President - Amrit Vichar

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती : देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने कहा-उनका योगदान ऐतिहासिक
अमृत विचार : बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं जयंती है। पूरा देश बाबा साहब को याद कर रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। संसद परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर प्रेरणा स्थल पहुंचकर उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने बाबा साहब को नमन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, " बाबा साहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपनी जिंदगी समाज के सबसे वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित की"।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/2043893420222230870?s=20

यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा ने बड़ा कार्यक्रम किया। बसपा सुप्रिमों और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने आवास पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर भव्य कार्यक्रम में बसपा समर्थकों ने बाबा साहब के सामाजिक परिवर्तन के संदेश को आम करने का संकल्प दोहराया।

https://twitter.com/narendramodi/status/2043871868772286477?s=20

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यालय से लेकर विधानसभा मार्ग पर बाबा साहब को नमन करते होर्डिंग्स लगे हैं। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का सिलसिला चल रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा को श्रद्धांजलि दी है। समाजवादी पार्टी ने इस दौरान बाबा साहब हैं तो हम हैं का संदेश आम किया है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2043844217005584857?s=20

स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों में बाबा साहब के संघर्ष, समानता और सामाजिक एकता को लेकर उनके संदेश को आम किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि "आज, जब संविधान एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा है, तो उनके शब्द और चेतावनियाँ नए सिरे से प्रासंगिक हो उठती हैं। यह साहस और दृढ़ विश्वास का समय है। हमें केवल उन्हें याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके द्वारा स्थापित प्रत्येक सिद्धांत की रक्षा करने, उनके द्वारा सुरक्षित किए गए प्रत्येक अधिकार की रक्षा करने और उनके द्वारा जिए गए और संघर्ष किए गए प्रत्येक मूल्य को कायम रखने के लिए उठना चाहिए।"

https://twitter.com/kharge/status/2043888744579912082?s=20

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात : पश्चिम एशिया संकट और एनर्जी सप्लाई समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया भर में बन रही अनिश्चितता की स्थिति के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायका ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत-श्रीलंका संबंधों के बारे में बात की।

बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा ,"राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके से बात की और पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यवधानों पर विशेष ध्यान दिया गया। हमने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की। करीबी और विश्वसनीय साझेदारों के रूप में, हमने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने विश्व के हित में समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया। उन्होंने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की।

मोदी ने भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति और 'महासागर विजन' के अनुरूप साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी श्री मोदी से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की थी।

अयोध्या में इस बार राम नवमी का मेला बनेगा यादगारः राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे और चैत्र नवमी पर भव्य तैयारी, CM योगी की सख्त गाइडलाइंस पर तेज काम
अयोध्या, अमृत विचार: इस बार चैत्र राम नवमी मेले में पहले के वर्षों से ज्यादा व्यवस्था किए जाने का प्रयास है। इस साल चैत्र राम नवमी पर दो महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसके कारण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। तैयारी से जुड़े विभागों को पत्र जारी कर दिया गया।

इस बार चैत्र राम नवमी पर्व कुछ खास है। पहला तो नवरात्रि का पर्व है। नवसंवत्सर शुरू हो रहा है। नवसंवत्सर पर विशिष्ट आयोजन होते हैं। इस बार नवसंवत्सर के पहले दिन 19 मार्च को ही राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही चैत्र राम नवमी मेले का शुभारंभ भी हो जाएगा। चैत्र राम नवमी मतलब राम लला का जन्म दिन। ऐसे में अयोध्या में देश विदेश से राम भक्तों की भीड पहले से ज्यादा हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंच इसको रेखांकित भी किया। अब प्रशासन सीएम की नई गाइड लाइन पर काम कर रहा है। संबंधित विभागों को पत्र जारी करने के बाद मानीटरिंग शुरू की गई है। मेले तक गर्मी शुरू हो जाएगी। ऐसे में भीड़ को सहेजने, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, खानपान, पार्किंग की शुद्धता प्रशासन के लिए अहम् मुद्दा है। इस पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के स्वागत के साथ उनके कार्यक्रम को लेकर पुख्ता तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में आने वाले सन्तों के साथ वीआईपी के आगमन, ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परिसर में खास व्यवस्था का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपनी बैठक में दिया। अब इस पर भी अमल शुरू हो रहा है। चाहे वह साफ सफाई हो या फिर सजावट। जांच एजेंसियों सक्रिय कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री की बैठक के बाद नए बिंदुओं पर काम तेज कर दिया गया है। सुरक्षा के साथ नागरिक सुविधाओं को लेकर सतत समीक्षा की जा रही है।

Bareilly: सपा सांसद नीरज मौर्य बोले...आम लोगों के मुद्दों पर प्रदेश की सरकार गंभीर नहीं
बरेली, अमृत विचार। सपा से आंवला सांसद नीरज मौर्य ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्र के किसी मंत्री को को अपने संसदीय क्षेत्र की किसी समस्या के बारे में लिखते हैं तो उनके जवाब आते हैं। लेकिन राज्य की सरकार किसी पत्र का जवाब नहीं देती। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि योगी सरकार जनता के मुद्दों को लेकर कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स मिले ये अपने आप में एक बड़ा काम होगा। उन्होंने एम्स की मांग सदन में उठाई है। प्रदेश सरकार के मंत्री कहते हैं कि वह भी प्रयास कर रहे हैं। समझ नहीं आता कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद उनको एम्स के लिए प्रयास करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली में मेडिकल केयर सेंटर बनना था, लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन की व्यवस्था नहीं की और एक बड़ी स्वास्थ्य की यूनिट बरेली से छिन गई ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

सरकार की बुलडोजर नीति को लेकर कहा कि इसको सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज किया था। अगर कहीं गलत हो भी रहा है तो नियम के अनुसार पहले नोटिस जाना चाहिए फिर उसका जवाब आना चाहिए, न्याय की यही प्रक्रिया है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो ये सरासर तानाशाही है। यूजीसी कानून को लेकर कहा कि सरकार ने लागू किया था, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। सरकार ने किस मंशा से लागू किया था ये बड़ा सवाल है।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि एक देश और एक वोटर लिस्ट होनी चाहिए। लेकिन फिलहाल की स्थिति में पंचायत की अलग है, नगर पालिका की अलग है विधानसभा की अलग है। अगर ये सभी सूचियां एक हो जाएं तो बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति से की मुलाकात, बोले- हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ रही
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं है, हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आ रही है। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिली और विश्वास की परंपराएं मजबूत होती गई।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त बयान देने के दौरान कहा, "मुझे राष्ट्रपति हर्मिनी और उनके डेलिगेशन का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सेशेल्स के राष्ट्रपति के तौर पर उनके चुने जाने पर, मैं भारत के 1.4 बिलियन लोगों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनकी यह यात्रा ऐसे शुभ वर्ष में हो रही है, जब सेशेल्स का 50वां स्वतंत्रता दिवस और हमारे राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें विश्वास है कि ये मील का पत्थर हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं है, हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आ रही है। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिली और विश्वास की परंपराएं मजबूत होती गई।"

पीएम मोदी ने कहा, "हम अपने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखने पर हम सहमत हैं। लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ हम फिनटेक और डिजिटल समाधान में भी आगे बढ़ेंगे। विकास साझेदारी भारत-सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव रही है। हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित हैं। आगे बढ़कर भी इस दिशा में आज हम 175 मिलियन डॉलर के खास इकोनॉमिक पैकेज की घोषणा करने जा रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पैकेज सोशल हाउसिंग, ईमोबिलिटी, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और मैरीटाइम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को सपोर्ट देगा। इन पहलों से सेशेल्स के लोगों, खासकर युवाओं, के लिए रोजगार और कौशल के नए अवसर खुलेंगे। मुझे खुशी है कि सेशेल्स के सिविल सर्वेंट की भारत में ट्रेनिंग के लिए आज एमओयू किया जा रहा है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत हम भारत का सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत एक विश्वसनीय साझेदार रहा है। हम सेशेल्स के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

लखनऊ : 20 हजार से अधिक कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोश
लखनऊ, अमृत विचार : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर से संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, जनपद शाखाओं के पदाधिकारी सहित 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि 20 जनवरी को विधानसभा के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों से 20 हजार से अधिक कर्मचारी विधानसभा पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

जेएन तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के न्यूनतम मानदेय, 2001 के बाद संविदा, वर्कचार्ज व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों, कोरोना काल में काटे गए नगर प्रतिकर भत्ते तथा 18 माह के सीज महंगाई भत्ते जैसे मुद्दों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

कैशलेस इलाज व्यवस्था का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव कार्मिक कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को दर्जनों पत्र लिखे जाने के बावजूद शासन संज्ञान नहीं ले रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को ऑनलाइन समीक्षा बैठक होगी और 20 जनवरी के आंदोलन के बाद आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ISRO EOS-N1 Mission : उल्टी गिनती शुरू, कल अंतरिक्ष में पहुंचेगी भारत की 'तीसरी आंख', इसरो का बड़ा मिशन अन्वेषा होगा लांच

कलाम के बाद मुर्मू: राष्ट्रपति ने स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर में की समुद्री सैर, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा कीं। मुर्मू पनडुब्बी पर सवार होकर यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से समुद्री यात्रा की थी। अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी पर राष्ट्रपति मुर्मू के सवार होने के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारवार नौसेना अड्डे पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में सवार हुईं।’’ पोस्ट के साथ तस्वीरें भी साझा की गई हैं जिनमें राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में प्रवेश करती और उससे पहले पहले नौसेनाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करती नजर आ रही हैं। पी75 स्कॉर्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी, आईएनएस वाघशीर को इस साल जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक यह दुनिया की सबसे शांत और बहु उद्देशीय डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है। इसे कई तरह के मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है, जिनमें सतह पर मौजूद दुश्मन से लड़ाई, पनडुब्बी रोधी अभियान, खुफिया जानकारी जुटाना, क्षेत्र की निगरानी और विशेष अभियान शामिल हैं। यह ‘वायर-गाइडेड टॉरपीडो’, पोत रोधी मिसाइलों और उन्नत सोनार प्रणालियों से लैस है।

यह पनडुब्बी मॉड्यूलर निर्माण तकनीक पर आधारित है जिससे भविष्य में इसे एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) तकनीक जैसी प्रौद्योगकियों से एकीकृत करने की सहूलियत मिलती है। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के दीर्घकालिक सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए कारवार नौसेना अड्डे को विकसित कर रही है।

लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत
लखनऊ,अमृत विचार:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार सुबह भारतीय सेना के विशेष विमान से लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीआईएफ ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुलजार उपवन के लिए रवाना हो गया। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की इस वर्ष की थीम 'विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)' के राज्य स्तरीय शुभारंभ का उद्घाटन करेंगी। यह आयोजन सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन लौट आएगी। जहां पर अल्पहार के साथ ही वह विशिष्ट गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी। तकरीबन दो घण्टे राजभवन में व्यतीत करने के बाद राष्ट्रपति जम्बूरी में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां से कार्यक्रम के बाद वह सीधे एयरपोर्ट के जरिये दिल्ली वापस लौटेंगी। शहर में उनके आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हवाई अड्डे के लिए लोकबंधु अस्पताल, जम्बूरी के लिए एसजीपीजीआई, ब्रह्मकुमारीज कार्यक्रम के लिए कैंसर संस्थान और राजभवन के लिए सिविल हाउस को सेफ हाउस बनाया गया है। इसके अलावा डॉक्टरों को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा में लगे 5500 पुलिस कर्मी, एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर डिफेंस एक्सपो और उनके मूवमेंट मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गयी है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल समेत करीब 5500 पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड के कमांडो भी तैनात किए जाएंगे। वहीं, गुरुवार को रूट डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था का रिर्हसल भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर मॉकड्रिल और भीड़ प्रबंधन का परीक्षण भी किया गया।

सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने पूरे रूट के दौरान आने वाले ऊंची इमारतों पर वाॅच टाॅवर बनाए गए हैं। जिसपर पुलिसकर्मी व कमांडो स्नाइपर असलहे के साथ तैनात रहेंगे। वायनाकुलर से संदिग्धों पर नजर रखेंगे। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) के साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान उन मार्गों पर सामान्य वाहनों को रोका जाएगा। गुरुवार शाम वृंदावन कालोनी, तेलीबाग, रायबरेली रोड स्थित होटल और शापिंग माल में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की गई।

24 घंटे सीसी कैमरों की मदद से निगरानी

डीसीपी क्राइम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भीड़ के बीच में भी सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 24 घंटे सीसी मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम, स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से संदिग्धों पर नजर सीसी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर उसे तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं। जंबूरी परिक्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस चौकियों के साथ ही पीआरवी, फायर स्टेशन व मेडिकल की भी व्यवस्था की गयी है।

वीआईपी मूवमेंट रूट पर स्कूलों में एक घंटे पूर्व छुट्टी होगी

डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि वीआईपी आगमन और उनके मूवमेंट रूट पर स्थित स्कूलों में एक घंटे पूर्व छुट्टी कर दी जाएगी। सुरक्षा कारणों से भी मूवमेंट मार्ग पर स्थित स्कूलों में एक घंटे पूर्व छुट्टी के निर्देश दिए गए हैं। वीआईपी आवागमन के दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों को रोका जाएगा। लोगों से अपील है कि शुक्रवार को वीआईपी आवागमन मार्ग का प्रयोग न ही करें तो बेहतर होगा। वैकल्पिक मार्ग से आवागामन करें।

ये पुलिसकर्मी होंगे तैनात

- डीसीपी: 15

- एडीसीपी: 13

- एसीपी: 51

- इंस्पेक्टर: 148

- सब इंस्पेक्टर: 752

- महिला एसआई: 62

- हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल: 2475

- महिला कांस्टेबल: 392

- पीएसी: 12 कंपनी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर उठा कश्मीर का मुद्दा, तुर्किये के राष्ट्रपति ने कही ये बात
संयुक्त राष्ट्र। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयब एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया और कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल संघर्ष के बाद हुए ‘‘संघर्षविराम’’ से उनका देश ‘‘खुश’’ है। एर्दोआन ने कहा कि आतंकवाद-रोधी प्रयासों में भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग देखना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर और कश्मीर के हमारे भाइयों और बहनों के हित में संवाद के माध्यम से होना चाहिए। हम यही उम्मीद करते हैं।’’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में हम शांति और स्थिरता को सर्वोच्च महत्व देते हैं। हमें खुशी है कि बीते अप्रैल में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के बाद संघर्षविराम स्थापित हुआ। ऐसा तनाव जो संघर्ष का रूप ले चुका था।’’

हाल के वर्षों में तुर्किये के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में अपने संबोधन के दौरान बार-बार कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया है। भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गयी थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत के हमलों के बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच झड़पें हुईं और आखिरकार 10 मई को सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ेंः UP News: हर थाने में खोला जाएगा मिशन शक्ति केंद्र, डीजीपी ने दिए निर्देश, जानें पूरी details

देशभर के कर्मचारी और शिक्षक सरकार से नाराज, 23 अगस्त को हो सकती है आंदोलन की घोषणा
लखनऊ, अमृत विचार । देशभर के कर्मचारी और शिक्षक मौजूदा सरकार की नीतियों से नाराज हैं, बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की अपील के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित कर्मचारी जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा कर सकते हैं।

दरअसल, इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) ने 23 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा घोषित की जाएगी।

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा और महासचिव प्रेमचंद ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कई बार ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी समस्याओं पर सार्थक चर्चा का आग्रह किया गया, लेकिन किसी प्रदेश की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया । इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सार्थक कदम नहीं उठाए, तो 23 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा निश्चित है। कर्मचारियों की नाराजगी का असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ेगा, जिसका सत्ताधारी दल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।

इप्सेफ के उपमहासचिव अतुल मिश्रा

उपमहासचिव अतुल मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी गंभीर है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बार-बार आग्रह के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई सार्थक बैठक  नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के साथ एक बार बैठक हुई भी तो कार्यवृत्त ही जारी नहीं किया गया।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव (कार्मिक) द्वारा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं अन्य विभागीय संगठनों के अध्यक्ष/ महामंत्री के सचिवालय प्रवेश पत्र तक नहीं बनाए जा रहे, जिससे सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद पूरी तरह ठप है।

इप्सेफ की मांग

1-पुरानी पेंशन बहाली।
2-आठवीं वेतन आयोग का गठन करके वेतन भत्तों पर निर्णय किया जाना।
3-आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी को विनियमित करण की नीति बनाने।
4- सरकारी संस्थाओं का निजीकरण न किया जाए विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्तियां की जाए।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने किया 12 PCS अफसरों का तबादला, गरिमा सिंह बनीं अमरोहा की अपर जिलाधिकारी

कांग्रेस का तंज- राष्ट्रपति ट्रंप ने नौंवी बार किया मध्यस्थता का दावा, चुप्पी साधे हुए हैं प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा बयान का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा नौंवी बार किया है , लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर ‘‘ चुप्पी साधे हुए हैं।’’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘ एक्स ’ पर ट्रंप की टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने ‘‘ भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया ’’ और इसे ‘‘ व्यापार का हवाला देकर रोका। ’’

रमेश ने कहा , ‘‘ जहां हमारा देश अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक में डूबा हुआ है, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप लगातार नौवीं बार भारत और पाकिस्तान को लेकर अपने दावे कर रहे हैं। यह कल वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में उनका बयान था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दावों पर चुप्पी साधे हुए हैं।’’

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ और 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘संघर्षविराम’ की घोषणा की। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) द्वारा अनुरोध किये जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकी गई है।

माली: सशस्त्र बलों को मिली बड़ी कामयाबी, घुसपैठ की कोशिश में 14 आतंकी ढेर
बमाको। माली के उत्तरी शहर टिम्बकटू में सोमवार को आतंकवादी लड़ाकों ने एक सैन्य शिविर में घुसपैठ करने की असफल कोशिश की जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी माली सशस्त्र बलों ने एक बयान जारी कर दी। बयान में कहा गया कि घुसपैठ की कोशिश स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के आसपास हुई और "मालियन सशस्त्र बलों (एफएएमए) की त्वरित प्रतिक्रिया से आतंकवादियों को तुरंत खदेड़ दिया गया।"

बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 आतंकवादी मारे गए, 31 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुए तथा हथियार, वाहन और विभिन्न सामग्रियां बरामद की गईं।" घुसपैठ की यह कोशिश, डौएंट्ज़ा के मध्य क्षेत्र में स्थित बौलकेसी के एक सैन्य अड्डे पर हुए घातक हमले के एक दिन बाद हुई।

रविवार को एक अलग बयान में, एफएएमए ने बौलकेसी शिविर पर हमले की पुष्टि की तथा कहा कि वापस जाने से पहले उसने जोरदार जवाब दिया लेकिन आगे कोई विवरण या हताहतों की संख्या नहीं बताया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से माली अलगाववादी विद्रोह, जिहादी आक्रमण और अंतर-सामुदायिक हिंसा के कारण गहरे एवं बहुआयामी संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-यूएस सेकंड लेडी Usha Vance ने भारत यात्रा से जुड़े खास पलों को किया साझा, India-US संबंध को अपने लिए बताया खास