News - Amrit Vichar

News शब्द की उत्पत्ति
‘News’ शब्द की उत्पत्ति के बारे में एक दिलचस्प कहानी प्रचलित है, जिसे लोग अक्सर सुनते और साझा करते हैं। कहा जाता है कि ‘News’ शब्द चार दिशाओं- North (उत्तर), East (पूर्व), West (पश्चिम) और South (दक्षिण) के पहले अक्षरों से मिलकर बना है।

इस व्याख्या के अनुसार, दुनिया के चारों कोनों से आने वाली सूचनाओं को एकत्र करके लोगों तक पहुंचाया जाता था, इसलिए इसे ‘News’ कहा गया। यह विचार सुनने में आकर्षक है और समाचार के व्यापक दायरे को भी दर्शाता है। हालांकि भाषाविज्ञान के अनुसार यह व्याख्या पूरी तरह सही नहीं मानी जाती।

वास्तव में ‘News’ शब्द अंग्रेज़ी के शब्द ‘New’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘नया’। मध्यकालीन अंग्रेजी में ‘newes’ या ‘new things’ जैसे शब्दों का प्रयोग ताजा घटनाओं और नई जानकारियों के लिए किया जाता था। समय के साथ यह शब्द विकसित होकर ‘news’ बन गया और इसका अर्थ हो गया नई या ताजा सूचनाएं।

इतिहास में जब छपाई कला का विकास हुआ और समाचार पत्रों का प्रचलन बढ़ा, तब ‘news’ शब्द का उपयोग और भी व्यापक हो गया। लोग दूर-दराज की घटनाओं के बारे में जानने के लिए समाचार पत्र पढ़ने लगे, और यह शब्द जनसंचार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। इस प्रकार, ‘News’ शब्द के पीछे की असली कहानी ‘नवीनता’ से जुड़ी है, जबकि चार दिशाओं वाली कहानी एक रोचक किंवदंती के रूप में प्रचलित है, जो इस शब्द को और भी यादगार बना देती है।

संपादकीय:रणनीतिक साझेदारी
भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए हालिया समझौते केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक व्यापार में उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच होर्मुज संकट, आपूर्ति श्रृंखला के टूटने और वैश्विक ध्रुवीकरण के इस दौर में भारत और दक्षिण कोरिया द्वारा द्विपक्षीय सहयोग के तहत 25 अहम समझौते करना तथा 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य इसके एक रणनीतिक उत्तर के रूप में देखा जाना चाहिए। ये समझौते बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के संकेत हैं।

समझौतों का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सहयोग का विस्तार पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर रणनीतिक और उच्च तकनीकी क्षेत्रों तक है। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिपबिल्डिंग, रक्षा उत्पादन और महत्वपूर्ण खनिज इसके कुछ उदाहरण हैं। ‘चिप से शिप’ तक का यह विस्तार भारत की उस नीति के अनुरूप है, जिसमें वह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक विश्वसनीय विकल्प बनना चाहता है। दक्षिण कोरिया की उन्नत तकनीक और भारत के विशाल बाजार और श्रमबल का संयोजन इस साझेदारी को स्वाभाविक मजबूती देता है।

शिपबिल्डिंग में सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दक्षिण कोरिया इस क्षेत्र का वैश्विक नेता है और भारत अपनी समुद्री क्षमता बढ़ाने के प्रयास में है। दक्षिण भारत में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपयार्ड और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल औद्योगिक विकास को गति देंगे, बल्कि भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सामरिक बढ़त भी दिला सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन और टेक्नोलॉजी साझेदारी भारत की ‘आत्मनिर्भर रक्षा’ नीति को गति दे सकती है। वहीं सेमीकंडक्टर और डिजिटल ब्रिज जैसे समझौते भारत की तकनीकी संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। यह विशेष महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि वैश्विक चिप आपूर्ति पर अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा का गहरा प्रभाव है।

इन समझौतों के कई सकारात्मक पहलू हैं, पर कुछ सवाल भी। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापार असंतुलित है, भारत का आयात अधिक है, निर्यात कम। यदि इस असंतुलन को ठीक नहीं किया गया तो यह साझेदारी एकतरफा लाभ की ओर झुक जाएगी। भारत में 700 से कम कोरियाई कंपनियां सक्रिय हैं, जो बहुत कम है। छोटे और मझोले कोरियाई उद्यमों के लिए औद्योगिक टाउनशिप की योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हमें अपने नियामक ढांचे, भूमि अधिग्रहण और निवेश का वास्तविक प्रवाह तथा श्रम सुधारों में खासी तेजी लानी होगी।
आखिरी बात यह कि पश्चिम एशिया के संघर्ष के चलते यदि समुद्री मार्ग बाधित होते हैं और ऊर्जा कीमतें बढ़ती हैं, तो निवेश और उत्पादन लागत दोनों प्रभावित होंगे। इन सबके बावजूद समझौतों का व्यापक प्रभाव सकारात्मक है।

यह भारत को दुनिया में चीन-निर्भर आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकल्प के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक स्थिर और नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देगा, जो दोनों देशों के साझा हित में है। यह साझेदारी सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ देश में रोजगार सृजन, तकनीकी उन्नयन और निर्यात वृद्धि के नए अवसर खोल सकती है। चुनौतियों के बावजूद समझौतों का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को वैश्विक आर्थिक और तकनीकी शक्ति बनने की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त दिला सकते हैं।

नेचुरल फ्रिज: गर्मी के साथ बढ़ने लगी मिट्टी के घड़ों की मांग, जानिए कीमत और सेहत के लिए इसके जादुई फायदे
नीरज अभिषेक/ लखनऊ, अमृत विचार: गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के घड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। तीन लीटर से लेकर 25 लीटर तक के घड़ों की ज्यादा मांग है।

टोटी लगे घड़े अधिक पसंद किए जा रहे हैं। घड़ों की कीमत 50 रुपये से 350 रुपये तक है। मिट्टी के घड़ों में पानी वाष्पीकरण की प्रक्रिया से प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो शरीर के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है।

इसके विपरीत, इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

इसके अलावा घड़ों का पानी पाचन में सुधारने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

मिट्टी के क्षारीय गुण पानी के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखते हैं। साथ ही, इसमें पानी प्लास्टिक के संपर्क में नहीं आता, जिससे यह अधिक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प बन जाता है।

कारीगरों के सामने है चुनौतियां

मिट्टी की लागत में वृद्धि से उत्पादन खर्च बढ़ गया है। एक ट्रॉली मिट्टी 350 से 400 रुपये तक महंगी हो गई है। कम मुनाफा होने से कारीगरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डालीगंज के बबलू प्रजापति ने कहा कि घड़े हर वर्ग की पहुंच में होते हैं, इससे इनकी मांग अधिक रहती है।

रईस जहां ने बताया कि सेहत के लिए घड़े का पानी लाभकारी होने से उच्च वर्ग के लोग भी घड़ों की खरीददारी कर रहे हैं।

दुकानदार हलीम ने बताया कि टोटी वाले घड़ों की ज्यादा मांग है।

ये भी पढ़ें :

कुशीनगर पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख धनराशि स्वीकृत

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न, बोले राज्यपाल- शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करें
लखनऊ, अमृत विचार : राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, जर्जर भवनों एवं कम नामांकन जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यकतानुसार आउटसोर्सिंग अथवा महाविद्यालय स्तर से पदों की रिक्तियों को न्यून करने के भी निर्देश दिये। शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने प्राचार्यों एवं शिक्षकों को महाविद्यालय परिसर में निवास करने की भी अपेक्षा व्यक्त की है।

राज्यपाल गुरुवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक कर रही थीं। जनभवन में हुई बैठक में कुल 24 राजकीय महाविद्यालयों एवं 13 अनुदानित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इनमें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं महोबा के शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालय सम्मिलित रहे। इस दौरान आनन्दीबेन पटेल ने निकटवर्ती निजी महाविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित कर संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया।

छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने महाविद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के नियमित हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं वजन मापन कराने तथा कमजोर स्वास्थ्य वाली छात्राओं के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों में ‘गर्भ संस्कार‘ जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षण, शोध गतिविधियों, पुस्तक लेखन एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्तर डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति, प्रो. मुकेश पांडेय, शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल
टांडा, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के मलहूपुरा के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य और ऑटो चालक घायल हो गए। परिवार एक समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लम्बापुरी सूरजपुर निवासी उस्मान का परिवार शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दौलपुरी (थाना भगतपुर) गया था, जहाँ शनिवार को शादी होनी है। देर रात वापसी के दौरान, जैसे ही उनका ऑटो मलहूपुरा के नजदीक पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने बिलकीस 55 पत्नी उस्मान को मृत घोषित कर दिया वहीं आयशा, रिहाना पुत्री उस्मान, मरजीना पत्नी मुबश्शर अली, बिलकीस की भांजी मुनीफा और ऑटो चालक अब्दुल करीम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया। बिलकीस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला अपने पीछे तीन बेटियां और चार बेटे छोड़ गई है।

RR vs MI: बारिश मैच पर डाल सकती है असर? जानें गुवाहाटी के मौसम का अपडेट
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 13वां मैच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बारिश इस मुकाबले में खलल डालेगी?

पिछले दिनों पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को बारिश के कारण रद्द होना पड़ा था, जिसके बाद राजस्थान बनाम मुंबई मुकाबले को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

गुवाहाटी में मौसम की क्या है तस्वीर?

AccuWeather और अन्य पूर्वानुमानों के अनुसार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी में शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। शाम 4 से 6 बजे के बीच लगभग 30-35% बारिश की आशंका जताई जा रही है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, उस समय बारिश की संभावना काफी कम रहने की उम्मीद है। हालांकि रात के दौरान कुछ घंटों तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, जिससे मैच में देरी या ओवर कम होने का खतरा बरकरार है।

फिलहाल मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने और उच्च आर्द्रता वाला रहने वाला है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है।

दोनों टीमों की फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत की है। टीम ने लगातार दो मैच जीते हैं—पहले चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया और फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। अगर राजस्थान आज जीत हासिल कर लेता है तो वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच जीता, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम अब वापसी की कोशिश में जुटी है।

पिछला मुकाबला

दोनों टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ था। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और राजस्थान को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। रयान रिकेल्टन (61 रन) और रोहित शर्मा (53 रन) ने अर्धशतक लगाए थे, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके थे।

अब देखना यह होगा कि गुवाहाटी की पिच और मौसम के बीच दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं। राजस्थान की युवा ब्रिगेड (वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल आदि) और मुंबई के स्टार गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह) के बीच दिलचस्प टक्कर होने की उम्मीद है।

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश मैच को ज्यादा प्रभावित न करे और पूरा रोमांचपूर्ण मुकाबला देखने को मिले।

Moradabad: पूर्व डीआईजी पर हमले के 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया गया
मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्व डीआईजी अशोक कुमार पर हमले के मामले में अदालत ने सभी 16 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले 24 मार्च को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। इस दौरान न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील रहा।

दरअसल असालतनगर बघा में 15 साल पहले पूर्व हुए बहुचर्चित पुलिस हमले के मामले में एडीजे-2 न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया था। अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार की अदालत ने 16 आरोपियों को दोषी करार दिया था। सभी दोषियों को 27 मार्च को सजा का ऐलान किया जाना था। मगर नवरात्र की छुट्टी के कारण शुक्रवार को सजा का ऐलान नहीं हो सका। लिहाजा शुक्रवार को दोषियों की सजा का ऐलान किया गया। जानलेवा हमला, दंगा, लूटपाट के सभी 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ अर्थदंड भी लगाया गया। एडीजे-2 कोर्ट के न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने सजा सुनाई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में रैपिड एक्शन फोर्स और श्वान दस्ता भी मौजूद रहा।

15 साल पहले घटी थी वारदात
घटना छह जुलाई 2011 की है। पुलिस टीम एक युवती से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। इस दौरान पुलिस पर कुरान की बेहुरमती का आरोप लगाकर भीड़ ने बवाल कर दिया। लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार समेत करीब 18 लोग घायल हो गए थे। डीआईजी किसी तरह जान बचाकर पेट्रोल पंप की कोठरी में छिप गए थे। कोठरी को तोड़ने का भीड़ ने प्रयास किया था और दरवाजे पर गोलियां भी बरसाई थीं। पुलिस फोर्स उन्हें वहां से निकालकर लाई और अस्पताल में भर्ती कराया।

हमलावरों ने लूटी थी डीआईजी की पिस्टल
हमलावरों ने डीआईजी को मृत समझकर उनकी पिस्टल तक लूट ली और मौके से फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल डीआईजी का लंबे समय तक उपचार चला। इस मामले में डीआईजी के पीआरओ की तहरीर पर पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद 19 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई। इनमें से दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक आरोपी नाबालिग पाए जाने पर उसकी फाइल अलग कर दी गई।

Uttrakhand: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
देहरादून, अमृत विचार। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित न होने दिया जाए।

मुख्य सचिव के मुताबिक, तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) गठित की जाए। यह टीम गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध स्टॉकिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इंडियन ऑयल के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार गुप्ता और स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

शासन का निर्णय है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को की जाएगी। फिलहाल होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित रखी जाएगी।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे लुढ़का
मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़ गया। सेंसेक्स 144.25 अंक की तेजी के साथ 84,210 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 263.72 अंक (0.31 प्रतिशत) ऊपर 84,329.47 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह भी 83.60 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,950.90 अंक पर रहा। ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। सार्वजनिक बैंक अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें फिलहाल गिरावट है। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इटरनल, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एचडीएफसी बैंक बजाज फाइनेंस भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स में गिरावट थी।

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे लुढ़का

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.77 पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बाद से मुद्रा बाजार में उत्साह की बजाय सतर्कता का माहौल बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.63 पर खुला। फिर और टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार करते हुए अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़कर 84,214.75 अंक पर जबकि निफ्टी 44.45 अंक की बढ़त के साथ 25,911.75 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।

विदेशी निवेशकों के प्रदर्शन में हालांकि कुछ सुधार देखने को मिला है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Stock market closed: भारत-US ट्रेड डील से शेयर बाजार में जश्न, 2,073 अंक उछला सेंसेक्स
मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने की घोषणा से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को जबर्दस्त उछाल दर्ज हुआ। मानक सूचकांक सेंसेक्स 2,073 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी ने 639 अंक की छलांग लगाई। व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हो गया है।

इसके अलावा रूसी तेल खरीद जारी रखने पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी लगाया था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र की शुरुआत के बाद 4,205.27 अंक यानी 5.14 प्रतिशत उछलकर 85,871.73 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली होने से यह 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 639.15 अंक यानी 2.55 प्रतिशत चढ़कर 25,727.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,252.80 अंक यानी 4.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,341.20 अंक तक पहुंच गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद कहा था कि भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा।

हालांकि, अभी समझौते का विवरण सामने नहीं आया है। सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स में सर्वाधिक 9.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी प्रमुख लाभ में रहीं।

हालांकि, तेजी के इस दौर में टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। व्यापार समझौते की खबर से वस्त्र, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, समुद्री खाद्य निर्यात और विशेष उपयोग वाले रसायन क्षेत्रों से जुड़े शेयरों में तेज उछाल देखा गया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और रुपये में मजबूती से विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) के प्रवाह की उम्मीद बढ़ी है।

अमेरिकी शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने से उभरते बाजारों में भारत की प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत हुई है और निर्यातोन्मुख क्षेत्रों के लिए परिदृश्य बेहतर हुआ है।'' एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब सात प्रतिशत उछला, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,832.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,446.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत गिरकर 65.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को सेंसेक्स 943.52 अंक चढ़कर 81,666.46 अंक और निफ्टी 262.95 अंक की बढ़त के साथ 25,088.40 अंक पर रहा था।

ये भी पढ़ें :

Stock market closed: भारी गिरावट से उबरा शेयर बाजार, 943 अंक उछला सेंसेक्स... निफ्टी ने लगाई छलांग

UP: घर में घुसकर दंपत्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर 10 लाख रुपये ले उड़े
स्वार, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में नशीला पदार्थ सुघांकर दंपत्ति को बेहोश कर 10 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी नक्शे अली बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट का संचालन करते हैं। 31 जनवरी को उनके घर में 10 लाख रुपये से भरा बैग रखा हुआ था। इसी दौरान गांव की ही रुबी पत्नी रजा अली उनके घर पहुंची। उस समय नक्शे अली की पत्नी शायरा परवीन घरेलू कामकाज में कर रही थीं। आरोप है कि रुबी ने अचानक दंपत्ति को नशीला पदार्थ सुघां दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए।

इसके बाद वह घर में रखा 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गई। काफी देर तक फोन न उठने पर नक्शे अली के भाई हिब्जे अली घर पहुंचे। जहां दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। उन्होंने दंपत्ति को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

होश में आने पर नक्शे अली ने पूरी घटना परिजनों को बताई। जिसे सुन कर वह दंग रह गए। पीड़ित के भाई हिब्जे अली ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी रुबी के भाई राशिद, आसिफ, आरिफ पुत्र मोहम्मद अली सहित चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संकट की कगार पर बांग्लादेश क्रिकेट...T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट से करोड़ों का झटका, क्या होगा भविष्य?
नई दिल्लीः बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 (7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में) में भाग लेने से इनकार कर दिया है। मुख्य वजह भारत में अपनी टीम के मैच न खेलने का फैसला है, जिसे वे सुरक्षा चिंताओं से जोड़ रहे हैं। ICC ने उनकी मांग (मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की) को ठुकरा दिया और 22 जनवरी तक अल्टीमेटम दिया था। डेडलाइन बीतने के बाद BCB ने कड़ा रुख अपनाया – खिलाड़ियों, बोर्ड और सरकार की मीटिंग के बाद स्पष्ट घोषणा कि "हम विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं।"

इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट को गहरा झटका लग सकता है। आइए देखें क्या-क्या नुकसान हो सकता है:

भारी वित्तीय नुकसान

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉयकॉट से BCB को लगभग 240 करोड़ रुपये (325 करोड़ बांग्लादेशी टका या करीब 27 मिलियन USD) का सालाना नुकसान हो सकता है।

- यह राशि मुख्य रूप से ICC की वार्षिक राजस्व हिस्सेदारी से आती है, जो BCB की कुल आय का बड़ा हिस्सा (करीब 60% या इससे ज्यादा) है।

अतिरिक्त नुकसान: मैच फीस, प्राइज मनी, ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई में भारी गिरावट।

- अगर ICC बांग्लादेश को बाहर करता है, तो उनकी जगह स्कॉटलैंड (रैंकिंग के आधार पर) को शामिल किया जा सकता है – ICC की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन रिपोर्ट्स इसी ओर इशारा कर रही हैं।

अन्य संभावित परिणाम

- भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर असर: अगस्त-सितंबर में भारत का बांग्लादेश दौरा (संभावित सीरीज) रद्द हो सकता है, जिससे BCB को और राजस्व का नुकसान।

- खिलाड़ियों और बोर्ड पर दबाव: खिलाड़ियों ने मीटिंग में सरकार के फैसले का समर्थन किया, लेकिन लंबे समय में क्रिकेटर्स की अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और कमाई प्रभावित होगी।

- ICC के साथ तनाव: BCB ने ICC पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगाया है (जैसे भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में UAE में खेलने की अनुमति मिली थी)। BCB अब ICC से डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमिटी की मांग कर रहा है, लेकिन ICC का रुख सख्त है।

- क्रिकेट में अलग-थलग पड़ने का खतरा: यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर कमजोर कर सकता है, खासकर जब वे पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बांग्लादेश सरकार और BCB का कहना है कि यह सुरक्षा का मामला है और कोई दबाव उन्हें बदल नहीं सकता। लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बांग्लादेश क्रिकेट की प्रगति रुक सकती है और बोर्ड को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।

क्या ICC कोई आखिरी रास्ता निकालेगा या बांग्लादेश बाहर रहेगा? अगले कुछ दिनों में बड़ा अपडेट आने की उम्मीद है। क्रिकेट जगत में यह विवाद अब राजनीति और खेल का मिश्रण बन चुका है।