house - Amrit Vichar

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सांसदों को तीन दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इस व्हिप के अनुसार, गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्रियों और सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इन तीनों दिनों के दौरान सदन में मौजूद रहें।

भाजपा की ओर से व्हिप में कहा गया है, "लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक तीन-पंक्ति व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस संशोधन को पारित कराने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और अधिक से अधिक सांसदों को इस विषय पर संसद में अपने विचार रखने चाहिए। उन्होंने इसे किसी एक पार्टी या व्यक्ति से ऊपर का विषय बताया है।

शनिवार को लिखे गए अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक ऐतिहासिक चर्चा शुरू होने जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने तथा सभी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं की पूर्ण भागीदारी को आवश्यक बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और भारत की बेटियां अंतरिक्ष, खेल, सशस्त्र बलों और स्टार्ट-अप जैसे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। वे अपने परिश्रम, संकल्प और बड़े सोच के साथ निरंतर सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा, "हम सभी साक्षी हैं कि सार्वजनिक जीवन में हमारी बहनों-बेटियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। भारत की बेटियां स्पेस से लेकर स्पोर्ट्स और सशस्त्र बलों से लेकर स्टार्ट-अप्स तक, हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी बड़ी सोच और पूरे जज्बे के साथ वे कड़ी मेहनत करती हैं और खुद को साबित कर रही हैं।"

मथुरा नौका हादसा : सन्नाटे में डूबा लुधियाना का जगराओं, नम आंखों से अपने प्रियजनों को निहारते लोग, जानिए क्या कुछ कहा...
लुधियाना। सन्नाटे में डूबा जगराओं, बंद पड़े बाजार और सड़कों किनारे टकटकी लगाए खड़े लोग- जिनकी नजरें बस एक ही दिशा में टिकी थीं। वृंदावन गए अपने जिन प्रियजनों को वे सकुशल लौटते देखने निकले थे, अब उनके निर्जीव शरीरों के लौटने की खबर ने पूरे शहर को भीतर तक तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर पंजाब के पर्यटकों की नौका के यमुना नदी में पलट जाने से 11 लोगों की जान चली गई, 22 घायल हो गए और चार अब भी लापता हैं।

मृतकों में अधिकतर लुधियाना जिले के जगराओं और दुगरी इलाकों के रहने वाले थे, जिनके घरों में अब सिर्फ इंतजार और सन्नाटा बचा है। अधिकारियों के अनुसार ये सभी लोग करीब 120 श्रद्धालुओं के उस जत्थे का हिस्सा थे, जो नौ अप्रैल को दो बसों में सवार होकर चार दिन की वृंदावन यात्रा पर निकले थे। सामूहिक शोक और श्रद्धांजलि देने के लिए जगराओं के सभी बाजार अंतिम संस्कार होने तक बंद रहेंगे।

दुकानदारों का कहना है कि जब अपने ही लोग बांके बिहारी के 'प्रसाद' के साथ लौटने के बजाय ताबूतों में लौटे हों, तो इस शहर में कारोबार कैसे हो सकता है।" एक मृतक के रिश्तेदार नसीब चंद बात करते-करते फफक पड़े। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें 'दर्शन' के लिए भेजा था, इस तरह लौटने के लिए नहीं। किसने सोचा था कि 'पुण्य' की यह यात्रा इतना गहरा दुख दे जाएगी? उनके सकुशल लौटने की आस में हमने घरों में दीये जलाए थे, अब उन्हीं के लिए चिताएं जलानी पड़ेंगी।"

शनिवार सुबह वृंदावन से लुधियाना के दुगरी इलाके में राकेश गुलाटी, उनकी पत्नी अंजू गुलाटी और मीनू बंसल के शव लाए गए। शव उनके परिजनों को सौंपे गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक परिजन ने बताया कि मीनू बंसल का शव तो लाया गया है, लेकिन उनकी बेटी डिंकी बंसल के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आत्मनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक कुल तीन शव लाए गए हैं और उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, और शव जल्द ही वृंदावन से अलग-अलग एंबुलेंसों के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जगराओं में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। अपनों को अंतिम विदाई देने के इंतजार में परिवारजन, पड़ोसी और श्री बांके बिहारी क्लब के सदस्य सड़कों किनारे जमा हैं। हादसे में जान गंवाने वाले ईशान कटारिया के परिजन पवन कुमार कटारिया ने बताया कि सभी लोग बृहस्पतिवार शाम दो बसों में सवार होकर वृंदावन के लिए निकले थे और पूरे रास्ते खुशी का माहौल था।

नम आंखों से पवन ने कहा, ''किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। नौका में बैठे सभी लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे… और अचानक यह हादसा हो गया।" उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय ईशान अविवाहित था। एक पड़ोसी ने कहा कि इस त्रासदी से पूरा इलाका सदमे में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नौका में सवार श्रद्धालु 'राधे-राधे' का जाप करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का है। लुधियाना प्रशासन ने शुक्रवार को जगराओं और लुधियाना में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन ने बताया कि पंजाब के अधिकारी वृंदावन प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश जिले के दुगरी और जगराओं इलाकों के निवासी थे।

Meerut News: बेटी की मौत के चार माह तक पिता ने घर में रखा शव, दुर्गंध छिपाने को करता था परफ्यूम का प्रयोग, वजह जान पुलिस भी हैरान
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 35 वर्षीय बेटी का शव करीब चार महीने तक घर में ही रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के अनुसार जिले के सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कई महीनों से घर बंद कर कहीं चला गया एक व्यक्ति हाल ही में वापस लौटा है।

जब उससे उसकी बेटी के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पहले टालमटोल किया, लेकिन बाद में बताया कि बीमारी के कारण उसकी बेटी की मृत्यु हो गई थी और उसने शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उदय भानु बिस्वास (76) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। वह मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास (35) के साथ रहते थे।

प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की मौत एक दिसंबर 2025 को कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किसी को इसकी सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार किया। वह कई दिनों तक शव के साथ घर में ही रहा और दुर्गंध को छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करता रहा।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी घर में कूड़ा भरकर हरिद्वार चला गया था और हाल ही में वापस लौटा। शुक्रवार को रिश्तेदारों को शक होने पर वे घर पहुंचे। घर से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, कहा- प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं, इसलिए सदन के अंदर नहीं आ रहे
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से नहीं घबराने की अपील कर रहे हैं, जबकि वह खुद अलग कारणों से घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद प्रधानमंत्री बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए हैं। वह अदाणी मामले, 'एप्सटीन फाइल' के कारण घबराए हुए हैं।''

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं और देश से कह रहे हैं कि घबराओ मत, जबकि वह खुद घबराए हुए हैं। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण रसोई गैस की किल्लत के बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी और जनहित की रक्षा का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था, ''मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं।''

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "भारत जिसे 'सफलतापूर्व' रुख कहता है, हम वही चाहते हैं, लेकिन हमें कोई कार्रवाई नजर नहीं आती। ऊर्जा संकट के संबंध में यह तथाकथित सफलता कहां है? लोग परेशान हैं, होटल बंद हो रहे हैं और घरेलू बाजार बुरी तरह प्रभावित होने वाले हैं। इन चिंताओं का समाधान करना बेहद जरूरी है। उड़ानें सीमित हैं, हवाई किराए आसमान छू रहे हैं, ये वास्तविकताएं हैं फिर भी प्रधानमंत्री बिना किसी ठोस निर्णय, हस्तक्षेप या भारत सरकार की ओर से सार्थक भागीदारी के बयानबाजी करते रहते हैं।"

कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा, "हमारी अपनी जरूरतें और प्राथमिकताएं हैं और हमें अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी विचार करना चाहिए। वैश्विक समुदाय के सामने भारत का पक्ष रखना आवश्यक है। सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता की दीर्घकालिक नीति को त्याग दिया है, जिससे विदेश मामलों में गड़बड़ी पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए हमें देश और अपनी पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य देशों को अपना संदेश देना होगा। अगर आप विदेश यात्राओं पर नजर डालें तो मौजूदा प्रधानमंत्री ने कई दौरे किए हैं, लेकिन लोकसभा सत्र के दौरान बहुत कम समय के लिए और कोई जवाब नहीं दिया।

UP Budget Session: केशव मौर्य बोले- अनर्गल आरोपों से समय नष्ट करना विपक्ष की आदत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष द्वारा उठाए गए विभिन्न सवालों का बिंदुवार और तार्किक जवाब दिया। हालांकि सदन में विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर हुई चर्चा के दौरान माहौल तीखा रहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा सदन का कीमती समय अनर्गल आरोपों में नष्ट करना एक आदत बन चुकी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर अडिग है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कों और बुनियादी ढांचे को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश के हर जिले में रिकॉर्ड स्तर पर सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी भी परियोजना में अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि विपक्ष के पास कोई ठोस तथ्य हैं तो सरकार जांच कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। निवेश और रोजगार के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण बनने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष के पास न तो कोई विजन है और न ही जनता के मुद्दों से कोई सरोकार। सदन का कीमती समय केवल अनर्गल आरोपों में नष्ट करना उनकी पुरानी आदत बन चुकी है।" श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास को चुना है और सरकार उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

UP Budget Session: सपा विधायक के सवालों पर गरमाया सदन में माहौल, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के जवाब पर हुआ हंगामा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से निवेश और डिफेंस कॉरिडोर को लेकर तीखे सवाल पूछे। रागिनी सोनकर ने पहला सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए, लेकिन धरातल पर सिर्फ 9 प्रतिशत ही परियोजनाएं क्यों दिख रही हैं?

दूसरा सवाल डिफेंस कॉरिडोर को लेकर था। उन्होंने पूछा कि चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़ और आगरा जैसे जिलों में अब तक प्रगति शून्य क्यों है। तीसरे सवाल में उन्होंने भाजपा के फंड को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में पार्टी के खाते में 800 करोड़ रुपये थे, जो अब 16 हजार करोड़ रुपये कैसे हो गए, जबकि अर्थव्यवस्था कमजोर बताई जा रही है।

रागिनी के सवालों के जवाब में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता खड़े हुए और उनके सवालों को पढ़ने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोका। इसके बाद मंत्री विपक्ष पर निशाना साधते हुए सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करने लगे। बहस के दौरान मंत्री रागिनी सोनकर की सोशल मीडिया गतिविधियों, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील तक का उल्लेख करने लगे, जिससे विपक्ष ने आपत्ति जताई।

सदन में बढ़ते शोर-शराबे के बीच स्थिति संभालने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ सकी। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक सामने आ गई।

UP Budget Session 2026 : सुरेश खन्ना ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, सदन कल तक के लिए स्थगित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। इसके उपरांत विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में स्थान अब करीब नौ प्रतिशत से ज्यादा हो गया जो कि 2016-17 में लगभग आठ प्रतिशत था। चालू वित्त वर्ष में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपए प्रति व्यक्ति होने की संभावना है। इससे पहले बजट सत्र के आरंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की और सरकार का एजेंडा सामने रखा।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सदन में रखेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की अपील भी की। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे। यह बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा।

सरकार की ओर से जहां विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा जाएगा, वहीं विपक्षी दल एसआईआर, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अमेरिका-भारत ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए हैं। सत्र के दौरान 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

वित्त मंत्री ने सभी दलों के नेताओं को आश्वस्त किया है कि सरकार पूरी गंभीरता के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर विपक्ष ने भी बजट और नीतिगत मुद्दों पर सरकार से कड़े सवाल पूछने की तैयारी कर ली है।

बजट सत्र 2026 : सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में जबरदस्त नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में सदन चलाने के लिए सुलह की बातचीत के बाद भी विपक्ष तथा सत्तापक्ष के बीच सोमवार को जमकर नोकझोंक हुई जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई और पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने बजट पर चर्चा की शुरुआत कराने के लिए कांग्रेस के डॉ. शशि थरूर का नाम लिया।

उन्होंने डॉ थरूर का नाम लेते हुए उन्हें बजट पर बोलने के लिए कहा लेकिन डॉ थरूर ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन में बोलना चाहते हैं। यह उनका अधिकार है लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। संध्या राय ने कहा कि सबको बोलने का अधिकार है लेकिन इस समय सिर्फ बजट पर ही बोलना है।

इसी बीच सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि करीब एक घंटा पहले वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले थे और उन्होंने कहा था कि वह उन्हें सदन में कुछ मुद्दों पर बोलने की अनुमति देंगे लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सरकार अपनी बात से पीछे हट गई है।

इस पर पीठासीन अधिकारी ने व्यवस्था दी कि सदन में सिर्फ बजट पर ही बोलना है। इसके अलावा आपको अन्य किसी विषय पर नहीं बोल सकते क्योंकि किसी अन्य विषय पर बोलने के लिए आपकी तरफ से कोई नोटिस नहीं है इसलिए आप सिर्फ बजट पर अपनी बात कह सकते हैं। उनका कहना था कि बजट के अलावा किसी और विषय पर सदन में बोलना है तो पहले नोटिस देना पड़ेगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा "जिस मुलाकात की बात विपक्ष के नेता कर रहे हैं उस दौरान वह भी अध्यक्ष के कमरे में थे। राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के नेता के सी वेणुगोपाल भी थे लेकिन उस समय अध्यक्ष ने कहा था कि यदि शांतिपूर्ण तरीके से सदन चलाने पर सहमति बनती है तो बोलने दिया जाएगा। आप जो बोलना चाहते हैं उस पर बोलने की बात नहीं हुई थी। राहुल गांधी सदन में इस मुलाकात में हुई बात को लेकर जो कुछ कह रहे हैं ऐसी कोई बात अध्यक्ष के कमरे में नहीं हुई थी। अध्यक्ष ने कहा कि यदि सबकी सहमति बनती है और सदन शांति से चलता है तो देखेंगे। यह बात हुई थी।"

श्रीमती राय ने फिर डॉ थरूर को बजट पर बोलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बजट पर कुछ नहीं बोला। दोनों तरफ से तकरार तेज हो गयी तो पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले 11 बजे अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरु किया तो विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया जिसके कारण उन्हें 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। फिर 12 बजे सदन शुरु हुआ तो विपक्ष के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया जिसके कारण सदन को दो बजे तक स्थगित किया गया था ।

यूपी विधानसभा सत्र : अध्यक्ष सतीश महाना बोले- सदन में आरोप लगाने से पहले सभी सदस्य दें शपथ पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों से कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले उनके समक्ष शपथ पत्र भेजें। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सदस्य ने चीनी मांझे से होने वाले हादसों से संबंधित प्रश्न के लिखित उत्तर से असंतोष जाहिर करते हुए सरकार पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया।

प्रश्नकाल समाप्त हो जाने की वजह से पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं मिलने पर सपा के वरिष्ठ सदस्य रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार ने उनके प्रश्न का सही उत्तर नहीं दिया है। उनके इस आरोप पर प्रतिरोध करते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने कहा कि सरकार ने सही जवाब दिया है। इस बीच सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ''यह परंपरा बन गई है कि जब मंत्रीगण जवाब देते हैं तो सीधा जवाब न देकर पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हैं।

नियम है कि किसी के ऊपर आरोप लगाने पर सबूत होने चाहिए। यह परिपाटी बंद कराइए, अन्यथा हम लोग उसी समय विरोध करेंगे।'' पांडेय ने बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह द्वारा शिक्षा से जुड़े एक प्रश्‍न पर दिये गये जवाब को लेकर आपत्ति की थी। खन्‍ना ने कहा कि मंत्री ने किसी दल का नाम नहीं लिया और पिछली सरकारों की बात की है।

इस वाद-विवाद के बीच व्यवस्था देते हुए अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, ''मैं सभी सदस्यों से कहूंगा, आरोप लगाने से पहले शपथ पत्र मेरे टेबल पर भेज दें। यह सदन के सभी 403 सदस्यों पर लागू होगा। यह प्रश्न पूछने वाले और सरकार के ऊपर भी लागू होगा। कोई भी सदस्य प्रश्‍न पूछे तो या तो उसे प्रमाणित करेगा, तभी पूछा जाना चाहिए।'' नेता प्रतिपक्ष पांडेय ने इस पर आपत्ति की तो महाना ने कहा कि ‘‘अब आप पलट गए’’।

उप्र विधानसभा में पांच पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को तीसरे दिन हाल में दिवंगत पांच पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज (भदोही), श्‍याद अली (प्रतापगढ़) सैयद अली अशरफी (पीलीभीत), राम सिंह एडवोकेट (मैनपुरी) और लक्ष्मी प्रसाद वर्मा (चित्रकूट) के हाल में निधन होने की जानकारी सदन को दी और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।

महाना ने कहा कि पूर्व सदस्यों के निधन से पूरा सदन शोकाकुल है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सदन की ओर से ईश्वर से दिवंगत आत्‍माओं की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना करते हैं। इसके बाद सदन ने दो मिनट का मौन रखा गया। महाना ने कहा कि सभी पूर्व सदस्यों के घर सदन की ओर से दी गई श्रद्धांजलि और शोक संवेदना प्रेषित की जाएगी।

SIR एक साज़िश... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, अभियान को बताया देश में लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को “एक्स” पर एसआईआर प्रक्रिया का 20 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, “ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो। आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत-ज़मीन-मकान-राशन-जाति-आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्यम वर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी।”

अपने लंबे पोस्ट में यादव ने कहा, “ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।” उन्होंने विपक्षी दलों के साथ ही राजग में भाजपा के सहयोगी दलों का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘हमारी सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी दलों से यह अपील है कि एकजुट हों और भाजपा के इस महा-षड्यंत्र का पर्दाफाश करें।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का ख़ात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।”

उन्होंने कहा, “भाजपा, भाजपा के संगी-साथी और भाजपा सरकार की तिकड़ी व निर्वाचन आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।”

सपा प्रमुख ने लिखा, “आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाएं और वोट के रूप में अपनी पहचान को भी बचाएं, नहीं तो कल को ये देशवासियों को ही पराया साबित कर देंगे।

ये भी पढ़े :

देश का पहला एंटी ड्रोन पेट्रोल वाहन लांच, सीमा पार से ड्रग्स-आतंक का सामान लाने वाले ड्रोन्स को करेगा भस्म

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा
गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को हंगामेदार शुरुआत हुई, जहां पूरा प्रश्नकाल प्रदेश में पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़े मुख्य विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया।

नारेबाजी और हंगामे के बीच कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा सचिव की मेज तक पलट दी, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल नहीं हो सका। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस सदस्य प्रीतम सिंह ने प्रश्नकाल स्थगित कर हाल में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नियम 310 के तहत तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग की।

विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया और नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आसन के सामने आ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया।
हालांकि, विपक्षी सदस्य आसन के सामने डटे रहे और नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही तीस मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन के स्थगित होने के बाद आर्य की अगुवाई में विपक्षी सदस्य आसन के निकट बैठ गए और नारेबाजी करते रहे।

सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने अपनी मांग दोहराते हुए फिर से हंगामा शुरू कर दिया और विधानसभा सचिव की मेज पलट दी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पुनः कार्यवाही स्थगित कर दी। हंगामे के कारण कुल चार बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने भी पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में धरना दिया।

मानसून सत्र: लोकसभा में गतिरोध खत्म, सोमवार से सदन में होगा कामकाज, सभी दलों ने दी सहमति
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में एक सप्ताह से जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सभी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलायी जिसमें गतिरोध को खत्म कर सोमवार से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन गयी है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ओम बिरला ने सदन में गतिरोध समाप्त करने के लिए शुक्रवार को सभी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलायी। इस बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल के अलावा विभिन दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि बैठक में सोमवार से कामकाज सुचारू रूप से चलाने पर सभी विपक्षी दलों के साथ सहमति बन गयी है। इससे पहले आज लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा कर रहे सदस्यो से आग्रह करते हुए कहा था कि वह सरकार की प्रतिनिधि को बुलाकर विपक्ष के सदस्यों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए सदस्यों को चर्चा के लिए आना होगा और जानबूझकर सदन में बाधा डालने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी।

उन्होंने कहा कि गतिरोध दूर करने के लिए सभी को आपस में बात करनी होगी और सदन चलना चाहिए क्योंकि देश की 20-20 लाख की आबादी एक-एक सदस्य से अपने भविष्य की योजनाओं के लिए आस लगाई है और उन्हें उम्मीद रहती है कि संसद में उनके प्रतिनिधि उनके हित के लिए काम करेंगे।