न्यूज हल्द्वानी शहर - Amrit Vichar

चालान के बाद भी अफसरों की नाक के नीचे जारी रहा निर्माण
पवन सिंह कुंवर।

हल्द्वानी, अमृत विचार: शारदा मार्केट में अवैध तरीके से बनाई जा रही 77 दुकानों का निर्माण चालान कटने के बाद भी दूसरे दिन धड़ल्ले से चलता रहा। मौके पर जाकर पता चला कि मजदूर काम रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि अगर काम चल रहा होगा तो इसे रुकवा दिया जाएगा। शारदा मार्केट में अवैध तरीके से बन रही दुकानों का निर्माण करने वालों को किसी बात का डर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को यहां नगर निगम और विकास प्राधिकरण की टीमें पहुंची थीं। मौके पर जाकर चालान कर दिया और साथ ही इसका काम भी रुकवा दिया गया था। क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के सचिव ने नोटिस देकर काम करने वाले से जबाव मांगा था। 29 जुलाई को भवन स्वामी आकर नोटिस का जबाव देंगे। इसके बाद भी शनिवार को यहां पर धड़ल्ले से काम चल रहा था। ऐसा तब है कि जब ये दुकानें क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण और नगर निगम कार्यालय के पास में ही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौके पर निरीक्षण के लिए जेई को भेजा जा रहा है। इसके बाद भी अगर काम चल रहा है तो इसे सीज ही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब बीते शुक्रवार को पार्षद रवि जोशी की शिकायत पर जिला विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए काम रुकवाया गया था। जांच के दौरान पता चला कि तीन-तीन फ्लोर में दर्जनों दुकानें बनाई गई हैं। जब प्राधिकरण की ओर से नक्शा और दुकानों के निर्माण की अनुमति के दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो भवन स्वामी माया देवी शारदा और आलोक शारदा के नाम से चालान कर नोटिस देकर अवैध व्यावसायिक निर्माण का जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर सील की कार्रवाई की जाएगी।

छोटी नाली तक देखी लेकिन निर्माण नहीं दिखा
हल्द्वानी। यह निर्माण उस जगह पर हो रहा है जहां पर नैनीताल रोड को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। मुख्य बाजार में इस रोड से छोटे-बड़े अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। पास में ही प्रशासन के बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके बाद भी नैनीताल रोड से सटे इस बाजार में खुलेआम इतना बड़ा अवैध निर्माण हो रहा था और किसी भी अफसर की इस पर नजर नहीं गई, यह बड़ा प्रश्न है। आखिर कैसे नगर निगम, जिला व क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण किसी गली मुहल्ले में बिना स्वीकृति के एक नाली, खिड़की, दरवाजे, छोटी सी बाउंड्री के तक के निर्माण पर काम रुकवाने पहुंच जाते हैं और इतना बड़ा निर्माण होता रहा लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं देख पाया।

राजेंद्र नगर में लाल निशान का विरोध
हल्द्वानी। पार्षद प्रीती आर्या ने कहा कि राजेंद्र नगर राजपुरा में नाला चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के घरों लाल निशान लगाए जा रहे हैं। कहा कि किसी के मकान की आधी ईट भी टूटने नहीं देगे चाहे आन्दोलन को किसी भी हद ले जाना पड़े य कोर्ट की शरण लेनी पड़े।  हेमंत साहू ने कहा शासन प्रशासन बेलगाम हो गया है राजपुरा में कभी इतना पानी नहीं आता कि की नाले को चौड़ीकरण की जरूरत पड़े लाल निशान लगाने से लोग डर के साए में जी रहे हैं गरीब इंसान पूरे जीवन की जमा पूंजी लगाकर एक एक तिनका जोड़कर मकान बनाता है बेशर्म अधिकारियों को ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचना चाहिए। दमुवाढूंगा में नहर, नालों के पास बने घर, बाउंड्री वॉल और अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। यहां घरों के आगे नालों के पास बनाई गई पुलिया और अन्य छुटपुट निर्माण हटाया गया है। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बने कई अन्य घरों को हटाने की कार्रवाई चल रही है।

मौके पर ही निर्माण रोक दिया गया था। जवाब के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद निर्माण किया जाएगा, तो कार्रवाई की जाएगी।- विजय नाथ शुक्ल, सचिव, जिला विकास प्राधिकरण
29 जुलाई को भवन स्वामी को नोटिस का जवाब देना है। अगर इस दौरान निर्माण कार्य किया जा रहा है तो अब भवन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल सिंह चौहान, संयुक्त सचिव, क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैरा कमांडो की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : दोस्त का बर्थडे मनाने अल्मोड़ा गया सेना का जवान बुधवार देर रात अपनी केटीएम बाइक से वापस लौट रहा था। अमृतपुर क्षेत्र में उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। जवान की तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

खुशीपार्क जयनगर दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी दीपक जोशी (27 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार जोशी एलएसजी चेन्नई में पैरा कमांडो था। वह 2017 में सेना में भर्ती हुआ और दो भाई-बहनों में बड़ा था। दीपक के पिता रविंद्र ने बताया कि 22 जून को दीपक छुट्टी पर घर आया था। उसके एक दोस्त का जन्मदिन था। वह अपनी बाइक से दोस्त का जन्मदिन मनाने अल्मोड़ा गया था और बुधवार को अपने एक अन्य बाइक सवार दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। रात तकरीबन दो बजे वह अमृतपुर पहुंचा था कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर बाद वाहन ने उसे रौंद दिया।

घटना के वक्त दीपक का बाइक सवार दोस्त आगे निकल चुका था। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना स्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

देवकी महरा को मिला मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचारः कुमाउनी की प्रख्यात कवयित्री देवकी महरा को चौथा मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कुमाउनी भाषा एवं साहित्य में लंबे समय से किए गए योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार वितरण का यह भव्य समारोह आनंदा एकेडमी डहरिया, में आयोजित हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में यह सम्मान पिछले चार वर्षों से उन साहित्यकारों को दिया जाता है जिन्होंने कुमाउनी भाषा-संस्कृति को समर्पित जीवन जिया है। त्रैमासिक कुमाउनी पत्रिका दुदबोली के जुलाई-सितंबर 2025 अंक का विमोचन भी किया गया।

यह अंक वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट पर केंद्रित है, जिसमें देवकी महरा के रचनात्मक अवदान पर भी सामग्री प्रकाशित की गई है। समारोह की अध्यक्षता लोक गायिका बीना तिवारी ने की। प्रो. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि मठपाल ने कुमाउनी को कौतिकी साहित्य से निकाल कर गंभीर साहित्य की ओर मोड़ा और उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। देवकी महरा ने शिक्षा विभाग में लंबे समय तक कार्य करते हुए साहित्य के विविध रूपों में योगदान दिया। उन्होंने हिंदी और कुमाउनी में कविता, गीत, कहानी, उपन्यास समेत लगभग एक दर्जन कृतियां लिखी। उनकी प्रमुख रचनाओं में प्रेमांजलि, स्वाति, नवजागृति (काव्य संग्रह), सपनों की राधा, आखिरी पड़ाव (उपन्यास), निसास, यादों की बर्यात, पराण-पुतुर (कुमाउनी कविता संग्रह) शामिल हैं। देवकी महरा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का 'सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा सम्मान, उत्तराखंड सरकार का वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान, तीलू रौतेली सम्मान, कुमाऊं गौरव सम्मान, वसुंधरा सम्मान, मौलाराम सम्मान, संस्कृति सम्मान आदि से नवाज़ा गया है। यह कार्यक्रम दुदबोली, क्रिएटिव उत्तराखंड एवं समय साक्ष्य के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें नंदिनी मठपाल, जगदीश जोशी, हयाद रावत, दयाल पांडे, नवेंदु मठपाल, त्रिभुवन उप्रेती, गोबिंद कफलिया, देवकीनंदन भट्ट सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कोर्ट के आदेश पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार : पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज पर शहर के एक व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में पीड़ित व्यापारी ने पुलिस के महीनों चक्कर काटे और लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट से गुहार लगाई।

बरेली रोड निवासी जसविंदर सिंह भसीन, श्री गुरुनानक इंटरप्राइजेज के मालिक हैं। जसविंदर के मुताबिक उनकी फर्म कुमाऊ में सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर काम करती है, जो एफएमसीजी कंपनियों का फैक्ट्री से माल लेकर कुमाऊं में सप्लाई करती है। ऐसी ही एक कंपनी नेचुरल हर्बल प्राइवेट लिमिटेड क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की थी, जो सौंदर्य उत्पाद बनाती थी। मनोज ने ढाई लाख रुपये लेकर उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाया और ब्लैंक चेक लेकर माल दिया। मनोज की कंपनी से उन्हें लगातार माल भेजा जाता और जसविंदर उसे सप्लाई कर देते। एक दिन अचानक मनोज ने अपनी कंपनी बंद कर दी। कंपनी से नया माल नहीं मिला और पुराना माल बाजार में फंस गया। आरोप है कि कंपनी के मार्केटिंग हेड ने मार्केट से सीधा पैसा उठवा लिया। इससे जसविंदर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

अब मनोज अपनी बंद हो चुकी कंपनी को बेचने की फिराक में है। जसविंदर शिकायत लेकर कभी हल्द्वानी कोतवाली, कभी सीओ तो कभी एसएसपी के चक्कर काटते रहे। पुलिस जांच की बात कहकर उन्हें टरकाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जसविंदर का कहना है कि उक्ता कर उन्होंने कोर्ट की शरण ली और सारे सुबूत न्यायालय के समक्ष पेश किए। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडे ने मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पिछले साल लखनऊ के व्यापारी ने लिखाया था मुकदमा
हल्द्वानी : मनोज प्रभाकर पर पिछले साल भी हल्द्वानी कोतवाली में 11.44 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा पुरानी सब्जी मंडी लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी नीरज कुमार शुक्ल ने दर्ज कराया था। मनोज ने उन्हें भी सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया था। वर्ष 2023 में मनोज ने बैठक बुलाकर सारे सेल्स स्टाफ को निकाल दिया और कहा नई टीम रखी जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाद में पिता-पुत्र ने नीरज का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 जून से
संवाददाता, हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला खेल कार्यालय की ओर से शहर के मिनी स्टेडियम में 4 जून से 11 जून तक 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं वुशु खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक खेल में अधिकतम 10 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये शुल्क के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह शिविर न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास से भरने का भी कार्य करेगा। अधिक जानकारी के लिए इन नंबर पर 8928965779, 7027759801 संपर्क किया जा सकता है।

वीआईपी के स्वागत में बनाई सड़क, एक ठोकर में उखड़ी
हल्द्वानी, अमृत विचार: मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज चाफी मे वित्त आयोग की टीम का दौरा रहा। टीम के आने से पहले इंटर कॉलेज को जाने वाले रास्ते से जुड़ी सड़क पर डामर किया गया लेकिन डामरीकरण को देखकर हर कोई हैरान है। एक ही ठोकर में सड़क उखड़ रही है। ऐसी सड़क बनाकर क्या फायदा जो एक बारिश को झेलने की स्थिति में न हो।

वित्त आयोग की टीम तो चाफी आकर चली गई लेकिन चर्चाओं में यहां बनाई गई सड़क है। यह सड़क खुटानी से पदमपुरी को मार्ग को जोड़ती है। वित्त आयोग की टीम आने से पहले यहां सड़क टूटी और जर्जर थी। ग्रामीणों ने बताया कि वित्त आयोग की टीम के आने से पहले सड़क का निर्माण बहुत ही तेजी के साथ किया गया। हालांकि सड़क बनाने से पहले मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया। लोगों ने बताया कि पहले की टूटी हुई सड़क को किसी तरह समतल करके उसके ऊपर डामर कर दिया गया।

डामर दूसरे दिन ही उखड़ने लगा। सड़क की गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि एक ही ठोकर में सड़क उखड़ने लगी। सड़क के नीचे ढंग से मिट्टी और बजरी भी नहीं बिछाई गई है। लोगों का कहना है कि यह सड़क बारिश का पूरा सीजन तो छोड़िए अगर एक ढंग की बारिश भी झेल गई तो बड़ी बात होगी। जनता के रुपये की इस तरह से बर्बादी करने पर हर कोई सवाल उठा रहा है।

कमिश्नर से लेकर डीएम तक रहे मौजूद
चाफी में बनाई गई सड़क एक ही ठोकर में उखड़ रही थी। वाहनों के टायरों से तक गड्ढे पड़ रहे थे। डामर में डाली गई बजरी तक बार-बार उखड़कर आ रही थी। जिस पर बार-बार झाड़ू मारना पड़ रहा था। यही नहीं इस सड़क से मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी नैनीताल जैसे बड़े अधिकारी भी गुजरे। उसके बाद भी वित्त आयोग की टीम के कार्यक्रम के चलते किसी ने शायद ध्यान देना उचित नहीं समझा।

नहीं उठा अधिकारियों का फोन
इस मामले में जानकारी लेने के लिए लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।  उन्हें व्हाट्सएप से भी सूचित किया लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया।

दमुवाढूंगा और इंदिरानगर में सबसे ज्यादा टैंकर भेज रहा जल संस्थान
हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट भी गहराने लगा है। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को रोजाना पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र दमुवाढूंगा और इंदिरानगर हैं, जहां जल संस्थान को सबसे अधिक टैंकर भेजने पड़ रहे हैं। जल संस्थान के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में इन दोनों क्षेत्रों में अन्य इलाकों की तुलना में सबसे ज्यादा बार टैंकर भेजे गए। दमुवाढूंगा में प्रतिदिन औसतन 10 से 12 टैंकर और इंदिरानगर में 8 से 10 टैंकर पानी पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पाइपलाइन से पानी या तो नहीं आ रहा या बेहद कम दबाव में आ रहा है, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

इंदिरानगर निवासी रवीना ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े होकर टैंकर का इंतजार करना अब रोज की बात हो गई है। पाइपलाइन से तो हफ्ते में एक बार भी पानी ठीक से नहीं आता। वहीं दमुवाढूंगा के अमित जोशी कहते हैं, टैंकर के भरोसे कब तक रहेंगे, जल संस्थान को स्थायी समाधान निकालना चाहिए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरस लोशाली ने बताया कि गर्मी और जलस्रोतों में कमी के कारण कुछ इलाकों में आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर के जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है, वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।

शहर में इन क्षेत्रों में भी परेशानी
कुसुमखेड़ा, गौलापार, बनभूलपुरा, नवाबी रोड, राजपुरा, विकास नगर, बैंक कॉलोनी, नवाबी रोड, अमरावती कॉलोनी, मानस बिहार, आनंद बिहार और नारायण नगर इन  प्रमुख क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे ज्यादा बनी रहती है। जल संस्थान के 14 टैंकर इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करते हैं। गर्मी के चरम पर पहुंचने पर इन क्षेत्रों में अगर उचित व्यवस्था विभाग ने नहीं की, तो यहां और अधिक पानी की समस्या हो सकती है।

कोर्ट ने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मनोज पर शहर के एक व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में व्यापारी पुलिस के महीनों चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

बरेली रोड निवासी जसविंदर सिंह भसीन, श्री गुरुनानक इंटरप्राइजेज के मालिक हैं। जसविंदर के मुताबिक उनकी फर्म कुमाऊं में सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर काम करती है, जो एफएमसीजी कंपनियों का फैक्ट्री से माल लेकर कुमाऊं में सप्लाई करती है। ऐसी ही एक कंपनी नेचुरंस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की थी, जो सौंदर्य उत्पाद बनाती थी। मनोज ने ढाई लाख रुपये लेकर उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाया और ब्लैंक चेक लेकर माल दिया। मनोज की कंपनी से उन्हें लगातार माल भेजा जाता और जसविंदर उसे सप्लाई कर देते। एक दिन अचानक मनोज ने अपनी कंपनी बंद कर दी। कंपनी से नया माल नहीं मिला और पुराना माल बाजार में फंस गया। आरोप है कि कंपनी के मार्केटिंग हेड ने मार्केट से सीधा पैसा उठवा लिया। इससे जसविंदर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अब मनोज अपनी बंद हो चुकी कंपनी को बेचने की फिराक में है।

जसविंदर शिकायत लेकर कभी हल्द्वानी कोतवाली, कभी सीओ तो कभी एसएसपी के चक्कर काटते रहे। पुलिस जांच की बात कहकर उन्हें टरकाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जसविंदर का कहना है कि उक्ता कर उन्होंने कोर्ट की शरण ली और सारे सुबूत न्यायालय के समक्ष पेश किए। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडे ने मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्जकर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि कोर्ट का आदेश मिलते ही मालमे में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल लखनऊ के व्यापारी ने लिखाया था मुकदमा
हल्द्वानी : मनोज प्रभाकर पर पिछले साल भी हल्द्वानी कोतवाली में 11.44 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा पुरानी सब्जी मंडी लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी नीरज कुमार शुक्ल ने दर्ज कराया था। मनोज ने उन्हें भी सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया था। वर्ष 2023 में मनोज ने बैठक बुलाकर सारे सेल्स स्टाफ को निकाल दिया और कहा नई टीम रखी जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाद में पिता-पुत्र ने नीरज का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

हल्द्वानी के ब्लड बैंकों में निगेटिव ग्रुप के रक्त की कमी
हल्द्वानी, अमृत विचार: हल्द्वानी के सरकारी ब्लड बैंकों में कुल 344 यूनिट रक्त मौजूद है लेकिन निगेटिव ग्रुप का रक्त बहुत ही कम मौजूद है। सरकारी ब्लड बैंक के प्रभारियों ने लोगों से और खासतौर से निगेटिव ग्रुप के रक्तदाताओं से रक्तदान करने का आग्रह किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सरकारी अस्पतालों ने अपनी मुस्तैदी को पूरी तरह से बढ़ा दिया है। इधर हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों की बात करें तो कुमाऊं का सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल की छत पर रेडक्रॉस का साइन बना दिया गया है और साथ ही दवाओं का इंतजाम भी कर दिया गया है।

हालांकि दिक्कत की बात करें तो सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त तो सही मात्रा में है लेकिन इसमें निगेटिव ग्रुप का रक्त कम है। बेस अस्पताल की ही बात करें तो यहां पर कुल 175  यूनिट रक्त मौजूद है। यहां पर ए निगेटिव और एबी निगेटिव ग्रुप का केवल एक-एक यूनिट ही रक्त मौजूद है। बी निगेटिव ग्रुप का कोई भी रक्त मौजूद नहीं है। यहां सबसे ज्यादा ओ पॉजिटिव ग्रुप के 75 यूनिट और दूसरे नंबर पर बी पॉजिटिव ग्रुप के 62 यूनिट रक्त मौजूद है। इसी तरह एसटीएच के ब्लड में 169 यूनिट रक्त मौजूद है। यहां भी निगेटिव ग्रुप के रक्त की काफी कमी है। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. सलोनी उपाध्याय ने बताया कि ज्यादातर ब्लड डोनेशन शिविर में लोग निजी ब्लड बैंक वालों का सहयोग ले रहे हैं। इस वजह से समस्या हो रही है। अपील की कि आमजन सरकारी ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करें।

रुद्रपुर ब्लड बैंक में 89 यूनिट ब्लड उपलब्ध
रुद्रपुर। आपातकालीन स्थिति में लोगों को ब्लड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वर्तमान में ब्लड बैंक में 89 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। वर्तमान में बैंक में बी पॉजिटिव की 64 यूनिट, ए पॉजिटिव की 10 यूनिट, ओ पॉजिटिव की 10 यूनिट, एबी पॉजिटिव की 5 यूनिट उपलब्ध है। बैंक में सामान्यता 100 से 150 यूनिट तक ब्लड रखा जाता है। कारण ब्लड को 35 दिन तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। जबकि इस दौरान ब्लड का पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) करने पर 42 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ब्लड बैंक प्रभारी जितेंद्र सिंह बृजवाल के अनुसार आपातकालीन स्थिति में लोगों को ब्लड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक में 89 यूनिट उपलब्ध है। रक्तदान शिविरों के माध्यम से ब्लड यूनिट को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

लमजाला में खाई में गिरी कार, एक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार: भुजियाघाट से हल्द्वानी की ओर आ रही एक कार लमजाला के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया और साथ ही उसके कार में सवार उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात को लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र निवासी सैम उर्फ सूरज पुत्र तारा सिंह अपने मित्रों कमल नेगी व सुजान सिंह नेगी के साथ भुजियाघाट से हल्द्वानी आ रहे थे। तीनों ही कार में सवार थे कि अचानक लमजाला में मैगी प्वाइंट के पास उनकी कार 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सैम की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सैम के अन्य दोनों दोस्तों का उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि कार चालक नशे में था। जिस वजह से कार पर नियंत्रण हो पाया। हालांकि मामले की आगे की भी जांच की जा रही है।

अवैध टैक्सी बाइक कारोबार करने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त
हल्द्वानी, अमृत विचार: चांदमारी, काठगोदाम में फर्जी तरीके से बाइक टैक्सी कारोबार करने वाले आनंद यादव का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में परिवहन आयुक्त को भेज दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से परिवहन आयुक्त को आनंद यादव का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष काठगोदाम को भी इस संबंध में पत्र भेजा है। एआरटीओ ने थानाध्यक्ष से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। बताया कि एक ही नंबर प्लेट की दो स्कूटी को काठगोदाम पुलिस की ओर से सीज किया गया है।

बीके सिंह ने बताया कि छापेमारी के बाद आरोपी को स्पष्टीकरण देने और तीन दिन के भीतर संभागीय परिवहन कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। लेकिन न तो स्पष्टीकरण दिया गया और न ही आरोपी कार्यालय में उपस्थित हुआ। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को एआरटीओ ने पुलिस के साथ संयुक्त  छापेमारी की। पाया कि फर्जी तरीके से एक ही नंबर की दो स्कूटी का संचालन करने के साथ ही करीब 26 वाहन अवैध तरीके से टैक्सी बाइक कारोबार में चलाए जा रहे थे। इस दौरान प्राइवेट नंबर की 8 मोटरसाइकिल, 13 टैक्सी बाइक और 5 बिना पंजीकरण वाहन सहित कुल 26 वाहन बरामद हुए थे।

बच्चों में हो रहा खांसी-जुकाम, बुखार, ओपीडी में भीड़
हल्द्वानी, अमृत विचार: मौसम बदलने के साथ ही बच्चों में वायरल फीवर बढ़ रहा है। इस वजह से बच्चों को खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो रहीं हैं। बेस अस्पताल और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में ओपीडी में वायरल फीवर से पीड़ित पहुंचे रहे लोगों व बच्चों की कुल संख्या 90 पार है।

बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 35 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जिनमें वायरल फीवर के लक्षण हैं। बच्चों में तेज बुखार, जुकाम, खांसी आदि की समस्या हो रही है। बच्चों को ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भी यही हाल है। यहां ओपीडी में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की संख्या 40 से 50 है।

अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु रखोलिया ने बताया कि ओपीडी में वायरल से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। इस समय माता-पिता अपने बच्चों का ध्यान रखें। पिछले 10 दिन से मौसम सामान्य नहीं है। कभी बारिश हो रही है तो कभी गर्मी पड़ रही है। इस तरह का मौसम बच्चों को बीमार करता है। बताया कि बच्चों को पानी ज्यादा पिलाएं और खाने में हल्का भोजन जैसे पतली दाल, हरी सब्जी, दलिया, छाछ आदि दें। बाहर का भोजन जैसे चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, पास्ता, आइसक्रीम आदि न ही दें।