उत्तराखंड की खबरें - Amrit Vichar

ऐसा शातिर, दृश्यम की तरह गढ़ता रहा 'दृश्य'
नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी।  पुलिस के सामने ऐसा एक आरोपी आया जिसने अपराध की पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई बेहतरीन फिल्म 'दृश्यम' की याद दिला दी। आरोपी सामने था, सबूत सामने थे और आरोपी भी कोई पेशेवर नहीं था और न ही वह पढ़ाई और तकनीक में दक्ष था लेकिन अपराध के बाद कैसे बचा जा सकता है, इसकी उसे भरपूर जानकारी थी। जिस वजह से उसको पकड़ने में पुलिस की तीन सर्च टीम, एक सर्विलांस टीम, फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वाड के 44 लगे रहे। बाद में शहर के जाने-माने मनोविज्ञानी डॉ. युवराज पंत तक को गुत्थी सुलझाने में लगना पड़ा। मनोविज्ञानी ने आरोपी से बात की और वह धीरे-धीरे टूट गया।

गौलापार में मासूम की जब लाश मिली तो सब सन्न रह गए। आरोपी ने उसके हाथ और सिर को काट दिया था। पुलिस को आधी लाश मिली। सीसीटीवी में निखिल जोशी भी दिख गया जो बच्चे को हत्या से पहले अपने साथ लेकर जा रहा था। पहले तो उसने तंत्र-मंत्र की भी झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस के एसआई से लेकर आला अधिकारी तक आरोपी का मुंह खुलवाने में लगे रहे लेकिन वह शांत रहा। वह यही बोलता रहा कि उसने कुछ नहीं किया। पुलिस समझ गई कि यह कोई आम अपराधी नहीं है। इसलिए मदद ली गई एसटीएच के मनोविज्ञानी डॉ. युवराज पंत की। डॉ. पंत ने बताया कि इस तरह के अपराधी अपने झूठ पर अडिग रहते हैं। यह झूठ बोल देंगे और आप बार-बार उनसे पूछोगे तब भी यह अपनी बात से नहीं हटेंगे। आप कैसे भी उन्हें घुमाने की कोशिश करोगे लेकिन यह आपके फंदे में नहीं आएंगे। इसलिए एक तरह से इस तरह के अपराधियों के दिमाग के बहुत अंदर जाकर झांकना पड़ता है। उसे उसकी ही बातों से तोड़ना पड़ता है। उसकी कमजोरी परखनी पड़ती हैं, तब जाकर यह टूटकर बाहर आते हैं और सच सामने लाते हैं।

फिल्मों जैसे किरदार से पुलिस का सामना
हल्द्वानी। अगर आपने दृश्यम फिल्म देखी है तो उसमें अपराध करने के बाद विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उसका परिवार अपने झूठ पर अडिग रहता है। वो जो कहानी शुरू में बताते हैं, उसे अंत तक बताते रहते हैं, उस मूवी में दिखाया था कि अजय देवगन को पता था कि अगर पुलिस को लाश नहीं मिलेगी तो वह कुछ नहीं कर पाएगी। अब असली दुनिया की बात करें तो इसी तरह इस मामले में पुलिस के सामने समस्या तब हुई जब मासूम का सिर और हाथ नहीं मिला। आरोपी करीब पांच दिन तक चुप रहा। उसे पता था कि अगर पुलिस को मासूम का सिर और हाथ नहीं मिलेगा तो पुलिस परेशान होगी और उसके बचने की राह आसान हो जाएगी।

क्राइम से जुड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का शौकीन
हल्द्वानी। आरोपी निखिल क्राइम से जुड़ी फिल्में और वेब सीरीज देखने का शौकीन है। वह अपना ज्यादातर समय इस तरह की फिल्मों और वेब सीरीज को देखने में लगाता है। माना जा रहा है कि पुलिस को उसने इतने दिन तक इसलिए छका लिया क्योंकि वह पुलिसिंग और कानून की बहुत सी कमजोरियों को जानता था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी कहा कि आरोपी कम पढ़ा लिखा है लेकिन अपराध को लेकर उसकी जानकारी चकित कर देने वाली है।

पंचायत चुनाव की याचिका हाईकोर्ट में निस्तारित
नैनीताल, अमृत विचार: उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने बरसात के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 12 जिलों में कराए जा रहे पंचायत चुनाव को अगस्त माह के बाद कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की।
मामले की सुनवाई के बाद राज्य सरकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं सचिव पंचायती राज की तरफ से शपथपत्र पेश करते हुए कहा गया कि पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्वक चल रही है। इससे चुनाव में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। शपथ पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।

हाईकोर्ट में सचिव पंचायती राज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। मंगलवार को भी उनके द्वारा कोर्ट को अवगत कराया गया था कि पंचायत चुनाव और कांवड़ यात्रा को व्यवस्था के अनुरूप चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश की 30 प्रतिशत फोर्स लगा रखी है। 10 प्रतिशत पुलिस चारधाम यात्रा में है। होने वाले चुनाव के लिए  विभाग ने 10 प्रतिशत फोर्स रिजर्व रखी है। चुनाव और कांवड़ के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर भी विभाग ने फोर्स को रिजर्व में  रखा है। वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि आयोग को चुनाव कराने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जहां तक कांवड़ मेले का सवाल है तो इसमे खासकर हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली के कांवड़िये आ रहे हैं जिनका प्रथम जत्था चुनाव की प्रथम तिथि से पहले समाप्त हो जाएगा। सचिव द्वारा यह भी कहा गया कि कांवड़ से प्रभावित जिलों में चुनाव दूसरे फेज में हैं। डीजीपी द्वारा कोर्ट के निर्देश पर शपथ पत्र पेश किया गया।

मामले के अनुसार, देहरादून निवासी डॉ. बैजनाथ ने जनहित याचिका में कहा था कि अभी राज्य में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और बरसात का सीजन भी चल रहा। प्रदेश में बाढ़ राहत के बचाव में प्रशासन, पुलिस व एसडीआरफ की टीमें लगी हैं। ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव कराना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कोर्ट से प्रार्थना की कि पंचायत चुनाव की तारीख अगस्त महीने में घोषित की जाए। इस पर कोर्ट ने वास्तविकता जानने के लिए डीजीपी और सचिव को वीसी के माध्यम से पेश होने को कहा था।

केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
खटीमा, अमृत विचार। केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को केआईटीएम इंस्टीट्यूट में मीडिया पार्टनर अमृत विचार की सहयोग से हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, अमृत विचार समाचार पत्र के यूनिट यूनिट हेड अजय कुमार सक्सेना एवं केआईटीएम के एमडी कमल सिंह बिष्ट, निदेशक ज्योति बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. बिष्ट ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी इच्छा अनुसार प्रोफेशनल शिक्षा में सहयोग करें। केआईटीएम इंस्टीट्यूट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को करियर चयन करने में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगन, ईमानदारी से मां-पिता, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अमृत विचार के यूनिट हेड अजय कुमार सक्सेना ने छात्र- छात्राओं से शिक्षाविदों की ओर से दी गई जानकारी को आत्मसात कर भविष्य संवारने की अपील की। केआईटीएम के एमडी कमल बिष्ट ने कहा कि केआईटीएम डिग्री कॉलेज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता हैं, भविष्य में भी ऐसे ही प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर, चंपावत एवं पीलीभीत के सरकारी व निजी विद्यालयों से पहुंचें 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में निदेशक ज्योति बिष्ट ने अतिथियों का आभार जताते हुए सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संचालन हिमांशु बिष्ट एवं एमडी कमल बिष्ट ने किया।

इन स्कूलों ने सम्मान समारोह में लिया हिस्सा
खटीमा : सम्मान समारोह में हिंद पब्लिक स्कूल, ट्रेफोड पब्लिक स्कूल, डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, खीमा बिष्ट इंटर कॉलेज, राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नोजगे पब्लिक स्कूल, सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, नोजगे पब्लिक स्कूल ट्विंकल, राणाप्रताप इंटर कॉलेज, सराफ पब्लिक स्कूल, खीमा जोशी इंटर कॉलेज, हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी, एसजीए चकरपुर केजीएम सीनियरसेकेंडरी स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल छिनकी फॉर्म, चारूबेटा इंटर कॉलेज, पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर, नंदा कॉन्वेंट स्कूल, जीआईसी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीआईसी सितारगंज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज नानकमत्ता आदिविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पढ़ाई के लिए कभी समझौता नहीं करना चाहिए, ऐसे आयोजनों से बच्चे संवार सकते हैं भविष्य : प्रो. बिष्ट

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि एक ही छत पर मिलने वाली तमाम जानकारियों से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य संवार सकते हैं। पढ़ाई में किसीप्रकार से समझौता नहीं करना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों कीप्रवृत्ति जानकर ही उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाई का निर्णय लेना चाहिए। कुलपति प्रो बिष्ट केआईटीम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा कि बच्चे कम उम्र में गलत निर्णय लेकर नशे की तरफ बढ़ते हैं इसलिए जरूरी है कि माता-पिताबच्चों को समय दें। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावक शिक्षकों का सहयोग करें। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी जरूरी है। मौजूदा समय में कोई भी विषय ऐसा नहीं है जिसमें रोजगार के अवसर नहीं हैं, जरूरत उस दिशा में काम करने की है। कार्यक्रम में भुवन चन्द्र पंत, विनोद चन्द्र, विनोद राजपूत, किरन शर्मा, राखी गुप्ता, मनीष सिंह, इंदर गोस्वामी,विवेक सक्सेना, हिमांशु भट्ट, बिट्टू राणा, प्रभात राणा, ओम प्रकाश मौर्या, सूरज गुंसाई, खड़क सिंह गैड़ा, मो. इश्तयाक, प्रवेश सिंह राणा आदि मौजूद थे।

जान ले रहा ढकियाताल, मस्ती पर भारी पड़ रही मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : मौज-मस्ती के लिए लोग जान देने से भी नहीं कतरा रहे और ये तब है जब ढकियाताल (हिडन फॉल) हर साल लोगों की जान ले रहा है। यहां लोग रहस्यमय तरीके से डूब रहे हैं, जबकि इसकी गहराई भी ज्यादा नहीं है। पुलिस ने इस ओर जाने से पाबंदी लगाई है, लेकिन किसी को जाने से रोकती नहीं। अपने कतर्व्यों की इतिश्री पुलिस ने यहां से संकेतक लगाकर कर दी है। अभी हाल ही में बैंक का मैनेजर इसी ताल में डूब कर मर गया था। वो यहां दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया था और फिर जिंदा लौट कर घर नहीं पहुंचा।
हल्द्वानी से करीब 21 किलोमीटर नैनीताल की ओर ढकियाताल ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित है। यहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। जिन्हें इस ताल के बारे में पता है वह अपने वाहनों को ज्योलीकोट में हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर खड़ा करते हैं और करीब 20 मीटर के पैदल ट्रैक से चल कर यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह ताल लोगों को बरबस ही आकर्षित करता है और लोग जोखिम लेकर यहां तक पहुंच जाते हैं। लगातार मौतों के बाद नैनीताल पुलिस ने ताल के पास और रोड पर संकेतक लगाया है, जिस पर लिखा है "कृपया यहां कोई न आए, यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है" "अगर आप अब भी यहां पर आते हैं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे"

हाल में और पिछले कुछ वर्षों में हुए हादसे
1- 7 जून 2025 को हल्द्वानी से पिकनिक मनाने गए कुर्मांचल बैंक के मैनेजर हिमांशु पंत (27 वर्ष) की डूबकर मौत। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
2- 1 जून 2025 को जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत (21 वर्ष) निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी की इस ताल में डूबकर मौत हुई। वह भी दोस्तों के साथ यहां नहाने गए थे।
3- 26 जून 2024 को  (23 वर्षीय) मोहित दोस्तों और अपने भाई के साथ ताल में नहाने गए और डूब गए। जब उन्हें निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।
4- 17 जून 2022 को कार्तिक आर्यन (19 वर्ष) पुत्र बसंत लाल चार दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मना रहा था और नहाने के लिए ताल में उतर गया। वह भी डूब गया और मौत हो गई।

हल्द्वानीः जंगल में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
हल्द्वानी, अमृत विचार : घर से काम पर निकला प्रॉपर्टी डीलर वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश टांडा जंगल में पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से जहर की बोतल बरामद हुई। उसका मुंह काला पड़ चुका था। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद जहर पिया या फिर उन्हें पिलाया गया। उनका कई लोगों से लेन-देन था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मूलरूप से जुगानोली चौखुटिया, अल्मोड़ा निवासी कौशल सती (45 वर्ष) पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ सती पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। वह जज फार्म में किराए के मकान में अपनी पत्नी व इकलौते बेटे के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी एक समारोह में शामिल होने के लिए चौखुटिया गईं थीं और घर में पति और बेटा ही थे। बताया जाता है कि वह रोज की तरह बीते सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आए। घर पर बेटा रात भर अकेला पिता का इंतजार करता।

मंगलवार सुबह बेटे ने पिता के दोस्तों को फोन किया और बताया कि पिता रात से घर नहीं लौटे। जिसके बाद बेटा, पिता के मोबाइल डिवाइस की मदद से टांडा जंगल पहुंच गया। यहां हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस मोड़ के पास लोगों की भीड़ लगी थी। सड़क किनारे पिता की स्कूटी खड़ी थी और जब वह जंगल में करीब 50 मीटर अंदर पहुंचे तो कौशल की लाश पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का चेहरा काला पड़ चुका था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना स्थल से पानी की एक बोतल बरामद हुई है, जिससे कीटनाशक की बदबू आ रही है। यह कहना अभी मुश्किल है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कौशल की पत्नी भी चौखुटिया से कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी पहुंच गईं। पति का शव देखते ही वह फूट कर रोने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

कई लोगों को दिलाई जमीन, कई लोगों से था लेनदेन
हल्द्वानी : कौशल के परिजनों के मुताबिक वह कई सालों से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। गुजरे सालों में उन्होंने कई लोगों की जमीन और मकान का सौदा कराया। इसके चलते उनका कई लोगों से लेनदेन चल रहा था। इस मामले में परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी लेनदेन के चलते कौशल की हत्या भी की जा सकती है। हो सकता है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्हें धोखे से जहर पिलाया गया हो। फिलहाल, पुलिस हल्द्वानी से घटना स्थल की ओर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रात 12 बजे तक जिंदा थे कौशल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
हल्द्वानी : पिता जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो बेटे ने चौखुटिया में मौजूद अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी। रात करीब 12 बजे उन्होंने कौशल को फोन किया। बताया जाता है कि रात वह जहां भी थे, वहां नेटवर्क नहीं था। उन्होंने जब फोन किया तो सिर्फ हेलो की आवाज आई और फिर फोन कट गया। यानी रात 12 बजे तक कौशल जीवित थे। वहीं तमाम संभावनाओं को देखते ही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जिसमें खून, कपड़े, बोतल के अंदर मिला कीटनाशक और मिट्टी के नमूने शामिल हैं।

बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगे जिले के जूनियर खिलाड़ी, 4 जून को होगा ट्रायल
हल्द्वानी, अमृत विचारः बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब देहरादून में होने वाली प्रतियोगिया में नैनीताल जिले की बॉक्सिंग टीम के लिए कल (बुधवार) को शहर के मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। बता दें कि उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, देहरादून की ओर से दिनांक 07 जून से 09 जून  तक परेड ग्राउण्ड, देहरादून में जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस ट्रायल में वही प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे, जो निर्धारित शारीरिक व दस्तावेजीय मापदंडों को पूरा करते हैं। जिला खेल कार्यालय, नैनीताल ने सभी इच्छुक बालक एवं बालिका मुक्केबाज़ों से समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल दस्तावेज अनिवार्य
1- आधार कार्ड
2- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
3- जन्म प्रमाण पत्र
4- आयु मूल्यांकन प्रमाण पत्र (एज एस्टीमेशन)
5- एनुअल मेडिकल रिपोर्ट
6- हेपेटाइटिस बी एवं सी की रिपोर्ट
7- हाईस्कूल की अंकपत्र

बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 जून से
संवाददाता, हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला खेल कार्यालय की ओर से शहर के मिनी स्टेडियम में 4 जून से 11 जून तक 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं वुशु खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक खेल में अधिकतम 10 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये शुल्क के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह शिविर न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास से भरने का भी कार्य करेगा। अधिक जानकारी के लिए इन नंबर पर 8928965779, 7027759801 संपर्क किया जा सकता है।

पीयूष के शतक और अंकुश की घातक गेंदबाज़ी से चमके युवा क्रिकेटर
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को अंडर-16 बालक जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला जीएनजी क्रिकेट एरैना क्रिकेट ग्राउंड में कोल्ट्स क्रिकेटअकादमी और कुमाऊं क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कुमाऊं क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पीयूष जोशी के नाबाद 119 रनों की अदालत 220 रन बनाएं।

कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज कार्तिक जोशी ने चार और तनिष्क बिष्ट ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के लिए वैभव मेहरा ने 96 रन की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कुमाऊं क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज आदर्श कुमार ने दो विकेट लिए। जिसमें मैन ऑफ द मैच पीयूष जोशी रहे। वहीं दूसरा मैच एम एस क्रिकेट ग्राउंड में एचसीसी और हिमालय क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। हिमालय क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 29 में ओवर में मात्र 49 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। केवल संदीप पंडित 12 रन ही दहाई का अंक पार कर सके। एसएससी के गेंदबाज अंकुश शर्मा ने चार,विनय जोशी और लक्ष्य ने दो-दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीसी की टीम ने 12 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच जीत दिया। अविनाश ठाकुर ने नाबाद 10 रनों का योगदान दिया।

इस मैच में  मैन ऑफ़ द मैच अंकुश शर्मा को दिया गया। शुक्रवार को मैच के अंपायर विजय आर्या, हिमांशु चतुर्वेदी, नरु कन्याल, विनय जोशी, सूरज चौहान, मानस पंत और स्कोरर हरप्रीत सिंह, नीरज पनेरु और निकित जोशी रहे। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपने ने बताया कि कल पहला मुकाबला जीएनजी क्रिकेट करीना में एसआरएस और हिमालयन क्रिकेट अकादमी के बीच जबकि दूसरा मुकाबला एमएस क्रिकेट ग्राउंड गोलापार में जीएनजी और काठगोदाम क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।

हल्द्वानी में हर रोज 25 करोड़ लीटर पानी की कमी
हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती गर्मी के साथ शहर पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।  शहरवासियों को प्रतिदिन 95 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की जरूरत होती है, लेकिन जल संस्थान महज 70 एमएलडी ही आपूर्ति कर पा रहा है। नतीजतन, प्रतिदिन 25 एमएलडी यानी करीब 25 करोड़ लीटर पानी की भारी कमी बनी हुई है। जल संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए गौला नदी से पानी लाकर शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट में उसे साफ किया जाता है। इसके अलावा शहर में 82 ट्यूबवेलों के माध्यम से भूजल निकाला जाता है।

फिलहाल फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन केवल 34 एमएलडी और ट्यूबवेलों से 36 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि गर्मी के इस मौसम में जल स्रोतों का जल स्तर गिरता जा रहा है, जिससे ट्यूबवेल की उत्पादन क्षमता भी प्रभावित हो रही है। वहीं कई क्षेत्रों में नलों से बूंद-बूंद पानी आ रहा है, जिससे लोगों को टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयास किए जा रहे हैं कि जल आपूर्ति को बेहतर किया जा सके, लेकिन मौजूदा संसाधनों से मांग पूरी कर पाना बड़ी चुनौती बन गया है। पेयजल नहीं मिलने से एक दर्जन से ज्यादा ड्राई जोन बन गए हैं।

ऐसे में लोगों टैंकर से मिलने वाले पानी पर निर्भरता बनी हुई है। कई लोगों को निजी टैंकर भी मंगाने पड़ रहे हैं। 20 घंटे चल रहे ट्यूबवेल हो रहे बंद पेयजल की मांग के लिए भूजल निकालने को ट्यूबवेल 16 से 20 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। जिससे पानी की साथ रेत निकलने की समस्या बढ़ रही है। वहीं पिछले एक माह में जल संस्थान और नलकूप खंड के 14 ट्यूबवेल लगातार पानी खींचने से खराब हुए हैं। दो दिन बाद पहुंच रहा पानी पानी की कमी से शहर के कई क्षेत्रों में दो दिन बाद पानी पहुंच रहा है।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी
सबसे ज्यादा दिक्कत दमुवाढूंगा, चौफुला, नई बस्ती काठगोदाम, ठोकर बस्ती काठगोदाम, भरतपुर, भगवानपुर, बजूनियाहल्दू, नंदपुर, छडायल, इंद्रानगर, वनभूलपुरा, लालडांठ क्षेत्र, बमौरी, बिठौरिया क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही है। हर दिन 10 से ज्यादा शिकायतें जल संस्थान में हर दिन पचास से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। पेयजल के समाधान के लिए बनाए कंट्रोल रूम के साथ विभाग के कार्यालयों में लगातार लोगों की शिकायत दर्ज हो रही हैं। साल भर बना रहता है पेयजल का संकट शहर में साल भर पेयजल का संकट बना रहता है।

पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकर लगाए गए हैं, उन सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है जहां ज्यादा समस्या बनी हुई है। कंट्रोल रूम बनाकर ट्रोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो सकें। रविन्द्र कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान

एक क्लिक से जगमगाएगा शहर, स्ट्रीट लाइटों के लिए बनेगा हाईटेक कंट्रोल सिस्टम
पवन नेगी।

हल्द्वानी, अमृत विचार: अब हल्द्वानी शहर एक क्लिक से जगमगाएगा। नगर निगम के नए हाईटेक कंट्रोल सिस्टम की मदद से शहर की कुल 32 हजार स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेटिक तरीके से जलेंगी। इन दिनों निगम शहर में स्ट्रीट लाइटों के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम बना रहा है। इसके तहत स्ट्रीट लाइटों में एक डिवाइस लगाई जा रही है, जो आसपास की कई स्ट्रीट लाइटों का डाटा कंट्रोल रूम को साझा करेगा। इस सिस्टम की मदद से सभी स्ट्रीट लाइटें एक ही समय पर एक साथ जलेंगी। सबसे विशेष बात यह है कि शहर के किसी भी कोने में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर नगर निगम को तत्काल लोकेशन के साथ सूचना मिल जाएगी। जिस पर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर खराब लाइटों को ठीक करेगी।

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बकायदा इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। शुरुआत में नगर निगम के आसपास की स्ट्रीट लाइटों में यह डिवाइस लगाई गई है। निगम कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी डिवाइस कनेक्ट रहेंगी। जिसमें कंट्रोल रूम से स्ट्रीट लाइटों को जलाने के लिए एक समय सेट किया जाएगा। लाइटें शाम 7 बजे ऑटोमेटिक जल जाएंगी और अगली सुबह 5:30 बजे ऑटोमेटिक तरीके से बुझ जाएंगी। 15 दिन के लिए ट्रायल किया जा रहा है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और बंगलुरू जैसे महानगरों की तर्ज पर स्ट्रीट लाइट हाईटेक कंट्रोल सिस्टम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के सफल होने के बाद सभी लाइटों में डिवाइस लगाई जाएगी। एक डिवाइस के पास करीब 15 स्ट्रीट लाइटों का कंट्रोल रहेगा। जिसकी क्षमता 400 वॉट की होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल होने के बाद नगर निगम में स्थायी तौर पर कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट से छेड़खानी और तकनीकी खराबी पर हो सकेगी त्वरित कार्रवाई
शहर में स्ट्रीट लाइटों के साथ छेड़खानी और आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बंद होने की शिकायतें मिलती हैं। जिस वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत नहीं मिलने की स्थिति में खराब लाइटों की पहचान करने में ही समय लग जाता है। अब हाईटेक कंट्रोल सिस्टम की मदद से इन सभी समस्याओं का आसानी से निस्तारण हो जाएगा। नगर निगम के स्ट्रीट लाइटों की देखरेख कर रहे मार्ग प्रकाश निरीक्षक डीएफ परमार ने बताया कि सभी स्ट्रीट लाइटों के लिए डिवाइस लगाए जाने पर स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस करना आसान होगा। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक किया जा सकेगा।

6 से 7 कर्मचारी बारी-बारी से करते हैं लाइटें ऑन-ऑफ
अभी तक शहर की स्ट्रीट लाइटों को मैनुअली ऑन-ऑफ किया जाता है। नगर निगम की ओर से 6 से 7 कर्मचारी केवल इन लाइटों को जलाने और बंद करने के लिए लगाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को एरिया बांटे गए हैं और सुबह-शाम कर्मचारी अपने एरिया के अनुसार लाइटों को ऑन-ऑफ करते हैं। मैनुअली होने के कारण सभी लाइटें अलग-अलग समय पर जलती हैं और इसमें काफी समय भी लग जाता है। ऑटोमैटिक सिस्टम शुरू होने के बाद इस झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

बिजली की आंख मिचौली से लोग बेहाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शहर में बिजली गुल रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में रोजाना बिजली की आंख मिचौली अब आम बात हो गई है। खासकर दोपहर के समय बिजली कटौती के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे है। अस्पताल, छोटे उद्योग और दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि तकनीकी कारणों और लोड बढ़ने के चलते ट्रिपिंग हो रही है, जबकि आम जनता इसे लापरवाही मान रही है। छात्र-छात्राएं भी शिकायत कर रहे हैं कि बिना बिजली के न तो पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही ऑनलाइन क्लासेस में हिस्सा ले पा रहे हैं।

शहर के कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली से लोग बेहाल हैं। तिकोनिया, राजपुरा, पंचायत घर, रामपुर रोड, बिठौरिया और बरेली रोड में दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। उधर, बिजली विभाग का कहना है कि अधिक लोड के कारण ट्रिपिंग हो रही है और समस्या को जल्द ठीक किया जा रहा है।

संकरी गलियों में बंचिंग केबल डाली जा रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, जहां-जहां लो वोल्टेज की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन क्षेत्रों में नई केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के चलते शटडाउन लिया जा रहा है, ताकि सुधार कार्य सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किए जा सकें। आगे आने वाले समय में ऊर्जा विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। -शुभा जोशी, एसडीओ, तल्ली हल्द्वानी

तनाव नहीं तय रणनीति से कोविड का मुकाबला
हल्द्वानी, अमृत विचार: गढ़वाल में मिल रहे कोविड के मामलों के बाद कुमाऊं में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। राहत की बात है कि अभी तक कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन कोविड के पिछले अनुभवों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कोविड की जांचों को भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की भी व्यवस्था कर दी गई है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और एसटीएच में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इन मरीजों में जो मरीज संदिग्ध हैं उनकी कोविड जांच भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है कि अभी फिलहाल दो से पांच मरीजों की कोविड जांच को प्रतिदिन किया जा रहा है। यह जांच एसटीएच में हो रही है। अभी तक कोई भी मरीज कोविड से संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल पर्यटकों की कोविड जांच नहीं की जा रही है। हालांकि लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है कि वह कोविड नियमों का पालन करें। सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है। अगर कहीं भी संदिग्ध मरीज आता है तो उसकी कोविड जांच की जा रही है।

एसटीएच में बनाएंगे आइसोलेशन वार्ड
हल्द्वानी। एसटीएच में 42 बेड का पिडियाट्रिक केयर यूनिट है। इस वार्ड को कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। अगर कोविड मरीज आता है तो उसे यहीं भर्ती किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के अनुसार नए नए पिडियाट्रिक वार्ड में 20 बेड में कोविड के संदिग्ध मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस बार हमारे पास ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पिडियाट्रिक वार्ड में भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पीपीई किट हैं।

जरूरत से ज्यादा हैं नर्सेज
हल्द्वानी। एसटीएच में फिलहाल क्षमता से ज्यादा नर्सेज हैं। करीब 35 नर्सेज ऐसी हैं जिनको स्वामी राम कैंसर संस्थान में नियुक्ति मिली है लेकिन अभी वहां काम नहीं होने की वजह से स्वामी राम कैंसर संस्थान ने इन्हें एसटीएच में ज्वाइनिंग कराने का आग्रह किया है। हालांकि शासन से एसटीएच को भी कई नियमित नर्सेज मिली हैं। इस समय जरूरत से ज्यादा नर्सेज उपलब्ध हैं।