railway track - Amrit Vichar

Bareilly : रीलबाज लड़की की हरकत...ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, काटा गया चालान
बरेली, अमृत विचार। रील बनाने का बढ़ता क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रेलवे ट्रैक के बाद अब कैंट की सड़कों पर भी नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बिना हेलमेट तेज रफ्तार बाइक दौड़ाती युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक हाथ से ही बाइक चला रही है।

वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस का भी ध्यान गया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का एक हजार रुपये का ऑन लाइन चालान किया है। इससे पहले गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर युवती का डांस का वीडियो वायरल हो रहा था। युवती ने माफी मांगी तो वह पुलिस कार्रवाई से बच सकी। रील बनाने के चक्कर में जिले में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें युवाओं की जान तक जा चुकी है।

बीडीए कॉलोनी के वीडियो भी हो रहे वायरल
बीडीए कॉलोनी कीसड़कों पर बाइक चलाते युवतियों का वीडियो रविवार की शाम वायरल होने लगा। बताया जाता है यहां रोज शाम को इसी तरह से लड़कियां आती हैं और उनके वीडियो बनाए जाते हैं। लड़कियों ने हेलमेट नहीं लगाया है। एक्स पर इसकी शिकायत करके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने कहा कि युवती का वीडियो वायरल हो रहा था। उसमें वह बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दिख रही है। ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर युवती का चालान किया है।

Moradabad: मां की डांट से नाराज छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हकीमपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

थाना छजलैट क्षेत्र के गांव नजराना निवासी इमरत सिंह की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा चार बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह शीतल का किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। शीतल दोपहर करीब दो बजे लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

देर रात करीब दो बजे हकीमपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पाकबड़ा पुलिस को मिली। पुलिस ने शव की पहचान शीतल के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो‑रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शीतल परिवार में सबसे छोटी थी। उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

Ayodhya News: किशोरी का मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की संभावना
अयोध्या, अमृत विचार : कोतवाली नगर अंतर्गत अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पुराने माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शनिवार की शाम एक किशोरी का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय समेत फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।

शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे राहगीरों ने किशोरी का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतका 17 वर्षीय किशोरी की पहचान नाका मकबरा इलाके की रहने वाली मिली। वह अल्पसंख्यक समुदाय की थी। प्रारंभिक जांच में किशोरी के शरीर पर नीचे का कपड़ा अस्त व्यस्त था। गले पर नीला निशान था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

उसके परिवार के लोगों ने बताया कि वह शाम करीब दो बजे अपनी सौतेली बहन के साथ जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी खरीदने गई थी। दोबारा करीब 3:30 बजे वह अकेले लकड़ी लाने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें शव मिलने की सूचना मिली। मृतका के पिता कचहरी में मुंशी का काम करते हैं। घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या करने की संभावना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकती है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल से महज आधा किमी दूर है घर

घटनास्थल मृतका के घर से मात्र आधा किमी दूर है। वहीं, परिवार वाले जिस स्थान से लकड़ी लेने जाने की बात बता रहे हैं, वहां से घटनास्थल कुछ ही मीटर की दूरी पर है। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यदि कोई व्यक्ति उसे जबरन अपने साथ ले जाता तो वह लोगों की निगाह में आ जाता, लेकिन अभी तक किसी ने उसे किसी के साथ आते जाते नहीं देखने की बात कही है। वहीं, घटनास्थल से माल गोदाम स्थानांतरित होने के बाद यह स्थल पूरी तरह से सुनसान है। यहां से कम लोग ही गुजरते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतका किसी जान पहचान वाले के साथ ही घटनास्थल गई होगी।

दूसरी की अकेली थी संतान थी मृतका

जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने दो निकाह किया था। दोनों पत्नियां साथ रहती हैं। पहली की दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी की मृतका अकेली संतान थी। बताया जाता है कि दोनों पत्नियों में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा नहीं था। घर में विवाद भी होता था। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिली महिला: परिजनों ने लगाया ट्रेन से धक्का देकर मारने का आरोप, मामले की जांच कर रही पुलिस
अमृत विचार: थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे रहमानखेड़ा स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे छेड़छाड़ पीड़िता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवती को सीएचसी काकोरी लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल 29 वर्षीय युवती ठाकुरगंज की रहने वाली है। वह हरदोई के बाल विकास पुष्टाहार में तैनात है। गुरुवार सुबह 8:30 बजे आलमनगर स्टेशन से बरेली एक्सप्रेस के जरिए हरदोई के लिए निकली थीं। परिजन ने बताया कि यात्रा के दौरान युवती का मोबाइल बार-बार बंद और चालू हो रहा था, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद वे रेलवे ट्रैक के आसपास तलाश में निकले, जहां वह घायल अवस्था में मिली। परिजन ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को धक्का देकर गिराया है। उनका कहना है कि 19 दिसंबर 2025 को युवती ने थाना कोतवाली हरदोई में अपने ही कार्यालय में कार्यरत एक क्लर्क कमल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। हरदोई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :

लखनऊ में न्यू ईयर पार्टी में धक्का लगने पर युवक को मारा चाकू, ताबड़तोड़ वार से युवक घायल भर्ती

बाराबंकी : रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक, स्टेशन और सिग्नलिंग का बारीकी से किया निरीक्षण
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। बुढ़वल से घाघरा घाट के बीच नई तैयार की गई तीसरी रेल लाइन का शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी लाइन पर गति, संतुलन, सिग्नलिंग, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाइन ट्रेन संचालन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान रेलवे के बिजली विभाग के मंडलीय अभियंता, ट्रैक इंजीनियर, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के तकनीकी अधिकारी, निर्माण इकाई के प्रतिनिधि और अन्य आवश्यक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ बुढ़वल के इंस्पेक्टर रवि कुमार अपनी टीम के साथ तैनात रहे।

प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण के दौरान घाघरा घाट, चौकाघाट और बुढ़वल रेलवे स्टेशनों पर यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रॉसिंग, सिग्नलिंग, बैटरी और रिले रूम सहित सभी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी परखा कि नई लाइन पर ट्रेन निर्धारित गति से सुरक्षित रूप से चल सकती है या नहीं। आरपीएफ बुढ़वल इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के बाद मिली कमियों को दुरुस्त कराने के बाद तीसरी लाइन को ट्रेनों के नियमित संचालन के लिए अनुमति दी जाएगी। यह लाइन चालू होने से बुढ़वल से गोंडा-गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और यातायात संचालन अधिक सुगम, सुरक्षित व समयबद्ध हो सकेगा।

यूपी के मिर्जापुर में हुआ बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पार करते हुए कई यात्रियों की कटकर मौत
मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई है। सूत्रों के अनुसार, रेल पटरियों को पार करने की कोशिश में कई यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में 3 से 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हादसे की वजह क्या थी?

मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर सुबह करीब 9:30 बजे यह हादसा हुआ। ट्रेन नंबर 12311 से टकराव में कई लोग शामिल हो गए। खबरों के मुताबिक, ये यात्री श्रद्धालु थे जो पटरी पार कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री गलत दिशा में उतरे थे—प्लेटफॉर्म की बजाय उल्टी तरफ, जहां से दूसरी ट्रेन आ रही थी और वे उसके नीचे आ गए।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिर्ज़ापुर के चुनार स्टेशन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को फौरन मौके पर पहुंचने, SDRF और NDRF टीमों की मदद से राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई, जबकि घायलों के उचित इलाज और जल्द ठीक होने की कामना की गई।

UP: मैलानी-नानपारा के बीच चार माह बाद गूंजी ट्रेन की सीटी, यात्रियों में उत्साह
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। चार महीने की लंबी प्रतीक्षा के बाद मंगलवार सुबह जब पलिया, बिलरायां और तिकुनियां आदि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की सीटी गूंजी तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। चालक और गार्ड का माल्यार्पण कर स्वागत किया और टिकट लेकर यात्रा की।

करीब चार महीने पहले शारदा नदी के पानी का रिसाव भीरा व पलिया के बीच बोझवा के निकट रेल ट्रैक के नीचे से शुरू हो गया था। इस पर 29 जून से मैलानी और नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, रेलवे के अधिकारियों ने ट्रैक ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने की बात कही थी, लेकिन इस बीच रेलवे ट्रैक दुरुस्त न होने की बात कहकर संचालन को टालता रहा।

इससे लोग आशंकित हो उठे। उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी थी कि रेलवे इस रूट पर संचालन बंद करने की फिराक में है। इस पर पूरे तराई के लोग लामबंद हो गए। नया सवेरा गांजर विकास संगठन ने गांव-गांव बैठकें कर आंदोलन की रणनीति शुरू की। वहीं पलिया में ट्रेन बंद होने के विरोध में रेल चलाओ, पलिया बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमलेश राय के नेतृत्व में 13 दिन धरना-प्रदर्शन भी हुआ।

इसके अलावा व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने रेल प्रशासन को ज्ञापन और पत्र भेजकर मांग की थी। तीन दिन पहले रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों का संचालन 04 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की। मंगलवार को नानपारा से चलकर पहली ट्रेन सुबह करीब 10 बजे जब बेलरायां पहुची तो पहले ही मौजूद लोगों ने चालक और गार्ड का माला पहना कर स्वागत किया। ट्रेन की सीटी गूंजते ही लोग खुशी से झूम उठे। पलिया कलां की तरफ जाने वाले यात्रियों ने टिकट लेकर रेल का सफर पूरा किया।

पलिया कलां। पहली ट्रेन सुबह 8:30 बजे और दूसरी 9:50 बजे पलिया स्टेशन पर पहुंची। मैलानी से नानपारा जाने वाली ट्रेन जैसे ही सुबह करीब 8:30 बजे पलिया स्टेशन पहुंची, तो बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर स्वागत करने पहुंच गए। लोगों ने ट्रेन के चालक और गार्ड का माल्यार्पण कर मिष्ठान्न खिलाया। लोगों ने कहा कि चार माह से बंद रेल सेवा शुरू होने से अब यात्रा फिर से आसान हो गई है। इस मौके पर स्टेशन पर खूब चहल-पहल और रौनक देखने को मिली।

मैलानी-नानपारा रूट की सभी ट्रेनें बंद होने से कर दी यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस दौरान आशीष पटेल, रईस अहमद, राहुल गुप्ता, विश्वकांत त्रिपाठी समेत कई लोगों ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को स्टेशन पर कुल 77 टिकट बेचे गए, जबकि कई यात्रियों ने अन्य स्टेशनों दुधवा, बेलरायां, तिकुनियां, बिछिया व नानपारा के लिए यात्रा की। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन सेवा शुरू होने से अब समय और धन दोनों की बचत होगी।

निजी वाहनों और बसों में धक्के खाने की रही मजबूरी
ट्रेन संचालन बंद हो ने मैलानी-नानपारा मार्ग पर यात्रियों को बसों और निजी वाहनों से धक्के खाते हुए सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। इससे उन्हें कई गुना अधिक किराया भी देना पड़ता था। मैलानी से पलिया तक रेल का किराया 10 रुपये तो बस का किराया 55 रुपये है। यही नहीं पलिया से आगे जाने वालों को अधिक किराए के साथ ही अनेक परिशानियां झेलनी पड़ रहीं थीं। अब ट्रेन चली तो यात्रियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

Moradaba : पांच दिन से लापता युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश
मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का सिरकटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त कपड़ों से 20 वर्षीय इस्तेखार पुत्र जुल्फिकार के रूप में हुई। शव पर शर्ट नहीं थी और चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था।

थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव चकरपुर पूरनपुर निवासी इस्तेखार बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भोजपुर में दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी : दोनों पैर काट कर रेल पटरी पर फेंका गया था युवक, 4 माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। करीब चार माह पूर्व रेल पटरी पर मरणासन्न मिले युवक के मामले में नया मोड़ आया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार लड़की से बातचीत के मामले को लेकर युवक के दोनों पैर काटकर उसे रेल लाइन पर फेंक दिया गया।

होश में आए युवक ने पूरी बात पिता को बताई। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी इसरार अहमद ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र फरमान अहमद पर गांव के ही रामकरन पुत्र रामकिशोर उर्फ छूरी तथा उसके चार अज्ञात साथियों ने जानलेवा हमला किया। घटना 5 मई को रात करीब 2 बजे की है।

फरमान अहमद आर्केस्टा देखकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में रामकरन आदि ने उसे पकड़ लिया और लड़की से बातचीत की रंजिश में बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने फरमान के हाथ-पांव रस्सी से बांधकर उसके दोनों पैर घुटने के नीचे से बांके से काट डाले और मरा समझकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

ट्रेन चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल होते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। होश आने पर फरमान ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना लोनीकटरा सहित एसपी को कई बार पत्र दिए गए, लेकिन विपक्षियों की थाने में मजबूत पकड़ के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:-Good News: आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को मिलेगा पूरा मानदेय, जानिए कैसी होगी नई व्यवस्था

लखीमपुर खीरी: सात जुलाई तक निरस्त रहेगीं मैलानी नानपारा रूट की ट्रेनें
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी पलिया के बीच अतरिया क्रासिंग के निकट शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने और रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी का रिसाव होने के कारण मैलानी-नानपारा रूट पर ट्रेनों को संचालन सात जुलाई तक रोका गया है।

मैलानी से नानपारा तक दो जोड़ी ट्रेन संचालित होती हैं। एक ट्रेन सुबह 07:20 और दूसरी ट्रेन 08:50 पलिया होकर नानपारा तक जाती है। वही नानपारा से मैलानी के लिए एक ट्रेन दोपहर में 13:45 पर दूसरी ट्रेन शाम 17:50 पर मैलानी आती है। रेलवे ने सात जुलाई तक ट्रेनों का संचालन बंद रखने का नोटिफिकेशन जारी कर ट्रैक की सुरक्षा के लिए टीमें लगा दी हैं।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
मैलानी से नानपारा के लिए एक तो सीमित ट्रेनें दूसरे उनका भी संचालन बन्द हों जाना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। पहले जहां यात्री कम किराए में भीरा, पलिया से लेकर तिकुनियां और नानपारा तक सुविधा जनक सफर करते थे। मगर, ट्रेनों के बन्द होने से मुसाफिरों को अन्य वाहनों से अधिक किराया ख़र्च कर दिक्कतों भरा सफर करने के लिए मजबूर होना होगा।

निरस्तीकरण की सूचना न लिखे जाने से परेशान हुए यात्री
रोज की भांति सोमवार को भीरा, पलिया से लेकर तिकुनिया की ओर जाने वाले दैनिक एवं आम मुसाफिर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। टिकट लेने के लिए विंडो के सामने लाइन में लग गए। मगर, टिकट मांगने के दौरान रेल कर्मी के ट्रेन निरस्त होने की जानकारी दिए जाने पर यात्री नाराज हो उठे। मुसाफिरों का कहना था कि जब ट्रेन निरस्त थी तो इसकी सूचना अंकित कर दी जानी चाहिए थी जिसे हम लोग यहां पर खड़े होकर अपना समय जाया नहीं करते।

लखीमपुर खीरी: मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक पर शारदा के पानी का रिसाव शुरू...मंडराया खतरा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से उफनाई शारदा नदी का पानी शनिवार की रात से भीरा-पलिया के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से रिसाव कर तेजी से बहने लगा है। इससे मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड के धंसने की संभावना बढ़ गई है। वहीं आसपास के गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

भाजपा विधायक रोमी साहनी ने डीएम को चिट्ठी लिखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही रेल अधिकारियों से रिसाव रोक कर रेलवे ट्रैक को ठीक कराने जाने की बात कही है। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने बचाव एवं राहत कार्य तेज कर दिया है। पत्थर आदि डालकर रिसाव को रोकने की कोशिश शुरू कर दी है।

शारदा नदी से आने वाली बाढ़ और कटान को रोकने के लिए हाल में ही मुख्यमंत्री की 23 करोड़ 22 लाख रुपये की अति महत्वाकांक्षी योजना से बाढ़ खंड सिंचाई विभाग ने ड्रैजिंग का कार्य पूरा कराया था। अभी तराई इलाके में मानसूनी बारिश भी शुरू नहीं हुई है। इससे पहले ही यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पहाड़ों पर हुई भारी बरसात से शारदा के जलस्तर बढ़ने के बाद नदी ने रौंद रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शारदा नदी का पानी पलिया  शहर के किनारे अतरिया रेलवे पुल के पास पहुंच गया है। शनिवार की रात पलिया की अतरिया रेलवे क्रासिंग के निकट शारदा के पानी का रिसाव रेलवे ट्रेक के नीचे से शुरू हो गया है।

इससे भीरा-पलिया के बीच रेल ट्रैक को खतरा उत्पन्न हो गया। उधर पानी के रिसाव को रोकने के लिए मैलानी जंक्शन के पीडब्ल्यूआई आरडी यादव व एईएन मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे हैं और बचाव एवं राहत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है। रेलवे ट्रैक को बचाने व रिसाव रोकने के लिए पत्थर डाले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रेलवे लाइन टूटी तो 100 से अधिक गांव तबाह हो जाएंगे। बाढ़ की विभीषिका पलिया नगर को भी झेलनी पड़ेगी।

ट्रैक की निगरानी के लिए रेलवे ने तैनात किए वॉचमैन
भीरा पलिया के मध्य अतरिया क्रासिंग से पहले रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे कई जगह पर ट्रैक किनारे की मिट्टी भी कट रही है, जो आने वाले दिनों में ट्रेन संचालन में बाधा बन सकती है। संभावित खतरे को भांपते हुए रेलवे ने ट्रैक की निगरानी करने के लिए वॉचमैन तैनात किए हैं, जो ट्रैक पर हर पल नजर रखे हुए हैं। साथ ही पल-पल की रिपोर्ट अधिकारियों को कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के  जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मैलानी पलिया के बीच अतरिया क्रासिंग के निकट बनबसा डैम से पानी छोड़ने से जलभराव है। हालांकि ट्रैक सुरक्षित है। फिर भी संभावित खतरे को देखते हुए कॉसन लिया गया है। इसके तहत ट्रेनें 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही चलेगीं।

Bareilly: लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा...ट्रैक धंसने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
बरेली, अमृत विचार। भमोरा क्षेत्र में बरेली-कासगंज रेल रूट पर मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक धंसने से बड़ा हादसा बच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ से पहले ही ट्रेन रोक दी और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। वहीं किसी ने पटरी चटकने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी, जिसे रेलवे अधिकारियों ने गलत बताया।

बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन जैसे ही स्टेशन से कुछ दूरी पर पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रैक की स्थिति को संदिग्ध पाया। बिना देर किए उसने ट्रेन को रोक दिया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान ट्रेन रोकने से यात्री परेशान हो गए। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया बुधवार सुबह 8:20 बजे 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर के ड्राइवर सुमित कुमार वर्मा ने स्टेशन पर पहुंचकर बताया कि करतोली हाल्ट के पास मिट्टी धंसने के कारण गड्ढा हो गया है।

जिसकी सूचना तुरंत इंजीनियरिंग विभाग को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ बदायूं के साथ भमोरा पुलिस और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर पटरी चटकने की सूचना डाली, जो गलत थी। स्टेशन मास्टर ने बताया सभी ट्रेनों का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। वहीं पुलिस ने बताया सूचना पर टीम पहुंची थी, वहां किसी भी प्रकार की पटरी चटकी नहीं मिली, बल्कि मिट्टी धंसने से गड्ढा हुआ था, जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी थी।