organization - Amrit Vichar

अक्षम और अप्रभावी हो चुका संयुक्त राष्ट्र संघ
संयुक्त राष्ट्र संघ अब अप्रासंगिक हो गया है। ऐसा लगता है कि अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों के सामने यह संगठन लाचार और मजबूर है। न तो इसके पास कोई अधिकार है न ही इसकी कोई सुनता है। पूरी शक्ति का प्रयोग यह संगठन सिर्फ छोटे देशों पर ही कर पाता है। बड़ी महाशक्तियां तो उसकी सुनती ही नहीं। ऐसा लगता है कि किसी देश के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पेश करने का मंच बनकर रहे गए इस संगठन को भंग करने का समय आ गया है। अपनी आर्थिक, सामरिक ताकत के दम पर इस संगठन को अमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों ने बंधक बना लिया है। कई ध्रुवों में बंट चुके देशों को अब एकजुट होना होगा और अपने हितों के लिए दंत विहीन इस संगठन को मजबूत करना होगा। अब भी अगर सदस्य देश एकजुट नहीं हुए तो फिर अमेरिका जैसे देशों की दादागिरी चलती रहेगी। आज ईरान में बेनुगाह मारे जा रहे हैं कल किसी और देश की धरती को बारूद से पाट दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा संघ की फिर से बैठक बुलाई जाएगी। निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा।
युक्रेन के बड़े भूभाग पर कब्जा जमाने की चाहते में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पड़ोसी देश की धरती को खंडहर में तब्दील कर दिया। बम रूस की धरती पर भी फट रहे हैं। जानें वहां भी जा रही हैं लेकिन चार से साल से संयुक्त राष्ट्र संघ बार- बार निंदा प्रस्ताव पास करने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर सका। कई बार वहां युद्ध रोकने का प्रस्ताव भी पास हुआ पर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्षों के 10 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज  की रिपोर्ट 2026 के अनुसार इस युद्ध में लगभग 325,000 रूसी सैनिक व  140,000 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ  की स्थापना 1945 में की गई थी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने, भविष्य में युद्धों को रोकने, राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना था। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से मानव अधिकारों की रक्षा व सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह अपने उद्देश्य को पूरा कर पा रहा है। तो जवाब आता है नहीं। 1950 के दशक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव डैग हैमरस्कजोल्ड ने मजाकिया लहजे में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र हमें स्वर्ग तक पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि नरक से बचाने के लिए बनाया गया था। लेकिन यह संस्था हमें युद्ध रूपी नरक से बचा नहीं पा रही है।

इसलिए अब यह धारणा बनती जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र एक संगठन के रूप में तेजी से अक्षम और अप्रभावी होता जा रहा है। वैसे तो इस संगठन में 193 देश हैं लेकिन कब्जा सिर्फ वीटो पावर वाले देशों अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और ब्रिटेन का ही है। रूस ने यूक्रेन पर यह कहकर हमला किया था कि वह नाटो का सदस्य बनकर उसके लिए खतरा बन रहा है लेकिन इस युद्ध के पीछे युक्रेन के बड़े भूभाग पर कब्जे की योजना थी। जो साफ दिखती है। युक्रेन- रूस युद्ध रोकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावे तो बड़े- बड़े किए थे। रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक भी की थी लेकिन दुनिया को शांति का संदेश देते- देते वे खुद ही युद्ध करने में जुट गए।

ईरान में सत्ता किसकी रहेगी यह तय करने का अधिकार वहां की जनता का है लेकिन सत्ता परिवर्तन के नाम पर ट्रंप  ने इजरायल के साथ मिलकर इस देश को युद्ध में झोक दिया और इसकी आग से सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, यूएई जैसे देश भी झुलस रहे हैं। उनकी धरती पर भी गोले बरस रहे हैं। अमेरिका की धरती पर कोई बारूद तो नहीं गिर रहा है लेकिन मारी इजरायल की जनता भी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने  युद्ध रोकने की अपील करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। निंदा प्रस्ताव भी पास हो गया लेकिन इससे मिला क्या कुछ नहीं।  ट्रंप ने जिस सत्ता परिवर्तन के मकसद से ईरान पर हमले किए थे वह तो पूरा नहीं हुआ। निकट भविष्य में पूरा होता दिख भी नहीं रहा है। ट्रंप को लगा था कि अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद ईरान सरेंडर कर देगा लेकिन हुआ इसका उल्टा। ईरान पूरी दमदारी से पलटवार कर रहा है।

अमेरिकी युद्ध पोतों को निशाना बनाने के साथ ही इजरायल, बहरीन, कतर, यूएई, सऊदी अरब जैसे देशों पर करारा हमला कर रहा है। इन देशों में स्थित अमेरिकी बेस भी तबाह हो गए हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप युद्ध से बाहर आने का बहाना तो खोज रहे हैं पर लगता है कि अब उन्होंने देर कर दी है क्योंकि ईरान ने तीन शर्तें रखकर उन्हें बता दिया है कि युद्ध अमेरिका और इजरायल ने जरूर शुरू किया था लेकिन खत्म अब उसकी मर्जी से ही होगा। जो हालात बन रहे हैं उससे तो यही लगता है कि ईरान खुद तो खंडहर में तब्दील होगा ही सऊदी अरब, कतर, बहरीन, इजरायल, यूएई जैसे देशों को भी खंडहर बनाकर छोड़ेगा। साथ ही पूरी दुनिया में तेल और गैस के संकट को और बढ़ा देगा। ईरान से युद्ध में उलझे ट्रंप अब क्यूबा को भी तबाह करने की धमकी दे रहे हैं। ग्रीन लैंड पर कब्जे का तानाबाना वे अब भी बुन रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर संयुक्त राष्ट्र संघ ऐसे ही निंदा प्रस्ताव पास करता रहेगा तो फिर अमेरिका और रूस जैसे देशों की दादागिरी रुकेगी कैसे। आर्थिक और सामरिक रूप से कमजोर देश खुद की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे।

डॉ. विकास शुक्ला, कानपुर

कांग्रेस स्थापना दिवस : दिग्विजय सिंह के विचारों का शशि थरूर ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए
नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित पार्टी के 140वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने अपने पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान थरूर, पार्टी के इंदिरा भवन मुख्यालय में दिग्विजय सिंह के बगल में बैठे थे।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उस समय राजनीतिक हलचल मचा दी थी, जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक ताकत की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि किस तरह एक जमीनी कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर सीखता हुआ मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना।

उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले और उसे सत्ता से हटाने के लिए यह बेहद जरूरी है। सिंह की इस टिप्पणी के एक दिन बाद जब थरूर से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

जब उनसे दिग्विजय सिंह के बगल में बैठने और दोनों के बीच इस विषय पर चर्चा होने के बारे में पूछा गया तो थरूर ने कहा, ‘‘हम आपस में बात करते रहते हैं, हम मित्र हैं और एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस है। यह पार्टी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। यह वह दिन है जब हम अपने गौरवशाली इतिहास और देश के लिए पार्टी के योगदान को याद करते हैं।’’

थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ है। यह वही संगठन है जिसने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का नेतृत्व करने में निर्णायक भूमिका निभाई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वर्ष 1885 में अपने पहले अधिवेशन से लेकर आज तक, कांग्रेस पार्टी देश की लोकतांत्रिक यात्रा और राजनीतिक विकास की एक मजबूत आधारशिला बनी हुई है। आज इंदिरा भवन में यह अवसर गंभीरता और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया।’’

कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है : राहुल

कांग्रेस के रविवार को 140वें स्थापना दिवस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। उन्होंने यहां पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित 140वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, “संकल्प है कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।” उन्होंने कहा, “आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं। हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।”

SIR में ढिलाई नहीं, हर स्तर पर जवाबदेही तय, मुख्यमंत्री ने प्रशासन और संगठन को दिए सख्त संदेश
लखनऊ/गोरखपुर, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर प्रशासन और संगठन दोनों को सख्त संदेश दिया है। गोरखपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। एसआईआर में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती की बुनियाद निष्पक्ष और शुद्ध मतदाता सूची है, इसलिए इस अभियान को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक में फीडबैक लिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक भी अपात्र नाम मतदाता सूची में न रहने पाए और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की शुचिता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें लापरवाही सीधे जनविश्वास को प्रभावित करती है।

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि एसआईआर को लेकर मंडल स्तर तक समीक्षा बैठकें पूरी कर ली गई हैं और जिलों में कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल और जिला स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियात्मक अड़चन न आए। अभियान में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को भी अहम बताते हुए मुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यकर्ताओं को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मतदाता सूची के सत्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि फर्जी, मृतक या अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटें और पात्र नागरिकों के नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि एसआईआर के दौरान की गई लापरवाही या जानबूझकर की गई अनदेखी पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और मजबूत लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो।

विद्यार्थी परिषद के आदर्श कार्यकर्ता थे सर्वेश: अशोक कुमार
लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो. सर्वेश सिंह के निधन पर परिषद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि संगठन की रीढ़ उसका कार्यकर्ता होता है और प्रो. सर्वेश सिंह न केवल एक आदर्श कार्यकर्ता थे, बल्कि अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी रहे।

पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो. जे.पी. सिंह ने उन्हें मानवता की सजीव आत्मा बताते हुए कहा कि उनका सहज स्वभाव, कार्यशैली और समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय था। प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि प्रो. सर्वेश सिंह आधुनिक साहित्य के मर्मज्ञ कथाकार, उपन्यासकार, सफल कहानीकार और प्रखर आलोचक रहे, और हिंदी साहित्य जगत ने एक महत्वपूर्ण सितारा खो दिया है।

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष एवं क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के सहायक आचार्य डॉ. प्रवीण सिंह, अंशुल विद्यार्थी, महानगर उपाध्यक्ष प्रो. वीना राय, सुचिता चतुर्वेदी सहित विद्यार्थी परिषद के कई पूर्व कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार: जब भाजपाई भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपाई ज़मीन-कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फ़ुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की सुध ले सकेंगे। अखिलेश का यह बयान एक दिन पूर्व मेरठ में श्री चौधरी द्वारा दिये गए बयान के परिपेक्ष्य में आया है, जिसमे उन्होंने कहा था “थाना चौकी छोड़कर संगठन को संभाले जिला अध्यक्ष।”

रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव कहा “इसके पीछे भाजपा के खात्मे के मूल कारण हैं: भाजपा की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति।अकूत पैसे कमाने की महाभ्रष्ट सोच। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरी-कारोबार विरोधी नीतियाँ। भाजपाइयों के किसी के सगे नहीं होने के हर दिन बढ़ते उदाहरण। भाजपाइयों के हर स्तर व हर तरफ से भ्रष्ट-चारित्रिक पतन के आते समाचार व वीडियो।

भाजपा व उनके संगी-साथियों द्वारा संविधान व आरक्षण को पिछले दरवाज़े से ख़त्म करने की साजिश। भाजपा द्वारा अपने सहयोगी दलों का घोर अपमान, उपेक्षा व तिरस्कार। पीडीए के लिए भाजपाइयों के मन में कूट-कूटकर भरी दुर्भावना पीडीए समाज के उत्पीड़न-शोषण को बढ़ावा देने की वर्चस्ववादी सोच। सच तो ये है कि समाज में दरार डालते-डालते भाजपा ख़ुद ही दरारों से भर गयी है। भाजपा गई।”

गौरतलब है कि कि भाजपा इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय है। जगह जगह जाकर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बूस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्षों को संगठन पर ध्यान देने और सरकारी काम विधायकों के लिए छोड़ने का निर्देश दिया। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कंपनी में काम करने वाले 51 प्रतिशत कर्मचारी भारी तनाव में, शोध में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय कार्पोरेट क्षेत्र में 51 प्रतिशत कर्मचारी भारी तनाव में हैं और थकावट, चिंता , हताशा जैसे और मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं। एक अध्ययन में कहा गया है कि भारतीय कर्मचारियों में थकावट, चिंता, हताशा और मानसिक तनाव के लक्षण बड़े पैमाने पर देखे जा रहे हैं। करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों ने थकावट की शिकायत की जबकि 51 प्रतिशत ने बताया कि वे काम के भारी दबाव में हैं। इसलिए कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता हैं।

भारतीय कार्पोरेट मे कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार पर अध्ययन करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘ द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ ने कहा,“ हमें एक ऐसा माहौल बनाना होगा जो सहानुभूति पर आधारित हो, जहां लोग मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करें, खुलकर बात कर सकें और जरूरत पड़ने पर मदद ले सकें। मानसिक कल्याण कार्यों में निवेश करना सिर्फ एक नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक समझदारी भरा व्यवसायिक फैसला भी है जो कंपनी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूत करता है।” एक अन्य के अनुसार भारत में कर्मचारियों के खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण भारतीय कंपनियों को हर साल 1,10,000 करोड़ रुपए , लगभग 14 अरब का नुकसान होता है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. श्याम भट ने कहा कि भारतीय कंपनियों को सिर्फ कर्मचारी सहायता कार्यक्रमों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। सालाना सर्वेक्षण या तात्कालिक उपायों की बजाय, कार्यस्थल की मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों की जड़ तक पहुंचने और उन्हें दूर करने के लिए डेटा-आधारित और व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाना होगा। ट्रस्टी एवं बायोकॉन समूह की प्रमुख ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य का एक जरूरी हिस्सा है और कंपनियों को समझना चाहिए कि इसका सीधा असर उनकी उत्पादकता, नवाचार और दीर्घकाल पर पड़ता है। अगर कर्मचारी तनाव में हैं और कार्य से जुड़ाव नहीं महसूस कर रहे, तो यह उनकी क्षमता और नए विचारों को बाधित करता है, जिससे कारोबार और अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित होते हैं।

यह भी पढ़ेः पंजाब से एक और जासूस यूट्यूबर गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से भी मिला खास कनेक्शन, 3 बार की पाकिस्तान यात्रा

जर्मनी के सबसे बड़े समूह ‘राइख सिटीजन’ पर प्रतिबंध, नेताओं के घरों पर छापे
बर्लिन। जर्मन सरकार ने अतिवादी धुर दक्षिणपंथी संगठन ‘राइख सिटीजन’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह समूह खुद को ‘किंगडम ऑफ जर्मनी’ (जर्मन साम्राज्य) कहता है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास करता है। समूह के चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को सुबह से ही, कई राज्यों में सुरक्षा बल के सैकड़ों जवान समूह की संपत्तियों और इसके प्रमुख सदस्यों के घरों की तलाशी ले रहे हैं।

गृह मंत्री अलेक्जेंद्र दोब्रिंत ने कहा, ‘‘इस संगठन के सदस्यों ने हमारे देश में एक ‘काउंटर-स्टेट’ बनाया है और आर्थिक आपराधिक ढांचे का निर्माण किया है।’’ उन्होंने कहा कि समूह के सदस्यों ने यहूदी विरोधी साजिश के विमर्श के साथ सत्ता पर अपने कथित दावे को दोहराया, और यह ऐसा व्यवहार है जिसे देश बर्दाश्त नहीं कर सकता। दोब्रिंत ने कहा, ‘‘हम उन लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे जो हमारी स्वतंत्र लोकतांत्रिक बुनियादी व्यवस्था पर हमला करते हैं।’’ तथाकथित ‘राइख सिटीजन’ या ‘राइसबर्गर’ आंदोलन जर्मनी को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है। वे कर, सामाजिक सुरक्षा योगदान या जुर्माना देने से भी इनकार करते हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तथाकथित ‘किंगडम ऑफ जर्मनी’ की घोषणा इसके नेता पीटर फिट्जेक ने 2012 में पूर्वी शहर विटेनबर्ग में की थी। फिट्जेक मंगलवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल था। इस संगठन के लगभग 6,000 समर्थक हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह खुद को जर्मनी की संघीय सरकार से अलग हुआ ‘काउंटर-स्टेट’ (देश का विकल्प) होने का दावा करता है। प्रतिबंध के तहत समूह के ऑनलाइन मंचों को ब्लॉक कर दिया जाएगा और इसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी ताकि आगे किसी वित्तीय संसाधन का इस्तेमाल चरमपंथी उद्देश्यों के लिए नहीं हो सके। यह पहली बार नहीं है जब जर्मनी ने ‘राइसबर्गर’ आंदोलन के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले 2023 में, जर्मनी के पुलिस अधिकारियों ने धुर दक्षिणपंथी ‘राइख सिटीजन’ के खिलाफ जांच के सिलसिले में करीब 20 लोगों के घरों की तलाशी ली थी।

रुद्रपुर: डॉल्फिन श्रमिकों को मिला किसानों,संगठनों का समर्थन
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की डॉल्फिन कंपनी के आंदोलित श्रमिकों का पद्रहवे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। जहां किसानों ,धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपना समर्थन दिया और तीन घंटे का सामूहिक क्रमिक अनशन देकर समर्थन दिया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मांगे पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

सोमवार को गांधी पार्क में संचालित आमरण अनशन स्थल पर तराई किसान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क,भूमि बचाओ मुहिम के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा सहित कई कांग्रेस नेत्रियों,श्रमिक संगठनों के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आए और तीन घंटे का सामूहिक क्रमिक अनशन दे कर श्रमिकों को अपना समर्थन दिया।

उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन देकर हस्तक्षेप कर मांगे पूरा करने का मुद्दा उठाया। साथ ही ऐलान किया कि कंपनी प्रबंधन के दबाव में पुलिस एवं प्रशासन मिलकर आंदोलित श्रमिकों का दोहन कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। कहा कि अब यदि जल्द ही कोई निर्णय नहीं हुआ,तो महापंचायत बुलाकर उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जा एंगी। जिसका नेतृत्व किसान,श्रमिक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि करेंगे।

इस मौके पर आप पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ठुकराल,प्रदेश संगठन मंत्री कुलवंत सिंह,जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह,किरन पांडे विश्वास,श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दलजीत सिंह,शिवदेव सिंह,कांग्रेस प्रवक्ता साजिद खान,सपा छात्र संघ सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव,दिनेश उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई के खिलाफ वाशिंदों का प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन चुनावी, परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन... मुरादाबाद में बोले भूपेंद्र चौधरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष को कोर्ट से पूजा करने की अनुमंती के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा की देश के सभी नागरिकों को देश की न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। हम सबको धैर्य रखना चाहिए। जो भी न्यायालय का निर्णय हो हम सब उसे स्वीकार करेंगे। ज्ञानवापी में पूजा करने के अधिकार को बड़ी जात मानने के सवाल पर उन्होंने कहा मेरा मानना है मेरे देश के एक सो चालीस करोड़ लोगों का न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।

हम हर एक चुनाव जीतने के बाद हमारा संगठन दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाता है
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी 16 प्रतियाशियो की लिस्ट जारी होने और भाजपा की तैयारियों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हम लोग एक चुनाव जीतने के बाद दूसरे चुनाव के लिए हमारी पार्टी और संगठन तैयार रहता है। लोकसभा चुनाव के लिए भी संगठन स्तर पर हमारी पूरी तैयारी है और जब भी पार्टी प्रतियाशी घोषित करेगी हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

कार्यवाहक DGP बनाए जाने के बाद अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के कार्यवाहक DGP प्रशांत कुमार को बनाए जाने के बाद ट्वीट करने के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ये सरकार की व्यवस्था है सरकार ने रिटायरमेंट के बाद जो भी कार्यवाहक नियुक्त किए हैं मुझे उम्मीद है उनकी जो भी प्रक्रिया होगी सरकार उसे पूरा करने का प्रयास करेगी।

इंडिया गठबंधन चुनावी,परिवार और,भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है, देश की जनता का गठबंधन मोदी जी के साथ!
इंडिया गंठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इंडिया गठबंधन का वैचारिक कोई समन्वय नही है। कांग्रेस का गठबंधन के प्रति हमेशा नजरिया रहा है, इनका इतिहास रहा है, की जहां गठबंधन से सरकार बनने का अवसर आया इन्होंने उसे बीच में ही गिराने का काम किया है। पिछले दस सालों से गंठबंधन में चुनाव लड़ रहे है और चुनाव के बाद गठबंधन कहा जाता है ये चुनावी गठबंधन है, परिवार को बचाने का गठबंधन है, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। देश की जनता का गठबंधन मोदी जी के साथ है।

मायावती जी प्रदेश और देश की बड़ी नेता, तीन बार राज्य की।मुख्यमंत्री रही : प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मायावती की प्रशंसा की, उन्होंने कहा मायावती परदेश और देश की बड़ी नेता हैं तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लडने का निर्णय बहुत सोच समझकर किया होगा।

ईडी की जांच पर खड़े हो रहे सवाल
बिहार में लालू यादव और उनके परिवार से ईडी की जांच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा आप लोगों ने देखा होगा लालू यादव जी जब पहली बार चारा घोटाले में गिरफ्तार हुए थे तब किसकी सरकार थी?? झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए ये जेल गए तब किसकी सरकार थी??

उत्तराखंड में UCC लाने की तैयारी, उत्तर प्रदेश में सरकार को निर्णय करना है
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड ( UCC ) के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इसका जवाब सरकार से जोड़े वरिष्ठ लोग बता सकते हैं। लेकिन, उत्तराखंड ने इसकी तैयारी की है। समिति बनाकर इसकी रिपोर्ट कलेक्ट की है, अब उत्तर प्रदेश में सरकार को निर्णय करना है।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के बयान सात दिन में यूसीसी लागू करने पर बोल प्रदेश अध्यक्ष, सरकार करेगी निर्णय
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के "गारंटी देता हूं सात दिन में लागू हो जाएगा यूसीसी" वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये निर्णय सरकार को करना है और वो ही यूसीसी पर अधिकृत बात कह सकते हैं।

सपा की 16 प्रतियाशियों की लिस्ट में तीन परिवार के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष बोले... देश के लिए सबसे घातक परिवारवाद
लोकसभा चुनाव में 16 प्रतियाशियों की पहली लिस्ट में सपा के तीन परिवार के सदस्यों के नाम होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये लोग परिवारवादी लोग हैं। हमारे देश के लिए सबसे घातक पक्ष है क्योंकि इन परिवारवादी लोगों ने अपने परिवार को प्राथमिकता पर रखा है। देश के लिए नही बल्कि परिवार और अपनी विरासत को बचाने के लिए गंभीर हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 150 कैमरे जांचे, तब बाइक के नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

अयोध्या: संगठन ने उठाई मजदूरों की समस्याएं, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन ने एडीओ पंचायत पूराबाजार को ज्ञापन सौंपा है। प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकासखंड पूराबाजार पहुंचे खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का निराकरण अविलंब न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पूजा गौड़ व उनकी पुत्री का नाम परिवार रजिस्टर में पुन: अंकित किए जाने, ग्राम करमा कोडरी में पक्का नाली निर्माण की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मयाराम वर्मा, किसान नेता अशोक यादव, जिला मंत्री शिवराम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, अमरेंद्र मिश्रा व पूजा गौड़ आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -Allahabad university में छात्र को परिसर में आने से रोका, जमकर हुआ हंगामा

रुद्रपुर: ठगी पीड़ित जमाकर्ता संगठन ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, अमृत विचार। ठगी पीड़ितों का सर्वे नहीं करने पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता संगठन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप था कि वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने बड्स एक्ट लागू किया था। जिसके तहत जिला प्रशासन को सर्वे करवाकर पीड़ितों की धनराशि का आकलन करना था।

जिसके बाद पीड़ितों की रकम को वापस करने का प्रावधान था। आरोप था कि कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी जनपद में सर्वे का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को डीएम को सौंपा ज्ञापन में पीड़ितों ने कहा कि देश-प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों ने चिटफंड कंपनियों, फाइनेंस कंपनियों और बीमा पॉलिसियों में अपना पैसा जमा किया था। मगर केंद्र सरकार ने ऐसी कंपनियों को बंद कर वर्ष 2019 में बड्स एक्ट लागू किया था।

जिसके तहत प्रदेश सरकार को आदेशित किया था कि सक्षम अधिकारी द्वारा सर्वे करवाकर ठगी का शिकार या जमाकर्ताओं की जमा राशि का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर 180 दिनों के भीतर सभी जमाकर्ताओं का पैसा वापस किया जाएगा।

आरोप था कि भारत सरकार का शासनादेश कई प्रदेश में लागू हो चुका है। मगर ऊधमसिंह नगर में अभी तक सर्वे का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। जिसको लेकर कई बार डीएम को ज्ञापन देकर सर्वे शुरू कराने की मांग उठाई जा चुकी है। बावजूद अभी तक सक्षम अधिकारी तक नियुक्त नहीं किया गया।

उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक प्रभारी ओएस भाष्कर, तौफिक अहमद, रणजीत राय, चंद्रपाल, भजन सिंह, रामकिशोर सिंह, भूपाल सिंह, प्रदीप कुमार, राकिब हुसैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Naag Panchami: नागों की पूजा क्यों की जाती है?

हरदोई : दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने आयोजित की संगोष्ठी, संगठन के काम पर हुई चर्चा
हरदोई, अमृत विचार। दिव्य प्रेम सेवा मिशन ज़िला इकाई के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा के संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सेवा मिशन के संस्थापक डा.आशीष गौतम के अलावा लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी,गिरीश सिन्हा उपाध्यक्ष सेवा मिशन व पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामावतार शुक्ल मौजूद रहें। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

संगोष्ठी में डा.आशीष गौतम ने सेवा मिशन के कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समाज के उत्थान और सेवा के लिए मिशन की रणनीति साझा की। कार्यक्रम का संचालन अवध अंचल के सह संयोजक रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में वर्तमान परिस्थिति में छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी प्रदान करते हुए सनातन धर्म से जुड़ी आध्यात्मिक बातें बताई गई। कार्यक्रम के समापन पर आए हुए सभी अतिथियों का आभार अवध अंचल के संयोजक अवध बिहारी मिश्र ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव सिंह भदौरिया जिला संयोजक, श्याम जी गुप्ता जिला सह संयोजक, नृपेन्द्र विक्रम सिंह जिला युवा शक्ति संयोजक,रीना गुप्ता जिला संयोजक मातृशक्ति इकाई, राजवर्धन श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, कर्मवीर सिंह, अखिलेश गुप्ता, अनूप पुरी, डा. सीपी कटियार, डा. सुरेश अग्निहोत्री,भानु प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मोहित मिश्र, नरेंद्र सिंह, डा.अमरजीत सिंह अजमानी,भरत पाण्डेय, राजेश तिवारी,अविनाश चंद्र गुप्ता,आशीष माहेश्वरी, पारुल दीक्षित, राजीव मोहन अवस्थी, ओपी तिवारी, कृष्ण पाल सिंह, अविनाश मिश्र, रमेश चंद्र शुक्ल, विनय सिंह,अमित शुक्ल, हरिओम त्रिवेदी, आलोक दीक्षित, क्षितिज पाठक, आलोक शुक्ल, राजेश शुक्ल, दिलेश सिंह व प्रोफेसर श्यामा कुमार सिंह के अलावा मिशन के सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में अनोखी घटना, महिला सब्जी विक्रेता को जमकर पीटा - लूट ले गये चार किलो टमाटर