picket - Amrit Vichar

बहराइच: बाराबंकी टोल प्लाजा पर विधायक नानपारा की गाड़ी पर हमला, धरने पर बैठे अपना दल M.L.A.
बहराइच। जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र के अपना दल के विधायक के वाहन पर शुक्रवार को लखनऊ जाते समय पथराव कर दिया गया। जिससे उनका वाहन टूट गया। वाहन में विधायक भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हमले को लेकर जिले में समर्थकों ने नाराजगी है।

बहराइच जनपद के नानपारा विधान सभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा हैं। शुक्रवार को वह अपने निजी वाहन से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बहराइच लखनऊ मार्ग पर बाराबंकी टोल प्लाजा के पास विधायक पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने विधायक के वाहन पर हमला कर दिया। जिससे वाहन टूट गया।

साथ ही टोल कर्मियों ने अपशब्द कहे। इससे विधायक नाराज हो गए। वह धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के लोगों में नाराजगी फैल गई। सभी टोल कर्मियों पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है। विधायक को समझाने में लगे हैं। समर्थक भी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: धान की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

रुद्रपुर: पदोन्नति की मांग को लेकर बेसिक शिक्षकों ने दिया डीईओ कार्यालय पर धरना
रुद्रपुर, अमृत विचार। पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बेसिक शिक्षकों डीईओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पिछले लंबे समय से शिक्षक पदोन्नति का मुद्दा उठा रहा है। बावजूद इसके शासन प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए।

गुरुवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही की मौजूदगी में बड़ी संख्या में शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर इकठ्ठा हुए। जहां उन्होंने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों का कहना था कि पिछले लंबे समय से जिले के सैकड़ों बेसिक शिक्षक पदोन्नति की मांग कर रहे है।

राजकीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के तमाम पद रिक्त है। पदोन्नति नहीं होने से शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षकों की 17 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री दीपक सिंह फर्त्याल, कोषाध्यक्ष नितेंद्र सिंह गिल, प्रदीप पांडेय, कमलेश शर्मा, राकेश कुमार, अश्वनी गुंबर, मदन अधिकारी, प्रदीप शर्मा, सतेंद्र राठी, अजयराज सैनी, देवेंद्र चौधरी, अमित त्यागी, साबिर हुसैन, विजय शंकर, दीपक बिष्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर: जबरन धान काट लेने से गुस्साए ग्रामीणों का तहसील गेट पर हंगामा, दिया धरना
शाहजहांपुर/तिलहर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव मोहब्बतगंज कुआंटांडा में जबरन धान की फसल काट लेने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की रात करीब 9:00 तहसील गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और फिर धरने पर बैठ गए। तहसील में ही एसडीएम राशि कृष्णा का आवास होने के कारण कुछ देर में ही प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के साथ पुलिस बल मौके पहुंच गया लेकिन ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सड़क हादसे में पूर्व विधायक की कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे प्रथम पक्ष के राकेश कुमार पुत्र आदि का आरोप है एसडीएम राशि कृष्णा की मिलीभगत से द्वितीय पक्ष के लोगों को धान कटवाकर सुपुर्द कर दिए गए। उनका कहना है कि धान कटवा कर प्रशासन अपने पास रख ले, हमें कोई आपत्ति नहीं है। दूसरे पक्ष को क्यों दे दिए। इसी से गुस्साए ग्रामीण तहसील के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राकेश कुमार, रतिराम, वेदपाल, दिनेश कुमार, लखन यादव, रूपराम, रेनू, रामलली, जमुना देवी, वीरावती, कलावती आदि मौजूद रहे।

शनिवार को जैतीपुर क्षेत्र में पानी की टंकी का मुआयना करने गई थी। रास्ते में भीड़ देखकर रुकी थी, लेकिन कोई विवाद की स्थिति नहीं दिखी तो चली आईं थीं। फसल कटने जैसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। इस बाबत कोई आरोप लगा रहा है तो वह निराधार है।- राशि कृष्णा, एसडीएम- तिलहर

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

अयोध्या: डॉक्टर पर मरीज से अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठीं समाजसेवी अर्चना तिवारी
अयोध्या। महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं व मरीज से अभद्रता को लेकर मंगलवार को समाजसेवी अर्चना तिवारी ने महिला अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

अर्चना तिवारी का आरोप है कि देरी से अस्पताल आने के बाद जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. निशी सिंह से जब एक महिला मरीज ने अपनी परेशानी बताई तो वह भड़क गईं और उसका पर्चा फाड़कर फेंक दिया और अभद्रता की।

कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होने तथा डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन में उन्होंने अस्पतालों में बाहर की दवाएं लिखे जाने पर रोक लगाने व मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़े:-वाराणसी: बीएचयू में छात्रों ने की तालाबंदी, धरना देकर उठाई यह बड़ी मांग

बरेली: बेसिक शिक्षा समिति ने नगर निगम को दी चेतावनी, कहा- स्कूल भवन की नहीं हुई मरम्मत तो देंगे धरना
बरेली,अमृत विचार। प्रेमनगर के सीआई पार्क में बने सरकारी मान्यता प्राप्त सैण्ट राम स्वरूप कान्वैन्ट स्कूल नगर निगम के भवन में चल रहा है। सात साल पहले ठेका पास होने के बाद भी स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत नहीं हो सकी, जिसको लेकर आज बेसिक शिक्षा समिति ने आज नगर निगम में चेतावनी भरा ज्ञापन दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अगर 10 अक्टूबर तक भवन का निर्माण नहीं हुआ तो वह लोग नगर निगम में धरना प्रदर्शन के करेंगे।

जानकारी के अनुसार सीआई पार्क प्रेमनगर बरेली में सैण्ट राम स्वरूप कान्वैन्ट जो कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है वर्ष 1964 से किराए पर संचालित है। उक्त नगरनिगम के भवन जिसमें स्कूल संचालित है की मरम्मत को लेकर 2015 में टेंडर पास हुआ था। इस दौरान ठेकेदार स्कूल भवन का निरीक्षण करने भी आए थे और यह कह कर लौट गए कि रुपए पांच लाख एकहत्तर हजार में मरम्मत सम्भव नहीं है। तब से आज तक कार्य सुरु नहीं हो सका।

इस मामले में जनसमिति के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश  पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया,आड़ीटर संजय पौल,मन्त्रियों अभिषेक द्विवेदी व राकेश विक्रम सक्सेना सहित नवीन कुमार, भानू सक्सेना,एम के घोष, राजेश कुमार सक्सेना आदि नगर निगम पहूंचे। इस मौके पर उन्होंने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में देकर चेतावनी धरने की चेतावनी दी है

ये भी पढ़ें:-बरेली : 104वें उर्स-ए-रजवी का आगाज, जायरीनों की आमद शुरू, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

नैनीताल: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन जारी
नैनीताल, अमृत विचार। राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को बीस सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भाकुनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

राज्य कार्मिकों के ग्रेड वेतन के निर्णय को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने और गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार न किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकुनी, दिनेश जोशी, हयात चंद्र आर्या, कमल उपाध्याय, हेमंत सेमवाल, लता पांडे, हेमंत पांडे, याचना कोरंगा, राम चंद्र सुयाल, पूजा काडाकोटी, दीक्षा सैनी आदि मौजूद रहे।

सुल्तानपुर: कवरेज कर रहे पत्रकार पर होमगार्ड ने किया हमला, आक्रोशित पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
सुल्तानपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब खबर के संकलन को गए एक पत्रकार पर परिसर के बाहर खड़े एक वर्दीधारी होमगार्ड ने हमला कर दिया। हमले की घटना वीडियो बना रहे पत्रकार के कैमरे में कैद हो गई। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ले रहे अयोध्या मंडल के आयुक्त रणदीप रिनवा व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कानों तक शोर पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया। धरने पर बैठे पत्रकारों को समझा बुझाकर एसपी सोमेन बर्मा ने शांत कराया और कोतवाली नगर में लूट का मुकदमा दर्ज कराया।

पत्रकार राजदेव शुक्ल उर्फ बेनू एक दैनिक समाचार पत्र से जुडे़ है। मंडलायुक्त की कवरेज करने वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गए थे। जहां पर उन पर एक होमगार्ड ने हमला बोल दिया। हमले की सूचना पर कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए आक्रोशित करीब सैकड़ा भर पत्रकार मंडलायुक्त के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए। यहां सभी पत्रकारों ने वीडियो फुटेज के आधार पर वर्दीधारी होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज करने व निलंबन की मांग करते हुए कार्यवाही पर अड़े रहे।

एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, तहसीलदार विदुषी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम, नगर कोतवाल व क्षेत्राधिकारी पत्रकारों को मनाने में नाकाम रहे। करीब घंटे भर प्रदर्शन व नारेबाजी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पत्रकारों को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड ने मारपीट व अभद्रता करने वाले होमगार्ड पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात दोहराई, तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पत्रकार की तहरीर पर नगर कोतवाली में लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। धरने देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, महामंत्री राकेश तिवारी, नरेंद्र द्विवेदी, उपजा के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, अशोक मिश्र, आशुतोष मिश्र, दर्शन साहू, दिनेश श्रीवास्तव, श्रवण पांडेय, पंकज गुप्ता व अन्य पत्रकार, छायाकार रहे।

यह भी पढ़ें:-विधायकों की गिरफ्तारी पर कानपुर में सपा का मौन धरना, बोले- लोकतंत्र की हत्या बंद हो

रुद्रपुर: व्यापारियों ने एसएसपी दफ्तर पर धरना देने की दी चेतावनी, इस वजह से हैं नाराज
रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र पर हमले की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को व्यापार मंडल एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र दीप हंसपाल पर शनिवार को सरेशाम किच्छा के बीच बाजार हमला किया गया है। जिस तरह से वीडियो फुटेज में देखा गया उससे यह साफ जाहिर होता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग दीप हंसपाल को जान से मारने की नीयत से आए थे। अगर उनका बेटा भागकर ज्वैलर्स शॉप में जाकर नहीं छिपता तो बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी।

बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिये। यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ही घटना में शामिल गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया तो संपूर्ण जिले के व्यापार मंडल पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पर धरना करेंगे।

बैठक में नगर महामंत्री हरीश अरोरा, बलविंदर सिंह विर्क, राजेश बंसल, शिव कुमार बंसल, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, राकेश दुदेजा, प्राण ठक्कर, इंद्रजीत सिंह, गुलशन कुमार, मनीष अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, पारस अरोरा, सागर छाबड़ा मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में माइनॉरिटी गार्ड पिकेट पर आतंकवादी हमला, कोई हताहत नहीं
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने एक माइनॉरिटी गार्ड पिकेट पर हमला कर दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे बटागुंड शोपियां में तैनात एक माइनॉरटी गार्ड पिकेट पर गोलीबारी हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतर्क गार्ड कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि, आतंकवादी पास के बगीचों का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। माइनॉरिटी पिकेट घाटी के गांवों में तैनात सुरक्षा पिकेट हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य रहते हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 16 घंटे में यह दूसरा हमला है। पुलवामा जिले में सोमवार शाम हुए आतंकवादी हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- कुपवाड़ा में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

बहराइच: इमामगंज चौराहा पर पहुंचे ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, लगा जाम
बहराइच। खैरी घाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने पूजित दीवार को रविवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को सभी इमाम गंज चौराहा पहुंचे। यहां पर सभी ने तहसील और नहर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों की विरुद्ध कार्रवाई और पुनः दीवार निर्माण की मांग कर रहे हैं।

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन है। जिस पर पूजित स्थल है। ग्रामीण लंबे अरसे से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं। रविवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। सभी ने मंदिर की दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया। जबकि पूजित स्थल का दीवार गिराने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसके बाद भी बुलडोजर से दीवार गिरा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजित स्थल पर ही धरना दिया। लेकिन सिंचाई विभाग के साथ पुलिस और राजस्व कर्मी मौके से चले गए। वही सोमवार को सुबह 11बजे से ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहा पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है।

धरना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन ग्रामीण संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई और पुनः दीवार निर्माण की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों का आंदोलन लंबा चल सकता है। प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लगा हुआ है।

पढ़ें-बहराइच: सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी दीवार,चला बुलडोजर

रामपुर: आंबेडकर पार्क में चल रहा धरना 24वें दिन खत्म
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां की रिहाई के लिए वीर भगत सिंह युवा मोर्चा की ओर से 24 दिन से लगातार धरना चल रहा था। इस धरने में आसपास के सपा कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे थे। कई बार अधिकारियों ने आकर धरने को खत्म कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन धरना जारी था। गुरुवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना हटाने की चेतावनी दी। रात को सपा के जिलाध्यक्ष ने धरने पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना खत्म करा दिया।

सपा सांसद आजम खां 26 फरवरी 2021 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर 100 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उनकी रिहाई के लिए वीर भगत सिंह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजतकुमार अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर पिछले 24 दिन से सपा सांसद आजम खां की रिहाई के लिए आंबेडकर पार्क में धरना दे रहे थे। कई बार अधिकारियों ने धरने में जाकर धारा 144 और कोविड की वजह से धरना खत्म करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद भी धरना लगातार चल रहा था।

गुरुवार शाम को प्रशासनिक अधिकारी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर धरना खत्म करने की चेतावनी दी थी। देर शाम को सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल धरने पर पहुंचे,उसके बाद जूस पिलाकर धरने को खत्म कराया। इस धरने में जिले भर के सपा के कार्यकर्ता आ रहे थे।वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन प्रभारी लव सिरोही का कहना है कि अगर धरना खत्म नहीं हुआ,तो कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद: बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने गांधी आश्रम पर दिया धरना
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में करोड़ों रुपए की बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने शनिवार को कांट रोड स्थित गांधी आश्रम पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग पर हम लोगों का लगभग 20 करोड़ बकाया चल रहा है, लेकिन रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को अभी तक बकाया राशि नहीं दी गई है। इसलिए हम लोगों ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना देने वालों में मुख्य रूप से सुभाष शाही, अनुपेंद्र सिंह, शाने रज़ा, हरीनाथ यादव और श्याम सिंह सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: सपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली