Mumbai - Amrit Vichar

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' 100 करोड़ क्लब में दाखिल: 9 दिनों में 100.90 करोड़ की कमाई, प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर धमाल
मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल बाद 'भूत बंगला' के साथ एक बार फिर वापस लौटी है। फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 84.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ और नवें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया है।

इस तरह 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत 'भूत बंगला', में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर की अहम भूमिका है। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

मुंबई पहुंचीं ग्लोबल स्टार Rihanna, 'फेंटी ब्यूटी' के लॉन्च इवेंट में होंगी शामिल, ईशा अंबानी से कर सकती मुलाकात
मुंबई । विश्व स्तर पर लोकप्रिय गायिका रिहाना एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंची हैं। काले रंग की ड्रेस पहने ग्रैमी पुरस्कार विजेता बृहस्पतिवार शाम यहां हवाई अड्डे पर दिखीं, जहां उन्होंने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया और फिर अपनी कार में बैठ गईं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रिहाना अपने ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' से जुड़े एक खास कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंची हैं।

'फेंटी ब्यूटी की हवेली पॉप-अप' नाम का यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम दक्षिण मुंबई के एक मॉल में आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, गायिका रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल से मुलाकात कर सकती हैं और जामनगर की यात्रा भी कर सकती हैं।

हालांकि, उनकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह रिहाना की भारत की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर शहर में अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के भव्य 'प्री-वेडिंग' समारोह में प्रस्तुति दी थी। रिहाना 'डायमंड्स', 'वेयर हैव यू बीन', 'रूड बॉय' और 'पोर इट अप' जैसे गीतों के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें :

एक्शन करते नजर आयेगें सलमान और नयनतारा : शूटिंग की वीडियो हुई वायरल, ईद 2027 पर होगी फिल्म रिलीज

यशोदा और कृष्ण : भारतीय कला की पुनर्पहचान
कला जगत की ताज़ा खबर यह है कि वैक्सीन उद्योग के अरबपति सायरस पूनावाला ने राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध कृति “यशोदा और कृष्ण” को 17.9 मिलियन डॉलर (लगभग 1672 करोड़ रुपये) में खरीदकर भारतीय चित्रकला की नीलामी का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह नीलामी 1 अप्रैल को मुंबई स्थित सैफ्रौनआर्ट में हुई, जहां इस कृति ने अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक बोली प्राप्त की और एम. एफ. हुसैन की कृति “ग्राम यात्रा” को मिली उच्चतम बोली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस तरह यह चित्र दक्षिण एशियाई कला के लिए दूसरी सबसे महँगी कृति बन गयी है, हालाँकि पहला स्थान 2017 में बिकी एक बौद्ध मूर्ति के पास है। पूनावाला ने इसे “राष्ट्रीय धरोहर” बताते हुए कहा कि वे इसे समय-समय पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपलब्ध कराते रहेंगे।

यह कृति रवि वर्मा के करियर के उस शिखर काल की है, जिसमें पाश्चात्य यथार्थवादी शैली और भारतीय पौराणिक विषयों का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उल्लेखनीय है कि रवि वर्मा उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्हें 1972 के भारतीय कानून के तहत “राष्ट्रीय धरोहर” घोषित किया गया है, जिसके कारण उनकी कृतियाँ देश से बाहर नहीं जा सकतीं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बिक्री भारतीय कला बाज़ार के परिपक्व होने और देश के भीतर सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की बढ़ती प्रवृत्ति का सुखद संकेत है।-सुमन कुमार सिंह

“यशोदा और कृष्ण” शीर्षक वाली यह कृति केवल एक ग्रामीण दृश्य नहीं है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक स्मृति, भक्ति-परंपरा और मातृत्व के गहन प्रतीकवाद से समृद्ध एक दृश्य-आख्यान बन जाती है। राजा रवि वर्मा ने इस चित्र में पौराणिक कथा को लोकजीवन के सहज परिवेश में रूपायित कर उसे एक नई यथार्थवादी संवेदना प्रदान की है। चित्र में माता यशोदा को एक साधारण ग्रामीण स्त्री के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो गाय का दूध निकाल रही हैं। उनके पीछे बालक कृष्ण का स्नेहपूर्ण आलिंगन मातृत्व और बाल-क्रीड़ा की आत्मीयता को व्यक्त करता है। यहाँ कृष्ण कोई अलौकिक, चमत्कारिक देवता नहीं, बल्कि एक चंचल, स्नेहमय बालक के रूप में दिखाई देते हैं-यही रवि वर्मा की सबसे बड़ी विशेषता है, अर्थात् देवत्व का मानवीकरण।

कला-इतिहास की दृष्टि से यह चित्र भारतीय भक्ति आंदोलन की उस परंपरा को दृश्य रूप देता है, जिसमें ईश्वर को एक सुलभ, प्रेमपूर्ण और मानवीय रूप में अनुभव किया जाता है। विदित है कि यशोदा-कृष्ण संबंध वैष्णव भक्ति परंपरा में ‘माधुर्य’ और ‘वात्सल्य’ भाव का प्रमुख उदाहरण है। इस चित्र में वात्सल्य रस की अभिव्यक्ति अत्यंत स्वाभाविक और प्रभावशाली है-यशोदा का शांत, ममत्वपूर्ण चेहरा और कृष्ण का स्नेहिल स्पर्श इस भाव को मूर्त रूप देते हैं।

तकनीकी दृष्टि से, चित्र में प्रकाश और छाया का सूक्ष्म उपयोग, शरीर की आयतनात्मकता और वस्त्रों की यथार्थपरक बनावट यूरोपीय अकादमिक शैली की देन है, किंतु विषय-वस्तु, भाव और प्रतीक पूरी तरह भारतीय हैं। गौ यहां केवल एक पशु नहीं, बल्कि ‘गौ-माता’ के रूप में भारतीय सांस्कृतिक प्रतीक है- समृद्धि, पोषण और पवित्रता का संकेत।

राजा रवि वर्मा के चित्रों में एक और महत्वपूर्ण पहलू उभरता है-पौराणिक आख्यानों का लोक-रूपांतरण। कृष्ण, जो सामान्यतः वृंदावन के दिव्य नायक या अवतार के रूप में चित्रित होते हैं, यहाँ एक ग्रामीण बालक के रूप में उपस्थित हैं। इससे दर्शक के साथ उनका संबंध अधिक आत्मीय और निकट हो जाता है। इस प्रकार, रवि वर्मा ने धार्मिक कथा को सामाजिक यथार्थ के साथ जोड़कर उसे जनसामान्य के अनुभव का हिस्सा बना दिया। आलोचनात्मक दृष्टि से देखें तो यह चित्र उस सांस्कृतिक परियोजना का हिस्सा है, जिसमें औपनिवेशिक काल में भारतीय पहचान को पुनर्परिभाषित करने का प्रयास किया जा रहा था। यशोदा और कृष्ण के माध्यम से ‘भारतीय मातृत्व’ और ‘आदर्श बालक’ की छवि गढ़ी गई, जो एक सांस्कृतिक आदर्श का निर्माण करती है।

अंततः “यशोदा और कृष्ण” केवल एक चित्र नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन, भक्ति-संवेदना और सांस्कृतिक प्रतीकों का समन्वित रूप है। राजा रवि वर्मा ने इस पेंटिंग के माध्यम से यह सिद्ध किया कि पौराणिक कथाएँ केवल अलौकिक नहीं, बल्कि मानवीय अनुभवों के माध्यम से भी उतनी ही प्रभावशाली ढंग से व्यक्त की जा सकती हैं। यही कारण है कि यह कृति आज भी सौंदर्य, भाव और अर्थ- तीनों स्तरों पर अत्यंत प्रासंगिक बनी हुई है।

IPL 2026 के लिए अंगकृष रघुवंशी का एक ही लक्ष्य, KKR को हर हाल में जिताना है
मुंबईः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन के आधार पर अपने खेल का आकलन करते हैं और इसके साथ ही वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपने कौशल को बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे हैं। जिस टीम में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और भारत के अनकैप्ड (जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) खिलाड़ी तेजस्वी दहिया विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं, उसमें रघुवंशी का विकेट के पीछे का कौशल केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि उनकी टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में सही संयोजन तैयार करना एक चुनौती होगी।

रघुवंशी ने कहा, ''घरेलू क्रिकेट की मेरी टी20 टीम मुंबई को विकेटकीपिंग के लिए मेरी जरूरत थी, इसलिए मैंने इसे स्वीकार किया। यह एक नई चुनौती थी जिसने मुझे बहुत मजा आया। मैंने बहुत अभ्यास किया है और अब देखते हैं कि परिणाम कैसा निकलता है।'' भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह पाने की होड़ तेज हो रही है तथा यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज भी लगातार अपनी गेंदबाजी कौशल को निखारने में जुटे हैं, ऐसे में रघुवंशी को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ''मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं बस अपने खेल को जितना हो सके बेहतर बनाने पर ध्यान देता हूं। क्रिकेट काफी गतिशील खेल है और इसलिए मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने फील्डिंग कौशल और विकेटकीपिंग कौशल पर भी लगातार काम कर रहा हूं। मैं जितना हो सके उतना बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं।''

इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रघुवंशी ने कहा, ''मैंने अपनी तरफ से पूरी तैयारी की, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन केवल इस आधार पर करता हूं कि टीम जीती है या नहीं। उम्मीद है कि आईपीएल में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दूंगा।''

अपने गुरु और कोच अभिषेक नायर के केकेआर के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद रघुवंशी को विश्वास है कि उन्हें इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ''यह मेरे साथ-साथ पूरी टीम के लिए कुछ नया सीखने का बहुत अच्छा मौका होगा। वह क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखते हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने पहले भी उनसे काफी कुछ सीखा है। उम्मीद है कि हम उनके साथ मिलकर ट्रॉफी जीतने में सफल रहेंगे।''

'परछाइयां’: साहिर लुधियानवी की सृजन-स्थली
विवेक शुक्ला, मुंबईः मुंबई कभी रुकती नहीं। यह शहर मानो समय की धड़कन पर दौड़ता रहता है- दिन-रात, बिना ठहरे, बिना थके। सड़कों पर भागती कारें, देर रात तक जगती रोशनियां और काम में डूबे लोग इस शहर की पहचान हैं, लेकिन जब आप जूहू की तरफ मुड़ते हैं और अरब सागर के किनारे पहुंचते हैं, तो अचानक सब कुछ बदल जाता है। शहर का शोर पीछे छूट जाता है। हवा में एक धीमी नमी है और लहरें एक अनवरत संगीत रचती रहती हैं। इसी शांत इलाके में छिपा है वह घर, जहां मशहूर शायर साहिर लुधियानवी ने अपने जीवन का लंबा और रचनात्मक समय बिताया। उस घर का नाम है-‘परछाइयां’।

‘परछाइयां’ की तलाश में

रास्ते में कई लोगों से पूछते हैं। कोई कंधे उचकाकर कहता है-‘पता नहीं।’ कोई मुस्कराकर आगे बढ़ जाता है, लेकिन जिद है उस घर को देखने की, जहां साहिर ने अनेक कालजयी गीत और गजलें लिखीं। दीवारों को छूने की, उन कमरों की हवा में सांस लेने की। चलते रहते हैं, गलियों से गुजरते हैं। अजीब संयोग जैसे ही पूछना छोड़ देते हैं, रास्ता खुद खुल जाता है। अचानक एक बड़े, सलेटी रंग के शांत बंगले की नेमप्लेट पर नज़र ठहर जाती है। काले अक्षरों में रोमन लिपि में लिखा है—“ ‘परछाइयां’।

‘परछाइयां’ अर्थात साये। यह नाम पढ़ते ही साहिर की कई पंक्तियां जेहन में उभर आती हैं। उनकी शायरी में गहरी उदासी थी, पर वह उदासी निराशा नहीं, बल्कि संवेदना की रोशनी थी। यह बंगला लगभग पांच सौ वर्ग गज में फैला है। मुंबई में रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ डॉ जे.पी. शर्मा. लाल धागेवाले साहिर साहब के बंगले को गुजरे कई दशकों को देख रहे हैं। वे बताते हैं कि “इसकी बालकनियों से कभी अरब सागर साफ दिखता होगा। ऊपर की मंजिलों में साहिर अपनी मां के साथ रहते थे। शाम ढलती, समुद्र से ठंडी हवा आती और कमरों में किताबों, कागजों और स्याही की हल्की गंध फैल जाती। यही वह जगह थी, जहां रातें जागती थीं और शब्द धीरे-धीरे कविता का रूप ले लेते थे।”

सृजन का माहौल और अमर गीत

इस घर के दरवाजे दोस्तों के लिए हमेशा खुले रहते थे। फिल्मकार, संगीतकार, कवि और शायर यहां आया करते। कोई धुन गुनगुनाता, कोई राजनीति पर बहस छेड़ देता, तो कोई नई कविता सुनाता। साहिर चुपचाप सुनते, फिर अचानक एक पंक्ति कहते और कमरे में सन्नाटा छा जाता, क्योंकि वह पंक्ति सीधे दिल में उतरती थी। इसी माहौल में कई अमर फिल्मी गीत जन्मे। जैसे ‘उड़ें जब जब ज़ुल्फें तेरी’ (फिल्म: नौटंकी), जो प्रेम की मस्ती को बयां करता है, या ‘तुमसा नहीं देखा’ (फिल्म: तुमसा नहीं देखा), जिसमें साहिर की रोमांटिक संवेदना झलकती है। उनकी पंक्तियां आदर्शों की टूटन, समाज की विडंबना और प्रेम की कोमलता को एक साथ बोलती थीं। उनकी कलम विरोध भी करती थी और इंसानियत की लौ बचाए रखती थी। फिल्म प्यासा के ‘ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है’ जैसे गीत इसी घर की दीवारों में गूंजे होंगे, जहां सामाजिक अन्याय पर उनकी तीखी टिप्पणियां शब्दों में ढलती थीं। या ‘अभी न जाओ छोड़कर’ (फिल्म: हम दोनों), जो प्रेम की उदासी और बेचैनी को इतनी गहराई से व्यक्त करता है कि सुनकर दिल भर आता है।

मां के प्रति समर्पण और व्यक्तिगत जीवन

साहिर का निजी संसार भी इसी घर में बसता था। उन्होंने विवाह नहीं किया। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी मां सरदार बेगम थीं। कहा जाता है कि किसी भी बड़ी चर्चा या निर्णय से पहले वे मां की राय अवश्य सुनते थे। मेहमान बैठे हों, बहस चल रही हो- वे उठकर मां के कमरे में जाते और पूछते, ‘आप क्या सोचती हैं?’ मां के प्रति यह सम्मान उनके व्यक्तित्व की कोमलता को उजागर करता है। जब 1976 में उनकी मां का निधन हुआ, तो साहिर भीतर से खाली हो गए। चार वर्ष बाद, 25 अक्टूबर 1980 को दिल का दौरा पड़ने से उनका जीवन थम गया।

खामोशी और विरासत

साहिर के जाने के बाद ‘परछाइयां’ पर लंबी खामोशी छा गई। कभी जिन कमरों में संगीत और कविता की गूंज रहती थी, वहां सन्नाटा बस गया। विरासत को लेकर विवाद हुए, विशाल लाइब्रेरी बिखर गई। कुछ पांडुलिपियां संयोग से मिलीं, जिन्हें चाहने वालों ने सहेज लिया। आज यह बंगला थोड़ा थका हुआ खड़ा है, जैसे समय की धूल उस पर जम गई हो। फिर भी दीवारें उन शब्दों की आहट संभाले हुए हैं। नेमप्लेट पर लिखे ‘परछाईयां’ को छूते हुए लगता है कि सच्ची कविता दीवारों में नहीं, लोगों की स्मृतियों में रहती है। शायद इसलिए यह घर आज भी एक स्मारक की तरह खड़ा है, याद दिलाता हुआ कि एक शायर की सच्ची विरासत उसकी कविताएं और लोगों के दिल होते हैं। जब शब्द दिल से निकले हों, तो वे मुंबई की भीड़ में भी कभी खोते नहीं।

भारत को बड़ी राहत! होर्मुज से होकर एक तेल टैंकर पहुंचा मुंबई, एक अन्य पारादीप की राह पर
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के लिए कच्चा तेल लेकर आ रहा एक विदेशी ध्वज वाला टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य को सकुशल पार कर मुंबई पहुंच गया है जबकि एक अन्य बड़ा टैंकर भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश कर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है। यह जानकारी जहाज निगरानी आंकड़ों और उद्योग सूत्रों से मिली है।

क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के कारण जलडमरूमध्य से टैंकर की आवाजाही काफी हद तक प्रभावित हुई है। ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। लाइबेरिया के ध्वज वाला टैंकर 'शेनलांग' सऊदी अरब से लगभग 10 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर बुधवार शाम मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। यह जहाज तीन मार्च को सऊदी अरब के रास तानुरा बंदरगाह से तेल लादकर रवाना हुआ था।

जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अपना अंतिम सिग्नल नौ मार्च को प्रसारित किया था। उसके बाद जहाज की स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। संभवतः इसी दौरान जहाज ने इस जलडमरूमध्य को पार किया। बाद में वह फिर जहाज निगरानी प्रणाली पर नजर आने लगा।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि बुधवार को मुंबई बंदरगाह पर इस टैंकर के पहुंच जाने के बाद अब जहाज से तेल उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, एक अन्य तेल टैंकर भी करीब 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल लेकर भारतीय समुद्री क्षेत्र में पहुंच चुका है। भारतीय ध्वज वाला यह बहुत बड़ा टैंकर पारादीप की तरफ जा रहा है, जहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रिफाइनरी स्थित है।

भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का लगभग 88 प्रतिशत आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है। ऐसी स्थिति में जलडमरूमध्य के मार्ग से तेल एवं गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने ईरान के अधिकारियों से संपर्क साधा हुआ है।

इस बीच, ऐसी अपुष्ट खबरें भी आई हैं जिनके मुताबिक ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाजों को जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता देने पर सहमति जता दी है। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन खबरों को सही या गलत ठहराने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, ''विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के बीच हाल में तीन बार बातचीत हुई है। आखिरी बातचीत में दोनों पक्षों ने समुद्री जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अभी इस पर अधिक विवरण साझा करना जल्दबाजी होगी।'' पोत परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से 28 भारतीय जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर सवार नाविकों की सुरक्षा के लिए लगातार नजर रखी जा रही है।

कृतिका-गौरव कपूर का मज़ेदार वेडिंग इनवाइट आया सामने: मेहमानों के लिए 'आफ्टर पार्टी' का खास इंतज़ाम
मुंबई। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है,इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह इस सीज़न की सबसे स्टाइलिश और अलग अंदाज़ वाली शादियों में से एक होने वाली है। यह जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खास मौके को वे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक निजी लेकिन ग्लैमरस समारोह में सेलिब्रेट करेंगे।

इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं। इस शादी को और खास बनाता है उनका अलग और दिलचस्प वेडिंग इनवाइट, जो उनके स्टाइल और सहज स्वभाव को दर्शाता है। पारंपरिक वेडिंग रिसेप्शन की जगह कृतिका और गौरव ने "द पार्टी, आफ्टर" नाम से एक खास लेट-ईवनिंग सेलिब्रेशन रखा है, जिसे एक आरामदायक और मज़ेदार  की तरह प्लान किया गया है।

दक्षिण मुंबई के एक वेन्यू पर होने वाली इस शाम का माहौल जैज़ नाइट और स्पीकईज़ी बार जैसा होगा। मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात भर जश्न का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनवाइट का डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें मोनोक्रोम लुक और हल्का-फुल्का अंदाज़ दिखाई देता है। यह इस बात की झलक देता है कि यह जश्न निजी, स्टाइलिश और बेहद खास होने वाला है।

ये भी पढ़ें :

Ekaki : IMDb पर आशीष चंचलानी के डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ने हासिल की 8.2 रेटिंग, क्रिटिक्स-दर्शकों ने की जमकर तारीफ

"अर्शदीप को दो-दो विकेटकीपर चाहिए!" अभिषेक शर्मा ने वाइड बॉल्स पर किया ट्रोल, देखें वायरल वीडियो
मुंबईः वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत vs इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। मैच में भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड ने जमकर धुनाई की, खासकर अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर में 51 रन लुटाए और 5 वाइड गेंदें फेंकीं।

मैच के बाद टीम बस में कैद हुए एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया, जहां अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप की खूब टांग खींची। वीडियो में अर्शदीप अभिषेक की फील्डिंग की तारीफ करते हैं, लेकिन अभिषेक पलटवार करते हुए बोल पड़ते हैंः "अर्शदीप को गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर चाहिए... एक स्टंप्स के पीछे और दूसरा वाइड बॉल्स पकड़ने के लिए!"

https://twitter.com/IMManu_18/status/2030003252058886450?s=20

अर्शदीप हंसते हुए संजू सैमसन से कहते हैं, "संजू भाई, दो कीपर लगा लें!" फिर ईशान किशन की तरफ देखकर जोड़ते हैं, "वैसे हमारे प्लेइंग XI में तो पहले से ही दो विकेटकीपर हैं!"

वीडियो में ईशान किशन, संजू सैमसन और बाकी साथी खिलाड़ी ठहाके लगा रहे हैं। यह हल्का-फुल्का मजाक टीम के दोस्ताना माहौल को दिखाता है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे "बेस्ट ट्रोल" और "टीम स्पिरिट" कहकर शेयर कर रहे हैं।

मैच में अभिषेक और अर्शदीप का प्रदर्शन

- अभिषेक शर्मा का इस टूर्नामेंट में बल्ला अभी तक खामोश रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़कर बाकी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन। सेमीफाइनल में भी वे सिर्फ 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- वहीं अर्शदीप सिंह ने पूरे वर्ल्ड कप में अब तक 9 विकेट चटकाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में वाइड्स ने उनके स्पेल को महंगा कर दिया। फाइनल से पहले यह वीडियो टीम के मूड को हल्का रखने का शानदार उदाहरण बन गया है।

Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बैठक के लिए मुंबई पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए मुंबई पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मैक्रों के साथ बैठक के लिए प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई स्थित लोक भवन (पहले राजभवन) पहुंचे। गवर्नर आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।

दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनकी बातचीत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने तथा उन्हें नए और उभरते क्षेत्रों में बढ़ाने पर केंद्रित होगी। मोदी और मैक्रों क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुंबई में वह मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखरवार्ता में भाग लेंगे।

तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आये इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर देर रात मुंबई पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाई पर ले जाने का संकेत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए लिखा, "मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों भारत में आपका स्वागत है। भारत हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। आपसे मुंबई और बाद में दिल्ली में मुलाकात होगी।" दोनों नेता आज मुंबई के लोक भवन में व्यापक द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

हिंद-प्रशांत सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और रक्षा, व्यापार, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति शृंखला तथा महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित लगभग एक दर्जन समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर के साक्षी बनेंगे। आज शाम 5:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों गेटवे ऑफ इंडिया पर संयुक्त रूप से 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' का उद्घाटन करेंगे। वे दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और नवाचारकों की एक उच्च-स्तरीय सभा को संबोधित करेंगे, जो तकनीकी और उद्यमशीलता संबंधों को बढ़ावा देने के लिए साल भर चलने वाली पहल की औपचारिक शुरुआत होगी।

वर्ष 2017 में कार्यभार संभालने के बाद से राष्ट्रपति मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है और मुंबई की उनकी पहली यात्रा है। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही है और पिछले साल प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान अपनाये गये 'होराइजन 2047' रोडमैप पर आधारित है। मुंबई में आज के कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति मैक्रों 18-19 फरवरी को 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली जायेंगे। उनकी यात्रा को लेकर दक्षिण मुंबई के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा लोक भवन और गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास यातायात में बदलाव कर दिया गया है।

इस यात्रा को भारत की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक माना जा रहा है। इसका लक्ष्य दोनों पक्षों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा और रणनीतिक सहयोग को अत्याधुनिक तकनीकों और आर्थिक क्षेत्रों में गहरे सहयोग में बदलना है। द्विपक्षीय वार्ता के अन्य परिणामों और हस्ताक्षरित समझौतों की सूची आज बाद में एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में साझा किये जाने की उम्मीद है।

इन घटनाक्रमों पर भारत के रक्षा आधुनिकीकरण, एआई पारिस्थितिकी तंत्र और व्यापक वैश्विक तकनीकी नेतृत्व पर उनके प्रभाव के लिए करीब से नजर रखी जायेगी। श्री मैक्रों ने भारत-फ्रांस सहयोग संबंधों को पर कहा, "हमारी रणनीतिक साझेदारी को और भी आगे ले जाने के लिए मुंबई से नयी दिल्ली तक के तीन दिन।" राष्ट्रपति ने 'एक्स' पर लिखा, "मेरे साथ व्यापारिक नेता और प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल हितधारक हैं, जो भारत-फ्रांस के बीच के संबंधों को वास्तविक और ठोस रूप देते हैं।"

मुंबई में उतरने से पहले उन्होंने कहा, "हम भारत और फ्रांस साथ मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे ले जायेंगे।" भारत-फ्रांस के बीच लंबे समय से रणनीतिक संबंध हैं। ये पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष सहयोग और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक गहरे हुए हैं। दोनों देशों ने जलवायु पहल और हिंद-प्रशांत सहयोग पर भी मिलकर काम किया है। एआई इम्पैक्ट समिट में श्री मैक्रों की भागीदारी और द्विपक्षीय वार्ता भारत-फ्रांस साझेदारी में प्रौद्योगिकी और नवाचार के बढ़ते महत्व पर जोर देती है, क्योंकि दोनों देश अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं।

इमैनुएल मैक्रों मरीन ड्राइव पर सुबह की सैर करते दिखे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को यहां अपनी व्यस्त दिनचर्या की शुरुआत बेहद मशहूर रास्ते 'मरीन ड्राइव' पर सुबह की सैर के साथ की। फ्रांसीसी नेता, 17 से 19 फरवरी तक की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज निर्धारित बैठक से पहले अपनी नियमित फिटनेस के लिए समय निकाल ही लिया। इस रास्ते पर सुबह-सुबह टहलने वालों ने पहले तो इस राष्ट्रप्रमुख को नहीं पहचाना। लेकिन जब यह खबर फैली तो कई दर्शक इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। श्री मैक्रों का जनता के साथ सामान्य आदमी की तरह बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

मोदी बोले मैक्रों को पसंद आई मुंबई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले हुई मुलाकात को शानदार बताते हुए कहा कि श्री मैक्रों को फिल्म नगरी पसंद आयी है और उन्होंने सुबह-सुबह जाॅगिंग का भी मजा लिया। श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति और मित्र इमैनुएल मैक्रों से मिलकर काफी खुशी हुई और उन्हें मुंबई वास्तव में ही बेहद पसंद आयी। श्री मोदी ने कहा , " मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें शहर पसंद आया और उन्होंने सुबह दौड़ का भी मजा लिया। "

उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे श्री मैक्रों ने मंगलवार सुबह यहां अपनी व्यस्त दिनचर्या की शुरुआत मुंबई की बेहद मशहूर 'मरीन ड्राइव' पर सुबह की सैर के साथ की। फ्रांसीसी नेता, 17 से 19 फरवरी तक की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हुए हैं। उन्होंने श्री मोदी के साथ आज निर्धारित बैठक से पहले अपनी नियमित फिटनेस के लिए समय निकाला। मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह टहलने वालों ने पहले तो इस राष्ट्रप्रमुख को नहीं पहचाना। लेकिन जब यह खबर फैली तो कई दर्शक इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। श्री मैक्रों का जनता के साथ सामान्य आदमी की तरह बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

ये भी पढ़ें :

Macron India Visit: मुंबई पंहुचा फांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का विमान, प्रधानमंत्री मोदी बोले-भारत में आपका स्वागत

Macron India Visit: मुंबई पंहुचा फांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का विमान, प्रधानमंत्री मोदी बोले-भारत में आपका स्वागत
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्साहित है। मोदी ने 'एक्स' पर मैक्रों की एक 'पोस्ट' पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही

फ्रांस के राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा था कि वह भारत रवाना हो गए हैं और मुंबई एवं नयी दिल्ली की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह एवं मोदी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ''भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र- इमैनुएल मैक्रों, मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं।''

इससे पहले, मैक्रों ने भारत के लिए रवाना होते समय सोमवार को 'एक्स' पर लिखा था, ''भारत रवाना हो गया हूं। मुंबई से नयी दिल्ली तक तीन दिन का सफर... ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। मेरे साथ विमान में व्यापार जगत के दिग्गज और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल क्षेत्र के वे लोग हैं जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को वास्तविक, ठोस रूप देते हैं। हम साथ मिलकर सहयोग को और आगे ले जाएंगे। मेरे प्रिय मित्र- नरेन्द्र मोदी, कल मिलते हैं।''

दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित एआई (कृत्रिम मेधा) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता भारत एवं फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हवाई अड्डे पर मैक्रों की अगवानी की।

फडणवीस ने मैक्रों के मुंबई पहुंचने के कुछ देर बाद रात लगभग दो बजे 'एक्स' पर लिखा, ''मुंबई में आपका स्वागत है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों के मुंबई पहुंचने पर उनका हार्दिक स्वागत है। महाराष्ट्र आपका स्वागत करता है। राष्ट्रपति मैक्रों और पूरे फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के सुखद प्रवास और सफल यात्रा की कामना करता हूं।''

मैक्रों का स्वागत करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी हवाई अड्डे पर मौजूद थीं। मैक्रों ने भारत के लिए रवाना होते समय 'एक्स' पर लिखा था, ''भारत रवाना हो गया हूं। मुंबई से नयी दिल्ली तक तीन दिन का सफर... ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। मेरे साथ विमान में व्यापार जगत के दिग्गज और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल क्षेत्र के वे लोग हैं जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को वास्तविक, ठोस रूप देते हैं। हम साथ मिलकर सहयोग को और आगे ले जाएंगे। मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी, कल मिलते हैं।''

मोदी और मैक्रों की चर्चा रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने तथा उन्हें नए एवं उभरते क्षेत्रों में और अधिक विविध बनाने पर केंद्रित होगी। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे। वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित कृत्रिम मेधा (एआई) प्रभाव शिखर सम्मेलन में भाग लेने और मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है। दोनों नेता मंगलवार दोपहर दक्षिण मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय संवाद करेंगे। इसके बाद वे भारत-फ्रांस नवोन्मेष वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापार जगत के नेताओं, स्टार्ट-अप, शोधकर्ताओं तथा अन्य नवोन्मेषकों की एक सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें :

हाईकोर्ट में बहस करों... अबू सलेम पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: रिहाई करने से किया इनकार

मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन का गिरा स्लैब, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
मुंबईः मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल का स्लैब कुछ वाहनों पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के पास गर्डर पुल की पैरापेट दीवार का एक स्लैब एक ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिर गया, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने मृतक की पहचान रामधन यादव और घायलों की पहचान राजकुमार इंद्रजीत यादव (45), महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) के रूप में की।

अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार की हालत गंभीर है और उसे पास के अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जबकि महेंद्र व दीपा की स्थिति स्थिर बताई गई है। मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 'पियर-196' के पास, मुलुंड दमकल केंद्र के नजदीक दीवार का एक हिस्सा वहां से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिर गया। मेट्रो परियोजना की टीम बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी है। इस हिस्से के ढहने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दक्षिण-मध्य मुंबई के वडाला से पड़ोसी जिले ठाणे तक लाइन-चार का निर्माण किया जा रहा है और इसका बड़ा हिस्सा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाले एलबीएस रोड के ऊपर से गुजरता है।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए, शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले साल भारी बारिश के दौरान एक दीवार गिर गई थी और नव-उद्घाटित मेट्रो लाइन 3 में पानी भर गया था। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार (आज की घटना के लिए) ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करेगी? ठाकरे ने कहा, "संभावना नहीं है - शायद कुछ लाख का जुर्माना लगाकर ठेकेदार को और निविदाएं प्राप्त करने की अनुमति दे दी जाए।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आप ध्यान दें, तो काम पूरा होने से पहले ही खंभों पर रंग किया जा चुका है। इससे राज्य को करोड़ों का नुकसान होगा और काम पूरा होने के बाद उन्हें फिर से रंगने में करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।" कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या मुंबईवासियों की जान इतनी सस्ती हो गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अधिकारी जन सुरक्षा के बजाय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रचार पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लोकसभा सदस्य ने जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की और घटनास्थल पर सुरक्षा उपायों में कथित चूक पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने की होड़ में गुणवत्ता और तकनीकी सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं होना चाहिए। गायकवाड़ ने कहा, "विकास जरूरी है, लेकिन यह नागरिकों के जीवन की कीमत पर नहीं होना चाहिए।''

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे लुढ़का
मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़ गया। सेंसेक्स 144.25 अंक की तेजी के साथ 84,210 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 263.72 अंक (0.31 प्रतिशत) ऊपर 84,329.47 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह भी 83.60 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,950.90 अंक पर रहा। ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। सार्वजनिक बैंक अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें फिलहाल गिरावट है। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इटरनल, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एचडीएफसी बैंक बजाज फाइनेंस भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स में गिरावट थी।

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे लुढ़का

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.77 पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बाद से मुद्रा बाजार में उत्साह की बजाय सतर्कता का माहौल बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.63 पर खुला। फिर और टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार करते हुए अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़कर 84,214.75 अंक पर जबकि निफ्टी 44.45 अंक की बढ़त के साथ 25,911.75 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।

विदेशी निवेशकों के प्रदर्शन में हालांकि कुछ सुधार देखने को मिला है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।