elderly woman - Amrit Vichar

कानपुर : घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर आभूषण लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, सोने का बिस्किट तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है।

सफल अनावरण करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 23 अप्रैल को आवास विकास-1, कल्याणपुर निवासी हरेन्द्र सिंह ने सूचना दी थी कि वह दोपहर में दवा लेने बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य द्वार खुला मिला और अंदर उनकी पत्नी निर्मला मृत अवस्था में पाई गईं।

घर का सामान भी बिखरा हुआ था। सूचना के आधार पर थाना कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर घटना के अनावरण के लिए छह टीमों का गठन किया गया। "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी ईशु शर्मा उर्फ आर्यन (19) निवासी खिरियनपुर, थाना मूसानगर, जिला कानपुर देहात की पहचान की।

उसे 25 अप्रैल की सुबह गंगा इन्क्लेव के पीछे केसा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले छह माह से रावतपुर क्षेत्र में किराये पर रह रहा था और पूर्व में मृतका के घर के सामने स्थित पार्क में आता-जाता था। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि घर में केवल एक वृद्ध दम्पति रहते हैं और उनके पास धन-संपत्ति है।

उसने पहले घर की रेकी की और यह पता लगाया कि वृद्ध व्यक्ति प्रतिदिन दोपहर में कुछ समय के लिए घर से बाहर जाते हैं। 23 अप्रैल को आरोपी बिना ताले का फायदा उठाकर "ड्रोन गिरने" का बहाना बनाते हुए घर में घुस गया। अवसर पाकर उसने अकेली वृद्ध महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और घर से सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

वारदात के बाद वह चेहरा छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, कंगन, मंगलसूत्र, हार, बालियां, सोने का बिस्किट (एमएमटीसी पीएएमपी), घटना में प्रयुक्त नारंगी गमछा, काली टोपी तथा खून से सना कपड़ा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

रायबरेली : बुजुर्ग महिला के सिर पर वजनदार सामान से प्रहार कर हत्या, इलाके में सनसनी
जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के हरभजन के पुरवा गांव में अपने ही घर में पूजा कर रही बुजुर्ग महिला के सिर पर वजनदार सामान से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना देर रात मिलने पर उसके दामाद ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगतपुर थाना क्षेत्र के हरभजन के पुरवा में प्रभु देई पत्नी जगेश्वर (65) अपने ही घर में छोटी बेटी के तरफ पूजा करने गई थी। जहां पर कमरे के अंदर किसी ने उनके सिर पर वजनदार सामान से प्रहार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। देर तक पूजा कमरे से न निकलने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई, तब पता चला कि उनकी किसी ने हत्या कर दी। यह सूचना शाम तक मिली, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतका प्रभुदेई के दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी गायत्री देवी व छोटी बेटी गीता देवी। दोनों बेटियां अपने ससुराल में रहती हैं। गायत्री का बेटा पुष्पेंद्र व छोटी बेटी गीता का बेटा बब्बी हरभजन के पुरवा में नानी के साथ रहते थे। दोनों बेटियों के लिए घर अलग-अलग बने हैं।  स्थानीय लोगों की माने तो संपत्ति की विवाद को लेकर हत्या की गई है।

गोंडा सड़क हादसा : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। खेत से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर ग्राम नचनी मेंहदीहाता के पास गुरुवार की देर शाम हुए हादसे में मृतका की पहचान भानमती वर्मा (58) पत्नी भगौती निवासी मेंहदीहाता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय वह अपने खेत से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान करनैलगंज से परसपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के नाती शिवा वर्मा ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly : घर में सो रही बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। बरेली जिले के थाना सीबीगंज के हमीरपुर गांव में घर में अकेले सो रही एक 75 वर्षीय महिला प्राणी देवी पत्नी स्व सोहन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर खून पड़ा था, बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी।

बताया जा रहा है कि मृतका की कोई संतान नहीं है। सुबह जब भतीजे की पत्नी उन्हें जगाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारिख, एएसपी सोनाली मिश्रा, सीबीगंज थाना पुलिस, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सही स्थिति पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही पता चल सकेगी।

बहराइच में जंगली जानवरों का आतंक: भेड़िया ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, इलाके में हड़कंप
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मझारा तौकली में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भीगू पुरवा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर भेड़िए ने बीती रात हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह रात के समय खाना खा रही थीं, तभी अचानक भेड़िया आ गया और उन पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने से भेड़िया अब तक चार व्यक्तियों की जान जा चुकी है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोग इस बढ़ते खौफ से चिंतित हैं और प्रशासन से सुरक्षा के ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँग की है, ताकि फिर से ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

चलती मोटरसाइकिल पर बाघ का हमला: बुजुर्ग महिला, पोती और बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, CHC में चल रहा इलाज
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार सुबह एक बाघ ने चलती मोटरसाइकिल पर हमला कर दिया और उसमें सवार बुजुर्ग महिला,उनकी पोती और एक बैंक कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्दिया गांव निवासी गुलाम हाफिज अपनी मां सफीकुन (60) और भतीजी खतीजा (10) को इलाज के लिए चफरिया ले जा रहे थे।

सुबह करीब नौ बजे वे बिछिया से लगभग 500 मीटर दूर जंगल के पास पहुंचे, तो अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया और उसने सफीकुन व खतीजा पर हमला कर दिया। गुलाम हाफिज ने तुरंत बाइक रोककर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अन्य राहगीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच, बिछिया की ओर जा रहे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी रामू (55) भी बाघ के हमले का शिकार हो गए। बाघ ने उनकी मोटरसाइकिल पर भी हमला कर दिया, जिससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले में दादी सफीकुन और पोती खतीजा के पैर और सिर में गहरे घाव आए हैं। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सुजौली ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। बैंक कर्मचारी रामू के पैर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी ले जाया गया है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। कतर्नियाघाट रेंज के रेंजर आशीष गौंड ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर हथिनी जयमाला और चम्पाकली को भी पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया है और राहगीरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़े :

वाराणसी में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Kanpur News : साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला व युवक से ठगे 85.85 लाख, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अमृत विचार। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग व क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों से 85.85 लाख रुपये ठग लिए। बैंक कर्मी बनकर सिविल लाइंस की बुजुर्ग महिला से 44.13 लाख व ग्वालटोली के युवक से ट्रेडिंग के नाम पर 41.72 लाख रुपये ठगे। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों मामलों में जांच शुरू है।

कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी पीड़िता बुजुर्ग महिला मीना अग्रवाल व उनके पति गोपाल अग्रवाल का संयुक्त खाता माल रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में है। मीना के अनुसार उन्होंने क्रेडिट कार्ड का आवेदन किया था। बीती 26 अगस्त को उनका क्रेडिट कार्ड आया। उसके बाद उनके पास एक अंजान कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया।

पीड़िता के अनुसार उनके पास अक्सर बैंककर्मी का फोन आता था। जिससे बात होती हाी। संदेह है कि वही कॉल करता और सुक्षव भी देता था। नौ सितंबर को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर उसने ओटीपी पूछा, इसके बाद ही उनके खाते से लगातार दस बार में 44.13 लाख रुपये निकल गए।

पीड़िता के अनुसार इससे पहले ठग ने उनकी चार प्रीमिच्योर हो चुकी एफडी को तोड़कर उनके खाते में क्रेडिट करा लिया था। रुपये जाने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस व बैंक से संपर्क किया। इसके बाद साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह ग्वालटोली के लाल कुंआ निवासी पीड़ित प्रशांत सिंह के अनुसार बीती दो अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें बैंक की तरफ से ट्रेडिंग के माध्यम से मुनाफा कमाने की बात बताई गई थी।

इसके बाद उन्होंने बताए गए खातों में रुपये जमा करना शुरू किया। उन्होंने बीच में दो बार में कुछ रुपये भी निकाले। पैसे भी आसानी से उन्हें मिले, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। कुछ दिन बाद जब जरूरत पड़ने पर उन्होंने 60 लाख रुपये निकालना चाहा तो भुगतान पर रोक लगा दी गई।

मैसेज व फोन के माध्यम से बताया गया कि मुनाफे का 20 प्रतिशत यानि 35 लाख रुपये जमा करने को कहा गया। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उससे पहले साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर उनके 41.72 लाख रुपये निकाल लिए। मोटी रकम की ठगी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की और साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल दोनों मामलों जांच कर रही है।

बदायूं : बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बुजुर्ग महिला की मौत
बदायूं, अमृत विचार। ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। राहगीर महिला को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी हजारा (65) पत्नी कल्लू खां अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव गूलर जा रही थीं। रास्ते में गांव लक्ष्मीपुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार हजारा की मौके पर मौत हो गई जबकि चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हजारा और चारों घायलों को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखीमपुर खीरी: सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत से अधखाया शव बरामद
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शारदा नगर रेंज के शीतलापुर गांव के मैनी पुरवा में घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला को रविवार की रात तेंदुआ खींच ले गया। सुबह पास के गन्ने के खेत से महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है। घटना से गांव में हड़कंप है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है और पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी चल रही है।

कोतवाली सदर के शीतलापुर गांव के मैनीपुरवा निवासी सोमवती (60) पत्नी स्व रामपाल रविवार की रात बरामदे में सो रही थी। परिवार वालों ने बताया कि उनके घर के पड़ोस में गन्ने के खेत से रात करीब 2 बजे तेंदुआ निकल कर आ गया और तख्त पर सो रही सोमवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला के चिल्लाने पर परिवार वालों की आंख खुल गई। परिजन शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागे।

तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर गुम हो गया। शोर शराबा होने पर तमाम ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने महिला की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सोमवार की सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत से महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है।

शारदा नगर वन रेंज के डिप्टी रेंजर संजय आजाद टीम ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। पिंजड़ा आदि लगाकर उसे पकड़ लिया जायेगा। महिला के परिवार वालों को दस हजार रुपये नगद सहायता राशि दे दी गई है और पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा।

Bareilly: बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार...सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर चेन लूट की। उन्होंने महिला से चेन उतरवाई और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कालोनी के सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रेमनगर के शास्त्री नगर निवासी अनुज कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उनकी मां पुष्पा सक्सेना रोजाना की तरह सोमनाथ मंदिर जा रही थीं। मंदिर से महज 30 मीटर पहले ही बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने उनकी मां को रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाला और धमकाकर उनकी गले में पड़ी चेन निकलवा ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

आरोप है कि आरोपी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से आए थे। कालोनी के कई सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकत कैद हो गई है। अनुज के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाराबंकी: बुजुर्ग महिला पर 13 लोगों ने बोला हमला, कोर्ट के आदेश पर 3 माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
सतरिख/बाराबंकी, अमृत विचार। एक वृद्ध महिला पर करीब 13 लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उसे बचाने आए ग्रामीण भी पिटाई का शिकार हुए। महिला थाना पहुंची तो बिना सुनवाई के उसे डाटकर भगा दिया गया। विवश महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई तब जाकर तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम कैथी मजरे तिन्दवानी 61 वर्षीय वृद्धा पचूया देवी ने न्यायालय को बताया कि 29 अप्रैल की शाम वह अपने घर में थीं। तभी गांव के नरेश, कैलाश, तारा, गुड्डू, छोटेलाल, राजाराम, मनोज, नीरज, अजय, चन्दर, मंगला और मुनाउरी समेत 13 लोग लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, बांका और देसी कट्टों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि नरेश, कैलाश और गुड्डू ने अभद्रता की तो मनोज ने कट्टे की बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसने शोर मचाया तो गांव के कई लोग बचाने आए, लेकिन विपक्षियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीट दिया।

पीड़िता जब थाना सतरिख पहुंची, तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की बल्कि उनके साथ आए लोगों को थाने में बैठा लिया और उन्हे डांटकर भगा दिया। कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। आरोप है कि विपक्षी उसे सरकारी नल से पानी भरने नहीं दे रहे और उनके पशुओं की रस्सी काटकर भगा दे रहे हैं, जिससे उसका जीवन अत्यंत भय और संकट में है।

अकबरनगर विस्थापन के बाद बसंतकुंज योजना में मिला PM आवास: दबंगों का कब्जा, LDA समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचीं बुजुर्ग महिला
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरुवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बुजुर्ग महिला ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। सायरा बानो ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अकबरनगर में विस्थापन के बाद बसंतकुंज योजना में जो प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। दवा लेने के लिए वह एक दिन घर में ताला लगाकर बाहर गई थी लौटने पर देखा कि अराजकतत्वों ने ताला तोड़कर उनके घर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस घटना की शिकायत बसंतकुंज चौकी और ठाकुरगंज थाने में भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उपाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नये बिल्डिंग बायलॉज के तहत शमन मानचित्र स्वीकृत करेगा प्राधिकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण नये बिल्डिंग बायलॉज के तहत शमन मानचित्र स्वीकृत करेगा। इससे पूर्व में निर्माण कार्य करा चुके लोगों को भी नये नियमों का लाभ मिलेगा और वे शमन कराकर अपने निर्माण को नियमित करा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने इस सम्बंध में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की मांग पर इसके आदेश जारी किए। उन्होंने सभी प्रवर्तन जोन के जोनल अधिकारियों को शमन मानचित्र जमा कराने का लक्ष्य दिया। जोन-1 को 200, जोन-2 को 220, जोन-3 को 75, जोन-4 को 100, जोन-5 को 200, जोन-6 को 75 तथा जोन-7 को 100 शमन मानचित्र जमा कराने का लक्ष्य दिया।

हैबतमऊ मवैया में सील तोड़कर अपार्टमेंट बनाने की शिकायत

पीजीआई निवासी सुनील कुमार गौतम ने जनता अदालत में उपाध्यक्ष को बताया कि जैस्मिन बानो नाम की महिला सरकारी जमीन पर कब्जा करके अपार्टमेंट बना रही है। जिससे सरकारी रास्ता बंद हो गया है। कई लोग अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं। एलडीए से इसकी शिकायत के बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। इसके बाद सील तोड़कर लगातार निर्माण किया जा रहा है।

62 में से 15 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के कमेटी हॉल में आयोजित जनता अदालत-प्राधिकरण दिवस में रजिस्ट्री, नामांतरण, मानचित्र, अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में समय-सीमा निर्धारित करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़े :  छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह पर ED की 20 टीम में 50 सदस्यों ने एक साथ शुरू की छापेमारी, दो दर्जन से अधिक घरों पर CRPF की देर शाम तक हुई कार्रवाई