Police - Amrit Vichar

Bulandshahr News: तीन नाबालिगों ने 10 माह की बच्ची को किया अगवा, पुलिस ने दो घंटे में किया केस का खुलासा
बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार की है। बच्ची को अगवा करने वाले तीनों नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गलतफहमी में बच्ची को अपने एक परिचित की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को अपराह्न लगभग एक बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना जहांगीराबाद के जसर गांव में 10 महीने की बच्ची का तीन मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने कहा कि जिजले में जांच शुरू कराई गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरीकों से खोजबीन शुरू करने पर दो घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों नाबालिग जहांगीराबाद कस्बे के ही रहने वाले हैं। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने भ्रमवश बच्ची को अपने रिश्तेदार की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि इस प्रकरण में बच्ची की मां की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। सिंह ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संत कबीर नगर : महिला अपराध मामलों में लापरवाही पर दरोगा निलंबित
संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले में महिला संबंधी गंभीर अपराधों की जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कड़ा कदम उठाते हुए थाना दुधारा में तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 23 मार्च को आयोजित अर्दली रूम में विभिन्न थानों के विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान थाना दुधारा से संबंधित महिला अपराध मामलों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामलों की विवेचना में लापरवाही बरती गई, मामलों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया और विधिक प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत
लखनऊ: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है और महिला की पहचान निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ''महिला की गर्दन पर एक हल्का निशान देखा गया। शरीर पर कोई अन्य स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे।'' इसमें कहा गया कि महिला अपने बेटे, बहू, एक पोते और दो नाबालिग पोतियों के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

साक्ष्य जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक/फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है।

मथुरा में ईद के दिन हंगामा: 'फरसा वाले बाबा' की गौ-तस्करों से कथित टक्कर में मौत, हाईवे पर उग्र भीड़
मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में ईद के मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। क्षेत्र में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध गौ-रक्षक चंद्रशेखर की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास बाबा चंद्रशेखर अपनी टीम के साथ बाइक पर गौ-तस्करी कर रहे एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। तस्करों ने कथित तौर पर रफ्तार बढ़ाकर बाबा की बाइक पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना बीती रात हुई, जिसके बाद क्षेत्र में गुस्सा भड़क उठा।

बाबा चंद्रशेखर अंजनोख गांव के निवासी थे और अपनी निडरता व गौ-रक्षा के लिए ब्रज में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही हजारों गौ-भक्त और ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को देखने गोशाला पहुंचे। हिंदू संगठनों और गौ-सेवकों में भारी आक्रोश है।

आक्रोशित भीड़ ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पथराव इतना उग्र था कि एसडीएम, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं—शिशे टूटे, खिड़कियां चकनाचूर। पुलिस पर हमले के दौरान भगदड़ मची और स्थिति बेकाबू हो गई। काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और बरसाना जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

यह घटना ईद के दिन होने से संवेदनशीलता बढ़ गई है। स्थानीय लोग शोक में डूबे हैं, जबकि हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि मौत हादसा थी या सुनियोजित हत्या।

सहारनपुर में महिलाओं ने सड़क पर लिखे भड़काऊ नारे! पुलिस ने किया दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार
सहारनपुरः पुलिस ने सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर ''आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश'' करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। उसने बताया कि इस प्रयास को विफल कर दिया गया और मामले की जांच से पता चला कि इसमें शामिल लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े थे। पुलिस ने शांति भंग हो सकने और दंगों की आशंका के कारण कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की शाम को दो युवतियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन पर दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। बिहारीगढ़ थाने के प्रभारी अक्षय शर्मा ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की पहचान देहरादून निवासियों सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो 26 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ये लोग सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखने के लिए 'स्प्रे पेंट' का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे। उस समय, 'हिंदू रक्षा दल' से जुड़े व्यक्तियों ने इस कृत्य की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

कराची में खामेनेई की मौत पर भड़का गुस्सा: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प, 6 मौतें, दर्जनों घायल
कराचीः ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार 'ईधी इन्फॉर्मेशन' ने पुष्टि की कि माई कोलाची रोड के पास गोलीबारी और झड़प के दौरान छह लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य घायल हुए जिन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा, "किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।" उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाने और विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा। मंत्री ने कहा, "कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।" उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, शिया संगठनों ने खामेनेई की मौत के विरोध में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई की शनिवार को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई की मौत की सूचना दी और इसके कुछ घंटे बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की।

मोर का शिकार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR, ग्रामीणों की सतर्कता से खुलासा
मथुरा। मथुरा जिले के जैंत थानाक्षेत्र में पुलिस ने वन विभाग की सूचना पर एक युवक को राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ इस संबंध में एक मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जिला वन अधिकारी वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवक मोर को मारकर थैले में बंदकर ले जाने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के उसे पकड़ कर विधिक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात की है। उन्होंने कहा कि युवक पर आरोप है कि उसने पेड़ पर बैठे एक मोर को डंडे के प्रहार से मार डाला और प्लास्टिक के थैले में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि युवक ने अपना नाम विजेंद्र उर्फ बीरेंद्र (25) पुत्र ज्ञान सिंह बताया है।

उन्होंने कहा कि युवक जिला फरीदाबाद के डबुआ थानाक्षेत्र के डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। डीएफओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :

रायबरेली में वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का ट्रायल: पास कर लिया Speed Test, महाप्रबंधक ने दी बधाई

Maharashtra Encounter: गढ़चिरौली मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली प्रभाकर समेत मारे गए सात माओवादी, एक जवान शहीद
गढ़चिरौली। पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली प्रभाकर समेत सात माओवादी मारे गए जबकि पहली मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक जवान ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये अभियान तीन दिन से जारी था। अधिकारियों ने बताया कि प्रभाकर उर्फ लोकेती चंद्र राव तेलंगाना के कामारेड्डी का रहने वाला था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने बताया कि भागमरागड के एसडीपीओ के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष नक्सल-रोधी टीम 'सी-60' की 14 इकाइयों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार को गढ़चिरौली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया। पुलिस ने बुधवार को दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया था और बृहस्पतिवार सुबह सी-60 की चार और इकाई तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की क्यूएटी की एक इकाई तैनात की गई।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए, जबकि शुक्रवार को इलाके से चार और शव बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीन एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की गई। उसने बताया कि प्रभाकर के अलावा, मारे गए दूसरे माओवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान में घायल होने के बाद 'सी-60' के जवान दीपक चिन्ना मदावी (38) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उन्हें पहले इलाज के लिए हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया था। उसने बताया कि मदावी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। एक अन्य घायल जवान जोगा मदावी को भी हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही गढ़चिरौली लाया जाएगा।

UP News: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने शनिवार को बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार बच्चों को सकुशल बरामद किया है। इन बच्चों को बाल श्रम के लिए तस्करी कर चारबाग से ट्रेन से पश्चिम बंगाल से गुजरात ले जा रहे थे। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक, एएचटी व आरपीएफ को लगातार बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में इनपुट जुटा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि बच्चों को बाल श्रम कराने के लिए दूसरे राज्यों में ट्रेन से ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन में घेराबंदी की। शनिवार को गांधीधाम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-06 की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। एडीसीपी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित रायगंज के खड़ाबाड़ी निवासी सैफुद्दीन है। तलाशी में उसके कब्जे से चार बच्चे बरामद किए गए। बच्चों की उम्र 16 से 17 वर्ष से कम है।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि आरोपी उन्हें पश्चिम बंगाल से गुजरात के रतनामणि स्थित अर्चिट प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को मुक्त कराते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश पर उन्हें राजकीय बालगृह (बालक) मोहान रोड, में सुरक्षित आश्रय दिलाया। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एएचटी थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

जिद भरे निर्णय की भेंट चढ़ गया आलमबाग का मंगल बाजार, 2 हजार व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट
लखनऊ, अमृत विचार: आलमबाग में मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार पहले बाराबिरवा बाजार शिफ्ट किया गया फिर वहां से हटाकर बंगला बाजार पुल भेजा गया, लेकिन वहां अभियंताओं और अधिवक्ता के विरोध के चलते बाजार नहीं लग पाई। व्यापारियों दो गुटों के मतभेद और प्रशासन की मनमानी के चलते साप्ताहिक बाजार के दो हजार व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

शहर में पांच साप्ताहिक बाजार लगते हैं। मंगलवार को आलमबाग, बुधवार को महानगर, गुरुवार को अमीनाबाद, शनिवार को सदर और रविवार को नक्खास में बाजार लगता है। आलमबाग में साप्ताहिक बाजार पहले चंदर नगर गेट के पास लगता था। मेट्रो ट्रेन संचालन निर्माण कार्य के चलते बाजार को बाराबिरवा स्थानांतरित किया गया। लगभग आठ साल से बाजार वहां लग रहा था। बाराबिरवा बाजार की भीड़ के कारण अपोलो अस्पताल तक एम्बुलेंस पहुंचने में दिक्कत होने लगी तो बाजार को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।

साप्ताहिक बाजार का प्रतिनिधित्व दो संगठन करते हैं। एक संगठन का नेतृत्व नदीम सिद्दीकी और दूसरे का वसी उल्ला आजाद के हाथ में है। सिद्दीकी गुट बाजार हटाने की समर्थन में था जबकि वसीउल्ला का गुट विरोध कर रहा था। इस गुट ने बाजार चन्दर नगर में लगवाने की मांग भी की थी। व्यापारियों की फूट का लाभ उठाकर नगर निगम और पुलिस ने वसीउल्ला गुट को साथ मिलाकर बंगला बाजार पुल से तेलीबाग को जोड़ने वाली सड़क पर स्थानांतरित कर दिया। इस सड़क पर पीडब्ल्यूडी कालोनी और सिंचाई विभाग के अभियंताओं की कालोनी है।

सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने अपनी कालोनी के पास की सड़क पर बनाए दुकानों के निशान मिटा दिए और पीडब्ल्यूडी कालोनी की अभियंता कल्याण समिति ने नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर साप्ताहिक बाजार का विरोध किया है। इस पत्र में अभियंता कल्याण अमिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा है कि आवासीय परिसर में बाजार लगाने से आवागमन तो प्रभावित होगा ही साथ ही सुरक्षा भी प्रभावित होगी। पिछले मंगलवार 5 जनवरी को दोपहर बाद बाजार लगा तो दोनों कालोनी के निवासियों और भदरुख के एक अधिवक्ता ने मोर्चा खोल दिया है। इससे साप्ताहिक बाजार पर संकट खड़ा हो गया है।

इस सम्बन्ध में साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष वसी उल्ला आजाद से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही सही जगह ढूंढे बगैर बाराबिरवा से बाजार नहीं हटाने को कहा था। मैंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आने की शिकायत की है। नदीम सिद्दीकी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

लड़की के फेक लाइव सुसाइड... मेटा अलर्ट पर घर पहुंची पुलिस, दोस्तों से मजाक के चक्कर में पड़ गई डाट
गोरखपुर। गोरखपुर में शुक्रवार शाम को एक 17 साल की लड़की द्वारा सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस ने तेजी दिखाई और किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए तुरंत लड़की के पास पहुंच गई, लेकिन जांच करने पर पूरा मामला झूठा निकला। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लड़की कुछ दवा जैसी चीज पकड़े हुए थी और उसे पानी के साथ खा रही थी, जबकि इसके साथ उदासी वाले भाव को दर्शाने वाला गाना बज रहा था।

इस वीडियो के आधार पर ही ‘मेटा एआई’ ने गोरखपुर पुलिस को स्वचालित अलर्ट भेजा। वीडियो के साथ पोस्ट में लड़की ने अपने दोस्तों के लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा: ‘‘अगर मैं मर जाऊं, तो यह मत पूछना कि मैं क्यों मरी। बस खुद सोचना कि इसका क्या कारण हो सकता है।’’

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल के स्थान का पता लगाया और गुलरिहा इलाके में एक किराए के कमरे में रह रही लड़की के पास पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसने यह वीडियो सिर्फ अपने दोस्तों से मजाक करने के लिए बनाया था।

बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली यह लड़की एक स्थानीय होटल में काम करती है और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। उसने पुलिस को बताया कि वीडियो में जिसे दवा दिखाया गया था, वह ‘च्युइंग गम’ वाली गोली थी, और उसका खुद को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

घटना की पुष्टि करते हुए गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस ने अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन मामला झूठा निकला। उन्होंने कहा कि लड़की को इस तरह के गुमराह करने वाले वीडियो बनाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया ।

ये भी पढ़ें :

इटावा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन मिलने से हड़कंप, CMS ने दिए जांच के आदेश

जिद भरे निर्णय की भेंट चढ़ गया आलमबाग का मंगल बाजार, 2 हजार व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट
लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग का मंगल बाजार नगर निगम, पुलिस और साप्ताहिक बाजार के नेताओं के एक गुट के जिद भरे निर्णय की भेंट चढ़ गया है। बराबिरवा में लगने वाले बाजार को हटाने के लिए तो तमाम बैठकें की गईं लेकिन बाजार के लिए नई जगह तलाश करने की ईमानदार कोशिश नहीं की गई। इसके नतीजे में लगभग 2 हजार व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

राजधानी में 5 साप्ताहिक बाजार लगते हैं। मंगलवार को आलमबाग, बुधवार को महानगर, गुरुवार को अमीनाबाद, शनिवार को सदर और रविवार को नक्खास में साप्ताहिक बाजार लगते हैं। मंगलवार को आलमबाग में लगने वाला साप्ताहिक बाजार पहले चंदर नगर गेट के पास लगता था। मेट्रो निर्माण के दौरान निर्माण कार्य खत्म होने तक के लिए इस बाजार को बाराबिरवा स्थानांतरित किया गया। लगभग 8 साल से यह बाजार बाराबिरवा में लगता आ रहा था।

बाराबिरवा में अपोलो अस्पताल तक एम्बुलेंस पहुंचने में होने वाली दिक्कत के मद्देनजर बाजार को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। साप्ताहिक बाजार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो संगठन हैं। एक संगठन का नेतृत्व नदीम सिद्दीकी करते हैं और दूसरे संगठन का नेतृत्व वसी उल्ला आजाद के पास है। बाजार हटाये जाने का नदीम सिद्दीकी का गुट समर्थन कर रहा था जबकि वसी उल्ला आजाद का गुट विरोध कर रहा था। वसी उल्ला आजाद ने कहा कि हटाना ही है तो चन्दर नगर वापस भेजा जाए।

बाजार में दो यूनियनों का फायदा उठाकर नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने बैठक में समर्थन करने वाले गुट को साथ लिया और बंगला बाजार पुल से तेलीबाग को जोड़ने वाली सड़क पर मंगल बाजार स्थानांतरित कर दिया। इस सड़क पर पीडब्ल्यूडी कालोनी और सिंचाई विभाग के अभियंताओं की कालोनी है। नगर निगम ने इस सड़क पर बाजार लगाने के निशान बना दिए और नदीम सिद्दीकी का गुट दुकानदारों को टोकन बांटने में लग गया।

सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने अपनी कालोनी के पास की सड़क पर बनाये दुकानों के निशान मिटा दिए और पीडब्ल्यूडी कालोनी की अभियंता कल्याण समिति ने नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर साप्ताहिक बाजार का विरोध किया है। इस पत्र में अभियंता कल्याण अमिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा है कि आवासीय परिसर में बाजार लगाने से आवागमन तो प्रभावित होगा ही साथ ही सुरक्षा भी प्रभावित होगी।

इस सम्बन्ध में साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष वसी उल्ला आजाद से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही सही जगह ढूंढे बगैर बाराबिरवा से बाजार नहीं हटाने को कहा था। मैंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आने की शिकायत की है। नदीम सिद्दीकी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।