appeal to CM Yogi - Amrit Vichar

भारत छोड़कर वापस नहीं जाना चाहती सीमा, सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई गुहार
नोएडा, अमृत विचार। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है।

'मैंने अपना लिया हिन्दू धर्म' सोशल मीडिया पर बताया

सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी।

https://www.instagram.com/reel/DI37tOJT4eg/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।’ इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था।

नेपाल के रास्ते भारत आयी थी सीमा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उन्होंने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा।

ऑनलाइन गेमिंग के चलते सचिन से हुआ संपर्क

कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे है। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी।

जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़े : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, लखनऊ के स्कूलों में LPS और SKD के बच्चों का दबदबा

Prayagraj News : मोनालिसा ने बदला ठिकाना, महाकुंभ से पहुंची कौशांबी, सीएम योगी से लगाई गुहार
अमृत विचार, प्रयागराज : महाकुंभ ही नहीं, विदेशों में छाई रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने अपना ठिकाना बदल दिया है। मोनालिसा अब महाकुंभ छोड़कर कौशांबी चली गई है। यहां तमाम लोग मोनालिसा को महाकुंभ नगर में तलाश कर रहे हैं। बुधवार को मोनालिसा का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा और काम न कर पाने को लेकर परेशानी जाहिर की है। उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। मोनालिसा का कहना है कि वह महाकुंभ में लोगों को जवाब देते-देते तंग आ चुकी है। वह काम नहीं कर पा रही है। उसे लोगों ने परेशान कर रखा है।

मालूम हो, बीते कुछ दिनों से महाकुंभ में मोनालिसा सुर्खियों में है। मोनालिसा अपने परिवार के साथ इंदौर से आकर महाकुंभ में रंग-बिरंगी मोतियों और रुद्राक्ष की माला बेच रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर छाने के बाद मोनालिसा का अब महाकुंभ में रहना दुश्वार हो गया है। वह मेले में माला नहीं बेच पा रही है। उसके पिता ने उसे यहां से हटाने की भी बात बताई थी, लेकिन वह कहीं नहीं गई। वह यहीं पर छिप-छिपाकर माला बेच रही थी। बुधवार को मोनालिसा के बारे में नई जानकारी सामने आई।

वह बीते दो दिनों से कौशांबी में किसी अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही है। मोनालिसा के घरवालों का कहना है कि उसे वापस भेज देंगे। वह यहां माला नहीं बेच पा रही है। उसे लोगों ने परेशान कर रखा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मोनालिसा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह इतनी ज्यादा फेमस हो गई है कि वह काम नहीं कर पा रही है। वह माला की बिक्री नहीं कर पा रही है, जिससे उसके घरवाले उससे नाराज हैं। उसे वापस भेजना चाहते हैं। सीएम से गुहार लगाते हुए उसने कहा है कि लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

पहली बार आई और रास आ गया महाकुंभ

मोनालिसा ने जाने के पहले कहा था कि वह पहली बार यहां आई है। उसे संगम नगरी लुभा रही है। वह यहां से नहीं जाना चाहती है। यहां के लोग और उनका रहन-सहन उसे भा गया है। मोनालिसा अब यहां से नहीं जाना चाहती है। उसका मानना है कि अगर उसे परेशान न किया जाए तो वह यहां रहकर अपना काम ठीक तरह से परिवार के साथ कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Ayodhya News : पेड़ की डाल गिरने से टूटा विद्युत पोल, मां-बेटे की मौत