Cash Khan - Amrit Vichar

कन्नौज में सपा नेता कैश खां पर गुंडा एक्ट, पुत्र भी लपेटे में; खोली जा रही हिस्ट्रीशीट, इनके माने जाते है बेहद करीबी
कन्नौज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता कैश खां की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं। अब उनके व पुत्र के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसके अलावा दो और लोग भी इस कार्रवाई की जद में आए हैं।

कैश खां ने नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली सड़क पर कब्जा करके गेस्ट हाउस बनवा लिया था। पिछले दिनों मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुंची नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर से अवैध कब्जा गिरवा दिया था। इसके साथ ही चेतावनी दी थी कि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा न करें।

बावजूद इसके आरोपी ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने कैश खां के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मामले में विवेचक की तरफ से आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कारण पुलिस की तरफ से हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले में बालापीर के रहने वाली सपा नेता के अलावा उनके पुत्र अर्सलान, भुलभुलियापुर गांव निवासी मोहित कुमार, हुसैनपुरवा अहमदपुर रौनी निवासी गोविंद के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। बता दें कि कैश खां सपा के कद्दावर नेता के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री, सपा सुप्रीमो व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- रफाका नाला को बंद करना जरूरी, जहरीली गैस से लोग परेशान; Kanpur में CM योगी से मिलकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गिनाईं समस्याएं

कन्नौज में सपा नेता कैश खां के मैरिज हाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर: दो माह पहले दिया गया था नोटिस
कन्नौज, अमृत विचार। सपा नेता कैश खां कै मैरिज हाल को गिराने की कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान हथौड़े चलते रहे तो वहीं बुलडोजर से भी निर्माण को ढहाया जाता रहा। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।

बता दें कि जयचंद किले के निकट गौरीशंकर रोड पर सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैश खां का मैरिज हाल बना है। इसका निर्माण करीब 10 वर्ष पहले तब कराया गया था जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। इसके बाद भी काम होता रहा। हाल ही में हाल के मुख्य गेट को आम रास्ते में रख दिया गया था।

इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से की थी। इस पर नगर पालिका ने करीब दो माह पहले सपा नेता को नोटिस जारी किया था। यही नहीं बीते माह प्रशासन ने गेट व सरकारी जमीन पर आ रहे भवन को गिराने की तैयारी कर ली थी।

इस पर सपा नेता ने खुद अपने गेट को हटाना शुरू कर दिया था। इससे कार्रवाई स्थगित हो गई। इसके बाद सपा नेता को न्यायालय से स्टे मिल गया तो उन्होंने तोड़े गये गेट को फिर से लगा दिया। दो जनवरी तक का स्टे होने से प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अब स्टे समाप्त होने के बाद एसडीएम रामकेश, सीओ सदर कमलेश कुमार व नगर पालिका ईओ की अगुवाई में नगर पालिका कर्मी जेसीवी लेकर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ही मौके पर पहुंच गये। कुछ देर रुकने के बाद प्रशासन व पुलिस ने जेसीबी के मैरेज हाल गिरवाना शुरू कर दिया।

नगर पालिका कर्मचारियों ने पीडब्लूडी की जगह में आ रहे दो मंजिल हाल के पिलर व छज्जे को जेसीबी से तोड़ दिया गया। बाकी भाग को नगर पालिका के कर्मचारियों को लगवा कर तोड़ा गया। इस कार्रवाई की जानकारी पर कई लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। यह देख पुलिस ने उनको दौड़ाया। इस बीच पुलिस व प्रशासन ने सरकारी भूमि की जद में आ रहे भवन को तोड़ दिया। यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली।

बोले जिम्मेदार

गौरीशंकर रोड पर सरकारी सड़क को कब्जा कर बनाये गये मैरिज हॉल को गिराने से पहले सपा नेता कैश खां को नोटिस दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को गिराने की कार्रवाई की गई है। अब उक्त भवन पर किसी तरह का स्टे भी न्यायालय से नहीं था।- रामकेश (उप जिलाधिकारी कन्नौज सदर)

थाना दिवस पर रास्ता बंद होने की आ रहीं थी शिकायतें

सपा नेता के आम रास्ते पर कब्जा कर लिये जाने से रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोग पुलिस से कर रहे थे। अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई पुलिस तो करती पर प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग न मिलने से बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से योजना बना कर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इससे संबंधित रास्ते से निकलने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

10 वर्ष से किया जा रहा निर्माण पर राजस्व विभाग रहा मौन

सपा नेता की ओर से बीते 10 वर्ष से सराकरी भूमि पर मैरेज हॉल का निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत भी मिलती रही पर राजस्व विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। अब रोड पर हॉल का मुख्य गेट रख लिये जाने के बाद मामला सामने आया है। तब निर्माण को गिरा दिया गया।

अधिकारियों की मिलीभगत से तो नहीं होता रहा निर्माण

मैरिज हाल का निर्माण सरकारी भूमि पर होने के बाद भी किसी अधिकारी ने इससे पहले कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर चर्चा तेज है कि कहीं प्रशासन के अधिकारी तो अवैध निर्माण कराने में शामिल तो नहीं थे। शायद इसीलिए योजना बनती रही पर गिराने की कार्रवाई करने में देरी हुई।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पहुंची थाने: बोली- गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया