Akhilesh Yadav - Amrit Vichar

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : अखिलेश यादव बोले- अयोध्या में हुआ है महापाप, SIT का मतबल 'शेयर इन थेफ्ट'
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अयोध्या दान मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज न होने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके बिना एसआईटी 'बिना तीर की कमान' है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का मतलब 'शेयर इन थेफ्ट' यानी चोरी में हिस्सेदारी है। अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा, ''यह घोर पाप है और आस्था के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह चढ़ावा पूरे राज्य और देश का था और योगदान अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी आया था। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है।''

इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए, यादव ने कहा, "एसआईटी का क्या मतलब है? क्या इसका मतलब चोरी में हिस्सा है या कुछ और? क्या हमें इसे 'चोरी में हिस्सेदारी' या 'सेंध (विश्वास में सेंध)' कहना चाहिए? '' उन्होंने कहा कि एसआईटी का मतलब 'शेयर इन थेफ्ट' मतलब चोरी में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने राम मंदिर का दर्शन कर दान दिया था।

उन्होंने कहा, ''प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र से अगर 10 करोड़ रुपये भी मानें तो 800 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्रभु श्रीराम को चढ़ाया गया है। लोग गुप्तदान भी करते हैं। अब गुप्तदान करने वाले अगर बोलेंगे तो उनके घर ईडी और सीबीआई पहुंच जाएगी।'' इसके पहले यादव ने 'एक्स' पर कहा, ''प्राथमिकी के बिना एसआईटी 'बिना तीर की कमान' है।

उन्होंने कहा,''जिस तरह हर दिन 'चढ़ावा-चंदा-दान' चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।'' यादव ने कहा,''जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो एसआईटी की जांच क्या हासिल कर लेगी । ख़ासतौर से तब जब यह 'जांच' से ज़्यादा 'ढाँक' के लिए बनी है या फिर 'बांट' के लिए।''

लखनऊ अग्निकांड को बताया सरकार की विफलता

लखनऊ के अग्निकांड की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह घटना कोई नियमित दुर्घटना नहीं थी, यह सरकार और प्रशासन की विफलताओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ''अगर पुलिस, प्रशासन और सरकार ने समय रहते सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित किया होता, तो वहां जान गंवाने वाले अधिकांश बच्चों और अन्य लोगों को बचाया जा सकता था।" यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी आग की पिछली घटनाओं से सबक लेने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ''हमने सुना है कि लोग फोन करते रहे। पहले तो कॉल का जवाब नहीं दिया गया और जब जवाब दिया भी गया तो बताया गया कि मदद तुरंत नहीं पहुंच सकती।"

अखिलेश यादव ने बचाव उपकरणों की पर्याप्तता पर भी सवाल उठाया और सुझाव दिया कि त्वरित हस्तक्षेप के माध्यम से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा, ''अगर समय रहते छत से दीवार काट दी गई होती, तो शायद कई बच्चों को बचाया जा सकता था।'' उन्होंने कहा कि खबर से पता चलता है कि कई लोगों की मौत जलने के बजाय दम घुटने से हुई है। प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए यादव ने मुआवजा बढ़ाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, ''किसी के बच्चे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं है।'' उन्होंने कहा,''अगर सरकार मरने वालों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दे सकती है, तो उसे ऐसा करना चाहिए। अन्यथा, उसे प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देनी चाहिए।"

अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए अखिलेश ने किए कई वादे

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के सत्ता में लौटने पर अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए कई वादों की भी घोषणा की। इनमें एक अलग अनुसूचित जनजाति आयोग, सरकारी निविदाओं में आरक्षण, किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा, छात्रावास सुविधाएं, छात्रों के लिए लैपटॉप और आदिवासी भूमि अधिकारों की रक्षा के उपाय शामिल थे। उन्होंने कहा,''सरकार बनने पर आदिवासियों को लोहिया आवास दिया जाएगा। अनुसूचित जनजाति आयोग का उत्तर प्रदेश में अलग से गठन किया जाएगा।"

लखनऊ अग्निकांड : अखिलेश यादव पहुंचे ट्रॉमा सेंटर, घायलों से की मुलाकात, सरकार को घेरा
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हादसे में घायल छात्रों और अन्य मरीजों का हालचाल लिया। इससे पहले उन्होंने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हर बड़ी घटना के बाद केवल एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन होता रहा है, लेकिन इससे यह आभास होता है कि प्रदेश में कोई सरकार है ही नहीं। उन्होंने कहा, "अगर सरकार है तो नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? हर घटना के बाद एसआईटी बना देना समाधान नहीं है।"

अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर सपा अध्यक्ष ने उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष ने भवन निर्माण और अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था, उसका नक्शा और एनओसी किसी न किसी स्तर पर स्वीकृत हुई होगी। ऐसे में यह जांच का विषय है कि फायर एनओसी कैसे मिली और किन लोगों ने इसके लिए अपनी जेबें भरीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में प्रशासनिक जवाबदेही कमजोर हुई है और नियमों का पालन कराने में सरकार विफल रही है। उनके मुताबिक, हर हादसे के बाद जांच बैठा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई होनी चाहिए।

अखिलेश की बेटी पर अभद्र टिप्पणी में एक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने आरोपी नागेश्वर को एमपी से किया अरेस्ट
कानपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी की एडिट फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को एमपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों व जांच के आधार पर रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को पकड़ा है। दो अन्य के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने 11 जून को यहां साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने भरत पटेल, नागेश्वर सिंह व विनोद कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट, मानहानि के इरादे से इलेक्ट्रानिक साक्ष्य का आरोप लगाया था। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच टीम तीनों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही थी।

टीम ने आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को एमपी के रीवा से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि नागेश्वर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अन्य दोनों आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में पता चला कि भरत कुमार पटेल का अकाउंट अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर से संचालित हो रहा है, जबकि विनोद कुमार जौनपुर से। विनोद ऑटो चालक है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव जन्मदिन: सपा का ‘पीडीए पेड़’ अभियान, 1 से 7 जुलाई तक गांव-गांव होगा पौधारोपण
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में एक से सात जुलाई तक विशेष 'पीडीए पेड़' अभियान चलाएगी। इस दौरान विधानसभा और बूथ स्तर तक गांव-गांव पौधारोपण किया जाएगा। पार्टी ने इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान का रूप देने का फैसला किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया निर्देश

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लखनऊ समेत सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परिपत्र जारी कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए सामाजिक न्याय आधारित व्यवस्था जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/2068310386038960182?s=20

पीड़ित परिवारों को जोड़ने की तैयारी

सपा ने 'प्रेम, दया और अपनापन' की भावना के साथ पीड़ित, दुखी और अपमानित परिवारों को पार्टी से जोड़ने का भी निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों से संपर्क कर उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी इसे सामाजिक न्याय के विस्तार के रूप में देख रही है।

पीडीए फॉर्मूले पर लगातार जोर

अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 'पीडीए' यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा दिया था। इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद से पार्टी लगातार पीडीए फॉर्मूले को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

संविधान और सामाजिक न्याय का संकल्प

श्याम लाल पाल ने कहा कि अभियान के दौरान संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का सम्मान है। पार्टी कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक न्याय का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें:- राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट खोलेगी कई बड़े राज, सोमवार को CM योगी के समक्ष पेश होने की संभावना

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप : "नदियां नहीं बजट साफ, लखनऊ में गुम हो रही गोमती"
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नदियों के संरक्षण और साफ-सफाई को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि, नदियों की हालत खराब है। सिर्फ कागजों पर नदियां साफ हो रही हैं। लखनऊ में गोमती गुम होती जा रही है। यमुना नदी भी बेहाल है। डबल इंजन सरकारें दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन गंगा, यमुना, गोमती, काली नदी समेत प्रदेश की तमाम दूसरी नदियों की दुर्दशा कर रखी है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बजट साफ हो गया, लेकिन नदियां साफ नहीं हो पायी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने नदियों की सफाई के लिए गोमती रिवर फ्रंट का मॉडल बनाया था। नाले का गंदा पानी नहीं आए, इसकी व्यवस्था की। लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। आज स्थिति ये है कि गंदे नाले नदी में जा रहे है। गोमती अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। पानी है नहीं, नदी की धारा थम रही है।

इसी तरह से प्रदेश की दूसरी नदियों का बुरा हाल है। सपा प्रमुख का आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण समेत अन्य समस्यायें विकराल रूप धारण कर रही है। नदियों की सफाई के लिए बजट में भारी लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मां गंगा की सफाई का झूठा वादा किया। हजारों करोड़ रूपये का बजट खर्च हो गया, लेकिन गंगा नदी की स्थिति जस की तस है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर नदियों की सफाई का अभियान शुरू होगा। गोमती रिवर फ्रंट मॉडल पर प्रदेश की दूसरी नदियां साफ करके उन्हें प्रदूषण मुक्त किया जाएगा।

Sambhal News : सपा मजबूती से अखिलेश यादव के साथ : बर्क
संभल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता बखूबी देख और समझ रही है।

आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि भाजपा की यह कार्यशैली पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ देखने को मिली। इसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम हुआ और पंजाब में भी जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की कोशिशें की गईं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक दलों को कमजोर करने का प्रयास नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर भी चोट है। भाजपा का यह रवैया जनादेश का अपमान है। जियाउर्रहमान बर्क ने समाजवादी पार्टी की एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि पार्टी का पूरा परिवार पूरी मजबूती के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में खड़ा है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी एकजुट होकर भाजपा की नीतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

मेरठ की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड की हो सीबीआई जांच-अखिलेश यादव
अमृत विचार, लखनऊ : मेरठ की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। गुरुवार को अनुष्का पाल के पिता नेमपाल ने लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की।

मेरठ की अनुष्का पाल को लापता हो गई थीं। बाद में उनका शव मिला। अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि 3,600 रुपये के लेनदेन में उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।

अनुष्का पाल मेरठ के चिरोड़ी गांव की रहने वाली थीं। शोभापुर इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई और कबड्डी का अभ्यास करती थीं। इस हत्याकांड ने इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अनुष्का स्कूल गेम्स में यूपी का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं और कबड्डी की उभरती खिलाड़ी थीं।

मेरठ की सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान के साथ लखनऊ पहुंचे नेमपाल ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने उनकी आर्थिक मदद करते हुए सरकार से भी मदद और सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

सपा सरकार बनने पर पूरी करेंगे मांग

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और पीड़ित को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है। अखिलेश यादव ने पीड़ित पिता को आश्वासत किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर पीड़ितों की जो भी मांग है वो पूरी की जाएगी और हर तरह से मदद की जाएगी। घटना के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे।

इस दौरान सपा कार्यालय पर कर्मवीर सिंह गुमी जिलाध्यक्ष, मेरठ महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनू पाल, पंडित पुन्नू जिला उपाध्यक्ष, अनिल पाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, नरेश पाल प्रधान, डॉ. संजीव, ब्रह्मपाल, आनंद पाल, नीरज पाल, विजेंद्र पाल, शौराज शर्मा मोनू पाल, चौधरी जितेन्द्र पाल, सोनू प्रधान, सहदेव पाल, सुनील पाल, विनोद पाल, श्याम सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।

सपा में टूट तय! ओपी राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश यादव का पटवार, बताया 'अफवाह फैलाने वाला मंत्री'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) में विभाजन को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेताओं ने उनके दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राजभर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दावा किया कि सपा के "बागी सांसदों" का एक समूह पार्टी से अलग होने की तैयारी कर रहा है और इसका नेतृत्व "बलिया के बेटे" द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा कार्यालय में हालिया एक सम्मेलन के दौरान ब्राह्मणों का अपमान किया गया, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष और बढ़ा है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि "सपा में टूट होना तय है" और अखिलेश यादव को "ट्विटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस की राजनीति छोड़कर अपने सांसदों को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।" राजभर ने यह भी दावा किया कि पार्टी में असंतुष्ट सांसदों की एक बड़ी संख्या भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनकी टिप्पणी सपा सांसद सनातन पांडे की ओर संकेत मानी जा रही है।

इन आरोपों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर को "अफवाह फैलाने वाला मंत्री" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर को टिकट, ट्रांसफर और अनुबंध के नाम पर लेन-देन करने वालों द्वारा ढूंढा जा रहा है। अखिलेश यादव ने यह भी कटाक्ष किया कि जो लोग भाजपा से "30 सीटों" का दावा कर रहे थे, वे अब खुद राजनीतिक असमंजस में हैं क्योंकि उन्हें जीतने योग्य सीट भी नहीं मिल रही।

इसके बाद राजभर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि खनन और गोमती रिवरफ्रंट से जुड़े मामलों की जानकारी सपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ उन्हें भी है। उन्होंने कहा कि उनके पास "फाइलों का पूरा पुलिंदा" मौजूद है और समय आने पर सब सामने लाया जाएगा। राजभर ने यह भी दावा किया कि हालिया बयानबाज़ी के बाद सपा नेतृत्व घबरा गया है।

इस बयानबाज़ी के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दावा किया था कि सपा के कई सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं, हालांकि भाजपा द्वारा किसी तरह की दलबदल की कोशिश से इनकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सपा के वर्तमान में 37 लोकसभा सांसद हैं। वहीं, ओम प्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके पास पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ विभाग हैं।

UP News : "सत्ता के साथ अच्छा करियर", मंत्री ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, दिल्ली के संपर्क में हैं सपा-कांग्रेस के कई सांसद
अमृत विचार, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में टूट के दावों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बाद अब एक और मंत्री संजय निषाद ने भी यही दावा दोहराया है। संजय निषाद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हिंदुत्व विचाराधारा वाले सांसद दिल्ली के संपर्क में हैं। "सत्ता में अच्छा करियर है। सांसद हो या विधायक जनता को सुरक्षा और सम्मान तभी दिला पाएंगे, जब वे सरकार के साथ रहेंगे।" संजय निषाद ने ऐसे सांसदों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा बताई है।

संजय निषद ने एक मीडिया समूह के साथ बातचीत में कहा कि सपा और कांग्रेस के सांसद जानते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरे अच्छे संबंध हैं। निषाद पार्टी एनडीए की भरोसेमंद साथी है। बाकी सब तो आने-जाने वाले लोग हैं। इसीलिए ये सांसद मुझसे कह रहे हैं कि दिल्ली में बात कराइए। संजय निषाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और फिलहाल अभी योगी मंत्रीमंडल में शामिल हैं।

जान बचाना की कोशिश में लगे

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी में टूट का दावा करके सनसनी मचा दी थी। गुरुवार को भी वह अपने दावे पर कायम हैं। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि, हर व्यक्ति सत्ता के साथ रहना चाहता है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी हो या महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, क्यों टूटे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखने के दावे से जुड़े सवाल पर कहा कि, गोमती रिवर फ्रंट में परिवार के कई लोग फंसे हैं। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। गायत्री प्रजापति जेल में हैं और अखिलेश यादव बच गए?

संपर्क में हैं पूर्वांचल के सांसद

ओपी राजभर ने अपने दावे के संबंध में कहा कि पूर्वांचल के कई सांसद दिल्ली में संपर्क बनाए हैं। हम लोग कोई झूठ नहीं बोल रहे। राज्यसभा चुनाव में देखा गया। सपा के एमएलसी ने भाजपा को समर्थन किया।

परिवार के सांसद ही बचेंगे

ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्ट में केवल परिवार के सांसद ही बचेंगे। बाकी सब टूट जाएंगे। बड़ी संख्या में सांसद-विधायक सपा छोड़ने को तैयार हैं।

अखिलेश के 'मकान सीलिंग' वाले दावे पर विकास प्राधिकरण का पलटवार, कहा- लड़की को बंद नहीं किया, वह खुद पीछे के रास्ते से अंदर घुसी
प्रयागराजः प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस दावे का बृहस्पतिवार को खंडन किया जिसमें यादव ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर एक लड़की के रहने के बावजूद मकान को सील किए जाने की बात कही है।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया, "जिस महिला का मकान सील किया गया है, उस मकान के बगल में महिला के भाई का घर है और पीछे से मकान में घुसने का रास्ता है जिसके जरिए लड़की मकान में घुस गई थी।" उन्होंने कहा कि जो महिला वीडियो (अखिलेश द्वारा जारी) में बोल रही है, वह खुद मकान के भीतर है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लू डायमंड होटल के पीछे एक अनाधिकृत मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर कहा है, "भाजपा सरकार के गैर जिम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक बेरहमी करते हुए प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक महिला का घर सील कर दिया जिसमें महिला की बेटी उसी घर के भीतर रह गई।"

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2067306541108380039?s=20

यादव ने कहा, "यह सब तब हुआ जब महिला अपने दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलाने गई थी। महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा के सिर्फ जुबानी दावों की यही असल सच्चाई है। अत्यंत निंदनीय।" अखिलेश यादव द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक लड़की मकान के भीतर गेट पर खड़ी दिखाई दे रही है और मकान के गेट पर पीडीए द्वारा मकान सील किए जाने का नोटिस लगा है।

UP News : सपा में टूट का दावा करने वाले मंत्री ओपी राजभर बोले, "सांसदों के घर जाकर माफी मांग लें अखिलेश"
अमृत विचार, लखनऊ : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के बाद क्या यूपी में समाजवादी पार्टी भी टूटने वाली है? यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के, सपा में टूट के दावे से राजनीति में भूचाल मचा है। ओपी राजभर ने एक बार फिर गुरुवार को अपने दावे के समर्थन में एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बजाय "बागी बलिया" के सांसद द्वारा बागियों के नेतृत्व का नया दावा किया है।

सुहेलदेव भारती समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया और यूपी के पंचायती राजमंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, "कल से सब पूछ रहे कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है।"

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी। मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।"

एक दिन पहले ओपी राजभर ने दावा किया था कि सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है। सपा में टूट होने वाली है। इसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी दावा किया कि सपा के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं तोड़ रहे बल्कि वह खुद ही टूटने को तैयार हैं।

सपा ने खारिज किए दावे
मंत्री ओपी राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की भी सफाई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राजभर के दावे को सिरे से खारिज किया। अखिलेश यादव से लेकर सपा के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

2027 चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक पर सपा की नजर, लखनऊ में अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होगी बड़ी रणनीतिक बैठक
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब उन सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटी है, जिनका चुनावी परिणामों पर बड़ा प्रभाव माना जाता है। इसी रणनीति के तहत सपा ने बुधवार यानी कल 17 जून को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा होगी।

दरअसल, सपा नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में पार्टी इस वर्ग के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। बैठक में ब्राह्मण समाज से जुड़े सपा के वर्तमान और पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

सनातन पांडेय होंगे बैठक के संयोजक

पार्टी की ओर से इस बैठक की जिम्मेदारी बलिया से सांसद सनातन पांडेय को सौंपी गई है। वह बैठक के संयोजक के रूप में विभिन्न जिलों से आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। बैठक में ब्राह्मण समाज के बीच संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने और समाज के प्रभावशाली लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। सनातन पांडेय नेताओं से सुझाव लेकर उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। साथ ही आने वाले महीनों में ब्राह्मण समाज के बीच आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

माता प्रसाद पांडेय देंगे राजनीतिक दिशा

इसके अलावा बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद रहेंगे। वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दिशा देने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि वह प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक समीकरणों और आगामी चुनावी चुनौतियों पर भी अपनी बात रखेंगे। साथ ही माता प्रसाद पांडेय कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान कर सकते हैं। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर व्यापक जनाधार तैयार किया जाए।

जनेश्वर मिश्र जयंती पर भी होगा मंथन

सपा ने ब्राह्मण समाज को बड़ा संदेश देने के लिए पार्टी कद्दावर नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती को भी भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है सपा इसके जरिए ब्राह्मण समाज को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी ताकि वो ख़ुद को ब्राह्मणों के साथ दिखा सके। सपा इसे सिर्फ एक स्मृति कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक संवाद के बड़े मंच के रूप में देख रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जनेश्वर मिश्र का राजनीतिक जीवन समाजवाद, सादगी और सर्वसमाज की राजनीति का प्रतीक रहा है।

चुनावी रणनीति पर रहेगी नजर

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण मतदाता करीब 15 प्रतिशत हैं और दर्जनों विधानसभा सीटों पर उनकी भूमिका निर्णायक मानी जाती है। ऐसे में सपा इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। बैठक में भाजपा से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण मतदाताओं तक पहुंच बनाने, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और 2027 के चुनाव के लिए मजबूत सामाजिक गठजोड़ तैयार करने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

सपा की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कल होने वाली यह बैठक आने वाले चुनावी माहौल और सपा की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:- UP News : अखिलेश यादव का बड़ा दावा, "नवंबर में विधानसभा चुनाव की अफवाह फैला रही सरकार" बोले-तैयार है सपा