girl - Amrit Vichar

Lucknow News: नशे का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने लूटी युवती की इज्जत, हॉस्पिटल के ओटी में किया रेप, आरोपी हिरासत में
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, युवती को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते 18 मई को बीकेटी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर युवती को ऑपरेशन थिएटर में ले गया और वहां मौजूद महिला कर्मचारियों तथा युवती के पिता को बाहर भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ट्विंकल जैन ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ कथित दुष्कर्म का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र का निवासी है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच के तहत पुलिस टीमों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रसंगवश : जेंडर भेदभाव में कैद लड़कियों के सपने
अभिलाषा कुमारी, एक्टिविस्ट

देश आज विकास, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की बात कर रहा है। शहरों में लड़कियां इंजीनियर, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी और वैज्ञानिक बन रही हैं, लेकिन भारत के अनेक ग्रामीण इलाकों में आज भी हजारों लड़कियों के सपने घर की चौखट से बाहर नहीं निकल पाते। स्कूल की ड्रेस पहनकर बड़े सपने देखने वाली लड़कियों को बारहवीं के बाद अचानक यह कह दिया जाता है कि ‘अब पढ़ाई बहुत हो गई।’

कहीं आर्थिक तंगी का बहाना बनता है, तो कहीं समाज और परंपराओं का दबाव उनकी शिक्षा पर ताला लगा देता है। दूसरी ओर उसी घर के लड़कों की पढ़ाई, नौकरी और करियर के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। यही जेंडर भेदभाव आज भी ग्रामीण भारत की सबसे बड़ी सच्चाइयों में से एक है। गांवों की बहुत सारी लड़कियां, शिक्षिका डॉक्टर या पुलिस सेवा में जाना चाहती हैं, लेकिन व्यवस्था और परिवार की मजबूरियों उनके सपनों को उड़ान से पहले ही रोक देती हैं।

एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लड़कियां उच्च शिक्षा तक पहुंच ही नहीं पा रही हैं। कई रिपोर्टों में यह सामने आया है कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर लड़कियों का ड्रॉप आउट प्रतिशत अधिक है। लाखों ग्रामीण लड़कियों के सपने गरीबी और लैंगिक भेदभाव के बीच दम तोड़ देते हैं। आंकड़े भी इस स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हैं। UDISE+ 2024-25 के अनुसार भारत में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों का ड्रॉपआउट रेट लगभग 7.5 प्रतिशत है।

ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लड़कियाँ 10वीं और 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण आर्थिक कमजोरी, बाल विवाह, कॉलेजों की दूरी, सुरक्षित परिवहन की कमी और सामाजिक मानसिकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन घरों में लड़कियों की पढ़ाई रोकी जाती है, वहीं लड़कों की शिक्षा के लिए जमीन तक बेच दी जाती है। लड़कों को कोचिंग, मोबाइल, शहर में हॉस्टल और बेहतर संसाधन दिए जाते हैं, जबकि लड़कियों से कहा जाता है कि ‘इतनी पढ़ाई काफी है।’ यह भेदभाव केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आगे चलकर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को भी प्रभावित करता है।

बदलाव की छोटी-छोटी किरणें भी दिखाई देती हैं। कई ग्रामीण लड़कियां कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह, सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएं और कुछ सामाजिक संस्थाएं भी लड़कियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन जब तक समाज की सोच नहीं बदलेगी, तब तक केवल योजनाएं पर्याप्त नहीं होंगी।

जरूरत इस बात की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को लड़कियों के लिए अधिक सुलभ बनाया जाए। गांवों के पास कॉलेजों की संख्या बढ़े, सुरक्षित परिवहन उपलब्ध हो, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष सहायता मिले और सबसे महत्वपूर्ण, परिवारों को यह समझाया जाए कि बेटी की शिक्षा कोई बोझ नहीं बल्कि भविष्य का निवेश है। अगर देश सचमुच आगे बढ़ना चाहता है, तो उसे लड़कियों की उड़ान को रोकना नहीं, बल्कि उन्हें खुला आसमान देना होगा। (यह लेखिका के निजी विचार हैं)

Noida News : प्रेमी की दूसरी शादी की खबर सुन टॉवर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग में नाराज होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, आज नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 20 वर्षीय एक युवती सेक्टर-62 स्थित टोट मॉल रोड के पास सी-ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ी हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवती ने खुद डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी।

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से बिहार निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और मामूरा गांव में उसके साथ रह रही थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक बिहार में किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस बात से आहत होकर युवती ने टॉवर पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और काउंसलिंग के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

राहत की बात यह रही कि युवती पूरी तरह सकुशल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रयागराज में हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, इलाके में हड़कंप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार बुढ़िया का इनारा बाजार में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से फोन पर लगातार बात कर रही थी और बार-बार शादी न होने पर जान देने की बात कह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए टावर पर चढ़कर सूझबूझ से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी इस बहादुरी की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इसके बाद पुलिस युवती को फूलपुर कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ में पता चला कि उसका अपने प्रेमी से लंबे समय से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, प्रेमी के परिजनों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया।

Azamgarh News: मैं और मेरी स्टोरी भी लास्ट... पोस्ट कर सुसाइड करने जा रही युवती की पुलिस ने बचाई जान
आजमगढ़। सूचना क्रांति के दौर में सोशल मीडिया जहां अभिव्यक्ति का माध्यम बन रही है, वहीं सोशल मीडिया के जरिये लोगों की जान भी बच रही है। एक ऐसा ही मामला आजमगढ़ में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट "मैं और मेरी स्टोरी भी लास्ट" के 8 मिनट के अंदर मेटा अलर्ट पर मौके पर पहुंची यूपी पुलिस को एक युवती की जान बचाने में सफलता मिली है।

बीते तीन अप्रैल को आज़मगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में युवती ने लिखा, "मैं भी और मेरी स्टोरी भी लास्ट है, क्योंकि मैं जा रही हूँ अपनी अम्मी के पास" और अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खाते हुए दिखाई दी। रात 10:18 बजे मेटा कंपनी की ओर से यह अलर्ट पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ।

मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण के निर्देश पर युवती की लोकेशन ट्रेस कर आज़मगढ़ पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना सिधारी पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक व महिला उप निरीक्षक शामिल थे, मात्र 8 मिनट में युवती के घर पहुंच गई। उस समय युवती की हालत गंभीर थी और वह बेहोश हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत परिजनों के सहयोग से उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

स्वस्थ होने के बाद युवती ने बताया कि पारिवारिक विवाद और अकेलेपन के कारण वह मानसिक तनाव में थी, जिससे यह कदम उठाया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच 2022 से चल रही इस व्यवस्था के तहत अब तक 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2026 बीच 2427 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को स्कॉच अवार्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कानपुर : शादी के बाद प्रेमी को बनाया हमसफर, अब चुन ली मौत, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से एक सनसनीखेज मामला समाने आया है, जहां नौ महीने पहले परिवार ने धूमधाम से शादी कर बेटी को ससुराल के लिए विदा किया, लेकिन ससुराल से भागकर प्रेमी के पास पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसने प्रेमी को हमसफर चुना, मगर इसी बीच तीसरा युवक उसकी जिंदगी में आया और रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। प्यार के चक्रव्यूह में फंसी युवती इस तरह उलझी कि आखिर गुरुवार को मौत को गले लगा लिया।

प्यार की यह अजीब दास्तां कल्याणपुर की है। मूलरूप से कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के विकास नगर निवासी मोहित कटियार ड्राइवर है। मोहित के पिता श्याललाल, छोटा भाई अक्षत और परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। मोहित के अनुसार 9 माह से वह पनकी-कल्याणपुर रोड पर स्थित गायत्री मंदिर के पास किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसके सिकंदरा क्षेत्र के रानीपुर गांव की 21 वर्षीय लक्ष्मी के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे।

मोहित ने बताया कि लक्ष्मी के परिवार वालों ने बीते साल जुलाई माह में उसकी शादी कर दी थी। लक्ष्मी विदा होकर ससुराल पहुंची, मगर वह वहां नहीं रुकी। ससुराल वालों की नजर से बचकर वह 5 जुलाई को उसके पास आ गई। शादी के बाद दुल्हन के गायब होने पर हल्ला मचा। पता चलने पर परिजनों के साथ नाते-रिश्तेदार उसके पास पहुंचे। लक्ष्मी को ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जाना चाहती थी। उसकी जिद के आगे पुलिस ने लक्ष्मी को प्रेमी मोहित के साथ भेज दिया। तब से दोनों कल्याणपुर में किराए पर कमरा लेकर साथ रह रहे थे।

मोहित ने बताया कि ड्राइवर होने की वजह से वह गाड़ी लेकर अक्सर बाहर ही रहता था। एक सप्ताह पहले लक्ष्मी के पास गया था। गुरुवार सुबह वह गांव में था। सुबह 9 बजे उसकी लक्ष्मी से फोन पर बात हुई। फिर 11 बजे दोबारा कॉल किया तो फोन नहीं उठा। कई बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने मकान में ही रहने वाली दीदी को फोन किया।

उन्होंने जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। वह भी गांव से एक घंटे में ही कल्याणपुर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित ने एक युवक के कारण लक्ष्मी के जान देने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मोहित पर भी संदेह जता रही है।

दुकान मालिक से की थी रजिस्टर्ड मैरिज

प्रेमी मोहित ने बताया कि वह अक्सर गाड़ी लेकर बाहर रहता था, इसलिए लक्ष्मी कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास एक फुटवियर की दुकान पर नौकरी करने लगी थी। नौकरी के दौरान वह दुकान मालिक के प्रेमजाल में फंस गई। इसी बीच 25 फरवरी को लक्ष्मी ने दुकान मालिक से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। लक्ष्मी ने मोहित को भी यह बात बताई थी, लेकिन सफाई पेश की थी कि उसने दुकान मालिक के दबाव में आकर रजिस्टर्ड मैरिज के कागजात पर हस्ताक्षर किए थे। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।

दूसरी जगह नौकरी करने लगी थी लक्ष्मी

मोहित ने बताया कि दुकान मालिक से छुटकारा पाने के लिए लक्ष्मी दूसरी जगह काम करने लगी थी। इसके बाद दुकान मालिक उसे परेशान करने लगा था। बचने के लिए 15 दिन पहले उसने कमरा भी बदल दिया था। लक्ष्मी उससे तलाक लेना चाहती थी। मोहित ने बताया कि उसने खुद इस बारे में दुकान मालिक से बात की थी। वह तलाक देने के लिए राजी होने की बात कहता था, लेकिन आते-जाते पीछा करता था। आशंका है कि उसी से परेशान होकर लक्ष्मी ने यह कदम उठाया।

परिवार वाले बोले- शव लेकर गांव मत आना

मोहित के अनुसार उसने गुरुवार की सुबह जब लक्ष्मी से फोन पर बात की थी, तो वह तनाव में नहीं थी। सामान्य ढंग से बातचीत हुई थी। दो घंटे बाद आत्महत्या की खबर मिली। उसने लक्ष्मी और अपने परिवार वालों को आत्महत्या की सूचना दी, लेकिन सभी लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस आने से इंकार कर दिया और यह भी कहा कि शव लेकर गांव मत आना। जैसा किया है, वैसा भुगतो। कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर देना।

मोहित से विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठाया है। परिजनों को जानकारी दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहित के आरोपों और अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है...आशुतोष कुमार, एसीपी कल्याणपुर।

बाराबंकी : 'खेल से खुशी-स्पोर्ट्स फॉर चेंज' पहल के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
बाराबंकी, अमृत विचार। सतरिख मिनी स्टेडियम में 'खेल से खुशी: स्पोर्ट्स फॉर चेंज' पहल के अंतर्गत सीआईआई फाउंडेशन के सहयोग से ताराश्री फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की प्रतिनिधि ईप्शा सिंह और संस्थापक विभा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पहल की जानकारी दी।

ताराश्री फाउंडेशन की फेलोशिप प्रोग्राम की बालिकाओं ने 'अरमान हूं मैं' गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। सीआईआई फाउंडेशन के सीईओ सुनील मिश्रा ने अपने संबोधन में लड़कियों की शिक्षा और खेलों के महत्व पर जोर देते हुए 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजन की संभावनाओं का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। गणपति एग्रो के निदेशक अतुल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समृद्धि यादव ने खेलों के जरिए सर्वांगीण विकास और बालिकाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही। सीआईआई फाउंडेशन की ओर से सर्वानी और युक्ति ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में तारा मेमोरियल टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित हुई, जिसमें विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। खिलाड़ियों को बैडमिंटन, क्रिकेट और टेबल टेनिस की स्पोर्ट्स किट भी वितरित की गई। अंत में भरत जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीके जैन, डॉ. स्नेह लता, अंकुर माथुर, श्रीकांत, शाशवत, रुमा गोयल, जया, अनीता, सुनीता यादुवंशी, कुसुम सहित लगभग 40 युवा उपस्थित रहे।

बाराबंकी : नशे की हालत में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस भेजा वन स्टाप सेंटर
बाराबंकी, अमृत विचार। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती शराब के नशे में एक गांव के पास पड़ी मिली। आशंका है कि लखनऊ से यहां तक साथ लाने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है हालांकि वह फरार है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ओझियापुर के पास एक युवती संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। ग्रामीणों ने यह देख पुलिस को खबर की। मौके पर महिला पुलिस पहुंची तो युवती बेतहाशा नशे में मिली, जिसे थाने पर ले जाने के बाद पूछतांछ की गई, इसके बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से पुलिस युवती को वन स्टाप सेंटर ले गई।

उधर मंगलवार को थाने पहुंची लखीमपुर जिले की मूल निवासी पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि वह अपनी बहन के साथ लखनऊ में रहती है, बहन एक पेट्रोल पंप पर जिस युवक के साथ काम कर रही थी, वह उसका दोस्त है और इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहन को आरोपी ही देर रात अपने साथ जबरन लेकर आया था।

आरोप यह भी कि उसी युवक ने बहन का अपहरण कर उससे मारपीट की व शराब पिलाई है। जबकि नशे की हालत व सड़क पर अकेले मिलने से आशंका है कि युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। पुलिस ने बहन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं आरोपी की तलाश की जा रही। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि दुष्कर्म की बात सही नहीं है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही।

गोरखपुर में शादी समारोह में आई आठ वर्षीय बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना इलाके में एक शादी समारोह में परिजनों संग शामिल होने आई आठ वर्षीय बच्‍ची के साथ कथित तौर पर एक युवक ने दुष्‍कर्म किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आठ वर्षीय बच्ची अपनी दादी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल पीपीगंज इलाके में आई थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात बच्ची अचानक लापता हो गई और उसकी तलाश शुरू की गई। उसने बताया कि कार्यक्रम की ड्रोन रिकॉर्डिंग की फुटेज देखने पर, बच्ची को एक स्थानीय युवक के साथ जाते हुए देखा गया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची कुछ घंटों बाद आयोजन स्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर मिली और वह गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ थी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्‍सा अधिकारियों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (20) के तौर पर हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि दुष्‍कर्म और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ : छाती में पहुंच गए थे पेट के अंग, जटिल ऑपरेशन से छह माह की बच्ची को मिला नया जीवन
लखनऊ, अमृत विचार। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर छह माह की बच्ची को नया जीवन देने में सफलता हासिल की है। जन्मजात बीमारी के कारण बच्ची के पेट के अंग छाती की गुहा में पहुंच गए थे, जिससे उसे सांस लेने समेत कई गंभीर समस्याएं हो रही थीं। सफल ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और शनिवार सुबह उसे वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया।

सुल्तानपुर जिले के रामपुर गांव निवासी दंपति की बेटी जन्म से सांस संबंधी गंभीर परेशानी से पीड़ित थी। छह माह की आयु तक बार-बार उल्टी होने के साथ वह बेहोश होने लगी। 31 जनवरी को गंभीर अवस्था में परिजन बच्ची को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड-3 में शिफ्ट किया गया।

पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने खून की जांच के साथ एक्स-रे, ईकोकार्डियोग्राफी, कॉन्ट्रास्ट स्टडी और सीटी स्कैन कराया। सीटी स्कैन में पता चला कि बच्ची के दाईं तरफ के डायफ्राम में जन्मजात सुराख है। इस बीमारी को चिकित्सा विज्ञान में कन्जनाइटल डायफ्रामेटिक हर्निया कहा जाता है।

डॉ. अखिलेश ने बताया कि छोटी और बड़ी आंत सहित पेट के अन्य अंग छाती की गुहा में चले गए थे। जिससे बाएं फेफड़े का विकास नहीं हो पाया था। दायां फेफड़ा और दिल दबाव में आ गए थे। बच्ची की जान बचाने के लिए छह फरवरी को जटिल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान डायफ्राम की मरम्मत कर पेट के सभी अंगों को पुनः पेट की गुहा में स्थापित किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची को पीआईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। 24 घंटे बाद वेंटिलेटर हटा दिया गया और अब बच्ची की हालत स्थिर और बेहतर है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्ची की निगरानी कर रही है।

ऑपरेशन टीम में शामिल रहे

एनेस्थीसिया टीम में डॉ. एमपी सिंह, डॉ. वैभव पांडेय, पीआईसीयू प्रभारी डॉ. अनिमेष कुमार, नर्सिंग स्टाफ सीमा शुक्ला, अंजना सिंह, सिस्टर इंचार्ज उर्मिला सिंह तथा सहायक स्टाफ राजू, गिरिश और सुनील का योगदान सराहनीय रहा।

कानपुर : युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, प्रेम विवाह के लिए राजी नहीं थे परिजन
कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर में प्रेम विवाह के जिद पर अड़ी किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। मां भी कहीं चली गई, तबसे अकेली किशोरी दादी के साथ रही थी। परिवार के अन्य लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पर पुलिस ने जांच की।

बौसर निवासी स्व. चंद्र शेखर की 17 वर्षीय एकलौती बेटी वैष्णवी ग्यारहवीं की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां भी अचानक कहीं चली गई। तबसे वह अपनी दादी के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार वैष्णवी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। जिससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे।

जिस कारण उसका घरवालों से विवाद हुआ था। नाराज होकर उसने मंगलवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। चचेरे भाई राजीव ने बताया कि उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन समीप के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान सुबह पांच उसकी मौत हो गई। वैष्णवी को पैतृक संपत्ति में सात बीघा जमीन मिली थी, जिससे उसका गुजारा होता था। पुलिस के अनुसार अगर किसी तरह शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।

यूपी के बदायूं में अनोखी शादी : युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की साथ रचाई शादी, बहनोई पक्ष बना बाराती
इस्लामनगर/ बदायूं, अमृत विचार। यूपी के बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में अनोखे विवाह का मामला सामने आया है। एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ विवाह किया। मंडप में सात फेरे लिए और वरमाला भी पहनाई। ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात शादी के बाद अगले दिन विदाई हुई। युवती अपने बहनोई के घर चली गई। वृंदावन में दर्शन के दौरान सोने की अंगूठी मिलने पर युवती ने कान्हा से शादी करने का संकल्प लिया था। युवती के परिजन विवाह में शामिल हुए।

मामला इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद का है। गांव निवासी 28 साल की पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा ने शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। घर को सजाया गया था। युवती का बहनोई पक्ष बाराती बना। सौ बाराती कान्हा की मूर्ति के साथ आए। बैंडबाजे, भजन कीर्तन, जय-जयकार के साथ बारात पूरे गांव में घूमी। बारात में आए लोगों का स्वागत किया गया। जिसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंडप में सात फेरे हुए।

हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को वरमाला पहनाई। विवाह के दौरान दावत हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को पिंकी शर्मा की विदाई हुई। वह कान्हा की मूर्ति लेकर बहनोई के घर चली गईं। जहां द्वार पूजा हुई।

पिंकी शर्मा ने कहा कि उन्हें कान्हा से बचपन से ही गहरा लगाव है। वह लगभग एक साल पहले दर्शन करने के लिए वृंदावन गई थीं। जहां प्रसाद के रूप में सोने की अंगूठी मिली। जो शुभ संकेत है। जिसे कान्हा का आशीर्वाद मानकर उनके साथ विवाह का संकल्प लिया। इसके अलावा कई दिनों से उन्हें सपना आ रहा था।

कान्हा ने सपने में दो बार उन्हें वरमाला पहनाई थी। जब समाज और रिश्तेदार उन पर शादी करने का दवाब बना रहे थे तो उन्होंने किसी युवक की बजाय कान्हा से ही शादी करने का निर्णय लिया था। इसलिए कान्हा को अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी के बाद से ग्रामीण पिंकी को मीरा कहने लगे हैं।

परिवार ने विवाह को दिया पूरा समर्थन

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी का बचपन से ही कान्हा के प्रति गहरा प्रेम रहा है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की है। जब उसे वृंदावन में अंगूठी मिली, तभी से उसने निश्चय कर लिया था कि वह कान्हा से ही विवाह करेगी। उसकी खुशी में ही परिवार की खुशी है। परिजनों, बहनों, भाइयों व रिश्तेदारों ने विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।

भजन और नृत्य से भाव-विभोर हुए लोग

शादी के दौरान पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को गोद में लेकर भजन पर नृत्य किया। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। कान्हा से विवाह के पिंकी अपने बहनोई के घर पर कान्हा की मूर्ति के साथ रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाह भक्ति, विश्वास और अध्यात्म का अनोखा उदाहरण है।