न्यूज हल्द्वानी - Amrit Vichar

पति की हत्या के बाद नए जीवन की तैयारी, हरिद्वार पुलिस ने तोड़े ख्वाब
अमित शर्मा।

देहरादून, अमृत विचार: कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पहले पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की और फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगवा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि, पथरी थाना क्षेत्र में बीती 14 जुलाई को आम के बाग में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव अंबुवाला थाना पथरी के रूप में हुई थी। प्रदीप की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मुखबिर से पता चला कि प्रदीप की पत्नी रीना (36) के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी और रीना ने करीब 10 साल पहले प्रदीप से शादी की थी। रीना का गांव के ही सलेक चंद (45) से प्रेम प्रसंग था। प्रदीप की हत्या के बाद से सलेक गायब है।

इस इनपुट पर थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल ने रीना से गहन पूछताछ की तो उसने वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट होकर प्रेम प्रसंग के चलते षड्यंत्र रचकर प्रेमी के हाथों पति की गला घोंटकर हत्या कराना स्वीकार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि सच्चाई सामने आने पर हत्यारोपी प्रेमी सलेक को भी लक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

तीजे के बाद बसानी थी नई दुनिया
पुलिस के अनुसार, रीना की पहले पति से तीन बेटियां जबकि प्रदीप से दो संतान हुईं। बच्चों के सिर से पहले पिता का साया उठा तो अब मां के गिरफ्तार होने से पांचों बच्चों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। वहीं, रीना और सलेक की प्लानिंग थी कि प्रदीप के तीजे के बाद वे हरिद्वार छोड़कर किसी दूसरे राज्य में जाकर शादी कर लेंगे लेकिन पुलिस के खुलासे ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

दो साल की बच्ची ने निगला झुमका, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
हल्द्वानी, अमृत विचारः सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दो साल की एक बच्ची पहुंची। उसने गलती से झुमका निगल लिया। हॉस्पिटल में उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। गर्मियों में छोटे बच्चे अक्सर ठंडक पाने के लिए सिक्के, बटन बैटरी, झुमके, खिलौनों के पार्ट्स इत्यादि अपने मुंह में डाल लेते हैं। कभी कभी ये सब उनके खाने या सांस की नली में फंस जाता है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी गुरजेश कौर की दो साल की बच्ची ने बीती 26 जून को अचानक झुमका खा लिया। एसटीएच में एक्स-रे में पता चला कि झुमका बच्ची के गले में फंस गया है। ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अचिन पंत ने बताया कि 27 जून को उनकी टीम ने बच्ची के गले से झुमका निकाला है। इसके लिए जटिल ऑपरेशन किया गया है।

दो कारों में भीषण भिड़ंत, क्षतिग्रस्त हुआ तिकोनिया चौराहा
हल्द्वानी, अमृत विचार : रात नैनीताल रोड पर दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और गनीमत रही कि हादसे की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। हालांकि इस भीषण टक्कर में तिकोनिया चौराहा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। यूपी 84 बीटी 0518 टैक्सी नंबर की कार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। जबकि यूके 04एजे 2345 नंबर की हल्द्वानी की ओर से आई और तिकोनिया चौराहे के चक्कर लगाकर वापस हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी बीच दोनों कारों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैक्सी नंबर की कार अनियंत्रित होकर चौराहे के किनारे राजपुरा की ओर जाकर रुकी। जबकि दूसरी कार चौराहे से बुरी तरह टकरा गई।

इससे जहां दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुईं, वहीं चौराहा भी बुरी तरह टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसी-1 वैन मौके पहुंची। एक दरोगा ने कार चालकों का मुंह सूंघकर यह पुष्टि की कि कहीं कार सवारों ने नशा तो नहीं किया। जिसके बाद तीन लोगों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं मिली है।

स्कूटी सवार पर झपटा कुत्ता, मालिक पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार : मुखानी थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते ने एक स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। जिससे स्कूटी सवार नीचे गिर गया। जिसके बाद भी कुत्ता हमला करता रहा और स्कूटी सवार बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इस मामले में पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कुत्ता मालिक की तहरीर पर स्कूटी सवार पर भी केस दज्र किया गया है।

ग्राम रामड़ी आन सिंह फतेहपुर निवासी दिनेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि 18 मई की सुबह वह अपनी दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर पर पहुंचते ही उनके पड़ोसी पुलिस संचार विभाग से सेवानिवृत्त किरन प्रकाश के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काट कर लहूलुहान कर दिया। वह इस कदर जख्मी हुए कि अस्पताल ले जाना पड़ा। कुत्ते के काटने के बाद किरन प्रकाश के बच्चों ने उनके साथ अभद्रता की और गुंडों से मरवाने की धमकी दी। वहीं किरन प्रकाश का कहना है कि दिनेश चन्द्र आर्या अपने कुत्ते को स्कूटी पर बिठाकर हमारे घर के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में कुत्ते झगड़ने लगे। दिनेश का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से गिर गए, जिससे दिनेश को खरोचें आ गईं।

किरन ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और आरोप है कि इसी बीच दिनेश के परिवार वाले वहां पहुंच गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी और उनके पालतू कुत्ते पर ईटों हमला कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

चरस के साथ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार: पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस फतेहपुर बेल-बसानी रोड पर भाखड़ा नाले के पास गश्त कर रही थी। वहीं सड़क किनारे बांयी तरफ एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लिये सुनसान जगह पर खड़ा था।

पुलिस ने उससे वहां खड़े होने क कारण पूछा तो वह बिना कुछ कहे फतेहपुर की ओर जाने लगा। पुलिस ने उसे रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रकाश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम नाईसिला पोस्ट बेल तहसील नैनीताल बताया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली।

बैग से 791 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाईसिला बेल-बसानी में थोड़ा-थोड़ा खुद चरस इकट्ठा करके लाया है और आज इसे बेचने के लिए खरीददार को ढूंढ रहा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धारा में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

एक ही बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे बेस अस्पताल
हल्द्वानी, अमृत विचार: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एक ही बाल रोग विशेषज्ञ मरीजों को देख रहे हैं। यहां पहले तीन बाल रोग विशेषज्ञ थे जिनमें से एक डॉक्टर का स्थानांतरण बेस अस्पताल से रामनगर कर दिया गया है। गुरुवार को एक बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थे।

इसकी वजह से केवल एक ही बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को देख रहे थे। इस वजह से ओपीडी के बाहर बीमार बच्चों की भीड़ लग गई। पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि फिलहाल एक ही बाल रोग विशेषज्ञ सेवा दे रहे हैं।

जगदंबा हार्ट केयर में मनाया विश्व हाइपरटेंशन दिवस
हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर आज जगदंबा हार्ट केयर और मैटरनिटी सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञों ने बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या, इसके कारणों और बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत और डॉ. सोमा पंत ने बताया कि वर्तमान समय में देश की लगभग आधी जनसंख्या ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित है। यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है, यदि समय रहते इसका नियंत्रण न किया जाए।

डॉ. प्रकाश पंत ने कहा कि गलत खानपान, धूम्रपान, अत्यधिक तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी बीपी के मुख्य कारण हैं। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एंटी-प्रोबीएनपी सहित हृदय से जुड़ी अन्य जरूरी जांचें की गईं। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजर  गिरीश सुयाल, यमुना प्रसाद जोशी, हेमा रचना, खस्टी जोशी, भावना, सोनम, सोनी, प्रीति, नीमा, अनीता, हेमलता, लीला, मनोज और नवीन आदि उपस्थित रहें।

गर्मी से हुए बेहाल, 17 मई को मिल सकती है राहत
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय गर्मी के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े भी चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी में अब गर्मी अपना सितम कर रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा था। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े चल रहे थे। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग अपना सिर ढककर गर्मी से बच रहे थे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहाड़ों में भी पारा चढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अचानक तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा जो विगत दिनों की अपेक्षा करीब नौ डिग्री ज्यादा है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।  साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

नैनीताल के पर्यटन कारोबार को 50 करोड़ का नुकसान
नैनीताल, अमृत विचार: पहलगाम हमले व भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर दिखने लगा है। मई माह में पर्यटकों की आमद से गुलजार रहने वाली सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटक न के बराबर है। पर्यटन कारोबार को करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है।
होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते नैनीताल के पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। आने वाले समय में भी पर्यटन सीजन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इधर, वीकेंड के मौके पर नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पहले की अपेक्षा में कुछ भीड़ भाड़ नजर आई। इससे पर्यटन कारोबारियों को कुछ राहत मिली है। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन, हिमालय दर्शन, रोपवे, नैनीताल जू, केव गार्डन समेत आसपास के पर्यटक स्थलों का आनंद लिया।

पर्यटन उद्योग को भारी झटका
नैनीताल का पर्यटन उद्योग जो गर्मियों में अपने चरम पर होता है, इस वर्ष उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। आमतौर पर अप्रैल से जून तक की अवधि में लाखों की संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालक, दुकानदार और अन्य व्यवसायी आर्थिक रूप से लाभांवित होते हैं, परंतु इस बार स्थिति पूरी तरह से विपरीत है। होटल एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में अब तक करीब 95% बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। जो पर्यटक पहले से बुकिंग कर चुके थे, उन्होंने भी सुरक्षा कारणों और अनिश्चितता के चलते अपने प्लान रद्द कर दिए हैं। होटल मालिकों का कहना है कि 10 में से 9 होटल लगभग खाली पड़े हैं। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाना मुश्किल होगा। उनका सुझाव है कि सरकार को सक्रिय पहल करनी चाहिए, ताकि सुरक्षा को लेकर भरोसा बहाल किया जा सके और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों की छवि सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे।

स्थानीय व्यवसायी परेशान
नैनीताल के मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्रों में होटल और दुकान चलाने वाले व्यवसायी संकट में हैं। अलका होटल के मालिक वेद शाह बताते हैं पिछले 25 वर्षों से होटल चला रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मई-जून में तो कमरा खाली मिलना मुश्किल होता था। इस बार पूरा होटल खाली पड़ा है। कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया है। टैक्सी चालकों, फोटोग्राफरों, नाविकों और खाने-पीने की दुकानों का भी यही हाल है। इन सबका जीवन पर्यटकों पर निर्भर होता है।

सरकार से उम्मीद
होटल एसोसिएशन और अन्य पर्यटन संगठनों ने सरकार से अपील की है कि वह इस बार आर्थिक राहत पैकेज दे। दिग्विजय बिष्ट का कहना है कि अगर यही हालात रहे हैं, तो आने वाले दिनों में हम जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को ज्ञापन सौंपकर होटल व्यवसायियों को टैक्स में छूट व बिजली बिल में राहत की मांग करेंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि वह प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह स्पष्ट करे कि नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित है और यहां पर्यटकों के लिए कोई खतरा नहीं है।

समाधान और आगे की राह
पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि नैनीताल को एक बार फिर पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने को राज्य सरकार को एक विशेष अभियान चलाना चाहिए। डिजिटल प्रचार, सोशल मीडिया कैंपेन और यात्रा ब्लॉगर्स की मदद से नैनीताल की सकारात्मक छवि को फिर से स्थापित किया जा सकता है।

कल से शुरू होगी इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता
हल्द्वानी, अमृत विचार: जिला खेल कार्यालय की ओर से कल (शुक्रवार) से डीएसए मैदान नैनीताल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए निशुल्क एंट्री रखी गई है। साथ ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नैनीताल नगर क्षेत्र की 12 टीमों को प्रतिभाग करने के लिए एंट्री दी जाएगी।

प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को जिला खेल कार्यालय की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि प्रतिभाग करने से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षक विनोद सिंह व भगवत मेर से संपर्क कर सकते हैं।

मेडिकल छात्र-छात्राओं की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
हल्द्वानी, अमृत विचार: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अब हाजिरी को लेकर नया नियम बनाया जा रहा है। डॉक्टरों के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। इसके लिए मशीनों को क्रय किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर पढ़ाई की व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के लिए इस योजना पर काम किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के अंदर 400 से भी ज्यादा मेडिकल के विद्यार्थी हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी होने से मेडिकल के विद्यार्थियों की उपस्थिति पर सकरात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अभी तक डॉक्टरों के लिए ही यह नियम था अब मेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है।

20 फड़-ठेले जब्त, चालान कर वसूले 10 हजार रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर निगम ने सोमवार को अवैध फड़-ठेला और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया। जिस दौरान निगम ने सोमवार को नैनीताल रोड कॉलटैक्स और क्रियाशाला रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम सबसे पहले कॉलटैक्स पहुंची। जहां दुकान के आगे फुटपाथ को घेरकर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे टीम की ओर से ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे क्रियाशाला रोड पर भी फड़-ठेलों को हटाया। इस दौरान कुल 20 फड़-ठेले जब्त किये गए और 10 के विरुद्ध कार्रवाई कर 10 हजार रुपये वसूले गए। टीम में सहायक नगर आयुक्त ईश्वर रावत, गणेश भट्ट,  ईश्वरी पंत, चतर सिंह  उपस्थित रहे।

आज से होगी रकसिया नाले की सफाई
नगर निगम आज मंगलवार से रकसिया नाले की सफाई शुरू करेगा। नाले की सफाई का टेंडर खुल गया है। इसके तहत रकसिया नाले सहित इससे जुड़े अन्य छोटे-बड़े नालों की सफाई की जाएगी। करीब 50 लाख रुपये से इस पर कार्य किया जाएगा। हर साल बरसात में रकसिया नाले से आने वाला मलबा काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे बचाव के लिए नगर निगम आज से सफाई शुरू करेगा, जिसे एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।