उत्तराखंड फुटबॉल टीम - Amrit Vichar

उत्तराखंड की टीम मैच हारी, पर जीत लिया दिल...
अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड और केरल के बीच फाइनल पुरुष फुटबॉल टीम का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को शाम 6 बजे से खेला गया। उत्तराखंड बने 25 साल हो गए। लेकिन पहली बार पुरुष फुटबॉल टीम में उत्तराखंड की टीम बनी और नेशनल तक पहुंची। मैच के मुकाबले का पहला हाफ 48 मिनट का हुआ। जिसमें न केरल की टीम गोल पर कर पाई और न ही उत्तराखंड टीम ने गोल किया। दर्शकों को दूसरे हाफ का इंतजार था, कि वह आज हल्द्वानी के इस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार से उत्तराखंड की जीत देखें। 52 मिनट में केरल ने पहला गोल किया। जिससे उत्तराखंड के दशकों में मायूसी छाई। 74वें मिनट में उत्तराखंड का खिलाड़ी गोल के करीब था, लेकिन केरल के खिलाड़ी ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को धक्का मार स्टेडियम में गिरा दिया। जिसके बाद रैफरी ने उसे रेट कार्ड दिखाकर खेल से बाहर कर दिया। वही 74 मिनट में उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी शैलेंद्र नेगी को रेड कार्ड दिखाकर रैफरी ने रेड कार्ड दिखाकर टीम से बाहर किया। उत्तराखंड की टीम मैच में गोल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों का जरूर दिल उत्तराखंड की टीम ने जीता है। क्योंकि उत्तराखंड की टीम पहली बार नेशनल मैच खेली है और नेशनल में खेलते हुए उत्तराखंड की टीम ने पहली बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

15 हजार दर्शक पहुंचे मैच देखने

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड का मैच देखने के लिए 15 हजार से ज्यादा दर्शन पहुंचे। दशकों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह था। दर्शकों ने उत्तराखंड तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए, इस दौरान पूरा स्टेडियम झूम उठा।

शंख लेकर स्टेडियम पहुंचे दर्शन

उत्तराखंड की टीम का सपोर्ट करने के लिए दर्शन घर से शंक और घंटी लेकर पहुंचे थे। उत्तराखंड की पहले गोल के लिए मैदान में खूब घंटी और शंख बजाया।

खिलाड़ियों से बातचीत

केरल के कप्तान अजय का कहना है उत्तराखंड की टीम के सामने हम सिर्फ एक गोल कर पाए। उत्तराखंड की टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। हां हमारी टीम जीती है हमारे खिलाड़ियों ने भी मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया जिस हमारी टीम ने यह मैच 1-0 से अपने नाम किया।

उत्तराखंड के कैप्टन आयुष बिष्ट का कहना है, कि पहली बार हमारी उत्तराखंड की टीम बनी और पहली बार हम नेशनल गेम के फाइनल में पहुंचे, हमारे लिए यह बड़ी बात है। हमारी पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिस कारण हम फाइनल तक पहुंचे। हमारे टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल थे, लेकिन उसके बाद भी हमने बेहतर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के रहने वाले निर्मल बिष्ट ने बेहतर प्रदर्शन किया हालांकि उनकी दाहिनी आंख पर चोट लगी थी, जिसमें उनकी आंख पर तीन टांके भी लगे थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उत्तराखंड की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। हमारी टीम हारी नहीं है हमारी टीम जीती है। और मैं हमारे उत्तराखंड के सभी दशकों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने अपनी टीम के लिए इतना ज्यादा सपोर्ट किया।

फुटबॉल का रोमांच, दिल्ली को हरा फाइनल में उत्तराखंड
अमृत विचार, हल्द्वानी। सांस रोक देने वाले रोमांचकारी फुटबॉल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कई दौर के प्रयास के बाद पेनल्टी शूटआउट में प्रदेश की टीम ने गोल के साथ शुरुआत करते हुए दनादन 5 गोल दागे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैच देखने के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

गौलापार के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड और दिल्ली के बीच खेला गया। आखिरी समय तक स्कोर 1-1 से बराबर होने के कारण पेनल्टी शूटआउट दिया गया, जिसमें प्रदेश की टीम ने 5-3 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में टीम का मुकाबला केरल के साथ होगा। दिल्ली के एजाद अहमद ने पहले हाफ के 20वें मिनट में ही गोल कर उत्तराखंड को बैकफुट पर डाल दिया था। इसके बाद पहले हाफ में प्रदेश की टीम ने कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। पहले हाफ में उत्तराखंड को 2 कॉर्नर मिले लेकिन टीम इसमें गोल करने में सफल नहीं हुई। हल्द्वानी के निर्मल बिष्ट ने पहले हाफ में गोल पोस्ट तक फुटबॉल को पहुंचाना चाहा, लेकिन वह भी इसमें कामयाब नहीं हुए। पहले हाफ के 30 वें मिनट में उत्तराखंड को फ्री किक मिली लेकिन इसमें भी गोल नहीं हो पाया। 38 वें मिनट में प्रदेश की टीम को एक मौका और मिला। टीम इस मौके को भी नहीं भुना पाई जिससे स्टेडियम में हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों को निराशा हाथ लगी। पहले हाफ के बाद मिले अतिरिक्त समय में उत्तराखंड को कॉर्नर मिला जिसमें गोल नहीं हो सका।

फ्री किक में आयुष ने गोल पोस्ट में पहुंचाया

दूसरे हाफ में उतराखंड को 71 वें मिनट में फ्री किक मिली। टीम के खिलाड़ी आयुष बिष्ट ने हेडर मारकर गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। गोल होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक झूम उठे। 90 मिनट का समय पूरा होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर होने के कारण पेनल्टी शूटआउट दिया गया, जिसमें प्रदेश की टीम ने गोल के साथ शुरुआत की। उत्तराखंड की टीम ने 5 गोल किए, जबकि दिल्ली की टीम 3 ही गोल कर पाई। इस तरह प्रदेश की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

फुटबॉल मैच: गोवा को हराकर उत्तराखंड ने 4-1 से जीता मैच
अमृत विचार, हल्द्वानी। आज गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पुरुष फुटबॉल मैच का मुकाबला उत्तराखंड और गोवा के बीच हुआ। जिसमें उत्तराखंड ने पहले हाफ में 2 गोल किए। वहीं गोवा ने 1 गोल किया। सेकंड हाफ में उत्तराखंड ने फिर 2 गोल किए तो वही दूसरे हाफ में गोवा 1 भी गोल नहीं कर पाई। उत्तराखंड में यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया।

फुटबॉल मैच: दिल्ली को हराकर मणिपुर ने 2-0 से जीता मैच
अमृत विचार, हल्द्वानी। आज शहर के मिनी स्टेडियम में मणिपुर और दिल्ली दिल्ली का पुरुष फुटबॉल मैच का मुकाबला हुआ। जिसमें सेकंड हाफ में मणिपुर में 2 गोल किए, वहीं दिल्ली का खाता भी नहीं खुल पाया। न ही दिल्ली की टीम पहले हाफ में गोल कर पाई न ही दूसरे हाफ में। मणिपुर ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया।

उत्तराखंड की फुटबॉल टीम नहीं कर पाई एक भी गोल, आसाम से 1-0 से हारी
अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड का दूसरा पुरुष फुटबॉल मुकाबला आज आसाम के साथ ही हुआ।  उत्तराखंड यह मैच हार गई जिससे गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दशकों में मायूसी छाई रही। आपको बता दें कि पहला मुकाबला उत्तराखंड और मिजोरम के बीच हुआ था  जिसमें  मैच ड्रॉ हो गया था। और दर्शकों को आज का मैच का इंतजार था कि आज उत्तराखंड की टीम जीते। लेकिन उत्तराखंड को आज आसाम ने 1-0 से हरा दिया।

पहले हाफ में आसान ने किया गोल
आसाम ने पहले ही हाफ में एक गोल कर दिया था, वही उत्तराखंड की टीम न ही पहले हाफ में कोई भी गोल कर पाई और न ही दूसरे हाफ में। आसाम की टीम ने उत्तराखंड को एक भी गोल नहीं करने दिया और यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया।

नेशनल गेम्स: उत्तराखंड और मिजोरम का फुटबॉल मैच ड्रॉ
अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड और मिजोरम के बीच पहला मैच अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में खेला गया। पहले हाफ में उत्तराखंड और मिजोरम दोनों ही टीमों का खाता तक नहीं खुल पाया। सेकंड हाफ में मिजोरम ने अपना खाता 48 मिनट में पहला गोल कर खोला। मिजोरम के लिए पहला गोल जर्सी नंबर 4 अहमुंतिया ने किया। वही उत्तराखंड के लिए पहला गोल 83 मिनट पर जर्सी नंबर 8 निर्मल बिष्ट ने किया।

निर्मल बिष्ट ने किया उत्तराखंड के लिए गोल

पूरा मैच उत्तराखंड के हाथ से निकल गया था। लेकिन हल्द्वानी के रहने वाले निर्मल बिष्ट ने खेल के अंतिम 6 मिनट में पहला गोल कर टीम को हारने से बचाया। निर्मल बिष्ट ने कहा उत्तराखंड की टीम आगे भी इसी जोश के साथ मैच खेलेगी और नेशनल गेम का फाइनल मैच जीतकर उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन करेगी।

कोच भुवन जोशी

उत्तराखंड की टीम के कोच भुवन जोशी का कहना है कि टीम ने कड़ी प्रैक्टिस की है और जीत को लेकर हम मैदान पर उतरे थे। लेकिन मैच ड्रॉ हो गया है। अगले मैच में खिलाड़ियों को देखते हुए अपनी रणनीति बनाएंगे और उत्तराखंड की टीम को विजय बनाएंगे। कोच जोशी ने कहा कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी स्टार खिलाड़ी है और यह टीम हमने कड़ी मेहनत से बनाई है। इस बार उत्तराखंड की टीम नेशनल गेम्स में चैंपियनशिप अपने नाम करेगी।

दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड की टीम को सपोर्ट करने के लिए हल्द्वानी शहर से सैकड़ो की संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह दुगना कर दिया। गौलापार का स्टेडियम जय उत्तराखंड के नारों से गूंज उठा।

राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड और मिजोरम का गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड और मिजोरम के बीच पुरुष टीम का पहला फुटबॉल मैच शुरू हो गया है। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक भी गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे हैं।

स्टेडियम में लगे जय उत्तराखंड के नारे

आज के इस फुटबॉल मैच को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। दूर-दूर से दर्शक गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।