Assault on Constable - Amrit Vichar

बदायूं: सिपाही से मारपीट करने की 6 आरोपी महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार
उसहैत, अमृत विचार। शिकायत के निस्तारण के लिए उसहैत क्षेत्र के गांव खेड़ा किसनी पुख्ता पहुंचे हेड सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। पुलिस ने 23 नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने 6 आरोपी महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त दो हसिया, डंडा-लाठी बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा गया।

गांव के प्रधान के भाई कोटेदार धीरेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र प्रतिपाल की जमीन पर कब्जा की सूचना पर हेड सिपाही बृजेश कुमार, होमगार्ड श्रीपाल मंगलवार को गांव पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के अब्दुल से थाना समाधान दिवस में पेपर सहित उपस्थित होने की बात कहने पर उग्र हो गया था। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर सिपाही बृजेश कुमार को घर के भीतर खींचकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे, सरिया, हसिया आदि से बुरी तरह से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कटरा चौकी इंचार्ज प्रदीप राघव के हूटर बजाते हुए आने पर आरोपी खेतों की ओर भाग गए थे। डरे सहमे लोग अपने घरों में बंद हो गए। मौके पर भय व्याप्त हो गया था। गांव पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचक उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने मारपीट करने के आरोपी गांव खेड़ा किसनी पुख्ता निवासी कमरुद्दीन, मियाशेर, गांव मोहम्मदपुर निवासी जहीर के साथ बिट्टो, जुबैदा, रुखसाना, मीना, समीना, रूबी को खिरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया जबकि अब्दुल, मिसकीना, जफरुद्दीन, नसरुद्दीन, ताजुद्दीन, मुकसाद, आदिल, नफीसा, जाबुल, महरुल निशा, सिराजुद्दीन, सुनील, इबरार, नाटू फरार चल रहे हैं। बाकी के अज्ञात 15 आरोपियों की जानकारी की जा रही है।  गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबिल प्रदीप कुमार, कांस्टेबिल संदीप नागर, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीषा चौधरी, पूजा, बबली, लक्ष्मी रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली से बदायूं लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

बदायूं: पहले 112 पर फोन कर पुलिस से मांगी मदद...फिर सिपाही को खूब पीटा
उसावां, अमृत विचार। उसावां थाना क्षेत्र में डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर सहायता के लिए बुलाया गया। पीआरबी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचा तो मदद के लिए बुलाने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सिपाही से मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीआरवी चालक ने सिपाही को बचाया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

थाना उसावां क्षेत्र में पीआरवी 1302 पर तैनात सिपाही अकबर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उसावां क्षेत्र के गांव राजानगला के पास किसी को पुलिस की सहायता चाहिए। अकबर मौके पर पहुंचे। जहां सूचना देने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। अकबर ने उस नंबर पर फोन किया तो युवक ने बताया कि उसे कस्बा उसावां के अकबरपुर तिराहे पर सहायता चाहिए। उसने अपना नाम उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी सुखपाल पुत्र रमेश बताया। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। कई बार फोन करने के बाद भी उससे संपर्क नहीं हुआ। पुलिसकर्मी अकबरपुर तिराहे पर पहुंचे। जहां कुछ लोगों से जानकारी की। लोगों ने बताया पास में ही दो लोग अंधेरे में खड़े हैं उन्होंने ही फोन किया था। अकबर युवकों के पास पहुंचे और पूछा कि सहायता के लिए किसने फोन किया था? वह दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। उनमें से एक ने कहा कि वही सुखपाल है और उसने ही फोन किया था। अकबर से कहा कि क्या करोगे बोलो। अकबर ने कहा कि वह मदद के लिए आए हैं।

इसी दौरान सुखपाल के साथ मौजूद कस्बा उसावां के वार्ड पांच निवासी ओमप्रकाश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अकबर को धक्का देते हुए हमलावर हो गया। अकबर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गए तो वह लात घूंसों से पीटने लगे। अकबर का मोबाइल फोन टूट गया। वह खुद को संभालने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच दोनों लोगों ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वह मदद के लिए चिल्लाए तो पीआरवी चालक विनोद कुमार दौड़कर पहुंचे और बचाया।

पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना उसावां पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। सिपाही की तहरीर पर उसावां थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक को चोट पहुंचाने व उसे कर्तव्य से रोकने के लिए हमला करने, नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : घटिया सामग्री से किया जा नाला निर्माण, डीएम ने दिया जांच का निर्देश