BSF - Amrit Vichar

नक्सलवाद की समस्या जल्द ही इतिहास बन जाएगी : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की समस्या जल्द ही भारत में इतिहास बन जाएगी। वह पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्य दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और सलामी ली।

राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिए संबोधन में कहा, नक्सलियों के खिलाफ अभियान की सफलता का आकलन इस तथ्य से किया जा सकता है कि कभी सरकार के खिलाफ हथियार उठाने वाले माओवादी आज आत्मसमर्पण कर रहे हैं और खुद को विकास की मुख्यधारा में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों से यह समस्या अब इतिहास बनने की कगार पर है। इसके लिए हमारे सभी सुरक्षाकर्मी बधाई के पात्र हैं। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि मार्च 2026 तक भारत में नक्सलवाद की समस्या समाप्त हो जाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा, लंबे समय से नक्सलवाद हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है। एक समय था जब छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। गांवों में स्कूल बंद थे, सड़कें नहीं थीं और लोग डर के साये में जी रहे थे। उन्होंने कहा, हमने संकल्प लिया है कि इस समस्या को और आगे नहीं बढ़ने देंगे। जिस तरह से हमारी पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर संगठित तरीके से काम किया, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सलियों के गढ़ थे, वे अब शिक्षा के गढ़ बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के वे हिस्से जो कभी लाल गलियारे के रूप में कुख्यात थे, अब विकास के गलियारे में बदल गए हैं। सिंह ने कहा कि सरकार ऐसे बदलाव लाने में सक्षम रही है और ऐसा होने में पुलिस व सुरक्षा बलों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार द्वारा पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और बजट के बारे में भी बात की। इन सीमित संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए सिंह ने कहा कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और एकीकरण के माध्यम से इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस को न केवल अपराध से लड़ना है, बल्कि गलत धारणा से भी लड़ना है। पुलिस स्मृति दिवस हर साल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उन 10 जवानों की याद में मनाया जाता है, जो 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, एक आतंकवादी ढेर, जेसीओ घायल... ऑपरेशन जारी
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गये हैं। सेना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुद्दर वन क्षेत्र में सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया।” सेना में बताया कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पिछले महीने कुलगाम में हाल के वर्षों में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक चलाया गया, जब सुरक्षा बलों ने 12 दिनों तक अखाल के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक स्थानीय आतंकवादी के मारे जाने के साथ समाप्त हुआ, जबकि सेना के दो जवान भी गोलीबारी में शहीद हुये थे।

NIA ने आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे मारे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है।

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव ही सिर्फ उम्मीद...', सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना... किया ये दावा

पश्चिम बंगाल : तीखी बहस के बाद BSF जवान ने अपने सीनियर की गोली मारकर हत्या की
नयी दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक शिविर में बहस के बाद बीएसएफ के एक जवान ने अपने सीनियर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के धुलियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने तीखी बहस के बाद अपने सीनियर हेड कांस्टेबल रतन सिंह शेखावत की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों जवान बीएसएफ की एक इकाई में तैनात थे, जिसे मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद इलाके में तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें : इजराइल ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, Iran ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब, बरसाई मिसाइलें

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की छह और बीएसएफ की दो टीम रवाना
अहमदाबाद। अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने बाद मौके पर बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)की छह टीम और सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की दो टीम मौके पर भेजी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल की दो टीम अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं, जबकि चार अन्य टीम भी वहां पहुंच रही हैं।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के फ्रंटियर मुख्यालय से दो टीम भी दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। हवाई अड्डे को सुरक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान,स्थानीय अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचने वाले शुरुआती बचावकर्मियों में शामिल हैं।

लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब 1:40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल सहित 242 लोग सवार थे और हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, BSF की खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जम्मु,अमृत विचारः भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने इस मामले में बड़ी जानकारी साझा की है। मंगलवार, 27 मई 2025 को BSF के महानिरीक्षक जनरल शशांक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, PoK में जिन आतंकी लॉन्च पैड को भारत ने निशाना बनाया था, वहां फिर से आतंकी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

सीमा पार से घुसपैठ की आशंका

शशांक आनंद ने कहा कि खुफिया इनपुट्स में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (इंटरनेशनल बॉर्डर) के रास्ते आतंकियों द्वारा भारत में घुसपैठ की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

PoK में आतंकी शिविर फिर सक्रिय

उन्होंने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर में LoC और जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को लेकर कई खुफिया इनपुट्स मिले हैं। हालांकि, घुसपैठ की सटीक तारीख के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन आतंकी संगठन लगातार ऐसी कोशिशें कर रहे हैं। PoK में आतंकी शिविरों में आतंकियों की वापसी हो रही है, जहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद वे भारत में घुसपैठ की योजना बना सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सांबा सेक्टर में पोस्ट का नाम 'सिंदूर' प्रस्तावित

13 मई को ऑपरेशन केलर के दौरान भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को ढेर किया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया था। इससे पहले 10 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद BSF ने सांबा सेक्टर में एक पोस्ट का नाम 'सिंदूर' रखने का प्रस्ताव भी दिया है।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहा- 'ईंट का जवाब पत्थर से देंगे'

भारत-बांग्लादेश के मनकाचर सेक्टर सीमा पर तनाव बढ़ा, बीएसएफ ने हवा में चलाई गोली
गुवाहाटी। भारत-बंगलादेश सीमा के मनकाचर सेक्टर में मंगलवार सुबह उस समय तनाव बढ़ गया जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे 14 बंगलादेशी नागरिकों को वापस खदेड़ने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ठाकुरनबारी इलाके में हुई, जब बॉर्डर गार्ड्स बंगलादेश (बीजीबी) ने 14 बंगलादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया का विरोध किया।

बीएसएफ को सीमा के दूसरी तरफ जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। दक्षिण सलमारा जिले के आयुक्त राहुल कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। बाद में बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बल ने असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में बंगलादेश की सीमा से बंगलादेशी नागरिकों के एक बड़े समूह द्वारा घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

बीएसएफ ने आज जारी एक बयान में कहा, “मंगलवार (27 मई) सुबह असम के दक्षिण सलामारा मनकाचर जिले में भारत-बंगलादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने बंगलादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधि देखी जो सीमा पार की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के इरादे से अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए चुनौती दी। इसके बाद घुसपैठिये वापस बंगलादेश सीमा की ओर चले गये।”

उल्लेखनीय है कि असम पुलिस ने हाल ही में असम में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अवैध बंगलादेशी घुसपैठियों को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया है। गृह मंत्रालय के एक हालिया निर्देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बंगलादेश और म्यांमार से अवैध रूप से आए प्रवासियों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है। मंत्रालय ने बंगलादेश और म्यांमार की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले बीएसएफ और असम राइफल्स के महानिदेशकों को भी निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: लालू परिवार में खुशी, तेजस्वी यादव बने पिता, राजद कार्यालय में जश्न का माहौल

Retreat ceremony: पाकिस्तान सीमा पर फिर से जनता के लिए शुरू होगी ‘रिट्रीट’ समारोह
अमृतसर (पंजाब)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा के पास पंजाब के तीन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से झंडा उतारने की रस्म बुधवार से शुरू होगी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह रस्म दो सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से नहीं हुई।

बीएसएफ के जालंधर मुख्यालय ‘पंजाब फ्रंटियर’ ने कहा कि समारोह मंगलवार से फिर से शुरू होगा, लेकिन यह केवल मीडियाकर्मियों के लिए खुला रहेगा। आम लोग बुधवार से समारोह में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय शाम छह बजे होगा। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में शाम को रोजाना आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 20 मई से पुन: शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि समारोह की कुछ रस्मों में हालांकि कटौती की जाएगी क्योंकि बीएसएफ के जवान पाकिस्तान रेंजर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे और झंडा उतारने की रस्म के दौरान द्वार नहीं खोले जाएंगे, जैसा कि पहले होता था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीएसएफ के जवान हर दिन रस्मों का पालन कर रहे थे। बीएसएफ ने आठ मई को ‘‘सार्वजनिक सुरक्षा’’ का हवाला देते हुए इन तीन स्थानों पर इस कार्यक्रम के लिए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। यह निर्णय भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के एक दिन बाद लिया गया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ एक जवाबी सैन्य अभियान था। पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे।

हमले के कुछ दिनों बाद बीएसएफ ने घोषणा की थी कि सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन सीमा द्वार खोले बिना और बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म नहीं होगी। पाकिस्तान के वाघा के सामने अटारी (अमृतसर जिले) में, गंदा सिंह वाला के पार फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला और फाजिल्का जिले के सादकी में स्थित संयुक्त चौकियों पर बीएसएफ के जवान झंडा उतारने की रस्म संपन्न करते हैं और पाकिस्तान की तरफ इसी तरह की रस्म पाकिस्तानी रेंजर्स करते हैं।

यह भी पढ़ेः Waqf Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही SG मेहता और सिब्बल के बीच छिड़ी बहस, कहा- बात सिर्फ तीन सवालों तक रहे सीमित

BSF जवान पूर्णम की सुरक्षित वापसी से गदगद हुआ परिवार, बांटी मिठाई, जताया सरकार का आभार
पश्चिम बंगाल। पाकिस्तान की हिरासत से बुधवार को रिहा किए गए सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के परिवार के सदस्यों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और बीएसएफ के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

पूर्णम कुमार शॉ के परिवार के एक सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम बेहद खुश हैं। हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के केंद्र सरकार और बीएसएफ अधिकारियों के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। पिछले दो सप्ताह हमारे लिए अनिश्चितता से भरे रहे और हम सो नहीं सके। हम उनकी कुशलक्षेम को लेकर चिंतित थे।’’

शॉ के परिजन ने कहा, ‘‘अब हम उनसे बात करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारी प्रार्थना आखिरकार कुबूल हो गई।’’ बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्थापित प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रक्रिया हुई। शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने शॉ को बुधवार सुबह 10.30 बजे पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जवान की मेडिकल जांच की जाएगी उसके बाद ‘काउंसलिंग’ और ‘डिब्रीफिंग’ सत्र होगा जहां बीएसएफ के अधिकारी उनसे 21 दिनों की हिरासत से जुड़े प्रश्न पूछेंगे। उन्होंने बताया कि 24वीं बीएसएफ बटालियन के इस जवान को सक्रिय ड्यूटी में शामिल नहीं किया जाएगा और वह बीएसएफ की पंजाब फ्रंटियर द्वारा गठित आधिकारिक जांच में शामिल होंगे, ताकि रेंजर्स द्वारा उन्हें पकड़े जाने के क्रम की जांच की जा सके और यदि कोई चूक हुई हो तो उसका पता लगाया जा सके। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बीएसएफ के जवान को वापस लाने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मजूमदार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर यह साबित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद कि आपके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में कोई भी भारतीय कभी पीछे नहीं छूटता। तेइस अप्रैल से पाकिस्तान की हिरासत में रहे बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ की आज सुरक्षित वापसी सिर्फ़ राहत का क्षण नहीं है यह भारत के संकल्प, कूटनीति और राष्ट्रीय गौरव की जीत है।’’

मजूमदार ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के प्रति आपकी निरंतर प्रतिबद्धता ने हमारे बहादुर सैनिकों के लिए न्याय और सम्मान सुनिश्चित किया है। भारत माता की जय! जय हिंद! मोदी है तो मुमकिन है!’’ तृणमूल कांग्रेस ने भी बीएसएफ के जवान की वापसी का स्वागत किया और कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई बार व्यक्तिगत रूप से शॉ की पत्नी से संपर्क किया था।

https://twitter.com/DrSukantaBJP/status/1922550514727739481

पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आखिरकार घर आ गए। कई दिनों की चिंता और अनिश्चितता के बाद बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ घर आ रहे हैं। ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कई बार उनकी पत्नी से संपर्क किया, इस कठिन समय में उन्हें आश्वासन और समर्थन दिया। हम पूर्णम के उस आघात से पूरी तरह उबरने की कामना करते हैं जो उन्होंने झेला है और उम्मीद करते हैं कि उन्हें अपने प्रियजनों के बीच सुकून मिलेगा।’’ कांस्टेबल की पत्नी रजनी पिछले महीने बीएसएफ अधिकारियों से मिलने और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पठानकोट और फिरोजपुर गई थीं।

यह भी पढ़ेः अब चीन के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ पर लगाया प्रतिबंध, कहा- गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों को करें सत्यापित

पंजाब: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर में व्यक्ति को 7-8 मई की दरमियानी रात को गोली मारी गई।

अधिकारियों ने बताया कि वह अंधेरे में जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता हुआ पाया गया था। उन्होंने कहा कि शव पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक्शन, बीएसएफ ने राजस्थान में पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा
नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी। यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के लगभग दस दिन बाद हुआ है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है। बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था और भारतीय बल द्वारा कड़े विरोध के बावजूद उसने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान फ्रंटियर की बीएसएफ यूनिट ने पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में कैसे पहुंचा, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि 23 अप्रैल को बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर ने पकड़ लिया था। भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और बीएसएफ जवान को तुरंत रिहा करने की मांग की, लेकिन पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया इस संबंध में अभी तक नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: CRPF जवान ने पाकिस्तानी लड़की से निकाह की बात छिपाई, वीडियो कॉल पर हुई थी शादी, सेवा से बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, घुसपैठिए ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि चार-पांच अप्रैल की मध्य रात्रि में बीएसएफ के जवानों ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी।

उन्होंने कहा, ''जवानों ने एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा जिसके बाद उसे चुनौती दी गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा।'' प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया।

उन्होंने कहा, ''घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।'' उन्होंने बताया कि सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया जबकि समकक्षों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सिद्धार्थनगर में गरजे सीएम योगी, कहा- भारत ने कभी तलवार के बल पर शासन नहीं किया

पीएम मोदी ने BSF को स्थापना दिवस की दी बधाई, कहा- बीएसएफ साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीमा सुरक्षा बल को उसके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! बीएसएफ साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक है। उसकी सतर्कता और साहस का हमारे देश की सुरक्षा व संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है।’’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, माँ भारती की रक्षा करने वाले साहसी सीमा प्रहरियों एवं उनके परिजनों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी की प्रतिबद्धता, कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद! बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारत की सीमाओं पर तैनात है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा