dilapidated wire - Amrit Vichar

रामपुर: जर्जर तार टूटकर गिरने से झुलसकर युवक की मौत...आक्रोशित लोगों ने घेरा बिजली घर
स्वार, अमृत विचार। बिजली की जर्जर और झूलती तार टूटकर युवक के ऊपर अचानक गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  इलाके के लोगों ने बिजली घर का घेराव कर लिया। तब कर्मचारी बिजली घर से भाग खड़े हुए। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

नगर के मोहल्ला चक स्वार नई बस्ती वार्ड नंबर चार निवासी खलील अहमद का 16 वर्षीय बेटा आयान सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को आयान सब्जी का ठेला लगाने के बाद किसी काम से घर आ रहा था। घर जाते समय बिजली घर के पीछे जर्जर व झूलती तार अचानक युवक के ऊपर टूटकर गिर गई। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को झुलसता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना बिजली विभाग को दी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। आक्रोशित लोग बिजली घर पहुंच गए और बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि करीब सात माह पहले भी बिजली की जर्जर लाइन से मोहल्ले के एक युवक की मौत हो गई। तब बिजली विभाग ने जर्जर और झूलते ढीले तार बदलवाने का आश्वासन दिया था।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कोरा आश्वासन देता रहा और एक और हादसा हो गया। समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। लोगों को आक्रोश देख बिजली घर के कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

बदायूं : हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिरा, मौके पर मौत
बदायूं, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों की मौत का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। विभाग के जर्जर तारों की समस्या को नजरअंदाज करने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। बकरी बांधने जाने के दौरान हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार महिला के ऊपर गिरा था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने लापरवाही करने वाले विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हादसा गुरुवार को कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव सिसैया में हुआ। गांव निवासी इकरार शाह की पत्नी शमशीरन (45) बकरी बांधने के लिए घर के पास जा रही थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तार टूटकर शमशीरन के ऊपर गिर गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। डंडे से जैसे-तैसे शव को अलग किया और महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। बिजली सप्लाई बंद कराई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और बताया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई थी लेकिन समस्या को नजरअंदाज किया गया। जिसकी वजह से महिला की मौत हुई है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और लापरवाही करने पर बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि बिजली विभाग जल्द से जल्द जर्जर तारों को दुरुस्त कराए। जिससे फिर आगे कोई हादसा न हो। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें - बदायूं: महाकुंभ में स्नान करने भैंसोरा के अविलाक सिंह लापता