Bollywood - Amrit Vichar

Irrfan Khan Death Anniversary : जिनकी आंखे भी करती थी अभिनय, जानें दिग्गज अभिनेता के संघर्ष की अनसुनी दास्तान
मुंबई। बॉलीवुड में इरफान खान को ऐसे दमदार अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी आंखें भी अभिनय करती थीं। गहरी नशीली आंखे, ठहरी आवाज, वह बॉलीवुड के हीरो की तरह नहीं था लेकिन उसके चुंबकीय व्यक्तित्व में कुछ ऐसा था जो लोगों को बरबस जोड़ लेता सम्मोहित कर लेता। इरफान खान का नाम जेहन में आते ही सबसे पहले उनकी आंखें याद आती हैं। वह एक ऐसे अभिनेता थे, जो बड़ी ही संजीदगी से अपनी आंखों से अभिनय करते थे। इरफान के पिता भी कहते थे कि 'ये आंखें हैं या प्याला हैं'।

राजस्थान के जयपुर में इरफान खान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में 07 जनवरी 1967 को हुआ था। इरफान खान उन दिनों क्रिकेटर बनना चाह रहे थे। इस बात का खुलासा इरफान ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इरफान खान ने कहा था ,एक वक्त था जब मैं क्रिकेट खेलता था। मेरा सेलेक्शन सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए हुआ था।उसमें मेरे 26 साथी चुने गए थे जिन्हें एक कैंप में जाना था, लेकिन मैं नहीं जा पाया, क्योंकि कैंप में जाने के लिए मैं पैसे का इंतजाम नहीं कर पाया। मैंने डिसीजन लिया कि क्रिकेट छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इसमें किसी न किसी के सहयोग की जरूरत होगी।' इरफान खान अभिनेता बनना चाहते थे।

इरफान खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया था। उन्हीं दिनों पिता की मृत्यु हो गई,जिसके बाद घर से पैसे मिलने बंद हो गए। स्कूल में पढ़ाई के लिए उनकी स्कॉलरशिप का आवेदन को स्वीकार कर लिया था। इरफान खान अपनी एक्टिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई चले गए। मुंबई में आकर इरफान खान ने काफी स्ट्रगल किया। वह एक्टिंग से पहले इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे।

इरफान को एक बार राजेश खन्ना के घर पर एसी ठीक करने का काम मिला था। जब वह राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने गए, तो राजेश खन्ना की दाई ने दरवाजा खोला था। उस समय इरफान ने पहली बार राजेश खन्ना को देखा था और उन्हें देखकर बहुत खुश हुए थे। मुंबई में इरफान खान ने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया।

हालांकि इरफान के शुरूआती दिन काफी संघर्ष भरे खे। इरफान को फिल्मों के बजाय टीवी सीरियल में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे थे। इरफान खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से की। इसके अलावा उन्होंने 'भारत एक खोज, चाणक्य, चंद्रकांता, सारा जहां हमारा, बनेगी अपनी बात और संजय खान के धारावाहिक 'जय हनुमान' में काम किया। टेलीविजन में करियर बनाने के दौरान ही मीरा नायर ने इरफान खान को वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में कैमियो रोल दिया था, लेकिन फिल्म में उनका सीन कट गया था।

इसके बाद इरफान ने वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म 'एक डॉक्टर की मौत' में काम किया।इस फिल्म में पंकज कपूर और शबाना आजमी की लीड भूमिका थी। इसमें इरफान ने एक बेबाक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी।सलाम बॉम्बे में रोल कटने के बाद मीरा नायर ने इरफान से वादा किया था कि किसी अन्य फिल्म में लीड रोल देंगी। उन्होंने वर्ष 2006 में रिलीज फिल्म 'द नेमसेक' में उन्हें लीड रोल दिया। वर्ष 2001 में 'द वारियर' फिल्म से इरफान की जिंदगी बदल गई। इस फिल्म के बाद से इरफान को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। वर्ष 2004 में 'हासिल' फिल्म में इरफान को एक नेगेटिव किरदार में देखा गया था।

इस किरदार के लिए इरफान को खूब तारीफ मिली थी।इरफान खान को बतौर लीड रोल अपनी पहली फिल्म वर्ष 2005 में मिली थी। इस फिल्म का नाम रोग था। जिसमें इरफान ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इस फिल्म में इरफान की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इसी फिल्म से इराफान की खूबसूरत आखों को नोटिस किया गया। कहा जाता था कि इरफान की आंखें दमदार अभिनय करती हैं।

बॉलीवुड में हिट होने के साथ ही इरफान की एंट्री हुई हॉलीवुड में जहां उन्होंने स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड और इन्फर्नो जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने इरफान खान की सराहना करते हुए कहा था कि- इरफान की आंखें भी अभिनय करती हैं।'बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में'' इरफान की फिल्म पान सिंह तोमर का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर रहता है।

इरफान खान जब भी अपनी फिल्मों में डायलॉग बोलते थे तो उनके अंदाज ए बयां के लोग कायल हो जाते थे। इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जो फिल्मों के बजट और एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा फिल्म की कहानी और अपने किरदार को महत्व देते थे।इरफान खान ने अपने करियर के दौरान मकबूल, लंच बॉक्स, हासिल, लाइफ ऑफ पाइ, हिंदी मीडियम, हैदर,पीकू जैसी कई कामयाब फिल्मों में काम किया। 'अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की आखिरी फिल्म थी,जो 2017 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल थी।

इरफान खान को हिंदी मीडियम और अंग्रेज मीडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इरफान खान ने अपने सिने करियर में ऐसी कई फिल्में की हैं, जो मील का पत्थर साबित हुयी।तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'हासिल' के लिए उन्हें 'बेस्ट विलेन' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान आज ही के दिन 29 अप्रैल को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गये।

ये भी पढ़ें :

'सरके चुनर' विवाद : अभिनेता संजय दत्त ने माफी मांगी, 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे

Asha Bhosle Death : लता मंगेशकर ने आशा भोसले को बताया था बेजोड़, प्रतिद्वंद्विता पर कही थी यह बड़ा बात
नई दिल्ली। आशा भोसले, लता मंगेशकर की छोटी बहन थी जिन्होंने उनकी छाया से निकलकर अपना अलग मुकाम बनाया, लेकिन दोनों बहनें कभी प्रतिद्वंदी नहीं थीं। लता ने खुद दोनों बहनों के बीच प्रतिस्पर्धा पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह परिवार का हिस्सा और पड़ोसी समेत एक ऐसी गायिका हैं, जिनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

फिल्म निर्माता और लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर के साथ हुई बातचीत की एक श्रृंखला 'लता मंगेशकर...इन हर ओन वॉइस' नाम की पुस्तक में प्रकाशित की गई है। ऐसी ही बातचीत में दिवंगत गायिका लता ने अपनी छोटी बहन के बारे में विस्तार से बात की और उनके बीच प्रतिद्वंद्विता की बातों को खारिज किया।

किताब के मुताबिक, लता मंगेशकर ने कहा था, ''आशा बेहद प्रतिभाशाली है। वह हर तरह के गाने बहुत अच्छे से गा सकती है - गम भरे गाने, डांस नंबर और कैबरे। मैं यह इसलिए नहीं कह रही हूं क्योंकि वह मेरी बहन हैं, बल्कि यह मेरा फर्ज है कि मैं उनके गुणों के बारे में बताऊं। जिस तरह के गाने वह गा सकती हैं, उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।''

लता मंगेशकर से जब मीडिया में दोनों बहनों के बीच प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी चर्चा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''यह कहना गलत है कि प्रतिद्वंद्विता ने हमारे रिश्ते को खराब कर दिया है। हम बहनें और पड़ोसी हैं। हम एक-दूसरे से बात करते हैं और साथ खाना खाते हैं। अगर हममें से किसी को कोई परेशानी होती है, तो हम एक-दूसरे को बताते हैं। अगर कोई खुशी का मौका होता है, तो हम साथ मिलकर मनाते हैं।''

दोनों बहनें मुंबई के पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज में अगल-बगल के फ्लैट में रहती थीं। लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में हुआ था, जबकि आशा भोसले ने रविवार को दुनिया को अलविदा कहा। दोनों ही बहनों ने 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगेशकर ने उस संगीत के बारे में भी बात की, जिन्होंने भोसले की विशिष्ट आवाज को आकार दिया, विशेष रूप से संगीतकार एस. डी. बर्मन ने।

उन्होंने कहा था, ''जब आशा ने पहली बार गायन जगत में कदम रखा, तो उनकी गायकी काफी अलग थी - फिर वह भी बर्मन दा के प्रभाव में आईं और उनकी शैली को और विकसित किया। उनकी शैली में एक विशेष शब्द पर जोर दिया जाता था, 'मेरे बन जाओ', 'जाओ' शब्द पर जोर दिया गया। उन्होंने बांग्ला लोक गायन से इस शैली को अपनाया। ओ.पी. नय्यर ने भी इस शैली का प्रयोग किया।''

लता ने बातचीत में कहा था, ''हावड़ा ब्रिज फिल्म में आशा का गाया हुआ 'आइए मेहरबां' याद है? किस तरह से उन्होंने 'आइए' शब्द पर ज़ोर दिया था। यह एक और उदाहरण है। आशा अक्सर ओ. पी. नय्यर के लिए गाती थीं। वह हमेशा शमशाद बेगम, गीता दत्त, रफी साहब और किशोर कुमार को अपने गीत गाने के लिए चुनते थे। उनका मानना ​​था कि उनका संगीत मेरी आवाज के साथ मेल नहीं खाता और मैं उनसे सहमत थी। मेरी आवाज उनकी धुन के लिए उपयुक्त नहीं थी।''

आर. डी. बर्मन के साथ भोसले की लंबी और शानदार साझेदारी पर लता ने कहा था, ''आर. डी. एक संगीत निर्देशक थे जो कलाकार की क्षमता के अनुसार धुन तैयार करते थे। उन्होंने आशा के लिए जो धुन तैयार की, वे विशेष रूप से उन्हीं के लिए थी और उनकी आवाज के अनुकूल थी। लेकिन उन्होंने मेरे लिए जो संगीत तैयार किए, वे बिल्कुल अलग हैं।'' लता मंगेशकर ने अपनी बहन की गणपतराव भोसले से हुई पहली शादी के मुश्किल भरे वर्षों के बारे में भी बात की, जिसके कारण परिवार में दरार आ गई थी।

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''उसे हमसे मिलने या हमें पत्र लिखने की अनुमति नहीं थी। वर्षों तक यही स्थिति बनी रही। गणपतराव भोसले आशा को अलग-अलग संगीत निर्देशकों के पास ले जाते थे और उनसे ऑडिशन दिलवाते थे। उनका मानना ​​था कि आशा उन्हें खूब पैसा कमाकर देगी और वे उसे अपने नियंत्रण में रखना चाहते थे। उन वर्षों में आशा ने बहुत कष्ट झेला।''

आशा भोसले 1960 में पति गणपति राव से अलग हो गईं और अपने परिवार के साथ रहने के लिए वापस लौट आईं। लता मंगेशकर ने बताया था, ''हम उस समय वालकेश्वर में रह रहे थे, और जब आशा घर लौटी, तो उसका तीसरा बच्चा आनंद गर्भ में था, जिसे हम 'नंदू' कहकर बुलाते हैं। आशा के लौटने के तुरंत बाद हम पेडर रोड पर प्रभु कुंज में चले गए, और उसने हमारे ही तल पर एक फ्लैट खरीद लिया।''

इस किताब में भोसले की ओर से मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी शामिल थी, जिसमें उन्होंने अपने बीच के संबंध को याद किया था और बताया था कि कैसे सांगली में बचपन में उनकी बड़ी बहन उन्हें हर जगह, यहां तक ​​कि स्कूल तक भी साथ ले जाया करती थीं। भोसले ने लिखा था, ''हम एक-दूसरे से इतने जुड़े हुए थे कि वह मुझे हर दिन अपने साथ स्कूल ले जाती थी, जब तक कि आखिरकार उसकी शिक्षिका ने हम दोनों को एक ही कक्षा में बैठने देने से इनकार नहीं कर दिया।''

उन्होंने लिखा था कि लता जब घर लौटी तो रोने लगीं और स्कूल जाने से मना कर दिया, तब पिताजी ने उनके लिए एक निजी शिक्षक की व्यवस्था की। भोसले ने लता मंगेशकर की गायकी के बारे में कहा कि उनकी आवाज और सुर की परिपूर्णता ईश्वर प्रदत्त उपहार थी। उन्होंने लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा था, ''लेकिन इतनी कम उम्र में अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से समझना और उसका उपयोग करना एक ऐसी बात है जो मुझे हतप्रभ करती है।''

Asha Bhosle : महाराष्ट्र के छोटे से गांव में जन्मी आशा ने 8 दशक तक श्रोताओं के दिलों पर किया राज, जानिए कैसे रहा सफर
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत में आशा भोसले को ऐसी पार्श्वगायिका के तौर पर याद किया जायेगा, जिन्होंने अपनी आवाज की कशिश से लगभग आठ दशक तक श्रोताओं को अपना दीवाना बनाये रखा। महाराष्ट्र के सांगली गांव में 8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा भोसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर मराठी रंगमंच से जुडे हुए थे। नौ वर्ष की छोटी उम्र में ही आशा भोसले के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुए आशा भोसले और उनकी दीदी लता मंगेशकर ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गाना भी शुरू कर दिया।

आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में ..सावन आया ..फिल्म चुनरिया में गाया । सोलह वर्ष की उम्र में अपने परिवार की इच्छा के विरूद्ध जाते हुये आशा भोसले ने अपनी उम्र से काफी बड़े गणपत राव भोसले से शादी कर ली। उनकी वह शादी ज्यादा सफल नहीं रही और अंततः उन्हें मुंबई से वापस अपने घर पुणे आना पड़ा। उस समय तक गीतादत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेश्कर फिल्मों में बतौर पार्श्वगायिका अपनी धाक जमा चुकी थी।

वर्ष 1957 में संगीतकार ओ.पी. नैय्यर के संगीत निर्देशन में बनी निर्माता-निर्देशक बी.आर.चोपड़ा की फिल्म ..नया दौर.. आशा भोसले के सिने करियर का अहम पड़ाव लेकर आई। वर्ष 1966 में तीसरी मंजिल में आशा भोसले ने आर. डी. बर्मन के संगीत में ..आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा ..गाना को अपनी आवाज दी, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्ध मिली। साठ और सत्तर के दशक में आशा भोसले हिन्दी फिल्मों की प्रख्यात नर्तक अभिनेत्री ..हेलन.. की आवाज समझी जाती थी।

आशा भोसले ने हेलन के लिये तीसरी मंजिल में ..ओ हसीना जुल्फों वाली.. कारवां में .. पिया तू अब तो आजा ..मेरे जीवन साथी में.. आओ ना गले लगा लो ना और डॉन में ..ये मेरा दिल प्यार का दीवाना.. गीत गाया । शास्त्रीय संगीत से लेकर पाश्चात्य धुनों पर गाने में महारत हासिल करने वाली आशा भोसले ने वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म उमराव जान से अपने गाने के अंदाज में परिवर्तन किया ।

फिल्म उमराव जान से आशा भोसले एक कैबरे सिंगर और पॉप सिंगर की छवि से बाहर निकली और लोगों को यह अहसास हुआ कि वह हर तरह के गीत गाने मे सक्षम है। उमराव जान के लिये आशा भोसले ने ..दिल चीज क्या है.. और ..इन आंखों की मस्ती के.. जैसी गजलें गाकर उन्हें खुद भी आश्चर्य हुआ कि वह इस तरह के गीत गा सकती हैं ।

इस फिल्म के लिये उन्हें अपने करियर का पहला नेशनल अवार्ड भी मिला । वर्ष 1994 में अपने पति आर डी बर्मन की मौत से आशा भोसले को गहरा सदमा लगा और उन्होंने गायिकी से मुंह मोड़ लिया,लेकिन उनकी जादुई आवाज आखिर दुनिया से कब तक मुंह मोड़े रहती। उनकी आवाज की आवश्यकता हर संगीतकार को थी। कुछ महीनों की खामोशी के बाद इसकी पहल की संगीतकार ए.आर.रहमान ने ।

रहमान को अपनी रंगीला फिल्म के लिये आशा भोसले की आवाज की जरूरत थी। उन्होंने 1995 में ..तन्हा तन्हा .. गीत फिल्म रंगीला के लिये गाया । आशा भोसले के सिने करियर मे यह एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ आया और उसके बाद उन्होंने आजकल की धूम धड़ाके से भरे संगीत की दुनिया में कदम रख दिया । आशा भोसले को बतौर गायिका आठ बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिले और वर्ष 2001 में फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व उन्हें उमराव जान और इजाजत में उनके गाये गीतों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। आज रिमिक्स गीतों के दौर में बनाये गये गानों पर यदि एक नजर डाले तो पायेंगे कि उनमें से अधिकांश नगमें आशा भोंसले ने ही गाये थे। इन रिमिक्स गानों में पान खाये सइयां हमार, पर्दे में रहने दो,जब चली ठंडी हवा, शहरी बाबू दिल लहरी बाबू, झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, काली घटा छाये मोरा जिया घबराये, लोगों न मारो इसे, कह दूं तुम्हें या चुप रहूं और मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो जैसे सुपरहिट गीत शामिल है ।

आशा भोसले ने हिन्दी फिल्मी गीतों के अलावा गैर फिल्मी गाने गजल,भजन और कव्वालियों को भी बखूबी गाया है। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती पंजाबी, तमिल, मलयालम अंग्रेजी भाषा में भी अनेक गीत गाये हैं। जहां एक ओर संगीतकार जयदेव के संगीत निर्देशन में जयशंकर प्रसाद और महादेवी वर्मा की कविताओं को आशा भोसले ने अपने स्वर से सजाया है वहीं फिराक गोरखपुरी और जिगर मुरादाबादी के रचित कुछ शेर भी गाये है। जीवन की सच्चाइयों को बयान करती जिगर मुरादाबादी की गजल ..मैं चमन में जहां भी रहूं मेरा हक है फसले बहार पर .. उनके जीवन को भी काफी हद तक बयां करती है।

ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान फंसीं, पीएम मोदी से मांगी मदद
दुबईः मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने जवाबी मिसाइल अटैक किए, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात ठप हो गया। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) से सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई हैं। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हब दुबई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए हैं, जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं।

सोनल चौहान की फंसी हालत, पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ('जन्नत' फेम) भी इस संकट में दुबई में अटक गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। सोनल ने लिखा: "माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, मौजूदा संकट के कारण मैं दुबई में फंसी हुई हूं। सभी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सरकार से विनम्र अनुरोध करती हूं कि सुरक्षित घर वापसी के लिए मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करें। किसी भी मदद के लिए आभारी रहूंगी।"

उन्होंने विदेश मंत्रालय (@MEAIndia) और दुबई में भारतीय दूतावास (@IndiainDubai) को भी टैग किया। सोनल की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां कुछ लोग उनकी मदद की बात कर रहे हैं, तो कुछ ने सवाल उठाए कि कई आम भारतीय भी फंसे हैं।

एयरस्पेस बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द

- दुबई एयरपोर्ट पर कुछ हिस्सों में मामूली क्षति और कर्मचारियों को चोटें आईं, जैसा कि अधिकारियों ने पुष्टि की।
- ईरान के जवाबी हमलों से यूएई, कतर, बहरीन जैसे देशों के एयरस्पेस प्रभावित हुए।
- एमिरेट्स, कतर एयरवेज, एतिहाद जैसी एयरलाइंस ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हैं।
- कई देशों ने मिडिल ईस्ट के ऊपर उड़ानें टालने की सलाह दी है।

भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल, ईरान, यूएई, कतर, बहरीन और कुवैत के समकक्षों से बात की। उन्होंने सभी पक्षों से संवाद और कूटनीति के जरिए तनाव कम करने की अपील की। भारतीय दूतावास उन नागरिकों की मदद कर रहा है जो फंसे हुए हैं। सरकार ने यात्रा सलाह जारी की है और सुरक्षित वापसी के विकल्प तलाश रही है।

यह स्थिति तेजी से बदल रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जबकि क्षेत्र में और हमलों की आशंका बनी हुई है। यात्रियों को सलाह है कि वे एयरलाइंस और आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेते रहें।

अभिनेत्री काजोल के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान के गलत इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपफेक और सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हस्तियों की पहचान का दुरुपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि बिना अनुमति किसी की पहचान का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। यह व्यक्ति की गरिमा पर सीधा हमला है। यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच की जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनाया। इस मामले में काजोल ने कई वेबसाइट्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज, एआई चैटबॉट साइट्स और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। इन अज्ञात लोगों को कानूनी भाषा में 'जॉन डो' कहा जाता है, जिनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जो ऑनलाइन गलत गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।

काजोल की याचिका में आरोप लगाया गया कि बड़ी संख्या में उनकी तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन मर्चेंडाइज बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा, एआई की मदद से उनकी नकली तस्वीरें बनाई जा रही थीं। कुछ वेबसाइट्स पर उनकी पहचान का इस्तेमाल करते हुए अश्लील एआई चैटबॉट चलाए जा रहे थे।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि काजोल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी और सम्मानित अभिनेत्री हैं, जिनका करियर लगभग चार दशकों का रहा है। उन्हें पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उनकी पहचान एक मजबूत ब्रांड है, जिसे उन्होंने सालों की मेहनत से बनाया है। इस पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है और ऐसे मामलों में अदालत का हस्तक्षेप जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का गलत फायदा उठाने से रोका जा सके।

कोर्ट ने कहा कि जो वेबसाइट्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस काजोल के नाम और तस्वीर वाले सामान बेच रहे थे, अगर ऐसा सामान घटिया क्वालिटी का हुआ, तो इससे काजोल की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। जज ज्योति सिंह ने अपने आदेश में कहा, ''सभी दस्तावेज और शिकायत को देखने के बाद यह साफ है कि काजोल का मामला मजबूत है। अगर तुरंत रोक नहीं लगाई जाती, तो उन्हें नुकसान हो सकता था, जिसकी भरपाई बाद में संभव नहीं है।'' अदालत ने इस पर अंतरिम रोक लगाने का फैसला सुनाया।

इस आदेश के तहत अदालत ने सभी आरोपियों और अज्ञात लोगों को काजोल की पहचान के किसी भी तरह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। इसमें उनका नाम, फोटो, आवाज, चेहरा, हाव-भाव और उनकी पहचान से जुड़ा हर पहलू शामिल है। खासतौर पर एआई, जनरेटिव एआई, डीपफेक, फेस मॉर्फिंग और चैटबॉट जैसे टूल्स के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाई गई है। कोर्ट ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और मर्चेंडाइज बेचने वालों को आदेश दिया है कि वे 72 घंटे के भीतर काजोल से जुड़े सभी गलत प्रोडक्ट्स को हटाएं और संबंधित लिंक डिलीट करें।

सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स को भी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को भी आदेश दिया गया है कि वे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट होस्ट करने वाली वेबसाइट्स को 72 घंटे के भीतर ब्लॉक करें। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

'घुसखोर पंडत' पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- किसी वर्ग को इस तरह के शीर्षक से अपमानित नहीं किया जा सकता
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 'घुसखोर पंडत' शीर्षक पर अप्रसन्नता जताते हुए फिल्म निर्माता नीरज पांडे से बृहस्पतिवार को कहा कि आप इस तरह के शीर्षक का उपयोग करके समाज के किसी वर्ग का अपमान नहीं कर सकते। उच्चतम न्यायालय ने ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म की रिलीज पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और पांडे को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, ''इस तरह के शीर्षक का इस्तेमाल करके आप समाज के एक वर्ग को अपमानित क्यों कर रहे हैं? यह नैतिकता और सार्वजनिक व्यवस्था के विरुद्ध है। जब तक आप हमें बदला हुआ शीर्षक नहीं बताते, हम आपको फिल्म रिलीज करने की अनुमति नहीं देंगे।''

न्यायालय ने पांडे को यह हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया कि फिल्म 'घुसखोर पंडत' समाज के किसी भी वर्ग को अपमानित नहीं करती। इस मामले में आगे की सुनवाई 19 फरवरी को होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह फिल्म जाति एवं धर्म आधारित रूढ़िवादिता को बढ़ावा देती है और सार्वजनिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के लिए खतरा है।

फिल्म निर्माता नीरज पांडे द्वारा निर्मित 'घूसखोर पंडत' की घोषणा नेटफ्लिक्स ने हाल में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान की थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय अभिनय कर रहे हैं। 'ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया' के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा ने एक जनहित याचिका दायर की है जिसमें नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का निर्देश दिए जाने का न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म का शीर्षक और कथानक प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक एवं अपमानजनक हैं और ये ब्राह्मण समुदाय को अपमानजनक तरीके से चित्रित करते हैं। जनहित याचिका में 'पंडत' शब्द के 'घुसखोर' शब्द के साथ इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है।

Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 ने की 300 करोड़ क्लब में एंट्री, रिलीज के 16 दिन बाद भी मचा रही धमाल
मुंबईः बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बाजार में 301 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में 70.15 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बॉर्डर 2 ने 16वें दिन भारत में 4.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । इसके साथ ही देश में बॉर्डर 2 की कमाई का आंकड़ा 301. 50 करोड़ रुपए हो गया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Rohit Shetty : फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आधी रात के बाद करीब 12:40 से 1:00 बजे के बीच घर के बाहर लगभग पांच राउंड गोलियां चलाई गईं।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के समय रोहित शेट्टी अपने घर के भीतर ही मौजूद थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी घटना स्थल के पास धूम्रपान करता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि, हमले के पीछे के उद्देश्यों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। स्थिति का आकलन करने के लिए मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बॉम्बे पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Arijit Singh retirement: अरिजीत सिंह ने अचानक से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह
लखनऊः 27 जनवरी 2026 को बॉलीवुड म्यूजिक जगत में एक बड़ा धमाका हुआ, जब मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने लाखों फैंस को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि उनकी आवाज ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक रोमांस, दर्द और जज्बातों को सुरों में पिरोया है। लेकिन सिंगर ने साफ किया कि यह म्यूजिक से पूरी तरह विदाई नहीं है—बल्कि सिर्फ फिल्मों के लिए नए गाने गाने से।

अरिजीत ने अपने इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैलो, सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।" उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने उन पर बहुत मेहरबान रही है, और वे अच्छे संगीत के फैन बने रहेंगे। भविष्य में वे खुद को एक छोटे कलाकार के रूप में और सीखेंगे, अपने दम पर काम करेंगे।

https://www.instagram.com/p/DUBKkEzCFRG/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

रिटायरमेंट की असली वजह क्या है?

फैंस के सवालों पर अरिजीत ने खुद स्पष्ट किया कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से सोचा-समझा है। मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। इसलिए एक ही गाने को अलग-अलग अरेंजमेंट में स्टेज पर गाता हूं। अब मुझे कुछ अलग तरह का म्यूजिक करना है।" वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापस लौटना चाहते हैं—जिससे उनका शुरुआती जुड़ाव था।

एक फैन के मजाकिया सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि वे किसी की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर रहे, बल्कि सिर्फ बॉलीवुड प्लेबैक से दूर जा रहे हैं। क्लासिकल म्यूजिक से उनका लगाव बना रहेगा, और वे खुद का म्यूजिक बनाएंगे। जब तैयार होंगे, तो अपने काम के साथ वापस आएंगे।

पेंडिंग काम और भविष्य

अरिजीत ने भरोसा दिलाया कि कुछ पुराने कमिटमेंट्स पूरे करने हैं, इसलिए 2026 में कुछ रिलीज जरूर देखने को मिलेंगी। लेकिन नए फिल्म प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे। यह फैसला 38 साल की उम्र में आया है, जब वे अपने करियर के चरम पर थे—दो नेशनल अवॉर्ड्स, पद्म श्री, और अनगिनत हिट्स जैसे 'तुम ही हो', 'केसरिया', 'बिन ते दिल'।

फैंस की प्रतिक्रियाएं दिल छू लेने वाली हैं। कई रो रहे हैं, कुछ सम्मान जता रहे हैं कि पीक पर जाकर दूर होना साहस की बात है। सोशल मीडिया पर #ArijitSinghRetirement ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग कह रहे हैं कि उनकी आवाज कभी नहीं रुकेगी, भले ही फिल्मों से दूर हो जाए।

अरिजीत का यह कदम एक नई शुरुआत है। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, अपनी जड़ों और क्रिएटिविटी की ओर। संगीत प्रेमी अब इंतजार करेंगे कि क्लासिकल और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में वे क्या जादू बिखेरते हैं।

Birthday Spacial: सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला जन्मदिन का तोहफा, अपकमिंग फिल्म के मेकर्स ने इस तरह किया सेलिब्रेट
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन में मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के मेकर्स ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मौके को सेलिब्रेट किया। एक खास पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,"कुछ ताकतें बनाई नहीं जातीं, जन्म से होती हैं। जंगल आज उसका नाम पहले से भी ज्यादा ज़ोर से पुकार रहा है। @सिद्धार्थ मल्होत्रा ,हैप्पी बर्थडे! वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट।"

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक प्रोटेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जो प्राचीन रहस्यों से भरी इस ज़मीन को बाहर से आने वाले खतरों से बचाते हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि मनीष पॉल और श्वेता तिवारी समेत कई अहम किरदार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

पंचायत जैसी चर्चित सीरीज़ बनाने वाले अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म का सह-निर्देशन किया है। इसे शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने द वायरल फीवर और 11:11 प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें :

दिल छू लेने वाले डायलॉग... साउथ सिनेमा की क्वीन का बॉलीवुड डेब्यू, आमिर खान के बेटे के साथ आएगी नजर

अनुपम खेर का दिल छू लेने वाला मैसेज: “50-80 के दशक वाली पीढ़ी अफलातून है... ना कोई थी, ना कोई होगी!”
मुंबईः बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि 50 से लेकर 80 के दशक में जन्मीं उनकी पीढ़ी बेहद खास है, क्योंकि इसने जीवन में कई बड़े बदलाव और अनुभव देखे हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी और अपनी पीढ़ी की विशेषताओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा 50,60,70 और 80 के दशक में जन्मीं पीढ़ी बेहद खास है।

उन्होंने कहा हम एक ख़ास उम्र के लोगों को आमतौर पर कम उम्र के लोग, जिसमे हमारे ख़ुद के बच्चे भी शामिल है, नज़रअंदाज़ कर देते है! या हमारी क़ाबलियतों, हमारी खूबियों को अनावश्यक) बता देते है! ये जेनेरेशन जानती ही नहीं कि हम कितने ख़ास है! हम कितने स्पेशल है !! हम अपने जीवन में किन किन दौर से गुज़रे है! पर हमने ना कभी हिम्मत हारी ! और ना ही ख़ुद को किसी से कम समझा ! बल्कि हमारी जेनेरेशन तो अफ़लातून है! क्योंकि हमारे जैसा ना कोई था! और ना ही कोई होगा! जय हो! अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 50, 60, 70 और 80 के दशक में जन्मी उनकी पीढ़ी बेहद खास है, क्योंकि इसने जीवन में कई बड़े बदलाव और अनुभव देखे हैं। आज की युवा पीढ़ी कई बार उनके पुराने तरीके या कौशल को पुराना मानती है, लेकिन उनके अनुभव और जीवन की समझ उन्हें अनोखा बनाती है।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/2010230993333223778?s=20

अनुपम खेर ने कहा, ''हमारी पीढ़ी ने आठ अलग-अलग दशक देखे हैं। मैंने दो अलग-अलग शताब्दियों का अनुभव किया। चाहे राजनीतिक, सामाजिक या तकनीकी बदलाव हो, हमारी पीढ़ी ने सब कुछ देखा और उससे अपने जीवन के लिए सीख ली। यह अनुभव और समझ ही हमारी पीढ़ी को खास बनाती है।''

अनुपम खेर ने कहा, ''हमारी पीढ़ी ने पुराने ग्रामोफोन रिकॉर्ड से लेकर आज के स्पॉटिफाई तक, रेडियो से 3डी और एचडी टीवी तक, हाथ से लिखे गए पत्रों से वॉट्सऐप तक और पुराने कैसेट से ओटीटी प्लेटफॉर्म तक का सफर देखा है। हमारी पीढ़ी ने तकनीक के हर बदलाव को अपनाया और खुद को उसके अनुसार ढाला। यही वजह है कि हम डिजिटल दुनिया में भी सहज रूप से जी सकते हैं।''

विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज: एयरपोर्ट पर अनुष्का के नाम वाला 'A' देख फैंस हुए दीवाने, बोले- 'परफेक्ट कपल गोल्स!'
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी फैंस की फेवरेट रही है। दोनों हमेशा अपने प्यार को पब्लिकली एक्सप्रेस करने में पीछे नहीं हटते। दो बच्चों वामिका और अकाय के माता-पिता बन चुके इस कपल की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। अब एक बार फिर विराट ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया है।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका लुक काफी स्टाइलिश था – ब्लैक कार्डिगन, मैचिंग टी-शर्ट और जींस। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके कार्डिगन पर बने रेड कलर के हार्ट में लिखे 'A' ने। फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि यह अनुष्का शर्मा के लिए विराट का प्यारा इशारा है!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में विराट कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आए। फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई – एक यूजर ने लिखा, "स्वेटर पर 'A' अनुष्का के लिए! कितना क्यूट जेस्चर।" दूसरे ने कहा, "विराट तो सच के किंग हैं, अनुष्का कितनी लकी हैं!" एक और फैन बोला, "विरुष्का कपल गोल्स हमेशा टॉप पर!"

इससे पहले विराट और अनुष्का ने दुबई में परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर 2026 धूमधाम से सेलिब्रेट किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर खुशियों भरी तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस को खूब पसंद आईं। बच्चों को प्राइवेसी देने के लिए वे हमेशा सतर्क रहते हैं।

विराट की यह छोटी-सी रोमांटिक हरकत एक बार फिर साबित करती है कि 'विरुष्का' की लव स्टोरी आज भी उतनी ही फ्रेश और इंस्पायरिंग है! फैंस अब बेसब्री से 11 जनवरी से शुरू होने वाली इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज में विराट के परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।