Baghpat - Amrit Vichar

विश्व स्तरीय योग-वेलनेस सेंटर की रफ्तार तेज: स्टेकहोल्डर मीटिंग में निवेशकों ने दिए अहम सुझाव, 150 एकड़ में बनेगा मेगा प्रोजेक्ट
लखनऊ, अमृत विचार : उप्र. के बागपत में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आयोजित ‘स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन’ में सरकार, निवेशकों और विशेषज्ञों ने इस मेगा प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया।

बैठक में ईशा फाउंडेशन सहित देश के प्रमुख योग, नेचुरोपैथी और वेलनेस संस्थानों के 20 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट ‘जनता का और जनता के लिए’ समर्पित होगा।

इस दौरान निवेशकों और विशेषज्ञों ने राज्य सरकार की पर्यटन नीति, रियायतों और जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए निवेशकों को नीतिगत प्रावधानों और सुविधाओं की जानकारी दी।

योग, आयुर्वेद और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम

बागपत के हरिया खेड़ा गांव में 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनने वाला यह वेलनेस सेंटर आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का संगम होगा। परियोजना में 2,000-3,000 क्षमता का योग हॉल, ओपन योग एरीना, ध्यान केंद्र, 200 बेड का अस्पताल और 1,500 बेड की डॉर्मिटरी विकसित की जाएगी।

इसके अलावा कैंपस में कॉटेज, भोजनालय, रेस्टोरेंट, कैफे, एम्फीथिएटर, ध्यान उद्यान और वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी होंगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोलर ऊर्जा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे।

बागपत के चीनी मिल में जहरीली गैस रिसाव, एक कर्मचारी की मौत, पांच अन्य की तबीयत खराब
बागपतः बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र स्थित मलकपुर चीनी मिल में मंगलवार देर शाम अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक बुजुर्ग कर्मचारी की मौत हो गई तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से बीमार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल में मंगलवार देर शाम अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र से अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया जिसके संपर्क में आने से चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा (62) समेत छह लोग बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक शर्मा की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच अन्य कर्मचारी बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से हमीद और साकिब की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि शीर्ष अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हो रहा है।

नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों का सम्मान... रिसाइकिल प्लास्टिक से बनी गुड़िया से मिलेगा सशक्तीकरण का संदेश
लखनऊ, अमृत विचार: नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण का अनूठा आयोजन ‘नन्ही कली’ कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। 19 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम बेटियों को सम्मानित करेंगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

इस पहल की खासियत है कि ‘नन्ही कली’ गुड़िया गांव की महिलाओं द्वारा रिसाइकिल प्लास्टिक और कपड़ों के टुकड़ों से तैयार की जा रही है। इसमें बेकार प्लास्टिक बोतलों से बने फाइबर का उपयोग किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘मिशन शक्ति’ अभियान को मजबूती देगा। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्रदान कर रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के ‘जीरो वेस्ट’ विजन के तहत शुरू हुई यह पहल अब बागपत की नई पहचान बनती जा रही है। ‘नन्ही कली’ केवल एक गुड़िया नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनकर उभर रही है।

सरकारी स्कूलों की बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’, बागपत के गांव तक पहुंची हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां भी अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रही हैं। बागपत जनपद के छपरौली ब्लॉक में स्थापित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब ने ग्रामीण छात्राओं के सपनों को नई उड़ान दी है।

ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बनाई गई इस हाईटेक खगोलशास्त्र प्रयोगशाला के माध्यम से छपरौली ब्लॉक की लगभग 100 बालिकाओं को आधुनिक विज्ञान से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। प्रयोगशाला में 45 प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिनके जरिए छात्राएं ब्रह्मांड, ग्रहों, तारों और अन्य आकाशीय पिंडों से जुड़े जटिल सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझ रही हैं।

योगी सरकार के इस प्रयास से ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राएं अब केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टेलिस्कोप संचालन, नाइट-स्काई ऑब्जर्वेशन और डिजिटल सिमुलेशन जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं। इससे उनमें जिज्ञासा, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो रहा है।

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि इस एस्ट्रोनॉमी लैब को हाईटेक तकनीक से विकसित किया गया है। यहां छात्राओं को आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ एस्ट्रोनॉमी सॉफ्टवेयर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आकाशीय पिंडों की स्थिति, गति और संरचना को डिजिटल माध्यम से समझ पा रही हैं। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि छात्राएं स्वयं टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रही हैं। शिक्षकों के अनुसार, जब कोई बालिका अपने हाथों से टेलिस्कोप चलाकर चंद्रमा देखती है तो उसके भीतर आत्मविश्वास के साथ कुछ नया करने की प्रेरणा जन्म लेती है और वह खुद को सुनीता विलियम्स जैसे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से जोड़कर देखने लगती है। इसके साथ ही बागपत जिले के 25 सरकारी विद्यालयों में एआई-संचालित स्मार्ट क्लास भी शुरू की गई हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को इंटरैक्टिव और तकनीक आधारित शिक्षा मिल रही है, जिससे सीखने की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।

राकेश टिकैत ने UGC के नए समानता नियमों पर दिए दो बड़े सुझाव, बोले- जनसंख्या कंट्रोल के लिए 50 साल तक 'एक बच्चा' नीति लागू करो!
बागपत: देशभर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर तीखी बहस चल रही है। सवर्ण समाज से जुड़े संगठन इन नियमों का विरोध कर रहे हैं, जबकि यह उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाया गया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

बागपत के दौघट में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि UGC का यह नया कानून देश में आपसी बैर और मुकदमेबाजी को और बढ़ावा देगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों का समाधान कोर्ट-कचहरी के बजाय आपसी समझौते, सहमति और मिल-जुलकर बातचीत से निकालना चाहिए।

इसके अलावा, टिकैत ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता जताई और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, "देश में जनसंख्या विस्फोट का खतरा मंडरा रहा है। इस तेजी से बढ़ती आबादी के कारण जल्द ही रोजगार के लिए लोग सड़कों पर उतर आएंगे।"

टिकैत ने दो बड़े सुझाव दिए:

1. सरकार को तुरंत एक बच्चा नीतिका सख्त कानून बनाना चाहिए, जो अगले 50 सालतक लागू रहे।

2. इस कानून का पालन न करने वालों से सरकारी सुविधाएं (जैसे सब्सिडी, योजनाओं का लाभ आदि) वापस ली जाएं।

उनका मानना है कि ऐसी नीति से जनसंख्या पर नियंत्रण होगा और भविष्य में बेरोजगारी, संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा।

UGC का नया नियम क्या है?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में 'उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' लागू किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य कॉलेजों-यूनिवर्सिटीज में जाति आधारित भेदभाव को पूरी तरह खत्म करना है।

इसके नियम के तहत एससी, एसटी के साथ-साथ ओबीसी वर्ग को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया गया है। हर संस्थान में समान अवसर प्रकोष्ठ (Equal Opportunity Centre)और इक्विटी कमेटीका गठन अनिवार्य है। भेदभाव या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर तुरंत दर्ज की जाएगी और कार्रवाई होगी। नियम 15 जनवरी 2026 से सभी UGC से संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लागू हो चुके हैं।

नियमों का पालन न करने पर संस्थानों को मान्यता रद्द करने, फंडिंग रोकने जैसी सख्त सजा मिल सकती है। हालांकि, सवर्ण संगठनों का आरोप है कि यह नियम एकतरफा है और झूठी शिकायतों का खतरा बढ़ा सकता है।

नव मंत्र से संवरेगा बेटियों का भविष्य, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना बागपत मॉडल
लखनऊ, अमृत विचार : महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर नई दिशा देने के लिए बागपत में शुरू किया गया “नव देवियों की शक्ति” मॉडल प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप तैयार इस पहल में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए नौ अभिनव योजनाएं लागू की गई हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहली बार जिला प्रशासन और खाप पंचायतें एक साझा मंच पर आकर बेटियों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अगुवाई में बागपत में सोच का ढांचा बदला है। अब बेटी को केवल संरक्षण की वस्तु नहीं, बल्कि परिवार और समाज की पहचान माना जा रहा है। घरों के बाहर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगना, ‘मेरी बेटी मेरी कुलदीपक’ जैसे अभियानों के जरिए बेटियों वाले परिवारों का सम्मान और ‘कन्या जन्मोत्सव’ के माध्यम से नवजात बालिकाओं का उत्सव- ये सभी पहल सामाजिक संदेश दे रही हैं कि बेटी बोझ नहीं, भविष्य है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण के मोर्चे पर ‘निरा मुहिम’ के तहत रीयूजेबल सेनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं, जबकि ‘सांस अभियान’ नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। किशोरियों के लिए ‘किशोरी का पिटारा’ जैसे संवाद आधारित प्रयोग उन्हें संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर सवाल पूछने का सुरक्षित मंच दे रहे हैं। बुनकर महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत खाप पंचायतों के साथ हुए संवाद में दहेज, ऑनर किलिंग और भ्रूण हत्या के खिलाफ सामूहिक संकल्प ने इस पहल को सामाजिक आंदोलन का रूप दिया है। डीएम अस्मिता लाल के अनुसार, बागपत मॉडल का उद्देश्य बेटियों को केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि समान अवसर, सामाजिक स्वीकृति और आत्मनिर्भरता दिलाना है। यही कारण है कि “नव देवियों की शक्ति” आज महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनकर उभर रही है।

Baghpat News: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
बागपतः बागपत जिले के रमाला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कुत्ते के साथ क्रूरता की बात सामने आने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते के साथ क्रूरता करता और उसे बोतल से जबरन शराब पिलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ और स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रमाला क्षेत्र के निवासी जितेंद्र उर्फ बल्लम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे पशुओं और बेजुबानों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता न करें और अगर इस तरह की कोई घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

NCR से सटे प्रदेश के जिलों की हवा बेहद खराब...लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के उन जिलों की वायु गुणवत्ता काफी खराब स्थिति में है, जो दिल्ली-एनसीआर से सटे हैं। मेरठ मंडल के शहरों का प्रदूषण लेवल हाई रहा।

हापुड़ का एक्यूआई 420 और नोएडा का 418 रिकार्ड हुआ। इन तीनों शहरों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ, बरेली और कानपुर में भी वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर है। खासकर लखनऊ और कानपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। लखनऊ में एक्यूआई 361 के आसपास है, जबकि कानपुर में यह 388 है। बरेली में भी यही स्थिति है।

हाल की रिपोर्ट में देशभर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रिकार्ड हुआ है। वहीं, हापुड़ दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ है। इन तीनों शहरों का एक्यूआई 400 से अधिक होने के कारण गंभीर श्रेणी में रखा गया है। हापुड़ उत्तर प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। वैसे सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ मंडल से गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत के साथ मुजफ्फरनगर शामिल है। गंभीर तथ्य यह है कि दिल्ली की स्थिति गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा से बेहतर है।

बागपत के युवक को कंबोडिया से छुड़ाकर लाया गया भारत, साइबर धोखाधड़ी गिरोह के चंगुल से हुआ मुक्त
बागपत। बागपत जिले के ग्राम घनौरा सिल्वर नगर निवासी विकास राणा को कंबोडिया में सक्रिय एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह के चंगुल से मुक्त कराकर भारत वापस लाया गया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राणा की पत्नी डोली ने शिकायत की थी कि उनका पति नौकरी की तलाश में कंबोडिया गया था, जहां उसे अवैध तरीके से बंधक बनाकर साइबर धोखाधड़ी गतिविधियों में लगाया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिरीक्षक (मेरठ जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (मेरठ रेंज) के निर्देश पर साइबर प्रकोष्ठ बागपत ने जांच शुरू की। साइबर सेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि राणा एक ऐसे गिरोह के कब्जे में था जो विदेशों में युवाओं को नौकरी का लालच देकर ले जाता है और वहां उनसे साइबर धोखाधड़ी कराता है। इसके बाद बागपत पुलिस ने गृह मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बनाए रखा।

बयान के अनुसार, लगातार संवाद, तकनीकी सूचनाओं के आदान-प्रदान और समन्वित प्रयासों के बाद कंबोडिया पुलिस की सहायता से राणा को कथित दासता केंद्र से मुक्त कराया गया। उच्च स्तर पर हुए समन्वय के कारण उनका सुरक्षित भारत लौटना संभव हो सका। अधिकारियों ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ बागपत, मानव-तस्करी और साइबर दासता से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Baghpat News: बागपत में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
बागपत। बागपत जिले के खिंदौड़ा गांव में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खिंदौड़ा गांव के निवासी एवं बजरंग दल के पदाधिकारी विनोद की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विनोद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के अर्जुन नामक व्यक्ति के मकान में कुछ लोगों की बैठक हो रही थी, जहां महिलाओं को एक-एक लाख रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया किया जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, विनोद का दावा है कि कुछ ग्रामीणों ने बैठक का वीडियो बनाकर उसे भेजा जिसमें एक युवक ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देता और महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान झारखंड के जमशेदपुर निवासी पूजा और रोहित तथा मेरठ के फलावदा निवासी ज्योति ने वहां से निकलने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर सिंघावली अहीर थाने ले गयी जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि बैठक में गरीब परिवारों की महिलाओं को बुलाया गया था और आर्थिक तंगी और बीमारियों के समाधान का दावा करते हुए धर्म परिवर्तन करने पर एक-एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि गांव में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बागपत ट्रिपल मर्डर केसः मौलाना से दो बच्चों ने लिया बदला... पत्नी समेत दो मासूम बेटियों की हत्या, 6 घंटों में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बागपतः इमाम के दो नाबालिग छात्रों ने की वारदात: तिहरे हत्याकांड में पुलिस का दावा बागपत (उप्र), 12 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक इमाम की पत्नी और उसकी दो बेटियों की कथित हत्या के मामले में रविवार को इमाम के दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया।

बागपत जिले में इमाम की पत्नी और उसकी दो बेटियों की कथित तौर पर धारदार हथियार से शनिवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि गांगनौली गांव में शनिवार को इमाम इब्राहिम की पत्नी इसराना (30) और बेटियों सोफिया (पांच) एवं सुमैया (दो) के खून से लथपथ शव उनके घर में पाए गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि इस वारदात को इब्राहिम के दो नाबालिग छात्रों ने ही अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए छात्रों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है।

उन्होंने कहा कि इमाम इब्राहिम की डांट-फटकार और अक्सर की जाने वाली मारपीट से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिग छात्रों ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को इमाम इब्राहिम के किसी काम से बाहर जाने के बाद दोनों ने मस्जिद के अंदर रहने वाले इब्राहिम की पत्नी और दोनों बेटियों पर पहले हथौड़े से हमला किया और फिर छुरी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और छुरी बरामद कर ली गई है।

राय ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस की सात टीम गठित की गईं जिन्होंने महज छह घंटे के भीतर मामले का राजफाश कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 'स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ चल रहे वीडियो को 48 घंटे में हटाए...', गूगल और मेटा को हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला

Baghpat Murder Case: किशोरी की हत्या कर शव घर में दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बागपत। बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में एक घर में घुसकर किशोरी की फावड़े से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव को घर में दफनाने की कोशिश की गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के बौढ़ा गांव में समून नामक 19 वर्षीय युवक ने 14 साल की लड़की की बुधवार को उसके घर में घुसकर फावड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी समून को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने पहले उस पर गैस सिलिंडर से हमला किया और फिर फावड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

एन.पी. सिंह ने बताया कि समून जब शव को घर में ही दफना रहा था, तभी लड़की के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत लड़की के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। लड़की के पिता की चार महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और मां मजदूरी करके तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

यह भी पढ़ेंः New US visa plan: ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में किए बड़े बदलाव, प्रस्ताव जारी... जानें छात्रों समेत कौन से लोगों के लिए तय होगी समय सीमा