 अखाड़ों के साथ इनके अनुगामी अखाड़े भी सम्मिलित हुए, जिसमें जूना अखाड़े का अनुगामी अखाड़ा किन्नर अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।

इन अखाड़ों ने महाकुम्भ की परंपरा के अनुसार दीक्षा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन संपन्न किया। विभिन्न अखाड़ों ने महामंडलेश्वर समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां भी कीं। महाकुम्भ को इस बार भव्य और दिव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 4000 हेक्टेयर में महाकुम्भ नगर को बसाया गया। पूरे मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में विभाजित किया गया। 12 किमी. में कई पक्के घाटों का निर्माण किया गया। 1850 हेक्टेयर में पार्किंग निर्मित की गई, जबकि 31 पांटून पुल, 67 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स, 1.5 लाख शौचालय और 25 हजार पब्लिक एकमोडेशन सुनिश्चित किए गए। योगी सरकार के द्वारा 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की गई, जबकि केंद्र सरकार के सहयोग से कुल 15 हजार करोड़ रुपए से पूरे प्रयागराज का कायाकल्प किया गया। 45 दिनों में जहां 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु जुटे, जिसमें सर्वाधिक संख्या अमृत स्नान और स्नान पर्वों पर रही।

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर 1.70 करोड़, 14 जनवरी मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़, 29 जनवरी मौनी अमावस्या को 7.64 करोड़, 3 फरवरी बसंत पंचमी को 2.57 करोड़, 12 फरवरी माघ पूर्णिमा को 2.04 करोड़ और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को 1.53 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु रिकॉर्ड किए गए। 15 फरवरी से 26 फरवरी तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब संख्या एक करोड़ से कम रही हो। महाकुम्भ में आम हो या खास हर किसी ने डुबकी लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महाआयोजन में पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचीं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी यहां पहुंचकर पावन स्नान किया। इनके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, गवर्नर, केंद्रीय मंत्रियों, विधानसभा के सभापति, एलजी और राज्य मंत्रियों ने भी संगम में पहुंचकर डुबकी लगाई। इस महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों की मंत्रिमंडल की बैठकें भी संपन्न की गईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में यूपी के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सीएम योगी की अगुवाई में सभी मंत्रियों ने संगम में डुबकी भी लगाई। इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में मंत्रिपरिषद ने स्नान करने के बाद बैठक आयोजित की थी। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री अपने समूचे मंत्रिमंडल के साथ यहां स्नान करने पहुंचे। सिर्फ सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता भी संगम स्नान करने से नहीं चूके। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे दल बल के साथ यहां स्नान करने आए तो प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने भी शुरुआत में ही संगम स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परिवार समेत यहां पहुंचे, जबकि दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, अभिषेक मनु सिंघवी, राजीव शुक्ला, धर्मेंद्र यादव के अतिरिक्त पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के विधायक, सांसद और पार्टी अध्यक्ष ने भी यहां स्नान किया और व्यवस्थाओं की तारीफ की।

बॉलीवुड सितारों ने भी यहां आकर संगम स्नान कर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अक्षय कुमार, विक्की कौशल, कट्रीना कैफ, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, ईशा गुप्ता, रवीना टंडन, विवेक ओबेराय, अनुपम खेर, हेमामालिनी, रवि किशन, तमन्ना भाटिया और सोनाली बेंद्रे समेत तमाम दिग्गज कलाकार यहां पहुंचे। अभिनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े अन्य आर्टिस्ट जिनमें रेमो डिसूजा, शान, कैलाश खेर, शेखर सुमन और उदित नारायण ने भी यहां उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं, कलाकारों के साथ-साथ देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने भी यहां अपनी आस्था प्रकट की और पूरी श्रद्धा से संगम में स्नान किया। इनमें देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ यहां स्नान करने पहुंचे। इसके अलावा गौतम अडानी ने भी परिवार समेत श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अनिल अंबानी, ओला के मालिक भाविश अग्रवाल, लक्ष्मी मित्तल, आनंद पीरामल और अशोक हिंदुजा भी अपने परिवार समेत यहां आए। विभिन्न खेलों के बड़े नाम भी महाकुम्भ का हिस्सा बने। सुनील गावस्कर, सुरेश रैना, खली, साइना नेहवाल, बाइचुंग भूटिया, अनिल कुंबले, आरपी सिंह और ईशांत शर्मा ने न सिर्फ संगम में पावन डुबकी लगाई, बल्कि यहां आकर साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस बार महाकुम्भ का सबसे प्रमुख आकर्षण डिजिटल महाकुम्भ रहा।

पहली बार महाकुम्भ की वेबसाइट के साथ-साथ एप को भी लांच किया गया। इसके अलावा, एआई चैटबॉट के माध्यम से लोगों को महाकुम्भ के बारे में जानने और भ्रमण की सुविधा प्रदान की गई। गूगल के साथ पहली बार नेवीगेशन को लेकर एमओयू किया गया। डिजिटल खोया पाया केंद्र के माध्यम से हजारों लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में सफलता मिली। योगी ने महाकुम्भ की लगातार मॉनीटरिंग की। लखनऊ हो या गोरखपुर, योगी परस्पर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखे रहे। वहीं, 45 दिनों के इस आयोजन में उन्होंने स्वयं 10 बार यहां आकर भौतिक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को भी समझा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यही नहीं, आवश्यकता पड़ने पर योगी ने लखनऊ से भी अपने आला अधिकारियों को भेजकर स्थितियों का आंकलन किया। सीएम के दौरे की सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि उन्होंने सभी अखाड़ों, दंडीबाड़ा, प्रयागवाल, खाकचौक का दौरा किया। इसके साथ ही वह हर वर्ग, जाति के साधु संतों से मिले और उनका सम्मान किया।

यह भी पढ़ें:- Amethi News : पंचायत भवन के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक शव, हत्या और आत्महत्या का संशय बरकरार

महाकुंभ: संगम तट पर आस्था का सैलाब, अब तक 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, जानिए कब होगा समापन
महाकुंभ नगर। महाकुंभ 2025 के समापन की घड़ी नजदीक आने के साथ ही संगम में स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का समापन हो जायेगा। इस पावन अवसर पर दिव्य स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिये देश दुनिया के कोने कोने से श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर कदम रख रहे हैं।

सोमवार को स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है और सुबह दस बजे तक करीब 55 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके थे जिन्हे मिला कर अब तक महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 62 करोड़ से अधिक हो चुकी है। अंतिम स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्गो पर वाहनाें की लंबी कतारें लगी हुयी हैं वहीं संगम तट पर बड़ी संख्या मे स्नान ध्यान का क्रम अनवरत जारी है।

यह भी पढ़ें:-MP GIS 2025: एमपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानें क्या था कारण

महाकुंभ: जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, सीएम योगी ने भी किया स्नान
महाकुंभ नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां संगम में डुबकी लगाई। नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी संगम में स्नान किया।

मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ स्नान करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। साथ ही उन्होंने मां गंगा को साड़ी, नारियल, पुष्प आदि भी अर्पित किया।

नड्डा के साथ डुबकी लगाने वालों में उनके परिवार के दो बच्चे भी शामिल थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष शनिवार को दोपहर में प्रयागराज हवाई अड्डा पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया।

महाकुंभ नगर के अरैल पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नड्डा का स्वागत किया और उन्हें बोट से संगम ले गए। इस दौरान, नड्डा और उनके परिवार ने संगम में कलरव कर रहे साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया।

UP Assembly Budget Session: विपक्ष पर योगी का प्रहार, कहा- महाकुंभ को भव्यता से करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करेंगे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) पर महाकुंभ के आयोजन के बारे में अनर्गल प्रलाप का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दूसरे दिन, बुधवार को कहा कि अगर सनातन परंपरा के इस आयोजन को भव्यता से करना कोई अपराध है, तो उनकी सरकार इस अपराध को बार बार करना चाहेगी।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की पावन डुबकी लगा चुके हैं मगर कुछ लोग सनातन धर्म के खिलाफ, मां गंगा, भारत की आस्था के खिलाफ कोई अनर्गल प्रलाप करते है, वह कहतें हैं कि महाकुंभ का आयोजन पैसे की बर्बादी है।

इसे भारत की सनातन आस्था का विरोध माना जायेगा। उन लोगों को पता होना चाहिये कि महाकुंभ किसी पार्टी विशेष अथवा सरकार का आयोजन नहीं है बल्कि समाज का है। सरकार इस आयोजन में सेवक की भूमिका में है। आस्था के खिलाफ अनर्गल प्रलाप वास्तव में अब तक स्नान कर चुके 56 करोड़ लोगों की आस्था के खिलाफ है।

उन्होने कहा “हमारी संवेदनायें उन सभी श्रद्धालुओं के साथ है जो मौनी अमावस्या पर्व पर भगदड़ का शिकार हुये अथवा महाकुंभ आते समय सड़क दुर्घटना का शिकार बने। सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है मगर इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिये।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ को बदनाम करने में विपक्षी सदस्यों ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी कुंभ के बारे में मिथ्या प्रचार किया गया। काहिरा में भगदड़,नेपाल में आगजनी के पुराने वीडियो को महाकुंभ का बतला कर जनमानस को भ्रमित किया गया मगर महाकुंभ के प्रति लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। महाकुंभ में हर धर्म जाति के लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों की आदत हर अच्छी बात का विरोध करना है। यह जिस थाली खाते हैं उसी में छेद करते हैं। वास्तव में यही समाजवादियों के संस्कार हैं। सपा का सोशल मीडिया का हैंडल उनके संस्कार की पुष्टि करता है जिसमें ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है जो किसी सभ्य समाज में शोभा नहीं देता।

सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अक्षय वट का नाम भी नहीं मालुम है। वह सरस्वती कूप को सरस्वती नदी कहते हैं। वह कहते हैं कि महाकुंभ को कोई शब्द नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को महाकुंभ फालतू लगता है तो सपा नेत्री जया बच्चन कहती हैं कि भगदड़ में मृत लोगों के शव गंगा नदी में बहा दिये गये जिससे यह और प्रदूषित हो गयी हैं। तृणमूल कांग्रेस नेता ममजा बनर्जी ने तो महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कह दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कहते हैं कि भगदड़ में हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुयी। आपका दुष्प्रचार हमें बुरा नही लगता क्योंकि हमको पता है आपकी सोच संक्रमित है। संक्रमित व्यक्ति का तो उपचार है मगर संक्रमित सोच का कोई इलाज नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि महान कार्य को तीन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है, उपहास,विरोध और स्वीकृति। महाकुंभ का पहले उपहास किया गया और बाद में विरोध किया गया मगर इसे स्वीकृति दी गयी। स्वीकृति का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष जो विरोध कर रहे थे,जाकर चुपके से स्नान कर आये।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे मगर अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को लेकर नहीं गये। उन्होने नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुये कहा “ पांडे जी आप चच्चा को कुंभ जरुर ले जाइयेगा।” योगी ने कहा कि 2017 के पहले यूपी पहचान के संकट से जूझ रहा था।

महाकुंभ के आयोजन के बाद अब यूपी का व्यक्ति कंही भी जाएगा सम्मान पायेगा। वह विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि वे सभी सदस्यों को महाकुंभ में डुबकी लगवायें। उनका तो मानना है एक संयुक्त सत्र महाकुंभ में होना चाहिए मगर सपा इसका भी विरोध करती,इसीलिए हम इस बात से दूर रहे।

Maha Kumbh 2025 : 1.35 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
Amrit Vichar, Prayagraj : महाकुंभ में आम दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 54.31 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।

इस बीच, सोमवार को आम श्रद्धालुओं के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों ने भी संगम में डुबकी लगाई जिनमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शामिल थे। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, “अभी तक 53 करोड़ लोग यहां आकर स्नान कर चुके हैं। यहां इतने व्यापक स्तर पर स्नान ईश्वर की कृपा से हो रहा है।” केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा, “आज महाकुंभ में स्नान करने का अवसर पाकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह ईश्वर की कृपा और जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है।”

बघेल ने इस्कॉन और अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ मेले में चलाए जा रहे प्रसाद वितरण में भी हाथ बंटाया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संगम में स्नान करने के बाद कहा, “महाकुंभ भारत की महान संस्कृति और परंपराओं का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा जनसमूह यहां स्वेच्छा से आकर स्नान कर रहा है।” पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता दिवंगत अरुण जेटली के पुत्र एवं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। जेटली ने कहा, “अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ का दिव्य अनुभव प्राप्त कर धन्य और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

इस विशाल आयोजन और अपार जनसमूह के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अत्यंत कुशल और उत्कृष्ट प्रबंधन किया है।” पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने संगम में स्नान करने के बाद कहा, “यह मेरा दूसरा कुंभ है। यहां दोबारा आकर और कुंभ में स्नान का अवसर पाकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। यह अकल्पनीय है कि 50 करोड़ लोगों को कैसे संभाला जा सकता है।” सोमवार को आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने भी परिवार के साथ संगम में स्नान किया। नारा लोकेश ने कहा, “महाकुंभ का अनुभव जीवन में एक बार मिलने वाला अनमोल क्षण है। पवित्र संगम में डुबकी लगाते हुए मैंने अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस की।”

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने UP विधानसभा के मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

विपक्ष को ‘पच’ नहीं रहा है महाकुंभ... मंत्री दया शंकर ने अखिलेश पर साधा निशाना, सैफई महोत्सव उठाया सवाल, जानें क्या कहा...
बलिया। यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों के बयानों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष को दुनिया का यह सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन ‘‘पच’’ नहीं रहा है इसीलिए वह इसमें सिर्फ कमी ही ढूंढ़ रहा है।

परिवहन मंत्री सिंह ने सोमवार को बलिया में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ में कथित अव्यवस्था को लेकर दिये जा रहे बयानों के बारे में पूछे जाने पर यादव के पैतृक गांव सैफई के विकास कार्यों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘सैफई में हवाई अड्डा बनाने की क्या जरूरत थी? आप जाकर उनसे पूछिये कि क्या वहां कोई जहाज उतरता है?’’ मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘महाकुंभ के बारे में ऐसे लोग गलत बातें कर रहे हैं जो खुद सैफई महोत्सव कराते थे, मुंबई के कलाकारों को बुलाकर वहां नृत्य कराते थे।’’

परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति को दुनिया में स्थापित करने वाला इतना बड़ा आयोजन विपक्ष को पच नहीं रहा है। विपक्ष इसमें केवल कमी ही ढूंढ़ रहा है। उसे यह नहीं देख रहा कि महाकुंभ के दौरान अब तक करोड़ों लोग डुबकी लगा चुके हैं।’’ उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के कुंभ को ‘फालतू’ कहे जाने के बारे में कहा, ‘‘लालू जी खुद छठ पूजा करते थे। गंगा नदी में डुबकी लगाते थे। वह खुद इसको मानने वाले व्यक्ति हैं।’’

यह भी पढ़ें:-Gonda News: डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, खराब प्रगति पर रोका एक्सईएएन का वेतन

महाकुंभ में फिर लगी आग, दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
महाकुंभ नगर। महाकुंभ में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने त्वरित काबू पा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह श्री कपि मानस मंडल शिविर के दो तंबू में अचानक आग लग गई जिसके बारे में सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और उस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह, सोमवार अपराह्न सेक्टर-आठ में उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग लग गई जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया।

शर्मा ने बताया कि आग लगने की दोनों घटनाओं पर दमकल केंद्र कोटेश्वर महादेव के प्रभारी एफएस भारद्वाज अपनी इकाई के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Gonda News: डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, खराब प्रगति पर रोका एक्सईएएन का वेतन

मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संगम में किया पवित्र स्नान, कहा- महाकुंभ सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण
महाकुंभ नगर। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद अपने अनुभव साझा किए और इस्कॉन व अदानी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही, विपक्ष के कुप्रबंधन के आरोपों पर करारा जवाब भी दिया। बघेल ने कहा, “आज महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर पाकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह ईश्वर की कृपा और जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है।”

उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना का जीवंत उदाहरण है। लाखों श्रद्धालुओं के बीच फैली आस्था और सेवा की यह परंपरा भारतीय संस्कृति के गौरवशाली स्वरूप को प्रस्तुत करती है।

विपक्ष द्वारा महाकुम्भ 2025 में कुप्रबंधन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, “मैं विपक्ष से कहना चाहता हूं कि जब उनकी बेटी की शादी में 200-300 मेहमान आते हैं, तब उनकी धड़कनें तेज हो जाती हैं और घबराहट होती है। लेकिन यहां अब तक 50 करोड़ लोग आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निश्चित रूप से एक सफल और ऐतिहासिक आयोजन है। इस कुम्भ ने सभी पिछले कुम्भ के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।”

उन्होंने इस्कॉन और अदानी ग्रुप के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “आदानी ग्रुप के सहयोग से इस्कॉन द्वारा प्रतिदिन एक लाख लोगों को महाप्रसाद दिया जा रहा है। यह सेवा कार्य कुंभ की भावना को और पवित्र बनाता है।" उन्होंने कहा, "हम इसे महाप्रसाद कहते हैं, क्योंकि हमारे देश में 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह 5 किलोग्राम गेहूं और चावल निःशुल्क दिया जा रहा है। यह भारत की सेवा और समर्पण की परंपरा का परिचायक है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: इसरो में चयन के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची दीक्षा, स्वागत में उमड़ हुजूम, कहा- चंद्रयान जैसे मिशन का बनना चाहती हूं हिस्सा

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की परेशानी का फायदा उठा रहा बाइकर्स गिरोह, वसूल रहे मोटी रकम, जानें कैसे
महाकुंभ नगर। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम महाकुंभ में एक तरफ जहां सैकडों किलोमीटर दूर से संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बाइकर्स गिरोह उनकी परेशानी का लाभ उठाने से नहीं चूक रहे हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए बाइकर्स गिरोह सक्रिय हो गया है।

यह गैंग पार्किंग एरिया से संगम तक जाने के लिए श्रद्धालुओं से मनमानी रकम वसूल रहा है। उम्मीद से अधिक भीड़ बढ़ने और पुलिस द्वारा चारों तरफ बेरीकेडिंग से परेशान श्रद्धालु पैदल चल चल थक कर चूर हो जाते हैं। चलने से लाचार होने पर सहारे की प्रतीक्षा में खड़े होते ही बाइकर्स गिरोह पहुंच कर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुहमांगा भाड़ा वसूल कर रहे हैं।

ये बाइकर्स गिरोह प्रयागराज मे अचानक से सक्रिय हुआ कोई आपराधिक संगठित गिरोह नहीं, बल्कि यह युवकों का एक बड़ा समूह है। मेला क्षेत्र और इसके आसपास कम से 500 बाइकर्स श्रद्धालुओं को पार्किंग एरिया एवं संगम क्षेत्र, एक से दो किलोमीटर की दूरी तक छोड़ने के लिए 400-500 रुपये वसूल रहे हैं। पार्किंग से संगम तक, झूंसी से चुंगी तक का सफर उनके मुनाफे का जरिया बन रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद, जानें वजह

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 52 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी
लखनऊ/ महाकुंभ नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा और भीड़ की जायजा लिया। बता दें रविवार सुबह 10 बजे तक करीब 59 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

प्रयागराज के जिला अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने कहा कि पिछले 33 दिनों में लगभग 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में  स्नान किया है। यहां ट्रेफिक संचालन को भी सुचारू रखने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। मेरी अपील है कि जिन श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर लिया है, वे सकुशल अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो। हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन के साथ बहुत अच्छा समन्वय है।

बता दें कि मोक्ष की कामना के साथ पवित्र त्रिवेणी में स्नान की चाहत लिये तीर्थराज प्रयाग की ओर बढ़ी आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार के पूर्वानुमान को पीछे छोड़ते हुये प्रयागराज महाकुंभ में पिछले एक माह में अब कर करीब 52 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद देश दुनिया से तीर्थराज का रुख करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।