Protest - Amrit Vichar

बाराबंकी : दर्जी का शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों पर रिपोर्ट
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में दुकान खाली कराने को लेकर हुई मारपीट में घायल दर्जी की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित रहा। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर परिजन वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार ग्राम गाजीपुर मजरे जहमतिया का पुरवा निवासी श्याम यादव कुटी गांव में किराए की दुकान पर सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिजनों का आरोप है कि 15 अप्रैल की शाम दुकान मालिक मोनू यादव अपने साथियों अनिल और अमन के साथ दुकान पर पहुंचे और श्याम यादव पर दुकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। श्याम के थोड़ी मोहलत मांगने पर आरोपियों ने कथित रूप से उन्हें जबरन दुकान से बाहर खींचकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर से परिजनों में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार शाम के समय कोटवा सड़क-कोटवा धाम मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल मृतक के भाई संदीप कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला आरक्षण विधेयक : राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता
नई दिल्ली। महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधयेक को लेकर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्च ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन कर रही कई महिला नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल  गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, सांसद कमलजीत सेहरावत, बांसुरी स्वराज, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी महिलाएं जब सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर के पास राहुल गांधी का पुतला दहन कर रही थीं, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक तथा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सचदेवा और कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, योगिता सहित कई भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर संसद मार्ग थाने ले गयी। इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा, "यहां दिल्ली की समस्त नारी शक्ति एकत्रित हुई है और इस बात का विरोध कर रही है कि कल लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। सभी महिलाएं इस बात से बेहद नाराज़ हैं, इसलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"

रेखा गुप्ता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, "महिलाओं की हार में ऐसी कौन सी जीत कांग्रेसी और समाजवादी नेताओं को दिख गई जिसका वह जश्न मना रहे थे।" वहीं, अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की मंशा ही इस विधेयक को पास नहीं होने देने की थी। उन्होंने लोकसभा में शुक्रवार के घटनाक्रम को शर्मनाक और दुखद बताते हुए कहा कि इससे देश की महिलाओं का मनोबल टूटता है।

सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपना विकास विरोधी चरित्र प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल महज एक विधायी प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा, "विपक्ष के शाही परिवार के नेता जिन्हें अपने परिवार से बाहर कुछ दिखता नहीं है उन्होंने विधेयक को पास होने से रोककर देश की आधी आबादी वाली मातृशक्ति के हक को खत्म करने का काम किया है।"

सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मेरा दिल बहुत रो रहा है। कल जब संसद में विधेयक पास नहीं हो पाया। आपने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा ज़रूर देखा होगा कि कैसे उन्होंने अपने दर्द और आँसुओं को रोककर रखा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम ने इस देश की महिलाओं को चुनौती दी है महिलाएँ उन्हें इसका जवाब देंगी। मुझे खुशी है कि वे (महिलाएँ) आज यहाँ आई हैं और हम उनके समर्थन में आए हैं।"

बाराबंकी : जिहादी मानसिकता के विरोध में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बाराबंकी, अमृत विचार। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में कथित विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लाजपत नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर पटेल तिराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए।

पटेल तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन उग्र हो गया, जहां कार्यकर्ताओं ने विकृत जिहादी मानसिकता का पुतला दहन किया। मौके पर नायब तहसीलदार राजीव वर्मा और सीओ सदर संगम कुमार ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित घटनाएं बढ़ रही हैं, जो इस मानसिकता को दर्शाती हैं।

उन्होंने नासिक स्थित टीसीएस में सामने आए कथित लव जिहाद प्रकरण को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, धर्मांतरण, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जों, खाद्य पदार्थों को अपवित्र करने, तथा जनजातीय अवयस्क बालिकाओं के शोषण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित कर भेजा गया।

विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, बजरंग दल विभाग संयोजक अखंड प्रताप, सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश, जिला संयोजक राहुल विक्रम, जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी, अमित गुप्ता, विनय, सौरभ, राजेंद्र, रूपचंद, तुलसीराम, कमलेश, नेहा, ज्ञाने श्वरी, अवधेश, मनीष, आदर्श, विवेक और सचिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कानपुर : अवैध धर्मांतरण के खिलाफ विहिप करेगा 21 जिलों में प्रदर्शन
कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कानपुर प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने अवैध धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताते हुए 17 अप्रैल को प्रांत के 21 जिलों में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। विहिप की ओर से जारी बयान में पोरवाल ने कहा कि विभिन्न संस्थानों और संगठित क्षेत्रों में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की खबरें सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को प्रलोभन, दबाव और छल के माध्यम से प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि धर्मांतरण दबाव, प्रलोभन या षड्यंत्र के माध्यम से किया जाता है तो यह केवल व्यक्तिगत आस्था का विषय नहीं रह जाता, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान पर प्रभाव डालता है।

पोरवाल ने कहा कि बजरंग दल के नेतृत्व में 17 अप्रैल को कानपुर प्रांत के सभी 21 जिलों में व्यापक आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। विहिप ने केंद्र और राज्य सरकारों से अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानून बनाने तथा ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।

बाराबंकी : सड़क पर उतरे नवोदय स्कूल के छात्र, विद्यालय प्रशासन पर मढ़े गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे छात्रों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। त्रिवेदीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने कड़कड़ाती धूप में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उन्हे समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप रहा कि विद्यालय में बिजली, पानी और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

बताया कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहती है, जिससे पढ़ाई हो पा रही और न ही रात में ठीक से नींद मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई छात्रों की तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ गया है। छात्रों ने थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है।

वहीं, विद्यालय में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है, जिसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और किसी तरह उन्हें सड़क से हटाया। उधर इस मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल आशुतोष मिश्रा ने जांच और सुधार का भरोसा दिया है।

वहीं तहसीलदार राम जी द्विवेदी ने भी जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र अपने स्कूल लौट गए। हालांकि, सवाल यह है कि प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में गिने जाने वाले नवोदय विद्यालय की यह स्थिति आखिर क्यों है। फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत जरूर है, लेकिन आक्रोश फिर भड़कने की संभावना है।

नाममात्र के शुल्क के अलावा सब निशुल्क

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए संचालित छठी से 12वीं तक की एक शीर्षस्थ, पूर्णतः आवासीय और सह-शिक्षा प्रणाली है। यह सीबीएसई से संबद्ध है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, राष्ट्र के प्रति एकता विकसित करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के समान अवसर प्रदान करना है। यहां पर शिक्षा व आवास, शिक्षण सामग्री व संसाधन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलकूद व गतिविधियां, आवासीय व सुरक्षित माहौल, मेडिकल व यात्रा व्यय पूर्ण रूप से निशुल्क है। केवल नाममात्र विकास शुल्क जमा करना पड़ता है।

यूपीपीएससी पर छात्रों का धरना : सहायक अभियंता व कृषि सेवा परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता तथा सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को आयोग परिसर के बाहर धरना दिया।

आयोग के गेट नंबर दो के बाहर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर छात्रों ने नारेबाजी की तथा परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट इंजीनियर और एग्रीकल्चर मुख्य परीक्षा का परिणाम लंबे समय से लंबित है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल याचिकाओं के कारण परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने आरोप लगाया कि न्यायालय में लंबित मामलों की पिछली कई सुनवाइयों में आयोग की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं की गई और लगातार तिथि ली जा रही है। इससे मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग की निष्क्रियता और पारदर्शिता की कमी के कारण अभ्यर्थी मानसिक तनाव, असमंजस और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। परिणाम में देरी से वे अन्य भर्ती प्रक्रियाओं और अवसरों से भी वंचित हो रहे हैं। छात्रों ने मांग की कि न्यायालय में लंबित याचिकाओं में आयोग प्रभावी और त्वरित पैरवी करे, अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराए तथा भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाए।

अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की कि परीक्षा परिणाम में देरी के कारण सार्वजनिक किए जाएं और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

नोएडा हिंसा पर डीजीपी का सख्त ऐलान: उकसाने वाले और बाहरी तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई
लखनऊः उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को कहा कि पुलिस नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने वाले तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नोएडा में हिंसा भड़काने और अशांति फैलाने में शामिल 'उकसाने वाले तत्वों' और 'बाहरी तत्वों' का पता लगाया जा रहा है। कृष्ण ने कहा, ''ऐसे तत्वों की पहचान हो जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''

अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी, अपर महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अमिताभ यश सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से नोएडा की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। डीजीपी का यह बयान नोएडा के कुछ हिस्सों में दिन की शुरुआत में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री श्रमिकों द्वारा किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आया है। वेतन में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और उन्होंने कई जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक- प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई जगह पर श्रमिकों ने रास्ता जाम किया और अनेक स्थानों पर श्रमिकों ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया और कुछ कारों में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि कारखानों में तोड़फोड़ की भी खबर है जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट के तहत आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक: गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़ और पथराव से बिगड़े हालात
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मजदूर-कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ से लेकर आगजनी तक की घटनाओं को अंजाम दे डाला। नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भयंकर जाम के हालात हैं। उधर, कर्मचारियों के आक्रामक रुख से कंपनी-फैक्ट्रीज में हड़कंप मचा है।

कर्मचारी और श्रमिक वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले कई दिनों से जारी ये आंदोलन हिंसा में बदल गया। गुरुग्राम से शुरू ये विरोध नोएडा औद्योगिक क्षेत्र तक फैल गया। हालांकि गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी के बाद अब नोएडा में कर्मचारी मजदूरी बढ़ाने पर अड़े हैं।

सोमवार को हालात तब बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारी समूहों ने फैक्ट्रियों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। नोएडा सेक्टर 62 स्थित मदरसन ग्रुप की फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। कई वाहनों में आग लगा दी गई।

उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि इस बार उनकी वेतन बढ़ोतरी मात्र ढाई सौ से तीन सौ रुपये की गई है, जो महंगाई के मुकाबले काफी कम है।

उनकी मांग है कि न्यूनतम वेतन 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। मजदूरों का आरोप है कि वर्तमान में नोएडा की फैक्ट्रियों में औसत वेतन 10-15 हजार रुपये के बीच है। जिसमें गुजर-बसर करना मुश्किल है।

वहीं, एनसीआर क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को लगभग 700 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, जो महीने में करीब 21 हजार रुपये के बराबर होता है। जानकारी के मुताबिक, हजारों की संख्या में कर्मचारी पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई।

कई औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र में इस तरह के हिंसक प्रदर्शन से औद्योगिक शांति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन अब मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। हरिशंकर उप्रेती

हालात को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी कर्मचारियों को शांत करने में जुटे हैं। नोएडा डीएम पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि इस संबंध में कंपनीज के साथ बैठकें चल रही हैं। उन्होंने कई बिंदुओं का पालन कराने के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं। लेकिन कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी से कम पर हटने को तैयार नहीं है।

स्थितियां लगातार अनियंत्रित होती जा रही हैं। इसके कारण नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भयंकर जाम देखा जा रहा है।

बाराबंकी : अनसुनी से भड़के किसान, नेशनल हाईवे किया जाम
बाराबंकी, अमृत विचार। नवाबगंज में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर अनसुनी से नाराज किसानों ने हाईवे पहुंचकर जाम कर दिया। यहां से बुलावे पर सभी डीएम कार्यालय पहुंचे जहां डीएम, एसपी से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रामबरन के नेतृत्व में गन्ना संस्थान परिसर में गुरुवार को धरना दिया गया। इनकी प्रमुख मांगों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा और धान खरीद में हो रही अनियमितताओं को दूर करना शामिल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि लंबे समय तक धरना देने के बावजूद न तो कोई अधिकारी और न ही लेखपाल ज्ञापन लेने पहुंचे।

अधिकारियों की अनुपस्थिति से आक्रोशित किसान गन्ना संस्थान से निकलकर नवाबगंज तहसील गेट के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस बल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

लखनऊ कूच की तैयारी थी लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हे वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया, नारेबाजी करते हुए किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर डीएम व एसपी की मौजूदगी में वार्ता के बाद तय हुआ कि शुक्रवार को प्रशासन व भाकियू प्रतिनिधिमंडल के बीच मांगों को लेकर वार्ता होगी। इस आश्वासन पर मानकर किसान यहां से चले गए।

Mathura News: शराब का ठेका खोले जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र के एक गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने कथित रूप से ठेके में घुसकर शराब की बोतलें और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक श्वेता वर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को ठेका संचालक की शिकायत पर नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर शेष आरोपी ग्रामीणों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी।

वर्मा ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में कंपोजिट शराब का सरकारी ठेका खोला गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायत मिली थी कि सोमवार को बड़ी संख्या में जुटे गांव के पुरुषों व महिलाओं ने अचानक ठेके पर धावा बोल दिया और उसे बंद कराते हुए कई घण्टों तक वहां हंगामा किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि ऐसा आरोप है कि शराब का ठेका बंद करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों ने दुकान में घुसकर शराब की अनेक बोतलें तोड़ दीं और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि अगर सरकार को शराब का ठेका खोलना ही है तो गांव के बजाय कहीं और खोले।

वर्मा ने बताया कि बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ठेका संचालक युदवीर सिंह की तहरीर पर चार महिलाओं समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य ग्रामीणों को भी चिह्नित कर रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दूसरी ओर, ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में शराब का ठेका खोले जाने से वहां का माहौल खराब हो रहा है, लिहाजा उसे हटाया जाये।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलायें, हाथों में तख्तियां लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, लगाया यह गंभीर आरोप
वाराणसी। ज्योतिषपीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के एक बयान के विरोध में गुरुवार को दलित महिला परिषद ने लमही स्थित मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। इससे पहले दलित महिला परिषद की नेता खुशी रमन के नेतृत्व में महिलाओं ने मुंशी प्रेमचन्द स्मारक से प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां लिए, भिंची मुट्ठियों के साथ ड्रम की थाप पर नारे लगाती दलित महिलाओं ने शंकराचार्य के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

महिलाओं का आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने हाल ही में एक बयान में दावा किया था कि "10 लाख हिन्दू लड़कियों का विवाह मुस्लिम घरों में करा दिया गया"। इस बयान से नाराज दलित महिला परिषद की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी सरकार को पलटने की साजिश रच रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को बदनाम करके सेकुलर दलों की तरह हिन्दू धर्म तथा दलित बेटियों को बदनाम करना चाहते हैं।

दलित महिला परिषद की नेता खुशी रमन ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने समाज सुधारक इन्द्रेश कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 10 लाख हिन्दू बेटियों का विवाह मुसलमानों के घर करवा दिया। इन्द्रेश कुमार ने स्वामी के इस बयान को सिरे से झूठा करार दिया। इस मामले के सामने आते ही दलित महिलाओं में गहरी नाराजगी फैल गई।

खुशी रमन ने कहा कि इन्द्रेश कुमार दलितों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, इसलिए स्वामी उन्हें बदनाम कर रहे हैं। कई दलित महिलाएँ इन्द्रेश कुमार को अपना गुरु मानती हैं। महिलाओं ने स्वामी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे चुनौती दी है कि यदि उन्होंने 10 लाख हिन्दू लड़कियों के बारे में कहा है, तो कम से कम 10 हजार लड़कियों के नाम बता दें।

उन्होंने स्वामी से सवाल किया, "अंबानी की शादी में जाने की फुर्सत तो है, लेकिन कभी किसी दलित बेटी की शादी में गए हैं। किसी दलित बच्चे को अपनी थाली में खाना खिलाया है? या किसी दलित महिला का सम्मान किया है।" दलित महिला परिषद को समर्थन देने पहुँची डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि स्वामी को एक समाज सुधारक के बारे में इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था।

अगर 10 लाख शादियाँ हो रही थीं तो स्वामी उस समय चुप क्यों रहे? झूठ बोलकर उन्हें कुछ नहीं मिलेगा, सिवाय रुस्वाई के। महिलाओं की नेता सरोज देवी ने कहा, "कोई भी हो, अगर हमारे गुरुदेव के खिलाफ बोलेगा तो हम सड़क पर आंदोलन करेंगी। जिन्हें बदनाम किया है, स्वामी उनके नाम बताएँ।"

लखनऊ : सपा महिला विंग ने गैस सिलेंडर की 'अर्थी' निकाल जताया विरोध, कहा- अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे...
लखनऊ। महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैसरबाग स्थित पार्टी मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गैस सिलेंडर को 'शव' मानते हुए उसकी अर्थी निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को सफेद कपड़े ओढ़ाकर उसके चारों ओर बैठकर विलाप किया।

महिलाएं छाती पीटते हुए कह रही थीं "अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे, सिलेंडर हमें छोड़कर चला गया, अब हम क्या करेंगे।" इस भावनात्मक अंदाज में उन्होंने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की समस्या को उजागर किया। कुछ महिलाएं हाथों में पोस्टर और खाली बर्तन लेकर पहुंचीं थी, जिन पर लिखा था "महंगी गैस, महंगा तेल-मोदी योगी दोनों फेल"।

सपा कार्यालय से निकलकर सड़कों पर उतरीं कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया "मोदी तेरे सरकार में, कटोरा हाथ में"। प्रदर्शनकारी महिला सीमा यादव ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले आधार, फिर नोटबंदी और अब गैस सिलेंडर जैसी समस्याओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उनका कहना था कि आज हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। सपा प्रदेश सचिव मनीषा ने बताया कि गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है और आगे इसे वाराणसी ले जाकर गंगा स्नान करने की भी योजना है।