Jewellers Theft - Amrit Vichar

सर्विलांस व पुलिस की चार टीमों ने खंगाले 68 कैमरे: कानपुर में 20 लाख की चोरी का मामला, संदिग्ध ऑटो का नहीं लगा सुराग
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर तिराहा के पास स्थित ज्वैलर्स शॉप में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में सर्विलॉस समेत पुलिस की चार टीमों ने मंगलवार देर शाम तक तीनों दिशाओं के 68 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की। इसके बावजूद घटनास्थल के पास कैमरे में कैद आटो का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

कल्याणपुर थाने से महज ढाई सौ मीटर दूर बिठूर तिराहा के पास आवास विकास एक निवासी दुर्गेश चंद्र अवस्थी की आभूषणों की दुकान है। रविवार देर रात चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान से लगभग 20 लाख रुपये के गहने पार कर ले गए थे। वहीं घटना बैंक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसमें एक संदिग्ध आटो चोरी के दौरान घटनास्थल के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है।

मामले की जांच में सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमों ने घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में तीनों दिशाओं के 68 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की।

लेकिन घटनास्थल के पास मौजूद संदिग्ध आटो का कोई सुराग नहीं मिला कल्याणपुर एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

दोनों चोरियों का में कनेक्शन तलाश रही पुलिस

रविवार को ही देर रात कल्याणपुर थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर इंदिरा नगर स्थित रवि कुमार के वर्कशॉप से भी चोरों आठ लाख का कैश पार कर दिया था। इन दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक ही तो नहीं, इस कलेक्शन को भी ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में 20 बेड का एचडीयू: अब प्रसूताओं को गंभीर स्थिति में परेशानी का नहीं करना पड़ेगा सामना

कानपुर में आढ़ती के पिता के घर से 50 लाख के जेवर चोरी: नौकरानी पर आशंका, पूछने पर साधी चुप्पी
कानपुर, अमृत विचार। चमनगंज थानाक्षेत्र में आढ़ती के वृद्ध पिता के घर से 50 लाख के जेवर चोरी हो गए। आढ़ती ने नौकरानी पर आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस परिवार के लोगों व नौकरानी के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।

हुमायूंबाग स्थित फ्लैट में वृद्ध अब्दुल कुद्दूस पत्नी रेशमा बानो के साथ रहते हैं, जबकि उनके दो आढ़ती बेटे महमूद आलम व मशरूफ पत्नी-बच्चों के साथ किदवई नगर में रहते हैं। महबूब आलम ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल को बहन शाहिस्ता बच्चे के साथ लखनऊ ससुराल से मायके पिता के घर आई थी। उसी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माता-पिता डॉक्टर को दिखाने गए थे। घर पर शाहिस्ता व टाटमिल निवासी नौकरानी से थीं।

शाम करीब छह बजे दो घर लौटे थे। इसके बाद जब मां ने अलमारी का लॉकर देखा तो सोने के जेवर गायब मिले। पिता ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो दोनों भाई भी परिवार संग उनके फ्लैट पहुंच गए। सभी ने नौकरानी पर शक जताया और उससे जेवर के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद चमनगंज थाने में इसकी शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी हुए सोने के जेवर करीब 550 ग्राम थे। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि नौकरानी पर आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इटावा में घर पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या: हमलावरों ने सिर पर मारी दो गोलियां, खून से लथपथ शव देखकर उड़े होश

कानपुर में सर्राफ का 28 लाख का सोना लेकर भागे कारीगर: पांच लोगों पर FIR दर्ज
कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र में सराफा कारोबारी के लिए आभूषण बनाने वाले कारीगर सोना और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि कारीगर समेत तीन लोग 28 लाख कीमत का 200 ग्राम सोना और 150 ग्राम की गोल्ड ज्वैलरी लेकर फरार हुए हैं। पीड़ित ने कारीगरों और माल खरीदने के आरोप में इलाके के दो सराफा कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

के-ब्लॉक गोविंद नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार वर्मा की सेठ राधा कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोविंदनगर में आदर्श बेकरी के पास रहने वाला रज्जन उनके यहां कर्मचारी था। कारोबारी के घर में वह अपने भांजे सुप्रीत और पोतू के साथ जेवर बनाता था।

दीपावली और शादी में व्यस्तता के चलते वह स्टॉक मेंटेन नहीं कर पाए थे। 11 दिसंबर को उन्होंने स्टॉक मिलाया तो 150 ग्राम सोने से बनी तीन चेन, मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, हार और चूडियों समेत कुछ गहने कम निकले। शक होने पर रज्जन से पूछताछ की तो उसने विद्यार्थी मार्केट स्थित दिव्या ज्वैलर्स के विनय वर्मा और शिवा वर्मा के पास माल गिरवी होने की बात कही।

साथ ही दो घंटे में वापस लाकर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद रज्जन भाग गया। उन्होंने रज्जन और उसके भांजों को आभूषण बनाने के लिए 200 ग्राम सोना पहले दिया था। फोन कर उस सोने को दुकान लेकर आने को कहा तो कुछ देर में आने की बात कही और कारखाने में ताला लगाकर फरार हो गए।

इसके बाद से तीनों आरोपियों के फोन स्विच ऑफ हैं। इस संबंध में गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।