arrest - Amrit Vichar

Pratapgarh News: प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना पट्टी पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में गुरुवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार (36) पुत्र मुन्नीलाल तथा फूलचन्द्र वर्मा (53) पुत्र बेनी प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम बरहूपुर, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक-एक बाइबिल ग्रंथ तथा "ईसु मसीह" अंकित एक-एक डायरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बरहूपुर निवासी वादी ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी संजय कुमार एवं फूलचन्द्र वर्मा गांव के कुछ महिला एवं पुरुषों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा आयोजित करते थे तथा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी, 'रेंजर्स क्लब' कंपनी के तीन निदेशक गिरफ्तार
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए "रेंजर्स क्लब" कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पर्यटन मंत्रालय के फर्जी आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को आकर्षक टूर पैकेज का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि, थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-32 स्थित एक मॉल से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान खान, अभय कुमार और शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। तीनों खुद को "रेंजर्स क्लब" कंपनी का निदेशक बताते थे और ग्राहकों को महंगे एवं आकर्षक टूर पैकेज का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोगों को शानदार होटल, सस्ती विदेश यात्रा, लक्जरी सुविधाएं और विशेष डिस्काउंट का झांसा देकर पैकेज बेचते थे। पैसे लेने के बाद या तो ग्राहकों को वादे के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जाती थीं या फिर उनका संपर्क बंद कर दिया जाता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये कमाए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने खुद को विश्वसनीय दिखाने के लिए केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे थे। ग्राहक जब कंपनी की वैधता पर सवाल उठाते थे तो आरोपी उन्हें नकली आई कार्ड, फर्जी एमओयू और मोहरें दिखाकर भरोसे में लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन फर्जी आई कार्ड (पर्यटन मंत्रालय के नाम पर) 180 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 14 फर्जी मोहरें, 15 फर्जी एमओयू दस्तावेज, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में सेक्टर-24 थाना नोएडा में संबंधित मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, ठगी से अर्जित संपत्ति और अन्य संभावित साथियों की जांच कर रही है।

शर्मनाक : बरेली में 11 साल की रेप पीड़िता ने किया सुसाइड, शरीर पर मिले दरिंदगी के जख्म, आरोपी गिरफ्तार
बरेली। बरेली जिले में 11 साल की एक लड़की द्वारा अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 27 अप्रैल को मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा को जीशान नामक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ बेहद क्रूरता से दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना से बुरी तरह सदमे में आई लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई क्रूरता की वारदात सामने आई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर यौन उत्पीड़न और कई शारीरिक चोटों की पुष्टि हुई है, जिनमें दांत से काटने के निशान और नाखूनों से खरोंचें शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा के अनुसार, शुरू में लड़की के परिवार ने मौत को आत्महत्या बताया था और पुलिस कार्रवाई करने से हिचकिचाहट दिखायी थी मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म का खुलासा होने के बाद उन्होंने इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को बताया था कि जीशान (26) अक्सर पीड़िता के स्कूल के पास वाले इलाके में आता-जाता रहता था और वह कथित तौर पर वह उसे कुछ रुपये देता था ताकि वह पीड़िता के साथ उसकी मुलाकातों के बारे में अपने माता-पिता को न बताए।

वर्मा ने बताया, ''तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और परिवार के बयानों के आधार पर हमने जीशान को मंगलवार को मीरगंज साप्ताहिक बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।''

बहराइच : विधायक अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
बहराइच। बहराइच में पुतला दहन के दौरान घायल हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनुपमा जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बाराबंकी के 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 26 अप्रैल को थाना कोतवाली नगर में एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर विधायक को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि विधायक जायसवाल 25 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गई थीं।

इस घटना के बाद अभिषेक वर्मा ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली, जिस पर ''बाराबंकी बाबा'' नामक फेसबुक उपयोगकर्ता ने अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक वर्मा और ''बाराबंकी बाबा'' फेसबुक खाते के उपयोगकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 'साइबर सर्विलांस सेल' की मदद से ''बाराबंकी बाबा'' खाते के उपयोगकर्ता की पहचान बाराबंकी के अकबरपुर मोहल्ला निवासी अनुज कुमार वर्मा के रूप में हुई जिसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसमें कहा गया कि अदालत से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बहराइच जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है और दूसरे आरोपी अभिषेक वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, विधायक के पति अशोक जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि अनुपमा जायसवाल लखनऊ के एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ की देखरेख में उनका उपचार जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान चुके हैं।

महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन में 25 अप्रैल को भाजपा के 'महिला जनाक्रोश मार्च' के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले फूंके जा रहे थे तभी विधायक अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगाते समय झुलस गई थीं।

बुलंदशहर से पाकिस्तानी नागिरक अरेस्ट, फर्जी आधार व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासिद वर्ष 1980 के आसपास अपनी मां के साथ दीर्धावधि वीजा पर भारत आया था।

मां के निधन के बाद उसने यहां अवैध रूप से रहना जारी रखा और फर्जी आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम फर्जी तरीके से 'लईक' दर्ज करा लिया, जबकि उसके वास्तविक पिता पाकिस्तानी मूल के इरशाद बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में रह चुका है तथा वर्तमान में बुलंदशहर नगर शकी बीसा कॉलोनी में रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

2012 में भी गया था जेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि वासिद पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है। वर्ष 2012 में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से उसका लॉन्ग टर्म वीजा नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को बनवाने में किन स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की थी।

श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़काने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड से जुड़े तार उजागर
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान दोनों आरोपी सक्रिय रूप से भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने में शामिल थे। घटना के बाद फेस दो थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार दबिश और सघन तलाशी अभियान के बाद 19 अप्रैल को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अहम खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 'विगुल मजदूर दस्ता' नामक संगठन से जुड़े हुए हैं और आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियों के संचालन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और वह पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Noida Protest : नोएडा में न्यूनतम वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद भी श्रमिकों का प्रदर्शन जारी, अब तक 300 लोग गिरफ्तार
नोएडा। न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा जहां कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि कई औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप रहा और करीब 80 प्रतिशत उद्योगपतियों ने एहतियातन अपनी इकाइयां बंद रखीं। शहर की क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सेक्टर-80 में भी प्रदर्शनकारियों का रुख उग्र रहा, हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-70 में उपद्रव के आरोप में 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने कहा, ''छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थिति नियंत्रण में है। सरकार द्वारा वेतन वृद्धि और अन्य मांगों पर निर्णय लिए जाने के बाद श्रमिक शांतिपूर्वक काम पर लौट गए हैं।''

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से ही लगातार मार्च निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "सुबह 5:00 बजे से लगातार मार्च निकाले जा रहे हैं। आज सुबह श्रमिक तीन स्थानों पर इकट्ठा हुए; तत्काल संवाद के बाद उन्हें मात्र 15 मिनट के भीतर शांतिपूर्वक तरीके से हटा दिया गया।'' पुलिस आयुक्त ने कहा, "पिछले दो दिन में कई व्हॉट्सऐप समूह बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इन गतिविधियों के पीछे एक संगठित और सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय है।"

सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा, "भीड़ में शामिल ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है; भविष्य में भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। उनके वित्तीय स्रोतों की भी जांच की जाएगी। यदि यह पाया जाता है कि उन्हें राज्य या देश के बाहर से आर्थिक सहायता मिली है, तो इस संबंध में भी उचित कार्रवाई की जाएगी।"

सिंह ने बताया कि सोमवार को विभिन्न स्थानों से सामने आई घटनाओं के संबंध में सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।" स्थिति को सुलझाने के प्रयासों के संदर्भ में पुलिस आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति हितधारकों के साथ चर्चा कर रही है।

उन्होंने कहा, "कल से यहां मौजूद उच्च-स्तरीय समिति ने सभी हितधारकों के साथ विस्तृत और लंबी बैठकें की हैं तथा कुछ सिफारिशें की हैं।'' सिंह ने कहा कि सरकार श्रमिकों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की शिकायतों को समझती है, उनकी स्थिति के प्रति सहानुभूति रखती है और उनके सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।"

अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा, ''मजदूरी में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने वृद्धि की है।... इस फैसले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल देर रात मंजूरी दे दी।''

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों को अब 11,313 रुपये प्रति माह के बजाय 13,690 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।

अन्य नगर निगम क्षेत्रों में संशोधित मासिक वेतन अकुशल श्रमिकों के लिए 13,006 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों के लिए 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,025 रुपये तय किया गया है। शेष जिलों में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये प्रतिमाह, अर्धकुशल श्रमिकों को 13,591 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह फैसला नियोक्ता संगठनों और श्रमिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

सरकार ने कहा कि ''संतुलित और व्यावहारिक'' परिणाम के लिए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया। इस बीच, सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों को ''फर्जी और भ्रामक'' करार दिया, जिनमें दावा किया गया था कि श्रमिकों के लिए 20,000 रुपये प्रतिमाह की समान न्यूनतम मजदूरी तय कर दी गई है।

देशभक्ति दिखाकर सैनिकों को ठगा! सस्ते प्लॉट देने का प्रलोभन, धोखाधड़ी में इंफ्रा विजन के दो निदेशक की 6.48 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्की
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैनिकों को सस्ते दामों पर प्लॉट (जमीन) देने की झूठी देशभक्ति का प्रलोभन देकर ठगी करने वाली इंफ्रा विजिन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कंपनी के निदेशक विनोद उपाध्याय और प्रमोद उपाध्याय की 6.48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी हो गए हैं।

विनोद और प्रमोद दोनों भाई हैं, जो मूलरूप से बलिया जनपद के राजागांव खरौनी के रहने वाले हैं। दोनों लखनऊ की ओमेक्स सिटी में आकर रहने लगे। इंफ्रा विजन के नाम से एक रियल एस्टेट कंपनी बनाई।

मोहनलाल गंज में कान्हा उपवन के नाम से प्लाटिंग शुरू कर दी। आरोप है कि इन्होंने भारतीय सेना में सेवा करने वाले सैनिकों को टारगेट किया। सैनिकों के प्लॉट खरीदने पर भारी छूट का ऑफर दिए। कई सैनिकों को सस्ता प्लॉट देने के नाम पर ठगा। प्लॉट नहीं मिलने पर इनके खिलाफ शिकायतों का दौर शुरू हुआ।

रिटायर्ड और सेवारत सैनिकों के अलावा अन्य पीड़ितों ने एक के बाद एक 66 मुकदमें दर्ज कराए। मुकदमों की झड़ी लगने के बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया था। लेकिन सैनिकों को उनका पैसा नहीं मिल सका। पुलिस दोनों के विरुद्ध गैंगस्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है।

मोहनलाल गंज के थाना प्रभारी नगराम की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एव व्यवस्था) की कोर्ट ने अपराध से अर्जित संपति 6.48 करोड़ को, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत राज्य के पक्ष में कुर्क किए जाने का आदेश दिया है।

सनद रहे कि प्रॉपर्टी बिक्री की आड़ में ठगी का धंधा चलाने वालों के विरुद्ध शासन सख्त है। लखनऊ में कई बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर धोखाधड़ी और ठगी के मामले में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। प्रॉपर्टी कुर्की से लेकर अन्य कार्रवाईयां सामने आ चुकी हैं।

कानपुर किडनी कांड : 35-40 हजार कमीशन वाले हापुड़ व नोएडा के ओटी टेक्नीशियन अरेस्ट, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फ्लाइट से कानपुर आए दो ओटी टेक्नीशियन गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। किडनी कांड रैकेट से जुड़े दोनों टेक्नीशियन शहर से भागने के फिराक में थे, तभी कल्याणपुर स्थित दलहन के पास से पुलिस ने उन्हें दबोचा लिया।

पकड़ा गया ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह हापुड़ व राजेश कुमार नोएडा का है। दोनों टेक्नीशियन को कमीशन के तौर पर 40-40 हजार रुपये मिलते थे। ऑपरेशन के दौरान दोनों काम डॉक्टर को सर्जरी उपकरण व दवाएं उपलब्ध कराना था। दोनों डॉ. अफजाल की टीम के साथ शहर आते थे। आहूजा, प्रिया और मेड लाइफ हॉस्पिटल ही नहीं पुलिस की जांच में अब तक छह और बड़े अस्पतालों के नाम सामने आए हैं।

जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इन अस्पतालों के नाम नहीं खोले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन अस्पतालों की ओटी में किडनी ट्रांसप्लांट का अवैध कारोबार चल रहा था। ट्रांसप्लांट की जानकारी मिलने पर जब पुलिस ने अस्पतालों का सीसीटीवी फुटेज मांगा तो डीवीआर मौजूद नहीं था। इसके अलावा कई तरह के बहाने बनाए गए। पुलिस अब इन अस्पतालों के स्टॉफ से पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा उक्त अस्पतालों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिससे कोई साक्ष्य हाथ लगे। सूत्रों की माने तो किडनी ट्रांसप्लांट का यह कारोबार बड़ी सावधानी से किया जा रहा था, जिससे बचा जा सके। यहीं कारण है कि रैकेट में शामिल लोगों को छोड़कर पूरे स्टॉफ को छुट्टी दे दी जाती थी और ऑपरेशन भी रात में ही किया जाता था। ट्रांसप्लांट के दौरान करीबी स्टॉफ को भी ओटी की तरफ जाने की पाबंदी थी।

ओटी में पूरा स्टॉफ डॉ. अफजाल और डॉ. रोहित का बुलाया होता था। यह लोग ट्रांसप्लांट के बाद रवाना हो जाते थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर व रिसीवर को अलग-अलग अस्पतालों में उन्हीं डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाता था।

गर्लफ्रेंड के सवाल पर आयुष ने बताई मजबूरी

लखनऊ रेफर होने से पहले हैलट के सुपर स्पेशसिलयिटी अस्पताल की छठवीं मंजिल पर आईसीयू में भर्ती आयुष को उसकी गर्लफ्रेंड से मिलवाया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आयुष की गर्लफ्रेंड उससे मिली। कानपुर पहुंचने पर उसकी सुरक्षा में तीन पुरुष, एक महिला दरोगा व एक कांस्टेबल थे। आयुष की गर्लफ्रेंड के साथ आईसीयू में तीन दरोगा मौजूद थे। गर्लफ्रेंड को देखकर आयुष के आंखों से आंसू निकलने लगे तो उसने सिर पर हाथ फेरकर ढांढ़स बंधाया।

गर्लफ्रेंड ने आयुष से पूछा कि किडनी क्यो डोनेट की। इसके जवाब में आयुष ने फीस की मजबूरी बताई। उसने कहा कि इसी वजह से वह दो माह से परेशान था। तभी वह शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काणा के संपर्क में आया। उसकी बातों में आकर किडनी डोनेट कर दी। इस पर गर्लफ्रेंड ने नाराजगी जताई। उसने डॉक्टरों से आयुष के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उसने आयुष को बताया कि उसकी मां काफी परेशान है। आने की बात कह रही थीं। गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि आयुष का छोटा भाई ऋषभ प्राइवेट नौकरी करता है। वह आईसीयू से बाहर निकली, लेकिन मीडियाकर्मियों को देखकर आईसीयू में चली गई। फिर पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे के गेट से बाहर किया। आयुष की गर्लफ्रेंड उसी के साथ पढ़ती है।

आहुजा व प्रिया हॉस्पिटल के लाइसेंस सस्पेंड

कानपुर में कल्यानपुर के केशवपुरम स्थित जिस आहुजा हास्पिटल में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का खेल चल रहा था, उसका लाइसेंस गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस भी संस्पेड किया गया है। दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया है कि तीन दिनों में अस्पताल को खाली कर दिया जाए और सामान को बाहर निकाल लिया जाए।

मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 'फरसा वाले बाबा' की मौत के विरोध में हंगामा करने के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार की रात 'फरसा वाले बाबा' के नाम से विख्यात गौसेवक बाबा चंद्रशेखर दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करने और रास्ता जाम करने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर अपराधी समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब मथुरा के तीन दिवसीय दौरे के बीच गोवर्धन में दर्शन-पूजन व परिक्रमा कर रही थीं, तभी बड़ी संख्या में बाबा चंद्रशेखर के समर्थक एवं शिष्य दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हो गये और रास्ता जाम कर हंगामा किया था। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने न केवल अनावश्यक तौर पर राजमार्ग जाम किया, बल्कि पुलिस जब उन्हें वहां से हटाने पहुंची तो उन्होंने पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये और करीब 25 अन्य लोगों को भी चोटें आयीं।

सूत्रों के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस चौकी और सरकारी गाड़ियों पर भी पथराव करके उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में शनिवार देर शाम तक आरोपी दक्ष चौधरी व उसके साथियों के खिलाफ कोसीकलां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और चौधरी तथा उसके 18 अन्य साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चौधरी गाजियाबाद का शातिर अपराधी है जिस पर प्रदर्शन की आड़ में सरकारी और निजी गाड़ियों पर हमले, लूट, तोड़फोड़ करने के आरोप हैं। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को हिरासत में लिए गए अभियुक्तों का रविवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उन्हें पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें बाबा के करीबी चेले भूरा व उसके साथियों के साथ गाजियाबाद के शातिर अभियुक्त दक्ष चौधरी और उसके साथी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाबा के शिष्य हंगामा कर कथित गोकशों पर गोभक्त चंद्रशेखर दास (57) की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह हत्या नहीं बल्कि दुर्घटना है और जिस ट्रक की चपेट में आकर बाबा की मौत हुई है, उसके चालक की भी मृत्यु हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बाबा के शिष्यों द्वारा पोस्टमॉर्टम न कराए जाने की मांग पर शनिवार को ही पुलिस की मौजूदगी में विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने लोगों को आश्वासन दिया है कि अजनौंख स्थित गौशाला में बाबा की स्मृति में समाधि स्थल बनाया जाएगा और सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी।

गौशाला की करीब 400 गायों के पालन-पोषण के सवाल पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि उन गायों के चारे-पानी आदि की व्यवस्था फिलहाल प्रशासन करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं।

जीएसटी फर्जीवाड़ा : नोएडा पुलिस ने कर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को किया आरेस्ट
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस और अपराध नियंत्रण दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टैबलेट और दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अपराध नियंत्रण दल और नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने स्थानीय आसूचना और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी रोहन गुप्ता (25) को सेक्टर 62 स्थित छोटा डी पार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी विभाग को बड़ा चूना लगाया।

आरोपियों ने वर्ष 2024-25 के दौरान बिना किसी वास्तविक खरीद-फरोख्त के लगभग एक करोड़ चौहत्तर लाख से अधिक रुपये का बोगस आईजीएसटी क्लेम किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मैसर्स के.एस. इंटरप्राइजेज के नाम से जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इसके बाद आलम इंटरप्राइजेज, के.एस. इंटरप्राइजेज, सीपी ट्रेडर्स और ट्रेडियोग्राफी नाम से कई फर्जी कंपनी तैयार कर लीं।

इन फर्मों के माध्यम से कागजों पर ही माल की खरीद और बिक्री दिखाकर फर्जी इनवॉइस तैयार किए गए। इस पूरी प्रक्रिया में बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के एक फर्म से दूसरी कंपनी को माल की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किया जाता था। इसी फर्जी लेनदेन के आधार पर आरोपियों ने जीएसटी विभाग से बोगस आईजीएसटी का क्लेम कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की।

मामले में राज्यकर अधिकारी खंड 9 नोएडा की शिकायत पर 25 अक्टूबर 2025 को सेक्टर 58 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। गहन जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हीं के आधार पर फर्मों को जीएसटी में पंजीकरण कराता था।

इसके बाद कागजों पर फर्जी सप्लाई दिखाकर बोगस आईटीसी क्लेम किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस संबंध में सेक्टर 58 थाना में मुकदमा दर्ज है।

IDFC First Bank Scam: 590 करोड़ की हेराफेरी मामले में हरियाणा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
चंडीगढ़ः हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से दो लोग आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पूर्व कर्मचारी और दो अन्य एक साझेदार कंपनी के मालिक हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां मंगलवार शाम को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले की जारी जांच के तहत की गईं। इससे पहले, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि राज्य सरकार ने धोखाधड़ी की जांच के लिए एक समिति गठित की थी। आईडीएफसी बैंक ने हरियाणा सरकार के खातों में उसके कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा किए गए 590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का रविवार को खुलासा किया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सरकार इस धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी बख्शेगी नहीं। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की है।