molestation - Amrit Vichar

मुजफ्फरनगर : छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाने की पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी (28) और एक अन्य युवक शौर्य गुप्ता (18) के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के भाई की तहरीर के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में स्कूटी पर सवार होकर नयी मंडी क्षेत्र में उसकी बहन से छेड़छाड़ की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि सुधीर कुमार बालियान वर्ष 1991 में भाजपा के टिकट पर जिले की खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उन्हें कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था।

गोंडा : छेड़खानी व अपहरण प्रकरण में लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में खरगूपुर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक को छेड़खानी एवं अपहरण के एक मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार एक महिला ने देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को विनय नामक युवक बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले गया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। इस पर आईजी द्वारा खरगूपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए आरोपित की पुनः गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

आईजी ने स्वयं थाने पहुंचकर मामले की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद न तो विवेचना में प्रगति की गई और न ही जमानत निरस्तीकरण अथवा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस प्रयास किया गया। इस पर आईजी ने प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडे को कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनियमितता एवं असंवेदनशीलता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में
वाराणसी। वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और आरोपित प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक कक्षा चार की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते थे तथा अशोभनीय टिप्पणी करते थे। इसको लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानाध्यापक को एक कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) नितिन तनेजा, सहायक पुलिस आयुक्त (रोहनिया) संजीव शर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

बाराबंकी में रफ्तार का कहर : हादसों में किशोर समेत दो की मौत, दो घायल
बाराबंकी, अमृत विचार।  शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 13 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत किशोर अलाव ताप रहा था, जिसे तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुर निवासी संजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम शनिवार सुबह घर के पास अलाव ताप रहा था।

इसी दौरान लकड़ी लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीछा कर बसारी गांव के पास वाहन को रोक लिया और चालक अमित कुमार पुत्र अमरेश, निवासी मढ़ी मजरे बसारी को पकड़ लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली के मौलाना मोहल्ला निवासी शिवम (26) पुत्र नौमीलाल लोधी शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। बाघनाथन मंदिर मार्ग पर मौलाना काजियाना के पास सड़क मोड़ पर उनकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई।

गंभीर रूप से घायल शिवम को सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज चौराहे पर शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर घाट निवासी विरेंद्र कुमार (40) और जाफरपुर निवासी जीतकुंवर (50) बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन से कटकर युवती की मौत

रामसनेहीघाट: दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवती की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख साथ जा रहा पिता बदहवास हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार देर शाम करीब 5 बजे हुआ। बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मरौचा निवासी घनश्याम अपनी पुत्री रंजीता 22 के साथ दरियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इन दोनों को दिल्ली जाने के लिए यहां से ट्रेन पकड़नी थी। बताया जा रहा कि युवती रंजीता ट्रेन पटरी पार कर रही थी तभी उधर से गुजरी वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। बेटी का टुकड़ों में बटा शव देख पिता बेहाल हो गया। उधर हादसे की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई।

बाराबंकी : दबंगों ने युवती से की छेड़खानी, भाई पर हमला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने पर भी थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने अब एसपी से पूरे मामले की शिकायत की है।

थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह गांव के बाहर बकरियों के चारे के लिए टहनियां काट रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।

आरोप है कि युवती को जमीन पर गिराकर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और गलत नीयत से छेड़खानी की गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

वहीं युवती के सिर पर डंडे से वार कर उसे भी चोट पहुंचाई गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न ही मेडिकल कराया। इससे आहत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उसने एसपी से शिकायत की।

चित्रकूट : बहू से दुराचार के दोषी ससुर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 18,000 रुपये अर्थदंड
चित्रकूट, अमृत विचार। ससुर और बहू के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले दुराचारी को त्वरित न्यायालय ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी। इसे 18,000 रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मऊ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति बाहर मजदूरी करने चला गया। इस दौरान उसके ससुर ने अकेले पाकर बहलाफुसला कर, डरा धमकाकर बुरा काम किया। साथ ही कहा कि इस बारे में किसी से बताने पर वह मारकर यमुना नदी में फेंक देगा। घटना के समय उसकी सास खेतों में गई थी, वहां से लौटने पर पीड़िता ने सास को मामले की जानकारी दी। उसने भी उसे चुप करा दिया।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई और मायके आने पर बच्चा हुआ, जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई। इसके बाद फिर से उसे ससुराल बुला लिया गया और 26 दिसम्बर 2019 की रात पीड़िता के साथ ससुर ने जबरन दुराचार किया। जानकारी देकर उसने अपने पिता को बुला लिया और मायके चली आई। इस दौरान ससुर ने मामले की शिकायत करने पर उसे व उसके पिता को मारकर शव गायब कराने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्तों की दलीलें सुनने के बाद त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव ने शनिवार को इस मामले में निर्णय सुनाया। दोषसिद्ध ससुर को 10 वर्ष सश्रम कारावास के साथ 18,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

शर्मनाक : पूरे कपड़े उतारो तब होगा अल्ट्रासाउंड... टेक्नीशियन ने महिला से की छेड़छाड़, चिल्लाने पर दी धमकी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराने गई एक महिला के साथ कथित तौर पर अस्पताल के एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी ने परीक्षण करने के बहाने महिला को कपड़े उतारने को कहा और फिर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने शनिवार को बताया बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। शिकायत के अनुसार, गुलरिहा इलाके की रहने वाली महिला 11 दिसंबर की सुबह डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल गई थी। उसे एक कमरे में भेजा गया, जहां अभिमन्यु गुप्ता नाम का एक कर्मचारी अल्ट्रासाउंड कर रहा था।

जब उसकी बारी आई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे घूरा, उसका पर्चा देखा और उसे अपने सारे कपड़े उतारने को कहा, यह दावा करते हुए कि यह प्रक्रिया के लिए ज़रूरी है और मसाज भी करनी होगी। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने बात मान ली, तो आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की। जब वह चिल्लाई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह बंद कर दिया, उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर कमरे से बाहर धकेल दिया।

महिला ने बताया कि अस्पताल में उसकी शिकायत अनसुनी कर दी गईं, जिसके बाद उसे पुलिस के पास जाना पड़ा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए, अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। वरिष्ठ चिकित्सक (बाल रोग) डॉ. जय कुमार ने कहा, "महिला ने एक कर्मचारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विभागीय जांच चल रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।" कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

रुपये की टेढ़ी चाल से आयातकों को नुकसान, विदेश से आने वाला कच्चे माल पर असर, उत्पाद के रेट प्रभावित
कानपुर, अमृत विचार। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में एक बार फिर तेज बदलाव हुआ है। यूएस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये को छू जाने के बाद शहर के आयातक परेशान है। अब उन्हें तय मूल्य से अधिक रुपये देकर उत्पाद या कच्चा माल मंगवाने का डर सताने लगा है।

उधर इस बदलाव का असर विदेश से आने वाले कच्चे माल को भी प्रभावित करेगा। इससे देश व विदेश जाने वाले उत्पाद भी महंगे होने का डर उद्यमियों को सता रहा है। इस गिरावट के बाद उद्यमियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रुपये के दामों की चाल को संभालने के लिए उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये के आस-पास आने के बाद शहर के आयातक और उद्यमी परेशान है। वे रुपये की गिरावट से कारोबार में होने वाले नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि रुपये में गिरावट से विदेश से आने वाला कच्चा माल महंगा होगा।

इसका असर तैयार उत्पाद पर भी पड़ेगा। यदि ऐसे में कच्चे माल का उपयोग निर्यात संबंधी उत्पाद में होगा तो वह भी महंगा होगा। उधर वही उत्पाद यदि घरेलू बाजार में बिकेगा तो उसपर भी सीधा असर दिखाई देगा। ऐसे में रुपये में गिरावट औद्योगिक लेन-देन को सीधेतौर पर प्रभावित कर सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार कीमत में गिरावट हो रही है। इस मनोवैज्ञानिक स्तर के छूने से शहर के औद्योगिक इकाइयों के आयातकों को लेन-देन संबंधी कठिनाइयों को सामना करना पड़ सकता है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा है। अब समय आ गया है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस गिरावट पर हस्तक्षेप कर रुपये के स्तर पर सुधार संबंधी कदम उठाए... उमंग अग्रवाल, महासचिव फीटा

डॉलर की चाल से इस समय यूरोप को छोड़कर सभी देश प्रभावित हो रहे हैं। जहां तक शहर के उद्योग की बात है तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट से इनपुट कॉस्ट महंगी हो जाएगी। इनपुट कॉस्ट महंगी होने का असर हर उस उत्पाद पर पड़ेगा जिसमें आयातित सामग्री का उपयोग हुआ हो। ऐसे में इससे शहर का उद्योग भी प्रभावित होगा... सुशील शर्मा, चेयरमैन इंडस्ट्री कमेट।

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट का असर छोटे उद्योग से लेकर बड़े उद्योग तक सीधा पड़ता है। हर वो उत्पाद जिसमें विदेशी सामग्री का उपयोग होता है उस पर असर पड़ेगा। इससे निर्यातक भी प्रभावित होंगे। निर्यातकों का उत्पाद महंगा होने से उन्हें वैश्विक बाजार में अपने उत्पाद की कॉस्ट भी बढ़ाकर ही बतानी होगी। निर्यातकों को भुगतान में लाभ संभव है... वैभव सारस्वत, रक्षा उद्यमी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में सामने आई मनोवैज्ञानिक गिरावट से आयात करना महंगा होगा। निर्यातकों को इसमें भुगतान में लाभ मिलेगा। शहर में निर्यात के मुकाबले आयात औसत तीन फीसदी अधिक है। इसलिए इसका असर उद्योग पर अधिक भी पड़ेगा। अमेरिका के रुख से इस समय करेंसी रेट प्रभावित हो रही है। वैश्विक बाजार में सुधार आने के बाद रुपये की कीमत में भी निश्चित सुधार संभव है... आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक फियो।

Barabanki News : लाखों के जेवर लेकर लापता हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाराबंकी, अमृत विचार। असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता लाखों के जेवर लेकर पति के घर से अचानक गायब हो गई। यह पता चलने पर कि वह मायके भी नहीं गई, पति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। 3 दिसंबर की शाम वह अपने होटल पर था और उसके पिता बाजार में थे। घर पर उस समय केवल उसकी पत्नी मौजूद थी।

इसी दौरान उसकी पत्नी अचानक घर से लगभग 6 लाख 50 हजार के जेवर और कपड़े लेकर गायब हो गई। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को न पाकर उसने मायके पक्ष से जानकारी ली, लेकिन वहां भी उसके पहुँचने की पुष्टि नहीं हुई। काफी तलाश के बाद स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर महिला को देवीगंज की तरफ ले गया है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में भी एक युवती गायब हो गई। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 3 दिसंबर को उनकी बहू की बहन घर से यह कहकर निकली कि वह दवा लेने टिकैतनगर बाजार जा रही है लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर सूचना मिली कि ग्राम उसमानपुर कोठी निवासी दुर्गेश पाठक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। यह भी आरोप लगाया गया कि युवती अपने साथ जेवर आदि ले गई है।

शादी में चाची-भतीजी से छेड़छाड़, लहराया असलहा

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चाची भतीजीे के पीछे पड़े एक शोहदे ने इनका स्कूल जाना दूभर कर दिया। हद तो यह कि शादी में दोनों का पीछा करते गए शोहदे ने विरोध करने पर सरेआम असलहा लहराते हुए धमकी दे डाली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक आलोक कुमार वर्मा पुत्र सर्वेश वर्मा आए दिन उसके साथ तथा उसकी भतीजी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है।

छात्रा के अनुसार युवक गांव में कहीं भी मिल जाता है, तो भद्दी-भद्दी टिप्पणी करता है और अश्लील बातें करता है। बताया कि 1 दिसंबर की रात वह दोनों शादी समारोह में गई थी। तभी आरोपी आलोक वर्मा मौके पर पहुंचा और दोनों को देखकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अवैध असलहा लहराते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं।

आरोपी की हरकतों और धमकियों के कारण उसका और उसकी भतीजी का स्कूल जाना कठिन हो गया है। परिजनों द्वारा आरोपी के घर शिकायत करने पर उसके घरवालों ने भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फतेहपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन 4 दिसम्बर को खेत जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही आयुष पुत्र गोकरन रावत ने उसका रास्ता रोककर अपना मोबाइल नंबर देते हुए चोरी-छिपे बातचीत करने की बात कही। बहन द्वारा घटना की जानकारी घर पर देने के बाद राममनोरथ शिकायत करने विपक्षी के घर पहुंचे। आरोप है कि तभी आयुष तथा उसके साथ गोकरन पुत्र नवमी लाल ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।

Lucknow Crime News: आठ वर्षीया छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक ने की छेड़छाड़, सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, सरोजनीनगर, अमृत विचार: सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीया कक्षा-3 की छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक द्वारा छेड़छाड़ की। इस मामले में छात्रा की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी वैन चालक की तलाश कर रही है।

सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 8 वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। वह रोज स्कूल वैन से आती-जाती है। रविवार को बच्ची ने अपनी मां को बताया कि स्कूल का सुमित सिंह नामक वैन चालक पिछले एक सप्ताह से उसे परेशान कर रहा है। चालक रास्ते में मौका पाकर उसके साथ गलत हरकतें करता था।

बच्ची ने बताया कि आरोपी कभी उसके शरीर को अनुचित तरीके से दबाता और मना करने पर धमकी देता था। परिजन के मुताबिक शनिवार को चालक ने उसे वैन में सबसे आखिरी में घर पहुंचाया और पूरे रास्ते में गलत व्यवहार करता रहा, जिससे बच्ची बेहद डर गई। मां को जब वैन चालक की हरकतों की जानकारी हुई तो उसने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Barabanki Crime News: महिला से सरेआम छेड़छाड़, बच्चा छीनने की कोशिश, भीड़ ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
बाराबंकी, अमृत विचार। शहर में एक युवती का पीछा कर शोहदे ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ ही बच्चा छीनने की काेशिश की हालांकि भीड़ ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व साथियों पर महिला ने छेड़छाड़ व रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर की शाम अपने ढाई वर्षीय नाती के साथ लौटते समय एक युवक ने ऑटो में उनके साथ छेड़छाड़, अभद्रता और धमकी दी। पटेल चौराहा पर उतरने पर युवक ने उनके नाती को गोद में उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने पीछा कर बच्चे को छुड़ा लिया।

तीन दिन बाद लौटते समय वही युवक फिर मिला और बच्चे को छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी रिषभ गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी रसौली थाना सफदरगंज को पकड़ लिया। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार, शिवपाल पुत्र कन्हैय्या लाल और उत्तम वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा पर घर में घुसकर छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने और बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति को भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। थाना मसौली क्षेत्र में 17 नवंबर की शाम फतेहपुर से लौट रही युवती से आरोपी जितेन्द्र कुमार रावत ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर थप्पड़ मारकर घायल कर दिया। तीनों मामलों की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।

अश्लील फोटो, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किये वायरल

सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने के लगातार बढ़ते मामलों में दो और घटनाएं जुड़ गईं। एक मामले में फर्जी आईडी बनाकर युवतियों के स्क्रीनशाट वायरल किए गए तो दूसरे मामले में स्कूल के छात्रों ने अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं। पहला मामला सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक नाम से फर्जी आईडी बनाकर गांव की लड़कियों की फोटो वायरल कर दीं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने एक लड़की की फोटो लगाकर फर्जी प्रोफ़ाइल बनाई और उनके घर की युवतियों के स्क्रीनशॉट लेकर अश्लील गानों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। साथ ही युवतियों के फोन पर गंदे वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग पंजीकृत कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

दूसरा मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने चार छात्रों पर छात्राओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां कर उनका वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोपित छात्रों में मो. आसिफ, मो. सूफियान, राकिब अली और मो. रूम्मान आसिफ के नाम शामिल हैं। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीवार काट घर से हजारों के जेवरात, नकदी पार

टिकैतनगर: टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बघौली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर में पीछे से दीवार काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हजारों के जेवर व नकदी साथ ले गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गांव की महिला गुलाबकला पत्नी स्व. रामदेव रावत ने बताया कि वह रात में खाना-पीना खाकर सो गई थीं।

इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की दीवार काटकर चोरी की। चोरों ने अंदर रखी अलमारी और बक्‍से का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, तीन ठप्पा, एक जोड़ी पायल, नथुनी, एक जोड़ी झुमकी, मांग बेंदी, तीन ठप्पा माला, हाफ पेटी, पायजेब, हाथफूल सहित जेवरात और करीब 11 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह लगभग 6 बजे जब पीड़िता की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और पीछे की दीवार कटी हुई थी। उसने तत्काल 112 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फर्जी मुहर–हस्ताक्षर से बॉन्ड बनवाने का प्रयास

बाराबंकी: एलआईसी कार्यालय बाराबंकी में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मूल पालिसी होते हुए भी एजेंट के फर्जी मुहर हस्ताक्षर बनाकर डुप्लीकेट बांड के लिए आवेदन किया गया। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी घनश्याम पुत्र रामसूरत एलआईसी में अभिकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को एलआईसी ऑफिस में कार्यालय में फीडिंग कार्य करने वाली कर्मचारी ने उन्हें सूचना दी कि सिद्धांत सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह निवासी पटेल नगर दशहरा बाग द्वारा पॉलिसी व अभिकर्ता कोड से जुड़ी मूल पॉलिसी बॉन्ड उनके पास उपलब्ध होने के बावजूद डुप्लीकेट बॉन्ड बनवाने हेतु आवेदन किया गया है।

आवेदन के साथ लगे लोन फॉर्म में एलआईसी एजेंट घनश्याम की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर पाए गए। साथ ही पॉलिसीधारक स्नेहलता सिंह के हस्ताक्षर भी संदिग्ध मिले। एजेंट की ओर से हस्ताक्षर व मुहर की जांच कराने पर वे फर्जी निकले। घनश्याम ने मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, हस्ताक्षर की जालसाजी और डुप्लीकेट बॉन्ड के अनुचित प्रयास पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बाराबंकी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती का अपहरण, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
बाराबंकी, अमृत विचार। घर से बाहर निकलते ही युवती से छेड़छाड़ का परिजनों ने विरोध किया तो तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 3 नवंबर को बाराबंकी शहर किसी कार्य से गई थी।

देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर में कहा गया है कि कुछ समय पूर्व पिंटू यादव पुत्र रामलाल निवासी रुस्तमपुरवा युवती से छेड़छाड़ किया करता था। परिवार द्वारा मना करने पर आरोपी ने धमकी दी थी कि वह युवती को उठा ले जाएगा।

मां का आरोप है कि पिंटू यादव ने जेपी शर्मा, दीपेश यादव और लवकुश यादव की मदद से उनकी पुत्री को जबरन उठा लिया है। आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

किशोरी छात्रा को भगा ले गए दो युवक

शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा को दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चाचा ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी कक्षा 10 की छात्रा है, 4 नवम्बर को सुबह अपने घर से पढ़ाई के लिए स्कूल गई थी। समय समाप्त होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

घरवालों ने लड़की के मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की, जिसमें एक नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि लड़की देवा में है, पर उसने अपना नाम नहीं बताया। हालांकि कॉलर आईडी पर नियाज नाम दिखा। उसने दिए गए दूसरे नंबर पर शाम को कॉल की तो लड़की ने कॉल काट दी। इसके बाद दोनों नंबर स्विच ऑफ हो गए। आरोप है कि नियाज और आमिर नामक युवक उसकी नाबालिग भतीजी को भगा ले गए हैं।