Bareilly Police - Amrit Vichar

Bareilly News: वकीलों के खर्च ने किया कंगाल ! शातिर बदमाश बन गया गोतस्कर, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। गोवंशीय पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। इस बार क्योलड़िया पुलिस की शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस एन्काउंटर में बदमाश को पैर में गोली लगी। पुलिस शातिर बदमाश इकराम उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली और शाहजहांपुर में उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को बदमाश ने बताया कि मुकदमों में वकीलों का खर्च भारी पड़ रहा था इसलिए गोवंशीय पशुओं का वध शुरू कर दिया।

पुलिस पर किया फायर
दरअसल थाना क्योलड़िया पुलिस टीम रविवार की देर रात गश्त पर थी। सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज व क्योलड़िया बार्डर पर कैलाश नदी के पुल के पास नदी किनारे घने जगंल में कुछ बदमाश आवारा गोवंशीय पशुओं का वध करने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घने जंगल में घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। मगर उसने पुलिस पर ही फायर कर दिया।

बदमाश को पैर में लगी गोली
इधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ उसने अपना नाम इकराम उर्फ हड्डी निवासी मोहल्ला हजियापुर थाना बारादरी बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वकीलों का खर्च निकालने को शुरू की गोतस्करी
सीओ क्राइम गौरव सिंह ने बताया कि बदमाश इकराम उर्फ हड्डी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली और शाहजहांपुर के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्ज मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि अपने ऊपर दर्ज मुकदमों में अदालतों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वकीलों को काफी पैसा देना पड़ता है, लिहाजा गोवंशीय पशुओं के अवैध कटान का कारोबार करने लगा।

Bareilly News: बेटे ने किया रिश्तों को शर्मसार, बना बाप के खून का प्यासा, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक युवक पर शराब के नशे में ऐसा खून सवार हुआ कि बुजुर्ग बाप को ही पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शराब पीकर की मारपीट
घटना कैंट थाना इलाके के कांधरपुर गांव की है। बुजुर्ग काशीराम यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार देर रात काशीराम का बेटा घर में शराब पीकर आया। बाप से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पिता को पीटना शुरू कर दिया।

पिता को बचाने आई बहन को पीटा
आरोपी युवक नशे में पिता को पीट रहा था तो उसकी बहन बीच बचाव कराने आई। मगर उसके ऊपर तो खून सवार था। लिहाजा उसने बहन को भी पीटना शुरू कर दिया। पिता को तब तक पीटता रहा जब तक अधमरा नहीं कर दिया। पिटाई के बाद काशीराम की हालत बुरी तरह बिगड़ गई।

अस्पताल में काशी राम ने तोड़ा दम
बेटे की पिटाई में गंभीर रूप से घायल काशीराम को घर वाले आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। मगर अस्पताल में काशीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि समय से इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

Bareilly : स्कूल से सटे कुएं में गिरकर छह साल के छात्र की मौत
भुता, बरेली। अदीनापुर गांव में संचालित निजी स्कूल में पढ़ने वाला छह साल का छात्र कैंपस के बाहर खुले पड़े गहरे कुएं में समा गया। मासूम इंटरवल के समय बाहर मैदान में खेलते समय हादसे का शिकार हो गया। देर तक किसी को पता ही नहीं लगा। बाद में जब तक उसे निकाला गया, मासूम लविश की मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मचा है। पूरा इलाका सदमे में है। परिवार और स्थानीय लोग स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मासूम लविश क्षेत्र के गांव अंगदपुर खमरिया गांव के रहने वाले किसान टिंकू का पुत्र था। वह पास के गांव अदीनापुर के आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। बड़ा भाई अनुज भी स्कूल में दूसरी क्लास का छात्र है। परिवार ने बताया कि सुबह 10:30 बजे लविश इंटरवल में साथी बच्चों के साथ स्कूल के बाहर मैदान में देखा गया था। किसी तरह वह मैदान में खुले पड़े कुएं के पास जा पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से 60 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी तुरंत किसी को नहीं हुई। दोपहर 12 बजे इंटरवल खत्म हुआ, तो सभी बच्चे क्लासरूम में पहुंच गए मगर उनमें लविश नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस बीच किसी छात्र ने कुएं में गिरने जैसी आवाज सुनने की बात कही। स्कूल स्टाफ के साथ मौजूद गांववालों ने कुएं में देखा तो बच्चा पानी में उतराता नजर आया।सूचना पर थाना भुता पुलिस गांव पहुंच गई और लोगों के साथ रेस्क्यू कर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। इस काम में भी आधा घंटा लग गया। तुरंत ही एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर साथी बच्चों में किसी ने कहा है कि लविश पानी पीने टंकी पर गया था, तो किसी ने कहा है कि वह मैदान में पत्ते तोड़ रहा था। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि छह साल का बालक स्कूल से बाहर आया तो स्टाफ ने उस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। प्रबंधन इस सवाल पर बगलें झांकता नजर आ रहा है।

डेढ़ घंटे कुएं में पड़ा रहा छह साल का लविश
गांववालों की मानें तो बच्चा करीब डेढ़ घंटा कुएं में पड़ा रहा। बाद में जब पता लगा तो स्कूल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के साथ गांव के लोगों ने मिलकर बच्चे को मशक्कत के बाद बाहर निकाला मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि तुरंत अगर कुएं में गिरने का पता लग जाता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घरवालों के बयान दर्ज किए। इसके बाद छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घरवालों ने स्कूल स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान गई है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य चिरौंजी लाल गंगवार ने सफाई दी है कि छात्र को बचाने के लिए वह खुद भी कुएं में उतर गए थे लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से दिक्कत आई।

बच्ची कहीं घूमें, स्कूल स्टाफ को नहीं फिक्र
गांववालों का कहना है कि स्कूल के बच्चे इंटरवल में मैदान में कहीं भी घूमते रहते हैं मगर स्टाफ कभी उनकी निगरानी नहीं करता। अगर मासूमों की देखरेख की जाती होती तो नन्हे लविश की जान नहीं गई होती ! बेटी की मौत के गम में पिता टिंकू और मां राखी देवी होशो हवाश खो बैठे हैं। घटना के बाद गांववालों ने स्कूल प्रशासन और सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल के बाहर खुले मैदान में बिना सुरक्षा घेरे के बना कुआं हादसे का बड़ा कारण है। अगर कुएं के चारों ओर दीवार या जाली होती तो ऐसी अनहोनी न हो पाती। रात तक परिवार ने किसी तरह की तहरीर थाने में नहीं दी। इंस्पेक्टर भुता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पैर फिसलने बच्चे के कुएं में गिर जाने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।

Bareilly: झारखंड से अफीम की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बरेली पुलिस के साथ मिलकर झारखंड से अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। थाना इलाके से दो तस्करों को दबोचा गया, ड्रग्स की खेप दिल्ली में सप्लाई करने ले जा रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

पुलिस व एएनटीएफ ने तस्करों के बारे में सटीक सूचना पर छापेमार की। किला इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उनकी टीम दौली रघुवरपुर दयाल स्थित गश्त कर रही थी। इसी बीच वहां पर स्थित गंगा मंदिर के पास दो लोग संदिग्ध दिखे जो पुलिस को देखकर छुपने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उनके पास से चार किलो अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र कुमार झारखंड के चतरा जिले स्थित कांस गांव का रहने वाला है।

वहीं दूसरा आरोपी लोकपाल सिंह बदायूं के बजीरगंज का रहने वाला है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से यह काम कर रहे है। पहले वह डिलीवारी का काम करते थे। बाद में वह अपना काम करने लगे। वह लोग झारखंड से यह नशीला पदार्थ लेकर आते है और फिर इसे दिल्ली ले जाते है। वहां पर हेरोइन और अफीम की अच्छी कीमत मिलती है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Bareilly : आम के बाग की रखवाली कर रहे किसान को गोलियों से भूना, हत्यारों की तलाश में पुलिस ने गठित की तीन टीमें
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में बदमाशों ने एक किसान को गोलियों से भून डाला। गांव के बाहर आम के बाग में किसान का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्याकांड का आरोप गांव के ही कुछ दबंगों पर है। फिलहाल आरोपियों का पूरा घर गांव से फरार है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

घटनाक्रम फरीदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर हंस गांव का है। इंद्रपाल-जिनकी हत्या की गई है, वह गांव में अकेले रहते थे। उनके परिवार के कुछ लोग खटीमा में रहते हैं। पत्नी छोड़कर चली गई थी। गांव के बाहर इंद्रपाल का आम का एक बाग है। वह बाग की रखवाली करते थे।

गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात को इंद्रपाल बाग में थे, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली भी एक से ज्यादा मारी गई हैं। उनके पेट, सीने और पैर में गोलियों के निशान मिले हैं। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण बाग की तरफ गए थे चारपाई पर खून से लथपथ इंद्रपाल का शव देखकर सन्न रह गए।

गांव में आग की तरह ये सूचना फैल गई और बाग की तरफ भीड़ का जुटना शुरू हो गया। चीख-पुकार और दहशत के बीच पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अंशिका वर्मा ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक इंद्रपाल गुरुवार को एक शादी में गए थे, जहां से रात को लौटे और सीधे बाग में चले गए।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर इंद्रपाल की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक इंद्रपाल की एक भतीजी को गांव के ही ऋषिपाल का बेटा विकास बहला-फुसलाकर कर ले गया था। उसी को लेकर गांव में दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी हो गई है। इंद्रपाल के परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण ऋषिपाल, संगम, विकास और सर्वेश ने इंद्रपाल की हत्या कर दी।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं और जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

Bareilly : उर्से ताजुश्शरिया में शामिल होकर घर लौट रहे बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की मौत पर हंगामा, एसपी बोले-तहरीर मिलने पर की जाएगी जांच
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में उर्से ताजुश्शरिया में शामिल होकर अपने घर बिहार लौट रहे एक जायरीन मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना को हादसा माना, लेकिन अब परिजनों ने तौसीफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं द्वारा परिवार के आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच की मांग उठाई है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

घटनाक्रम 27 अप्रैल का है। एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, पालपुर रेलवे फाटक के निकट, ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। सुबह को रेलकर्मियों ने इसकी सूचना दी। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बिहार के जनपद किशनगंज के पठावारी निवासी मौलाना तौसीफ रजा के रूप में हुई।

https://twitter.com/i/status/2049916963770737113

पुलिस ने परिजनों से संपर्क करके उन्हें सूचित किया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच के आधार पर ज्ञात हुआ कि ट्रेन में झपकी लगने पर तौसीफ नीचे गिर गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने भी इसे हादसा ही माना था। लेकिन बाद में परिवार वालों ने तौसीफ के साथ ट्रेन में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बरेली में 24 और 25 अप्रैल को उर्से ताजुश्शरिया था। मौलाना तौसीफ रजा किशनगंज से उर्स में शामिल होने बरेली आए थे। 26 अप्रैल को वह उर्स से अपने घर लौट रहे थे। तभी बरेली परिक्षेत्र में ये हादसा सामने आया है।

तौसीफ की पत्नी तबस्सुम खातून का आरोप है कि 26 अप्रैल की रात तौसीफ से उनकी बात हुई थी। वह काफी डरे हुए थे। उन्होंने बताया था कि ट्रेन में कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी आधार पर परिवार ये आरोप लगा रहा कि तौसीफ के साथ मारपीट कर उन्हें ट्रेन से फेंका गया है।

https://twitter.com/aimim_national/status/2050087532793324031?s=46

इस मामले में बिहार एआईएमआईएम के अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी गंभीर सवाल उठाते हुए घटना की जांच की मांग उठाई है। मामला तूल पकड़ने और परिवार के गंभीर आरोपों के बाद बरेली पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया था। पीएम तक घरवाले भी यही मान रहे थे कि ट्रेन से गिरकर तौसीफ की मौत हुई है। लेकिन अभी उनके परिजनों द्वारा ट्रेन में मारपीट की आशंका जताई गई है। एसपी सिटी ने कहा कि मैंने बिहार निवासी मृतक के परिजनों से बात की है। उनसे कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

*जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया)* ने घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति के साथ ट्रेन में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो आम लोगों का रेलवे प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा।

सलमान मिया ने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा, सरकारी सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। मरकज़ बरेली शरीफ के जिम्मेदारान ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Bareilly: साइबर ठगों का मिला चाइनीज कनेक्शन, डॉक्टर सहित 5 गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों के बड़े गिरोह का बरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक डाक्टर भी शामिल है। चौका देने बाली बात ये है कि गैंग गा चाइनीज कनेक्शन भी सामने आया है। नेटवर्क के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए देशभर में लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

सीओ शिवम आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साइबर यूनिट ने गैंंग के बारे में अहम सूचनाएं जुटाईंऔर उसके बाद कार्रवाई की गई। कृष्णा कॉलोनी रोड पर खड़ी संदिग्ध कार को पकड़ा गया और उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान शाकिब अली, राजकुमार, आशीष सिंह, डॉक्टर सचेंद्र कुमार और बबलू उर्फ माधोराम के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला की पकड़े गए क्रिमिनल साइबर ठग रैकेट से जुड़े हैं।

उनके पास से लेपटॉप मिला, जिसमें कई खातों में करोड़ों के ट्रांजिक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली सूचनाओं के बाद गिरोह से जुड़े और भी अपराधियों की गिरफतारी की जा सकती है। गिरोह का सरगना सुमित है, जो लखनऊ में रहकर पूरे नेटवर्क को संचालित करता है। वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सदस्यों को जोड़कर चीन के साइबर अपराधियों से संपर्क में था। वहीं से एपीके फाइल, गेमिंग एप और ठगी से जुड़ा डाटा उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस उसे गिरफ्तार करती इससे पहले उसे भनक लग गई थी। जिसके चलते वह फरार हो गया। डॉक्टर के खाते से होकर अन्य तक पहुंचता था करोड़ों रुपये

बरेली। गिरोह से पूछताछ में अपराधी नेटवर्क का मास्टर माइंड होम्योपैथिक डॉक्टर सचेन्द्र कुमार निकला है। देशभर में की गई साइबर ठगी की रकम पहले उसके खाते में जमा कराई जाती थी। फिर दूसरे खातों में पैसा भेज दिया जाता था। नेटवर्क संचालित करने के लिए एसआर संस एंड ग्रुप्स नाम से ट्रस्ट भी बनाया गया था, जिससे खातों पर बैंकों की नजर नहीं रहती थी। गिरोह के सदस्य शाकिब अली ने साइबर ठगी तिहाड़ जेल में बंद अपराधियों से सीखे थे।

बाहर आने के बाद उसने सुमित, सचेंद्र और बबलू के साथ मिलकर गिरोह खड़ा किया। डॉक्टर सचेंद्र 15 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखता था, जबकि शेष रकम सरगना सुमित के पास जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, डेबिट कार्ड, आधार और पैन कार्ड की प्रतियां, ट्रस्ट के दस्तावेज के साथ ही अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि कैश बहुत कम मिला है।

22 खातों पर दर्ज थी 524 शिकायतें
पुलिस ने बताया कि ट्रस्ट के नाम पर 22 बैंक खाते खुलवाए गए थे, जिनके जरिए देशभर में ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। इन खातों को लेकर एनसीआरपी पोर्टल पर 524 शिकायतें दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि केवल ट्रेडिंग धोखाधड़ी के जरिए ही करीब 1.55 करोड़ रुपये की ठगी कर उन्हें

सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि फरार चल रहे सुमित पर जानकारियां है कि वह चाइना में कहां पैसा भेजता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद बहुत चीजें साफ हो जाएगी।

Bareilly : अजब चेकिंग का गजब शोर, चोरी बाइक का चालान कटवाकर उड़े चोर
बरेली, अमृत विचार। वाहन चेकिंग और गाड़ियों के चालान का लक्ष्य पूरा कर दिखाने वाली पुलिस कई बार ऐसी लापरवाही कर डालती है कि अफसर माथ पीटते नजर आते हैं। बाइक चोरी के मामले में ऐसा ही एक अजब-गजब मामला सामने आया है। चोर एक दूध व्रिकेता की बाइक चोरी कर ले गए और चेकिंग में पुलिस के हाथों चालान कटवाने के बाद भी उड़न छू हो लिए। चोरी गई बाइक का चालान स्वामी के पास पहुंचा है तो वह और ज्यादा परेशान है।

थाना बिथरी क्षेत्र के गांव कचौली के रहने वाले दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले गांव से बाइक गांव चोरी हो गई थी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई मगर बाइक का कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को मोबाइल पर पुराने मैसेज का लिंक खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। जो बाइक चोरी हुई थी, उसका चालान कटने का मैसेज आया था। उनकी बाइक के साथ चालान के साथ भेजे गए फोटो में दो लड़के रिकार्ड हुए थे। गुलाब नगर के पास पुलिस 14 फरवरी को चोरी गई बाइक का चालान किया था। हैरानी की बात है कि चालान ट्रैफिक नियमों के उल्लघन के मामले में किया गया मगर पुलिस उस समय फर्राटा भर रहे लड़कों से पूछताछ नहीं कर सकी। वाहन स्वामी का कहना है कि पुलिस ने अगर तत्परता दिखाई होती तो चोरी गई बाइक के साथ चोर भी पकड़ गए होते। चोर चालान कटवाकर पुलिस की भी आंखों में धूल झोंक गए।

स्मार्ट कंट्रोल रूम से भी नहीं मिली मदद
स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक कंट्रोल काम कर रहा है और हर हर चौराहे सीसीटीवी से लैस है। नंबर देखकर पता किया जा सकता है कि कौन सा वाहन कितने बजे गुजरा। दावा किया जाता है कि अपराधी सीसीटीवी से छिपकर भाग नहीं सकते। इसके बाद भी अपराधी शहर में चोरी की बाइक का चालान कटवाकर भी आसानी से फर्राटा भर रहे हैं मगर पुलिस उन पर शिकंजा नहीं कस पा रही। चोरी की बाइक का जहां चालान हुआ, वह इलाका थाना प्रेमनगर का है। बाइक सवार युवकों की तस्वीर भी कैद हो चुकी है। अब पुलिस का कहना है कि चालान से तस्वीर निकालकर बाइक सवारों की तलाश्न की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जल्द ही बाइक चोरों का सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -मानुष परीक, एसपी सिटी।

Bareilly : रंजिश पर नजर, ‘रंजिश-रजिस्टर’ में दर्ज हो रही पल-पल की खबर
बरेली, अमृत विचार। जिले में आपराधिक रंजिश और संभावित विवादों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ‘रंजिश-रजिस्टर’ तैयार करना शुरू किया है। इस रजिस्टर में जिलेभर के ऐसे लोगों और मामलों का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया जा रहा है, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

प्रधानी रंजिश को लेकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगना तय हो गए हैं। इनकी सच्चाई जानने के लिए एसएसपी ने जनवरी से अब तक समाचार पत्रों, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर आने वाली हर छोटी-बड़ी सूचना को एकत्र कराकर इस रजिस्टर में शामिल करा रहे हैं। इसमें यह भी दर्ज किया जा रहा है कि किस प्रधान के पास असलाह है, किसके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं और वह कितना खुराफाति या विवादित प्रवृत्ति का है।

इस विशेष निगरानी व्यवस्था पर जिले के सभी स्तर के अधिकारी नजर है। इंस्पेक्टर, सीओ, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने-अपने स्तर से रंजिश से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि समय रहते विवादों को रोका जा सके। पुलिस का फोकस पंचायत चुनाव और स्थानीय स्तर की राजनीति से जुड़े लोगों पर भी है। वर्तमान ग्राम प्रधानों से लेकर संभावित प्रत्याशी प्रधानों तक की गतिविधियों का रिकॉर्ड रजिस्टर में संकलित किया जा रहा है, जिससे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अशांति न फैले। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में 15 सिपाहियों की टीम इस रजिस्टर को तैयार करने में जुटी है। टीम लगातार सूचनाओं का संकलन और सत्यापन कर अपडेट कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘रंजिश-रजिस्टर’ के जरिए संवेदनशील व्यक्तियों और मामलों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इससे न केवल अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि संभावित विवादों को भी शुरुआती स्तर पर ही सुलझाया जा सकेगा।

पुलिस की टीमें रंजिश रजिस्टर पर नजर बनाए हुए हैं। हम प्रधानी से छोटी से छोटी सूचना, विवाद समेत वर्तमान प्रधानों और पूर्व प्रधानों के साथ संभावित चुनाव लड़ने वालों के बारे में भी जानकारी जुट रहे हैं, ताकि चुनाव आने पर वे किसी तरह की खुराफात न कर सकें। -अनुराग आर्य, एसएसपी।

भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को बनी योजना, रोज होगी समीक्षा
जिले में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना बनाई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, दक्षिणी और उत्तरी अपने क्षेत्रों में सबसे अधिक जिन थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद के मामले सामने आते हैं, वहां नजर रखेंगे। योजना के अनुसार प्रत्येक थाने में भूमि विवाद से जुड़े प्रार्थना पत्रों की दैनिक समीक्षा की जाएगी। अधिक संवेदनशील थानों पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भ्रमण कर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समाधान कराएंगे। सभी थानों में भूमि विवाद रजिस्टर को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें बीट आरक्षियों के माध्यम से चिह्नित सभी विवाद दर्ज किए जाएंगे। यूपी-112, आईजीआरएस और समाधान दिवस से प्राप्त शिकायतों को भी शामिल किया जाएगा। गंभीर मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण तथा संबंधित पक्षों को पाबंद करने की कार्यवाही की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर छोटे-छोटे विवादों का भी निस्तारण करेंगी।

Bareilly : सोशल मीडिया दोस्त ने की थी अमन की हत्या
बरेली, अमृत विचार। रेलवे क्वार्टर में मिले शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सोशल मीडिया पर अभद्र और गलत कमेंट से गुस्साकर इंस्टाग्राम के दोस्त ने अमन की हत्या की थी। उसने फोन करके उसे रेलवे पटरी के पास बुलाया और पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के अन्य तीन दोस्त बेगुनाह निकले।

शुक्रवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने पूरी घटना का खुलासा किया। बताया कि आठ अप्रैल को पुरानी रेलवे कॉलोनी के बंद क्वार्टर में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान मलूकपुर निवासी अमन रजा के रूप में हुई। परिजनों की शिकायत पर अमन के दोस्त हिमांशु, नितिन और हैदर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन जांच में उन तीनों की लोकेशन सिटी के आसपास नहीं मिली। पुलिस को सीसीटीवी और सर्विलांस से किला के जखीरा के रहने वाले समद मूसा पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पता चला की समद और अमन की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है समद मूसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन भद्दे कमेंट करता था। इस बात को लेकर दोनों में फोन पर कहासुनी हुई थी। समद के मन में इस बात कोे लेकर भारी गंस्सा था। उसने सात अप्रैल की रात अमन को एक चाय वाले के मोबाइल से फोन करके सिटी स्टेशन के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साये समद मूसा ने अमन को रेलवे पटरी पर पटक दिया। फिर उस पर लातों से तब तक बार किए जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद अमन के शव को पास की क्वार्टर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया ।

मामा के यहां रहकर पढ़ रहा था
समद मूसा ने बताया कि वह जखीरा में अपनी मां के साथ मामा के घर पर रह रहकर प्राईवेट 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। उसके मामा ऑटो चलाते हैं जबकि उसकी मां कपड़े सिलती है। वह गुस्से में इस वारदात को अंजाम दे गया। समद ने बताया कि सात अप्रैल की रात उसका मोबाइल बंद हो गया था। इसके चलते उसने अमन को चायवाले के मोबाइल से फोन किया और रेलवे स्टेशन पर बुलाकर हड़काया। बाद में उसकी हत्या कर उसके कपड़ों को छुपा दिया। पुलिस ने कपड़े भी बरामद कर लिए।

अपनी ही दुनिया में रहते है चारों लोग
पुलिस ने हिमांशु, नितिन और हैदर से बातचीत की तो पता चला की वे अपनी ही दुनिया में रहते हैं। वे बहुत जागरूक हैं और अपने अधिकारों को जानते हैं। पूछताछ में उन्होंने कई ऐसी बाते बताईं कि पुलिस भी जानकर सन्न रह गई।

Bareilly : उर्स में न हो कोई नई परंपरा, व्यवस्थाएं करें दुरुस्त
बरेली, अमृत विचार। 24 और 25 अप्रैल को होने वाले उर्स ए ताजुश्शरिया को लेकर गुरुवार दोपहर डीएम ने विकास भवन सभागार में एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों और उर्स की कोर कमेटी के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि उर्स के दौरान किसी तरह की कोई नई परंपरा न डाली जाए। अधिकारियों को समय से सभी तैयार पूरी करने के निर्देश दिए।

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि अग्निशमन व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बाहर से आने वाले जायरीन के रुकने की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी, किसी तरह की कोई नई परंपरा नहीं की जाए। कोर कमेटी से कहा कि कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम के माध्यम से या अपर जिलाधिकारी नगर को भी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वालंटियरों की पहचान के लिए कार्ड भी दिए जाएं। एसएसपी अनुराग आर्य ने आयोजकों से कहा कि किसी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है तो बताइये। जिस पर बताया गया कि उर्स के दौरान मोबाइल चोरी की घटनायें काफी होती हैं, इस पर ध्यान रखा जाये। एसपी ने कहा कि साइबर फ्राड बहुत बढ़ गये हैं इसके लिए समय-समय पर एनाउन्समेंट करें और ऐसा होने पर साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर तत्काल खाता फ्रीज करायें।

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि उर्स में बाहर से आने वाले जायरीन के लिए ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। डायवर्जन पूर्व से निश्चित है अगर आवश्यकता होगी तो और मार्गों पर भी रूट डायवर्जन किये जायेंगे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि आजमनगर और कोहाड़ापीर से परचम कुशाई रिकार्ड में दर्ज है। ऐसे में अब कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में लगवाये जाएं, वालिंटियरों की सूची मोबाइल नंबरों के साथ पुलिस को उपलब्ध करा दी जाये और रास्तों में दुकानें न लगने दी जाएं। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने कहा 25,26,27 अप्रैल को होमगार्ड की परीक्षा भी है। ऐसे में दोनों कार्यक्रम भली प्रकार से सम्पन्न हाें ऐसा समन्वय बनाकर रखा जाएगा।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण, उर्स कोर कमेटी के डा. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम, मौलाना इंतिजार, शमीम अहमद, अब्दुल्लाह रजा खां, मौलाना निजामुद्दीन, कौसर अली,यासिन ख़ान साहिल अली,शीबुद्दीन रज़वी , मौहम्मद करीम उद्दीन आदि मौजूद रहे।

Bareilly : सीबीगंज में पंजाब पुलिस की दबिश, आरोपी घर छोड़ भागे
सीबीगंज, अमृत विचार। पंजाब से बरेली लाकर कथित रूप से युवती के कथित धर्मांतरण को लेकर हिन्दू संगठन गुस्से में हैं और उसकी जल्द बरामदगी की मांग उठा रहे हैं। देर रात पंजाब पुलिस ने आरोपी की तलाश में थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सरनिया गांव में दबिश दी। लोकल पुलिस भी गांववालों की सूचना पर पहुंची मगर उससे पहले ही आरोपी परिवार के लोग युवती को लेकर गायब हो गए। घर पर अब ताले पड़े नजर आ रहे हैं।

सरनिया गांव में पंजाब की युवती को लाकर कथित रूप धर्मांतरण का मामला चर्चाओं में है। गांववालों का कहना है कि आरोपी युवक पंजाब में रहकर कारचोबी का काम करता था। वहां से दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले आया और यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची मगर आरोपी और उसके परिवार के लोग गायब मिले। बुधवार रात पंजाब पुलिस ने भ्गाी व में दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। गांव में चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक अपने परिवार के साथ युवती को लेकर ऑटो से कहीं चला गया है। निकाह कराने वाला मौलाना भी भूमिगत बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की जांच में आरोपी के पिता पर गौकशी का मामला दर्ज निकला है। युवती को लाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंजाम युवा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल और हिन्दूवादी नेता निर्दोष राठौर ने कहा है कि युवती की बरामदगी कर पुलिस को पूरे मामले से परदा उठाना चाहिए।

एसएसपी ने जांच में पुलिस को जुटाया
एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी के पिता पर दो मामले दर्ज मिले हैं। गायब हुए प्रेमी युगल के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। यदि शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।