Purvanchal Expressway - Amrit Vichar

यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, नई टोल दरें लागू, जानिए कितनी ढीली होगी जेब?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए टोल दरों में संशोधन कर दिया गया है। एक अप्रैल 2025 से नई दरें लागू हो गई हैं, जिनमें अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क निर्धारित किया गया है। यह संशोधित दरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लागू होंगी।

जारी दरों के अनुसार, दोपहिया, थ्री-व्हीलर और हल्के पंजीकृत वाहनों के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 330 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 350 रुपये, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 315 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 140 रुपये टोल निर्धारित किया गया है वहीं कार, जीप, वैन जैसे हल्के मोटर वाहनों के लिए यह दर क्रमशः 665, 700, 635 और 285 रुपये तय की गई है। हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस और हल्के माल वाहनों के लिए आगरा-लखनऊ पर 1045 रुपये, पूर्वांचल पर 1105 रुपये, बुंदेलखंड पर 1000 रुपये और गोरखपुर लिंक पर 440 रुपये टोल देना होगा। बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए यह शुल्क क्रमशः 2100, 2225, 2010 और 840 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, 3 से 6 एक्सल वाले भारी निर्माण उपकरण और मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए आगरा-लखनऊ पर 3225 रुपये, पूर्वांचल पर 3420 रुपये, बुंदेलखंड पर 3085 रुपये और गोरखपुर लिंक पर 1335 रुपये टोल तय किया गया है। वहीं 7 या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए यह दरें 4145, 4385, 3965 और 1745 रुपये रखी गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह दरें एक्सप्रेसवे पर पहले टोल प्लाजा से अंतिम टोल प्लाजा तक की पूरी दूरी तय करने पर लागू होंगी। नई दरों के लागू होने के बाद यात्रियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि टोल दरों में यह संशोधन एक्सप्रेसवे के रखरखाव, संचालन और बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। लांकि, बढ़ी हुई दरों से आम यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की लागत में कुछ बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक
लखनऊ, अमृत विचार। चैत्र रामनवमी के चलते लखनऊ से गुजरने वाले कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन त्यागी ने बताया कि डायवर्जन 24 से 27 मार्च के बीच मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि बड़े वाहन लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात से संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 94544405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार सीतापुर रोड से आने वाली बसें, बड़े-भारी वाहन बाराबंकी-अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अंडरपास (सीतापुर रोड) से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड(चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

सीतापुर रोड से आने वाली बसें, बड़े, भारी वाहनों को बाराबंकी-अयोध्या की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन बाजपुर किसानपथ अंडरपास (हरदोई रोड) से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

कानपुर से आने वाली बसें, बड़े, भारी वाहन बाराबंकी-अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से दाहिने बछरावां से हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

-आगरा एक्सप्रेस-वे से भारी वाहन खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें  :

Ram Navami 2026 : चैत्र नवरात्री समापन पर हवन का विशेष महत्व, जानिए कब मनाई जाएगी अष्टमी और नवमी

लखनऊ : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जौखंडी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर कोच डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक पांच लोगों के मौत की सूचना है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस पंजाब के लुधियाना और पानीपत से यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा और अररिया की ओर जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खेमा खेड़ा और जौखंडी गांव के पास 11.6 के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज गति के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद आना बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, आपदा राहत टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कमिश्नर विजय विश्वास पंत समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : SIR अभियान दिवस पर डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, दिए निर्देश, पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत व 7 घायल
सुलतानपुर, अमृत विचार। घने कोहरे के बीच सोमवार सुबह करीब 8:20 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरपीपुर के पास लखनऊ से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में कार चालक सिकंदर (27), शंभूलाल (55) निवासीगण तेवखार, सरायमीर, आजमगढ़ तथा सुरेंद्र (30) निवासी गुड़ियावा, आजमगढ़ की मौत हो गई। सिकंदर और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभूलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में सुरेंद्र की पत्नी खुशबू (27), पुत्री सनाया (06), शंभूलाल की पत्नी मीना देवी (35), पुत्र कोहिनूर (16), बड़ी पुत्री उजाला (24), छोटी पुत्री कुमारी रोशनी (15) और सबसे छोटा पुत्र अंश (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी दोस्तपुर से प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि सिकंदर व सुरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी के अनुसार प्रथम दृष्टया कार चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रही है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाकर रिकवरी वैन से भेजने की व्यवस्था की गई। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly : ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को मंजूरी, बरेली समेत यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा
बरेली, अमृत विचार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ने के लिए करीब सात सौ किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को बरेली में धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। बरेली सहित यूपी के 22 जिलों से गुजरने वाले 6 लेन ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर-शामली नाम दिया गया है। एनएचएआई ने एलाइनमेंट दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजे थे, जिसे मंजूरी मिल गई है। एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि शामली से पुवायां तक पहले चरण में 350 किमी सड़क का निर्माण होगा। बरेली में ये तीन तहसीलों से होकर गुजरेगा।

एनएचएआई ने चयनित गांवों की भूमि की जांच कराने के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय को सूची भेजी है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की जांच के बाद ही एनएचएआई जमीन अर्जन करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। करीब 700 किमी लंबाई वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर करीब 15000 करोड़ रुपये का खर्च आने की बात कही जा रही है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर आदि के लोगों का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सीधे जाने का रास्ता खुल जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया है कि पहले चरण में शामली से पुवायां तक का निर्माण कार्य शुरू होगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं एडीएम जे देश दीपक सिंह ने बताया कि एनएचएआई को नवाबगंज के गांवों की भूमि अर्जन करने की जिम्मेदारी दी गई है। एनएचएआई निदेशक ने नवाबगंज के गांवों के जिन गांवों की सूची भेजी है, उन गांवों के नामों का मिलान कराया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट एनएचएआई भेजी जाएगी।

इन गांवों की भूमि अर्जन करेगा एनएचएआई बरेली
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को भेजी गई सूची के अनुसार ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे में नवाबगंज तहसील के सर्वाधिक 26 गांव आएंगे। इसमें गजरौला, सतुइया खुर्द, इनायतपुर, धौनेरा, जिगिनया, नवदिया, खाता, खटुआ, बरखन, अभय राजपुर, अधकटा रब्बानी बेगम, नवादा इकरामुल्लाह, हथेली, सिठौरा, ढकिया बरकली, डंडिया सफदरअली, तिगरी, नकटी नारायनपुर, धानौर जागीर, नवदिया मोती राम, नौगवां भगतापुर, जारपा मोहनपुर, मुड़िया मलूकपुर गांव शामिल हैं, जबकि फरीदपुर तहसील के खंडसरा, गिरिधरपुर, मगराशा, कुवां खेरा व रुपापुर गांव हैं। बहेड़ी तहसील के खमरिया, पंडरी, परेवा, कनकपुरी, मवई काजियान, सिसई, परसरामपुर आदि लगभग एक दर्जन गांव शामिल होंगे।

22 जनपदों से होकर गुजरेगा यह एक्सप्रेस-वे
बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेस-वे शामली से शुरू होकर मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए बरेली में बहेड़ी तहसील में दाखिल होगा। जनपद में बहेड़ी के बाद नवाबगंज तहसील फिर फरीदपुर तहसील की सीमा में पहुंचेगा। यहां से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर के पुवायां फिर लखीमपुर खीरी होते हुए कई अन्य जिलों से गुजरते हुए गोरखपुर तक जाएगा। यह प्रदेश के कुल 22 जनपदों से होकर गुजरेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शराब चोरी मामलाः आबकारी निरीक्षक ने ट्रक चालक पर दर्ज कराया गबन का मुकदमा
बल्दीराय, सुलतानपुर, अमृत विचारः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक से 22 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी होने के मामले में आबकारी विभाग ने ट्रक चालक के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास 13 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। मामले में चालक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आबकारी निरीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित रेडिकोरवेतान से बलिया के सुमन गुप्ता होलसेल के लिए भेजी जा रही शराब की खेप ट्रक से ले जाई जा रही थी। जांच में खेप से आफ्टर डार्क ब्रांड की 12 पेटियां तथा 8 पीएम ब्रांड की 10 पेटियां, कुल 22 पेटियां कम पाई गईं। ट्रक चालक अनिल कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब एक बजे अचानक पेट दर्द होने के कारण उसने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक खड़ा कर दवा खाई और सो गया। सुबह जागने पर ट्रक का तिरपाल कटा हुआ मिला और शराब की कुछ पेटियां गायब थीं।

घटना की सूचना 14 दिसंबर को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके बाद 15 दिसंबर को ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा ने सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, सुलतानपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 16 दिसंबर को आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर स्टाफ के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और शराब की पेटियों की गिनती कराई, जिसमें 22 पेटियां कम पाई गईं। जांच के दौरान मोटर मालिक नरेंद्र कुमार, ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया राजस्व हानि को देखते हुए आबकारी विभाग ने चालक की भूमिका को संदिग्ध माना। इसके बाद आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव (क्षेत्र-5, बल्दीराय) ने चालक अनिल कुमार के विरुद्ध गबन सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष हलियापुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बाराबंकी : कोहरे में ओवरटेक बना जानलेवा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आर्टिगा-स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 42 के पास ओवरटेक करने के प्रयास में आर्टिगा कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरा अधिक होने के कारण दोनों वाहन चालकों को सामने से आ रही गाड़ी समय रहते दिखाई नहीं दी। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश की गई, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में मोहम्मद ताहिर (55), आसिफ (22) और कमरुद्दीन अंसारी (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों आजमगढ़ जनपद के थाना देवगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैथी शंकरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दुर्घटना में बबलू (35) पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना मसरख, जिला छपरा (बिहार) तथा दीपक कुमार पुत्र भृगुनाथ राम, निवासी लालगंज हनुमानगढ़, गीता इंटर कॉलेज के पास, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।

बाराबंकी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे खड़ी रही वैगन आर, गायब रही यूपीडा, गम में डूबे मृतकों के परिजन
बाराबंकी, अमृत विचार। बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में यूपीडा की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से वैगन आर कार पीलीपट्टी के उस पार करीब आधे घंटे तक खड़ी रही पर एक्सप्रेव वे पर पैनी नजर रखने का दावा करने वाले यूपीडा का कोई कर्मी वहां झांकने तक नहीं आया।

नियम कायदे बनाकर निगरानीकर्ता एजेंसी वाहन चालकों को भगवान भरोसे छोड़कर एक किनारे हो गई। इस हादसे ने परिवार को कभी न खत्म होने वाला दर्द दिया तो कुछ संयोग हादसे को और खौफनाक होने से बचा गए। यह भी बताते चलें कि घटना के करीब बीस मिनट बाद यूपीडा की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

बुधवार को किनारे खड़ी वैगनआर कार में पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वैगनआर सवार मां व उसके चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक आजमगढ़ जिला हरौली थाना में बतौर दीवान तैनात जावेद अशरफ का परिवार था।

दीवान की पत्नी मृतका गुलफ्शां जो मऊ जिला घोसी थाना क्षेत्र के खानपुर खुर्द स्थित मायके में ही रह रही थी, बुधवार को अपनी बहन से मिलने लखनऊ जा रही थी। कार चला रहे उसके भाई जीशान की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर गए डीएम एसपी के निर्देश पर रातों रात शवों को पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी आए परिजनों को सौंप दिया गया।

वाराणसी जिला थाना क्षेत्र लोहता के रहीमपुर स्थित दीवान जावेद के घर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गम का माहौल इस कदर कि जावेद के गांव से लेकर ससुराल में गुरुवार को चूल्हा तक नहीं जला।
उधर मृतका का पति इस हादसे से पूरी तरह टूट गया है। वह खबर पाकर जार जार रोता रहा। बेहद गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। हर कोई इस हादसे को लेकर दुख जताता नजर आया। इसी प्रकार ब्रेजा कार सवार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर गोरखपुर से परिजन लखनऊ पहुंच गए।

साफ झलकी यूपीडा की लापरवाही

इस घटना में यूपीडा की लापरवाही जाहिर हुई है। एक प्रमाण यह कि एक्सप्रेस वे व यूपीडा की निगरानी होने के बावजूद घटना होने के करीब बीस मिनट बाद सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। दूसरा प्रमाण यह कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वैगन आर कार करीब आधे घंटे से दो लेन छोड़कर पीली पट्टी के उस पार खड़ी रही। कारण कार में आई तकनीकी खराबी बताया जा रहा।

खराबी न भी मानी जाए तो इतनी देर तक कार के एक्सप्रेस वे पर खड़ा होने पर यूपीडा की टीम को सक्रिय होकर मौके पर पहुंचना चाहिए था। हैवी स्पीड रोड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, टोल प्लाजा व त्वरित रिस्पांस दल के तमाम दावे हवा में उड़ते नजर आए। यूपीडा अगर मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों का हाल जानती, उन्हे अन्यत्र ले जाने की कोशिश करती, या जुर्माना ही लगाती तो घटना टाली जा सकती थी।

हादसे को वीभत्स होने से बचा गए संयोग

एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे को लेकर प्रमुख कारण अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आए हैं, क्योंकि वैगन आर सवार छह सदस्यों में पांच की मौत हो गई व एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यही दशा ब्रेजा कार सवार चार लोेगों की भी है। हालांकि बताया जा रहा कि ब्रेजा कार का एक टायर फट गया था, जिसके कारण वह स्पीड में तेजी से बाईं ओर बढ़ी और वैगन आर से टकरा गई।

वहीं ब्रेजा कार के एयर बैग खुल जाने से कार सवार बच गए वरना हादसा कल्पना से परे होता। यही नहीं गहराई से ऊपर चढ़ ग्रामीणों ने तेजी से एक्सप्रेस वे पर आकर ब्रेजा सवार लोगों को बाहर निकाल लिया। हालांकि तक तक वैगन आर कार आग की चपेट में आ चुकी थी और कुछ ही पलों में ब्रेजा को भी चपेट में ले लिया। इस तरह चंद संयोगों ने हादसे को खौफनाक होने से बचा लिया।

Purvanchal Expressway: निजी Video Viral करने और वसूली मामले में UPDA ने मैनेजर सहित चार टोलकर्मी किए बर्खास्त, प्राथमिकी दर्ज
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कपल का निजी वीडियो वायरल करने और अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने टोल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा एक फरार की तलाश में जुट गई है।

इधर यूपीडा ने टोल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। सुलतानपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि हलियापुर स्थित टोल कर्मचारियों द्वारा एक कपल का वीडियो वायरल किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने वादी बनकर चार व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है, जिसमें आशुतोष सरकार, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। जबकि शशांक शेखर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

ज्ञात हो कि बीते सोमवार को टोल मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा एक कपल की निजी अश्लील वीडियो वायरल की गई। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर चार व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

इस बीच कुछ घंटों के भीतर यूपीडा अधिकारियों ने टोल मैनेजर आशुतोष सरकार को पिछली तारीख से सेवा से बर्खास्त कर दिया। घटना के बाद मंगलवार रात पुलिस के उच्चाधिकारियों और यूपीडा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने मातहतों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान ने हलियापुर टोल प्लाजा पर कार्यरत सिस्टम टेक्नीशियन आशुतोष तिवारी, ट्रैफिक मैनेजर शशांक शेखर और सिस्टम इंजीनियर प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने, नवदंपति की निजता का हनन करने और ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने का आरोप है।

बाराबंकी में मौत का मंजर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ब्रेज़ा की दूसरी कार से टक्कर, 5 की मौत, गाड़ियां धू-धू कर जलीं
बाराबंकी। जिले में बुधवार को सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। यहाँ कुड़वां गांव के निकट 51.6 किलोमीटर पर तेज रफ्तार से आ रही ब्रेज़ा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना लखनऊ की ओर जा रही ब्रेज़ा की है जो अचानक खड़ी वैगनआर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैगनआर में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि ब्रेज़ा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी। इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई। दो बच्चियां जो 6 और 7 साल की थीं, उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुल मिलाकर अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

खेत में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने घटना का आंखों देखा हाल सुनाया। उन्होंने बताया, "हम खेत में काम में लगे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग भड़क उठी। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। दोनों गाड़ियों में करीब एक दर्जन लोग होंगे।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सुबह थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर या हादसा हुआ है जिसमें हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच लोगों को मृत घोषित किया गया है, वहीं पांच लोगों को गंभीर अवस्था में यहां जिला अस्पताल लेकर आया गया है जिसमें से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी जिसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है, बाकी चार घायलों का इलाज यहां किया जा रहा है, पूरा प्रशासन यहां मौके पर मौजूद है।

ये भी पढ़े :

वाराणसी : 500 से अधिक संदिग्ध चिन्हित, पश्चिम बंगाल और असम जाकर पुलिस टीमें करेंगी दस्तावेजों की जांच

एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV का दुरुपयोग:टोल मैनेजर ने कपल के प्राइवेट मोमेंट को किया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हलियापुर टोल प्लाजा के प्रबंधक द्वारा एक नवविवाहित जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर अवैध वसूली करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार टोल कर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि मंगलवार को हलियापुर में तैनात दारोगा रफ्फन खां की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मातहत अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यूपीडा के अधिकारियों ने यातायात प्रबंधक शशांक शेखर, सिस्टम टेक्नीशियन आशुतोष तिवारी, सिस्टम इंजीनियर प्रमोद कुमार और एक अन्य कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यूपीडा के परियोजना प्रबंधक अभिषेक चौहान ने बताया कि इन पर वीडियो प्रसारित करने और दंपति को ब्लैकमेल करने का आरोप है।

इन पर अलग अलग तारीखों पर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने, नवदंपति का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर ब्लैकमेल करने तथा अवैध वसूली करने का आरोप है। बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि सभी चार आरोपी टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े :

दवा के नाम पर नशे का कारोबार.... पूर्वांचल तक फैला काला कारोबार, पूरे सिस्टम की व्यापक जांच जारी

सोर्स : (भाषा)

अमेठीः ADJ की कार आवारा कुत्ते से टकराई... बाल बाल बचे एडीजे अजय श्रीवास्तव
शुकुल बाजार/अमेठी/अमृत विचार: थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टल गया जहां लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे एडीजे की कार आवारा कुत्ते से टकरा गई।हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करने में जुट गई।एडीजे अजय श्रीवास्तव लखनऊ से आजमगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे।

दरअसल ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का है जहां किलोमीटर संख्या 72.5 पर आज सुबह तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आवारा कुत्ते से टकरा गई।हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।कार को प्रयागराज के रहने वाले अजय श्रीवास्तव पुत्र सीपी श्रीवास्तव निवासी 1/ 233 एमआईजी कॉलोनी झूसी प्रयागराज चला रहे थे।अजय श्रीवास्तव एमपी एमएलए कोर्ट में अपर जिला जज है। जिनका ट्रांसफर आजमगढ़ हो गया था। आज सुबह  10 बजे उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करना था और वह ड्यूटी ज्वाइन करने लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।जहां यह हादसा हुआ।मौके पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सेफ्टी टीम पहुंची जिसके बाद कार्रवाई में जुट गई।