Bahraich - Amrit Vichar

लखनऊ : घाघरा नदी के पुल की दो महीने में होगी मरम्मत, छोटे वाहनों के लिए पंटून पुल, भारी वाहनों का होगा डायवर्जन
अमृत विचार : घाघरा नदी पर बने संजई पुल की जर्जर हालत के बीच जान जोखिम में डालकर गुजरने वालों के लिए अच्छी खबर है।  राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से कहा कि, दो महीने के भीतर पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मानसून से पहले पुल दुरुस्त करने की कोशिश है। छोटे वाहनों के लिए अस्थायी पंटून पुल बनाया जा रहा है। 15 अप्रैल तक आंशिक यातायात सुचारू किया जाएगा।

घाघरा नदी के इस खस्ताहाल पुल से किसी अप्रिय हादसे को टालने की ये कोशिशें हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सामने आ रही हैं।

एडवोकेट आशीष कुमार सिंह ने वक्त रहते पुल की मरम्मत के संबंध में पीआईएल दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने बड़े जनमानस की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई शुरू की और अब इसमें महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

हाईकोर्ट ने बहराइच, गोंडा और बाराबंकी के जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अगली सुनवाई से पहले इस प्रकरण की प्रगति के संबंध में शपथ पत्र दाखिल करें। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं उसकी कार्यदायी संस्था को भी मरम्मत कार्य की प्रगति रिपोर्ट (Status Report) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

याचिकाकर्ता द्वारा दायर अंतरिम राहत प्रार्थना-पत्र, जिसमें टोल शुल्क को स्थगित करने की मांग की गई है, उस पर भी कोर्ट ने संज्ञान लेकर राज्य एवं अन्य विपक्षी पक्षों को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

न्यायालय ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मानसून सत्र शुरू होने से पहले काम पूरा करने का प्रयास सुनिश्चित करें। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 25 मई मुकर्रर की है।

बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन

लखनऊ से घाघरा होकर जाने वाले भारी वाहनों को पुल की मरम्मत होने तक अयोध्या–गोंडा–बहराइच मार्ग के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। डायवर्जन से लोगों की थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ेंगी। क्योंकि लखनऊ से संबंधित जिलों की दूरी पहले की अपेक्षा दोगुनी हो सकती है। रोडवेज हो या फिर निजी यातायात वाहन-उनका किराया भी बढ़ने की संभावना है। बहरहाल, पुल की मरम्मत के लिए भारी वाहनों के डायवर्जन के सिवाय प्रशासन के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।

बढ़ जाएगी जिम्मेदारी

चूंकि ये मामला व्यापक जनहित से जुड़ा है। ऐसे में क्षेत्रीय जनता, व्यापारिक गतिविधियों एवं आवागमन पर इसके प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी पक्षों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

UP: रांग नंबर से शुरू हुआ प्यार...चौराहे पर थमा सफर, जानिए पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में
मझगईं, अमृत विचार। एक रांग नंबर से शुरू हुई बातचीत कब प्यार में बदल गई और फिर पुलिस थाने तक पहुंच गई, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुई फोन पर बातचीत के बाद युवती अपने प्रेमी से मिलने बहराइच से दिल्ली पहुंच गई। इसके बाद दोनों साथ में पलिया होते हुए बम्हनपुर आ गए, जहां स्थानीय लोगों के शक के चलते मामला खुल गया।

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी जावेद दिल्ली में काम करता है। उसकी करीब डेढ़ महीने पहले बहराइच जिले के थाना खैरीघाट निवासी युवती से रांग नंबर के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली के आनंद विहार पहुंची, जहां दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों साथ में उत्तर प्रदेश लौटे और पलिया होते हुए बम्हनपुर पहुंच गए। बुधवार सुबह दोनों बम्हनपुर चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके थे।

इस दौरान स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर उन्होंने मझगईं पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पहले पुलिस चौकी और फिर थाने ले आई। इस बीच युवती के परिजनों ने थाना खैरीघाट में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जैसे ही परिजनों को युवती के मझगईं में होने की जानकारी मिली, वे खैरीघाट पुलिस के साथ थाने पहुंच गए। मझगईं थाना प्रभारी अनिल सिंह पंकज ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को खैरीघाट पुलिस और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की जा रही है।

अग्निवीर भर्ती : 850 युवाओं ने लगाई उम्मीदों की दौड़, 550 के चमके सितारे
बरेली, अमृत विचार। जाट रेजिमेंट केंद्र परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को टेक्निकल पद के लिए 12 जनपदों से कुल 850 अभ्यर्थियों ने उम्मीदों की दौड़ लगाई। जिसमें से 550 अभ्यर्थी सफल हुए और कई कारणों से असफल रहे। सफल युवाओं को गुरुवार को मेडिकल परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताओं के लिए बुलाया है।

सेना भर्ती कार्यालय बरेली के तहत आने वाले 12 जिलों हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती से युवाओं का आना मंगलवार शाम से शुरू हो गया। भर्ती रैली 11 से 23 मार्च तक चलेगी। पुलिस-प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग कई दिन से इसको लेकर तैयारियां कर रहे थे, लेकिन पहले दिन ही भर्ती में आने वाले युवाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

भर्ती रैली के समय जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं के संबंधी जाट रेजिमेंट के बाहर पूरा दिन पेड़ों की छांव में डेरा डाल कर इंतजार करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जाट रेजिमेंट के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दी गई। इसके लिए सुरक्षा चाक चौबंद रखा गया। शुक्रवार को भी 12 जिलों के युवाओं की भर्ती रैली होगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा की गई है।

ई-बसों को भी लगाया गया
जंक्शन और बस अड्डों से भर्ती देखने आ रहे युवाओं को आसानी से जाट रेजिमेंट तक पहुंचने के लिए ई-बसों को भी लगाया गया है। आसपास के जिलों से तमाम युवा अपने साधनों से भी भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे। भर्ती के दौरान 23 अप्रैल तक नकटिया रोड वन-वे किया गया है। जिसे संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैयार दिखाई दी। इस बीच पीएसी और पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पैनी नजर बनाए रखे।

बहराइच में कब्रिस्तान विवाद से जुड़े वादी पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज
बहराइचः उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के वैराकाजी गांव में बुधवार देर रात कब्रिस्तान विवाद से जुड़े एक वादी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस के अनुसार रमजान माह में तरावीह की नमाज अदा कर समाल अहमद अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी अफजाल ने बताया कि चौराहे के पास बनी मस्जिद में नमाज पढ़ कर लौट रहे थे कि चौराहे पर बैठे रफी, इरफान एवं सईद ने पीछे से आकर गोली चला दी, हमले में समाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अफजल को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया, जहां से डॉक्डरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया ग्रामीणों के अनुसार समाल अहमद गांव के कब्रिस्तान संबंधी विवाद में वादी हैं और इस प्रकरण में उच्च न्यायालय में 26 फरवरी को उनकी गवाही प्रस्तावित थी।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजेश शुक्ला का कहना है कि मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर प्रकरण की जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस और एनआईए अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट करने वाले चार गिरफ्तार, वित्त विभाग से रिटायर्ड अधिकारी से ठगे थे 54 लाख
लखनऊ, अमृत विचार : फर्जी पुलिस, एनआईए और एटीएस अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाने की टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वित्त विभाग से सेवानिवृत्त एक सरकारी पेंशनर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 54.60 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन-आधार कार्ड, प्रेस आईडी और चेक समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

डीसीपी क्राइम व यातायात कमलेश दीक्षित के मुताबिक पीड़ित राजेन्द्र प्रकाश वर्मा, जो राजकीय पेंशनर हैं, को 13 दिसंबर को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था। कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर और एनआईए/एटीएस का अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित पर आतंकी फंडिंग और फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब सात करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर पीड़ित को लगातार सात दिनों तक ऑनलाइन निगरानी में रखा गया।

आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को बार-बार गिरफ्तारी और केस दर्ज होने की धमकी दी जाती रही। दहशत में आए पीड़ित ने अपने एसबीआई खाते से दो अलग-अलग बैंक खातों—इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा—में कुल 54.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाईलैंड में बैठे सरगना के इशारे पर करते थे काम

डीसीपी कमलेश दीक्षित के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सरगना थाईलैंड में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित करता है और वहीं से निर्देश देता है। उसके निर्देश पर कुछ सदस्य फर्जी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते थे, जबकि अन्य सदस्य गरीब और अनभिज्ञ लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक हासिल करते थे। ठगी की रकम इन खातों में मंगाकर कमीशन काटने के बाद अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी, ताकि रकम की ट्रेसिंग न हो सके।

सरकारी एजेंसी का डर दिखाकर वसूलते थे रुपये

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले पीड़ित को सरकारी एजेंसी का डर दिखाकर चौबीसों घंटे वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में रखते थे। गिरफ्तारी और जांच का भय पैदा कर ‘वेरिफिकेशन’ के नाम पर खाते की पूरी रकम तत्काल ट्रांसफर करा ली जाती थी। डीसीपी के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद सामान

साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय की टीम ने वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज निवासी मो. सूफियान, दुबग्गा के बरावन कलां निवासी मो. आजम, आदिलनगर बसुंधरा बिहार कॉलोनी निवासी आरिफ इकबाल और बहराइच के कैसरगंज प्यारेपुर निवासी उजैर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 34,334 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, तीन समाचार पत्रों की आईडी और दो चेक बरामद किए गए हैं। दोनों चेक में एक 51 लाख रुपये और दूसरा 90 लाख रुपये का है, जिन पर आरिफ के हस्ताक्षर पाए गए हैं।

अलग-अलग पेशों की आड़ में जुटाते थे खाते

इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के अनुसार आरोपी आरिफ लोन एजेंट है, जो लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के नाम पर उनकी बैंक डिटेल हासिल करता था। मो. सूफियान पाइप का काम करता है और आसान किस्तों पर उधार दिलाने के बहाने खातों की जानकारी जुटाता था। मो. आजम प्रॉपर्टी का काम करता था और लोन व ऑनलाइन लेन-देन के नाम पर खातों में रकम रूट कराता था। उजैर खान नीट की कोचिंग कर रहा है और बहराइच व आसपास के क्षेत्रों से खातों की डिटेल जुटाकर गिरोह के सरगना को भेजता था। पुलिस ने गिरोह से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया है।

युवक की मदद से पकड़े गए चारों

डिजिटल अरेस्ट के बाद खातों को ट्रेस किया गया, तो मड़ियांव निवासी नीरज के खाते में साढ़े नौ लाख रुपये गए थे। उसे पकड़ा गया, तो उसने बताया कि लोन की जरूरत थी, तो आरिफ ने उसे पचास हजार रुपये देने की बात कही थी। कहा था कि खाते में रकम मंगाने का कमीशन है। इस पर वह मान गया था, उसे नहीं पता था कि वह रकम ठगी की है। एसीपी ने बताया कि आरिफ दुबई, सऊदी समेत अन्य बड़ी कंपनी में बतौर एजेंट काम कर चुका है, तो वह लोगों को जाल में आसानी से फंसा लेता था।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भारत में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई प्रावधान नहीं है। किसी भी अनजान कॉल, खासकर पुलिस या जांच एजेंसी के नाम पर आने वाली धमकी से डरें नहीं। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

बहराइचः आवारा कुत्तों ने दो मासूमों समेत तीन लोगों पर किया हमला
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में आवारा कुत्तों ने रविवार को दो मासूमों समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लोगों के लाठी डंडे लेकर दौड़ने पर सभी की जान बच सकी तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से कुर्तों को पकड़ने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र में स्थित जुगुनिया ग्राम में घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम महक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण डंडे लेकर दौड़े जिसके बाद उसकी जान बच सकी। लेकिन इसी दौरान कुत्तों ने ग्राम में ही चार साल के कुलदीप व रामराज उम्र 50 वर्ष पर भी हमला कर दिया। हमले में मासूम महक गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही दो अन्य का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशाशन से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

बहराइच : जंगल में शिकार कर रहे सात शिकारी गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच वन प्रभाग की अब्दुल्लागंज रेंज में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीवों का शिकार कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दुर्लभ वन्यजीव चीता (चीतल) का मांस, कटे हुए अंग तथा शिकार में प्रयुक्त धारदार हथियार और एक गुलेल बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अब्दुल्लागंज रेंज के बीट संख्या सात में गश्त के दौरान की गई।

वन दारोगा सुरेश कुमार और शुभम सिंह, वन रक्षक मनोज कुमार तिवारी, सुरेश वर्मा, देव वर्मा, अवनीश कुमार तथा अंबुज पांडेय की टीम शाम करीब छह बजे गश्त कर रही थी। इसी दौरान जंगल में कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में झोले के साथ घूमते नजर आए। टीम ने तत्काल उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चीतल का मांस, कटे हुए हाथ-पैर, धारदार हथियार और एक गुलेल बरामद हुई। इसके बाद सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शिकारियों की पहचान राजू, खलील, कय्यूम, प्रधान, गुड्डू, मिश्रिलाल और ढोंगे के रूप में हुई है। इनके पास से लगभग पांच किलोग्राम चीतल का मांस और शरीर के अन्य टुकड़े बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार और अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच में नकली देसी घी का जखीरा बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के दरगाह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग के दस्ते ने नकली देशी घी का जखीरा बरामद किया है। टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित एन.आर. डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदाम पर छापा मारा है। इस छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया गया है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में 100 मि.ली., 200 मि.ली., 500 मि.ली., 01 लीटर और 15 लीटर की पैकेजिंग में घी संग्रहित किया गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद वर्मा ने सोमवार को बताया कि बृजवासी ब्रांड का मिलावटी घी राजकोट, गुजरात से बहराइच जिले में लाया गया था। छापेमारी के दौरान विभिन्न बैच नंबरों के कुल पांच नमूनों को संग्रहित कर 7666 लीटर घी को सीज़ किया गया, जिसकी कुल कीमत 53 लाख 66 हजार 368 रुपये है। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी की प्रक्रिया देर रात एक बजे तक चली। इस दौरान सीज़ किए गए नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा, और यह जांच फास्ट ट्रैक प्रक्रिया से की जाएगी। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, उसके परिणाम के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच में नहीं थम रहा तेंदुए का हमला, फिर किसान बना शिकार
बहराइचः उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में स्थित महराज सिंह नगर में शुक्रवार को एक किसान पर गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े, जिसके कारण युवक की जान बच गई। मिहिपुरवा तहसील के महाराज ग्राम का निवासी अरुण यादव अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहा था।

इसी बीच, पास में स्थित गन्ने के खेत से अचानक निकला तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। तेंदुए के अचानक हमले से घबराए अरुण ने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए का ध्यान भटकाने का प्रयास किया, जिससे तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में अरुण यादव के पैर पर गहरा जख्म हो गया था। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, डाक्टर उसकी चोट का इलाज कर रहे हैं और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। किसान पर तेंदुए के हमले की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इलाके में इसी तरह के हमले हो चुके हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

बहराइच में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल: DGP ने SP से मांगा जवाब, अखिलेश-चंद्रशेखर ने बताया 'संविधान पर हमला'
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पुंडरीक गोस्वामी को पुलिस लाइन्स में गार्ड ऑफ ऑनर और परेड सलामी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना ने राजनीतिक हलचल मचा दी है, जबकि यूपी पुलिस के डीजीपी ने पुलिस परेड ग्राउंड के अनधिकृत इस्तेमाल पर संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

क्या है पूरा विवाद?

वीडियो में दिख रहा है कि कथावाचक एक सफेद सरकारी गाड़ी से उतरते हैं। लाल कालीन बिछाकर स्वागत होता है, पुलिस अधिकारी सैल्यूट करते हैं और फिर पुलिस ट्रेनीज की परेड आयोजित की जाती है। गोस्वामी मंच पर बैठकर सलामी का निरीक्षण करते नजर आते हैं। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड पर हुआ था।

बहराइच पुलिस का दावा है कि कई ट्रेनीज ने ट्रेनिंग के दौरान तनाव और डिप्रेशन की वजह से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में गोस्वामी को मोटिवेशनल स्पीच, योग और ध्यान सेशन के लिए बुलाया गया था, जिससे ट्रेनीज का मनोबल बढ़ा। लेकिन परेड और सलामी की यह व्यवस्था प्रोटोकॉल के खिलाफ मानी जा रही है।

डीजीपी का सख्त रुख

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि पुलिस परेड ग्राउंड सिर्फ आधिकारिक ट्रेनिंग, अनुशासन और सरकारी आयोजनों के लिए है। अनधिकृत उपयोग के लिए बहराइच SP से जवाब तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आगे कार्रवाई भी हो सकती है।

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/2001547999126655309?s=20

विपक्ष का तीखा हमला

- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा कि जब पुलिस पूरा समय सलामी में व्यस्त रहेगी, तो अपराधी खुलेआम मौज करेंगे।

- आजाद समाज पार्टी नेता और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इसे संविधान पर खुला हमला करार दिया। उन्होंने कहा, "भारत मठ नहीं, संवैधानिक गणराज्य है। राज्य किसी धर्म विशेष की जागीर नहीं। फिर भी एक कथावाचक को पुलिस परेड और सलामी दी जा रही है। गोस्वामी कौन सा संवैधानिक पद पर हैं?"

https://twitter.com/Uppolice/status/2001717023676809441?s=20

प्रोटोकॉल क्या कहता है?

गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान आमतौर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या उच्च संवैधानिक पदाधिकारियों को ही मिलता है। किसी धार्मिक व्याख्याता को यह सम्मान देने का कोई पूर्व उदाहरण नहीं मिलता।

यह मामला अब सियासी रंग ले चुका है और प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। देखना यह है कि SP का जवाब क्या आता है और आगे क्या एक्शन होता है!

बहराइचः बच्चियों को बनाया अपनी हवस का शिकार, बलात्कारी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बहराइच। बहराइच जिले की एक विशेष पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अदालत ने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के जुर्म में एक युवक को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और दो लाख 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया। आरोपी युवक को ऐसे ही तीन अन्य मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को 27 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने बताया कि दोषी 30 वर्षीय अविनाश पांडे उर्फ सिंपल सुजौली थाना अंतर्गत सुजौली गांव का निवासी है और वह जिले का पहला ऐसा व्यक्ति है जिसे इस प्रकृति के चार मामलों में अलग-अलग बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त पर चारों मामलों में कुल आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अरविंद कुमार गौतम ने बुधवार को फैसला सुनाया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बीती दो/तीन जुलाई की रात को सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची सोते समय घर से गायब हो गई थी। बच्ची तीन जुलाई को बरामद हुई थी। इसी थाना क्षेत्र में 15 जून, 25 जून व 28 जून को भी नाबालिग लड़कियों के गायब होने व उसी दिन शाम को बरामद होने के मामले आए थे। चूंकि लड़कियां पांच से आठ साल के बीच की थीं, इसलिए वे बहुत कुछ बता नहीं पा रही थीं। सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच आरंभ की गई।

अधिवक्ता ने बताया कि महिला क्षेत्राधिकारी तिवारी ने बच्चियों से बात की, जिससे पता चला कि जो व्यक्ति उन्हें ले गया था उसने उनका शारीरिक शोषण किया था तथा सभी लड़कियों ने उसका हुलिया एक जैसा बताया था। इस आधार पर अविनाश उर्फ सिंपल पांडेय को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।

Bahraich News: मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि बताकर अधिकारियों को धमकाया, पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी
बहराइच। बहराइच जिले में खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कार्यालय का प्रतिनिधि बताकर अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अशोक सिंह ने बुधवार को बताया कि गत रविवार जिले के रिसिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल महराज उर्फ राहुल यादव उर्फ नन्हे यादव नाम का एक व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित शिविर कार्यालय के एक कथित अधिकारी का सह प्रतिनिधि बताकर लोगों को धमकाता है और उनसे रुपये ऐंठता है। उन्होंने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया था कि राहुल महराज अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का नजदीकी होने की धौंस जमाकर उनसे गलत काम करने के लिए कहता और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। सिंह ने बताया कि इस फर्जी प्रतिनिधि के खिलाफ रिसिया थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच कराई गई तो पता चला कि तीन लोग अलग-अलग नंबरों से फोन पर अधिकारियों व अन्य लोगों से बात कर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर का पता लिखे फर्जी पहचान पत्र छपवाये थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी राहुल यादव तथा उसके दो साथी नफीस खान व मुख्तार अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।