Parcel Contractor - Amrit Vichar

Bareilly: पार्सल ठेकेदार की हत्या के बाद रोडवेज बसों में अवैध ढुलाई खुलेआम
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस स्टैंड पर पिछले महीने पार्सल ठेकेदार की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद रोडवेज बसों में पार्सलों की अवैध ढुलाई की निगरानी चौपट हो गई है। सेटेलाइट के साथ पुराना बस अड्डे पर भी बसों में बड़े पैमाने पर बगैर बुकिंग पार्सलों को ले जाया जा रहा है लेकिन अफसर अनदेखी कर रहे हैं। इससे परिवहन विभाग को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है।

पिछले महीने सेटेलाइट अड्डे पर पार्सल ठेकेदार और उसके भाई को गोली मार दी गई थी। ठेकेदार के भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अफसरों ने कुछ दिन दोनों अड्डों पर सख्ती रखी लेकिन अब बिना बुकिंग बसों में अवैध पार्सल भेजने का खुला खेल चल रहा है। बसों चालक-परिचालक धड़ल्ले से बसों के अंदर और लगेज बॉक्स में पार्सल लोड कर रहे हैं। रविवार को अमृत विचार की पड़ताल में दोनों बस अड्डों पर अवैध पार्सल बसों में भरे जाते पाए गए।

पुराने अड्डे पर एक बस में मुरादाबाद के लिए पार्सल रखा गया। मोपेड से एक युवक दो कार्टून लेकर पहुंचा और परिचालक से बातकर उन्हें ड्राइवर सीट के पास रखवा दिया। तीन दिन पहले पुराना अड्डे पर अवैध पार्सल के ज्यादा पैसे मांगने पर परिचालक और यात्री में विवाद हो गया था। तीन बड़े-बड़े कार्टून में मिठाई के डिब्बे थे जो रामपुर जाने थे। विवाद इतना बढ़ा कि मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद यात्री से शुल्क तो वसूला गया लेकिन परिचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दोपहर के समय सेटेलाइट स्टैंड पर शहर के एक बड़े व्यापारी का कर्मचारी एक पार्सल पीलीभीत भेजने के लिए पहुंचा था। परिचालक ने बिना किसी जांच के दो बड़ी पेटियां बस में रखवा लीं। उतराखंड की बसों में भी कई पार्सल रखे गए। सेटेलाइट स्टैंड पर कुछ परिचालकों ने बताया कि यूपी से ज्यादा हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड की बसों के परिचालक कमाई करने में जुटे हैं। दूसरे राज्यों की बसें होने के कारण उन्हें यूपी में चेक नहीं किया जाता। इसका उनके चालक और परिचालक भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में
रोडवेज की बसों में बिना किसी जांच-पड़ताल के पार्सल भरे जा रहे हैं। इससे जहां यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यात्रियों को अतिरिक्त सामान ले जाने पर मना किया जाता है, लेकिन पार्सल में कोई रोक-टोक नहीं होती। इससे न केवल नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं, बल्कि यात्रा की सुरक्षा मानकों से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली दीपक चौधरी ने बताया कि बिना बुकिंग बस में कोई सामान नहीं ले जाया जा सकता। सिर्फ यात्रियों के साथ सामान जा सकता है। चेकिंग टीमें सभी रोड पर लगाई गई हैं। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। यदि बसों में बिना बुकिंग सामान पाया गया तो चालक-परिचालक को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Bareilly: सैटेलाइट गोली कांड...हत्या के छह दिन बाद मिला सीसीटीवी, फायरिंग करता दिखा नौबत यादव
बरेली, अमृत विचार।  सैटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार की हत्या के छह दिन बाद वारदात से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी नौबत यादव को गोली चलाते देखा जा सकता है। पुलिस ने पूरे मामले में नौबत यादव समेत सात कुलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी नौबत यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

पूरा मामला 11 फरवरी की शाम सैटेलाइट बस स्टैंड का है। जहां कुली नौबत यादव ने पार्सल ठेकेदार अनुज पाण्डेय और अतुल पाण्डेय पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें अनुज पाण्डेय की मौत हो गई थी। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया था, तब दोनों भाई अपने केबिन में मौजूद थे। जो सीसीटीवी सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि कुली नौबत यादव केबिन में पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। अंदर का नजारा देख केबिन में कंप्यूटर पर काम कर रही लड़की भी दहशत के मारे भाग खड़ी हुई।

पूर्व में भी हो चुका था विवाद
दरअसल प्रतापगढ़ के थाना अंतू सदर के गांव जूड़ापुर के रहने वाले अनुज अपने छोटे भाई अतुल पाण्डेय के साथ बरेली में रहते थे। उनके पास सेटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल का ठेका था। लेकिन टेंडर होने के बाद से ही कुलियों में आक्रोश था। क्योंकि कुलियों को इस टेंडर से नुकसान हो रहा था। पूर्व में भी इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था।

छह आरोपी अब भी फरार
इस ममले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब तक केवल नौबत यादव को ही गिरफ्तार कर पाई है। नौबत यादव को घटना के दिन भागते वक्त पकड़ लिया गया था। उसने पुलिस वालों पर भी बंदूक तान दी थी। नौबत यादव समेत दिनेश यादव, राजन, कामदेव, नन्हे, इसरार और सुनील कश्यप के खिलाफ हत्या समेत दूसरी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाकी के छह आरोपी अब भी फरार हैं।

बरेली: सैटेलाइट गोलीकांड...भाग रहे कातिल कुली ने पुलिस पर भी तान दिया था तमंचा
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार के भाई अनुज की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कहा जा रहा है कि कमीशन को लेकर ठेकेदार भाइयों और कुलियों के बीच रंजिश कई महीने से पनप रही थी। ठेका होने से कुलियों की कमाई कम हुई तो मामला खून-खराबा तक पहुंच गया। नौ दिन पहले भी चार लोगों ने ठेकेदार अतुल पांडेय और अनुज पांडेय पर लाठी-डंडों से हमला किया था। थाना बारादरी पुलिस ने तब शांतिभंग में कार्रवाई कर मामले को निपटा दिया था। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि वारदात को अंजाम देकर भाग रहे कुली के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिस वालों पर भी तमंचा तान दिया था।

रोडवेज पर पहले पार्सल और कुलियों का ठेका नहीं होता था। करीब एक वर्ष से ठेका प्रक्रिया शुरू हुई। प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतु के गांव किशनगंज खंडवा के अतुल पांडेय और अनुज पांडेय छह माह पूर्व ठेका लिया था। ठेका होने के बाद कुलियों की कमाई कम हो गई, क्योंकि अनुज और अतुल अपना कमीशन काटते थे। इसको लेकर कुलियों में कई दिन से आक्रोश था और उनका दोनों भाइयों से विवाद भी होता रहता था।

2 फरवरी को अतुल से बिथरी के धासपुर ठाकुरान निवासी कुली रिजवान, नन्हें, मेहतरपुर निवासी कामदेव और उड़ला जागीर निवासी शाहबाज से विवाद हो गया था। चारों आरोपियों ने अतुल की लाठी-डंडों से पिटाई की थी, तब पुलिस ने अतुल और चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। पुलिस को अंदाजा भी नहीं था कि आने वाले दिनों में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाएगा। मंगलवार को शाम 6:10 जब नौवत यादव ने सेटेलाइट बस अड्डा परिसर में केबिन में घुसकर दोनों भाइयों को गोली मार दी और अनुज की मौत हो गई।

सिर्फ शांतिभंग में चालान होने से बढ़ा हौसला
बताया जाता है कि नौवत यादव दोनों भाइयों को ठिकाने लगाने के लिए आया था। उसने कुछ दिन पहले ही दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को उसने अनुज के सीने पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। जबकि अतुल सो रहा था इसलिए उसे पीछे से गोली मारी। अगर वह बैठा होता तो उसके भी सीने या सिर में गोली मार देता। इलाज के दौरान अतुल ने बताया कि गोली मारने नौवत यादव अकेला ही आया था। 2 फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। कुछ देर बाद जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों को हौसले बढ़ गए थे और पुलिस ने भी मामला हल्के में लिया।

पुलिस कर्मियों पर तान दिया तमंचा
सेटेलाइट बस अड्डे के पास से दो गोलियां चलने की आवाज सुनकर चीता बाइक पर तैनात पुलिस कर्मी दिपांशु और कुर्बान अली और यातायात पुलिस कर्मी ने आरोपी नौवत को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाली देते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने तमंचा तान दिया। इस पर पुलिस कर्मी एक बार ठिठक गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन उसके पास से तमंचा बरामद नहीं हुआ। बमुश्किल पुलिस कर्मी उसे थाने लेकर पहुंचे।

घटना के बाद फैली दहशत
घटना के समय सेटेलाइट बस अड्डे पर ठेले वालों और यात्रियों से सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। जब दो गोलियों की आवाज आई तो पहले तो लोगों ने समझा कि पटाखा चलाया गया होगा, लेकिन जब आरोपी अंदर से निकलकर भागा तब चीख पुकार मच गई। गोली मारने की घटना के बाद बस अड्डे पर दहशत फैल गई। यात्री दुबक कर बैठ गए। वहीं वहां मौजूद ठेले खोमचे वाले भी सहम गए।

सेटेलाइट बस अड्डे पर पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
सेटेलाइट बस अड्डे पर इससे पहले भी शराब के नशे में फायरिंग, मारपीट, चाकूबाजी जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 20 मई को शराब के नशे में एक दोस्त का तमंचा चल गया था। गोली राजदीप नामक युवक पेट में लगी थी। 29 दिसंबर 2023 को सीएनजी पेट्रोल पंप के पास रात में कटरा चांद खां के युवकों ने नशे में धुत होकर बिथरी के एक युवक के साथ जमकर मारपीट की थी। आरोपियों ने चीता मोबाइल पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की थी। वर्ष 2023 में एक युवक का ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको आरोपियों ने पकड़ लिया और हत्या करके शव को संदूक में रख दिया था।

ये भी पढ़ें-बरेली: सैटेलाइट पर गोलीकांड...कुली ने पार्सल ठेकेदार भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

बरेली: सैटेलाइट पर गोलीकांड...कुली ने पार्सल ठेकेदार भाइयों को गोली मारी, एक की मौत
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार भाइयों को उनके केबिन में घुसकर एक कुली ने गोली मारी दी। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चौकी पुलिस के एक सिपाही और यातायात पुलिस के एक सिपाही ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी लगने पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी नगर मानुष पारीक, सीओ थर्ड, इंस्पेक्टर बारादरी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सैटेलाइट बस अड्डा और रोडवेज बस अड्डा पर छह माह से कुलियों का ठेका होने गया है। इससे पहले कुली स्वतंत्र रूप से कार्य करते थे। छह माह पूर्व कुलियों और पार्सल का ठेका प्रतापगढ़ के थाना अंतु के गांव किशनगंज खंडवा निवासी अतुल पांडेय ने लिया था। ठेकेदारी शुरू होने से कुलियों की कमाई का कुछ कमीशन ठेकेदार को मिलता था। इसको लेकर कुलियों में आक्रोश था। इसी को लेकर 2 फरवरी को विवाद भी हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया था। कमीशनबाजी को लेकर कुली नौबत यादव निवासी मेहतरपुर करोड़ थाना बिथरी चैनपुर अतुल और अनुज से रंजिश मानने लगा था। मंगलवार को शाम 6.10 बजे के करीब अनुज और अतुल के केबिन पर पहुंचा। वहां पड़े तख्त पर अतुल लेटा था जबकि अनुज पांडेय बैठा था। तमंचा निकालकर नौवत ने अनुज के सीने पर गोली मार दी और अनुज पीछे कमर से नीचे गोली मार दी।

गोली लगने से अनुज वहीं पर गिर गया। जबकि अतुल ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन नौबत भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर चौकी पर तैनात सिपाही दीपांशु और यातायात पुलिस कर्मी ने नौबत को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि सैटेलाइट पर दो भाइयों को कुली ने गोली मार दी। घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: बच्चे की सांसें उखड़ीं... ऑक्सीजन प्लांट की चाबी गायब, इमरजेंसी सिलेंडर से बची जान