Noida - Amrit Vichar

लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आसमान छूने लगीं कीमतें; जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दूसरे शहरों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गयी है। चार-चार दिन के अंतराल पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं।

दिल्ली में आज से एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपये का और डीजल 98.64 रुपये का हो गया है। पहले इनकी कीमत क्रमशः 98.64 रुपये और 91.58 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजील के दाम दिल्ली में तीन-तीन रुपये बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

कोलकाता में आज से पेट्रोल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 110.64 रुपये और डीजल की 95 पैसे बढ़कर 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 87 पैसे महंगा हुआ है। आज से वहां एक लीटर पेट्रोल 105.31 रुपये का और एक लीटर डीजल 96.98 रुपये का हो गया है।

पश्चिम एशिया में जारी संकट और आपूर्ति में बाधा के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट से तेल विपणन कंपनियों की लागत बढ़ रही है। यही कारण है कि वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं।

इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 87 पैसे बढ़ाकर 106.63 रुपये और प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत 91 पैसे बढ़ाकर 97.81 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

यूपी के जिलों में बढ़ें दामों का असर

यूपी में भी पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने का असर दिखेगा। आपको बता दें कि यूपी के जिलों गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मुरादाबाद, आगरा और मथुरा समेत कई शहरों में नए रेट जारी किये गए। वही लोकल टैक्स की वजह से परिवहन लागत रेट में अंतर भी देखने को मिला। पश्चिम में संघर्ष के चलते अब इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर होने वाला है।

ये भी पढ़ें  :

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा शुरू, कोलकाता के 'मदर हाउस' का किया दौरा, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Uttrakhand:देशभर के आंदोलनों की हिस्ट्री खंगालेगी पुलिस, पैटर्न समझने में जुटी टीम
हल्द्वानी, अमृत विचार। मोटाहल्दू में हुए मजदूर आंदोलन को उग्र बनाने के पीछे बाहरी कनेक्शन की आशंका के बीच पुलिस अब देशभर में हुए ऐसे आंदोलनों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि नोएडा और नेपाल से संचालित कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए यहां मौजूद संदिग्धों को निर्देश भेजे जा रहे थे।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसे करीब आधा दर्जन ग्रुप्स चिन्हित किए गए हैं। इन ग्रुप्स की गतिविधियों और इनके जरिए दिए गए निर्देशों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हुए आंदोलनों का भी अध्ययन किया जा रहा है, ताकि समान पैटर्न को समझा जा सके। पुलिस का मानना है कि अलग-अलग स्थानों पर हुए आंदोलनों में कुछ समान रणनीति अपनाई गई हो सकती है। इसी आधार पर मोटाहल्दू मामले में शामिल संदिग्धों की भूमिका तय की जाएगी। फिलहाल जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोटाहल्दू में हुए प्रदर्शन में शामिल डेढ़ सौ से अधिक लोग पुलिस के राडार पर हैं। जबकि 8 से 10 लोगों की भूमिका सक्रिय मानी जा रही है। पुलिस इन सभी के कॉल डिटेल के साथ व्हाट्सएप कॉल का डेटा भी जुटा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया में इन संदिग्धों के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं, यह भी देखा जा रही है।

आतंकियों के निशाने पर लखनऊ-दिल्ली का आरएसएस कार्यालय, नोएडा से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में खुलासा
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एटीएस ने गुरुवार को दो संदिग्ध आतंकियों तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान को नोएडा से दबोचा था। इन दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके संगठन ने लखनऊ और दिल्ली के आरएसएस कार्यालय पर हमले की साजिश रची थी। इसके लिए एके-47 और हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति भी की जानी थी।

एटीएस के मुताबिक नोएडा से गिरफ्तार किए गए तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान का कनेक्शन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट से था। शहजाद भट्टी ने उनको कई टारगेट दिए थे। उनसे बड़े सरकारी भवनों में हमला करने को कहा गया था। भाजपा व संघ के बड़े नेताओं और कार्यालयों को लक्ष्य बनाया गया था।

इसके लिए दोनों को दिल्ली व लखनऊ के नक्शे मुहैया कराए गए थे। दोनों को दिल्ली और लखनऊ में संघ कार्यालय के रेकी करने को कहा गया था। दोनों में संघ कार्यालय की रेकी भी की थी। दोनों हमला करने के लिए शहजाद भट्टी और आबिद के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। यूपी एटीएस दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें :

यूपी : सोशल मीडिया पर रीलबाजी से भौकाल टाइट करने वाले पुलिसवालों के लिए नई पॉलिसी, वर्दी में पोस्ट पर पाबंदी

नोएडा श्रमिक आंदोलन: सरकार ने अपनाई 'राहत और सख्ती' की दोतरफा रणनीति, वेतन बढ़ोतरी के साथ उपद्रवियों पर NSA तक की तैयारी
लखनऊ, अमृत विचार: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साथ “राहत और सख्ती” की रणनीति अपनाई है। एक ओर न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर श्रमिकों को राहत दी गई है, वहीं दूसरी ओर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी जहां श्रमिकों से संवाद कर उन्हें काम पर लौटने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं गृह विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है। डीजीपी राजीव कृष्ण और नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संकेत दिए हैं कि हिंसा में शामिल “हार्डकोर उपद्रवियों” पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तक लगाया जा सकता है। प्रभावित इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आगजनी व पुलिस पर हमले के सबूत जुटाए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद डीजीपी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

सरकार ने गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद में न्यूनतम मजदूरी में ₹3000 तक की बढ़ोतरी की है। इसके तहत अकुशल श्रमिकों का वेतन ₹11,313 से बढ़ाकर ₹13,690, अर्धकुशल का ₹15,059 और कुशल श्रमिकों का ₹16,868 कर दिया गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुसार, अब श्रमिकों को ओवरटाइम का दोगुना भुगतान मिलेगा, साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित होगा और हर महीने की 10 तारीख तक वेतन सीधे बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन होगा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी हाई लेवल कमेटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में श्रमिकों से बात की है। बैठक में अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम), श्रम आयुक्त, मंडलायुक्त मेरठ, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्रमिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। उन्होंने वेतन बढ़ाने, साप्ताहिक छुट्टी, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, श्रमिकों की सुरक्षा और बेहतर कामकाजी माहौल जैसी मांगें रखीं। कमेटी ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

एसटीएफ करेगी डिजिटल ट्रेल की जांच

नोएडा में श्रमिकों से जुड़े मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे बॉट हैंडल चिन्हित किए हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों के भीतर बनाया गया। जिनका इस्तेमाल भ्रामक नैरेटिव गढ़ने के लिए किया जा रहा था।पुलिस के मुताबिक, ये सभी हैंडल संगठित तरीके से श्रमिकों से जुड़े मुद्दे पर अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि चिन्हित किए गए सभी हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की डिटेल जांच यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इन हैंडल्स को किसने और किस उद्देश्य से संचालित किया।अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वाले ऐसे सभी सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

नोएडा हिंसा के बाद सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, जानें किसे कितना मिलेगा
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा, ''मजदूरी में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने वृद्धि की है।'' उन्होंने कहा, ''इस फैसले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल देर रात मंजूरी दे दी।''

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों को अब 11,313 रुपये प्रति माह के बजाय 13,690 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। अन्य नगर निगम क्षेत्रों के लिए संशोधित मासिक वेतन अकुशल श्रमिकों के लिए 13,006 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,025 रुपये तय किया गया है। शेष जिलों में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 13,591 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह फैसला नियोक्ता संगठनों और श्रमिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

https://twitter.com/i/status/2043930931548008813

सरकार ने कहा कि ''संतुलित और व्यावहारिक'' परिणाम के लिए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया। यह कदम सोमवार को नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। सोमवार को हजारों श्रमिकों ने अधिक वेतन और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिले के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसके बाद सरकार ने स्थिति से निपटने तथा श्रमिकों और नियोक्ताओं के साथ बातचीत के लिए एक समिति गठित की।

नोएडा श्रमिक हिंसा पर सपा-कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला: अखिलेश बोले- पूंजीपतियों का ATM भरा, मजदूरों का खाली
लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सोमवार को नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों द्वारा किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी आलोचना की है। सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों द्वारा किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की 'एकतरफा नीति' को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का पक्ष लेती है जबकि वेतनभोगी कर्मचारियों और मज़दूरों की उपेक्षा करती है।

यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वह एकतरफ़ा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करने वाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मजदूरों का शोषण करती है।''

यादव ने इसी संदेश में आगे कहा, ''भाजपाई चंदा देने वालो पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, यह एक परिवारवाला ही समझ सकता है। वेतनभोगी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'' नोएडा में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नोएडा में 'मदरसन' कंपनी के बाहर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जब महंगाई कमर तोड़ रही हो और वेतन के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा है,तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ही।''

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, ''योगी जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता! पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते। मजदूरों की जायज मांगों को अनसुना करना बंद करिए और दमन की जगह समाधान निकालिए।''

वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और उन्होंने कई जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक- प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई जगह पर श्रमिकों ने रास्ता जाम किया, अनेक स्थानों पर श्रमिकों ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया और कुछ कारों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि कारखानों में तोड़फोड़ की भी खबर है जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की कुछ बातें यहां के उद्योगपतियों ने मान ली है और उनसे शांतिपूर्वक आंदोलन समाप्त करने की अपील की जा रही है।

मिश्र के अनुसार श्रमिक अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कोई इनका नेतृत्व नहीं कर रहा है, इस वजह से श्रमिकों तक प्रशासन को अपनी बात पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने और पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें तथा कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लें। इस बीच, एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर हुई कार्रवाई
नोएडाः ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी को पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रभारी कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. त्रिपाठी ने आवश्यक न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं होने के बावजूद इस पद के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज परीक्षण समिति ने जांच के दौरान पाया कि डॉ. त्रिपाठी ने अपने अनुभव से संबंधित तथ्यों को भ्रामक और अपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड ने अभिलेखों की जांच और डॉ. त्रिपाठी का पक्ष व्यक्तिगत रूप से सुनने के बाद पाया कि उनकी नियुक्ति विधि-विरुद्ध है। इसके बाद उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस बीच, डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि वह इस पद के लिए पूरी तरह योग्य हैं और उनके द्वारा कुलपति के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर अवमानना याचिका किए जाने कारण यह ''द्वेषपूर्ण कार्रवाई'' की गई है।

उन्होंने कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय में आपत्ति दाखिल करेंगे। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता का मामला भी द्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराया गया है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में फीस घोटाले के आरोप लगने के बाद लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर बोर्ड को भी फीस को लेकर कई शिकायतें मिली हैं।

छात्रों का आरोप है कि नकद में फीस लेने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय की मोहर लगी जाली रसीद दी गई। छात्रों का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग और विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ छात्र, कनिष्ठ छात्रों को फीस कम कराने का झांसा देकर उनसे नकद पैसे ले लेते थे। हालांकि, यह रकम विश्वविद्यालय के खातों में जमा नहीं की जाती थी और फीस जमा नहीं होने के कारण बाद में परीक्षा में बैठने से रोके जाने पर छात्रों को ठगी का पता चलता था।

अखिलेश यादव बोले- मोदी को मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे
लखनऊ, अमृत विचार : प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन के मौके पर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा था कि पहले की सरकारों ने नोएडा को लूट का एटीएम बना लिया था।

सात में छह हवाई अड्डे बंद

अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र. में हाल के वर्षों में जिन सात हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया, उनमें से छह आज तक चालू नहीं हुए हैं। देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध सात में से छह नये हवाई अड्डे बंद। प्रदेश के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है ''घास हटवाकर'' ये भी तो देख लिया जाए। '' उन्होंने चित्रकूट, कुशीनगर व आजमगढ़ के हवाई अड्डों का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया गया कि हाल ही में खोले गए कई हवाई अड्डों पर निर्धारित उड़ान परिचालन बंद कर दिया गया है।

नोएडा: बारहवीं मंजिल से गिरा तीन साल का मासूम, इजाल के दौरान हुई मौत
नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख क्षेत्र थाना में तीन वर्षीय बच्चे की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 12वीं मंजिल से गिरने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गौर सिटी वन की सेवन एवेन्यू सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाला बच्चा 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय बच्चे की मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन से लेने गई थी और तीन वर्षीय बच्चा घर पर अकेला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी सरकार नोएडा में बसाएगी 'जापान और सिंगापुर सिटी', एक हजार एकड़ भूमि का प्रस्ताव
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर और जापान दौरे के बाद वहां की कंपनियों के लिए यूपी में जमीन की तलाश शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा में 1000 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो विशेष औद्योगिक शहर बसाने का प्लान है।

एक "जापान सिटी" और दूसरा "सिंगापुर सिटी"। दोनों शहर पांच-पांच सौ एकड़ में बसाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने लैंड का प्रपोजल तैयार किया है। विदेशी निवेशकों को यूपी में लाने के उद्देश्य से हाल ही में मुख्यमंत्री ने जापान और सिंगापुर का दौरा किया था। दोनों देशों की कंपनियों के साथ 1.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए थे। सिंगापुर और जापान से 2.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यीडा के मुताबिक, इन विशेष औद्योगिक एंक्लेव में विदेशी निवेशकों को एक ही स्थान पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इन क्षेत्रों पर विशेष जोर

जापान और सिंगापुर की जिन कंपनियों के साथ यूपी सरकार ने एमओयू साइन किए हैं-उनमें सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, पावर टू-गैस, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस आदि शामिल हैं। इन्वेस्ट यूपी मुहिम की ये एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।  दिलचस्प बात ये है कि जापान की दिग्गज कंपनियों में शुमार कुबोटा कॉर्पोरेशन, स्पार्क मिंडा, नगासे एंड कंपनी जैसे बड़े समूह यूपी में अपनी इकाईयां स्थापित करेंगे।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

यूपी के कुशल युवाओं के लिए भी रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। दोनों देशों की बड़ी कंपनियों के यूपी में आने से यहां के हजारों युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे।

विकसित यूपी की तरफ बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन्वेस्ट यूपी के जरिये देश और विदेश के निवेशकों को यूपी में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराए जाने से औद्योगिक जगत भी यूपी की तरफ आकर्षित हो रहा है।

Bareilly : हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का लाभ बरेली को मिलने की उम्मीद
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर यूपी को नई रफ्तार देगा। साथ ही बरेली मंडल के जिलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। नोएडा, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद जैसे शहर भी इस रेल कॉरिडोर से जुड़ रहे हैं। बरेली भी दिल्ली-लखनऊ के मध्य बड़ा शहर है और यहां पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल भी है, इसलिए कॉरिडोर का लाभ बरेली को मिलने की संभावना जतायी जा रही है।

बताते हैं कि इस कॉरिडोर का लक्ष्य दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे तक कम करना है, इससे यात्रा बहुत तेज और सुविधाजनक बनेगी। हालांकि, यूपी बजट में इसे विस्तार देने का प्रावधान है लेकिन यह स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है कि दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर कितने शहरों को जोड़ते हुए निकलेगा।

रेलवे अधिकारियों ने संभावना जतायी है। वहीं, प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के बाद यदि बरेली के पास से रेल कॉरिडोर गुजरेगा तो इसका लाभ कई तरह से होगा। एक तो जहां से रेल कॉरिडोर गुजरेगा, उस क्षेत्र की जमीनें महंगी होंगी। इसके साथ रोजगार के नए साधन खुलेंगे। हालांकि, रेलवे के अधिकारी इस परियोजना पर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
नोएडाः नोएडा में दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर सेक्टर 62 के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और वैन चालक अमित वाहन में फंस गया।

उसने बताया कि तीन ट्रक चालक और कुछ अन्य लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर अमित को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उनमें से छह लोगों को टक्कर मार दी। उसने बताया कि इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोविंद चौहान (35) और देवेंद्र सिंह (34) के रूप में की गई है तथा एक घायल की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।