Aam Aadmi Party - Amrit Vichar

राम मंदिर भूमि खरीद पर संजय सिंह के गंभीर आरोप, बोले- 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ में खरीदी गई
लखनऊ, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों पर भूमि खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मंदिर परिसर के आसपास कई जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं। साथ ही, राम मंदिर दान में गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

55 करोड़ में खरीदी जमीन पर सवाल

संजय सिंह ने दावा किया कि 16 नवंबर 2023 को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या के शहनवाजपुर क्षेत्र में 117 बिस्वा जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि उसकी वास्तविक कीमत करीब नौ करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि यह जमीन आलोक बंसल, मनीष बंसल और शिवानी बंसल से खरीदी गई और इससे जुड़े दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

मुआवजा और खरीद मूल्य में अंतर का दावा

आप सांसद का आरोप है कि मांझा बरेठा क्षेत्र में सरकार ने तीन हजार से अधिक किसानों की जमीन अधिग्रहित कर करीब 4.40 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा दिया, जबकि ट्रस्ट ने दूसरी जमीन के लिए लगभग 47 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से भुगतान किया। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र की जमीनों के मूल्य में इतना बड़ा अंतर कई सवाल खड़े करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

संजय सिंह ने कहा कि वह एसआईटी अधिकारियों से समय मांगकर सभी दस्तावेज सौंपेंगे। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच ट्रस्ट से जुड़े भूमि खरीद मामलों और सरकार द्वारा नामित सदस्यों की भूमिका की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध तरीके से कराई जाए।

मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "साक्ष्य होने पर एसआईटी को देने" संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनके पास दस्तावेज मौजूद हैं और वे जांच एजेंसियों को सौंपेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।

अभी नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

संजय सिंह के आरोपों पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, भारतीय जनता पार्टी या संबंधित सरकारी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:- Ayodhya News: CM योगी ने आस्था-विश्वास की धारा में SIT जांच पर बढ़ाया भरोसा, कहा- कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा

लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर प्रयागराज में सियासत तेज, छात्रों से मिले सांसद संजय सिंह
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की लेखपाल भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रयागराज में छात्र आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सोमवार को प्रयागराज पहुंचे और प्रतियोगी छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के.के. राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्किट हाउस परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा और पुलिस अधिकारियों के साथ सांसद संजय सिंह की तीखी बहस भी हुई। हालांकि बाद में छात्रों और प्रतिनिधिमंडल के बीच संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर छात्रों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसे प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा। संजय सिंह ने प्रयागराज में कुछ कोचिंग संस्थानों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और अधिवक्ता के.के. राय ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।

उधर, सर्किट हाउस परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं लेखपाल भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण की जांच और उससे जुड़े तथ्यों को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है।

केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं के खिलाफ HC का अवमानना नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ किया था पोस्ट
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों और पोस्ट करने के मामले में अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

मंगलवार को न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की खंडपीठ ने इस स्वतः संज्ञान अवमानना मामले में AAP नेताओं दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ भी नोटिस जारी किया।

मामला क्या है?

14 मई को न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में AAP नेताओं द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए गए कथित बदनामी अभियान पर संज्ञान लिया था। जस्टिस शर्मा ने कहा था कि केजरीवाल और अन्य नेताओं ने कानूनी रास्ता अपनाने के बजाय उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपमानजनक पोस्ट और एडिटेड वीडियो वायरल किए, जिसमें उन पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया गया था।

कोर्ट ने इन पोस्ट को गंभीर अवमानना माना और स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू की थी। यह फैसला उन सोशल मीडिया पोस्ट्स के आधार पर आया है, जिनमें जस्टिस शर्मा पर “राजनीतिक निष्ठा” रखने का आरोप लगाया गया था।

पंजाब सरकार में संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लगाया बड़ा आरोप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने राज्य को ''प्रताड़ित'' किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। उन्होंने बताया कि अरोड़ा का चंडीगढ़ स्थित आधिकारिक आवास भी उन पांच परिसरों में शामिल है जिन पर छापेमारी की गई।

केजरीवाल ने 'एक्स' पर कहा, ''जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज ईडी की छापेमारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ साल में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धोखा किया है। पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है।''

उन्होंने कहा, ''पंजाब गुरुओं की धरती है। कई सौ साल पहले औरंगजेब ने जुर्म और अत्याचार के जरिए देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया। मोदी जी ने भी बेईमानी से देश के कई हिस्सों पर कब्जा लिया है।...मोदी जी भी अब पंजाब पहुंचे हैं। मोदी जी भी पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पर गुरुओं ने कुर्बानी देकर औरंगजेब का सामना किया और लोगों को बचाया। आज गुरुओं की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा।''

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''पंजाब के पानी पर हमला किया, पंजाब विश्वविद्यालय को लेने की कोशिश की, ग्रामीण विकास का पैसा रोक लिया और अब ईडी की ताबड़तोड़ 'रेड' शुरू कर दी। अशोक मित्तल के यहां 'रेड' हुई, अगले दिन उनको भाजपा में शामिल करवा लिया।''

उन्होंने कहा, ''इसका मतलब ईडी की छापेमारी का मकसद चोरी का पैसा ढूंढ़ना नहीं था। केवल अशोक मित्तल को तोड़कर उन्हें भाजपा में शामिल करवाना था। कुछ दिन पहले संजीव अरोड़ा के यहां भी छापेमारी हुई। वह भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उनके यहां फिर से छापेमारी करवा दी।'' केजरीवाल ने कहा, ''कुछ वर्ष पहले मोदी जी ने पंजाब के किसानों को ललकारा था और उन्हें किसानों के आगे झुकना पड़ा। आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा है।''

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राघव चड्ढा : AAP पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- पंजाब सरकार कर रही मशीनरी का दुरुपयोग
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर ''प्रतिशोध की राजनीति'' करने और राज्यसभा में हाल में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राघव चड्ढा ने तीन अन्य सांसदों के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने आप से बाहर निकलने के बाद उनके खिलाफ उत्पीड़न और ''राजनीतिक रूप से प्रेरित'' कार्रवाई का आरोप लगाया।

राघव चड्ढा ने बैठक के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ''आम आदमी पार्टी से असहमति जताने का अपना संवैधानिक अधिकार प्रयोग करने वाले सभी सांसदों, जिन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया, उनके संबंध में तथा इन सभी घटनाओं व घटनाक्रमों को आज राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मैं आम आदमी पार्टी को यह भी बताना चाहता हूं कि जब तक हम आज्ञाकारी रहे, हमें संस्कारी माना गया। जैसे ही हमने पार्टी छोड़ी, हमें भ्रष्ट करार दे दिया गया।''

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कई पूर्व आप सांसदों को राज्य एजेंसियों द्वारा धमकाया और दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी, जो दूसरों पर बदले की राजनीति का आरोप लगाती है, आज खुद खतरनाक प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है। 24 अप्रैल को जब हम आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तब से हमारे सांसदों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।''

चड्ढा ने कुछ विशेष उदाहरण देते हुए दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह पर हमला किया गया है, जबकि उद्योगपति एवं सांसद राजेंद्र गुप्ता के व्यावसायिक कार्यों में कथित तौर पर बाधा डाली गई है। उन्होंने कहा, ''हमने 24 अप्रैल, 2026 को आम आदमी पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। तब से हमारे सांसदों को परेशान किया जा रहा है। सबसे पहले, विश्व कप विजेता क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर 'गद्दार' लिखा गया।

पंजाब पुलिस की मदद से उनके आवास पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए और उनके परिवार को निशाना बनाकर अपमानजनक नारे लगाए गए।'' उन्होंने कहा, ''हमारे साथी राजेंद्र गुप्ता, जो पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हैं और पंजाब के मालवा क्षेत्र में एक बड़ी फैक्टरी चलाते हैं जिससे लगभग 30,000 लोगों को आजीविका मिलती है, उनकी फैक्टरी को निशाना बनाया गया। पंजाब सरकार ने कथित तौर पर उनकी पानी की आपूर्ति काट दी और प्रदूषण बोर्ड ने फैक्टरी को बंद करने की कार्रवाई शुरू करने के लिए छापे मारे।''

उन्होंने दावा किया कि सांसद संदीप पाठक के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने ''दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत'' बताया। चड्ढा ने कहा, ''ये प्राथमिकी और नोटिस इतने बेबुनियाद हैं कि कागज पर लिखे होने के भी लायक नहीं हैं। न्यायपालिका इन्हें खारिज कर देगी।'' उन्होंने आप के नेतृत्व वाली सरकार को चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सतर्कता विभाग, प्रदूषण बोर्ड और पुलिस का इस्तेमाल करना एक खतरनाक खेल है। आपने भले ही इसकी शुरुआत की हो, लेकिन इसका अंत अच्छा नहीं होगा। इसे रोकना होगा।'' चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि ''मनगढ़ंत मामलों'' के जरिए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है और दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार के अधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने उनसे राजनीतिक दबाव में काम न करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ''मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि आप सम्मानित अधिकारी हैं। तबादलों या निलंबन की धमकियों के आगे न झुकें। कानून के अनुसार और राष्ट्रहित में कार्य करें।'' राज्यसभा सदस्य ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का आह्वान करने वाले अब सरकारी तंत्र का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। चड्ढा ने कहा, ''पंजाब की जनता को यह जानना चाहिए कि उनकी सरकार का इस्तेमाल राजनीतिक हिसाब-किताब निपटाने के लिए कैसे किया जा रहा है।''

बाराबंकी : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, कहा- UP में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट
बाराबंकी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में रविवार को पटेल तिराहे पर स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतिकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जुगराज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि गलत रीडिंग, मनमाने बिल और तकनीकी खामियों से उपभोक्ता परेशान हैं। जहां पहले करीब 1500 रुपए तक बिल आता था, वहीं अब 6000 से 7000 रुपए तक पहुंच रहा है।

प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अग्रिम भुगतान के बावजूद 10–12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहना सिस्टम की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से अधिकांश प्रीपेड हैं, जिनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, ट्यूबवेल पर लगाए जा रहे 4G आधारित मीटरों से नेटवर्क समस्या के कारण किसानों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम जनजीवन को और प्रभावित किया है। जुगराज सिंह ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी योजना लागू करने से पहले न तो पर्याप्त जनजागरूकता चलाई गई और न ही किसी स्वतंत्र तकनीकी या वित्तीय मूल्यांकन को सार्वजनिक किया गया।

आप ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और उपभोक्ताओं व किसानों को राहत दी जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने सुरक्षा घेरा वापस लिए जाने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया
चंडीगढ़। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है कि पंजाब सरकार को उनकी सुरक्षा बहाल करने का निर्देश दिया जाए। पूर्व क्रिकेटर सिंह ने राघव चड्ढा समेत आप के छह राज्यसभा सदस्यों के साथ 24 अप्रैल को भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया था।

पंजाब पुलिस की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद केंद्र सरकार ने जालंधर में सिंह के आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती कर दी। आप के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने वाले हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और अशोक मित्तल के घरों के बाहर प्रदर्शन किया था और जालंधर तथा लुधियाना में उनके घरों की दीवारों पर स्प्रे पेंट से 'गद्दार' लिख दिया था।

हरभजन ने अपनी याचिका में कहा है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ने उन्हें खतरे का कोई ताजा आकलन किए बिना और उन्हें कोई नोटिस या सुनवाई का अवसर दिए बिना 'बहुत ही मनमाने तरीके से' उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया। याचिका में आधिकारिक प्रतिवादियों को सुरक्षा घेरा बहाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा उनका सुरक्षा घेरा वापस लिए जाने के फौरन बाद 25 और 26 अप्रैल को हिंसक भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया और इस दौरान स्थानीय पुलिस मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

याचिका के अनुसार, ''दिलचस्प बात यह है कि 25 अप्रैल की सुबह, याचिकाकर्ता के आवास पर तैनात सभी पुलिसकर्मी चले गए और जालंधर के उपायुक्त ने आम आदमी पार्टी के सदस्यों को याचिकाकर्ता के आवास पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी। दोपहर लगभग 2:30 बजे, एक भीड़ याचिकाकर्ता के आवास पर पहुंची और घर की बाहरी दीवारों पर 'गद्दार' लिख दिया।''

याचिका में बताया गया है कि सिंह उस समय किसी निजी आयोजन के लिए मुंबई में थे और उनके एक रिश्तेदार ने घर पर भीड़ के हमले के बारे में फोन से जानकारी दी। याचिकाकर्ता ने कहा कि एडीजीपी ने सुरक्षा घेरा वापस लेने का आदेश जारी करते हुए जालंधर के पुलिस आयुक्त को जरूरी सुरक्षा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया था, लेकिन ऐसा कोई बंदोबस्त नहीं किया गया।

‘आप’ के लिए आत्ममंथन का समय
पिछले कुछ सालों में आम आदमी पार्टी से जिस तरह लोग गए हैं, अब उस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पार्टी के लिए यह आत्म मंथन का समय है।

जयदेव राठी, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट

आम आदमी पार्टी की बिखरती झाड़ू अब सिर्फ विपक्षी दलों को दोष देकर नहीं बांधी जा सकती। 24 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पार्टी की आंतरिक स्थिति को पूरी तरह उजागर कर दिया। राघव चड्डा के नेतृत्व में सात राज्यसभा सांसदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया और भाजपा में विलय की घोषणा कर दी। यह विद्रोह कोई अचानक घटना नहीं है। यह लंबे समय से चली आ रही आंतरिक कलह, सिद्धांतों से समझौते और एक व्यक्ति केंद्रित सत्ता की परिणति है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने इसे ‘पंजाब के स्वाभिमान पर चोट’ और ‘गद्दारी’ करार दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि समस्या बाहरी नहीं, बल्कि पार्टी के अंदरूनी ढांचे में गहरी जड़ें जमाए हुए है। केजरीवाल को अब विपक्ष को कोसने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए। वह पार्टी जो 2012 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली थी, आज उसी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गई है, जिसके खिलाफ उसने जन-आंदोलन छेड़ा था। सादगी, पारदर्शिता और आम आदमी के सिद्धांतों पर पार्टी बनी थी।

सात सांसदों के इस्तीफे के पीछे के कारण स्पष्ट हैं। राघव चड्डा को हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया था। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार अब ‘अनचेक’ हो गया है और व्यक्तिगत स्वार्थ हावी है। स्वाति मालीवाल, जो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहीं और केजरीवाल की करीबी मानी जाती थीं, ने भी ‘अनचेक भ्रष्टाचार’ का सीधा जिक्र किया। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर हमले का आरोप लगाकर पार्टी की छवि को झटका दिया था।

हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी, सभी ने सामूहिक रूप से यही कहा कि पार्टी मूल मिशन से भटक गई है। यह पहला विद्रोह नहीं है। आप की स्थापना के बाद से ही सिद्धांतों की हत्या, आंतरिक लोकतंत्र की कमी और केजरीवाल की तानाशाही शैली के आरोप लगते रहे हैं। 2014 में ही पार्टी के संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी ने इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने खुलकर कहा कि पार्टी में ‘आंतरिक लोकतंत्र की कमी’ है, फैसले एक छोटे समूह द्वारा लिए जा रहे हैं और आलोचना को दबाया जा रहा है। इल्मी, जो पार्टी की शुरुआती चेहरा और प्रवक्ता थीं, बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। उसी समय कैप्टन जीआर गोपीनाथ जैसे अन्य संस्थापक सदस्य भी निराश होकर चले गए और उन्होंने पार्टी की रणनीतियों पर सवाल उठाए।

2015 में पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा जब दो संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को ‘गंभीर अनुशासनहीनता और एंटी-पार्टी गतिविधि’ के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। यादव और भूषण ने केजरीवाल पर एकतरफा फैसले लेने, आंतरिक लोकतंत्र की हत्या और टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ‘आप अब एक खाप पंचायत की तरह चल रही है, जहां एक छोटा समूह और तानाशाह सारे सपनों को तोड़ रहा है।’ उनके साथ आनंद कुमार और अजीत झा को भी बाहर कर दिया गया।

2017-18 का दौर आया, जब एक के बाद एक विद्रोह हुए। कुमार विश्वास, 2018 के आसपास पार्टी से दूरी बनाने लगे। उन्होंने पारदर्शिता की कमी, खासकर राज्यसभा नामांकनों में अनियमितताओं का आरोप लगाया और कहा कि नेतृत्व अब सिद्धांतों से समझौता कर रहा है। 2018 में ही पत्रकार से राजनेता बने अशुतोष ने इस्तीफा दे दिया।

उसी साल अलका लांबा को पार्टी ने इस्तीफा देने को कहा। लांबा ने इसे ‘एंटी-पार्टी एक्टिविटी’ करार दिया। बाद में अल्का लांबा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। कपिल मिश्रा, जो केजरीवाल सरकार में मंत्री थे, 2017 में ही बागी हो गए। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का सीधा आरोप लगाया। कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन से करोड़ों रुपये नकद लेने का दावा किया। मिश्रा को कैबिनेट से हटा दिया गया और बाद में वे 2019 में भाजपा में शामिल हो गए।

एचएस फूलका, अशोक खेतान और कई अन्य दिल्ली इकाई के नेता भी इसी दौर में चले गए, आंतरिक लोकतंत्र की कमी और व्यक्तिगत स्वार्थ को वजह बताते हुए। आप पार्टी छोड़ चुके, नवीन जयहिंद ने भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। पंजाब में भी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कम से कम 11 विधायकों ने या तो इस्तीफा दे दिया या अयोग्य ठहराए गए। हर बार असहमति को ‘गद्दारी’ या ‘विपक्षी साजिश’ बताकर दबाया गया, लेकिन समस्या जड़ में थी- केजरीवाल की एकल सत्ता और फैसलों की एकतरफा प्रक्रिया। (यह लेखक के निजी विचार हैं)

'AAP' के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद, राज्यसभा के सभापति ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति ने सदन के उन सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) में विलय को मंजूरी दे दी है जो हाल में आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हो गए हैं। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी सदन में विभिन्न दलों की सदस्य सूची में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले सदस्यों के नाम भाजपा की सूची में आ गए हैं और पार्टी की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी से निर्वाचित सदस्य राघव चड्ढा, डॉ संदीप कुमार पाठक और डॉ अशोक कुमार मित्तल ने गत 24 अप्रैल को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। इन सदस्यों में उपरोक्त तीन के अलावा सर्वश्री हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से आज जारी सूची के अनुसार इन सदस्यों को 24 अप्रैल से ही भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता दी गई है। इस सूची में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर तीन हो गई है। सदन में अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के अलावा दो सदस्य श्री नारायण दास गुप्ता और श्री संत बलबीर सिंह के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने श्री राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उप नेता पद से हटा दिया था। उसी के बाद से पार्टी में समस्या उत्पन्न हुई है।

आम आदमी पार्टी का वर्क वातावरण जहरीला हो गया था -इसलिए छोड़ दिया साथ: राघव चड्ढा
अमृत विचार : आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने समर्थकों को, उनके उस सवाल जवाब दिया है-जिसमें वो पार्टी छोड़ने का कारण पूछ रहे हैं। राघव ने कहा कि, "आप जिस संस्थान-कंपनी में सर्विस कर रहे हैं, वहां आपको काम न करने दिया जा रहा हो, वातावरण जहरीला हो जाए तो आप क्या करेंगे? मेरे ख्याल से उस जगह को छोड़ देना चाहिए। मैंने भी वही किया, क्योंकि मुझे लगातार काम करने से रोका जा रहा था।"

राघव ने समर्थकों को जारी वीडियो संदेश में कहा कि, मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया था। मैं चार्टर्ड एकाउंटें था और अपना सुनहरा करियर छोड़कर आप ज्वॉइन की। अपनी जवानी के 15 साल पार्टी को दिए। लेकिन अब जब मैंने महसूस किया कि ये वो पार्टी नहीं है, जिसके लिए मैंने अपना करियर छोड़ा। पार्टी पर चंद भ्रष्ट लोगों का कब्जा है।

उन्होंने कहा कि मैंने अकेले पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि मेरे साथ छह और सांसदों ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने फैसले पर सफाई देते हुए कि एक आदमी ने ये निर्णय लिया होता तो शायद वो गलत हो सकता था। लेकिन यहां एक साथ सात लोगों ने पार्टी छोड़ी है। सब तो गलत नहीं हो सकते हैं, या फिर इससे पहले भी बहुत लोगों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। क्या वो सब गलत थे, नहीं! पार्टी पथभ्रष्ट हो गई है।

जनता के मुद्दों को लेकर राघव ने कहा कि आप लोग लगातार ये प्रश्न पूछ रहे कि, क्या आगे भी मैं आम इंसान के मुद्दे वैसे ही उठाता रहूंगा। निश्चिंत रहिए मैं हमेशा आम इंसान के मुद्दों पर उतनी ही मुखरता से सदन में बोलता रहूंगा और शायद अब हम उनके समाधान के बारे में भी फैसला कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें :

सिक्किम और यूपी दौरे पर PM मोदी, देंगे हजारों करोड़ की सौगात; वाराणसी में महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

हरभजन सिंह के घर पर बवाल! AAP कार्यकर्ताओं ने नेमप्लेट पर पोती कालिख, दीवार पर लिखा- 'गद्दार'
जालंधर। पंजाब की सियासत में तीखा घमासान जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने घर की दीवार पर काले रंग से 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गद्दार' करार दिया।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने न सिर्फ आम आदमी पार्टी बल्कि पूरे पंजाब की जनता के विश्वास के साथ भी विश्वासघात किया है। बता दें कि हाल ही में हरभजन सिंह समेत AAP के सात राज्यसभा सांसदों (जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं) ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जिसके बाद AAP कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

AAP का राज्यसभा में 'पावर सरेंडर':स्वाति मालीवाल के विवाद से लेकर राघव चड्ढा तक... जानें कैसे टूटा आम आदमी पार्टी का तैयार प्लॉट?
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार का दिन किसी राजनीतिक 'ब्लैक फ्राइडे' से कम साबित नहीं हुआ। संसद के उच्च सदन में पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले 10 में से 7 सांसदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस बड़े दलबदल ने न केवल राज्यसभा में AAP के कुनबे को छोटा कर दिया है, बल्कि अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय विस्तार के सपनों पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

इन दिग्गजों ने बदला पाला

पार्टी छोड़ने वाले सात चेहरों में वे नाम शामिल हैं जो कभी केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार हुआ करते थे:
1. राघव चड्ढा (कभी पार्टी के पोस्टर बॉय रहे)
2. संदीप पाठक (संगठन के चाणक्य माने जाने वाले)
3. स्वाति मालीवाल (पूर्व DCW चीफ)
4. हरभजन सिंह (पूर्व क्रिकेटर)
5. अशोक मित्तल
6. विक्रम साहनी
7. राजेंद्र गुप्ता

बगावत की पटकथा: मालीवाल कांड और राघव की नाराजगी

जानकारों की मानें तो इस टूट की नींव उसी दिन पड़ गई थी, जब स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाया था। स्वाति ने इस्तीफे के बाद "भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी" का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब अपराधी तत्वों के संरक्षण का केंद्र बन गई है।

वहीं, राघव चड्ढा की विदाई को उनके 'पद घटाने' से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से मुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने संकेत दिया था कि 'शांत नदी' कभी भी बाढ़ का रूप ले सकती है। आज उनका बीजेपी में जाना AAP के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक हार माना जा रहा है।

ED का साया या 'ऑपरेशन लोटस'?

इस सामूहिक इस्तीफे पर राजनीति गरमा गई है। AAP नेता संजय सिंह ने इसे बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा कि जांच एजेंसियों (ED-CBI) के डर से सांसदों को तोड़ा गया है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने वाले सांसदों में से एक, अशोक मित्तल के ठिकानों पर हाल ही में ED ने फेमा (FEMA) मामले में छापेमारी की थी।

पंजाब की पकड़ और भविष्य पर संकट

स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी 6 बागी सांसद पंजाब कोटे से थे। ऐसे में पंजाब में भगवंत मान सरकार और पार्टी के संगठन के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। अगले साल होने वाले गुजरात और गोवा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस आंतरिक कलह ने AAP को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

राज्यसभा में अब AAP महज 3 सांसदों तक सिमट गई है। वह पार्टी जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली थी, आज अपने ही साथियों के गंभीर आरोपों और बगावत के भंवर में फंसी नजर आ रही है।