explosion - Amrit Vichar

Uttrakhand: धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मां-बेटे सहित चार झुलसे, गैस चूल्हा जलाने के लिए जलाई थी तीली
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाका उस समय तेज धमाके के साथ दहल उठा जब एक महिला ने गैस चूल्हा जलाने के लिए तीली जलाई। धमाका इतना तेज था कि इससे कमरे की दीवार टूट गई और अग्निकांड में दंपति, उसका बेटा सहित एक महिला बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दंपति परिवार की नाजुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आग पर काबू पाया।

यहां बता दें कि मूलरूप से खमरियापुल पीलीभीत एवं हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला लोकेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। रोजमर्रा की भांति मंगलवार की सुबह लोकेश, उसकी पत्नी गोमती देवी और दस साल का बेटा नीरज घर पर थे। सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही गृहस्वामिनी गोमती ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की और माचिस की तीली जलाई। गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क गई और पलक झपकते ही तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया।

इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई और परिवार कमरे में फंस गया। जिसे देख वहां मौजूद मीरा देवी नाम की महिला भागती है और बचाने की कोशिश करती है, लेकिन वह भी झुलस गई। दरवाजा तोड़ने पर अंदर फंसा परिवार बाहर की ओर भागा और गश खाकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी भी घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा झुलसे परिवार के अलावा पड़ोसी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दंपति व उसके बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं मीरा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है। अग्निशमन विभाग अग्निकांड की जांच कर रही है।

गैस रिसाव की नहीं लगी भनक
रुद्रपुर। मंगलवार की सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद सोमवार की रात्रि को खाना बनाने के बाद से ही गैस का रिसाव होने लगा होगा और कमरा बंद होने के कारण गैस भरी रही। गोमती ने जब चाय या फिर खाना बनाने के लिए तीली जलाई तो आग नहीं, बल्कि गैस का दबाव इतना ज्यादा रहा होगा कि आग पकड़ते ही तेज धमाका हो गया और परिवार आग की चपेट में आया। गैस रिसाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।

मीरा ने दिखाई हिम्मत, हाथ झुलसा
मामूली झुलसी मीरा देवी ने बताया कि जिस कमरे में लोकेश किराए पर रहता है। उसके अगल-बगल भी किराएदार रहते हैं। सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही धमाका हुआ। उस वक्त कमरा बंद था और आग की लपटे बाहर की ओर निकल रही थी। अंदर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी तो उसने फौरन दरवाजा खोला। आग की तपिश इतनी तेज थी कि उसका बाया हाथ झुलस गया और मुंह पर आग की लपटे आई। दरवाजा खुलते ही परिवार जान बचाने को बाहर की ओर भागा। थोड़ी देर हो जाती तो परिवार की जान भी जा सकती थी।

लोकेश के परिवार की हालत है बेहद नाजुक
रुद्रपुर। गैस सिलेंडर फटने के कारण जहां कमरे का बाथरुम और दीवार टूट गई। वहीं दंपति के परिवार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार गोमती और दस वर्षीय बेटा नीरज 90 फीसदी जल चुके हैं, जबकि लोकेश 50 फीसदी झुलसा है। वहीं मीरा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। मां-बेटे की हालत बेहद नाजुक है। यही कारण है कि दंपति व बेटे को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। हादसे को लेकर पुलिस लगातार घायलों का हालचाल जान रही है।

एक मार्च: अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया
नई दिल्लीः अमेरिका ने एक मार्च 1954 को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से एक हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर।

1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।

1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।

1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।

1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।

1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने गायन से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।

1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।

2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।

2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।

2010 : हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी।

2010 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

संपादकीय : दुर्घटना नहीं चेतावनी
नौगाम थाने में हुआ हालिया विस्फोट आतंकी कार्रवाई न होने के बावजूद इसकी जड़ें अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद से जुड़ी हैं। यह विस्फोट उन्हीं सामग्रियों में हुआ, जिन्हें आतंकियों से बरामद किया गया था। साफ है आतंकवाद की छाया केवल घटना स्थल तक सीमित नहीं रहती। विस्फोटक अत्यंत संवेदी प्रकृति के होते हैं- थोड़ा सा भी हिलने डुलने, मामूली गर्मी, गलत मिश्रण अथवा पुरानी सामग्री की अस्थिरता भी दुर्घटना का कारण बनती है, इसलिए विस्फोटकों के नमूने लेना मात्र तकनीकी नहीं, अत्यधिक जोखिम भरा कार्य बन जाता है।

स्वाभाविक सवाल है कि जब नमूना-लेने की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही थी, तो विस्फोट कैसे हुआ? या तो सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन पूरी कठोरता से नहीं हुआ या फिर उपयोग किए गए उपकरण, सेफ सेक्शन या विस्फोटक-निष्क्रियकरण प्रणाली में कहीं कोई खामी थी। आतंकी मॉड्यूल की पहचान के लिए नमूना-लेना और विश्लेषण आवश्यक है, क्योंकि अलग-अलग आतंकी समूह भिन्न प्रकार के विस्फोटक, फ्यूजिंग तकनीक, डिटोनेटर और रासायनिक मिश्रण का उपयोग करते हैं। इनका विश्लेषण बताता है कि बरामद विस्फोटक किस संगठन, किस प्रशिक्षक, किस सप्लाई चैन या किस सीमा-पार नेटवर्क से जुड़े हैं।

इसके आधार पर ही सुरक्षा एजेंसियां मॉड्यूल का नक्शा तैयार करती हैं, उनकी पिछली घटनाओं से तुलना करती हैं और भविष्य की आशंकाओं का विश्लेषण करती हैं। अतः यह प्रक्रिया केवल सबूत इकट्ठा करने की नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर आतंकवाद-रोधक नीति का यह महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकांश पुलिस स्टेशनों का बुनियादी ढांचा सैन्य-स्तर के विस्फोटकों और हाई-ग्रेड आईईडी रखने के लिए सक्षम नहीं है। बरामद विस्फोटक थानों के परिसर, साधारण कमरे या लोहे की अलमारी में रखना बेहद खतरनाक है और ऐसी दुर्घटनाओं को न्योता देती है। संवेदनशील सामग्री के लिए अलग सुरक्षित भंडारण, नियंत्रित तापमान, विस्फोट-रोधी कंटेनर, स्वचालित निगरानी और प्रशिक्षित स्टाफ आवश्यक है।

कुछ राज्यों में यह व्यवस्था मौजूद है, परंतु अधिकांश अभी भी तकनीकी रूप से पिछड़े हुए हैं। नमूना-लेने के लिए विशेष सूट, रोबोटिक आर्म, रिमोट ऑपरेटेड उपकरण, नियंत्रित विस्फोटक निपटान चेंबर, और उच्च प्रशिक्षित बम-विशेषज्ञों का अभाव इस घटना को और गंभीर बनाता है। ज्यादतर यह प्रक्रिया थाने के न्यूनतम कर्मियों की उपस्थिति में रिमोट हैंडॅलिंग के जरिए की जानी होती है। नौगाम की घटना संभव है उपकरणों के पुराने होने, अप्रमाणित प्रशिक्षण या जल्दबाजी की वजह से हुई हो, यह तो जांच के बाद पता चलेगा, फिलहाल यह दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा भविष्य में न हो इसके लिए बरामद विस्फोटकों को थानों में सुरक्षा-ग्रेड विस्फोटक भंडारण कक्ष की व्यवस्था करने के अलावा थानों में इन्हें अधिक समय न रखकर सुरक्षित कंटेनर में केंद्रीय भंडारण केंद्र भेजना, हर जिले में स्पेशलाइज्ड बम-डिस्पोजल टीम बनाना और तकनीकी उपकरणों के आधुनिकीकरण के साथ पुलिसकर्मियों का नियमित प्रशिक्षण ज़रूरी है। नौगाम की घटना हमारी संस्थाओं की कुछ कमजोर कड़ियों को भी उजागर करता है। यह दुर्घटना चेतावनी है और इसे नज़रअंदाज़ करना अगली त्रासदी को बुलावा देना होगा।

RED FORT BLAST: पुलवामा के डॉक्टर उमर मोहम्मद कौन? लाल किले ब्लास्ट से गहरा रिश्ता, जांच में अब तक के प्रमुख खुलासे
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के ठीक सामने सोमवार शाम एक हाई-इंटेंसिटी कार बम विस्फोट ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। इस फिदायीन-शैली के हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। जांच में हरियाणा के फरीदाबाद से कश्मीर के पुलवामा तक एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क का चेहरा उभर रहा है। सूत्रों के अनुसार, विस्फोटक से लदी ह्युंडई i20 कार को पुलवामा के डॉक्टर उमर मोहम्मद चला रहा था, जो फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटकों के साथ पकड़े गए मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था। एनआईए, आईबी, दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर इस साजिश की कड़ियां जोड़ रही हैं।

फिदायीन हमला: फरीदाबाद मॉड्यूल से सीधी कड़ी

प्रारंभिक जांच से साफ है कि यह सुनियोजित आतंकी कार्रवाई थी। खुफिया एजेंसियों को शक है कि i20 कार में उमर मोहम्मद सवार था, जो फरीदाबाद के 'व्हाइट कॉलर' टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था। इस मॉड्यूल के दो अन्य डॉक्टर – मुजम्मिल शकील और आदिल रदर – को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उमर घबरा गया और धमाका कर डाला। कार के ड्राइवर के शव के डीएनए सैंपल की जांच से इसकी पुष्टि होगी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव का रहने वाला उमर (जन्म: 24 फरवरी 1989) एमडी मेडिसिन की डिग्री धारक है। वह श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से पढ़ा, अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट रहा और बाद में फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने लगा।

उमर का जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन: रेडिकलाइज्ड डॉक्टर्स ग्रुप

उमर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के उसी सेल से जुड़ा है, जिसके सात सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत विस्फोटक बरामद हुए। उमर टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड चैनलों पर सक्रिय रेडिकलाइज्ड डॉक्टर्स के नेटवर्क का केंद्रीय चेहरा माना जा रहा है। उसके साथी तारिक (पुलवामा के शंभूरा गांव का) ने कार खरीदी थी, जो बाद में उमर को सौंपी गई। तारिक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उमर की मां और भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

धमाके का भयावह असर: 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज

शाम 6:52 बजे रेड लाइट पर रुकी i20 कार में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) फटा, जिसकी तीव्रता इतनी थी कि आईटीओ तक (लगभग 2 किमी) आवाज सुनाई दी। विस्फोट से आसपास की तीन गाड़ियां जल गईं, मेट्रो स्टेशन के शीशे चटक गए और कई लोगों के शरीर के अंग बिखर गए। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें पहुंचीं। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल पुष्टि हो चुका है – वही जो फरीदाबाद से बरामद हुआ था। क्या यह टाइमर डिवाइस था या उमर ने खुद ट्रिगर किया? यह सवाल जांच का केंद्र है।

कानूनी कार्रवाई: UAPA के तहत FIR, गृह मंत्री की हाई-लेवल मीटिंग

दिल्ली पुलिस ने कोतवाली थाने में UAPA की धारा 16 और 18 (आतंकवादी कृत्य), एक्सप्लोसिव सबस्टेंस एक्ट की धारा 3-4, तथा हत्या/हत्या प्रयास के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। एनआईए को केस सौंपने की तैयारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से फोन पर चर्चा की और मंगलवार को हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और घायलों के लिए तत्काल मदद के आदेश दिए।

कार का जटिल ट्रेल: कई हाथों से गुजरी i20

हरियाणा रजिस्ट्रेशन (HR-26) वाली यह सफेद i20 कई बार बिकी। मूल मालिक मोहम्मद सलमान ने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र को बेची, जो अंबाला में किसी को ट्रांसफर कर दी। फिर फरीदाबाद के रॉयल कार जोन डीलर के जरिए पुलवामा के तारिक को पहुंची, और अंत में उमर के पास। सलमान और तारिक से पूछताछ जारी है। RTO रिकॉर्ड्स से अवैध ट्रांसफर का खुलासा हो रहा है।

जांच में शामिल एजेंसियां: मल्टी-स्टेट ऑपरेशन

यह केस अब राष्ट्रीय स्तर का है। दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनएसजी, एनआईए, एफएसएल के अलावा यूपी एटीएस, हरियाणा पुलिस, गुजरात पुलिस और आईबी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में छापे मारे। फॉरेंसिक टीमें जली गाड़ियों, सड़क पर बिखरे अवशेषों और विस्फोटक के प्रकार की पड़ताल कर रही हैं। CCTV फुटेज से उमर की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है।

मृतकों में ये नाम: कई की शिनाख्त बाकी

पीड़ितों में अमरोहा के अशोक कुमार और श्रीनिवास पुरी के दवा व्यापारी अमर कटारिया शामिल हैं। कई शवों की पहचान अभी बाकी है। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीएम रेखा गुप्ता ने दौरा किया।

इस हमले ने पूरे एनसीआर को हाई अलर्ट पर डाल दिया। क्या उमर मास्टरमाइंड था या सिर्फ एक कड़ी? जांच आगे बढ़ेगी, तो और राज खुलेंगे।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट... बिना चेकिंग के No Entry, बढ़ी सुरक्षा, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग जारी
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम को हुए विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बीडीएस, डाग स्क्वायड ने देर शाम से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, रेस्टोरेंट्स और माल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। हजरतगंज, चारबाग, गोमतीनगर, आलमबाग, दुबग्गा, महानगर और अलीगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की, वहीं आलमबाग बस अड्डे पर हर बस की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई। विधानभवन के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

हजरतगंज चौराहे पर पुलिस मुस्तैद

रात 8 बजे हजरतगंज चौराहा के आसपास की दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों की चेकिंग हुई। विस्फोट होने के बाद हजरतंगज चौराहे पर पुलिस बल तैनात हो गया था। एक-एक गाड़ियों की डिक्क की चेकिंग, चालक से पूछताछ समेत अन्य बिंदु पर जांच की गई। इसके बाद एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसावल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने डाग स्क्वायड के साथ सभी रेस्टोरेंट के बाहर सामान की चेकिंग की। सहारा मॉल व अन्य बडे़ व्यापारिक संस्थानों की भी चेकिंग की गई। साथ ही लोगों से चर्चा कर संदिग्ध लगने पर सूचना देने के लिए भी कहा।

बिना सामान चेकिंग के अंदर नही जा पा रहे थे यात्री

घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे पुलिस और जीआरपी भी अलर्ट हो गई थी। चारबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, ऐशबाग, सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में जवान मुस्तैद थे। बिना सामान के प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। वहीं, सुरक्षाकर्मी ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग कर रहे थे। एसपी जीआरपी की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध लगने पर न सिर्फ उससे पूछताछ करने के लिए कहा गया, बल्कि उसके दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर कराने के लिए कहा है। इसी तरह रात करीब नौ बजे आलामबाग बस स्टेशन पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम चाकचौबंद कर दिये। वहां सामानों की चेकिंग के साथ परिसर व बसों की भी डागस्क्वायड से चेकिंग कराई गई।

मेट्रो स्टेशन जांच व पूछताछ शुरू

हाई अलर्ट के बाद डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के साथ मिलकर इंदिरानगर, भूतनाथ मेट्रो, मुंशी पुलिया स्टेशनों की चेकिंग की। इस दौरान वहां आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। संदिग्ध लगने पर उनके सामान की जांच की। इसके साथ सीसी कैमरे पर निगरानी रखने वाली टीम से बातचीत कर उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा।

सारे हाईवे पर चेकिंग बढ़ी

हाई अलर्ट होते ही दूसरे जनपद व हाइवे के थानों ने भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसीपी काकोरी शकील अहमद, इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा की टीम ने सीतापुर हाइवे वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने देर रात तक चलने वाले ढाबे में भी तलाशी अभियान चलाया। डाग स्क्वाड टीमों ने संदिग्ध बैग और वाहनों की जांच की, वहीं बम निरोधक दस्ते ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा जांच पूरी की। साथ ही चालकों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसी तरह चिनहट में इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा, बीबीडी में राम सिंह ने हाइवे पर वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की। वहीं, गोमतीनगर में एसीपी बीएन सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने प्रमुख होटल, मॉल, स्मारक स्थलों समेत प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अस्पतालों में देखे सुरक्षा के इंतजाम

विभूतिखंड एसीपी विनय द्विवेदी व इंस्पेक्टर अमर सिंह अपने क्षेत्रों के प्रमुख मॉल, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों की सुरक्षा इंतजाम परखे। इसी तरह एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बाजार, प्रमुख भवनों, तहसील, सीएचसी की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जरूरी निर्देश दिये।

लाल किला विस्फोट: दिल्ली पुलिस ने UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत दर्ज की गई है जो आतंकवादी हमले के लिए सजा और साजिश से संबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

दिल्ली ब्लास्ट: चश्मदीदों की खौफनाक दास्तान– "कान रह गए सुन्न... जलते इंसान दौड़ रहे थे, सड़क पर बिखरे थे अंग!"
दिल्लीः दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने सोमवार शाम एक कार में हुआ भीषण धमाका पूरे इलाके को दहला गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आग की लपटों में घिर गईं। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से ज्यादा घायल हैं। पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और एनसीआर के सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मरने वालों की तादाद बढ़ने का डर

धमाका ठीक शाम 6:52 बजे हुआ – वो वक्त जब मेट्रो स्टेशन और लाल किला क्षेत्र में भारी भीड़ जमा होती है। यही वजह है कि आतंकी साजिश का शक गहरा रहा है। पुलिस को पहली सूचना 6:55 बजे मिली। जब दमकल और पुलिस टीमें पहुंचीं, तो चारों तरफ सिर्फ आग और धुआं नजर आ रहा था। घायलों को फौरन एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि कई घायलों की हालत नाजुक है, लिहाजा मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

चश्मदीदों की जुबानी – वो खौफनाक पल

वहां मौजूद लोगों की आंखों में अभी भी दहशत साफ झलकती है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने जो कुछ देखा, वो दिल दहला देने वाला है:

- राजभर पांडे (स्थानीय निवासी): "घर में अचानक जोरदार धड़ाका हुआ, सारी खिड़कियां कांप उठीं। बाहर निकला तो आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखीं।"

- एक युवक (नाम गोपनीय): "सड़क पर किसी का फेफड़ा, किसी का कटा हाथ पड़ा था। मैं स्तब्ध रह गया। इसे बयान करना नामुमकिन है।"

- स्थानीय दुकानदार: "कुर्सी पर बैठा था, तभी ऐसा धमाका हुआ जैसे जिंदगी में कभी न सुनी हो। तीन बार गिर पड़ा। लगा धरती फट गई। मौत के मुंह से लौटकर आया हूं।"

- एक अन्य गवाह: "दूर तक गूंज सुनाई दी। दुकानों के शीशे चटक गए, गाड़ियां के परखच्चे उड़ गए। लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे थे। घर से लपटें देखकर दौड़ा चला आया।"

तत्काल एक्शन और हाई लेवल मीटिंग

- चांदनी चौक मार्केट को फौरन बंद कराया गया।
- एनआईए की टीम मौके पर जांच में जुटी।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की; शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से अपडेट लिया।
- पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया – पूछताछ जारी।

दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, लेकिन जांच की रफ्तार तेज है। क्या ये आतंकी हमला था? आने वाले घंटे सच उजागर करेंगे!

दिल्ली ब्लास्ट: i20 कार की पहली तस्वीर आई सामने, अकेला संदिग्ध CCTV में कैद!
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट सोमवार शाम एक भीषण कार विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस धमाके में अब तक 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 30 घायल बताए जा रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि विस्फोट ह्युंडई i20 कार में हुआ था। दिल्ली पुलिस ने पार्किंग एरिया के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति अकेले कार के साथ नजर आ रहा है। फिलहाल दरियागंज रूट की गहराई से पड़ताल की जा रही है, साथ ही 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा की रिकॉर्डिंग्स को खंगाला जा रहा है।

पार्किंग CCTV ने खोले बड़े राज

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध i20 कार दोपहर 3:19 बजे लाल किले की पार्किंग में दाखिल हुई और शाम 6:48 बजे बाहर निकली। धमाके से ठीक तीन घंटे पहले तक यह गाड़ी पार्किंग में खड़ी रही। पूरी सड़क की फुटेज स्कैन करके यह पता लगाया जा रहा है कि पार्किंग पहुंचने से पहले वाहन कहां-कहां घूमा। निकासी के समय पार्किंग क्षेत्र में भारी भीड़ थी, जो जांच को और जटिल बना रही है।

पुलिस के ये प्रमुख जांच एंगल

- आसपास के सभी कैमरों से यह समझने की कोशिश: कार में कौन सवार हुआ, किसने इसे पार्क किया और वापस कौन लेकर गया?
- वाहन का पूरा रूट ट्रेस: पार्किंग तक पहुंचने और फिर रेड लाइट तक जाने का सफर।
- पार्किंग अटेंडेंट से सख्त पूछताछ की योजना।

कार मालिक का पता चला, नया ट्विस्ट!

i20 का रजिस्ट्रेशन सलमान नामक व्यक्ति के नाम पर है, जिसे पुलिस ने हरियाणा से हिरासत में लिया। पूछताछ में सलमान ने कबूल किया कि उसने वाहन ओखला में किसी को बेच दिया था। फिलहाल उससे गहन सवाल-जवाब जारी हैं। पुलिस अब RTO के जरिए असली मालिक की तलाश में जुटी है। दिलचस्प बात यह कि कार पर दो अनसुलझे चालान लंबित हैं – एक फरीदाबाद में नो पार्किंग का और दूसरा गुरुग्राम में। सितंबर 2025 में यह गाड़ी फरीदाबाद में स्पॉट की गई थी। जांच की हर कड़ी अब आतंक के कोण से भी जोड़ी जा रही है!

कानपुर देहात : आटा चक्की में विस्फोट से एक छात्र की मौत, हिरासत में मिल मालिक
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में एक चलती आटा चक्की में विस्फोट होने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अकबरपुर) संजय वर्मा ने बताया कि रूरा क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव में शनिवार को 10वीं कक्षा का छात्र मोहित बाजरा पिसवाने के लिये चक्की पर गया था।

उन्होंने बताया कि चक्की चल रही थी तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया और उसका एक पत्थर धातु के आवरण को तोड़कर मोहित के सिर के पिछले हिस्से पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। विस्फोट के समय वह चक्की के पास खड़ा था।

वर्मा ने बताया कि मोहित को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिल मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sultanpur News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट...12 लोग घायल, मौके पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक डीएम और एसपी
सुलतानपुर, अमृत विचार: बुधवार की भोर पांच बजे एक मकान से ग्रामीणों को विस्फोट की आवाज सुनाई दी घरों से निकले ग्रामणों ने देखा कि नासिर के घर से लगातार विस्फोट की आवाज आ रही है। विस्फोट रुकने पर ग्रामीणों ने देखा कि नासिर का मकान गिर गया है। मलबे में नासिर के घर के कुछ लोग दबे हुए थे। जिन्हें मालवा हटा उन्हें बाहर निकाला वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया।

मलवे के नीचे से जमातुल निशा, नूर मोहम्मद,कैफ, साहिल व खुशी बनो गंभीर रूप से घायल थी। वह बगल के भी सात लोगों को मामूली चोट आई थी। सभी घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया जहां मौजूद चिकित्सको ने जमातुल निशा, नूर मोहम्मद,कैफ, साहिल व खुशी बनो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, डीएम कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने घटनाथल का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी पुलिस के कब्जे में है। उससे पूछताछ की जा रही है उसको पटाखे के भंडारण का लाइंसेंस मिला है भंडारण की क्षमता लाइंसेंस में वर्णित है। किसी वजह से विस्फोट हुआ है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है

अमेरिका के टेनेसी में विस्फोटक सामग्री के संयंत्र में हुए धमाके में 16 लोगों की मौत: शेरिफ
मैकएवेन (अमेरिका)। अमेरिका में टेनेसी के एक ग्रामीण क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री के एक संयंत्र में विस्फोट होने से 16 लोगों की मौत हो गई और कोई जीवित नहीं बचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हम्फ्रेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने बताया कि सेना के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाली कंपनी ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ के संयंत्र में शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ जिससे कम से कम आधा मील (800 मीटर) क्षेत्र में मलबा बिखर गया और 15 मील (24 किलोमीटर) से अधिक दूर तक के निवासियों ने भी इसे महसूस किया। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डेविस ने बताया कि 16 लोग लापता हैं और बचाव अभियान के दौरान कोई जीवित नहीं मिला। घटनास्थल की फुटेज में शुक्रवार को पहाड़ी पर स्थित इस फैक्टरी के ऊपर धुंआ ही धुंआ नजर आया। वहां केवल नष्ट हुई धातु का ढेर, कारों के जले हुए खोल और मलबा है। डेविस ने इसे अब तक देखे गए सबसे बुरे दृश्यों में से एक बताया।

उन्होंने कहा कि अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह नैशविले से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में बक्सनॉर्ट क्षेत्र में जंगली पहाड़ियों पर फैली आठ इमारतों वाले कारखाने में विस्फोटक और गोला-बारूद का प्रसंस्करण करती है। एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसकी संवेदनाए और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों तथा समुदाय के साथ हैं।

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत समर्थक बयान से पाकिस्तान तिलमिलाया, अफगान राजदूत को बुलाकर जताई नाराजगी

फतेहपुर: पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर घायल
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में सोमवार सुबह पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में घर के मालिक नूर मोहम्मद (57) और उनकी 18 वर्षीय बेटी ताइबा की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा शेर गंभीर रूप से झुलस गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत उड़ गई और आसपास का इलाका दहल गया।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब नूर मोहम्मद परिवार के साथ घर में पटाखे बना रहे थे। अचानक हुए धमाके से घर की ऊपरी छत पूरी तरह ढह गई। मलबे में दबे शेर को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विस्फोट के कारणों की प्रारंभिक जांच में घर में सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई है, लेकिन मुख्य वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

कल्याणपुर थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम विस्तृत जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मलबे से निकाले गए सामान में पटाखा निर्माण का सामान होने की पुष्टि की है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। बिजली न होने के कारण धुआं बुझाने में देरी हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

यह हादसा त्योहारों के सीजन में पटाखा निर्माण की खतरों को फिर से उजागर करता है। जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां अवैध या लापरवाही भरी निर्माण प्रक्रिया से जानें गई हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई का ऐलान किया है।

परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। नूर मोहम्मद के परिवार में अब कोई सहारा नहीं बचा, जबकि शेर की जान बचाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ेंः सौरभ भारद्वाज का 'पहलगाम' को 'पहलवान' लिखने पर विवाद, भारत-पाक मैच की कमाई पर उठाए सवाल