Australia - Amrit Vichar

Quad : पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया, जापान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर की बात
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दोनों देशों के बीच 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में 'भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इससे पहले दिन में भारत ने यहां 'क्वाड' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोटेगी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग का स्वागत करके खुशी हुई। हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने जैसे क्षेत्रों में बढ़ते भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे।"

एक अन्य पोस्ट में मोदी ने कहा, "जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोटेगी का स्वागत करके अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।"

इस समूह (क्वाड) को एक नयी गति देने के उद्देश्य से क्वाड ने मंगलवार को आपूर्ति शृंखला में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज ढांचे की घोषणा की। इसके साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री निगरानी और बंदरगाह बुनियादी ढांचे को अद्यतन करने के लिए बड़े उपायों की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें  :

SIR की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 'निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने का अधिकार'

संपादकीय : क्वाड का संदेश
दिल्ली में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक ने यह साफ कर दिया कि अब यह मंच मात्र कूटनीतिक संवाद का समूह न रह कर अब “कार्रवाई आधारित रणनीतिक गठबंधन” में बदल रहा है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा सुरक्षा, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन पर ठोस पहल की घोषणा की, उससे “फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक” की अवधारणा को पहली बार व्यावहारिक आधार मिलता दिखाई देता है। इस बैठक का सबसे बड़ा संदेश चीन के लिए था।

क्वाड ने सीधे चीन का नाम भले सीमित रूप से लिया हो, लेकिन “कोअर्शन”, “मैरिटाइम मिलिटराइजेशन”, “सप्लाई चेन कंसन्ट्रेशन” और “सिंगल-सोर्स मोनोपोली” जैसे शब्दों का लक्ष्य स्पष्ट रूप से बीजिंग ही था। दक्षिण चीन सागर से लेकर हिंद महासागर तक चीन की बढ़ती आक्रामकता और रेयर अर्थ तथा क्रिटिकल मिनरल्स पर उसकी लगभग एकाधिकार जैसी स्थिति ने क्वाड देशों को सामूहिक प्रतिक्रिया के लिए मजबूर किया है। दिल्ली बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 20 अरब डॉलर के “क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव” और भारत-अमेरिका के बीच रेयर अर्थ तथा क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर सहमति रहा।

इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन, एआई और ग्रीन एनर्जी सभी के लिए लिथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ जरूरी हैं, जिनकी प्रोसेसिंग पर आज चीन का दबदबा है। क्वाड अब इस निर्भरता को तोड़ने की दिशा में बढ़ रहा है। समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह बैठक निर्णायक रही। इंडो-पैसिफिक मैरिटाइम सर्विलांस सहयोग, रियल-टाइम सूचना साझेदारी और फिजी में संयुक्त पोर्ट परियोजना केवल विकास कार्यक्रम नहीं हैं। वे चीन की “स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स” रणनीति के जवाब के रूप में देखे जाएंगे। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती नौसैनिक उपस्थिति और बंदरगाह नेटवर्क के मुकाबले क्वाड अब वैकल्पिक समुद्री ढांचा खड़ा करना चाहता है।

भारत के लिए इस बैठक के कई रणनीतिक लाभ हैं। पहला, भारत अब केवल “बैठकों की मेजबानी करने वाला देश” नहीं, बल्कि इंडो-पैसिफिक सुरक्षा संरचना का केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरा है। दूसरा, चीन पर निर्भर वैश्विक सप्लाई चेन के विकल्प के रूप में भारत को नई औद्योगिक भूमिका मिल सकती है। तीसरा, हिंद महासागर में भारत की प्राकृतिक भौगोलिक बढ़त को क्वाड की तकनीकी और वित्तीय शक्ति का समर्थन प्राप्त होगा। चौथा, अमेरिका के साथ हालिया व्यापारिक और राजनीतिक तनावों के बावजूद यह बैठक दिखाती है कि सामरिक स्तर पर वाशिंगटन और नई दिल्ली की साझेदारी अभी भी मजबूत है।

हालांकि क्वाड की वास्तविक परीक्षा अब शुरू होगी। यदि यह समूह केवल घोषणाओं तक सीमित रहता है, तो चीन की विशाल आर्थिक और सैन्य शक्ति के सामने इसका प्रभाव सीमित रह जाएगा, लेकिन यदि घोषित परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू होती हैं, सप्लाई चेन वास्तव में विविध होती है और हिंद महासागर में साझा सुरक्षा तंत्र मजबूत होता है, तो आने वाले दशक में इंडो-पैसिफिक की शक्ति-संरचना बदल सकती है। दिल्ली बैठक ने कम-से-कम इतना स्पष्ट कर दिया है कि एशिया की नई भू-राजनीति अब केवल चीन केंद्रित नहीं रहेगी, उसके सामने एक संगठित, संसाधन-संपन्न और रणनीतिक रूप से समन्वित प्रतिरोध खड़ा हो रहा है।

आस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई लकड़ी की इलेक्ट्रिक साइकिल
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन अब इसमें एक ऐसा नया प्रयोग सामने आया है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है। कल्पना कीजिए एक ऐसी ई-साइकिल की, जो धातु से नहीं, बल्कि लकड़ी से बनी हो और फिर भी स्टाइल, मजबूती और परफॉर्मेंस में किसी से कम न हो। ऑस्ट्रिया की कंपनी Esel ने अपनी नई Esel eUrban लॉन्च कर इस अनोखे कॉन्सेप्ट को वास्तविकता में बदल दिया है। यह साइकिल डिजाइन और टेक्नोलॉजी का ऐसा मेल है, जो बाजार में अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है।

लकड़ी का फ्रेम, लेकिन मजबूती बरकरार

इस ई-साइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका वुडन फ्रेम है। जहां आमतौर पर साइकिलों में एल्युमिनियम या कार्बन फ्रेम का इस्तेमाल होता है, वहीं eUrban में हॉलो टीक वुड का उपयोग किया गया है। यह फ्रेम देखने में बेहद प्रीमियम लगता है और साथ ही मजबूती व संतुलन का भी पूरा ध्यान रखता है। कंपनी का कहना है कि यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है।

अलग जरूरतों के लिए दो वेरिएंट,

इस मॉडल को दो वेरिएंट Basic और Performance में पेश किया गया है। बेसिक वर्जन का वजन लगभग 18.5 किलोग्राम है और इसमें 10-स्पीड गियर सिस्टम मिलता है। वहीं Performance वेरिएंट करीब 2 किलो हल्का है और इसमें 11-स्पीड गियर के साथ कार्बन व्हील्स दिए गए हैं। दोनों विकल्प अलग-अलग यूजर्स की जरूरत और राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

eUrban में रियर हब मोटर दी गई है, जो 42 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, यह साइकिल एक बार चार्ज करने पर लगभग 80 किलोमीटर तक चल सकती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इस लिहाज से यह शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बन सकती है।

फीचर्स जो बनाते हैं खास

इस ई-साइकिल में ड्यूल-पिस्टन हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसके साथ कार्बन फोर्क सस्पेंशन राइड को स्मूद बनाता है। अलग-अलग साइज विकल्प उपलब्ध होने से यूजर्स अपनी सुविधा और ऊंचाई के अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Esel eUrban की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। बेसिक वेरिएंट की कीमत करीब 4,700 डॉलर (लगभग 4.39 लाख रुपये) है, जबकि Performance वर्जन लगभग 5,800 डॉलर (करीब 5.41 लाख रुपये) तक जाता है। फिलहाल यह साइकिल भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसका अनोखा कॉन्सेप्ट भविष्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए ट्रेंड को जन्म दे सकता है।

ICC ODI Ranking: अलाना किंग फिर बनीं वनडे गेंदबाजों की नंबर 1, ऑस्ट्रेलिया की लेग-स्पिनर ने छीन ली टॉप स्पॉट
दुबईः ऑस्ट्रेलिया के कैरेबियन दौरे के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत अलाना किंग आईसीसी महिला वनडे बॉलिंग रैंकिंग में फिर से टॉप पर पहुंच गई हैं। किंग ने सेंट किट्स में अपने आखिरी मैच में पांच विकेट लिए, जिससे मंगलवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में वह इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन से आगे निकल गईं। इस लेग-स्पिनर (753) ने मार्च में रैंकिंग में टॉप पर एक्लेस्टोन के लगभग चार साल के दबदबे को खत्म कर दिया था, हालांकि पिछले हफ्ते की रैंकिंग में वह इंग्लैंड की इस लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर से पीछे रह गई थीं। 30 साल की इस खिलाड़ी ने बासेटेरे के वार्नर पार्क में 5/19 (10) के शानदार आंकड़े के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने 44 डॉट गेंदें फेंकीं, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की और 3-0 से सीरीज़ अपने नाम कर ली।

आईसीसी के अनुसार, उनके इस प्रदर्शन की बदौलत वह ऑलराउंडर रैंकिंग (281) में एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गईं और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट (280) को पीछे छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में उनके बल्ले से खूब रन निकले। मैडी ग्रीन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 642 पर पहुंच गईं और चार स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर आ गईं। एमी केर, जिन्होंने बेसिन रिज़र्व में 139 गेंदों पर 179 रन बनाकर इतिहास का सबसे बड़ा महिला ODI चेज पूरा किया और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर पहुंच गईं।

एमी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद मारिज़ैन कैप से भी आगे निकल गईं। उनके इस प्रदर्शन में तीसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड की जीत के दौरान 2/37 का बॉलिंग प्रदर्शन भी शामिल था, जिसकी बदौलत टीम 2-1 से सीरीज़ जीतने में सफल रही। दूसरी ओर, क्लो ट्रायोन और सुने लुस दोनों ही ऑलराउंडर रैंकिंग में दो-दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 12वें (223 रेटिंग अंक) और 15वें (185 रेटिंग अंक) स्थान पर पहुंच गईं।

टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप, महिलाओं के लिए अधिक टेस्ट मैच होने चाहिये : प्रतिका
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल ने महिलाओं के लिए अधिक टेस्ट मैच कराने की वकालत करते हुए इसे अपना पसंदीदा प्रारूप बताया है। प्रतिका ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए दिन-रात्रि टेस्ट की दूसरी पारी में 63 रन बनाकर भारत को पारी की हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) की मेजबानी में आयोजित भारतीय खेल पत्रकार संघ (एसजेएफआई) के सम्मेलन से इतर प्रतिका ने सवाल पर कहा, "टेस्ट क्रिकेट सबसे खूबसूरत प्रारूप है। बचपन से मेरे पिता और कोच कहते थे कि इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। जब आपको उसी तरह तैयार किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से यह आपका पसंदीदा प्रारूप बन जाता है।" उन्होंने बताया कि उन्होंने विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों के टेस्ट मैचों के वीडियो देखकर खुद को इस प्रारूप के लिए तैयार किया है।

प्रतिका ने कहा, "मैंने इन महान बल्लेबाजों के कई वीडियो देखे हैं। टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह वे खेलते थे, वह हमेशा प्रेरित करता रहा है।" महिला टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितने अधिक टेस्ट मैच होंगे, उतना बेहतर होगा। उनके अनुसार टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव खिलाड़ी को न केवल बेहतर बनाता है, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी उसे परिपक्व करता है। एसजेएफआई के इस चार दिवसीय स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार समारोह में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने प्रतिका को 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। वहीं विश्व कप विजेता भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम के सदस्य उद्धव मोहन को 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पच्चीस साल की दाएं हाथ की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतिका ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली पहचान उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। खिलाड़ियों को समय-समय पर इस तरह की पहचान मिलना वास्तव में शानदार है। मैंने दिल्ली से काफी क्रिकेट खेला है और यहां आकर रोहन सर से पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।" पिछले साल महिला विश्व कप में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले प्रतिका ने सात मैचों की छह पारियों में एक शतक की मदद से 308 रन बनाए थे और वह टूर्नामेंट की सर्वोच्च स्कोररों की सूची में चौथे स्थान पर थीं। भारत के लिए 27 वनडे में दो शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 1189 रन बनाने वाली प्रतिका ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह 'नमन पुरस्कार 2026' को भी खास अनुभव बताया।

उन्होंने कहा, "यह बीसीसीआई के साथ मेरा पहला पुरस्कार था और पूरी शाम बेहद शानदार रही। इस तरह की पहचान खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। बीसीसीआई जिस तरह चैंपियनों को सम्मानित कर रहा है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा कदम है। पिछले सत्र में भारत की विभिन्न टीमों ने पांच वैश्विक ट्रॉफियां जीती हैं और देश में क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है।" उन्होंने विश्व कप जीत को अपने करियर का सबसे यादगार पल बताते हुए कहा कि उसकी खुमारी अब तक बरकरार है।

प्रतिका ने कहा, "अभी तक वह एहसास खत्म नहीं हुआ है और मुझे नहीं लगता कि होना भी चाहिए। यह हमेशा यादगार रहना चाहिए।" महिला टीम के लिए यह साल भी बेहद अहम है, क्योंकि टीम को इस वर्ष टी20 विश्व कप और एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है। प्रतिका का कहना है कि उनका ध्यान सिर्फ अगले मैच पर रहता है। उन्होंने कहा, "मेरी योजना बहुत सरल है। मेरा लक्ष्य देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना और टीम में अपना योगदान देना है। मैं एक-एक मैच पर ध्यान देती हूं और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचती।"

ऑस्ट्रेलिया ने फिर दी ईरानी महिला फुटबॉलर को शरण, अब तक सात खिलाड़ियों ने किया विस्थापन
वेलिंगटनः ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो और सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया में शरण दी गई है। देश के गृह मंत्री टोनी बर्क ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह टीम ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया आई थी।

बर्क ने कैनबरा में पत्रकारों को बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों को पहले शरण दी थी और अब दो अन्य खिलाड़ियों को शरण दी गई है। दोनों ने उनकी टीम के अन्य सदस्यों को हवाई अड्डा ले जाने से पहले ही शरण मांगी थी। ईरान युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पिछले महीने एएफसी महिला एशियाई कप में भाग लेने के लिए ईरानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। उसकी टीम टूर्नामेंट से जल्द बाहर हो गई जिसके बाद टीम को अपने देश लौटना था जहां युद्ध के कारण हालात खराब हैं। ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली ईरान की टीम में 26 खिलाड़ी तथा सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल थे।

बर्क ने कहा कि टीम के सभी सदस्यों को शरण का प्रस्ताव दिया गया था। टीम के बाकी सदस्य सिडनी से ईरान जाने वाली उड़ान में मंगलवार देर रात सवार हुए। इस बीच टीम के होटल और हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन हुए। ईरानी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने ईरान में टीम की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए महिलाओं को देश छोड़ने से रोकने की कोशिश की।

Iran War Impact Sports:मिडल ईस्ट के युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, पांच ईरानी महिला फुटबॉलर को दी शरण
ब्रिसबेनः ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने टूर्नामेंट के लिए ईरान से आई महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी है। स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस के अधिकारियों ने इन ईरानी महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित उनके होटल से ''एक सुरक्षित स्थान'' पर पहुंचाया।

बर्क ने कुछ देर बाद ब्रिसबेन में पत्रकारों को बताया कि महिला खिलाड़ियों ने वहां उनसे मुलाकात की और मानवीय आधार पर उनके वीजा की प्रक्रिया पूरी हो गई। ईरान युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पिछले महीने महिला एशियाई कप के लिए ईरानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। सप्ताहांत में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसके बाद टीम को अपने देश लौटना था जहां युद्ध के कारण हालात खराब हैं।

ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एएपी' की खबर के अनुसार, ईरान की मुख्य कोच मर्जियेह जाफरी ने रविवार को कहा कि खिलाड़ी ''जितनी जल्दी हो सके ईरान वापस लौटना चाहती हैं''।

Uttrakhand : 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, युद्ध, अशांति और भारी उथल-पुथल के संकेत
हल्द्वानी, अमृत विचार। 3 मार्च मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन अंग्रेजी वर्ष का पहला और सनातन वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ''''खण्डग्रास'''' (आंशिक) अवस्था में होने वाला यह ग्रहण भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा, जिसका व्यापक असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाएगा।

ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार इस चंद्रग्रहण का पृथ्वी पर सकारात्मक प्रभाव कम और नकारात्मक असर अधिक दिखाई दे रहा है। ग्रहण के समय से लेकर अगले 15 दिनों तक विश्व के कई राष्ट्र युद्ध की विभीषिका में उलझ सकते हैं। राष्ट्रों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़, सीमाओं पर तनाव, अर्थव्यवस्था में गिरावट और राजनीतिक उथल-पुथल की प्रबल संभावना है। साथ ही, भूगर्भीय (भूकंप आदि) और आकाशीय घटनाएं भी समाज को प्रभावित कर सकती हैं। ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है। ज्योतिषीय गणना बताती है कि चंद्रमा पर सूर्य, बुध और मंगल की दृष्टि होने से अग्नि तत्व की प्रधानता बढ़ेगी। जिससे कई देशों की राजनीतिक स्थिरता डगमगा सकती है।

3 मार्च का चंद्रग्रहण, राशियों पर असर
उत्तराखंड में 3 मार्च को आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। इस दिन सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का स्पर्श यानी शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी, मध्य काल शाम 5:03 बजे आएगा और ग्रहण मोक्ष यानी समाप्ति शाम 6:47 बजे होगी। ग्रहण का असर हर राशि पर अलग-अलग होगा। शुभ राशियों में वृषभ, मिथुन, तुला और मकर शामिल हैं, जिनके लिए यह समय पदोन्नति, धन लाभ और सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। वहीं अशुभ राशियों में मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन हैं, जिनके लिए यह समय मान-सम्मान में कमी, धन हानि, मानसिक या शारीरिक तनाव, काम में बाधा और पारिवारिक परेशानियां ला सकता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व क्रिकेट में दबदबा निरंतर रहेगा बरकरार: स्मृति मंधाना
एडिलेडः भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर टिकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 श्रृंखला में हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अपनी तैयारी की शानदार शुरुआत की।

मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ''यह भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। हम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम या अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में नहीं सोचते हैं। हमने इसे हराया, हमने उसे हराया। मुझे लगता है कि अब यह सब उतना महत्वपूर्ण नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।''

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59) के साथ 121 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना पाई।

मंधाना ने कहा, ''मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यहां शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बहुत खुश होंगे जब मैं कहूंगी कि यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर है। वास्तव में मुझे यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर लगता है।'' महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

मंधाना ने कहा, ''यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे वनडे मैच खेले। लेकिन अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। निश्चित रूप से डब्ल्यूपीएल से हमें टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद मिली है।''

Moradabad: ऑस्ट्रेलिया में कुणाल का कमाल, आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर में जीता कांस्य पदक
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा विहार निवासी कुणाल अरोड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट-2026 चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया। 16 से 18 फरवरी तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कुणाल ने सिंगल और मेंस डबल्स दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

सिंगल मुकाबलों में कुणाल का सामना ऑस्ट्रेलिया और जापान के खिलाड़ियों से हुआ। दोनों ही मैच बेहद कड़े और नजदीकी स्कोर वाले रहे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और डबल्स मुकाबले में दमदार वापसी की।

मेंस डबल्स में कुणाल अरोड़ा ने तेलंगाना के हितेश डोलवानी के साथ जोड़ी बनाई। पहले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन दूसरे मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की ही दूसरी टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में मुकाबला जापान के खिलाड़ियों से हुआ। यह मैच भी बेहद रोमांचक और नजदीकी रहा, लेकिन अंततः कुणाल और हितेश को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

कुणाल अरोड़ा इससे पहले भी भारतीय टीम की ओर से देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस कांस्य पदक के साथ अब उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 33 पदक हो चुके हैं। कुणाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता यशपाल अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा तथा अपने कोच को दिया।

ZIM vs IRE T20 WC 2026 : बार‍िश के कारण मैच रद्द, ऑस्ट्रेल‍िया टी20 विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे
पाल्लेकल। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए।

अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा,'' हमने अभी लक्ष्य हासिल नहीं किया है, बस उसकी ओर कदम बढ़ाया है। थोड़ा बहुत जश्न होगा लेकिन फोकस अगले मैच पर है।'' पिछली बार टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने से चूकी जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई।

ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है। आस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया। ग्रुप दो में श्रीलंका, इंग्लैंड , न्यूजीलैंड , पाकिस्तान या अमेरिका होंगे।

रजा ने कहा,'' मैं और कोच मिलकर श्रीलंकाई टीम के बारे में विश्लेषण करेंगे और यह मैच जीतने की कोशिश करेंगे। क्वालीफाइंग से हमारा लक्ष्य नहीं बदला है । हमें यह मैच भी जीतना है।'' पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

चोट से उबरकर वापस लौटीं भारत की दमदार खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में हुईं शामिल
नई दिल्लीः भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस समय जोरों पर है। T20I सीरीज का आगाज 15 फरवरी को हुआ, जहां टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा T20I 19 फरवरी को कैनबरा (Manuka Oval) में और तीसरा 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

T20I के बाद 24 फरवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज में बड़ी खबर आई है—युवा ओपनर प्रतिका रावल की चार महीने बाद टीम में धमाकेदार वापसी हो गई है!

चोट के बाद वापसी की पूरी कहानी:

- प्रतिका को पिछले साल अक्टूबर 2025 में ICC वुमेंस वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए टखने (और घुटने) में गंभीर चोट लगी थी।

- चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहीं और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन पूरा किया।

- मेडिकल टेस्ट में पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद वुमेंस सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया है।

- यह सीरीज मल्टी-फॉर्मेट (T20I + ODI + Test) टूर का हिस्सा है, जहां पॉइंट्स सिस्टम पर आधारित है। प्रतिका पहले से ही Test स्क्वॉड में थीं, लेकिन अब ODI में भी जल्द वापसी हो रही है।

प्रतिका रावल का शानदार रिकॉर्ड:

- इंटरनेशनल डेब्यू: दिसंबर 2024।
- ODI में अब तक: 24 मैचों में 23 पारियां, 50+ का औसत से 1110 रन (2 शतक और 7 अर्धशतक)।
- टॉप ऑर्डर में मजबूत प्रदर्शन से टीम को स्थिर शुरुआत मिलती है। वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 122 रन की पारी खेली थी।

भारत की अपडेटेड ODI टीम (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ):

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल और प्रतिका रावल।