film - Amrit Vichar

बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के बाद लखनऊ पहुंचे लालो के कलाकार, 1.10 करोड़ में बनी फिल्म ने 6 दिन में कमाए 120 करोड़
लखनऊ, अमृत विचार: महज 1.10 करोड़ में नौजवानों द्वारा बनाई गई फिल्म लालो ने गुजराती बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड तोड़ छह दिन में 120 करोड़ रुपये कमा लिए। गुरुवार को लखनऊ में पत्रकारों से चर्चा में लेखक निर्देशक अंकित साखिया ने कहा कि पहली फिल्म को ही ऐसी जबरदस्त सफलता मिलेगी ये सोचा नहीं था। बताया कि 9 जनवरी को एक साथ 600 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की गई थी। निर्देशक के साथ कलाकार श्रुहद गोस्वामी और करण जोशी भी थे।

अंकित साखिया ने बताया कि इस फिल्म की हिन्दी डबिंग वह रिलीज कर रहे हैं, आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे डब किया जाएगा। बताया कि फिल्म श्रीमद्भागवत पर आधारित है। इसके शीर्षक लालो का लड्डू गोपाल। फिल्म में मेहनत के रास्ते पर चलने वालों की आम आदमी की सूरत में मदद करते हुए कृष्ण जी दिखाई देते हैं। लीक से हटकर बनी इस फिल्म के बारे में अंकित साखिया ने कहा कि हमने तो फिल्म में वही दिखाया जो दादी-नानी से सुना लेकिन दर्शकों से जो वापस मिला वह भगवान के प्रसाद के सिवाय कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि फिल्म में कृष्ण हमारे जैसे दिखेंगे, वह समझाते हैं, डांटते हैं और रास्ता दिखाते हैं।

फिल्म के अभिनेता श्रुहद गोस्वामी ने बताया कि लखनऊ ने तो मेरा दिल जीत लिया। यहां की गर्मजोशी, स्वादिष्ट चाट और अनगिनत कप चाय। वेव मॉल में हमारे प्रशंसकों से मिलना बेहद खास रहा। जिन्होंने पूरे दिल से हमारी फिल्म देखी और अपार प्रेम दिया।

अभिनेता करण जोशी ने कहा कि लखनऊ की मेहमाननवाज़ी बेमिसाल है। खाने से लेकर लोगों तक सब कुछ अपनापन देता है। उन्होंने बताया कि फिल्म लालो - कृष्ण सदा सहायते की आत्मा है लालो। एक साधारण पारिवारिक व्यक्ति और रिक्शा चालक, जो जीवन की कठिनाइयों और अपने अतीत की छाया से जूझ रहा है। परिस्थितियां उसके नियंत्रण से बाहर जाती दिखती हैं और उसका संसार भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर बिखरने लगता है। तभी जीवन एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है, जब उसका सामना दैवीय शक्ति से होता है।

धर्मेंद्र सिर्फ इंसान नहीं, एक एहसास थे: भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सुनाया 'शोले' का मजेदार किस्सा
नई दिल्लीः ‘‘शोले’’ जैसी मशहूर फिल्म में महान अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन हाल में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के एक विशेष कार्यक्रम में अपने दिवंगत सह-कलाकार को याद करते हुए भावुक हो गये। केबीसी के इस विशेष एपिसोड में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम पहुंची थी। धर्मेंद्र का नवंबर में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। अरुण खेत्रपाल इतिहास में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के जवान थे। वह भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सिर्फ 21 वर्ष की आयु में शहीद हो गये थे। फिल्म में बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है।

बच्चन ने कहा कि ‘‘इक्कीस’’ धर्मेंद्र की अपने अनगिनत प्रशंसकों के लिए छोड़ी गई आखिरी अनमोल याद है। बच्चन ने कहा, ‘‘एक कलाकार अपनी आखिरी सांस तक कला का प्रदर्शन करना चाहता है। और मेरे मित्र, मेरे परिवार जैसे, मेरे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने यही किया। धरम जी सिर्फ एक इंसान नहीं थे, वह एक एहसास थे और एहसास कभी आपको छोड़कर नहीं जाता। वह याद बन जाता है, एक आशीर्वाद बन जाता है जो आपको आगे बढ़ते रहने की ताकत देता है।’’

अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ काफी समय बिताने का मौका मिला क्योंकि दोनों ने साथ में कई सीन किए थे। अहलावत फिल्म में एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अहलावत ने कहा, ‘‘जब भी वह सेट पर होते थे, तो ऐसा कभी नहीं लगता था कि आप किसी बड़े स्टार के साथ बैठे हैं, ऐसा लगता था कि वह आपके परिवार का ही हिस्सा हैं।’’ इसके बाद बच्चन ने फिल्म ‘‘शोले’’ के सेट से धर्मेंद्र के बारे में एक मजेदार किस्सा सुनाया।

बच्चन ने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु में ‘शोले’ की शूटिंग कर रहे थे। उनमें एक खास शारीरिक ताकत थी। वह पहलवान जैसे मजबूत हीरो थे। फिल्म (शोले) में मौत वाले सीन में जो दर्द आपने पर्दे पर देखा था वह असल लगता था। उन्होंने (धर्मेंद्र) मुझे इतनी जोर से पकड़ा हुआ था कि वह दर्द अपने आप स्वाभाविक अभिनय बन गया।’’ फिल्म ‘‘इक्कीस’’ बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

आंसुओं में डूबे मुकेश खेत्रपाल: अगस्त्य नंदा को बोले – तुमने अरुण को जिंदा कर दिया
मुंबई। श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में अपने भाई के जीवन को बड़े पर्दे पर जीवंत होते देख अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल अपने आंसू नहीं रोक पाए और उन्होंने उनके दिवंगत भाई के किरदार को बखूबी निभाने के लिए अगस्त्य नंदा की प्रशंसा की। फिल्म में अगस्त्य अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। अरुण ने सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र प्राप्त किया था। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 21 वर्ष की आयु में शहीद हुए थे। पीवीआर सिनेमाज द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, मुकेश को एक थिएटर में फिल्म देखते हुए और बाद में फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।

मुकेश ने नंदा की प्रशंसा करते हुए कहा, "आप चाहे जो भी हों, आप जीवन भर अरुण ही रहेंगे। यह पहचान आपसे कोई नहीं छीन सकता। बहुत बढ़िया!" मुकेश ने निदेशक श्रीराम राघवन से बातचीत में कहा, "मेरी शिकायत यह है कि आपने मुझे रुला दिया। आपने मुझे उन पलों को फिर से जीने का मौका दिया... कुछ बातें मेरे मन में थीं और जब मैंने उन्हें स्क्रीन पर देखी, तो मैं इतना भावुक हो गया कि रोना बंद नहीं कर पाया। अब जब मैंने फिल्म देख ली है और मैं कह सकता हूं कि फिल्म ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों से 10 गुना, शायद 20 गुना या 100 गुना बेहतर है। वाह, शानदार!" फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लखनऊ में प्रख्यात अभिनेता विनय श्रीवास्तव का निधन, 6 दशक और 75 से ज्यादा नाटकों का मंचन
लखनऊ, अमृत विचार: फ़िल्म, दूरदर्शन और रंगमंच के सुपरिचित कलाकार विनय श्रीवास्तव का श्वास संबंधी बीमारी की वजह से आज लखनऊ में निधन हो गया। 76 वर्षीय विनय श्रीवास्तव ने अपनी जिंदगी के 6 दशक रंगमंच को दे दिये। हिट और सुपरहिट काम करने वाले विनय श्रीवास्तव निजी जिंदगी को सादगी से गुजारते थे। वो सभी के दोस्त थे, उनके न रहने पर हर कोई दुखी है।

वह काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। 5 दिसम्बर को अचानक उनकी दिक्कत बढ़ गई, डॉक्टरों ने कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भैंसकुण्ड में 6 दिसम्बर दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

6 अगस्त 1949 को लखनऊ में जन्मे विनय श्रीवास्तव ने 5 दिसम्बर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 76 वर्ष की जीवन में उनके पीछे 60 वर्षो का लंबा रंगकर्म का इतिहास जुड़ा है, जिसमें रेडियो नाटक, दूरदर्शन के लिए नाटक, रंगमंच से जुड़े तकरीबन 150 नाटकों में उन्होंने काम किया और 30 नाटकों का निर्देशन किया।

कुछ वर्ष पूर्व उनके निर्देशन में मंचित नाटक माधवी बहुत चर्चित रहा था। भीष्म साहनी के उपन्यास पर आधारित इस नाटक का मंचन अपने आप में एक चुनौती था। इसके अलावा उन्होंने मिस अहलूवालिया, देश हुवा बेगाना, रक्त बीज, बेगम हज़रत महल, पीतल का टुकड़ा, भारत एक खोज, तमस आदि नाटकों और धारावाहिकों में हर तरीके के किरदार निभाए।

उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया जिसमें मैं चुप नहीं रहूंगी, मुल्क, राज़ी आदि थी। अभिनय की हर विधा में उन्होंने काम किया। फिर भी अपनी लंबी चौड़ी कद काठी और भारी भरकम आवाज के कारण वह अधिकतर पुलिस अधिकारी की भूमिका और खलनायक की भूमिका में नजर आते थे।

ये भी पढ़े :

'DDLJ' के 30 साल पूरे... लंदन में राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू , शाहरुख-काजोल ने दिए पोज

सोर्स : कार्यालय संवाददाता

न हीरो न विलन इस हीरोइन ने बना दिया फिल्म को ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग, कौन सी थी ये फिल्म?
मुंबईः जब बॉलीवुड या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोई फिल्म बनती है, तो उसमें आमतौर पर हीरो, हीरोइन और खलनायक जैसे किरदार देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी आईं, जिनमें न हीरो था और न ही पारंपरिक विलेन, फिर भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज हम एक ऐसी ही शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की बात करेंगे, जिसमें तीन मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को हैरान कर दिया। इस फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि यह आपके जेहन में हमेशा के लिए बस जाएगी। IMDb ने इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग दी है। इस फिल्म में न तो कोई हीरो है और न ही कोई विलेन, बल्कि तीन शीर्ष अभिनेत्रियों ने कमाल कर दिखाया। हर पल एक नया मोड़ लाने वाली इस फिल्म का नाम क्या है, क्या आप बता सकते हैं?

तीन अभिनेत्रियों ने मिलकर बनाई सुपरहिट फिल्म

साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली लेडी सुपरस्टार काजल अग्रवाल इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं। उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नित्या मेनन और रेजिना कैसेंड्रा ने भी शानदार अभिनय किया। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 2018 में रिलीज हुई थी और उसका नाम है 'ऑ'। इस फिल्म को निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बनाया है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

'ऑ' की रोमांचक कहानी

फिल्म 'ऑ' में काजल अग्रवाल ने काली नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रही है। कहानी की शुरुआत एक ऐसे व्यक्ति से होती है, जो टाइम ट्रैवल मशीन का उपयोग करके अतीत में जाकर अपने माता-पिता से मिलने की कोशिश करता है। वहीं, नित्या मेनन ने मीरा का किरदार निभाया है, जो एक रेस्टोरेंट में काम करती है और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पैसे चुराने की साजिश रचती है। कहानी में यह भी दिखाया गया है कि काली अपनी अजीबो-गरीब कल्पनाओं से परेशान होकर आत्महत्या कर लेती है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्माता नैचुरल स्टार नानी हैं और इसे प्रशांत वर्मा ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ेः सुनिधि चौहान और पारुल गुलाटी ने रिलीज किया 'मर्जी की मालकिन' सॉन्ग, महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक

‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा को लेकर आलोचना के बाद निर्देशक ने मांगी माफी
नयी दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक फिल्म की घोषणा को लेकर विवाद खड़ा होने और तीखी आलोचना के बाद निर्देशक को माफी मांगनी पड़ी। निर्देशक उत्तम माहेश्वरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक फिल्म की घोषणा शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर की और बताया कि इसका निर्माण ‘निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर’ द्वारा किया जाएगा।

निर्माताओं ने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें एक महिला सैनिक वर्दी पहने और हथियार पकड़े हुए दिखाई दे रही है। वह अपने बालों में सिंदूर लगाती नजर आ रही हैं। सिंदूर, विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मांग में लगाया जाने वाला लाल रंग होता है। भारत ने आतंकवादी हमले में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के दो सप्ताह बाद मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले किए थे। फिल्म की घोषणा को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हुई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, ‘‘शर्म करो यार, जंग शुरू है।’’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘सिंदूर या 'ऑपरेशन सिंदूर' का फिल्म उद्योग द्वारा लाभ के लिए व्यवसायीकरण नहीं किया जाना चाहिए। कानूनी तौर पर इसकी अनुमति हो सकती है लेकिन नैतिक रूप से यह गलत है। कुछ चीजों का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उन्हें लाभ कमाने का मौका समझा जाना चाहिए...।’’

एक अन्य व्यक्ति ने ‘पोस्ट’ किया, ‘‘अपने आप को और अपने देश को शर्मिंदा करना बंद करें।’’ एक अन्य व्यक्ति ने फिल्म की टीम की आलोचना करते हुए कहा कि इसका बहिष्कार किया जाना चाहिए। फिल्म की घोषणा को लेकर आलोचना होने के बाद माहेश्वरी ने अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर लिखा, ‘‘हमारे भारतीय सशस्त्र बलों के हालिया वीरतापूर्ण प्रयासों से प्रेरित एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित फिल्म की हाल में घोषणा करने के लिए मैं आपसे क्षमा चाहता हूं। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं एक फिल्म निर्माता के रूप में हमारे सैनिकों के साहस, बलिदान और ताकत से बहुत प्रभावित हुआ। मैं इस शक्तिशाली कहानी को सामने लाना चाहता था। यह फिल्म बनाने की घोषणा देश के प्रति हमारे गहरे सम्मान और प्रेम के कारण की गई, न कि प्रसिद्धि पाने और लाभ कमाने के लिए।’’ माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें पता है कि फिल्म की घोषणा जिस समय पर की गई, उससे कुछ लोगों को ‘‘असहज महसूस हुआ होगा या उन्हें पीड़ा हुई होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके लिए गहरा खेद व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह पूरे देश की भावना है और वैश्विक स्तर पर देश की सामाजिक छवि है।’’

भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ेः India-Pakistan Attack: पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन-मिसाइल से किया हमला, कई घर, वाहन क्षतिग्रस्त

इस दिन शूटिंग नहीं करेंगे फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज के निर्देशक, जानें वजह
कोलकाता। तकनीशियनों के असहयोग के कारण एक टीवी धारावाहिक और फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद पूर्वी भारत निर्देशक संघ (डीएईआई) ने सख्त रुख अपनाते हुए सात फरवरी से शूटिंग नहीं करने का फैसला किया है। इसका असर शुक्रवार से फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग पर पड़ सकता है।

पिछले साल जुलाई में, तकनीशियनों के संगठन ने एक विशेष निर्देशक के अधीन काम करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद निर्देशकों ने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप से तीन दिन के बाद गतिरोध समाप्त हो गया था।

कोलकाता मनोरंजन उद्योग में यह ताजा व्यवधान निर्देशक श्रीजीत रॉय द्वारा फेसबुक लाइव पर की गई शिकायत के बाद आया, जिसमें उन्होंने दो फरवरी से अपने टीवी धारावाहिक के ‘प्री-शूट सेट डिजाइन’ के काम को अचानक रोके जाने की बात कही थी। निर्देशक कौशिक गांगुली और जॉयदीप मुखर्जी को भी तकनीशियनों की अनुपस्थिति के कारण पिछले महीने शूटिंग शुरू करने की अपनी योजना स्थगित करनी पड़ी थी।

वरिष्ठ फिल्म निर्माता सुदेशना रॉय ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "डीएईआई ने कल एक बैठक की। हमने फैसला किया कि आज (शुक्रवार) से हमारा कोई भी सदस्य शूटिंग नहीं करेगा।" सभी प्रभावित निर्देशक डीएईआई के सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया था कि ‘फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियन्स एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया’ के कुछ आदेशों की आलोचना करने के कारण उन्हें इस संकट की स्थिति का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:-RBI: सस्ता होगा लोन, आरबीआई ने 5 साल बाद रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, घट जाएंगी EMI

PM नरेंद्र मोदी ने देखी द साबरमती रिपोर्ट, विक्रांत मैसी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। इस दौरान एनडीए के सदस्यों ने भी फिल्म को देखा और उसकी सराहना की। संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था।

इसके अलावा सोमवार को अभिनेता विक्रांत मैसी भी सुर्खियों में बने रहे। इसके पीछे की वजह उनके रिटायरमेंट का ऐलान रहा है, जिससे लोगों को खासी हैरानी हुई है। 37 साल के एक्टर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि उनकी घर वापसी का समय आ गया है।

संसद में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर विक्रांत मैसी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ फिल्म देखने को जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बताया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह नर्वस हैं और अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वह काफी खुश हैं।

दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और राशि खन्ना सहित कुछ अन्य कलाकारों ने भी फिल्म देखी और फिर संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि यह प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली फिल्म है, जो उन्होंने देखी है, मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इस फिल्म में 27 फरवरी, 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का दावा किया गया है, जिसमें एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद अयोध्या से लौट रहे 59 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पन्द्रह नवंबर को रिलीज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' में मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसी नेताओं को संभल आने से रोकना अलोकतांत्रिक कृत्य: तौकीर अहमद

Thandel: नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तौयार, OTT राइट्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई, अमृत विचारः सिनेमाघरों में थंडेल फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म बनी वास द्वारा निर्मित की गई। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। युवा सम्राट नागा चैतन्य अभिनीत और चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म थंडेल अपनी रिलीज के लिए तैयार है। प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी वास द्वारा निर्मित और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्माण पूरा होने वाला है, और निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।

#NagaChaitanya's upcoming Pan-India film #Thandel locked a record OTT deal with Netflix, fetching a staggering 40+ crores for its streaming rights!!

Said to be Chay's highest ever in the OTT space👌 pic.twitter.com/eOd7qSuou6

— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 29, 2024

थंडेल 7 फरवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी। रिलीज की तारीख के पोस्टर में मुख्य जोड़ी, नागा चैतन्य और साई पल्लवी के बीच शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो एक सुरम्य समुद्री पृष्ठभूमि पर सेट है। पोस्टर में युगल को एक स्नेही आलिंगन में दर्शाया गया है, जो उनके पात्रों के बीच प्यार के गहरे सागर का संकेत देता है। थंडेल आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के डी माचिलेसम गांव में हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और यह प्यार, एक्शन, ड्रामा और रोमांचकारी क्षणों का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करती है। फिल्म थंडेल में नागा चैतन्य और साई पल्लवी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इसे चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया है और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गीता आर्ट्स के बैनर तले बनी वास द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत देवी प्रसाद ने तैयार किया है, जबकि छायांकन शमदत ने किया है। संपादन का काम नवीन नूली जबकि कला विभाग का नेतृत्व श्रीनागेंद्र तंगला ने किया है।

इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने सोशल मीडिया पर थंडेल का पोस्टर शेयर करते हुए ओटीटी राइट्स के बारे में बताया। उन्होंने लिखा- नागा चैतन्य की आने वाली पैन इंडिया रिलीज होगी। थंडेल की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स के साथ लॉक हो गई है। फिल्म राइट्स 40 करोड़ से ज्यादा में बिके हैं।

यह भी पढ़ेः रेयान के खेल से जीता स्पोर्ट्स कॉलेज, राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट

हल्द्वानी: राजपाल यादव ने कैंची धाम में की नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की कामयाबी के लिए प्रार्थना
हल्द्वानी, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की सफलता के लिए कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। फिल्म में यादव छोटा पंडित की भूमिका में हैं, और यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।

कैंची धाम में पहुंचने के बाद, राजपाल यादव ने कहा, "यहां की शांति ने मुझे आशीर्वाद देने का विश्वास दिलाया है। मुझे यकीन है कि बाबा का आशीर्वाद हमारी फिल्म की सफलता में मदद करेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले इस स्थान के बारे में केवल सुनते थे, लेकिन अब यहां आकर इसकी अद्भुतता का अनुभव किया है।

इस दौरान, कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निकलतिया ने उन्हें क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी कैंची धाम में परिवार के साथ बाबा के दर्शन किए और 20 मिनट तक ध्यान लगाया। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया, और धाम के प्रबंधक **प्रदीप साह** ने उन्हें बाबा पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। राजपाल यादव ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो भी खींचे।

फिल्म "भूल भुलैया-3" में राजपाल यादव के साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी ने किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खोले जाएंगे 10 योग वेलनेस केंद्र

नैनीताल: साउथ की फिल्मों में धमाल मचा रही नैनीताल की शुभांगी
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की बेटी शुभांगी पंत इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रहीं हैं। नैनीताल पहुंची साउथ सुपरस्टार शिवांगी इन दिनों दक्षिण भारत की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शुभांगी ने न सिर्फ खूबसूरती, बल्कि अपने डांस, एक्टिंग और सिंगिंग से भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

शुभांगी तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों में इन दिनों छाई हुई हैं। तेलुगू की कई फिल्मों में सुपरस्टार हीरोइन के किरदार निभाने के साथ ही शुभांगी गायन, संगीत, नृत्य में भी पारंगत हैं। वह मशहूर बॉलीवुड गायक सुनिधि चौहान के साथ गायन भी कर चुकी हैं। अपनी मां इंद्रा पंत के साथ शुभांगी इन दिनों नैनीताल अपने नैनीहाल आई हैं।

मूल रूप से नैनीताल निवासी और वर्तमान में हैदराबाद में रह रहीं टॉलीवुड सुपरस्टार सुभांगी ने अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल से पूरी करने के बाद हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन उनकी रुचि मॉडलिंग और एक्टिंग में थी। वो पढ़ाई के साथ शॉर्ट मूवी और नाटक भी किया करती थीं।

जब नैनीताल आतीं तो यहां युगमंच के नाटकों में भी प्रतिभाग करती थीं। हैदराबाद में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनको टॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका दिया। जहां से उनकी टॉलीवुड फिल्मों में अभिनय की शुरुआत हुई।

कई तेलगू फिल्मों में निभा चुकी हैं मुख्य किरदार
शुभांगी पंत ने बातचीत के दौरान बताया कि वो तेलुगू फिल्म सिरा में वो मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। इसी फिल्म में उनकी मां इंद्रा पंत भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा वो महाप्रस्थानम में तेलुगू के जाने माने कलाकार तनिष्क और कबीर सिंह दुशांज के साथ बतौर मुख्य अभिनेत्री कार्य कर चुकी हैं। शुभांगी पंत हस्तिनापुर फिल्म के साथ ही अब तक कुल 8 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उनकी 2 फिल्में अभी रिलीज़ होनी बाकी हैं और 1 फिल्म में वो अभी काम कर रहीं हैं।

कुशल गायिका भी हैं शुभांगी
शुभांगी बताती हैं कि उन्हें एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ ही सिंगिंग का भी शौक है। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान हैदराबाद में जब वो शॉर्ट फिल्म और नाटक कर रहीं थी तो वहां से उन्होंने अपने गाने की रिकॉर्डिंग कर एक रिएलिटी शो में प्रतिभाग किया और वो उस शो में टॉप थ्री में थीं। वहां से ही उनके सिंगिंग करियर की शुरुआत भी हुई। वो टॉलीवुड की फिल्मों में गाने भी गा चुकी हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, मीत ब्रदर्स के साथ भी गाने गा चुकी हैं।

सोशल मीडिया है अच्छा विकल्प
शुभांगी ने बताया कि सोशल मीडिया अभिनय के लिए एक अच्छा विकल्प है, लेकिन पोस्ट पर कम लाइक्स आने पर कलाकार निराश होते हैं। अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी। अच्छे कंटेंट पर फोकस करें। उन्होंने कलाकारों को सोशल मीडिया पर ब्लॉग व अन्य माध्यम से वीडियो पोस्ट करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में काफी टैलेंट है। लेकिन सुविधाओं के अभाव के चलते लोग आगे नहीं बढ़ पाते। लेकिन आज के जमाने में सोशल मीडिया के जरिए लोग बुलंदियों को छू सकते हैं।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: गांव मलसी में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

किच्छा: अक्षय कुमार के साथ 'सरफिरा' फिल्म में नजर आएंगे किच्छा के सौरभ गोयल
राजेंद्र सहगल "राजू", किच्छा, अमृत विचार। मूल रूप से किच्छा निवासी सौरभ गोयल ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन कर दिया है। 12 जुलाई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही सरफिरा फिल्म में सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ किच्छा के सौरभ गोयल मुख्य भूमिका में अभिनय करते नजर आएंगे।

सौरभ गोयल की फिल्म को लेकर क्षेत्र के युवा काफी उत्साहित है और उनके द्वारा फिल्म रिलीज के समय मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर करने की तैयारी की गई है। किच्छा  निवासी राइस मिलर्स सुरेश गोयल के होनहार पुत्र सौरभ गोयल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

इससे पूर्व  फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ टाटा मोटर्स के कमर्शियल विज्ञापन में सौरभ  नजर आए थे तथा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल के तमाम धारावाहिक में अभिनय कर सौरभ गोयल ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बड़े स्तर पर  सौरभ गोयल की यह पहली फिल्म है और किच्छा के युवाओं के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित है।

फिल्म के एक गाने की लांचिंग के समय जारी हुए पोस्टर में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ किच्छा के सौरभ गोयल प्रमुख रूप से स्कूटर पर नजर आ रहे हैं तथा फिल्म में उनकी भूमिका फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ लगातार बताई जा रही है। सौरभ गोयल ने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इससे पहले अमेजॉन पर हिंदी फिल्म "छोरी" और हिंदी फिल्म "जमुना" में भी सौरभ गोयल ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। परिजनों के अनुसार 2005 - 06 में सौरभ ने दिल्ली में थिएटर ज्वाइन करने के बाद एक्टिंग की बारीकियां सीखी और वर्ष 2008 में मुंबई की फिल्मी दुनिया की तरफ अपना रुख किया।

मुंबई में फिल्म निर्माता सुभाष घई के फिल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सौरभ गोयल ने करीब 2 साल तक एक्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कड़ी मेहनत के बाद उनको आशुतोष गोवारिकर के एवरेस्ट नामक स्टार प्लस के टीवी शो में काम करने का मौका मिला। टीवी शो में उनका किरदार एक मुस्लिम युवक सिराज अहमद का था।

अपनी प्रतिभा के दम पर कई फिल्मों और सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद उन्हें अब सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सरफिरा फिल्म में काम करने का सुनहरा मौका मिला है। फिलहाल सौरभ गोयल की सफलता से उनके परिजनों एवं प्रसंशको में खुशी की लहर दौड़ गई है और फिल्म रिलीज को लेकर किच्छा क्षेत्र में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।