Sheesh Mahal - Amrit Vichar

सचदेवा ने AAP प्रमुख पर बोला हमला, कहा- शीश महल ने खोली केजरीवाल के ऐयाशी भरे जीवनशैली की पोल
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके सरकारी आवास के जीर्णोधार पर हुए खर्च को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि सादगी से सरकार चलाने का दावा करने वाले केजरीवाल ने ऐयाशी भरे जीवन जीने के लिए 52 करोड़ रुपये अपने शीश महल पर खर्च कर दिया।

सचदेवा ने आज यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, " आज हम देश की जनता के समक्ष श्री केजरीवाल के पांच सितारा जीवन और भ्रष्टाचार का एक और प्रमाण सबूत के साथ रख रहे हैं और मांग करते हैं कि केजरीवाल इस पर तुरंत जवाब दें।"

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक नागरिक ने सूचना के अधिकारी (आरटीआई) अर्जी लगा कर 2015 से 2022 के बीच केजरीवाल के पुराने निवास (सरकारी आवास) के सामान्य टूट- फूट, सीवर, बिजली, बढ़ई से जुड़े रखरखाव खर्च का ब्योरा मांगा, जिसका केजरीवाल की तत्कालीन सरकार ने 29 दिसम्बर 2023 को जवाब दिया और खर्च का जो आंकड़ा उस आरटीआई जवाब से सामने आया है, वह केजरीवल के ऐयाशी भरे जीवन और सरकारी कामों में भ्रष्टाचार की पोल खोलता है।

उन्होंने कहा कि उक्त आरटीआई आवेदक ने उस जवाब को दिल्ली भाजपा को भेजा है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने तत्कालीन केजरीवाल सरकार की ओर से भेजे गये जवाब को मीडिया के समक्ष दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में शायद बड़े बड़े उधोगपतियों के मकानों या मल्टीप्लेक्स कॉम्प्लेक्सों का भी इतना वार्षिक रखरखाव खर्च नहीं होता होगा, जो श्री केजरीवाल के पुराने बंगले का था।

सचदेवा ने कहा कि खुद केजरीवाल सरकार द्वारा दिए आरटीआई जवाब के अनुसार 31 मार्च 2015 से 27 दिसम्बर 2022 के बीच श्री केजरीवाल के 06 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित पुराने सरकारी बंगले के सामान्य टूट- फूट, सीवर, बिजली, बढ़ई से जुड़े कार्यों पर 29 करोड़ 56 लाख एवं 35 हजार 74 रुपये खर्च हुए थे।

उन्होंने कहा कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी से साफ है कि 2015 से 2022 के बीच 08 साल में श्री केजरीवाल के पुराने बंगले पर हर वर्ष औसतन 03 करोड़ 69 लाख 54 हजार 384 रुपये सामान्य रखरखाव पर खर्च हुए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि किसी एक सरकारी बंगले पर लगभग 03 करोड़ 69 लाख रुपये का वार्षिक रखरखाव खर्च साफ दिखाता है कि केजरीवाल किस राजसी स्तर का रखरखाव रखते थे या फिर इसमे भी भ्रष्टाचार का खेल होता होगा।

उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में आज भी र 03 से 04 करोड़ रुपये में एक अच्छा 250 से 300 गज का बंगला बन जाता है, वहां श्री केजरीवाल के बंगले पर आखिर 03 करोड़ 69 लाख रुपये का सामान्य रखरखाव खर्च अचंभित करता है।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल आजकल खाली हैं, बहुत दिनों से मीडिया से भी दूर रह रहे हैं, ऐसे में दिल्ली की चाहती है कि केजरीवाल खुद सामने आयें और बतायें कि उनके बंगले में ऐसी क्या कमी थी, जिसके रखरखाव पर हर माह लगभग रूपए 31 लाख खर्च हो जाते थे ? इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता और श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

सीवीसी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बंगले की जांच के दिए आदेश, जानिए क्या बोली भाजपा
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम रहते हुए जिस बंगले में रहते थे उसके जीर्णोद्धार में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग ( सीवीसी) ने जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है।

सीपीडब्ल्यूडी के इस रिपोर्ट में दिल्ली के सिविल लाइन्स में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है। उल्लेखनीय है कि इस बंगले को लेकर भाजपा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इसे “शीश महल” का नाम देकर आम आदमी पार्टी और  केजरीवाल पर हमले किए थे।

ग़ौरतलब है कि भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लगभग आठ एकड़ में बने बंगले का पुनर्निर्माण करते समय नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने दावा किया था कि इसके निर्माण में कई प्रकार की गड़बड़ी हुई है।

शीशमहल का विस्तार किए जाने के आरोपों की जांच होगी: भाजपा

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग को 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर हुए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को यह बात कही।

भाजपा ने कथित भ्रष्टाचार के कारण इस बंगले को ‘‘शीशमहल’’ करार दिया है। इसमें अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 2015 से पिछले साल अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहे थे। इस मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) या इसके संयोजक केजरीवाल ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने उनकी दो पूर्व शिकायतों का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी, जिसके आधार पर अब विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है। रोहिणी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने सीवीसी को दी गई अपनी पहली शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (आठ एकड़) भूमि पर एक भव्य ‘‘महल’’ का निर्माण करने के लिए भवन नियमों का उल्लंघन किया।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि राजपुर रोड पर भूखंड संख्या 45 और 47 (पहले टाइप-वी फ्लैट में वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायाधीशों के आवास थे) तथा दो बंगलों (8-ए और 8-बी, फ्लैग स्टाफ रोड) सहित सरकारी संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया और नए आवास में मिला दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान मानदंडों का उल्लंघन किया गया और उचित अनुमोदन नहीं लिया गया।

गुप्ता ने अपनी दूसरी शिकायत में 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले की मरम्मत और आंतरिक साज-सज्जा पर ‘‘जरूरत से अधिक खर्च’’ किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बंगले में आलीशान सुविधाओं पर करदाताओं के करोड़ों रुपये खर्च किए जाने और ‘‘बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं’’ का भी आरोप लगाया।

ये भी पढे़ं : जयशंकर ने म्यूनिख में यूक्रेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

CAG रिपोर्ट से केजरीवाल के ‘काले कारनामों’ हुए उजागर, BJP का दावा-‘शीश महल’ की लागत 75-80 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व आवास से संबंधित 139 सवाल उठाए हैं और उनके ‘‘काले कारनामों’’ को उजागर किया है। इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 की रिपोर्ट में ‘‘शीश महल’’ पर 33.86 करोड़ रुपये खर्च का हवाला दिया गया है, लेकिन वास्तविक लागत उससे कहीं अधिक है। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह रिपोर्ट 2022 तक के व्यय से संबंधित है। 2023 और 2024 के व्यय के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है और हमारी जानकारी के अनुसार, अगर बंगले में मौजूद वस्तुओं की सूची को शामिल किया जाए तो वास्तविक लागत 75-80 करोड़ रुपये तक है।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है और उन पर 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में बड़े पैमाने पर किए गए मरम्मत और साजो सामान के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस बंगले में केजरीवाल अपने मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान रह रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने के बजाय ‘‘शीश महल’’ बनवाया।

सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने 139 सवाल उठाए हैं और केजरीवाल के काले कारनामों का बहुत बारीकी से ब्योरा दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बंगले की मरम्मत का काम दिल्ली शहरी कला आयोग और दिल्ली नगर निगम की अनुमति के बिना किया गया। उन्होंने पूछा, ‘‘एक मुख्यमंत्री ने अनधिकृत तरीके से बंगला बनवाकर दिल्ली को क्या संदेश दिया?’’

सचदेवा ने कहा कि अगर बंगले की वास्तविक लागत निर्धारित करनी है तो लोक निर्माण और अन्य विभागों के खातों की जांच करनी होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने बंगले के निर्माण के लिए सरकारी एजेंसी के रूप में काम करने के बजाय केजरीवाल को खुश करने के लिए ‘‘निजी संगठन’’ के रूप में काम किया।

यह भी पढ़ें:-Delhi Elections: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान, हर माह देगी 2500 रुपए