fraud - Amrit Vichar

Azamgarh News: भूमाफिया संगम राय की संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जालसाजी और संगठित अपराध के आरोपित भू-माफिया गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फरार चल रहे संगम राय उर्फ कुंदन राय के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत मुनादी की कार्रवाई करते हुए आत्मसमर्पण न करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि शासन की माफिया विरोधी नीति के तहत थाना कोतवाली और बरदह पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एवं भू-माफिया कृष्णचंद्र राय गिरोह के वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक 13 घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने फर्जी नक्शे, कूटरचित दस्तावेज और सरकारी अभिलेख तैयार कर लोगों को जमीन बेचने के नाम पर ठगा। जांच के अनुसार गिरोह ने लगभग दो करोड़ 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। अकेले कोतवाली क्षेत्र में 33.30 लाख रुपये की जालसाजी का मामला प्रकाश में आया था।

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना कृष्णचंद्र राय जेल में बंद है। गिरोह में उसकी पत्नी रेनू राय और पुत्र संगम राय उर्फ कुंदन राय की भी सक्रिय भूमिका बताई गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त के आवास और संभावित ठिकानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। पुलिस ने कहा कि लगातार दबिश के बावजूद अभियुक्त फरार है और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है। निर्धारित अवधि में समर्पण न करने पर उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बाराबंकी : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 14 लाख, शिक्षिका व उसके साथी पर लगा आरोप
बनीकोडर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय के प्रबंधक ने कालेज की ही शिक्षिका व उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप यह कि फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 14 लाख रुपये वसूले जा चुके और रकम की मांग की जा रही है। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र का है।

कस्बा स्थित रामखेलावन महाविद्यालय के प्रबंधक ग्राम शेषपुर दामोदर निवासी आलोक पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके कालेज में ही पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे प्रेमजाल में उलझाने का प्रयास किया और झूठे मुकदमे में फंसाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 14 लाख 39 हजार 200 रुपये वसूल लिए।

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने हाल ही में फिर 2 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से डर के कारण पीड़ित ने 10 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बावजूद बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दहेज न मिला तो फोन पर कहा तीन तलाक

मसौली : दहेज में बाइक व एक लाख रुपये को लेकर प्रताड़ित की जा रही विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पति ने मायके में फोन कर विवाहिता को तीन तलाक बोल दिया। आहत विवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कस्बा बड़ागांव की रहने वाली फरहीन बानो के अनुसार उसकी शादी 13 अप्रैल 2025 को जैदपुर थाना क्षेत्र के वसीनगर निवासी चांद बाबू के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था।

आरोप है कि पति चांद बाबू, ससुर वकील, सास कमर जहां, जेठ सलमान और ननद सना व आसना आए दिन दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 6 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे ससुरालजनों ने उसे बुरी तरह मारापीटा और गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया।

इतना ही नहीं, धमकी दी गई कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, उसे घर में नहीं रखा जाएगा और वापस आने पर जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता के अनुसार 23 मार्च को उसके पति ने फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है और लगातार ससुराल पक्ष से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विधायक ने सीएमओ पर लगाए फर्जीवाड़ा और नियम विरुद्ध तैनाती के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
लखनऊ, अमृत विचार : विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि जनवरी में इंटरव्यू से ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्होंने विदेश और निजी मेडिकल कॉलेजों से महंगी एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन ईडब्ल्यूएस कोटे का प्रमाण पत्र बनवाकर खुद को गरीब दर्शाया। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों का चयन बिना समुचित सत्यापन के कर लिया गया और बाद में जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, विधायक ने यह भी कहा कि सीएमओ कार्यालय में लेवल-1 ग्रेड के डॉक्टर की तैनाती की गई, जबकि इस पद का कोई प्रावधान ही नहीं है। अन्य कई अनियमितताओं का भी जिक्र करते हुए उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएमओ के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जांच अपर निदेशक, लखनऊ मंडल को सौंप दी है। अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

गाजीपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को दबोचा
गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देशभर में करीब 67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में संलिप्तता का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सर्विलांस और साक्ष्य संकलन के आधार पर 3 अप्रैल 2026 को लंका मैदान के सामने फुल्लनपुर तिराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 (बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं) के तहत की गई।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी (म्यूल) बैंक खाते खुलवाता था। इसके लिए आधार, पैन कार्ड और फोटो लेकर एमएसएमई प्रमाणपत्र व जीएसटी नंबर के जरिए करंट अकाउंट खोले जाते थे। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से इन खातों की पूरी जानकारी यूजर आईडी, पासवर्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल गिरोह के अन्य सदस्यों को भेजी जाती थी।

साथ ही एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर ओटीपी और बैंक मैसेज अपने पास हासिल कर लेते थे। गिरोह क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसे बाइनेंस, कूक्वाइन आदि के माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन करता था और कमीशन क्रिप्टोकरेंसी में लिया जाता था। जांच में सामने आया कि गिरोह के पास 700 से अधिक म्यूल खाते थे।

आरोपियों के मोबाइल की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से 75 से अधिक शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी का उल्लेख है। पूछताछ में आरोपी सचिन सिंह ने करीब 2.5 करोड़ रुपये और रोहन ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये साइबर ठगी से अर्जित करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने करीब दो दर्जन खातों के माध्यम से लेन-देन किया है। सभी मामलों का गहन विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में साइबर मुख्यालय लखनऊ और गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते, दस्तावेज या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

प्रयागराज : मेवा लाल बगिया चौराहे पर महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा, लगाया यह बड़ा आरोप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में मंगलवार को मेवा लाल बगिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने चार लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और बाद में पकड़े गए युवक की युवती ने चप्पल से पिटाई कर दी।

नैनी के एडीए कॉलोनी में किराए पर रहने वाली रीतू तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके पति बृजेश तिवारी की करीब दो वर्ष पहले अनूप पांडेय निवासी प्रतापगढ़ से पहचान हुई थी। अनूप ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे किस्तों में करीब चार लाख रुपये ले लिए।

रीतू के अनुसार जब भी नौकरी की बात की जाती, आरोपी टालमटोल करता और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। सोमवार देर रात मेवा लाल बगिया चौराहे पर अनूप मिलने पर रीतू ने उसे रोककर पैसे मांगे। आरोप है कि अनूप ने पैसे लौटाने के बहाने मोबाइल से बारकोड स्कैन करने को कहा और मौका पाकर भागने लगा।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद गुस्साई महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ : फर्जीवाड़े में आईडीएफसी बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार चार साल से था फरार
लखनऊ, अमृत विचार: जाली दस्तावेज बनाकर कारोबारी के नाम से लोन कराने वाले आईडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी करीब चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस फर्जीवाड़े में पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि मूल रूप से बीकेटी निवासी आरोपी विवेक मिश्रा जानकीपुरम के सरैया टोला स्थित मड़ियांव गांव का रहने वाला है। 18 अगस्त 2022 को आईआईएम रोड निवासी अंकुर सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में शाहनजफ रोड स्थित आईडीएफसी बैंक के अज्ञात मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि खाते से कई बार में 35 हजार निकलने का मैसेज आया। छानबीन की तो पता चला कि आईडीएफसी बैंक द्वारा रुपये निकाले गए हैं।

सितंबर 2021 में शिकायत की तो बताया गया कि आपके नाम पर चार लोन चल रहे हैं। किश्ते भी जमा नहीं है। आरोपियों ने उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जाली दस्तावेज लगाकर करीब तीन लाख का लोन कराकर ठगी की थी। उपनिरीक्षक मधुकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की।

पुलिस ने पूर्व में फिदा मिर्जा व विकास कुरील को जेल भेजा। जांच में आरोपी विवेक मिश्रा का नाम सामने आया। लगातार फरार रहने के चलते उसपर इनाम घोषित किया गया था। सर्विलांस की मदद से उपनिरीक्षक मधुकर सिंह और इरफान की टीम ने आरोपी को दुबग्गा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विकासनगर में भी एक मामला दर्ज है।

सुलतानपुर : धोखाधड़ी के मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी गईं जेल, अंतरिम जमानत खारिज
सुलतानपुर, अमृत विचार। धोखाधड़ी के चर्चित मामले में अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। प्रभारी सेशन जज राकेश पांडेय की अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है। साथ ही नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख नियत की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले चंद्रमा देवी ने एसीजेएम कोर्ट मजिस्ट्रेट भव्या श्रीवास्तव की अदालत में सरेंडर कर जमानत की मांग की थी, जहां आरोपों को गंभीर मानते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उनके अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। मामले में परिवादी की ओर से अजीजुर्रहमान तथा डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

अमेठी के उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए चंद्रमा देवी ने धोखाधड़ी कर उनका मकान अन्य लोगों लल्लू प्रसाद सोनी, लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के नाम दर्ज करा दिया। इस संबंध में कोर्ट ने 8 फरवरी 2024 को सभी आरोपितों को विचारण हेतु तलब किया था।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर चंद्रमा देवी ने ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया था, लेकिन अब अंतरिम राहत न मिलने से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 30 मार्च को होगी। विदित हो कि चंद्रमा देवी प्रदेश के बड़े उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) की पत्नी है। वर्तमान में राजेश अग्रहरि अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष भी है।

लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय से 57 लाख की ठगी
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व विधायक व सपा नेता अनिल कुमार पाण्डेय के साथ लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि लक्ष्मणपुर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय ने शिकायत में कहा है कि उनके गांव के वरुण कुमार मिश्र ने उनकी मुलाकात लखनऊ निवासी अरविंद कुमार मिश्र से कराई, जो मकानों की खरीद-बिक्री का कार्य करता है।

आरोप है कि अरविंद कुमार मिश्र ने उन्हें सीतापुर रोड स्थित आलोक नगर में एक मकान दिखाया और 60 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 57 लाख रुपये अग्रिम तथा तीन लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई। सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच पाण्डेय ने आरोपी और उसकी कंपनी के खाते में 57 लाख रुपये जमा कर दिए।

शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद जब भी रजिस्ट्री की बात की गई, आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में मौके पर जाकर पता चला कि मकान किसी अन्य व्यक्ति का है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर संपर्क करने पर आरोपी ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया और करीब 27 लाख रुपये वापस कर दिए, जबकि शेष राशि अभी बकाया है। पुलिस ने इस संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीएसटी फर्जीवाड़ा : नोएडा पुलिस ने कर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को किया आरेस्ट
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस और अपराध नियंत्रण दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टैबलेट और दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अपराध नियंत्रण दल और नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने स्थानीय आसूचना और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी रोहन गुप्ता (25) को सेक्टर 62 स्थित छोटा डी पार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी विभाग को बड़ा चूना लगाया।

आरोपियों ने वर्ष 2024-25 के दौरान बिना किसी वास्तविक खरीद-फरोख्त के लगभग एक करोड़ चौहत्तर लाख से अधिक रुपये का बोगस आईजीएसटी क्लेम किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मैसर्स के.एस. इंटरप्राइजेज के नाम से जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इसके बाद आलम इंटरप्राइजेज, के.एस. इंटरप्राइजेज, सीपी ट्रेडर्स और ट्रेडियोग्राफी नाम से कई फर्जी कंपनी तैयार कर लीं।

इन फर्मों के माध्यम से कागजों पर ही माल की खरीद और बिक्री दिखाकर फर्जी इनवॉइस तैयार किए गए। इस पूरी प्रक्रिया में बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के एक फर्म से दूसरी कंपनी को माल की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किया जाता था। इसी फर्जी लेनदेन के आधार पर आरोपियों ने जीएसटी विभाग से बोगस आईजीएसटी का क्लेम कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की।

मामले में राज्यकर अधिकारी खंड 9 नोएडा की शिकायत पर 25 अक्टूबर 2025 को सेक्टर 58 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। गहन जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हीं के आधार पर फर्मों को जीएसटी में पंजीकरण कराता था।

इसके बाद कागजों पर फर्जी सप्लाई दिखाकर बोगस आईटीसी क्लेम किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस संबंध में सेक्टर 58 थाना में मुकदमा दर्ज है।

प्रयागराज : रकम दोगुना करने का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी, घर पहुंचकर पुलिस ने कुर्क किया सामान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रकम दोगुना करने का झांसा देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी आदिल वसी के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर सामान की कुर्की की।

पुलिस ने घर से बेड, सोफा, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान बाहर निकलवाकर उनकी सूची तैयार की और उन्हें कुर्क कर लिया। हालांकि घर से कोई कीमती सामान बरामद नहीं हुआ। बताया गया कि आदिल वसी पिछले 16 महीने से पुलिस गिरफ्त से फरार है। कोर्ट के आदेश के चार महीने बीत जाने के बावजूद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था।

इसके बाद फरवरी माह में उसके खिलाफ शाहगंज थाने में कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि यह हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला वर्ष 2024 में सामने आया था। अक्टूबर 2024 में करेली निवासी अब्दुल शाहिद ने शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि शाहगंज निवासी दो भाई मोहम्मद काशिफ और मोहम्मद आसिफ ने अपने संरक्षक पटाखा कारोबारी कदीर के साथ मिलकर एक कंपनी बनाकर लोगों को रकम दोगुना करने का लालच दिया। आरोप है कि हजारों लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए और बाद में कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए।

एफआईआर में शाहगंज की हम्माम गली निवासी आदिल वसी को भी नामजद किया गया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में पटाखा कारोबारी कदीर तथा उसके दोनों भतीजे काशिफ और आसिफ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी आदिल वसी की तलाश जारी है।

कानपुर पुलिस की बड़ा कार्रवाई : विदेशी नागरिक से धोखाधड़ी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल ने विदेशी नागरिक से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना पनकी में धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट से संबंधित मामले में विदेशी नागरिक के साथ साइबर धोखाधड़ी की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सुरागकशी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अप्सरा स्टेट, पनकी क्षेत्र में दबिश देकर अमित ओम प्रकाश शर्मा (46), निवासी झांसी, और आकाश कुमार (30), निवासी नौबस्ता, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 20,150 रुपये नकद, एक टाटा हैरियर कार, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, 13 चेकबुक, आठ पासबुक, नौ एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो वोटर आईडी, दो ड्राइविंग लाइसेंस, एक आरसी, दो रबर स्टांप, एक पर्स और एक बैग सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।

इसके अलावा साइबर फ्रॉड से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि को सीज कराया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों और बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

Bareilly: धौरेरा माफी और कमुआ कलां की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा, जांच शुरू
बरेली, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य में पंचायत की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा कर नाम शामिल करने की तमाम शिकायतें पहुंचने लगी हैं।

ग्राम पंचायत धौरेरा माफी और कमुआ कलां की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा होने की लिखित शिकायत मिलने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जांच बैठाई है। एसडीएम सदर को जांच करने के लिए पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर प्रमाेद कुमार ने तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह को दोनों ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

वृहद पुनरीक्षण में बीएलओ अनुराग आनंद प्रथम, मिलेगा दस हजार का इनाम
बरेली, अमृत विचार: पंचायत एवं नगरीय निकाय के जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ एप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की एंट्री करने पर सर्वोच्च आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की है। जनपद स्तर मीरापुर ग्राम पंचायत के बीएलओ अनुराग आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अनुराग को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बसंतपुर ग्राम पंचायत के बीएलओ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 8 हजार रुपये, मीरापुर ग्राम पंचायत के बीएलओ लालाराम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बिथरी चैनपुर ग्राम पंचायत के बीएलओ मिथलेश कुमार, सुजातपुर ग्राम पंचायत के बीएलओ शफीउद्दीन, इटौआ सुखदेवपुर ग्राम पंचायत की बीएलओ ममता यादव, केसरपुर ग्राम पंचायत की बीएलओ शादाम कौसर, राई नवादा ग्राम पंचायत की बीएलओ मीना गंगवार को सांत्वना पुरस्कार में तीन-तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।