लुका-छुपी - Amrit Vichar

मौसम की लुका-छुपी, नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ी
नैनीताल, अमृत विचार: सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम मंगलवार को पूरे दिन लुका-छुपी खेलता रहा। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर होते-होते धूप भी निकल आई। लेकिन, शाम होते-होते शहर को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। जिस कारण ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आद्रता अधिकतम 80 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही।

मौसम की इस सुंदरता का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। देश के विभिन्न स्थानों से पर्यटक नैनीताल के प्रसिद्ध स्थलों पर घूमने के लिए आए। खासकर, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी और सरिताताल जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा रहा। जिससे नैनीताल एक बार फिर से पर्यटकों से गुलजार हो गया है। महाकुंभ के कारण कुछ समय पहले नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर पर्यटकों का तांता लगने से शहर में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है।

पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों का चेहरा भी अब खुशहाल नजर आ रहा है, क्योंकि पर्यटकों की आमद बढ़ने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है। नैनीताल के अलावा आसपास के क्षेत्रों जैसे पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, कैंची धाम और भवाली में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन इलाकों में भी पर्यटकों की चहल-कदमी और पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। खासकर, वीकेंड के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। शाम के समय हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। वहीं, नौका विहार का भी सैलानियों में जमकर आनंद लिया।