alert - Amrit Vichar

बाराबंकी : चिकन पॉक्स के चार मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र के मुसकाबाद गांव में चिकन पॉक्स के चार मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर संक्रमित बच्चों का परीक्षण किया और दवाएं वितरित कीं। जानकारी के अनुसार, नजाकतुद्दीन के परिवार के चार बच्चे 11 वर्षीय शाहिद, 6 वर्षीय इकरा बानो, 5 वर्षीय सुमरा बानो और 12 वर्षीय मिकरा बानो चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं।

सूचना पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीपीएम संजीव कुमार और बीसीपीएम शैलेष रावत की टीम गांव पहुंची, जिसमें संगिनी व आशा कार्यकत्री भी शामिल रहीं। टीम ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और परिजनों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए संक्रमित बच्चों को अलग रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और खुजली से बचने की सलाह दी गई है।

टीम ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर आशा-संगिनी को घर-घर निगरानी के निर्देश भी दिए। सीएचसी सिरौलीगौसपुर ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि बुखार या शरीर पर लाल दाने दिखने पर तुरंत आशा कार्यकत्री या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं और ओआरएस पैकेट का वितरण करते हुए सैंपल भी एकत्र किए हैं।

रासायनिक आपदाओं से बचाव को लेकर अलर्ट: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइंस जारी
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर में रासायनिक आपदाओं से सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रासायनिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है।

रविवार को दिशा निर्देश की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का औद्योगिक क्षेत्रों में प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों और आसपास के निवासियों को समय रहते सही जानकारी मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इन गाइडलाइंस का पालन करने से औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

गाइडलाइंस के अनुसार, रासायनिक आपात स्थिति से पहले लोगों को कई महत्वपूर्ण सावधानियां अपनानी चाहिए। रसायनों का मिश्रण करने से बचना चाहिए, क्योंकि अमोनिया और ब्लीच जैसे संयोजन जहरीली गैसें उत्पन्न कर सकते हैं। सभी रासायनिक उत्पादों को सुरक्षित तरीके से उनके मूल कंटेनर में ही कसकर बंद करके रखना चाहिए। अनुपयोगी रसायनों का सही तरीके से निपटान करना भी जरूरी है, क्योंकि गलत निपटान से जल स्रोत दूषित हो सकते हैं। खतरनाक क्षेत्रों में धूम्रपान या आग जलाने से बचें। यदि संभव हो तो ऐसे उद्योगों के पास रहने से परहेज करें जहां खतरनाक रसायनों का उपयोग होता है।

इसके अलावा, आपातकालीन संपर्क नंबर हमेशा तैयार रखें, सुरक्षित आश्रय स्थलों और वहां तक पहुंचने के मार्ग की पहचान करें तथा परिवार के लिए एक आपदा प्रबंधन योजना बनाएं। एक आपदा किट तैयार रखना भी अनिवार्य बताया गया है। रासायनिक आपदा के दौरान घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर निकलना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय चेहरे को गीले कपड़े से ढकना उपयोगी होता है। यदि बाहर निकलना संभव न हो तो घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां कसकर बंद कर लें।

सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद तुरंत पुलिस, अस्पताल जैसी आपात सेवाओं को सूचना दें। प्रशासन ने खास तौर पर अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। प्रशासन ने समुदाय की भागीदारी को भी जरूरी बताया है। लोगों को अपने पड़ोसियों को रासायनिक खतरों और प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक करना चाहिए। रेडियो, टीवी और मोबाइल के जरिए आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें और सरकारी अधिकारियों को सही व सटीक जानकारी दें।

साथ ही, खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की जरूरत के बारे में भी प्रशासन को अवगत कराना चाहिए, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता, तैयारी और सही समय पर सही कदम ही रासायनिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यूपी में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान!
लखनऊः उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार तक जारी रहने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का दौर चल रहा है, जिससे अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में उतनी ही तेजी से बढ़ोतरी भी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

ओलावृष्टि और तेज आंधी का खतरा

कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इनमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार इन जिलों में हैं। गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास।

30-40 किमी/घंटा की हवाएं इन इलाकों में संभावित

हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका कई जिलों में है, जिनमें लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, झांसी समेत लगभग पूरे प्रदेश के जिले शामिल हैं।

किसानों की चिंता, सरकार अलर्ट मोड पर

बेमौसम बारिश और आंधी ने रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान परिवार काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद फील्ड में पहुंचें, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कराएं और प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिलाएं।

सीएम ने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को संयुक्त सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जनहानि, पशुहानि या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावितों को 24 घंटे के अंदर राहत पहुंचानी होगी।

सावधानी बरतें:

- तेज हवाओं और बिजली गिरने के समय घर के अंदर रहें।
- खेतों में काम करते समय सतर्क रहें।
- ओलावृष्टि वाले इलाकों में फसलों की सुरक्षा के उपाय करें।

सुसाइड अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई के लिए DGP को पुरस्कार, Meta सुसाइड अलर्ट से बचाई 2181 लोगों की जान
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण को पुलिस सोशल मीडिया पर जारी भ्रामक सूचनाओं का फैक्ट चेक करने और मेटा पर सुसाइड अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मान मिला है। इसके साथ ही तय हो गया है कि अत्याधुनिक टेक्नालाजी में यूपी किसी से कम नहीं हैं। इस सम्मान को नई दिल्ली के एक होटल में डीजीपी की तरफ से गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ ने प्राप्त किया।

सोशल मीडिया पर जारी होने वाले तमाम भ्रामक सूचनाओं की सत्यता के लिए यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 में यूपी पुलिस फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म शुरू किया था। इसी तरह पुलिस ने मेटा के साथ मिलकर सुसाइड अलर्ट भी जारी किया है। इस पर यदि कोई व्यक्ति सुसाइड करने की पोस्ट डालता है तो तुरंत ही पुलिस को अलर्ट मिलता है।

खास बात यह है कि यूपी पुलिस देश की एकमात्र राज्य पुलिस है, जिसे इस वर्ष दो अलग-अलग श्रेणियों में यह सम्मान प्राप्त हुआ। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 से फरवरी 2026 तक मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस ने 2181 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

बाराबंकी : गायों के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में घर के बाहर बंधी गायों के जगह जगह अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई है।

जानकारी के अनुसार गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव ने सोमवार शाम अपनी दो गायों को घर के सामने बांध दिया था। रात में अज्ञात चोर दोनों गायों को खोलकर ले गए और घर से करीब सौ मीटर दूर उनका वध कर मांस लेकर फरार हो गए।

मंगलवार भोर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की गई। कुछ दूरी पर रोशन चक मोड़ के पास दोनों गायों के अवशेष अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। यह दृश्य देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया।पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद विभिन्न हिन्दू संगठनों में भी आक्रोश देखा गया।

पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने भी मौके का निरीक्षण किया।

UP सरकार ने तेज की LPG वितरण निगरानी, कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण फैली अफरा-तफरी के दौरान जमाखोरी के मद्देनजर जिलों में एलपीजी और ईंधन वितरण की निगरानी तेज कर दी है और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बार-बार भरोसा दिलाया है कि राज्य में एलपीजी या पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। कन्नौज जिले में शुक्रवार को गुरसहायगंज कस्बे में कालाबाजारी के आरोपों के बाद छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर और बुकिंग रिकॉर्ड जब्त किए।

छिबरामऊ के उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बगिया इलाके के एक घर में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण व बिक्री की सूचना मिली थी। द्विवेदी ने कहा, "सूचना मिली थी कि परिसर में कालाबाजारी के लिए 150 से अधिक सिलेंडर जमा किए जा रहे थे। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।"

छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने घर के एक कमरे से 11 खाली सिलेंडर और एक भरा हुआ सिलेंडर बरामद किया, साथ ही 113 गैस बुकिंग पुस्तिका भी मिलीं। एसडीएम ने कहा, "प्रारंभिक जांच के दौरान गैस एजेंसी के संचालक और कुछ कर्मचारियों के बीच मिलीभगत का संकेत मिला है।

सिलेंडर और बुकिंग बुक जब्त कर ली गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।" अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने घोषणा की है कि शनिवार से एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगी।

मित्तल ने कहा कि सिलेंडरों का वितरण "पहले आओ, पहले पाओ" के सिद्धांत के अनुसार होगा। उन्होंने कहा, "जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग क्रमानुसार पूरी की जाएंगी।"

उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। मित्तल ने कहा, "कालाबाजारी या अधिक कीमत पर बिक्री के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।" लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने एलपीजी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

नागपाल ने कहा कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार है और लोगों से अपील की कि वे घबराकर खरीदारी न करें। जिला आपूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से चल रही है।

हाई अलर्ट मोड ऑन! दिल्ली में लश्कर के संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी में टाइट सिक्योरिटी, होली-रमजान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्नी
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली में आतंकी संगठन लश्कर के संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख संस्थानों के साथ ही भीड़भाड़ और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश को की जाने वाले संदिग्ध काल पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में बीते दिन गिरफ्तार लश्कर के संदिग्ध आतंकियों ने कबूल किया है कि आईएसआई के इशारे पर चार महानगरों को निशाना बनाने की योजना थी। क्योंकि उत्तर प्रदेश से दिल्ली सटा हुआ है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के साथ प्रदेश भर को अलर्ट कर दिया गया है। होली का पर्व निकट है, वहीं रमजान चल रहे हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि असामाजिक तत्व दोनों पक्षों में वैमनस्य फैलाने के लिए गलत हरकतें कर सकते हैं। इसके चलते घनी और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष तौर पर नजर रखने को कहा गया है। घनी आबादी वाले इलाकों में जो भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, उसकी सूचना निकट की पुलिस चौकी या थाने पर देने की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही ट्रेनों और बसों के साथ ही होटल और ढाबों पर भी चौकसी बरतने का निर्देश दिए गए हैं।

बार-बार विदेशों की यात्रा करने वाले भी रडार पर

पिछले कुछ दिनों में लगातार विदेश यात्रा करने वाले लोगों को भी खुफिया टीमों ने रडार पर ले लिया है। उनमें भी वह लोगों पर अधिक फोकस है, जिन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की हैं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों के खातों में अचानक धन आया है, उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।

Weather Update: फरवरी में शीतलहर और बारिश का डबल अटैक, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, कई राज्यों में अलर्ट
लखनऊ/ नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे सर्दी का प्रकोप और तेज होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम से कम मध्य फरवरी तक ठंड से पूरी राहत मिलने के आसार कम हैं।

कौन से राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा?

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 1 से 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से अच्छी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। यहां तेज हवाएं 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मौसम खराब रहने वाला है।

शीतलहर का कहर: 21 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहने की बात कही है। खासकर मैदानी इलाकों में घना कोहरा सुबह के समय परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि, फरवरी के पूरे महीने में सामान्य से कम बारिश और औसत से ज्यादा तापमान की संभावना जताई गई है, लेकिन फिलहाल सर्दी का असर जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR का हाल: कोहरा तो है, बारिश की कम उम्मीद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा और तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 22°C और न्यूनतम 9°C के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है।

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट: कई जिलों में बारिश

यूपी के पूर्वी और मध्य हिस्सों में आज मध्यम बारिश की चेतावनी है। प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में ठंड का सितम फरवरी के मध्य तक बना रह सकता है।

बिहार में राहत: मौसम सामान्य

बिहार के लोगों को फिलहाल राहत है। राज्य में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है और किसी जिले में बारिश या ठंड की विशेष चेतावनी नहीं जारी की गई। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों (कम से कम 5 फरवरी तक) मौसम सामान्य बना रहेगा।

India Weather Forecast : उत्तर भारत में शीतलहर का कहर फिर शुरू... पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊः उत्तर भारत में ठंड का नया दौर तेजी से बढ़ रहा है। ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से बड़े पैमाने पर शीतलहर की स्थिति बनने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15-35 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली इन हवाओं से कई राज्यों में रात का पारा तेजी से गिरेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पारा कहां-कहां लुढ़केगा?

24 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआरऔर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। दिन में सूरज निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

घने कोहरे का खतरा

IMD ने चेतावनी दी है कि 24 से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो सकती है और सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

पश्चिमी हिमालय में मौसम का मिजाज

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी ने ठंड को और भी तीखा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में सीजन की भारी बर्फबारी से मौसम पूरी तरह बदल गया है। हिमालय की वादियां अब सफेद बर्फ से ढकी नजर आ रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है।

कहां-कहां जमकर बरसी बर्फ?

हिमाचल प्रदेश: शिमला, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और धर्मशाला जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। कुछ जगहों पर 50 सेमी तक बर्फ जमा हो गई, जो पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा है। पर्यटक बर्फ में मस्ती कर रहे हैं, लेकिन सड़कें बंद होने से यातायात प्रभावित है।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, अनंतनाग, डोडा और वैष्णो देवी क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम बर्फीला हो गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं।

उत्तराखंड: मसूरी, चकराता, धराली और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जिससे ठंड का सितम बढ़ गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बर्फबारी हुई है। 24 जनवरी से मौसम में सुधार की उम्मीद है, लेकिन 26-28 जनवरी से एक और तीव्र विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर से भारी बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक गिर सकता है, और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

पर्यटकों के लिए खुशी, लेकिन सावधानी जरूरी

बर्फबारी से पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं, लोग स्नो एक्टिविटीज का मजा ले रहे हैं। लेकिन IMD ने चेतावनी दी है कि सड़कें फिसलन भरी हैं, कई NH बंद हैं, और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हापुड़ में भारी मात्रा में हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और विस्फोटक बरामद, पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी
हापुड। हापुड जिले में दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को कथित तौर पर बिना अनुमति के 46 किलोग्राम हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और 2.5 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद कड़ी सुरक्षा जांच के बीच ये गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस बरामदगी का दिल्ली विस्फोट मामले या फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में विस्फोटकों की जब्ती से कोई संबंध है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार देर शाम नियमित जांच के दौरान पिलखुवा क्षेत्र में हिनालापुर बंबा पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति को रोका। उस व्यक्ति की पहचान मुरादाबाद जिले के कांठ निवासी शोएब के रूप में हुई, जो एक बड़ी प्लास्टिक की कैन ले जा रहा था। भटनागर ने बताया कि पूछताछ करने पर, शोएब ने कथित तौर पर कहा कि कंटेनर में 38 किलोग्राम हाइड्रोफ्लोरिक एसिड था, जिसे उसने एक घंटे पहले बिना किसी दस्तावेज या परमिट के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।

एएसपी ने कहा, "चूंकि उसके जवाब असंगत थे, इसलिए उसे विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।" बुधवार की सुबह एक अलग घटना में, उसी क्षेत्र में परतापपुर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही एक पुलिस टीम ने कंधे पर बैग लटकाए जा रहे दो लोगों को रोका। उप-निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि उनके बैग की जांच में 2.5 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दोनों की पहचान शोभित कुमार और विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सीतापुर के निवासी इन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेतों से आवारा जानवरों को भगाने के लिए हरियाणा के हिसार की एक कंपनी से सामग्री खरीदी थी। पुलिस ने अभी तक दोनों के पास से जब्त किए गए विस्फोटकों की प्रकृति का खुलासा नहीं किया है।

एएसपी भटनागर ने कहा कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और उनके दावों और पदार्थों के स्रोत को सत्यापित करने के लिए आगे की जांच चल रही है। नयी दिल्ली में 10 नवंबर को, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चलने वाली एक कार में एक उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। कार विस्फोट का संबंध कुछ दिन पहले हरियाणा के फ़रीदाबाद में उजागर हुए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल से पाया गया। फ़रीदाबाद में बरामद वस्तुओं में भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री और हथियार शामिल हैं। 350 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट सहित लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

वाराणसी में हाई अलर्ट, धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर विशेष निगरानी
वाराणसी। दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट के बाद काशी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और गंगा घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही काशी के अन्य धार्मिक स्थलों पर तमाम एजेंसियों की खास नजर है। वाराणसी जंक्शन, बनारस रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस द्वारा संदिग्धों की जांच की जा रही है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान और फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग के साथ गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड तैनात किया गया है।

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जांच एजेंसियां और पुलिस टीम द्वारा होटलों, गेस्ट हाउस तथा धर्मशालाओं की जांच और चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग स्थलों और कचहरी परिसर में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर में कमांडो तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।

Lucknow News: राजधानी के ट्रॉमा सेंटर सहित सभी अस्पताल अलर्ट
लखनऊः दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद राजधानी के एसजीपीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान सहित सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ.प्रेम राज सिंह ने बताया कि ड्यूटी से घर जा चुके चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जरूत पड़ने पर फोन कॉल कर उन्हें बुलाया जा सकेगा। सुरक्षा कर्मियों को भी संदिग्धों से पूछताछ करने को कहा गया है। इसके अलावा सिविल, बलरामपुर अस्पताल,लोकबंधु सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः UP Alert: लखनऊ में आतंकियों के निशाने पर था RSS कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास, आतंकवादियों ने उगले राज