Mosque - Amrit Vichar

Bakra Eid Namaz : UP में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज संपन्न, देश की तरक्की की दुआ के लिये उठे नमाजियों के हाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की सड़कों पर खुशी का माहौल छाया हुआ है और बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार के नेतृत्व में शहर को 4 जोन और 5 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा ड्यूटी पर 24 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 1347 जवान और 6 कंपनी PAC तैनात किए गए हैं।

शहर के प्रमुख स्थानों- ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा समेत पूरे लखनऊ में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पिंक पेट्रोल, एंटी रोमियो स्क्वॉड और यूपी-112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी अपील की है कि नमाज मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा करें, सड़कों पर न पढ़ें। कुर्बानी घर के अंदर या अधिकृत स्लॉटर हाउस में ही करें, खुले में न करें। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं और कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज

लखनऊ के प्रसिद्ध ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज की इमामत मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगीमहली ने की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होने वाला है।

कन्नौज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कन्नौज जिले में भी बकरीद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। डीएम और एसपी सुबह से ही जिले की विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण कर रहे थे। ईदगाहों, मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

संभल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा

संभल जिले में सपा नेता ने ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों पर फूल बरसाए। फूलों की महक के साथ उन्होंने संभल और पूरे भारत में खुशहाली की दुआ की। शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नमाज अदा की गई। मौलाना जहीरुल इस्लाम ने नमाज पढ़ाई। डीएम और एसपी मौके पर मौजूद रहे। जिले की 828 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज हुई। प्रशासन के इंतजामों की लोगों ने सराहना की।

एटा, मथुरा, बागपत और आगरा में शांतिपूर्ण नमाज

एटा जिले में 137 मस्जिदों और 39 ईदगाहों में नमाज अदा की गई। डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

धर्म नगरी मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद पर हर्षोल्लास के साथ नमाज हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक नेताओं ने मुस्लिम भाइयों को बधाई दी। गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। सड़कों पर नमाज न हो, इसके लिए भारी फोर्स तैनात रही।

बागपत में भी सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर शांतिपूर्ण नमाज हुई। डीएम और एसपी ईदगाह पर मौजूद रहे।  आगरा में पुलिस की सख्त सुरक्षा में नमाज अदा की गई। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई और शहर को 6 जोनों में बांटकर व्यवस्था की गई।

अयोध्या में सिविल लाइन ईदगाह में पड़ी गई नमाज

रामनगरी अयोध्या में सिविल लाइन ईदगाह समेत करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। कुछ स्थानों पर ईदगाह क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण सड़कों पर भी नमाज पढ़ी गई। जिला प्रशासन ने ड्रोन, सीसीटीवी और भारी सुरक्षा बलों के साथ व्यापक तैयारी की थी। जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को बधाई दी।मेरठ जोन में पूरी तरह शांतिपूर्ण

मेरठ जोन में नमाज सकुशल संपन्न हुई। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई।

मौलाना शहाबुद्दीन की अपील

बरेली के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुसलमानों से अपील की कि कोई नई परंपरा न अपनाई जाए। उन्होंने कहा:  सड़क पर नमाज बिल्कुल न पढ़ें।
मस्जिद में भीड़ ज्यादा हो तो एक से अधिक जमात लगाएं।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें।

कुर्बानी के बाद अवशेष ठीक से नष्ट करें, इधर-उधर न फेंकें।

कुर्बानी का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर न डालें।

समूचे उत्तर प्रदेश में बकरीद के मौके पर प्रशासन की सतर्कता और धार्मिक नेताओं की अपील से शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।

बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के सख्त निर्देश

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर योगी सरकार ने प्रदेशभर में अवैध पशुवध और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी शासनादेश में सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विशेष सचिव नीरजा सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित पशुवधशालाओं यानी स्लॉटर हाउस का विशेष निरीक्षण कराया जाए। इसके लिए जिलास्तर पर टीमें गठित कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अवैध पशुवध नहीं होना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

शासनादेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि वैध स्लॉटर हाउसों में निर्धारित पशुवध क्षमता का कड़ाई से पालन कराया जाए। क्षमता से अधिक पशुवध या बिना अनुमति संचालन की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। सरकार ने नगर विकास विभाग के वर्ष 2017 में जारी शासनादेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समितियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जिलों में जल्द ही संयुक्त टीमों द्वारा निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। शासन ने आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।

जौनपुर : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बकरीद की नमाज

जौनपुर जिले के मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शाही ईदगाह के इमाम एवं खतीब हज़रत मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी हन्फी ने हजारों नमाजियों को नमाज अदा कराई। खुतबे के दौरान मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी ने हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत और कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुर्बानी की परंपरा अल्लाह के नबी हज़रत इब्राहिम की आज़माइश से जुड़ी है।

उन्होंने बताया कि अल्लाह ने उनके सबसे प्रिय पुत्र हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी मांगी थी, जिसे स्वीकार करने की तैयारी के बाद अल्लाह ने उनकी निष्ठा को कबूल कर लिया और बेटे की जगह एक दुम्बे की कुर्बानी कराई। उसी याद में सदियों से बकरीद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि ईद और ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में खुले मैदान में अदा करना सुन्नत है और इससे मुस्लिम समाज की एकजुटता तथा शानो-शौकत का प्रदर्शन होता है।

इमाम ने कहा कि कुर्बानी केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि अल्लाह की राह में अपनी प्रिय चीज कुर्बान करने का जज्बा है। उन्होंने लोगों से हलाल कमाई से खरीदे गए स्वस्थ और बिना किसी शारीरिक दोष वाले जानवरों की ही कुर्बानी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से किए जाने चाहिए-एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए, दूसरा रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए तथा तीसरा अपने परिवार के लिए।

मौलाना ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर कुर्बानी करने से बचें। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंककर गड्ढा खोदकर दबाने या नगर पालिका के कचरा वाहनों को सौंपने की सलाह दी। उन्होंने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने और कुर्बानी से जुड़े फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की भी अपील की, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

कौशांबी : मुल्क की तरक्की, अमन के लिये हजारों ने मांगी दुआ

कौशांबी : कौशांबी जिले में बकरीद का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिले की 84 ईदगाहों और 255 मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले को चार जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया था। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी।

जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित जामा मस्जिद और कड़ा स्थित ईदगाह सहित सभी निर्धारित स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने कड़ा स्थित ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी।

फर्रुखाबाद :  देश की तरक्की और शांति की दुआ के लिये उठे हजारों हाथ

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। जिले की 58 ईदगाहों और 172 मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

फर्रुखाबाद शहर के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र स्थित नई ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती हाजी सैय्यद मोहज्जम अली ने नमाज अदा कराई। वहीं पास स्थित पुरानी ईदगाह में सुबह 8:00 बजे मौलाना शमशाद चतुर्वेदी ने नमाज की इमामत की। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे के बीच नमाज अदा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिसके चलते बकरीद का त्योहार जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सहारनपुर में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज संपन्न

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। शहर की मुख्य ईदगाह सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शहर की मुख्य ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज सम्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की गई। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा गया और शहर में ट्रैफिक सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

एसएसपी ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीएसी और आरएएफ की कंपनियों की भी तैनाती की गई। ईद-उल-अजहा के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न नमाज स्थलों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी तथा संवेदनशील बिंदुओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

प्रयागराज : उत्साह के साथ संगम नगरी में मनायी गयी बकरीद

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाह समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तय समय पर सुबह छह बजे से नमाज शुरू हुई और नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सड़कों पर नमाज की मनाही के चलते चौक जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग जमात के साथ नमाज पढ़ सकें। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया।

शहर में हजारों बकरों की कुर्बानी दी गई। बकरीद के मद्देनजर प्रयागराज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और आरएएफ ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जबकि पुलिस अधिकारी लगातार पैदल गश्त कर रहे थे। शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी, मस्जिद कमेटियों और पेश इमामों ने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कुर्बानी न करें।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने यह भी कहा कि कुर्बानी से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा न किए जाएं तथा ऐसी कोई पोस्ट न की जाए जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। जामा मस्जिद में पहली नमाज सुबह सात बजे अदा की गई, जिसकी इमामत मौलाना सैय्यद रईस अख्तर हबीबी ने की।

दूसरी जमात सुबह साढ़े आठ बजे हुई, जिसकी पेश इमामत मौलाना सैय्यद असगर अली इस्माइली ने की। प्रयागराज ईदगाह में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह नौ बजे अदा की गई। नमाज के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे थे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्रोन निगरानी के साथ आसपास की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

भदोही : भाईचारे की भावना के साथ बकरीद की नमाज संपन्न

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार को अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह नए परिधानों में सजे लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे तथा एक साथ सफ में खड़े होकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश की।

त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। गोपीगंज नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गिराई स्थित ईदगाह में पेश इमाम हाफिज अनीशुल कादरी, फूलबाग में हाफिज गुलाम मुर्तुजा, शाही मस्जिद सराय महाल में हाफिज मोहम्मद अवैश तथा मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम मोहम्मद वैश ने नमाज अदा कराई।

ग्रामीण क्षेत्रों की जामा मस्जिद चकसहाब में मौलाना अबरार और मौलाना हफीज, बर्जी खुर्द में मौलाना दिलावर हुसैन, खानापुर गांधी में मौलाना फतेह मोहम्मद तथा अमवा में अब्दुल हादी मिस्बाही की इमामत में नमाज अदा की गई। इसके अलावा भगवतपुर, गहरपुर, गिराई, अमवा और लालानगर में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर खुशियां साझा कीं और कुर्बानी की रस्म अदा की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रकाश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, तहसीलदार सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय और चौकी प्रभारी शशांक बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इसी प्रकार भदोही नगर में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुई। सुबह 6:15 बजे पहली नमाज अदा की गई, जबकि अंतिम जमात सुबह 7:45 बजे तक हुई। जामा मस्जिद के इमाम हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने पहली जमात की इमामत कराई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।

Dhar Bhojshala Verdict : हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनाया ऐतिहासिक निर्णय, धार भोजशाला को माना मंदिर
धार। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने धार स्थित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। वर्षों पुराने इस विवाद में पांच याचिकाओं और तीन हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई पूरी होने के बाद सूत्रों के अनुसार दो सदस्यीय खंडपीठ ने यह निर्णय सुनाया है। जबकि फैसले के मद्देनजर धार और इंदौर जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शुक्रवार होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, क्योंकि इसी दिन भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज भी अदा की जाती है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने भोजशाला परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और अपुष्ट जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। वही जिलेभर से लगभग 1200 पुलिसकर्मियों को धार बुलाया गया है।

शहर की सुरक्षा कई स्तरों में विभाजित की गई है तथा रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। यह विवाद वर्ष 2022 में उस समय न्यायालय पहुंचा था, जब हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से याचिका दायर कर भोजशाला का धार्मिक स्वरूप निर्धारित करने और हिंदू समाज को पूर्ण अधिकार देने की मांग की गई थी।

याचिका में नियमित पूजा-अर्चना का अधिकार, परिसर में नमाज पर रोक, ट्रस्ट गठन तथा ब्रिटिश म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की मांग भी शामिल थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वर्ष 2024 में भोजशाला परिसर का 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वे किया था। इसके बाद जनवरी 2026 में वसंत पंचमी पर उच्चतम न्यायालय ने दिनभर निर्बाध पूजा-अर्चना की अनुमति दी थी।

हिंदू पक्ष ने भोजशाला को मां सरस्वती का प्राचीन मंदिर और विद्या केंद्र बताते हुए एएसआई सर्वे, शिलालेख, स्थापत्य अवशेष और पूजा परंपरा का हवाला दिया। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इसे कमाल मौला मस्जिद परिसर बताते हुए कहा कि धार्मिक स्वरूप तय करने का अधिकार सिविल न्यायालय को है। वर्ष 2003 से यहां प्रत्येक मंगलवार और वसंत पंचमी पर हिंदू समाज को पूजा तथा शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमति दी जाती रही है।

ये भी पढ़ें :

Unnao Case: उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, बरकरार रहेगी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा

बाराबंकी : मस्जिद में मौलाना का युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी, अमृत विचार। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित धर्म विशेष के धार्मिक स्थल के भीतर मौलाना ने एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वहां पहुंचे लड़कों ने इसका वीडियो बना लिया। विवाद बढ़ने पर परिजन जुटे तो निकाह होना तय हुआ हालांकि मौलाना बाद में इससे मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि गांव में ही स्थित बड़ी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रेहान पुत्र अनवर ने सोमवार को देर रात उसे मस्जिद बुलाया और वहां पहुंचते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे तीन युवकों ने पूरा वीडियो बना लिया। यह देख मौलाना ने तीनों लड़कों को बुलाकर तीन वीडियो डिलीट करा दिए।

मौलाना ने वादा किया कि वह युवती से निकाह कर लेगा। इस घटना की जानकारी पर मौलाना व युवती के परिजन जुट गए। निकाह की बात रखने पर मौलाना के पिता ने लेन देन की बात कही लेकिन युवती के पिता ने गरीबी का हवाला दिया, जिसके बाद मौलाना पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया।

इससे आहत युवती ने मंगलवार को थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मौलाना व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, लेकिन युवती ने जो आरोप लगाए, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

श्रृंगवेरपुर धाम पर मंत्री संजय निषाद ने दिया धरना, कहा- परिसर से हटाया जाए मस्जिद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। यह धरना नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर वाराणसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर किया गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मंत्री ने धरने के माध्यम से सरकार से मांग की कि श्रृंगवेरपुर धाम के पास स्थित मस्जिद को हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया, भगवान राम और निषाद राज की विशाल प्रतिमा स्थापित की और भव्य पार्क का निर्माण किया। डॉ. संजय निषाद ने पार्क और आसपास की सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनके साथ समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल रहे।

UP में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद : मस्जिदों-ईदगाहों में अमन-चैन की दुआ, ऐशबाग में लगा नेताओं का जमवड़ा, ड्रोन से हुई निगरानी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर की ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और नमाज अदा की गई। संभल, कौशांबी, देवरिया और अमेठी समेत विभिन्न जिलों से त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया गया। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में मुख्य नमाज हुई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में नमाज अदा की गई और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई।

ऐशबाग ईदगाह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर अमन-चैन की दुआ की। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को बधाई दी। जानकारों के अनुसार, सुन्नी समुदाय के नमाजियों ने ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद (चौक) में नमाज अदा की, जबकि शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) और ठाकुरगंज स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी।

संभल जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 30 दिन के रोजे के बाद शाही जामा मस्जिद और ईदगाह में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। सपा नेता फिरोज खान ने ईदगाह पहुंचे नमाजियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और नवरात्र के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं पर भी पुष्पवर्षा कर प्रेम और भाईचारा बढ़ाने की बात कही।

सिरसी कस्बे में कुछ लोगों ने ईरान पर अमेरिका के हमले के विरोध में बाहों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिले में 765 मस्जिदों और 117 ईदगाहों में नमाज अदा की गई। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान वर्क ने सिरसी में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करने के सवाल पर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध उनका अधिकार है।

कौशांबी जिले में अकीदत के साथ ईद मनाई गई और ईदगाहों में हजारों हाथ अमन-चैन के लिए दुआ में उठे। मुख्य नमाज मंझनपुर स्थित शाही ईदगाह में अदा की गई। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही। देवरिया जिले में भी ईद-उल-फितर उल्लासपूर्वक मनाया गया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय रोड ईदगाह, जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। अमेठी जिले में ईद का त्योहार भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कड़े सुरक्षा इंतजाम और ड्रोन कैमरों की निगरानी में 117 मस्जिदों और 110 ईदगाहों में नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी जायस ईदगाह में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

निजी संपत्ति में नमाज अदा करने में दखल ना दे बदायूं जिला प्रशासन : हाईकोर्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बदायूं के जिला प्रशासन को एक निजी संपत्ति के भीतर स्थित एक मस्जिद में अदा की जा रही नमाज में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश देते हुए न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति विवेक शरण की पीठ ने हाल में एक समन्वय पीठ द्वारा व्यक्त इस विचार से सहमति जताई कि एक निजी परिसर में धार्मिक सभा करने के खिलाफ कानून में कोई प्रतिबंध नहीं है।

अदालत ने कहा, "हम समन्वय पीठ के निर्णय से सहमत हैं और प्रतिवादी अधिकारियों को याचिकाकर्ताओं के परिसर के भीतर नमाज अदा किए जाने में किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश देते हैं।" यह आदेश बदायूं के अलिशेर द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया गया।

अलिशेर ने अदालत से यह निर्देश जारी करने की मांग की थी कि उसकी संपत्ति के एक हिस्से में स्थित वक्फ मस्जिद रजा नाम की मस्जिद में उसके, उसके परिजनों और मुस्लिम समुदाय के अन्य सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जा रही नमाज में अधिकारी किसी तरह का हस्तक्षेप ना करें या कोई अड़चन ना डालें।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने मरांथा फुल गॉस्पेल मिनिस्ट्रीज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के मामले में एक खंडपीठ द्वारा 27 जनवरी को दिए गए निर्णय का हवाला दिया। इस रिट याचिका को निस्तारित करते हुए अदालत ने 25 फरवरी को दिए निर्णय में 27 जनवरी के निर्णय के आधार पर याचिकाकर्ताओं को राहत दी और स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग या सार्वजनिक संपत्ति पर किसी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस कानून के मुताबिक पर्याप्त कार्रवाई कर सकती है।

कोई मसीहा नहीं था बाबर : बोले इकबाल अंसारी- उसके नाम पर न बनाओ कोई मस्जिद
लखनऊ/अयोध्या। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने पश्चिम बंगाल के बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा कथित रूप से बाबरी मस्जिद के नाम पर निर्माण की नींव रखे जाने को लेकर कहा कि यह कदम पूरी तरह चुनावी राजनीति से प्रेरित है और उनका मानना है कि बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए क्योंकि बाबर कोई मसीहा नहीं था।

अंसारी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 9 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर अपना अंतिम फैसला सुनाया था, जिसके बाद देशभर के मुसलमानों ने न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया और अमन बनाए रखा। कोर्ट ने फैसला किया और पूरे देश में एक पत्ता भी नहीं हिला। यही इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि आज देश में इस मुद्दे को लेकर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक आते देख कुछ नेता फिर से मंदिर-मस्जिद की राजनीति शुरू कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अब शुरू भी नहीं हुआ और बाबर के नाम की मस्जिद की याद आ गई। यह सिर्फ राजनीति है। देश को बांटने की कोशिश है।

बाबर के संदर्भ में इकबाल अंसारी ने कहा कि बाबर न तो किसी का मसीहा था और न ही उसने इस देश में कोई ऐसा कार्य किया जो जनता, हिंदू-मुस्लिम या देशहित में हो। बाबर ने न कहीं स्कूल बनाया, न अस्पताल, न कोई विकास का काम किया। इसलिए बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

हाईकोर्ट ने की संभल में मैरिज हॉल और मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अर्जेंट सुनवाई
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के रयान बुज़ुर्ग स्थित मस्जिद और अस्पताल के ध्वस्तीकरण संबंधी मामले में याचिका पर शुक्रवार (3 अक्तूबर) को विशेष अवकाश पीठ गठित कर सुनवाई की। मस्जिद कमेटी ने अपनी याचिका में राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत 2 सितंबर 2025 को पारित आदेश सहित नोटिसों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के 13 नवंबर 2024 के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

सरकारी पक्ष ने कार्यवाही में पारित आदेश की प्रति प्रस्तुत की और याची पक्ष को उपलब्ध कराई। याची की ओर से आदेश की प्रति को शपथपत्र सहित दाखिल करने और नया वकालतनामा प्रस्तुत करने के लिए 12 घंटे का समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

मामला अब 4 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मस्जिद शरीफ गोसुलबारा रावा बुजुर्ग और उसके मुतवल्ली मिंजर की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए 2 अक्तूबर को चार बुलडोजरों की मदद से महज चार घंटे में मैरिज हॉल को जमींदोज कर दिया।
याची का कहना है कि यह कार्रवाई गांधी जयंती और दशहरे जैसे दिन पर की गई, जिससे भीड़ और तनाव की स्थिति बनी और बड़ा हादसा हो सकता था। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि पर है। प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया था और चार दिन का समय दिया था।

हालांकि समयसीमा पूरी होने से पहले ही कमेटी के लोगों ने स्वयं हथौड़ा चलाकर मस्जिद की दीवारें गिराना शुरू कर दीं। याची की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी और शशांक त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की।

हालांकि न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकलपीठ ने दोपहर में करीब सवा घंटे तक पक्षकारों के तर्कों को सुनने के बाद फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी है और मस्जिद कमेटी को जमीन के दस्तावेज दाखिल करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार, डीएम संभल, एसपी, एडीएम, तहसीलदार और ग्राम सभा को मामले में पक्षकार बनाया गया है।

रामपुर: पटवाई में अवैध मस्जिद, मजार और थाने की दीवार पर चला बुलडोजर
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार तड़के पटवाई में पीडब्ल्यूडी की जगह पर बनी मस्जिद, मजार और थाने की दीवार को जेसीबी से गिरवा दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा। लोग सोते रहे और जेसीबी निर्माण को गिराती रही।

सात दिन पहले लोक निर्माण विभाग ने मस्जिद, मजार और थाने की दीवार अवैध होने के कारण इसको चिन्हित किया था। मंगलवार तड़के  पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पांच जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। एक घंटे में सब कुछ जमींदोज हो गया। बताया जाता है कि इसमें थाने का मुख्य गेट और सात दुकानें भी इस कार्रवाई की जद में आईं हैं।

नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस
संभल। संभल जिले में चंदौसी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वारिसनगर में परिषद की साढ़े छह बीघा जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण करके बनायी गयी एक मस्जिद और 33 मकानों पर जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि चंदौसी में नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध रूप से एक मस्जिद और 33 मकान बनाये जाने की शिकायत इसी साल मार्च में चंदौसी तहसील कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे तथा जांच के बाद नगर पालिका परिषद ने संबंधित जमीन पर बनी मस्जिद और मकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नगर पालिका परिषद प्रशासन करेगा और जिला प्रशासन उसमें सहयोग करेगा।

ये भी पढ़े : यूपी में आकाशीय बिजली की मार : एक ही परिवार के चार लोगों समेत 10 की मौत

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता बताने के लिए दरगाहों-मस्जिदों के बाहर चौपाल लगाएगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
लखनऊ। 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी और अल्पसंख्यकों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में दरगाहों, मदरसों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के बाहर चौपालें आयोजित करेगा।

इसके अलावा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए 'अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान' विषय पर सभी महानगरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जून से होगी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मोर्चा पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बन चुके 'ऑपरेशन सिंदूर' और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में दरगाहों, मदरसों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के बाहर चौपालें आयोजित करेगा।

उन्होंने बताया कि इन चौपालों में भारतीय संविधान की पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा ताकि अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें। इन चौपालों का आयोजन 11 जून को शुरू होगा।

अली ने बताया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए 'अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान' विषय पर सभी महानगरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और इन सम्मेलनों की शुरुआत आगामी 12 जून को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक अलग कार्यक्रम 'देश का पैगाम, प्रतिभा को सम्मान' में मदरसों की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में देश की रक्षा की मुहिम में शहीद हुए जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा।

उनके मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की शुरुआत आगामी 15 जून से होगी। अली ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित विभिन्न 403 मदरसों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मदरसों के शिक्षक, विद्यार्थी और आसपास के लोग योगासन करेंगे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: बच्ची के गायब होने के बाद अब उसका पिता भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

अयोध्या: आज दिखा चांद तो ईद कल, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जाने किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज..
अयोध्या, अमृत विचार। पवित्र माह रमजान के बाद आने वाली ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए हैं और घरों में पर्व को लेकर तैयारी चल रही है। उलेमाओं के मुताबिक रविवार को अगर चांद दिख जाता है तो ईद-उल-फितर सोमवार को मनाई जाएगी।

यदि आज चांद नहीं दिखता तो ईद मंगलवार को होगी। हालांकि अरब देशों में चांद दिख जाने के बाद ईद सोमवार को ही तय मानी जा रही। वहीं जामा मस्जिद टाटशाह की ओर से ईद-उल-फितर को लेकर मस्जिदों में नमाज के वक्त का ऐलान कर दिया गया है। ईदगाह सिविल लाइन समेत विभिन्न मस्जिदों में तय वक्त पर ही नमाज अदा की जाएगी।

जिले के आसपास के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज का समय

ईदगाह सिविल लाइन प्रातः  9.00 बजे

जामिया मस्जिद पुख्ता सराय तरकारी मंडी प्रातः 8 बजे

मस्जिद पुलिस लाइन प्रातः  8.00 बजे

मस्जिद गुदड़ी बजाज़ा चौक प्रातः 7.30 बजे

मस्जिद ज़िन्नूरैन मुकेरी  टोला शेर वाली कोठी रकाबगंज प्रातः 7.15 बजे

मदनी मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 8.00 बजे

तारा ईदगाह रानोपाली प्रातः 9.00 बजे

शाह मदार शाह मस्जिद  प्रातः 9.00 बजे

मस्जिद आलमगीरी प्रातः 8.30 बजे

क़ाज़ी कुतबा सुतहटी मस्जिद प्रातः 8.00 बजे

मस्जिद बेगम बरलास प्रातः 8.30 बजे

मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्गद्वार प्रातः 8 बजे

मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन प्रातः 7.30 बजे

सेंट्रल ईदगाह  चिर्रा मोहम्मदपुर प्रातः  8.00 बजे

ईदगाह मंगलसी प्रातः 8.00 बजे

ईदगाह बावन बाजार कुमारगंज प्रातः 9.00 बजे

ईदगाह दर्शन नगर प्रातः 8.30 बजे

मस्जिद मलंगशाह रोडवेज सिविल लाइन प्रातः 9.30 बजे

मस्जिद पालकीखाना प्रातः 7.15 बजे

ईदगाह जगनपुर - प्रातः 7.30 बजे

मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ प्रातः 8 बजे

मस्जिद क़ुबा मुहल्ला नियावां प्रातः  8 बजे

जामिया मस्जिद इमाम बाड़ा जवाहर अली खान प्रातः  10.00 बजे

बज़्म सलात मस्जिद राठहवेली प्रातः 9.00 बजे

मोती मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 10.00 बजे

वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक घंटा प्रातः 10:30 बजे

मस्जिद खजूर गुदड़ी बाजार प्रातः 11.00 बजे

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने RSS संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका स्मारक भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित