Haryana - Amrit Vichar

संपादकीय: बिहार में नई धुरी
बिहार की सत्ता में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनना महज कुर्सी पर चेहरे का नहीं, बल्कि राजनीतिक शैली और सामाजिक समीकरणों में संभावित बदलाव का संकेत है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने ‘स्थिरता के साथ परिवर्तन’ का संदेश दिया है। यानी कुछ राज्यों में प्रयोगधर्मी चौंकाऊ चेहरा देने के बजाय एक परिचित, संगठन-सिद्ध नेता पर भरोसा।

मध्य प्रदेश, हरियाणा या राजस्थान की तरह ‘सरप्राइज फैक्टर’ से परहेज़ के पीछे स्पष्ट कारण हैं। बिहार की राजनीति अत्यंत जटिल जातीय-सामाजिक संतुलनों पर टिकी है, जहां अचानक चेहरा बदलना जोखिम भरा हो सकता था। भाजपा ने यहां क्रमिक उभार और स्वीकार्यता को प्राथमिकता दी। सम्राट चौधरी पहले से प्रदेश संगठन, सत्ता और प्रशासन- तीनों का अनुभव रखते हैं; इसलिए वे संक्रमण काल में भरोसेमंद विकल्प बने।

सम्राट चौधरी की नियुक्ति के पीछे सियासी गणित साफ है, वे ओबीसी- विशेषकर कुशवाहा, कोइरी समुदाय से आते हैं, वहां उनका प्रभाव बिहार के सामाजिक समीकरणों में निर्णायक भूमिका निभाता है। इससे भाजपा का न केवल पारंपरिक मतदाता आधार मजबूत होता है, बल्कि जदयू और राजद के बीच ‘मंडल बनाम कमंडल’ की पुरानी बहस में एक नया संतुलन भी सधता है। उनको पहले डिप्टी सीएम और फिर मुख्यमंत्री बनाकर संगठन को संदेश दिया है कि निरंतरता और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पद शीघ्र हासिल किया जा सकता है।

सम्राट चौधरी का रिकॉर्ड बताता है कि वे विभिन्न दलों में रहते हुए भी शासन-तंत्र से परिचित रहे हैं। यही उनकी ताकत और चुनौती दोनों है। ताकत इसलिए कि उन्हें सिस्टम की समझ है; चुनौती इसलिए कि उन्हें ‘स्थायी प्रतिबद्धता’ और ‘नीतिगत स्पष्टता’ साबित करनी होगी, जो नीतीश कुमार की पहचान रही है। बेहतर शासन का दावा तभी टिकेगा, जब वे कानून-व्यवस्था, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर ठोस परिणाम दें। सम्राट की राजनीतिक यात्रा विभिन्न दलों में मंत्री रहने से लेकर भाजपा में नौ वर्षों में मुख्यमंत्री बनने तक यह दिखाती है कि वे अवसर और संगठन दोनों को साधने में दक्ष हैं।

उनकी पारिवारिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि ने शुरुआती पहचान जरूर दी, परंतु मौजूदा मुकाम तक पहुंचने में संगठनात्मक सक्रियता और आक्रामक राजनीति की भूमिका भी कम नहीं रही, हालांकि नए मुख्यमंत्री के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। बेरोजगारी, प्रवासन, शिक्षा-स्वास्थ्य का ढांचा और कानून-व्यवस्था- ये सभी मुद्दे बिहार के मतदाता की प्राथमिकता में हैं। साथ ही, केंद्र-राज्य तालमेल का लाभ उठाकर निवेश आकर्षित करना भी एक बड़ी परीक्षा होगी।

इस बदलाव के बाद जदयू स्वाभाविक रूप से सीमित होती दिखेगी, जबकि राजद आक्रामक विपक्ष की भूमिका में लौटेगी। सामाजिक न्याय और आर्थिक असमानता के मुद्दों को तेज करेगी। आने वाले समय में त्रिकोणीय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और तीखी हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर यह फैसला भाजपा के ‘क्षेत्रीय अनुकूलन’ की रणनीति को रेखांकित करता है, जहां पार्टी स्थानीय नेतृत्व को आगे कर राज्य की जटिलताओं के अनुरूप अपने को ढाल रही है। बिहार में यह परिवर्तन एक नई धुरी का निर्माण है, जहां अनुभव और सामाजिक संतुलन के सहारे भाजपा ने सत्ता का केंद्र अपने हाथ में लिया है। अब असली परीक्षा वादों की नहीं, परिणामों की है; वही तय करेगा कि यह बदलाव कितना स्थायी होगा।

Bareilly : 1000 वर्ष बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेंगे
बरेली, अमृत विचार। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित रहे पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। बरेली में भक्तों के दर्शनार्थ इन अवशेषों को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री ने ये पवित्र अवशेष बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर को सौंपे थे। इसके बाद महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया, फिर इन अवशेषों की देशव्यापी यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से होते हुए उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को प्रवेश कर रही है।

उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद यात्रा झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से गुजरते हुए 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेगी। इतिहास के अनुसार वर्ष 1026 ईस्वी में आक्रमण कारी महमूद गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन आस्था की ज्योति निरंतर प्रज्वलित रही।

मंदिर के कुछ पवित्र अवशेषों को अग्निहोत्री पुजारियों ने गुप्त रूप से सहेज लिया, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे। सन 1924 में कांची के शंकराचार्य ने यह भविष्यवाणी की थी कि इन अवशेषों को एक शताब्दी तक सुरक्षित रखा जाए और उपयुक्त समय आने पर एक योग्य आध्यात्मिक नेतृत्व को सौंपा जाए। इसी क्रम में जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री ने इन अवशेषों को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को समर्पित किया गया था। इससे 100 वर्षों पुरानी भविष्यवाणी पूर्ण हुई।

बता दें कि श्री श्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक है और लम्बे समय से भारतीय आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रहे हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का आगमन न केवल शहर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष स्थान दिलाएगा।

यह आयोजन श्रद्धा, धैर्य और सांस्कृतिक चेतना की विजय का प्रतीक है, जहां 1000 वर्षों का संरक्षण, 100 वर्षों की प्रतीक्षा और वर्तमान का पुनरुत्थान एक साथ परिलक्षित होता है। यह जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग बरेली चैप्टर के पदाधिकारियों ने सोमवार काे प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान श्वेता कुनार, पार्थो कुनार, गोपाल, सौरभ, मोहित, संदीप, अमित, अशोक, राजेश व रीना आदि उपस्थित रहीं।

संपादकीय: विपक्ष का बिखराव
बिहार, ओडिशा और हरियाणा में हुए हालिया राज्यसभा चुनावों ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि विपक्षी एकजुटता अभी भी कागज़ी ज्यादा और ज़मीनी कम है। महागठबंधन और व्यापक विपक्षी मोर्चे की जो छवि प्रस्तुत की जाती रही है, उसमें दरारें खुलकर सामने आ गईं। विपक्ष अगर एकजुट रहता तो उसे एक-दो अतिरिक्त सीटें अवश्य मिल सकती थीं। क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक चूक ने विपक्ष को नुकसान पहुंचाया। विशेषकर ओडिशा में कांग्रेस के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग और बीजद के भीतर भी अनुशासनहीनता यह दिखाती है कि विपक्षी दलों के भीतर संगठनात्मक कमजोरी गहरी है।

कांग्रेस की रणनीति में शिथिलता के पीछे कई कारण दिखाई देते हैं- स्थानीय नेतृत्व की कमजोरी, विधायकों पर नियंत्रण की कमी और चुनावी गणित का सही आकलन न कर पाना। इसके विपरीत भाजपा ने महीनों पहले से तैयारी कर, अपने उम्मीदवारों की संख्या, समर्थन और संभावित क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं का सूक्ष्म आकलन किया। यही कारण है कि सीमित संख्या में विधायकों के बावजूद उसने अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त की।

ओडिशा में इस चुनाव ने संकेत दिया कि बीजद के भीतर दरारें उभर रही हैं, हालांकि पटनायक का हार्स ट्रेडिंग का आरोप राजनीतिक बयानबाजी ज्यादा है, परंतु क्रॉस वोटिंग की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि दलों के भीतर अनुशासन पूर्ववत नहीं रहा। एनडीए के खाते में 22 सीटों का जाना और विपक्ष के हिस्से में सात सीटों की कमी राज्यसभा की गणित को स्पष्ट रूप से सत्ता पक्ष के पक्ष में झुका देता है। इससे सरकार को विधायी कार्यों में अपेक्षाकृत कम बाधा का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में अब विपक्ष की भूमिका सीमित होती दिखेगी। भाजपा की यह सफलता केवल चुनावी प्रबंधन का परिणाम नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीति का संकेत भी है।

इन परिणामों को आगामी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ा कर भी देखा जाना उचित होगा। राज्यसभा के चुनावों ने यह संकेत दिया है कि विपक्ष की अंदरूनी कमजोरी अभी भी बनी हुई है, जबकि सत्तापक्ष अपनी रणनीतियों में पर्याप्त सफलता पा रहा है। इससे चुनावों में सत्ता पक्ष का मनोबल बढ़ेगा, लेकिन विधानसभा चुनावों में अंतिम निर्णय मतदाता स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही करेंगे। साढ़े सत्रह करोड़ मतदाताओं के इस चुनावी महासमर में जो दल बेहतर संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और ठोस मुद्दों के साथ मैदान में उतरेंगे, वही सफलता प्राप्त करेंगे।

इन राज्यों से लोकसभा और राज्यसभा के पर्याप्त सदस्य आते हैं, इसलिए यहां की जीत भविष्य के राष्ट्रीय समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है। जहां तक उपचुनावों का प्रश्न है, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा की आठ सीटों के परिणाम सीमित प्रभाव वाले होंगे, परंतु वे राजनीतिक रुझानों का संकेत अवश्य देंगे। कुल मिलाकर राज्यसभा चुनावों ने विपक्ष के लिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सिर्फ गठबंधन बना लेना पर्याप्त नहीं, उसे जमीन पर प्रभावी भी बनाना होगा। वहीं सत्ता पक्ष के लिए यह अवसर है, लेकिन उसे भी यह समझना होगा कि लोकतंत्र में अंतिम और कारसाज निर्णय हमेशा जनता के हाथ में होता है।

IDFC First Bank Scam: 590 करोड़ की हेराफेरी मामले में हरियाणा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
चंडीगढ़ः हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से दो लोग आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पूर्व कर्मचारी और दो अन्य एक साझेदार कंपनी के मालिक हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां मंगलवार शाम को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले की जारी जांच के तहत की गईं। इससे पहले, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि राज्य सरकार ने धोखाधड़ी की जांच के लिए एक समिति गठित की थी। आईडीएफसी बैंक ने हरियाणा सरकार के खातों में उसके कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा किए गए 590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का रविवार को खुलासा किया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सरकार इस धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी बख्शेगी नहीं। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की है।

उत्तर भारत में मौसम ने फिर लिया U-turn: दिल्ली-NCR और यूपी में लौटेगी बारिश... बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
लखनऊः देश के उत्तरी हिस्से में मौसम ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की एक नई सक्रिय प्रणाली उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है, जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होने के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जिसमें 26 से 28 जनवरी तक कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज होने की चेतावनी दी गई है।

नया पश्चिमी विक्षोभ ला रहा है ठंड और बारिश का तूफान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहले ही कई इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अब एक ताजा और तीव्र विक्षोभ 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इससे हवाओं की दिशा बदल रही है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं। परिणामस्वरूप, न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, और गलन वाली ठंड का एहसास बढ़ जाएगा।

26 से 28 जनवरी: बारिश-बर्फबारी का पीक पीरियड

- 26 से 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

- 27 जनवरी को खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात की संभावना है। यहां तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है।

- दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली-NCR में क्या होगा?

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा, ठंड और नमी का मिश्रण गलन वाली सर्दी का एहसास देगा। हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश का हाल

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तापमान में 3-6 डिग्री की कमी आएगी, और 26-27 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट इन राज्यों पर

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों (तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश हो सकती है।

सूरजकुंड मेले में लगेंगे यूपी के विशेष स्टाल, अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का 39वां संस्करण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक हरियाणा में
लखनऊ, अमृत विचार : भारतीय लोक परंपराओं और हस्तशिल्प कला के वैश्विक उत्सव सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 में इस वर्ष उत्तर प्रदेश थीम स्टेट के रूप में अपनी सांस्कृतिक छाप छोड़ेगा। 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक हरियाणा में आयोजित किया जाएगा, जहां उप्र. अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, हस्तशिल्प, हथकरघा, लोक नृत्य-संगीत और पारंपरिक व्यंजनों की भव्य प्रस्तुति करेगा।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले में उप्र. वोकल फॉर लोकल की भावना को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। राज्य की हस्तशिल्प विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) आधारित 40 विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, कन्नौज का इत्र, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, वाराणसी-लखनऊ-भदोही की जरी-जरदोजी और चिकनकारी सहित प्रदेश के प्रमुख शिल्प उत्पाद प्रदर्शित होंगे। पर्यटन मंत्री ने बताया कि मेले में उप्र. के लोक नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही सप्ताहांत पर तीन विशेष फैशन शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की पारंपरिक व समकालीन वेशभूषा, आभूषण और फैशन की झलक देखने को मिलेगी।

विश्व चैंपियन सम्राट राणा का धमाकेदार प्रदर्शन, ISSF के टॉप-5 में हुए शामिल, चीन के दिग्गज को हराकर रचा इतिहास
नई दिल्ली। पिछले महीने काहिरा में विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पिस्टल निशानेबाज सम्राट राणा के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने वर्ष के शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में शामिल किया है। हरियाणा के करनाल के रहने वाले 20 वर्षीय निशानेबाज राणा ने विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में सीनियर वर्ग का व्यक्तिगत विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इस प्रतिभाशाली निशानेबाज ने इसी प्रतियोगिता में अपनी पसंदीदा स्पर्धा में ईशा सिंह के साथ मिश्रित टीम का रजत पदक भी जीता था।

आईएसएसएफ ने सत्र के शीर्ष पांच प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘इस सत्र में हू काई (चीन) को हराने वाले एकमात्र खिलाड़ी सम्राट राणा ने दबाव में भी संयम बनाए रखते हुए ऐसा उलटफेर किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।’’ निशानेबाजी की विश्व संस्था ने कहा, ‘‘आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 20 वर्षीय राणा ने मामूली बढ़त हासिल की थी और हू ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन छह शॉट शेष रहते चीनी खिलाड़ी ने बढ़त बना ली।’’

आईएसएसएफ ने लिखा, ‘‘लगातार दो सीरीज में 10.9 का स्कोर बनाकर राणा ने खुद को मुकाबले में बनाए रखा। वह हू से आगे निकल गए, लेकिन आखिरी दो शॉट से पहले वह 0.1 के अंतर से फिर से पीछे हो गए। राणा ने 10.2 और 10.6 के स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहे। शानदार प्रदर्शन।’’ हू काई ने इस साल की शुरुआत में लीमा में आयोजित विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था जिसे आईएसएसएफ के शीर्ष पांच प्रदर्शन में जगह मिली है।

Shamli News: पारिवारिक झगड़े ने छील लीं घर की खुशियां... दंपति ने जहर खाकर दी जान
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में हरियाणा निवासी एक दंपति ने कथित रूप से पारिवारिक झगड़े को लेकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को शामली थाने के बहावड़ी गांव के पास के वन क्षेत्र की है जहां नरेश (30) और उसकी पत्नी सोना कुमारी (28) बेहोशी की हालत में मिले। उसने बताया कि दोनों का अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा है। पुलिस ने मौके से जहर की एक शीशी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि नरेश और सोना की शादी एक पहले हुई थी और वे हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

हरियाणा: दो बसों की भीषण टक्कर, चार स्कूली बच्चों सहित 10 घायल
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक जिले के लाखन माजरा के पास सोमवार को दो बसों की टक्कर में चार स्कूली बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक स्कूल बस में सवार बच्चे घायल हो गए जबकि दूसरा वाहन भी स्कूल बस ही थी, लेकिन उसमें बच्चे नहीं थे। दूसरी बस में एक समारोह से लौट रहे कुछ लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि 15 बच्चों को ले जा रही बस दुर्घटना के बाद पलट गई।

लाखन माजरा पुलिस थाने के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया, " चार बच्चे, एक चालक और एक सहायक घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।" उन्होंने बताया कि दूसरी बस में सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा घायल हुआ है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को तुरंत घायल बच्चों से मिलने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

हरियाणा के झज्जर पहुंचे सीएम योगी, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर कहा- धर्मांतरण की साजिश से सतर्क रहें
लखनऊ/झज्जर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत जब-जब स्वर्णयुग की ओर बढ़ा है, तब-तब विदेशियों ने विभिन्न माध्यमों से प्रहार करने की कोशिश की है। आज भी धर्मांतरण, लव जेहाद और नशे के जरिए समाज को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, जिनसे सजग रहने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरियाणा के झज्जर जनपद के कबलाना गांव स्थित बाबा पालनाथ आश्रम में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और आठ मान के भव्य भंडारे में शामिल होकर समाज और संत समुदाय को सतर्क रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "भारत, विश्व मानवता और चराचर जगत की रक्षा के लिए सनातन धर्म की रक्षा अनिवार्य है। जब हम बंटे, तब-तब हमें नुकसान हुआ। इसलिए न जाति के नाम पर बंटना है, न क्षेत्र और न ही भाषा के आधार पर।"

उन्होंने अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में फहराए गए भगवा धर्मध्वज का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां सनातन की विजयी ध्वजा लहरा रही है, वैसे ही हर सनातनी के घर पर धर्मध्वजा दिखनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा भी डबल इंजन सरकार की बदौलत विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। उन्होंने लोगों के सुख-शांति, प्रगति और खुशहाली की कामना की। नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "सीमा पार से नशे के कारोबार को फैलाने की साजिशें लगातार हो रही हैं।

नशा नाश का कारण है और यह समाज की सोचने की क्षमता को नष्ट कर देता है। यदि हम जागरूक नहीं हुए तो भावी पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।" योगी आदित्यनाथ ने संतों से आग्रह किया कि हर धार्मिक आयोजन में धर्मांतरण, लव जेहाद और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए।

उन्होंने बताया कि नाथ संप्रदाय के योगी पारंपरिक रूप से सारंगी बजाकर गांव-गांव जाकर जनजागरण करते थे, जो समाज को जागृत करने की प्रभावी पद्धति थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया की सबसे प्राचीन परंपरा है, जिसकी साधना और सिद्धांतों ने मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

आदिनाथ भगवान शिव की उपासना उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भारत की एकात्मता का प्रतीक है। नाथ सिद्धों ने 12 उपपंथों के माध्यम से सनातन की शिक्षाओं को सर्वसुलभ किया है। भंडारे की व्यवस्था और विशाल जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री ने इसे अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रयागराज महाकुंभ की स्मृति दिलाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने, योग और ध्यान की परंपरा को आगे बढ़ाने और स्वस्थ व सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने वाले हैं। कार्यक्रम में सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ, बाबा पालनाथ और उनके गुरु भाई सहित शिव परिवार एवं बजरंग बली की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस मौके पर बाबा मस्तनाथ पीठ के महंत व विधायक योगी बालक नाथ, महंत नरहरिनाथ, चेताईनाथ, राजनाथ सहित अनेक संत एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :

योगी सरकार का निर्देश, 154 शिक्षकों को OPS का लाभ, इन कर्मचारियों पर नहीं होगा लागु

Lucknow News: यौन शोषण का आरोपी 48 घंटे में हरियाणा से गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को मदेयगंज पुलिस ने हरियाणा के मानसेर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आरोपी को लखनऊ पहुंची। थाने में लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता ने सुमित शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले दोस्ती की। उसके बाद प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने कुछ दिनों पहले शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने छानबीन की। आरोपी की लोकेशन मानसेर के इंडस्ट्रीयल एरिया सेक्टर-7 स्थित कंपनी की मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम रवाना हुई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी सुमित हरियाणा के भिवानी स्थित ढांगर का रहने वाला है।

व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल : हरियाणा के मौलवी ने पुलिस से गुहार लगाई, गिरफ्तार डॉक्टरों से मेरा किराया दिलवा दो....
नई दिल्ली/श्रीनगर। श्रीनगर में पुलिस पूछताछ कक्ष का माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हिरासत में लिए गए हरियाणा के एक मौलवी का ध्यान गिरफ्तार डॉक्टरों द्वारा बकाया किराए पर केंद्रित है।

हरियाणा के मेवात के मौलवी इश्तियाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय के बाहर स्थित उनके किराए के आवास से अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम क्लोरेट और सल्फर सहित 2,500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद हिरासत में लिया था।

विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किए गए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य डॉ. मुजम्मिल गनई से पूछताछ के दौरान इश्तियाक का नाम सामने आया। गनई की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौलवी के आवास से विस्फोटक बरामद किए थे।

श्रीनगर पुलिस द्वारा गहन जांच के बाद 10 नवंबर को इस सफेदपोश मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ और तीन डॉक्टरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। मॉडयूल का भंडाफोड़ होने के बाद इनका अन्य साथी डॉ. उमर नबी फरार हो गया। उमर विस्फोटकों से लदी कार चला रहा था, जिसमें लाल किले के बाहर विस्फोट होने से 15 लोग मारे गए।

अधिकारियों के अनुसार, मौलवी इश्तियाक ने पूछताछ में एक अलग ही कहानी सुनाई, जिसमें उसने दावा किया कि गनई और उमर ने इस वर्ष की शुरुआत में उससे संपर्क किया था, तथा उसे अपने घर पर ‘‘उर्वरक’’ जैसी कुछ चीजें रखने के लिए कहा था, जिसके एवज में 2500 रुपये मासिक किराया देने का वादा किया गया था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि इश्तियाक को मौजूदा स्थिति की गंभीरता की कोई चिंता नहीं थी तथा उसकी चिंता गनई और उमर द्वारा पिछले छह महीनों से नहीं चुकाए गए किराये की वसूली को लेकर थी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले तथा अपने चार बच्चों और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे इश्तियाक ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, श्रीनगर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि वे गनई से बकाया किराया वसूल करें, ताकि वह पैसा अपने घर वालों को भेज सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौलवी इश्तियाक द्वारा जताई गई बकाया किराये की चिंता आतंकवादी साजिशों के बीच उलझे जीवन की विचित्र और दुखद झलक पेश करती है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान गनई ने भी इश्तियाक की बातों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौलवी इश्तियाक को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है।