bridge - Amrit Vichar

बदायूं : पुल से गिरकर हुई थी श्रमिक की मौत, पत्नी ने ठेकेदार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बदायूं, अमृत विचार । गंगा एक्सप्रेस वे के पुल पर काम करने के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई थी। ठेकेदार ने श्रमिक की पत्नी को मुआवजा दिलाने की बात कही। उससे कई सादा कागज पर अंगूठे भी लगवाए। मुजावजा न मिलने पर महिला ने ठेकेदार से कहा। आरोप है कि खुद को फंसता देखकर ठेकेदार ने महिला के बैंक खाते में 2.25 लाख रुपये जमा कराए लेकिन बाकी के रुपये नहीं दिए। महिला ने सीओ से इसकी शिकायत की। सीओ के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी अंगूरी देवी ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे की परियोजना के कंपनी के ठेकेदार मुकेश शर्मा उनके पति हरवीर से गांव भानपुर के ईंट भट्टे के पास पुल का निर्माण कार्य करा रहे थे। ठेकेदार ने बिना सुरक्षा बेल्ट व संसाधनों के जबरन उनके पति को पुल के ऊपर चढ़वा दिया। उनके पति पुल के ऊपर काम करने करते समय नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने अंगूरी देवी के अनपढ़ होने का फायदा उठाया और धोखाधड़ी करके कई सादा कागजों पर उनका अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद एक दिन ठेकेदार महिला के घर पहुंचा और बताया कि पति के मुआवजे के रुपये आए हैं। अपनी और बच्चों की आइडी लेकर कंपनी के कार्यालय चलो। वह महिला को किसी ऑफिस में ले गया। जहां एक अधिवक्ता से कहा कि इनकी मुआवजा की फाइल तैयार कर दो। वहां भी कागज पर महिला का अंगूठा लगवा लिया। फिर ठेकेदार ने कहा कि चलो, मुआवजा के रुपये चेक से महिला के घर पहुंच जाएंगे। कई दिनों तक इंतजार के बाद भी  मुआवजा नहीं मिला तो महिला ने जानकारी की।  ठेकेदार ने उनके पति की मौत पर अज्ञात गाड़ी पर मुकदमा कराने की बात कही। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के डर से उसके बैंक खाते में 2 लाख 25 हजार रुपये डलवा दिए। बाकी के 9.50 लाख रुपये नहीं दिए। महिला ने बाकी के रुपये मांगे तो ठेकेदार टालमटोल करता रहा। महिला की शिकायत पर सीओ ने जांच कराई तो ठेकेदार दोषी मिला।  सीओ बिसौली के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बागेश्वर: रामगंगा नदी में बने पुल के ध्वस्त होने के बाद अब सतेश्वर पुल को भी खतरा
बागेश्वर, अमृत विचार। रामगंगा नदी में बने पुल के ध्वस्त होने के बाद अब सतेश्वर पुल को भी खतरा बना हुआ है। सतेश्वर मंदिर को जाने वाले झूला पुल के समीप तस्करों द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिससे पुल के अपार्टमेंट को खतरा बना हुआ है। राजस्व पुलिस खनन पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रही है। जबकि ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

रविवार रात सरयू नदी के उफान में आने के कारण रामगंगा नदी पर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपद को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद सतेश्वर मंदिर के समीप बने पुल में खतरा पैदा होने की संभावना है। पुल के नीचे लंबे समय से दर्जनों मजदूरों द्वारा खनन करके रेता व पत्थर निकाले जा रहे हैं।

जिससे पुल को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण प्रताप सिंह, किशन सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह ने बताया कि पुल के नीचे से खनन करने से पुल को खतरा बना हुआ है। कहा कि यहां पर तस्करों द्वारा दिन में खनन करके रात्रि में वाहनों से तस्करी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व पुलिस व वन कर्मचारी भी सब कुछ जानते हुए भी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने खनन बंद किए जाने की मांग की है।

हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बना पुल भी संकट, दोनों पिलर क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश के चलते कहीं सड़के बंद हैं तो कहीं पुल खतरे में हैं।  रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है और पुल कभी भी टूट सकता है। पिछले तीन दिनों से पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते नाले में उफान है इस कारण पानी के तेज बहाव से पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है।

शनिवार को रामनगर -भतरौंजखान मार्ग पर मोहान स्थित पन्याली नाले में आए तेज बहाव के कारण इस पर बना पुल टूट गया। इससे भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत के लिए आवाजाही बंद हो गई है। राहगीरों को चिमटाखाल, हरड़ा मार्ग से भेजा रहा है।वहीं, पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के माइग्रेशन ग्राम बोन को जोड़ने के लिए च्युति गधेरे में बना पुल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। इसके चलते गांव के 30 परिवारों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है। इससे 18 परिवारों का संपर्क कट गया है। उधर, चीन सीमा को जोड़ने वाला कैलाश मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज भी खतरे की जद में है।

ओवर-स्पीडिंग : पुल से नीचे गिरे स्कूटी सवार दो दोस्त, एक की मौत
अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना अंतर्गत अमौसी पुल पर रविवार दोपहर ओवर-स्पीडिंग के चलते से बड़ा हादसा हो गया। जहां स्कूटी सवार दो दोस्त टीएसएम पुल से नीचे गिर गए। दोनों की नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पारा थाना अंतर्गत मर्दनखेड़ा निवासी राजेश कुमार यादव बिजनौर के चंद्रवल निवासी दोस्त सुनील यादव के साथ स्कूटी से काकोरी के अनौरा गांव में ससुराल जा रहा था। अमौसी ओवरब्रिज पर चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिर पड़ी।

ओवर स्पीडिंग के चलते वह स्कूटी को कंट्रोल न कर सके। नीचे गिरने से दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील यादव को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट ने अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हल्द्वानी: शिप्रा नदी पर 5.46 करोड़ से बनेगा टू लेन 30 मीटर स्पान का पुल
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में पूजा अर्चना के बाद भवाली को सौगात दी है। 18 साल बाद सरकार ने बाईपास पार्ट-2 के लिए जरूरी शिप्रा नदी पर टू लेन 30 मीटर स्पान के पुल के लिए 5.46 प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पुल के बनने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले पर्यटकों को भवाली व कैंचीधाम  में जाम के झाम से नहीं जूझना होगा।

भवाली में बाईपास के लिए सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने वर्ष 2005 में 2.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। तब यह 11 किमी का बाईपास था, इसमें 6 किमी भवाली सैनिटोरियम से भीमताल की ओर तिरछाखेत तिराहे पर मिलना था, वहीं पार्ट-2 सैनिटोरियम से पांच किमी श्मसान घाट के समीप पुल का निर्माण कर अल्मोड़ा हाईवे पर मिलाना था। इसके लिए शिप्रा नदी पर एक डबल लेन पुल का बनना जरूरी था।

इस पुल की लागत करोड़ों में होने की वजह से यह पुल लटका हुआ था। इस बीच चार सरकारों का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन किसी ने भी पुल को स्वीकृति नहीं दी।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बाईपास पार्ट-1 और पार्ट-2 के लिए कुल लगभग 24 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। साथ ही इस बाईपास के पार्ट-2 का विस्तारीकरण 11 किमी कर दिया। अब यह बाईपास पार्ट-2 सैनिटोरियम से कैंचीधाम के बजाय रातीघाट पाडली के समीप मिलेगा। इससे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जाने वाले वाहनों को भवाली नगर और कैंचीधाम के जाम से नहीं जूझना होगा। इस पुल का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसकी निर्माणदायी संस्था अस्थाई खंड लोनिवि भवाली डिवीजन है।

बाईपास के बनने से ये होंगे फायदे
बाईपास बनने से चारधाम, कैलास मानसरोवर, मुक्तेश्वर के लिए एकमात्र रास्ता होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
सैनिटोरियम से पाडली तक बाईपास के दायरे में आ रहे गांव सिरोड़ी, मछली डिग्गी,भवाली गांव, नाचक चौसा सहित दर्जनों गांवों को सड़क की सुविधा मिलेगी
सड़क बनने से काश्तकारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों मरीजों को सुविधा मिलेगी। रोजगार के अवसर बनेंगे और पलायन थमेगा।

वर्ष 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने इस बाइपास के लिए मंजूरी दी थी लेकिन तब से यह पुल लटका हुआ था। डीएम वंदना सिंह ने इसके लिए नगर पालिका की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजे।  18 साल बाद इस जरूरी पुल को धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति दे दी है। इस बाईपास का विस्तारीकरण भी कर दिया है जो भवाली-कैंचीधाम से आगे निकलेगा। अब इस पुल के बनने से भवाली में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

- संजय वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका भवाली

हल्द्वानी: शेर नाले पर 9 करोड़ की लागत से निर्माण होगा सेतु
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी सितारगंज रोड पर स्थित चोरगलिया में पड़ने वाला शेल नाला कई सालों से परेशानी का सबब आमजनता के लिए बना हुआ हैं। बरसात के दिनों में कई लोगों की जान ले चुके शेर नाले पर पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद पूरी करा ली है। पुल निर्माण के लिए लोनिवि ने 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा था जिस पर शासन की ओर से इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

शेर नाला पर करीब 120 मीटर सेतु का निर्माण किया जाना है, इसके लिए लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज दिया था। शासन की ओर से प्रस्ताव का आंकलन करने के बाद बजट की उपलब्धता के लिए ऋण की कवायद पूरी करा ली है। बजट प्राप्त होते ही लोनिवि की मॉनिटरिंग में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

बता दें कि बारिश के दिनों शेर नाले के ऊफान पर आने से कई बार वाहन इस नाले की चपेट में आ चुके है। यह नाला अब तक कई जिंदगियों को निगल चुका है। स्थानीय लोग काफी समय से शेर नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विगत वर्षों में इस नाले ने कई लोगों की जान ले ली है, लेकिन फिर भी सुध नहीं ली गई। लेकिन लंबे अंतराल के बाद अब पुल निर्माण की उम्मीद जग उठी है। लोनिवि ने एक विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट शासन को सौंपी थी जिस पर शासन की ओर से बजट की मंजूरी मिलने के बाद शेर नाले पर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

शेर नाला की दहाड़ से जिंदगी पर छाया संकट
हल्द्वानी वर्ष 2016 में शेर नाले में इनोवा कार सवार 10 लोग बह गए थे। जिसमें स्थानीय व रेस्कू टीम की मदद से 9 लोगों को तो बचा लिया गया था लेकिन एक युवक की नाले में बहने से मौत हो गई थी वहीं पूर्व में जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए उन्हे हल्द्वानी लाया जा रहा था तभी नाले के उफान पर आ जाने से 108 सेवा एंबुलेस नाले में फंस गई थी जिसमें 4 लोग सवार थे लोगों ने किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया और जब पानी का बहाव कम हुआ तो वाहन को भी बाहर निकाला जा सका।

शेर नाले पर सेतु निर्माण के लिए शासन के पास पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन की ओर से संज्ञान लेते हुए इसके बजट आवंटन  की अंतिम कवायद पूरी कराई जा रही है, बजट की पहली किस्त प्राप्त होते ही पुल निर्माण शुरू हो जाएगा।

-अशोक कुमार चौधरी, ईई लोनिवि

नानकमत्ता: पुलिया से टकराई बाईक, जीजा-साले की मौत
नानकमत्ता, अमृत विचार। बाजार से घर वापस लौट रहे मोटर साइकिल सवार तीन युवक देर रात्रि अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। एक साले को गंभीर हालत में पुलिस ने उपचार के लिये भेजा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के रनसाली गांव निवासी जसविंदर सिंह, हरपिन्दर सिंह पुत्र मनजीत सिंह और उनके जीजा रिक्कू पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपुरा गोपालगढ़ जिला भरतपुर, राजस्थान बुधवार शाम करीब सात बजे मोबाइल खरीदने मोटरसाइकिल से नानकमत्ता आए थे। जीजा रिक्कू कुछ दिन पहले ही राजस्थान से ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार रात्रि करीब 11 बजे परिजनों से उनकी बात हुई थी।

लेकिन इसके बाद उनके फोन की घंटी बजती रही पर कोई बात नहीं हुई। चिंता होने पर परिवार जनों ने रात को ही खोजने की कोशिश की। एसआई लक्ष्मण जोशी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ महिलाएं पालतू जानवरों के लिये घास पत्ती लेने जंगल गईं तो उन्हें ध्यानपुर गांव के पास मोटरसाइकिल और तीन लोग घायल दिखे।

इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिया के गहरे गड्ढे में पड़ी मोटरसाइकिल देखी। घटनास्थल पर जसविंदर सिंह (25) और जीजा रिक्कू (22) की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने घायल पड़े हरपिन्दर सिंह (20) को तत्काल ही 108 एंबुलेंस से उपचार के लिये खटीमा भेजा। साथ ही जीजा-साले के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दौसा में बस के पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरने से चार लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान के दौसा में रविवार देर रात एक यात्री बस पुल से रेलवे ट्रैक पर गिर गई, जिससे दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए वहीं रेलमार्ग भी बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर मंडल के बांदीकुई-जयपुर रेलखंड के भांकरी-दौसा रेलखंड के मध्य दौसा कलेक्ट्रेट के पास ओवरब्रिज पर देर रात लगभग ढाई बजे बस अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।

हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर रैफर किया गया। हादसे के कारण जयपुर -दिल्ली रेल मार्ग बाधित हुआ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इससे रेलमार्ग का अप एवं डाउन ट्रैक बाधित हुए। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर जयपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की गई।

रेल प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे । रोड क्रेन की मदद से प्रातः 04.45 बजे यात्री बस को हटाया तथा रेलवे ट्रैक को क्लियर किया। उन्होंने बताया कि सुबह 05.05 बजे रेलवे ट्रैक को रेल संचालन के खोल दिया गया। उन्होंने बताया इस कारण गाड़ी संख्या 12957 , अहमदाबाद-नई दिल्ली रेलसेवा एवं गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती रेल सेवा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: कोहली ने लगाया ऐतिहासिक शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा

लखनऊ: हनुमान सेतु, निशातगंज, कुकरैल पर बनेंगे ब्रिज, डालीगंज से शहीद पथ तक आवागमन होगा सुगम
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हनुमान सेतु, निशातगंज, कुकरैल पर ब्रिज के निर्माण और निशातगंज से कुकरैल पुल के मध्य बंधा चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए आज यानी शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष और मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बैठक भी की है।

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए साथ ही एसएसबी अंडरपास से बंधा रोड, शहीद पथ होते हुए कानपुर रोड जाने के लिए सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से डालीगंज से समतामूलक चौक होते हुए शहीद पथ तक का सफर आसान हो जाएगा।

बैठक के दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रेजेन्टेशन दिया। उन्होंने बताया कि हनुमान सेतु के पास 210 मीटर लंबे 2 लेन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें लगभग 27.47 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। इसी तरह 49.42 करोड़ रूपये की लागत से निशातगंज बंधा रोड पर 210 मीटर लंबे 4 लेन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं, 58.05 करोड़ रूपये की लागत से निशातगंज से कुकरैल पुल के मध्य लगभग एक किलोमीटर लंबाई में बंधा चौड़ीकरण और 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस क्रम में कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबे 4 लेन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें करीब 54.92 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इसके अलावा इकाना स्टेडियम के पास ऊपर पार्क-नीचे पार्किंग बनाई जायेगी। वहीं बालू अड्डे से डीजीपी आवास तक नयी सड़क भी बनाई जायेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : त्योहारों से पहले शिक्षामित्रों को मिला मानदेय

अल्मोड़ा: पुल का शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन रामनगर मोहान मोटर मार्ग पर धनगड़ी के पास पुल का निर्माण ना होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है।

इस मार्ग पर स्वीकृति के बाद भी पुल का निर्माण ना होने से बरसात के मौसम में कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन लंबी मांग के बाद भी यहां पुल निर्माण नहीं हो सका है। इस मार्ग से प्रभावित होने वाले लोगों ने पुल के निर्माण के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया है और शीघ्र कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्याल्दे विकास खंड के इकूखेत में विभिन्न संगठनों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बरसात के मौसम में धनगड़ी नाला उफान पर आ जाता है। नाले के उफान पर आने के कारण हर साल कई वाहन इसकी चपेट में आ जाते हैं और जानमाल का नुकसान होता है।

लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी आज तक पुल निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बैठक में तय किया गया कि संघर्ष समिति कुमाऊं और गढ़वाल के दस प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाकर पुल निर्माण की मांग को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी। संघर्ष समिति ने इस संबंध में स्थानीय विधायकों और मुख्ख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने कहा है कि अगर शीघ्र पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो समिति उग्र आंदोलन शुरू कर देगी।

बैठक में सुनील टम्टा, चंद्र सिंह रावत, विजय उनियाल, राजेंद्र सिंह, इंद्र नेगी, आनंद रमोला, हिम्मत रावत, यशपाल, राजू चौधरी, चंदन सिंह, महेश नौटियाल, प्रेम राम, राजू सिंह, आनंद राम आदि मौजूद रहे

6,000 किलोग्राम वजनी पुल उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी में हुए कैद
मुंबई। मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में एक नाले पर बने 6,000 किलोग्राम वजनी लोहे के पुल को कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बांगुर नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, मलाड (पश्चिम) में 90 फुट लंबे पुल का निर्माण बिजली कंपनी 'अडाणी इलेक्ट्रिसिटी' द्वारा वहां से बिजली के तारों को हटाने के लिये किया गया था।

उन्होंने बताया कि नाले पर स्थायी पुल बनने के बाद कुछ महीने पहले ही अस्थायी पुल को इलाके में दूसरी जगह ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि अस्थायी पुल 26 जून को गायब पाया गया, जिसके बाद बिजली कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि पुल को आखिरी बार छह जून को देखा गया था।

अधिकारी ने बताया, चूंकि घटनास्थल में कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है, इसलिए पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और 11 जून को पुल की ओर एक बड़ा वाहन जाते हुए देखा।

बाद में, पुलिस ने वाहन के पंजीकरण संख्या के आधार पर उसका पता लगाया। उन्होंने बताया, "वाहन में गैस काटने वाली मशीनें थीं जिसका इस्तेमाल पुल को काटने और 6,000 किलोग्राम लोहा चुराने के लिए किया गया था।

" आगे की जांच में पुलिस उस बिजली कंपनी के एक कर्मचारी तक पहुंची, जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिछले सप्ताह कर्मचारी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि मौके से चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक हाईकोर्ट से नड्डा को राहत, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की जांच पर रोक लगी