Principal - Amrit Vichar

Bareilly:छात्र ने दिया धार्मिक आस्था का हवाला...मगर प्रिंसिपल ने काट डाले बाल
बरेली, अमृत विचार। स्टेडियम रोड के पास स्थित एक संस्था के स्कूल में छात्र के बाल काटे जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। परिवार का आरोप है कि खुद प्रिंसिपल ने जबरन काटे, जिसकी वजह से बेटा तनाव में आ गया। अभिभावक बुधवार को मामले की शिकार पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

मॉडल टाउन के रहने वाले मदन गोपाल भाटिया ने बताया कि उनका पुत्र भाटिया स्टेडियम रोड स्थित नामी स्कूल में 11 कक्षा का छात्र है। मंगलवार की सुबह बेटा स्कूल गया था। छु्ट्टी के बाद वह घर लौटा तो बहुत उदास और परेशान था। परिजनों ने परेशानी का कारण पूछा तो आपबीती सुनाई। घरवालों को उसने बताया कि क्लास में स्कूल की प्रिंसिपल ने आकर उससे कहा कि बाल क्यों बड़े है। मंगलवार होने के कारण छात्र ने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए अगले दिन बाल कटवाने की बात भी कही थी।

आरोप है कि इसके बावजूद स्कूल प्रिंसिपल ने यश को अन्य छात्रों से पकड़वाकर जबरन उसके बाल काट दिए। जानकारी मिलने पर परिजनों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना है कि छात्र की धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की गई है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। मदन गोपाल भाटिया ने बताया कि स्कूल में बेटे के साथ हुई घटना के बाद पूरा परिवार वह तनाव में है। बुधवार को वह अफसरों से मिलकर शिकायत करेंगे। स्कूल प्रबंधन का इस मामले में पक्ष जानने के लिए प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

UP: प्रशासन के आदेशों को हवा में उड़ा रहे प्राइवेट स्कूलों के संचालक
रामपुर, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूल संचालक प्रशासन के आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। संचालकों द्वारा अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को दबाव बनाया जा रहा है। निजी प्रकाशकों की किताबें कई गुना महंगी हैं। प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी से अभिभावकों की जेब पर डाका पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अभियान चलाकर ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा संचालकों और प्रधानाचार्यों को कक्षा 8 तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन जिले के अधिकांश स्कूलों में प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के प्रवेश के समय निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। कई स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए कहा गया है। जिसके कारण अभिभावकों के जेब पर बेवजह का बोझ बढ़ गया है। पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर अभिभावकों की भीड़ लग रही है और बहुत देर बाद कोर्स खरीदने के लिए नंबर आ रहा है।

मोईन ने बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी से तंग आ गए हैं समाज के डर से बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है वर्ना उनसे अच्छी पढ़ाई सरकारी स्कूलों में है। वहां प्रशिक्षित टीचर हैं।
फैजान के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाए जाने पर जोर है। जबकि, एनसीईआरटी की किताबें बहुत कम कीमत में उपलब्ध हैं। स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। हमजा ने बताया कि कोर्स लेने आए थे लेकिन, किताबों की दुकानों पर बहुत भीड़ है। काफी देर से किताबों के खरीदने के इंतजार में खड़े हैं। स्कूल में जिन किताबों की लिस्ट दी गई है वही खरीदेंगे।

दूसरी तरफ  पुस्तक विक्रेता अभिषेक ने बताया कि निजी प्रकाशकों की किताबें 700 रुपये कीमत की हैं। स्कूलों द्वारा जिन किताबों को सजेस्ट किया जाता है वही किताबे बच्चों के अभिभावकों को दी जाती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल का कहना है कि मनमानी करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग कराई जाएगी कि कौन सी किताबों को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत गंभीर
लखनऊ। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां जुगराजगंज स्थित प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में एक युवक ने स्कूल के प्रिंसिपल को गोली मार दी। घायल प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जुगराजगंज निवासी आरोपी विजय पाल वैगनआर कार से स्कूल पहुंचा और हथियार लहराते हुए सीधे प्रिंसिपल के ऑफिस में घुस गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अनिल कुमार सिंह पर फायर कर दिया। बचने के प्रयास में प्रिंसिपल अलमारी के पीछे छिप गए, लेकिन गोली अलमारी से टकराते हुए उनके पेट में जा लगी।

गोली चलने की आवाज से स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह बच्चों को सुरक्षित किया। इस बीच आरोपी दूसरा फायर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन असलहा लहराते हुए, वह फरार हो गया। घायल प्रिंसिपल को पहले सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इंस्पेक्टर रहीमाबाद के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

बाराबंकी शिक्षिका सुसाइड केस : प्रधानाचार्य व शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पति ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी विद्यालय की सहायक अध्यापिका के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सहायक अध्यापिका के पति ऋषि कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि उधवापुर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य और एक अन्य शिक्षक की अपमानजनक टिप्पणी और प्रताड़ना से तंग आकर उनकी पत्नी उमा वर्मा ने शनिवार को स्कूल के कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार को ऋषि ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य सीतावती और सहायक अध्यापक सुशील कुमार वर्मा के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर कोतवाली के ग्राम जलालपुर में रहने वाले ऋषि कुमार वर्मा सिद्धौर ब्लॉक के एक स्कूल में बीआरसी पद पर तैनात हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाती थीं, लेकिन सहायक अध्यापक सुशील कुमार वर्मा और प्रभारी प्रधानाचार्य सीतावती उनके साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते थे। ऋषि कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के निर्देशन में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 नवंबर 2025 को उनकी प्रशंसा की थी।

इसी ईर्ष्या के कारण आरोपी उनकी पत्नी उमा वर्मा को मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने कहा कि उमा वर्मा ने यह सारी बातें अपने घरवालों को बताई थीं और अपनी पीड़ा 'व्हॉट्सएप स्टेटस' पर भी व्यक्त करती थीं।

शनिवार को भी जब वह पत्नी को छोड़कर अपने कार्यालय पहुंचे, तो उमा ने उन्हें फोन किया और बताया कि आज भी आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। सतरिख थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर सुशील कुमार वर्मा और सीतावती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर हैलट : निरीक्षण में प्राचार्य को पर्चे पर लिखी मिली बाहर की दवा और जांच, डॉक्टर पर होगी कार्रवाई
कानपुर, अमृत विचार। हैलट अस्पताल में सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा और जांच लिखे जाने की जानकारी पर शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला खुद ओपीडी पहुंचे, यहां पर उन्होंने मरीजों से पर्चे लेकर उसमे लिखीं दवा और जांचों की लिस्ट चेक की। यह देख मेडिसिन विभाग, ईएनटी, दंत रोग विभाग, अस्थि रोग और नेत्र रोग विभाग के पास मौजूद एमआर भाग गए। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहीं है।

शहर के लालबंगला निवासी दीपक कुमार ने शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला को पत्र लिखा, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि पत्नी अन्नू को हार्निया की समस्या है और वह सर्जरी में भर्ती है, ऑपरेशन होना है। लेकिन ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या होने पर ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था, जिसके लिए सर्जरी के डॉक्टरों ने मेडिसिन विभाग में डॉक्टर के पास सलाह के लिए भेजा।

दीपक का आरोप है कि जब वह ओपीडी में डॉ. ब्रजेश कुमार के पास पहुंचे तो उन्होंने परामर्श तो दिया, लेकिन जांच के लिए सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास एक निजी पैथोलॉजी में जाने की सलाह दी। जब उन्होंने पूछा कौन-कौन सी जांचें करानी है तो डॉक्टर ने पर्चे पर एक मोबाइल नंबर लिख दिया और बोला कि वहां पर पहुंचकर बात करवा देना, सब बता दिया जाएगा। दीपक के इतना बताने पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला डॉ.ब्रजेश कुमार की ओपीडी के बाहर पहुंचे और अंदर से परामर्श लेकर निकल रहे मरीजों से पूछताछ की और पर्चे चेक किए।

रसूलाबाद की साधना और ककवन के दीपू ने बताया कि डॉक्टर ने पर्चे पर जांच नहीं लिखा है, बल्कि एक नंबर लिखा और निजी पैथोलॉजी में पहुंचकर उस नंबर पर बात कराने को बोला है। जब प्राचार्य ने पर्चे चेक किया तो उसमे कोई जांच नहीं लिखी थी, सिर्फ एक मोबाइल नंबर और कुछ दवाएं लिखी थी।

यहां पर मरीजों की ब्लड प्रेशर तक चेक नहीं किया गया था। यह देख प्राचार्य ने काफी नाराजगी व्यक्त की। जबकि मामले में डॉ.ब्रजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने मरीजों को हैलट परिसर में बनी पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा था। पर्चे पर नंबर इसलिए लिखा था, ताकि अगर पैथोलॉजी न मिले तो वह कॉल कर पूछ सके।

छह माह पहले डॉ. ब्रजेश को दी जा चुकी चेतावनी

प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि बाहर की दवा और जांच लिखे जाने के मामले में मेडिसिन विभाग के डॉ.ब्रजेश कुमार का नाम पहले भी प्रकाश में आया था, तब उनको चेतावनी दी थी, लेकिन अब फिर से उनके खिलाफ बाहर से जांच लिखे जाने की शिकायत आईं है। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में जिस रेजिडेंट्स द्वारा लावारिस मरीज की गलत पीआई बनाकर भेजी गई थी, वह भी डॉ.ब्रजेश कुमार की यूनिट का ही था। मामले के संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा और उनको हटाने की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में मेडिकल कॉलेज के कोई भी डॉक्टर इस गलती को दोहरा न सके।

ओपीडी में तैनात किए जाएंगे दो फार्मासिस्ट

ओपीडी में आने वाले मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने पर लगाम लगाने के लिए प्राचार्य प्रो.संजय काला ने एक योजना तैयार की है। उन्होंने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर मौजूद फार्मासिस्टों को निर्देश दिया है कि अब दो फार्मासिस्टों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई जाएगी, जो मरीजों को ओपीडी से दवा कक्ष तक जाने का रास्ता बताएंगे। पर्चे पर लिखीं दवा अगर हैलट प्रशासन के पास नहीं है, उसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक डॉ.आरके सिंह और प्राचार्य प्रो. संजय काला को देंगे। प्राचार्य ने कौन से दो फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनकी लिस्ट वरिष्ठ  फार्मासिस्ट से मांगी है।

Bareilly : पहल...स्कूलों में अखबार भी बनेगा पठन संस्कृति का हिस्सा
बरेली, अमृत विचार। डीआईओएस और बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन 10 मिनट प्रतिष्ठित हिंदी अखबार का वाचन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों की शब्दावली, भाषा शैली और अभिव्यक्ति क्षमता में सुधार होगा। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे उनका समसामयिक ज्ञान भी सुदृढ़ होगा।

डीआईओएस डा. अजीत सिंह के जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अखबारों में प्रकाशित खबरें विद्यार्थियों को समाज और देश-दुनिया से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और विविध अनुभव विद्यार्थियों को दूसरों की चुनौतियों और परिस्थितियों को समझने में मदद करते हैं। इससे उनमें संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। अखबारों में उपलब्ध सुडोकू, क्रॉसवर्ड और शब्द पहेलियां बच्चों के लिए तार्किक चुनौतियां प्रस्तुत करती हैं, जो उनकी समस्या समाधान क्षमता और बौद्धिक कौशल को मजबूत बनाती हैं। इसी उद्देश्य से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि समाचार पत्र विद्यालय में विद्यार्थियों की पहुंच में आसानी से उपलब्ध हों और प्रार्थना सभा में 10 मिनट का समय विशेष रूप से समाचार वाचन के लिए निर्धारित किया जाए।

बीएसए विनीता सिंह ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि पुस्तकों के साथ-साथ समाचार पत्रों को विद्यालयों में दैनिक पठन संस्कृति का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इससे बच्चे अपने स्थानीय समुदाय, आस-पास होने वाले आयोजनों और विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं के प्रति जागरूक होंगे। प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे इस आदेश को गंभीरता से लागू करें ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण बौद्धिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

रोज कठिन शब्दों का अर्थ बताना जरूरी
प्रतिदिन समाचार पत्र से छह नए व कठिन शब्दों का चयन कर उनका अर्थ बताया जाए। इन शब्दों को विद्यालय के डिस्प्ले बोर्ड या ब्लैक बोर्ड पर ''''आज का सुविचार'''' के साथ अंकित करें। इसके अलावा मासिक या त्रैमासिक स्तर पर विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र या ''''पत्रिका'''' तैयार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए। कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक बार संपादकीय विषय पर मौलिक विचार लिखने या कक्षा में समूह चर्चा के लिए प्रेरित किया जाए। सप्ताह में एक दिन प्रकाशित होने वाले सुडोकू, वर्ग पहेली या ज्ञानवर्धक क्विज को हल करने की प्रतियोगिता कराई जाए ताकि तार्किक क्षमता बढ़े।

Hardoi News: प्राचार्य पर तिलक लगाकर कॉलेज आए छात्र से दुर्व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू
हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज के छात्र ने संस्थान के प्राचार्य पर तिलक लगाकर कॉलेज आने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है।

शाहाबाद स्थित बी.एन. डिग्री कॉलेज में विधि पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के छात्र अमित यादव ने कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर उमर पर तिलक लगाने को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

छात्र अमित यादव का आरोप है कि वह तिलक लगाकर कॉलेज गया था तो प्राचार्य डॉक्टर उमर ने उसे यह कहकर तिलक हटाकर आने की बात कही कि यह डिग्री कॉलेज है, कोई गुरुकुल नहीं। इससे वह मानसिक रूप से आहत हुआ। इसी कारण वह एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भी नहीं भर पाया है।

उसका कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का व्यवहार उसकी धार्मिक आस्था और अधिकारों का हनन है। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई के अध्यक्ष शुभम वाजपेयी, मंत्री अरुण गुप्ता और कई अन्य कार्यकर्ता बी.एन.डिग्री कॉलेज पहुंचे और उन्होंने छात्र के तिलक लगाने पर कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताते हुए प्रधानाचार्य से आपत्ति दर्ज कराई।

साथ ही आगाह किया कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है और किसी भी छात्र के साथ उसकी धार्मिक पहचान या आस्था के आधार पर दुर्व्यवहार नहीं किया जा सकता। अगर भविष्य में किसी भी छात्र के साथ इस तरह की घटना दोहराई गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर उमर ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने तिलक लगाकर कॉलेज आने पर किसी भी छात्र को न तो रोका है और न ही इस विषय में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस बारे में पूछे जाने पर शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

करियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अवसर : एडीएम
बाराबंकी, अमृत विचार। राजकीय जिला पुस्तकालय बाराबंकी में सोमवार को कॅरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स ‘पंख’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं नोडल शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी तथा पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने बुके भेंट कर किया।

स्वागत उद्बोधन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वित्त एवं लेखाधिकारी, समग्र शिक्षा, संतोष कुमार मौर्य ने दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में संचालित करियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपने भविष्य के विकल्पों को बेहतर ढंग से समझकर आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उपलब्ध यह सुविधा उनके समय नहीं थी, यदि तब यह अवसर मिलता तो कई लोग आज विभिन्न प्रशासनिक या शैक्षणिक पदों पर भिन्न रूप से कार्य कर रहे होते। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए एक निर्णायक दिशा दे सकता है, बशर्ते गुरुजन इस पोर्टल का सही उपयोग कर बच्चों को इससे परिचित कराएं।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. पूनम सिंह ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन मास्टर ट्रेनर दीपमाला वर्मा, राजकीय हाई स्कूल मित्तई के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अखिलेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ने चार सत्रों में किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक द्वारा किया गया।

प्रतापगढ़ : स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्नेहा बनीं प्राचार्य, छात्रों को किया प्रोत्साहित
प्रतापगढ़, अमृत विचार। पीबीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए मंगलवार को एक छात्रा को प्राचार्य बनाया गया। परास्नातक हिंदी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा स्नेहा यादव ने प्राचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को समझा।

कॉलेज में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं से बात कर उनको प्रोत्साहित किया। कॉलेज में अनुशासन के साथ स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की गई।

डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव,मुख्य कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वंदना सिंह के साथ महाविद्यालय में भ्रमण कर कक्षाओं का संचालन देखा। इस दौरान डॉ. प्रीति श्रीवास्तव,प्रीति सिंह,रवि प्रकाश सिंह,रचना सिंह,कार्यालय अधीक्षक संतोष सिंह,बालेंदु सिंह,संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।

शासन की बड़ी कारवाई : देवरिया मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटाया, पानी की टंकी शव मिलने का मामला
लखनऊ। देवरिया जिले में स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी के अंदर मिले शव की घटना को गम्भीरता से लेते हुये उत्तर प्रदेश सरकार ने कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित घोष ने इसे जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हिसाब से गम्भीर खतरा मानते हुए वहां के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल को हटाते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी है।

बुधवार को प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि तथ्य प्रकाश में आया है कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में पानी की टंकी में कई दिनों से बदबू आ रही थी। स्थलीय निरीक्षणोपरान्त पाया गया कि उक्त पानी की टंकी में एक डेड बॉडी पड़ी हुई थी, जो कई दिनों से टंकी में थी। इस कारण जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को गम्भीर खतरा उत्पन्न हुआ है।

उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में शासन द्वारा जिलाधिकारी, देवरिया को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वहीं जांच की कार्यवाही पूर्ण होने तक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया के प्रधानाचार्य डा. राजेश कुमार बरनवाल को हटाते हुए उन्हें कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण से सम्बद्ध किया जाता है।

अमित घोष ने डॉ. बरनवाल के स्थान पर डॉ. रजनी, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, एनाटमी विभाग, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एटा को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार अग्रिम आदेशों तक नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि पानी की टंकी में शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस भी इस दिशा में जांच कर रही है कि आखिर वह शव पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा।

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब कॉलेज की ओपीडी और वार्डों में आपूर्ति किए जा रहे पानी से लगातार दुर्गंध आने की शिकायतें मिलीं। सफाई कर्मियों ने जब बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर स्थित सीमेंटेड टंकी की जांच की तो उसमें एक सड़ा हुआ शव मिला।

पुलिस की मौजूदगी में कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव इतनी बुरी तरीके से सड़ चुका था कि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कुशीनगर: छात्र की हत्या के मामले में पूर्व व वर्तमान प्रधानाचार्य समेत चार के विरुद्ध केस दर्ज
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नगरपालिका के वार्ड नंबर दो स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला के आवासीय छात्र की हत्या के मामले में पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पाण्डेय, वर्तमान प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुरूवार की रात में संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला के छात्रावास में रहने वाले 11 वर्षीय छात्र कृष्णा दूबे निवासी रामपुर दूबे थाना महुआडीह जिला देवरिया की मौत हो गई थी। छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा शनिवार को संस्कृत पाठशाला पर पुलिस क्षेत्राधिकार कसया कुंदन सिंह ,एस ओ जी प्रभारी आशुतोष सिंह कोतवाली प्रभारी रामसहाय चौहान सहित पुलिस बल के साथ दोपहर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं पर लगभग चार घंटे तक गहन जांच पड़ताल किया। उन्होंने छात्रों एवं वहां दोनों पक्षों से संबंधित लोगों से अलग अलग पूछताछ भी किया। मृत छात्र के परिजनों से उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है धैर्य रखें।

वहीं मृत छात्र के पिता ने कोतवाली में दिए गए तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा कक्षा सात में पढ़ता था। 12 सितंबर की रात में उन्हें करीब तीन बजे बच्चे के मरने की सूचना मोबाइल से दी गई। जब हमारे रिश्तेदार व परिजन मौके पर पहुंचे तो गाली गुप्ता व धमकीयां भी दी गई। बेटा से दो दिन पहले मोबाइल से बात हुई थी जिसमें वह डरा सहमा हुआ था।

छात्रावास में रहने वाले छात्रों को उत्पीड़न किया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पाण्डेय, उनके पुत्र शिव पाण्डेय,उसकी पत्नी रिमझिम देवी एवं अवधेश द्विवेदी ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके लड़के की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है अनेक बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है पूछताछ भी जारी है। निष्पक्ष कार्रवाई होगी। दोषी बक्शे नहीं जाएगे।

अयोध्या: परिजनों ने प्राचार्य को बताया मेडिकल छात्र की मौत का जिम्मेदार
अयोध्या। अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में मेडिकल छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनो ने छात्र की हत्या का आरोप प्राचार्य समेत पूरे कालेज प्रबंधन पर लगाया है। जौनपुर निवासी सागर पटेल की मेडिकल कालेज से सम्बन्धित छात्रावास में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

इस संबंध में जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और मृत छात्र के पिता समर बहादुर पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से भेंट की। मृतक छात्र के पिता ने एक लिखित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देकर अपने पुत्र की हत्या का आरोप मेडिकल कालेज के प्राचार्य,प्रोफेसर और कॉलेज प्रशासन पर लगाया है।

उन्होने अपने पुत्र की हत्या किए जाने और प्रताड़ना किए जाने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनके पुत्र की हत्या के लिए कालेज का प्रबंधतंत्र दोषी है। अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि एक होनहार मेडिकल छात्र का चला जाना दुखदायी है,इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

ऐसी घटना भविष्य में किसी छात्र के साथ दोबारा ना हो। इस सरकार में देश का भविष्य छात्र, नौजवान, महिला कोई सुरक्षित नहीं है। मृतक छात्र की लड़ाई समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से लड़ेगी। विधायक पंकज पटेल ने कहा की मृतक छात्र गरीब परिवार से था और अपने परिवार का इकलौता, मेधावी बेटा था उसका जाना दुखद है, हम सब परिवार के साथ है।