BDA - Amrit Vichar

Bareilly : आवासीय से कम दाम में मिलेगी उद्योगों के लिए जमीन
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई उड़ान देने के लिए इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास की कवायद तेज कर दी है। दिल्ली हाईवे किनारे बसने वाली इस महात्वाकांक्षी परियोजना के लिए तीन किसानों से जमीन खरीदकर भुगतान भी कर दिया गया है। बीडीए ने परियोजना के आय-व्यय की पूरी कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. के अनुसार, रहपुरा जागीर, रसूला चौधरी और भिटौरा नौगवां जैसे क्षेत्रों में करीब 125 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक विकास किया जाएगा। योजना की सबसे खास बात इसकी प्रतिस्पर्धी दरें हैं, जो उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रही हैं। पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित आवासीय भूखंड की कीमत 24 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है, वहीं इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्यमियों को मात्र 17 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हाल ही में तीन कंसल्टेंट ने ले-आउट और डीपीआर को लेकर प्रेजेंटेशन दिया है। इसमें बाहरी विकास के लिए 260 करोड़ और आंतरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 215 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी से कम नहीं होगी यह टाउनशिप
बीडीए का दावा कि सुविधाओं के मामले में यह टाउनशिप किसी स्मार्ट सिटी से कम नहीं होगी। यहां उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एसटीपी, ई-चार्जिंग स्टेशन, भूमिगत विद्युतीकरण और सीयूजीएल गैस लाइन नेटवर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में ही बैंक, पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन, मेडिकल सुविधा और श्रमिकों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी होगी।

इंडस्ट्रियल टाउनशिप में होंगे पांच श्रेणी के भूखंड
इंडस्ट्रियल टाउनशिप में 750 वर्ग मीटर के 43, एक हजार वर्गमीटर के 36, दो हजार वर्ग मीटर के 10, पांच हजार वर्ग मीटर और दस हजार वर्ग मीटर के दो-दो भूखंड उपलब्ध होंगे।

Bareilly : सीएम योगी के दौरे को लेकर एक्शन मोड में बीडीए
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने की की रफ्तार तेज कर दी है, ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष विकास का एक भव्य और सुव्यवस्थित खाका पेश किया जा सके।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए. की अध्यक्षता में हुई गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के संचालकों के साथ अधूरी परियोजनाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस दौरान कार्यदायी एजेंसियों को दो-टूक हिदायत दी गई कि निर्माण की गति बढ़ाने के चक्कर में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत देरी से चल रहे कार्यों को ''क्रिटिकल'' श्रेणी में रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बीडीए के आला अधिकारियों का पूरा जोर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान शहर का बुनियादी ढांचा और सौंदर्यीकरण पूरी चमक के साथ दिखाई दे। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि रामायण वाटिका जैसी सांस्कृतिक महत्व की परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के हाथों इनका लोकार्पण प्रभावी ढंग से हो सके।

बरेली : तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। सीबीगंज और इज्जतनगर क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति के विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।

सीबीगंज के ग्राम रौठा में सपा नेता नरेश यादव की आठ हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। नरेश के भाई भाजपा में हैं। यहां बीडीए की अनुमति के बगैर भूखंडों की प्लॉटिंग, सड़क निर्माण, नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इसी गांव में पप्पन भाई की पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्र में दूसरी अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इसे भी बीडीए की टीम ने बुलडोजर से गिरा दिया।

वहीं, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मठ लक्ष्मीपुर, मिनी बाईपास रोड पर शौकत अली की तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी में बनाए गए सड़क और बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता अजीत साहनी, संदीप कुमार और प्रवर्तन टीम मौजूद रही। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन.ए ने कॉलोनाइजरों की चेतावनी भी जारी की है कि बिना नक्शा स्वीकृति के कोई भी निर्माण या प्लॉटिंग न कराएं। ऐसे निर्माण को किसी भी समय ध्वस्त किया जा सकता है।

Bareilly: किला छावनी में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, बिना नक्शा पास कराए 10 बीघा में हो रही थी प्लॉटिंग
बरेली, अमृत विचार। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बीडीए की कार्रवाई जारी है। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की अवैध कालोनी पर बुलडोजर कार्रवाई के अगले दिन यानि मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना किला क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी के पीछे स्थित किला छावनी इलाके में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. के अनुसार अतीक अहमद की ओर से 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना किसी स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जमीन पर प्लॉटों का चिन्हांकन कर लिया गया था और आंतरिक सड़कें, नालियां, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जा रहा था। यह पूरा विकास कार्य नियमों के विपरीत पाया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर बीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीनों से सड़क, नालियां, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम के साथ सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बीडीए वीसी ने नागरिकों से अपील की वे किसी भी कॉलोनी या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और कॉलोनी विकास के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Bareilly : जाम से नहीं जूझेंगे लोग, बीडीए ने आरंभ किया मार्ग का चौड़ीकरण
बरेली, अमृत विचार। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने और लोगों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बैरियर 2 से बड़े बाईपास मार्ग तक चौड़ीकरण का कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया है। इस कार्य का उद्घाटन बीडीए उपाध्यक्ष डॉ मनिकंडन ए. ने किया। वहीं मार्ग को निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने पर होने से शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ता और सुगमता मिलेगी। शहर में निरंतर बढ़ रहे यातायात दबाव के चलते शहर में आने-जाने वाले नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को प्राधिकरण की नगरीय अवस्थापना निधि के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, बरेली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त एवं सुगम बनाने के लिए भी यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पीलीभीत, लखनऊ एवं अन्य प्रमुख मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं इस कार्य को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ ही पूर्ण कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Bareilly: सरकारी विभाग भी उपखनिजों का कर रहे अवैध परिवहन, 23.64 करोड़ हड़पे
राकेश शर्मा, बरेली। बिना जरूरी दस्तावेजों (ई-एमएम-11 व परमिट) के उपखनिजों में रेत, गिट्टी, मोरम आदि का अवैध परिवहन कारोबारी ही नहीं बल्कि सरकारी विभाग भी सालों से करते आ रहे हैं। ऊंची-ऊंची सरकारी बिल्डिंगें बना दीं, लेकिन उपखनिज परिवहन का शुल्क कई सालों से जमा नहीं किया। हाल ही में बिना अभिवहन प्रपत्रों से उपखनिजों को ढाने वाले सरकारी कार्यदायी संस्थाओं का (सरकारी विभाग) बड़ा खेल सामने आया।

यूपी माइंस के पोर्टल से मिली रिपोर्ट में करीब 23.64 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जमा न करने का खेल सामने आया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लोनिवि, बीडीए, मंडी परिषद, सिंचाई विभाग, सेतु निगम, यूपी सिडको, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सात दिन में धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पहले भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक ने बिना अभिवहन प्रपत्र/अपात्र अभिवहन प्रपत्रों से किए गए उपखनिजों के परिवहन के संबंध में सरकारी कार्यदायी संस्थाओं पर वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2024-25 और 2025 में अप्रैल से अक्टूबर तक की धनराशि की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी थी।

उसी रिपोर्ट पर डीएम अविनाश सिंह ने हाल ही में सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की थी। डीएम ने अधिकारियों को बताया कि यूपी माइंस डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओबी डॉट इन पोर्टल से प्राप्त विवरण के अनुसार जो भी उपखनिज परिवहन का शुल्क अवशेष है, सात दिन में जमा कराएं। वहीं, डीएम की बैठक के जारी हुए मिनट्स में बताया है कि लोनिवि के अधिकारियों, सिंचाई विभाग के अभियंता एनके लॉबा, मंडी परिषद के कैशियर अनुज श्रीवास्तव, यूपी सिडको के सहायक लेखाकार इब्राहिम रजा, राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने सात दिन में अवशेष धनराशि जमा करने का भरोसा दिया।

समीक्षा बैठक के मिनट्स के अनुसार यूपी माइंस के पोर्टल से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने 2020-21 से अभी तक करीब 135705541 रुपये की धनराशि जमा नहीं की है। समीक्षा में लोनिवि के अफसरों ने बताया कि अवशेष धनराशि का विभागवार अलग-अलग विवरण तैयार कर जल्दी ही जमा करा दिया जाएगा। मंडी परिषद ने करीब 24548339 रुपये की धनराशि जमा नहीं की है। मंडी के कैशियर ने 1869180 रुपये जमा करने के संबंध में चालान भी बैठक में दिखाए थे।

सिंचाई विभाग ने 11734168 रुपये, यूपी सिडको ने करीब 5552099 रुपये, राज्य सेतु निगम ने करीब 1373476 रुपये की धनराशि जमा नहीं की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 4035750 रुपये और बीडीए ने करीब 53673022 रुपये की धनराशि जमा नहीं की है। हालांकि बीडीए के सहायक अभियंता अजय कुमार यादव ने समीक्षा बैठक में 40 लाख रुपये जमा करने की बात डीएम से कही थी।

Bareilly: तौकीर के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुधवार को दूसरे दिन भी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी सपा के पूर्व पार्षद वाजिद बेग के फरीदापुर चौधरी स्थित बेग बरातघर के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आई लव मुहम्मद के पोस्टर विवाद को लेकर शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से ही आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। फरीदापुर चौधरी में पूर्व सपा पार्षद वाजिद बेग का बिना नक्शा पास कराए बने बेग बरातघर को बीडीए ने दो माह पूर्व अक्तूबर में नोटिस जारी किया था। इस दौरान कोई भी प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर बीडीए की टीम मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन लेकर बेग बरातघर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

बीडीए अफसरों के अनुसार, बेग बरातघर का करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण कराया गया है। इसकी लागत करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। बीडीए की टीम ने शाम करीब 6 बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। बरातघर के शेष हिस्से को तोड़ने के लिए बुधवार सुबह तीन बुलडोजर के साथ बीडीए की टीम पहुंची। संयुक्त सचिव, बीडीए दीपक कुमार ने बताया कि नक्शा पास न होने पर बेग बरातघर को 5 अक्टूबर को सील किया गया था। बरातघर के अन्य मानक भी पूरे नहीं हैं। इसके चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Bareilly: BDA फिर हुआ मालामाल...भूखंड और फ्लैट आवंटन कर कमाए 50 करोड़
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण यानि बीडीए की आवासीय योजनाओं में भूखंड और फ्लैट खरीदने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बीडीए कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित शिविर में 98 आवासीय भूखंडों और 5 फ्लैट्स का आवंटन कर करीब 50 करोड़ की आय अर्जित की।

बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभागार में रामगंगा नगर आवासीय योजना व ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न श्रेणी व क्षेत्रफल के रिक्त भूखंडों के आवंटन और स्काई-वे अपार्टमेंट के फ्लैटों आवंटन के लिए शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में लाटरी ड्रा के माध्यम से कुल 98 आवासीय भूखंडों और 5 फ्लैटों का आवंटन किया गया। इस आवंटन से लगभग 50 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। शिविर में बीडीए के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार व अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह मौजूद रहे।

नई टाउनशिप में स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बनाएगा BDA, पीलीभीत बाईपास रोड पर 267 हेक्टेयर में होगी विकसित
बरेली, अमृत विचार: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत बाईपास रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए अगले सप्ताह भूमि अधिग्रहण शुरू करेगा। इसके लिए बीडीए अधिकारियों ने सेक्टर-वार विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण के साथ ही परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है।

परियोजना में आमजन की सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं का भी ख्याल रखा जाएगा और पीपीपी मोड पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम में मंडल और प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी।

बीडीए के अधिकारियों के अनुसार पीलीभीत बाईपास रोड पर बड़ा बाईपास से सटे नौ गांवों में 267 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस परियोजना को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। पहले चरण में चार सेक्टरों में विकास की योजना बनाई गई है, इसके लिए 300 करोड़ रुपये सुरक्षित कर लिए गए हैं। अगले सप्ताह से ही भूमि अधिग्रहण शुरू किया जा सकता है। साथ ही सेक्टर-वार विकास कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सड़क, सीवर-नाला, पार्क और विद्युत उपकेंद्र के कार्य हैं।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए ने बताया कि नई टाउनशिप में भूमिगत लाइनें, एम्यूजमेन्ट पार्क, कम्युनिटी सेंटर, होटल, अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, साइबर सिटी, मल्टीप्लैक्स आदि की स्थापना का खाका खींचा गया है। परियोजना में युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा सकें और आमजन को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें, इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसके निर्माण की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी, जो संचालन की भी जिम्मेदारी लेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद यह क्षेत्र शहर के प्रमुख आवासीय और खेल केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे शहर की आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

2276 किसानों से भूमि खरीदने की योजना

नई टाउनशिप के लिए बीडीए ने बड़ा बाईपास से सटे ग्राम अडुपूरा जागीर, आसपुर खूबचंद, अहिलादपुर, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर, नवदिया कुर्मियान की कुल 267.19 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर परिसंपत्तियों का भी चिह्नांकन किया है। जिसमें 2276 भू-स्वामियों-कृषकों से भूमि खरीदी जाएगी। योजना में 255.52 हेक्टेयर निजी भूमि और 11.66 हेक्टेयर ग्राम समाज-शासकीय भूमि है।

Bareilly: बच्चे लेकर बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं महिलाएं, नोकझोंक
बरेली, अमृत विचार। पुराना शहर में सुबह से ही पुलिस के जवानों की चहल कदमी आरंभ हुई तो इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। दरअसल, एक दिन पूर्व यानि सोमवार को एवान ए फरहत और गुड लाइफ बरातघर पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन बीडीए की टीम के न पहुंचने पर कार्रवाई टल गई।

इस पर लोग कयास लगा रहे थे कि मंगलवार को भी कार्रवाई नहीं होगी लेकिन गली के बाहर स्थित एक अन्य बरात घर पर बीडीए की प्रवर्तन टीम सुबह 11 बजे से ही बैठी हुई उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही थी। दोपहर एक बजे के करीब बीडीए की टीम मौके पर पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। बरातघर के ऊपर बने आवासों में रहने वाले परिवार बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। महिलाएं गोद में बच्चे लेकर कार्रवाई का विरोध करने लगीं। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्रवाई आरंभ कर दी गई।

गुड लाइफ मैरिज हाल के ऊपर 6 कमरे, रसोईघर समेत दो बड़े हाल बने हुए हैं। इनमें करीब 20 साल से फहीम खान, राशिद खान और नसीम खान के परिवार निवास कर रहे हैं। फहीम खान की परिजन आरफा खान ने बताया कि यहां 20 सालों से हम लोग निवास कर रहे हैं। तीन परिवार में 15 से अधिक लोग हैं, वहीं दो विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। हम लोगों को बीते शनिवार को ही बीडीए का नोटिस मिला। इसमें आवास खाली करने को कहा गया। उस दिन से ही घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। बीडीए अफसरों से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतने कम समय में हम लोग कहां जाएं, क्या गुनाह है जो हमें बेघर किया जा रहा है। एक घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से बात कर समझाया। तीनों परिवार की महिलाओं को पड़ोस के घरों में भेजकर कार्रवाई शुरू की गई।

दोनों ओर बैरीकेडिंग करके रोका रास्ता
बीडीए की कार्रवाई की जद में आए दोनों ही बरातघर संकरी गली में बने हुए हैं। इसके चलते कार्रवाई में व्यवधान न हो इसके लिए दोनों ओर मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बुजुर्ग महिला की बिगड़ी हालत, पुलिस कर्मियों ने बंधाया ढांढस
बीडीए के बुलडोजरों ने जैसे ही एवान ए फरहत और गुड लाइफ बरातघर बरातघरों का ध्वस्तीकरण शुरू किया, वैसे ही पास के ही घर से एक बुजुर्ग महिला पुलिस के पास आ गई और रोते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। इस दौरान वह बेहोश भी हो गईं। इस पर पास में खड़ी महिला पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाया और परिजनों से उन्हें मौके से ले जाने की बात कही।

बरातघरों का 1992 में हुआ था निर्माण, कई शादियां थी बुक
स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दोनों ही बरातघरों का निर्माण करीब 1992 में हुआ था। उस दौरान यहां विवाह समारोह के आयोजन की बुकिंग दो से तीन हजार रुपये तक में होती थी। दोनों ही बरातघरों में 7 से अधिक लोगों ने विवाह समारोह के लिए बुकिंग भी कराई थी। जो कि इस कार्रवाई से काफी निराश नजर आए।

बरातघरों के नक्शा पास नहीं, अन्य मानक भी अपूर्ण
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि एवान ए फरहत और गुड लाइफ बरातघर का नक्शा पास न होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही बरातघरों में न तो वाहन पार्किंग की व्यवस्था है और न ही फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम किए गए हैं। उधर, बीडीए की कार्रवाई के मद्देनजर दोनों ही बरातघरों के बाहर लगे बोर्ड हटा दिए गए थे।

बरातघरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज भी रहेगी जारी
सूफीटोला में स्थित एवान ए फरहत और गुड लाइफ बरातघरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। बीडीए के बुलडोजरों ने मंगलवार को दोपहर में लगभग दो बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जो शाम पांच बजे तक जारी रही। अंधेरा घिर जाने के कारण शाम को कार्रवाई रोक दी गई। दोनों बरातघरों के बाकी हिस्सों को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को भी कार्रवाई जारी रह सकती है।

Bareilly: 51 फुट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का कार्य लगभग पूरा, तैयारी में जुटे अफसर
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए बीडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने मंगलवार को विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया।

बीडीए उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम और साइंस पार्क का भी निरीक्षण किया इस दौरान रामगंगा नगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका में स्थापित की जा रही 51 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के कार्य को देखा, जो कि लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान उन्होंने दिशा निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही या लेटलतीफी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री बीडीए की पीलीभीत बाईपास रोड पर विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप के साथ ही रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम, साइंस पार्क, रूद्रावनम व इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

Bareilly : 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को BDA ने किया ध्वस्त
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक अवैध निर्माण को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि सीबीगंज के गांव जौहरपुर में नरेश यादव की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क, नाली और चहारदीवारी आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।

जिसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बताया कि उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण या प्लाटिंग करने से पहले बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है।